भाजपा मंडल सोलन की बैठक शनिवार देर शाम 21 दिसम्बर को अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता मंडल में हुई। इसमें शिमला में होने वाली प्रदेश सरकार की 27 दिसंबर 2019 को होने वाली जन आभार रैली को लेकर चर्चा की गई। इस में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम नई कार्यकारिणी का परिचय हुआ। इसके बाद प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर शिमला में होने वाली जन आभार रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ इसे बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सख्या में रिज मैदान शिमला पहुंचने का आह्वान किया गया। मंडल ने रैली में 1500 कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का लक्ष्य रखा। बैठक में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया ने नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून हमारे पड़ोसी देशों में प्रताडि़त नागरिकों को नागरिकता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियां देश की जनता को गुमराह कर इस कानून का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून से देश के किसी भी नागरिक पर असर नहीं पड़ेगा। बैठक में जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैध, डॉ राजेश कश्यप, कुमारी शीला, रविंद्र परिहार, पवन गुप्ता, हेमराज गौतम, रितु सेठी, राकेश शर्मा, एचएन कश्यप, गुरविंद्र काला, धर्मेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र बंटी, चंद्रकांत शर्मा, महामंत्री भरत साहनी, संजीव सूद, संजीव मोहन, सुनीता रोहल, मुकेश शर्मा मुन्नू, पदम पुंडिर, शोभा ठाकुर, कुलदीप चौहान, शांता धीमान, तृप्ता लंबा, पूजा हांडा, रिया शर्मा, बिंद्रू ठाकुर व मीडिया प्रभारी नरेश गांधी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडियाप्रभारी नरेश गांधी ने दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम ने किया। यह शिविर 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक विद्यालय एवं गोद लिए गांव गजरेड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवक विद्यालय परिसर एवं गजरेड़ी गांव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे साफ सफाई, पौधा रोपण, श्रम दान एवं अनेक जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों के बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त स्रोत व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। 21 दिसंबर को रात्री कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट फाउडेशन के बागवानी विभाग के प्रभारी नागेन्द्र गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होने स्वयंसेवकों को राष्ट्र की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने और अपने जीवन में सेवा भावना को मन से अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेश, नरेश ठाकुर, अमर चन्द शर्मा एवं हरदेव जो सभी समाज सेवीयों ने भी सभी छात्रों को जीवन में नैतिक आचरण करते हुए राष्ट्र हित में योगदान देने की सलाह दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमर देव शर्मा ने शिविर के कार्यकम की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर ने किया।इस अवसर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी किरण बाला एवं अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में "शिक्षा की अखंड ज्योति,मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम का आयोजित आयोजन किया गया।इस आयोजन की अध्यक्षता हिमाचल संस्कृत अकादमी से सेवानिवृत्त सचिव डाॅ मस्त राम शर्मा ने की।कार्यक्रम के अध्यक्ष ने सरस्वती मां के चरणों में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पाठशाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाकर समस्त अतिथियों का स्वागत किया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।प्राथमिक पाठशाला दाड़ला स्कूल में तराशे गए मोतियों में से बंसीलाल शुक्ला वित्त नियंत्रक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,डॉ खेमराज शुक्ला, धनीराम चौधरी,बंसी राम भाटिया, मोहन सिंह चंदेल,मदन लाल शुक्ला,सुरेंद्र शुक्ला,लेखराज चंदेल,हीरालाल ठाकुर,नरेंद्र चौधरी,जगदीश ठाकुर,हेमराज ठाकुर इत्यादि ने इसी पाठशाला में गुजारे अपने बीते दिन याद किए और अपने अपने अनुभव सांझा किए ।सभी मोतियों ने अपनी पुरानी पाठशाला को आदर्श पाठशाला एवं उसमें आधुनिक स्मार्ट कक्षा के रूप में देखने की इच्छा जताई और ऐसा करने के लिए अपनी भरसक कोशिश की बात भी कही। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला तथा उप प्रधान लेखराज चंदेल ने पंचायत की ओर से पाठशाला के आधुनिकीकरण हेतु सहायता करने की हामी भरी गई।मुख्य अतिथि डॉ मस्तराम ने विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार भरने हेतु जोर दिया।उन्होंने कहा आज का विद्यार्थी पढ़ाई तो कर रहा है लेकिन उसमें संस्कारों का ह्रास हो रहा है । उन्होंने विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलदीप सिंह की कार्यकुशलता की भी सराहना की।उन्होंने हिमाचल सरकार का दूसरी कक्षा से संस्कृत विषय लगाने हेतु भी धन्यवाद किया। उन्होंने अगले सत्र में पांचवी कक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को 11-11सौ रूपए का पुरस्कार देने की बात भी कही।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति को ₹2100,सुरेंद्र शुक्ला 1100,लेखराज चंदेल 1100, बंसीलाल शुक्ला 1100,धनीराम चौधरी 1100,खेमराज शुक्ला 1100,इंदु शर्मा 1100,ललित 1100,बंसी राम भाटिया 1100, मोहन सिंह चंदेल,1100 मदन शुक्ला 1100,हेमराज ठाकुर 1100रू दि
कंडाघाट उपमंडल के तहत सलोगड़ा के नजदीक एक भयंकर हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार के खाई में गिर जाने से पांच व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रात के वक्त हुआ, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। रविवार सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति घास काटने के लिए गया था तो उसने ही सबसे पहले हादसे की शिकार कार को देखा, इसके बाद पुलिस को सुबह 9:45 बजे के आसपास इसकी सूचना मिली। फ़िलहाल कार चालक के तौर पर एक मृतक की पहचान विपुल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव दल टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन भयंकर हादसे में कार में सवार पांचों ही लोग दम तोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि पांचों ही मृतक हरियाणा के रायपुर रानी के रहने वाले थे। अंतिम जानकारी यह भी है कि कार की स्थिति इस कदर थी कि इसके नंबर का भी पता लगाना मुश्किल हो गया। अलबत्ता इतना जरूर पता चल गया है कि कार पंचकूला में रजिस्टर्ड(HR 03T-534) थी, इसमें सवार पांचों ही व्यक्ति शिमला की तरफ जा रहे थे। उधर डीएसपी(मुख्यालय) योगेश जोशी ने पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की कड़ी में हुए सीएए, सीएबी,एनआरसी पर आए फैसले का हम समर्थन करते हैं। आजादी के बाद आज दिन तक ना जाने कितनी सरकारें आई और चली गई, लेकिन बात अगर राष्ट्रवाद की ही हो तो सबसे पहले मोदी सरकार का नाम ही सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अब से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। एनआरसी में किसी भी धर्म को कोई खतरा नहीं और ना ही किसी भी धर्म से कोई भेदभाव किया जा रहा है । आज पूरे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की लगातार साजिश रची जा रही है। कई जगह आगजनी की जा चुकी है।पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। पथराव किया जा रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है । कई राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा लोगों को भड़काया जा रहा है। इसी एवज में हिमाचल प्रदेश में भी कुछ देश विरोधी ताकते झूठी अफवाहें फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हैं। हम प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से अपील करते हैं कि सीएए,cab व एनआरसी का समर्थन करें और देश विरोधी ताकतों को देश के भीतर न पनपने दें।साथ ही प्रदेश में आने वाले ऐसे लोगों पर नजर रखें, जो प्रदेश का माहौल खराब करने की नियत से प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं।हम अपना पूरा समर्थन देश की सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को देते हैं व प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अपील करते हैं कि अगर हिमाचल प्रदेश में माहौल खराब की स्थिति कोई उत्पन्न करता है या दंगा फसाद करता है तो उसके खिलाफ शूटआउट ऑन द स्पॉट के आदेश दिए जाए। प्रदेश की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एवज में दोषियों की संपत्ति को सीज किया जाए। पुलिस प्रशासन को शक्ति से निपटने के आदेश खुले तौर पर दिया जाए हमारा संगठन प्रदेश की पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अंत में देश विरोधी लोगों,दलों व ताकतों को हम खुली चेतावनी देते हैं कि आपको जो भी भाषा पसंद है हमारा राजपूत संगठन उसी भाषा में जवाब देगा और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए हम राजपूत अपनी तलवार उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके साथ हमारा संगठन प्रांत स्तर जिला स्तर व ग्राम स्तर पर का CAA कैब व NRC के फायदों से जनता को जागरूक करेंगे। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की कड़ी में हुए सीएए, सीएबी,एनआरसी पर आए फैसले का हम समर्थन करते हैं। आजादी के बाद आज दिन तक ना जाने कितनी सरकारें आई और चली गई, लेकिन बात अगर राष्ट्रवाद की ही हो तो सबसे पहले मोदी सरकार का नाम ही सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अब से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। एनआरसी में किसी भी धर्म को कोई खतरा नहीं और ना ही किसी भी धर्म से कोई भेदभाव किया जा रहा है । आज पूरे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की लगातार साजिश रची जा रही है। कई जगह आगजनी की जा चुकी है।पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। पथराव किया जा रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है । कई राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा लोगों को भड़काया जा रहा है। इसी एवज में हिमाचल प्रदेश में भी कुछ देश विरोधी ताकते झूठी अफवाहें फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हैं। हम प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से अपील करते हैं कि सीएए,cab व एनआरसी का समर्थन करें और देश विरोधी ताकतों को देश के भीतर न पनपने दें।साथ ही प्रदेश में आने वाले ऐसे लोगों पर नजर रखें, जो प्रदेश का माहौल खराब करने की नियत से प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं। हम अपना पूरा समर्थन देश की सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को देते हैं व प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अपील करते हैं कि अगर हिमाचल प्रदेश में माहौल खराब की स्थिति कोई उत्पन्न करता है या दंगा फसाद करता है तो उसके खिलाफ शूटआउट ऑन द स्पॉट के आदेश दिए जाए। प्रदेश की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एवज में दोषियों की संपत्ति को सीज किया जाए। पुलिस प्रशासन को शक्ति से निपटने के आदेश खुले तौर पर दिया जाए हमारा संगठन प्रदेश की पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अंत में देश विरोधी लोगों,दलों व ताकतों को हम खुली चेतावनी देते हैं कि आपको जो भी भाषा पसंद है हमारा राजपूत संगठन उसी भाषा में जवाब देगा और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए हम राजपूत अपनी तलवार उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।इसके साथ हमारा संगठन प्रांत स्तर जिला स्तर व ग्राम स्तर पर का CAA कैब व NRC के फायदों से जनता को जागरूक करेंगे।
सायरी के गांव बरोग में जगदीश शर्मा के परिवार मे चल रही श्री मद्भागवत का शनिवार को समापन हुआ। पुराण कथा के समापन अवसर पर बयास श्री मोहन जी ने श्री कृष्ण लीला का बर्नण करते हुए कहा की श्री कृष्ण ने कंस और अन्य असुरों का नाश करके उजैन मे ऋषि संदीपनी के यंहा शिक्षा ग्रहण की और अपने गुरु जी को गुरु दक्षिणा में उनके मृत पुत्र को जीवित कर उन्हे सौंपा । मथुरा में आकर उधव जी को गोकुल में जाकर नंद महाराज और यशोधा मैया व गोपियो का कुशल मंगल जानने के लिए भेजा। उधव जी ने मथुरा जाकर सबको कृषण जी के बारे मे बताया तथा उनको कहा की भगवान श्री कृष्ण शीघ्र ही आप लोगों के बीच मथुरा आएगें । कथा व्यास ने श्री कृष्ण व रुक्मणि के विवाह का प्रषंग भी उपस्थित श्रोताओं को बड़े मधुर ढंग से सुनाया। इस अवसर पर शर्मा परिवार के सदस्यों के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी शर्मा परिवार द्वारा किया गया ।
नव चेतना संस्था कुनिहार ने शनिवार को गरीब लोगों को कम्बल व गर्म कपड़े बांटे। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार कुनिहार दौलत राम चौधरी को संस्था ने विशेष तौर पर आमंत्रित किया। नायब तहसीलदार व संस्था के पदाधिकारियों ने अपने हाथों से लगभग 40 गरीब लोगों को ठण्ड से बचने के लिए गर्म कम्बल व कपड़े वितरित किए। नायब तहसीलदार दौलतराम चौधरी व कुनिहार पँचायत के उपप्रधान देवेन्द्र ठाकुर ने संस्था के इस कदम की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह संस्था समय समय पर गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करती रहती है। गरीब बेटियों की पढ़ाई व शादी के लिए भी संस्था सहयोग करती रहती है। इसके अलावा वृक्षारोपण में भी संस्था सराहनीय काम कर रही है। संस्था द्वारा खाली भूमि पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को गरीबों की सहायता के लिए संस्था का बढ़चढ़ सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन कुलदीप कंवर,पँचायत उप प्रधान देवेन्द्र ठाकुर,सर्व एकता जनमंच कुनिहार के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर,सुनील ठाकुर,संजीव कुमार, शेर सिंह,जितेन्द्र मोहन,अनिल तनवर,राहुल राय, अर्जुन,सीताराम,प्रेम,पूनम कंवर,कमला कंवर ,भुवनेश्वरी व सुभाष आदि उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत सूरजपुर व बखालग में पशु चिकित्सा अधिकारी बुघार व दाड़लाघाट के सौजन्य से पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं में होनी वाली सभी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। पशु पालकों को विभाग की ओर से चलाई गई योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ देवराज शर्मा ने कहा कि पशु चिकित्सालय में पशुपालकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पशुओं को आजकल कई रोग तेजी से आ रहे हैं। पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के लिए शिविर में उन्मूलन बारे जानकारी दी गई। वही डॉ मानवी चौधरी ने बताया कि खासकर दुधारू पशुओं की देखभाल करते रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि उनमें बीमारी होने से दुध पीने वाला भी उसका शिकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लागू विभिन्न स्कीमों के बारे भी पशु पालकों को जागरूक किया गया साथ ही चिकित्सकों ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी पशु पालकों को पशुओं के आसपास सफाई रखने बारे कहा। ताकि उनको कोई बीमारी छू न सके। डॉ देवराज शर्मा ने कहा कि पशुपालकों को हरे घास,फीड आदि पर होने वाले खर्च से कैसे बचा जाए, की भी जानकारी दी। उनको फीड बनाने की विधि बताई गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी ने पशुओं के रखरखाव के बारे में बताया। इस अवसर पर पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा,दाड़लाघाट डॉ मानवी चौधरी, उपप्रधान भगत राम, अजय शर्मा,पूर्ण चंद, राकेश कैलाश, गीताराम, शांता, यशोदा, पार्वती, मंजू सहित विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य व युवक मंडलों के सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 23 दिसंबर 2019 सोमवार को मनाने जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी जुल्फी राम शर्मा (छामला)होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त दाड़लाघाट व अन्य पंचायतों के सभी गणमान्य लोग इस आयोजन में शिरकत कर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने सभी अभिभावकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने व पारितोषिक वितरण समारोह की शोभा बढ़ाने का आह्वाहन किया है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि जिलावासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 पूर्ण अनुपालना आवश्यक है। केसी चमन आज यहां इस अधिनियम के सुचारू कार्यान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय परिचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की अनुपालना न केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने अपितु लघु स्तर पर रेहड़ी के माध्यम से खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने वालों के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थानीय व्यंजन अनेक स्थानों पर रेहड़ी के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन सभी एवं जिला में खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलग्न व्यक्तियों को इस अधिनियम की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित हो और खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने वाले व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र दिए जाएं तो न केवल उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी अपितु नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित बनाएं कि जिला में विभिन्न प्रकार के मांस की बिक्री केवल लाईसेंसधारक विक्रेताओं द्वारा ही की जाए। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के जिला में मांस की बिक्री नहीं की जा सकती। उन्होंने निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी को जागरूक किया जाए। लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन वैबसाईट ूूूण्ेिेंपण्हवअण्पद पर किया जा सकता है। समस्या की स्थिति में दूरभाष संख्या 01792-224181 पर सम्पर्क किया जा सकता है।उपायुक्त ने नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए कि सोलन में स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाएं। इस स्थान पर पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों को विशेष रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित स्थानीय पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके लिए यहां दुकान स्थापित करने वाले सभी व्यक्तियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने माता शूलिनी तथा जटोली मंदिर में प्रमाणित प्रसाद उपलब्ध करवाए जाने पर भी विस्तृत चर्चा की। इस दिशा में ‘भोग’ के तहत कार्य किया जा रहा है। केसी चमन ने अधिकारियों को स्वच्छ फल एवं सब्जी मार्केट के संबंध में भी उचित दिशा-निर्देश जारी किए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एलडी ठाकुर ने अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रथम अक्तूबर, 2019 से 19 दिसम्बर, 2019 तक अधिनियम के तहत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 44 नमूने एकत्र किए गए। कुल 80 निरीक्षण किए गए। इनमें से 03 मामलों में कार्रवाई की अनुशंसा की गई। 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 07 का निवारण सुनिश्चित बनाया गया। इस अवधि में 363 पंजीकरण किए और 47 व्यक्तियों को लाइसेंस जारी किए गए। खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले 1277 व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण के अधीन लाया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक योगेदश दत्त जोशी, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलन अनुज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए जहां अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं वहीं भारत के संविधान के तहत विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की अनुपालना भी सुनिश्चित बनाई जा रही है। इनका उद्देश्य लक्षित वर्गों को समय पर सहायता प्रदान करना और उनकी सुरक्षा के लिए विधि द्वारा स्थापित अधिनियमों की जानकारी प्रदान करना एवं इनके अनुरूप कार्य करना भी है। केसी चमन आज यहां अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत स्थापित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत गठित समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का समग्र लाभ तभी संभव है जब लक्षित वर्गों को इनकी जानकारी हो ताकि वे इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में विभिन्न नियमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों का पूर्ण पालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में नियमित तौर पर आयोजित होने वाले दिव्यांगता आकलन शिविरों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुसार भी इनका आयोजन किया जाए ताकि पात्र व्यक्ति को उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र तुरंत मिल सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि 05 जनवरी, 2020 को अर्की उपमंडल के भूमती में आयोजित होने वाले जनमंच में दिव्यांगता आकलन के लिए शिविर आयोजित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी को उचित निर्देश जारी करने को कहा। केसी चमन ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिए कि सोलन जिला में अल्पसंख्यकों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्यरत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित बनाएं कि उन्हें विधि द्वारा स्थापित अधिनियमों के अनुसार शिक्षा प्रदान की जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत गठित समिति द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी संरक्षक के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के 424 व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 2061, सिक्ख समुदाय के 1190 तथा इसाई समुदाय के 24 बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। मिड डे मील योजना के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के 1766, सिक्ख समुदाय के 263 बच्चे तथा इसाई समुदाय के 08 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। जिला में वर्तमान में 14 पंजाबी तथा 10 उर्दू शिक्षक कार्यरत हैं। जिला में वर्तमान में अल्पसंख्यक समुदाय के 481 छात्रों को नवीं से दसवीं कक्षा तक तथा 169 छात्रों को 11वीं से 12वीं कक्षा तक छात्रवृति प्रदान की जा रही है। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत गठित समिति द्वारा भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिला कल्याण अधिकारी बी.एस. ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, सहायक जिला न्यायवादी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, समितियों के गैर सरकारी सदस्य सीताराम चंदेल, माया राम सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। लक्षित वर्गों के लिए कार्यान्वित किए जा रहे अधिनियमों की पूर्ण अनुपालना हो सुनिश्चित-केसी चमन उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए जहां अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं वहीं भारत के संविधान के तहत विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की अनुपालना भी सुनिश्चित बनाई जा रही है। इनका उद्देश्य लक्षित वर्गों को समय पर सहायता प्रदान करना और उनकी सुरक्षा के लिए विधि द्वारा स्थापित अधिनियमों की जानकारी प्रदान करना एवं इनके अनुरूप कार्य करना भी है। केसी चमन आज यहां अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत स्थापित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत गठित समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का समग्र लाभ तभी संभव है जब लक्षित वर्गों को इनकी जानकारी हो ताकि वे इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में विभिन्न नियमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों का पूर्ण पालन किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में नियमित तौर पर आयोजित होने वाले दिव्यांगता आकलन शिविरों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुसार भी इनका आयोजन किया जाए ताकि पात्र व्यक्ति को उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र तुरंत मिल सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि 05 जनवरी, 2020 को अर्की उपमंडल के भूमती में आयोजित होने वाले जनमंच में दिव्यांगता आकलन के लिए शिविर आयोजित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी को उचित निर्देश जारी करने को कहा। केसी चमन ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिए कि सोलन जिला में अल्पसंख्यकों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्यरत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित बनाएं कि उन्हें विधि द्वारा स्थापित अधिनियमों के अनुसार शिक्षा प्रदान की जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत गठित समिति द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी संरक्षक के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के 424 व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 2061, सिक्ख समुदाय के 1190 तथा इसाई समुदाय के 24 बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। मिड डे मील योजना के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के 1766, सिक्ख समुदाय के 263 बच्चे तथा इसाई समुदाय के 08 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। जिला में वर्तमान में 14 पंजाबी तथा 10 उर्दू शिक्षक कार्यरत हैं। जिला में वर्तमान में अल्पसंख्यक समुदाय के 481 छात्रों को नवीं से दसवीं कक्षा तक तथा 169 छात्रों को 11वीं से 12वीं कक्षा तक छात्रवृति प्रदान की जा रही है। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत गठित समिति द्वारा भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिला कल्याण अधिकारी बी.एस. ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, सहायक जिला न्यायवादी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, समितियों के गैर सरकारी सदस्य सीताराम चंदेल, माया राम सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन, नालागढ़ तथा धर्मपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मिलाप शांडिल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इन दुकानों के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन के कार्यालय में 13 जनवरी, 2020 तक सांय 5 बजे तक कर सकते है। उन्होंने कहा कि सोलन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत काबाकलां के ग्राम जोहड़जी वार्ड संख्या-1, धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जगजीतनगर के ग्राम पल्हेच वार्ड संख्या-1, ग्राम पंचायत नेरीकलां के गांव सरी वार्ड संख्या-2, ग्राम पंचायत घड़सी के ग्राम घड़सी वार्ड संख्या-5 तथा नालागढ़ विकास खंड की तहसील बद्दी के ग्राम काठा जुड़ी वार्ड संख्या-6, ग्राम पंचायत मनलोगकलां के ग्राम लूणा वार्ड संख्या-6 तथा ग्राम पंचायत जगतपुर के ग्राम जगतपुर वार्ड संख्या-4 में उचित मूल्य की दुकाने खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां या महिलाओं का कोई समूह, दूसरी प्राथमिकता एकल नारी, विधवा जोकि बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हों, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिनके परिवार से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में न हो, को प्रदान की जाएगी। तीसरी प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम दसवीं उतीर्ण होना चाहिए। आवेदन के लिए प्रपत्र निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन अथवा संबंधित निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अपनी दुकान अथवा किराए की दुकान संबंधी प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र अथवा उचित मूल्य की दुकानधारक की मृत्यु उपरान्त उसके वारिस संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
जालपा हल्के मालवाहक यूनियन दाडलाघाट की बैठक सभा प्रधान वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा के कोषाध्यक्ष अरुण गौतम ने बताया कि बैठक में चर्चा हुई कि जो नई गाड़ियां यूनियन के कार्यक्षेत्र में मीना मेंबरशिप के कार्य कर रही है उन गाड़ियों को 1 महीने का समय दिया जा रहा है,क्योंकि पिछली कार्यकारिणी ने नई मेंबरशिप को बंद कर दिया था,परंतु 20 दिसंबर को जालपा हल्के मालवाहक यूनियन में नई मेंबरशिप खोल दी है इसलिए नई गाड़ी वाले एक महीने के अंदर नई मेंबरशिप ले ले,ताकि गाड़ियां सुचारू रूप से चल सके। वही बैठक में जालपा हल्के मालवाहक यूनियन के सदस्यों ने यह निर्धारित किया कि जो अंबुजा कंपनी में गाड़ियां बिना यूनियन की परमिशन के चल रही है उनको रोका जाए तथा 4 सदस्यों का एक समूह कंपनी में जाकर कंपनी में बातचीत करेंगे तथा यूनियन का एक वेंडर कोड खोला जाएगा तथा कंपनी से जो गाड़ियां चलेगी वह यूनियन से मंगवाई जाएगी ताकि बाहर की गाड़ियों को रोका जाए। इस दौरान बैठक में कुछ महत्वपूर्ण विचारों पर विमर्श व यूनियन के सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा हुई । इस दौरान बैठक में प्रधान वीरेंद्र शर्मा, उपप्रधान सरस्वती देवी, सुनील कुमार, अरुगौतम,दिनेश, सुरेश, जयदेव, प्रेम, यशु, सोनी, सोनू, बालकराम सहित जालपा हल्के माल वाहक यूनियन के समस्त सदस्यों ने भाग लिया।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के 24 वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विकास शुक्ला एस डी एम् अर्की जिला सोलन हिमाचल प्रदेश इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और पुष्पा कांडा उप- शिक्षा निदेशक निरिक्षण सेल सोलन, जीवन शर्मा सेवानिवृत उप-उच्च शिक्षा निर्देशक सोलन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकित करेंगे I जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की इस वार्षिक समारोह के आयोजन के दौरान मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया जायेगा I उन्होंने बताया की कक्षा नवमी से जमा दो कक्षा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा जिसमे मुख्य रूप से एन एस एस गीत ,एन सी सी गीत , स्काउट्स एंड गाइड्स , गीत , नारी शक्ति , हिमाचल दर्शन ,देश भक्ति ,स्वच्छता अभियान , हिमाचली नाटी , भंगड़ा, हरयानवी नृत्य आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे I स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने जानकरी देते हुए यह भी बताया की इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष पढ़ा जायेगा और मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया खेलो में भाग लेने वाली गुंजन ठाकुर को , राज्य स्तर और विद्यालय की अन्य गतिविधयों में उम्दा पदर्शन करने वाले छात्रों , स्पेस ओलिंपियाड में अंशुमन को, राज्य स्तर की CSC में लक्षिता, अंश, धृति, एडविल को , राज्य स्तर खेल कूद में दिपांशी, निष्ठां,कनिका, पारुल, भव्या, अंकुश परिहार को , एन एस एस मे आँचल, स्वाति पाल, युवराज , हर्ष को, एको क्लब में निहारिका पाल , निकिता , स्मृति को , एन. सी .सी मे महक शर्मा, कार्तिक राघव को स्कॉउट एंड गाइड मे कृतिका और कार्तिकेय को दिआ सुम्रिता , मिहिर को , बेस्ट एन एस एस स्वयंसेवी मुनीश, माधुरी को,बेस्ट म्यूजिक प्लेयर में नैंसी , वैशाली को, बेस्ट इन कला में गरिमा , भव्या को, बेस्ट सांस्कृतिक में कृतिका शर्मा को, स्कूल कैबिनेट में शिवानी सोनी , सुजय पूरी, आयुषी, अंशुल, दीपांशु, इशिका , जतिन गर्ग को , बेस्ट हाउस में निकिता, स्नेहा, आँचल, ख़ुशी को , बेस्ट हाउस प्रभारी में रेखा देवी, कमलेश कुमारी, कमलेश , संगीता कँवर , बेस्ट इन आर्ट एंड क्राफ्ट में सूर्यांश को, 100% हाजिरी में वैशाली, विद्यालय की आल राउन्डर छात्रा में शिवानी सोनी को, बेस्ट स्वयसेवकों में विपिन, निखिल, अच्युतम, हितेन, सुदढ़सन, पुनीत को, बेस्ट बैंड पार्टी में मोक्ष, वंश, सोम्य, रोहित, प्रणव पूरी, अर्पित, यतिन, लक्ष्य पाल, को और शैक्षिक स्तर में नवमी कक्षा में पहला , दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में लक्षिता, धृति, शगुन, महक, नैंसी ठाकुर, दसवीं कक्षा में गौरी मित्तल, पारुल राज, स्नेहा, जमा एक कक्षा में दिव्यांशी शर्मा, इशिका शर्मा, उर्वशी, कनिका चौधरी, कृतिका शर्मा, मादुरी, ईशा, सुजय पूरी, विनायक कौशल, मनीष कुमार, शिवानी सोनी को , जमा दो में मनीष शर्मा, आयुष ठाकुर, शालिनी, प्रगति, अक्षिता वर्मा, महिमा को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड मे मेरिट पाने के लिए 48 बच्चो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जी डी मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाले 38 मेधावियों को, डी . आर वर्मा एवं कृष्णावती मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाले 3 छात्रों को, और दीपक मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाली गुंजन ठाकुर को नगद धन राशी देकर नवाजा जायेगा और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों को और उनके अध्यापकों को 2100-2100 रुपये नगद राशी देकर सम्मानित किया जायेगा I विद्यालय अध्यक्ष ने इस वार्षिक समारोह के आयोजन पर विद्यालय के सभी अभिभावकों को समरोह में पधारने के लिए किया है Iबी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के 24 वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विकास शुक्ला एस डी एम् अर्की जिला सोलन हिमाचल प्रदेश इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और पुष्पा कांडा उप- शिक्षा निदेशक निरिक्षण सेल सोलन, जीवन शर्मा सेवानिवृत उप-उच्च शिक्षा निर्देशक सोलन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकित करेंगे I जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की इस वार्षिक समारोह के आयोजन के दौरान मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया जायेगा I उन्होंने बताया की कक्षा नवमी से जमा दो कक्षा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा जिसमे मुख्य रूप से एन एस एस गीत ,एन सी सी गीत , स्काउट्स एंड गाइड्स , गीत , नारी शक्ति , हिमाचल दर्शन ,देश भक्ति ,स्वच्छता अभियान , हिमाचली नाटी , भंगड़ा, हरयानवी नृत्य आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे I स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने जानकरी देते हुए यह भी बताया की इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष पढ़ा जायेगा और मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया खेलो में भाग लेने वाली गुंजन ठाकुर को , राज्य स्तर और विद्यालय की अन्य गतिविधयों में उम्दा पदर्शन करने वाले छात्रों , स्पेस ओलिंपियाड में अंशुमन को, राज्य स्तर की CSC में लक्षिता, अंश, धृति, एडविल को , राज्य स्तर खेल कूद में दिपांशी, निष्ठां,कनिका, पारुल, भव्या, अंकुश परिहार को , एन एस एस मे आँचल, स्वाति पाल, युवराज , हर्ष को, एको क्लब में निहारिका पाल , निकिता , स्मृति को , एन. सी .सी मे महक शर्मा, कार्तिक राघव को स्कॉउट एंड गाइड मे कृतिका और कार्तिकेय को दिआ सुम्रिता , मिहिर को , बेस्ट एन एस एस स्वयंसेवी मुनीश, माधुरी को,बेस्ट म्यूजिक प्लेयर में नैंसी , वैशाली को, बेस्ट इन कला में गरिमा , भव्या को, बेस्ट सांस्कृतिक में कृतिका शर्मा को, स्कूल कैबिनेट में शिवानी सोनी , सुजय पूरी, आयुषी, अंशुल, दीपांशु, इशिका , जतिन गर्ग को , बेस्ट हाउस में निकिता, स्नेहा, आँचल, ख़ुशी को , बेस्ट हाउस प्रभारी में रेखा देवी, कमलेश कुमारी, कमलेश , संगीता कँवर , बेस्ट इन आर्ट एंड क्राफ्ट में सूर्यांश को, 100% हाजिरी में वैशाली, विद्यालय की आल राउन्डर छात्रा में शिवानी सोनी को, बेस्ट स्वयसेवकों में विपिन, निखिल, अच्युतम, हितेन, सुदढ़सन, पुनीत को, बेस्ट बैंड पार्टी में मोक्ष, वंश, सोम्य, रोहित, प्रणव पूरी, अर्पित, यतिन, लक्ष्य पाल, को और शैक्षिक स्तर में नवमी कक्षा में पहला , दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में लक्षिता, धृति, शगुन, महक, नैंसी ठाकुर, दसवीं कक्षा में गौरी मित्तल, पारुल राज, स्नेहा, जमा एक कक्षा में दिव्यांशी शर्मा, इशिका शर्मा, उर्वशी, कनिका चौधरी, कृतिका शर्मा, मादुरी, ईशा, सुजय पूरी, विनायक कौशल, मनीष कुमार, शिवानी सोनी को , जमा दो में मनीष शर्मा, आयुष ठाकुर, शालिनी, प्रगति, अक्षिता वर्मा, महिमा को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड मे मेरिट पाने के लिए 48 बच्चो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जी डी मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाले 38 मेधावियों को, डी . आर वर्मा एवं कृष्णावती मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाले 3 छात्रों को, और दीपक मेमोरियल छात्रवृति प्राप्त करने वाली गुंजन ठाकुर को नगद धन राशी देकर नवाजा जायेगा और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों को और उनके अध्यापकों को 2100-2100 रुपये नगद राशी देकर सम्मानित किया जायेगा I विद्यालय अध्यक्ष ने इस वार्षिक समारोह के आयोजन पर विद्यालय के सभी अभिभावकों को समरोह में पधारने के लिए किया है I
हिमाचल प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में दो लघु अवधि पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं। यह जानकारी आईटीआई सोलन के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम वेब डेवलपर व डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। प्रत्येक पाठयक्रम की अवधि 400 घंटे की है। दोनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित की गयी हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 दिसम्बर 2019 तक आईटीआई सोलन में प्रवेश लेने के फार्म भर सकते हैं तथा 31 दिसम्बर 2019 को प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा अर्थात पहले फार्म भरने वाला अभ्यर्थी प्राथमिकता के आधार पर पहले प्रवेश पाएगा। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आईटीआई सोलन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा पहले से ही नवम्बर 2019 से चार अन्य निःशुल्क पाठ्यक्रम भी आरम्भ किए गए हैं।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और यूनाइटेड किंगडम की क्रेनफील्ड यूनिवर्सिटी सौर ऊर्जा अनुप्रयोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में काम करेगें। क्रेनफील्ड विश्वविद्यालय की एन्हांस्ड कंपोजिट और स्ट्रक्चर्स सेंटर में विनिर्माण के अनुसंधान लैक्चर डॉ समीर रहाटेकर ने हाल ही में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने के लिए नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल के साथ बैठक की। यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस के संयोजक डॉ राजेश भल्ला और वैज्ञानिक डॉ आरके अग्रवाल ने भी इस चर्चा में भाग लिया। इस बैठक के दौरान सौर संचालित इसैन्श्यल ऑइल मशीन जैसी सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस मशीन को खेत में ही स्थापित किया जा सकता है। तैयार उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ कच्चे माल की परिवहन लागत को कम करने में यह मशीन लाभदायक है। डॉ रहाटेकर ने चील की पत्तियों और कागज उद्योग के कचरे का उपयोग करके फाइबर शीट विकसित करने के लिए सहयोग में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय उन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं जहां सौर ऊर्जा का उपयोग ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता को कम करने के लिए किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ परविंदर कौशल ने कहा कि नौणी विवि को बागवानी और वानिकी में विशेषज्ञता हासिल है और दोनों विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में साथ मिलकर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त परियोजनाओं के लिए संकाय का आदान-प्रदान और पीजी स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम जहां एक-दूसरे संस्थानों में अनुसंधान का विकल्प हो की संभावनायें खोजी जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन के विद्युत उपमंडल-2 द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने नवम्बर, 2019 में बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता बदलवे चंद ने दी।उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 199 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 9,73,772 रुपये है। इनमें 132 घरेलू उपभोक्ता एवं 54 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 8,94,255 रुपये है। अन्य उपभोक्ताओं की राशि 79,517 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 26 दिसम्बर, 2019 तक जमा करवा दें। उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गूगल पे, अमेजॉन, भीम ऐप, फोन पे के माध्यम से अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in पर भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया वे अपने बिजली तुरंत जमा करवा दें ताकि विद्युत आपूर्ति यथावत रहे।
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्धम विकास संस्थान चम्बाघाट, सोलन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा दो दिवसीय दिनांक 19-20 दिसम्बर 2019 औद्योगिक अभिप्रेरणा शिविर (बाई) का आयोजन शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लाइफ साइंसेज एन्ड बिजनेस मैनेजमेन्ट द मॉल रोड सोलन में किया गया। कार्यकर्म का उद्देश्य युवाओ को स्वरोजगार उन्मुखी बनाने के लिए केंद्र राज्य सरकारों में अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओ के विषय में जानकारी देना था। इस कर्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अर्चना, वैज्ञानिक, ज्यूलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया सोलन शाखा ने की। वही कार्यक्रम की संरक्षिका का दायित्व सरोज खोसला ने निभाया। कार्यक्रम के औचित्य एवं उदेशय के विषय में शैलेष कुमार सिंह सहायक निर्देशक सू० ल० एवं म० उदयम विकास संस्थान ने अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान आर० के शुक्ला, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा बी०ड़ी० संख्यांन, एल० ड़ी० एम० एवं मिस नेहा चौहान प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोलन ने अपने अपने विभागों से सम्ब्न्धित योजनाओ करने के लिए अभिप्रेरित किया । कार्यक्रम का समापन दिनांक 20 दिसंबर को विभिन्न विभागों से आने वाले अधिकारिओ के व्याख्यान के बाद किया जायेगा।
दी मांगल लैंड लूजर ट्रांसपोर्ट को ऑपरेटिव सोसायटी बागा (मांगल) और दी ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलदेव राज चौहान, अजीत सैन, हेमराज, मनोहर लाल, महेंद्र लाल, लाल मन, प्रेम लाल, प्रताप सिंह ने कहा की पिछले कुछ समय से ट्रांसपोर्टर की जो पासिंग फीस मे लेट फीस ली जाती थी, उसे उच्चतम न्यायालय द्वारा 27 अगस्त को लेट फीस का स्टे आर्डर आया और इसमें सबसे बड़ा योगदान एमआरसी अमरचंद बिट्टू के सहयोग से इन ट्रक ऑपरेटरों की लेट फीस 50% प्रतिदिन की पड़ती थी वह 19 दिसंबर को सरकार सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया है और अब पासिंग में ली जानी वाली लेट फीस को खत्म करके उन्होंने उच्चतम न्यायालय व हिमाचल सरकार का धन्यवाद किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर, 2019 को विद्युत लाइन के रखरखाव के दृष्टिगत 11 केवी शामती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 दिसम्बर को कालाघाट, दोलांजी, गोयंली व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर, 2019 को विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण 11 केवी शामती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 21 दिसम्बर को नगाली, टटूल, मंझोली, मोलांे, जाबली क्यार व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर, 2019 को हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड वृत्त कार्यालय के समीप नई एचटी लाइन स्थापित करने के दृष्टिगत 11 केवी लवीघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 21 दिसम्बर को सोलन शहर के पावर हाउस रोड, सुगंधा अपार्टमेंट, डाकघर, गुरूद्वारा व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने युवाओ का आह्वान किया कि वे विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्राप्त शिक्षा को रोजगार का माध्यम बनाने के साथ-साथ समाज व देशहित में प्रयोग करें ताकि समग्र विकास के साथ-साथ सम्पन्न राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सके। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के कण्डाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने इससे पूर्व राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन निर्माण पर 7.97 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को समग्र रूप से बुद्धिमान एवं क्रियावान बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं हिमाचली लोकाचार एवं संस्कृति की भी जानकारी प्राप्त हो। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश का सबल एवं उत्तरदायी नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयास तभी फलीभूत होंगे जब अध्यापकों और अभिभावकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक जहां बच्चों को घर पर लोकाचार एवं पारिवारिक मूल्यों पर दृढ़ रहना सीखा सकते हैं वहीं विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर अध्यापक छात्रों को नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान कर सकते हैं। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत को विश्व गुरू माना जाता रहा है और इसका श्रेय हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति एवं गुरू-शिष्य परम्परा को जाता है। उन्हांेने कहा कि हमें अपने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऐसे शिक्षा मंदिर के रूप में स्थापित करना है जहां छात्र आधुनिक एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि देश व प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि छात्रों को सदैव नशे से दूर रहने का संकल्प लेना होगा और जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सदैव कार्यरत रहना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। एक ओर जहां ग्रामीण स्तर तक शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है वहीं चरणबद्ध आधार पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए इस अवधि में 7100 नए अध्यापक भर्ती किए गए हैं। प्राथमिक स्तर पर प्री-नर्सरी कक्षाएं आरम्भ की गई हैं। इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि मण्डी व शिमला से कलस्टर कक्षाएं आरम्भ की जा चुकी हैं। सुरेश भारद्वाज ने राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में विज्ञान विषय में कक्षाएं आरम्भ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार दीवारी के लिए प्राक्कलन तैयार होते ही समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय के प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार करती है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने इस अवसर पर क्षेत्र के कोट कदौर विद्यालय के 82 लाख रुपये स्वीकृत करने, कण्डाघाट क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के खाली पद भरने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की समस्याओं की शिक्षा मंत्री को जानकारी दी। उन्होंने कण्डाघाट महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने का आग्रह भी किया। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर एवं चंद्रकांत शर्मा, महामंत्री भरत साहनी, संजीव सूद, नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा सचिव तीर्थानंद, दुग्ध सुधार सभा समिति सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नंदराम कश्यप, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, एपीएमसी सोलन के किशन वर्मा, ग्राम पंचायत सिरीनगर के प्रधान अमित ठाकुर, उप प्रधान मनीष सूद, एपीएमसी सोलन के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष लायक राम, उपाध्यक्ष मेदराम, सचिव मदन शांडिल, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. संजीव धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी जगोता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, उपपिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रवण चौधरी, उपशिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट की प्रधानाचार्य नविता गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, भाजपा एवं भाजयुमो के विभिन्न पदाधिकारी, अभिभावक तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे। .
युवा जागृति क्लब धार के सदस्य अनूप शर्मा ने प्रेस में जारी ब्यान में कहा कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पुनः गठन व विभाजन के उपरांत 14 दिसंबर के आम सभा में फैसला लिया गया था कि बटेड, सुल्ली, खाता, रौडी-1 व रौडी-2 के लोगों द्वारा आम सभा में नई बनने वाली पंचायत का मुख्यालय डवारु मंदिर परिसर होगा। इस पंचायत का नामकरण दाड़लाघाट धार होगा ना कि रौडी क्योंकि मंदिर परिसर की कागजाती जमीन भी डवारु गांव में पड़ती है। उपरोक्त मंदिर परिसर से संबंधित कागजात पहले ही जिला पंचायत अधिकारी सोलन को सौंप दिए गए हैं। इसलिए पंचायती राज मंत्री से आग्रह व अनुरोध है कि आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिया जाए। जब इस बारे पंचायत प्रधान एवं ग्राम सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो नई पंचायत का पुनगठन होगा वो दाड़लाघाट धार के नाम से ही होगा,न की रौडी के नाम से ओर जिसका मुख्यालय मढोड देवता मंदिर के पास होगा।
ग्राम पंचायत धुन्दन में चल रहे नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उन बच्चों को सम्मानित किया,जिन्होंने पिछले सत्र के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय के मुख्य संरक्षक बीआर वर्मा तथा प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने समृति चिन्ह तथा नकद राशि देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि गत परीक्षा परिणामों में इस विद्यालय के दसवीं तथा प्लस 2 के लगभग 33 छात्र-छात्राओं ने 85% अंकों से अधिक अंक अर्जित किए।हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा इन सभी मेधावी बच्चों को वरीयता प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं।दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 96% अंक अर्जित करने वाली नूपुर को मुख्य संरक्षक बीआर वर्मा ने ₹6100 नकद राशि दी। प्लस टू कक्षा में 90% से 95% तक अंक अर्जित करने वाले उर्वशी ठाकुर, महक,भावना,वनिता को मुख्य संरक्षक ने 5100-5100 सौ रुपए सम्मान स्वरूप दिए तथा आकांक्षा, आरती, रितिका, हर्षित, उदय सिंह जिन्होंने 85% तक अंक अर्जित किए उन्हें₹2100-2100 सम्मान राशि दी गई। इसके अतिरिक्त मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने वाले करण कुमार, वरुण, कामिनी, महिमा, राहुल, भावना, मीनाक्षिता,अनामिका, भावना, मनीषा, तनुप्रिया, जतिन ठाकुर, प्रवीण, रितिका वर्मा, पल्लवी, सत्यम, प्रियंका, साक्षी, वनिता, अमिता, चेतन, जतिन, विनय को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने विद्यालय के सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और स्पर्धा की भावना से पढ़ाई करके अगले सत्र में भी अच्छे अंक अर्जित करें।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव गवाह के लोगों ने प्रस्तावित पंचायत बरायली में जोड़ने बारे अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। गांव गवाह के लोगों में कांता शर्मा,विमला,प्रेमलता,कांता देवी,कमला,शीला देवी,प्रोमिला,शीला,चंपा शर्मा,लता शर्मा,जगदम्बा देवी,नंदलाल,तुलसी देवी,रोशनी,करमचंद,विनोद शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र में कहा है कि 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की विशेष ग्राम सभा बैठक हुई जिसमें प्रधान,सचिव,जिला परिषद सदस्य व पंचायत सदस्य व समस्त क्षेत्र वासियों ने इस क्षेत्र को तीन पंचायतों के विभाजन बारे प्रस्ताव पारित किया। जिसमे दाड़लाघाट,धार,बरायली बनाने को प्रस्ताव पारित हुआ। उन्होंने कहा है कि गांव गवाह को पारित प्रस्ताव में नई प्रस्तावित पंचायत बरायली में जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिससे समस्त ग्राम वासी सहमत नहीं है।क्योंकि ग्राम गवाह जो कि दाड़लाघाट के बिल्कुल साथ है व इसकी राजस्व सीमा इस क्षेत्र के साथ लगती है व इस गांव के लोगों की आधी जमीन गांव गवाह में पड़ती है व आधी दाड़लाघाट में पड़ती है तथा गांव गवाह से दाड़लाघाट पंचायत की दूरी मात्र 100 से 300 मीटर है और बरायली की दूरी 1500 से 1800 मीटर है।लोगों की सुविधानुसार व दूरी को देखते हुए दाड़लाघाट ही सर्वोत्तम स्थान है।यहां के लोगों का व्यवसाय व कामधन्दा ,स्कूल,अस्पताल,बिजली, पानी विभाग,कॉलेज,उप-कोषागार,सब-तहसील व बाजार भी यहीं पर निहित है।इसलिए गांव गवाह के समस्त ग्राम वासियों ने आपत्ति दर्ज की है कि उन्हें यथावत दाड़लाघाट पंचायत में ही रखा जाये व नई प्रस्तावित पंचायत बरायली से न जोड़ा जाए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पंचायतीराज मंत्री,निदेशक पंचायतीराज विभाग शिमला,उपायुक्त सोलन,जिला पंचायती राज अधिकारी सोलन, उपमंडलाधिकारी (ना०) अर्की,खण्ड विकास अधिकारी से गुजारिश कि है कि हमारे गांव गवाह को यथावत दाड़लाघाट पंचायत में ही रखा जाए इसे बरायली से न जोड़ा जाए। जब इस बारे पंचायत प्रधान एवं ग्राम सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब पंचायतों का विभाजन किया जायेगा उस समय इस गांव को दाड़लाघाट पंचायत के साथ जोड़ दिया जाएगा। ReplyReply to allForward
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग ने अपना 13वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोउल्लास से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान सुनीता देवी व एसीएफ से अजीत कुमार विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ। तदोपरांत मुख्यातिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।देव राज सुशील ने सभी उपस्थित मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। वही विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम जैसे स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, गिद्दा, नाटी, डम्बल, योगा क्रियाएं, आत्म सुरक्षा के गुर, देश प्रेम गीत पर डांस, सोलो डांस, कॉमेडी शो प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गिद्दा व पहाड़ी नाटी रही। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम सराहनीय रहे,स्कूल के तीन छात्र, अंजलि, पूजा व मुकेश कुमार हिमाचल की मेट्रिक की बोर्ड परीक्षा में मैरिट में आए। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व् इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।वार्षिक पारितोषिक वितरण में शैक्षणिक के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व् सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मनीष कुमार 10वीं कक्षा के छात्र को बेस्ट बॉय व निशा को बेस्ट गर्ल से नवाज़ा गया।इस अवसर पर प्राथमिक पाठशाला के छः विद्यार्थियों को स्कूल प्रांगण के चारों ओर व् स्कूल को जाने वाले रास्ते में स्वेच्छा से सफाई करने के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। अंत में शास्त्री अशोक कुमार ने सभी उपस्थित मेहमानों का इस अवसर पर आने व् कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक गण,एसएमसी के समस्तसदस्य,स्थानीय जनता व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
कृषि एवँ वानिकी को प्रारंभिक शिक्षा के पाठ्यक्रम मे शामिल करके प्राथमिक स्तर से बच्चों को जानकारी देने की आवश्यकता है ताकि बच्चों मे उन्नत खेती और उन्नत बागवानी करने के सँस्कार बचपन से जन्म घुट्टी के रुप मे उत्पन्न किए जा सके तभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की आय दौगुना करने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। आज आवश्यकता है की किसानों द्वारा उगाई जा रही फसलेँ तथा बागवानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए इसके लिए नौणी विश्वविद्यालय ने स्कूलों मे जाकर उन्नत खेती की जानकारी देने का कार्य शुरू कर दिया है। यह विचार नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. परविंद्र कौशल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला शमरोड के वार्षिक दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इसी दौरान कुलपति ने जानकारी दी प्राथमिक शिक्षा जीवन का महत्व पूर्ण अँग हैं जहां से बच्चों का बौद्धिक विकास शुरु होता है। स्कूल की मुख्याध्यापिका सरला भाटिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने रँगा रँग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलपति ने मेधावी छात्रों को वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया। स्कूल मेनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अश्विन कुमार ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस पर डा. अनिल सूद विकास ठाकुर, सुरेश मितल नरेन्द्र शर्मा, बिमला नेगी तथा नेरेश भाटिया को सम्मानित किया गया। उपप्रधान नरेन्द्र गर्ग सदस्य राजेन्द्र मेहता के इलावा पर्यटन निगम के निदेशक जगदीप कँवर भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 (जीएसटी) के तहत स्त्रोत पर कर कटौती के सम्बंध में डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन में कार्यरत विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा बोर्डों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 50 विभागों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्त्रोत पर कर कटौती के विभिन्न प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें अवगत करवाया गया कि आपूर्तिकर्ता अथवा विक्रेता को भुगतान करते समय सरकारी विभागों का यह दायित्व है कि 2 प्रतिशत की दर से स्त्रोत पर कर कटौती कर जमा की जाए। उन्हें बताया गया कि इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की चूक पर वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत जुर्माने का प्रावधान है। कार्यशाला में प्रतिभागिओ की शंकाओं का भी निवारण किया गया। जिला सोलन के राज्य कर एवं आबकारी उप आयुक्त हिमांशु आर पंवर तथा सोलन वृत्त के सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी फूलचंद राणा ने प्रतिभागियों को वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत स्त्रोत पर कर कटौती के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। धर्मपुर, अर्की की राज्य कर एवं आबकारी सहायक आयुक्त पदमा छोदन, राज्य कर एवं आबकारी सहायक आयुक्त गोपाल शर्मा, सोलन-2 के राज्य कर एवं आबकारी सहायक आयुक्त तुलसी राम राणा तथा सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रेरित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित थे।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर बागा का जनरल हाउस रखा गया इस जनरल हाउस की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी मजदूरों को आपस में बांटने का काम कर रही है अल्ट्राटेक कंपनी को यूनियन द्वारा एक 14 सूत्री मांग पत्र 7 फरवरी को दिया था परंतु कंपनी ने मजदूरों की मांग को आज तक नहीं माना है जिससे मजदूरों में बहुत ज्यादा गुस्सा है यूनियन का कहना है कि जो मांग पत्र कंपनी को दिया गया है इन मांगों को जल्द अगर पूरा नहीं किया गया तो यूनियन कंपनी के खिलाफ एक जोरदार आंदोलन करेगी इस आम सभा में सीटू के राज्य अध्य्क्ष विजेंदर मेहरा मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने मजदूरों से अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को बदल कर 4 कानून बना रही है ओर यह कानून बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे हैं इस तरह के कानूनों को मजबदूर नहीं मानेंगे और इनके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे 8 जनवरी 2020 को पूरे देश के सभी मजदूर सड़कों पर अपना आंदोलन करेंगे सभी तरह के काम भी बंद करेंगे जो मजदूर विरोधी कानून सरकार बनाने जा रही है उसके खिलाफ बागा यूनियन भी काम बंद रखेगी इस आम सभा में सीटू जिला सोलन के अध्यक्ष मोहित वर्मा और सीटू जिला महासचिव एन डी रनोट ने मजदूरों को संबोधित किया और इस हड़ताल को सफल बनाने में सभी मजदूरों से अपील भी की और सभी मजदूरों द्वारा गाठ खड़ा कर हड़ताल को सफल बनाने का पूरा जोरदार समर्थन किया इस आमसभा में यूनियन के महासचिव ब्रिजलाल ने भी मजदूरों को संबोधित किया इस आम सभा में यूनियन कोषाध्यक्ष संजय कुमार केहर सिंह लालमन आदि उपस्थित रहे लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर बागा का जनरल हाउस रखा गया इस जनरल हाउस की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी मजदूरों को आपस में बांटने का काम कर रही है अल्ट्राटेक कंपनी को यूनियन द्वारा एक 14 सूत्री मांग पत्र 7 फरवरी को दिया था परंतु कंपनी ने मजदूरों की मांग को आज तक नहीं माना है जिससे मजदूरों में बहुत ज्यादा गुस्सा है यूनियन का कहना है कि जो मांग पत्र कंपनी को दिया गया है इन मांगों को जल्द अगर पूरा नहीं किया गया तो यूनियन कंपनी के खिलाफ एक जोरदार आंदोलन करेगी इस आम सभा में सीटू के राज्य अध्य्क्ष विजेंदर मेहरा मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने मजदूरों से अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को बदल कर 4 कानून बना रही है ओर यह कानून बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे हैं इस तरह के कानूनों को मजबदूर नहीं मानेंगे और इनके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे 8 जनवरी 2020 को पूरे देश के सभी मजदूर सड़कों पर अपना आंदोलन करेंगे सभी तरह के काम भी बंद करेंगे जो मजदूर विरोधी कानून सरकार बनाने जा रही है उसके खिलाफ बागा यूनियन भी काम बंद रखेगी इस आम सभा में सीटू जिला सोलन के अध्यक्ष मोहित वर्मा और सीटू जिला महासचिव एन डी रनोट ने मजदूरों को संबोधित किया और इस हड़ताल को सफल बनाने में सभी मजदूरों से अपील भी की और सभी मजदूरों द्वारा गाठ खड़ा कर हड़ताल को सफल बनाने का पूरा जोरदार समर्थन किया इस आमसभा में यूनियन के महासचिव ब्रिजलाल ने भी मजदूरों को संबोधित किया इस आम सभा में यूनियन कोषाध्यक्ष संजय कुमार केहर सिंह लालमन आदि उपस्थित रहे
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि चंद उद्योगपतियों की इस सरकार ने देश को गृह युद्ध की ओर धकेल दिया है। जाति-धर्म में बांटकर लड़ाई-झगड़े करवाए जा रहे हैं, जोकि इनका विकास का एजैंडा बन गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सदियों तक याद रखी जाएगी, क्योंकि 70 साल में इस सरकार के समय कमरतोड़ महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बेरोजगारी से युवा दुखी व परेशान हैं। देश की जनता का ध्यान बांटने के लिए नित नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के चलते देश की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। लोकतंत्र की परिभाषा बदल दी गई है और ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लड़ाई-झगड़ों में जनता को उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह युद्ध से ऐसे हालात बना दिए गए हैं, जिसमें तिल-तिल पूरा देश जल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जी.डी.पी. दर की इतनी गिरावट आज तक नहीं देखी। अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो चुकी है। बैंक कंगाल हो चुके हैं तथा आर.बी.आई. को खोखला किया जा रहा है। ई.डी. व सी.बी.आई. को अपने हिसाब से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि देश का हरेक वर्ग इस समय सरकार से त्रस्त हो चुका है। अब नागरिकता संशोधन कानून से सरकार ने पूरे देश में अशांति व अराजकता का माहैल बना दिया है। विद्यार्थियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। जिस सरकार में विद्यार्थी ही सुरक्षित नहीं हैं तथा महिलाएं रात को अकेले घर से बाहर नहीं जा सकती हैं। ऐसी सरकार कोई क्या उम्मीद कर सकती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 23 तथा 24 दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 23 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे सोलन के कंडाघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। डॉ. सैजल तदोपरांत श्री शंकराचार्य स्वामी माधव आश्रम सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात श्री शंकराचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 24 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर के सोलन से धर्मपुर स्थानांतरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. सैजल तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के वार्षिक समारोह में शिरकत करेंगे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज मिनी सचिवालय में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय के सामने नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस सम्मेलन कक्ष के निर्मित होने से उपायुक्त कार्यालय में आयोजित होने वाली अनेक बैठके यहां करवाई जा सकेंगी। इससे एक समय पर अनेक बैठक एक साथ करवाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीवीक्षाधीन अधिकारी डॉ. निधि पटेल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल तथा सहायक आयुक्त भानु गुप्ता उपस्थित थे।
प्रदेश में 22 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाला जनमंच अब 05 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में 22 दिसम्बर, 2019 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमती में जनमंच आयोजित किया जाना था। यह जनमंच अब 05 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा।
पेंशन दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस बैठक में मुख्य सरंक्षक बीएम दुरानी व अध्यक्ष सुखराम नड्डा द्वारा पेंशन का अधिकार भारतीय सविधान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन से सम्बंधित बहुत पुरानी मांगो जिसमे बिजली भत्ता के साथ 65,70 व 75 वर्ष पूरे करने के बाद 5,10,15% भत्ते को बेसिक पेंशन में मिलाने बारे प्रस्ताव रखा तथा प्रदेश सरकार से इन मांगों बारे पेंशनर को अदायगी का आग्रह किया।पेंशनरों की यह पुरानी मांग का आश्वासन सरकार भी कई बार हामी भरने के उपरांत इस पर कोई भी विचार नही किया जा रहा है। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पे ग्रेड का मामला उठाया गया।इस मौके पर सुई सुरहाड के उपप्रधान द्वारा पेंशनरों ध्यान सिंह,प्रेमी देवी व संतराम को इस दिवस पर शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएम दुरानी,सुखराम नड्डा,प्रेम केशव,धनीराम शर्मा,जगन्नाथ शर्मा,बद्रीनाथ, जगतपाल ठाकुर,हरिराम,रामलाल,दिलाराम,दिलु राम,सीता राम,लेख राम,बालक राम,प्रेमी देवी,शिव देई,लच्छु राम,शिव राम,लच्छु राम,रतन लाल,बालकराम,परस राम,चेतराम,रोशन लाल,शिवराम,हरी राम,फुलू राम,बाबू राम,कमल ठाकुर,ग्यारु राम सहित पेंशन दिवस के मौके पर नम्होल विश्राम गृह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने नवम्बर, 2019 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 748 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 26,27,036.04 रुपये है। इनमें 450 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 11,28,558.97 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 274 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 13,06,746.95 रुपये है। अन्य 24 उपभोक्ताओं की राशि 1,91,730.12 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 24 दिसम्बर, 2019 तक जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि बिल जमा करने के लिए इस दिन एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) तथा दूसरा काउंटर ब्रूरी में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गूगल पे, अमेजॉन, भीम ऐप, फोन पे अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in द्वारा भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया वे अपने बिजली तुरंत जमा करवा दें ताकि उनकी विद्युत आपूर्ति यथावत रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीत ऋतु के दृष्टिगत जिला में विभिन्न व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखी जाएं ताकि लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। केसी चमन आज यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य जैसी विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न विभाग सदैव अत्यन्त परिश्रम एवं कर्मठता के साथ कार्य करते हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि आवश्यक सेवाओं की कार्यप्रणाली में कोई व्यवधान न आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सोलन जिला के चायल सहित बर्फबारी वाले कुछ अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सड़क एवं सम्पर्क मार्गों को बंद होने पर तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने प्रदेश विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के दृष्टिगत पूरे जिला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड यह सुनिश्चित बनाए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के समय में विभिन्न स्थानों पर स्थापित उनके शिकायत कक्षों से लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो और लोगों की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने का प्रयास किया जाए। उपायुक्त ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में आवश्यक दवाआंे का भंडारण किया जाए। केसी चमन ने कहा कि जिला आपात संचालन केंद्र सोलन में किसी भी आपात स्थिति के संबंध में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 कार्यरत है। यह नंबर 24x7 काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से मौसम विभाग से प्राप्त सूचना का अनुश्रवण कर रहा है और मौसम खराब होने की स्थिति में सभी विभागों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में क्षेत्रवार तैनात श्रमशक्ति एवं जेसीबी मशीनों इत्यादि की पूरी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग विशेष रूप से चायल क्षेत्र में ऐसे मार्गों को चिन्हित करें जहां सड़कों को विभिन्न कारणांे से लगातार नुकसान पहुंचता है। इससे ऐसे मार्गों को शीघ्र ठीक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आपात स्थिति के लिए विभाग डीजल इत्यादि का भण्डारण करे ताकि कम से कम 36 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। केसी चमन ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य अस्पतालों को जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रहे और पार्किंग के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 25 एन सी सी कैडेटों के द्वारा एन सी सी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी गई I इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर कर्नल एच पेंगिंग के मार्ग दर्शन से किया गया I जानकारी देते हुए एन सी सी अधिकारी अमर देव ने बताया की विद्यालय से 2ND YEAR के 25 एन सी सी कैडेटों ने यह परीक्षा विद्यालय में दी I एन सी सी प्रभारी अमर देव ने इस परीक्षा को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह परीक्षा वही छात्र दे सकता है जिन्होंने एन सी सी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया हो I इस एन सी सी A प्रमाण पत्र की परीक्षा का प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आये हवलदार राज कुमार द्वारा और ऐ एन ओ अमर देव द्वारा संचालन किया गया I हवालदार राज कुमार ने परीक्षा के उपरान्त सभी एन सी सी कैडेट्स का परेड ,ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया I विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की एन सी सी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी , पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाये दी I विद्यालय के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका, उप-प्रधानाचार्य , विद्यालय समन्वयक और सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एन सी सी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी I
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अंतर्गत पास हुए विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका है। विश्वविद्यालय ने मुक्त विद्यालय के माध्यम से अक्टूबर-नवंबर 2019 की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों के लिए प्रवेश तिथि 30 दिसंबर 2019 तक बढ़ा दी है।विद्यार्थी 30 दिसंबर तक बिना किसी भी विलंब शुल्क के प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को कुनिहार से अध्ययन केंद्र में विषय परख जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।गणपति एजुकेशन सोसाइटी एवं इग्नू स्टडी सेंटर कुनिहार के को-आर्डिनेटर रोशन लाल शर्मा ने बताया कि दाखिले आरंभ हो चुके हैं व विद्यार्थी 30 दिसंबर 2019 तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश ले सकते हैं।
The Dr YS Parmar University of Horticulture & Forestry (UHF), Nauni signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Ludhiana based Soft-Tech Renewable Energies for a joint programme of Research, Development, Demonstration and Promotion of renewable energy technologies. Under the agreement, the company will work with the university for submitting joint projects in the field of renewable energy to various funding agencies. Besides, working on the development of solar chulha for cooking, space and water heating, the two parties will also undertake research on thermally efficient solar drier with phase change material and solar thermal application for waste-water treatment. Both partners will also jointly design renewable energy systems for potential technologies and applications. The company with the help of UHF scientists will jointly evaluate the system performance and publish the success stories in national and international journals. The possibilities for filing joint patents of innovative ideas during the execution of MoU will also be explored. The university also signed an MoU with Atal Bihari Vajpayee Government Institute of Engineering and Technology, Pragatinagar for co-operation in the fields of Landscaping, Food Processing and apple cultivation. The tie-up will involve the exchange of scientific and technical information. Moreover, the students of both institutions will undertake exchange and visits and conduct joint research activities. Joint seminars and conferences, faculty development programmes and training of students will also be undertaken as part of the collaboration.The MoUs were signed by Director Research Dr JN Sharma, in the presence of Vice-Chancellor Dr Parvinder Kaushal. Deans Dr ML Bhardwaj and Dr Kulwant Rai and university scientists Dr SK Bhardwaj, Dr KK Raina and Dr RK Aggarwal were also present on the occasion.
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि कपिल देव रहे। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक गीताराम ठाकुर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष को शाॅल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय की शैक्षणिक व क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों तथा अन्य उपलब्धियों से उपस्थित जनसमूह को विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। नन्हें-नन्हें बच्चों का "मैनु लहंगा लै दे मंहगा" पर किया गया नृत्य लोगों द्वारा खूब सराहा गया।इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा "ऐसे ऐसे" हास्य नाटिका ने भी दर्शकों से बहुत तालियां बटोरी। छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति नाटी पर भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि कपिल देव ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासन में रहने की अपील की तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आवाहन भी किया।उन्होंने कहा कि आज माता-पिता तथा अभिभावकों को अपने नौनिहालों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि समाज में नशे जैसी दुष्प्रवृत्तियां जोर पकड़ रही है।उन्होंने बच्चों के मंगल भविष्य की कामना भी की।मुख्य अतिथि ने ₹शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया जिनमें जमा दो कक्षा में उर्वशी ठाकुर,वनिता , प्रियंका,भावना तथा दसवीं कक्षा में नूपुर,आकांक्षा,रितिका,आरती ठाकुर, हर्षित,उदयसिंह को पुरस्कृत किया गया।अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों में विशाल ठाकुर,आस्था शर्मा,ध्रुव शर्मा, रितिका,उर्वशी ठाकुर,बबिता ठाकुर, ममता ठाकुर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पीआर ठाकुर,बालकराम,कपिल,भगत राम,नीमचंद ठाकुर,पवन ठाकुर,गायत्री परिवार से लेख राम शर्मा,राजेश,पवन कुमार,चतर सिंह, गीताराम,जगदीश ठाकुर , शीला,आशा,ज्योति इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया।समारोह के मुख्य अतिथि कपिल देव रहे।समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक गीताराम ठाकुर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष को शाॅल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय की शैक्षणिक व क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों तथा अन्य उपलब्धियों से उपस्थित जनसमूह को विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। नन्हें-नन्हें बच्चों का "मैनु लहंगा लै दे मंहगा" पर किया गया नृत्य लोगों द्वारा खूब सराहा गया।इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा "ऐसे ऐसे" हास्य नाटिका ने भी दर्शकों से बहुत तालियां बटोरी। छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति नाटी पर भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि कपिल देव ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासन में रहने की अपील की तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आवाहन भी किया।उन्होंने कहा कि आज माता-पिता तथा अभिभावकों को अपने नौनिहालों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि समाज में नशे जैसी दुष्प्रवृत्तियां जोर पकड़ रही है।उन्होंने बच्चों के मंगल भविष्य की कामना भी की।मुख्य अतिथि ने ₹शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया जिनमें जमा दो कक्षा में उर्वशी ठाकुर,वनिता , प्रियंका,भावना तथा दसवीं कक्षा में नूपुर,आकांक्षा, रितिका, आरती ठाकुर, हर्षित, उदयसिंह को पुरस्कृत किया गया।अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों में विशाल ठाकुर,आस्था शर्मा,ध्रुव शर्मा, रितिका,उर्वशी ठाकुर,बबिता ठाकुर, ममता ठाकुर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पीआर ठाकुर,बालकराम,कपिल,भगत राम,नीमचंद ठाकुर,पवन ठाकुर,गायत्री परिवार से लेख राम शर्मा, राजेश, पवन कुमार, चतर सिंह, गीताराम, जगदीश ठाकुर , शीला, आशा, ज्योति इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शीत ऋतु के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 18 दिसम्बर, 2019 को उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में प्रातः 10.00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर, 2019 को 11 केवी नौणी तथा मरियोग फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 19 दिसम्बर को नौणी, धर्जा, धारों की धार, अणु तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज 19 दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के कण्डाघाट के प्रवास पर रहेंगे। सुरेश भारद्वाज 19 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चौहान कहा कि डेयरी उद्यमिता विकास योजना (डीईडीएस) का हमारे देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और यह योजना हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण घटक है। अशोक चौहान आज यहां डीईडीएस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 9 संघटकों के लिए उद्यम लगाने के लिए बैंक ऋण से सम्बद्ध तथा नाबार्ड द्वारा संचालित उपदान का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से कृषक, स्वयं सहता समूह, कृषक उत्पादक संगठन, सहकारी समितियां, संघ तथा पंचायती राज संस्थाओं को उपदान के रूप में सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का सृजन करना, डेयरी उत्पादन में आधारभूत संरचना का विकास करना तथा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से वाणिज्यिक स्तर पर दुग्ध उत्पादन करना है ताकि इसके माध्यम से किसानों एवं पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। अशोक चौहान ने कहा कि योजना के अन्तर्गत सामान्य श्रेणी के उद्यमियों को 25 प्रतिशत व अनुसूचित जाति व जनजाति के उद्यमियों को 33.33 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत एक उद्यमी को सभी घटकों के लिए उपदान का लाभ मिलता है। किन्तु प्रत्येक घटक के लिए केवल एक ही बार लाभ प्रदान किया जाता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि डेयरी योजना को प्रभावशाली बनाने व अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि किसानों एवं पशु पालको की आय में आशातीत वृद्धि हो सके।पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक विनय शर्मा ने कहा कि विभाग के माध्यम से डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग पशु पालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक बिशन सांख्यान ने इस अवसर पर बैंकों की ओर से योजना व अन्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि योजना को क्लस्टर मोड में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका फायदा मिल सके। इस अवसर पर गैर सरकारी संस्थाओं व कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों की शंकाओं का भी निवारण किया गया। कार्यशाला में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की कार्यवाहक परियोजना अधिकारी रीता मोहिंद्रू, विभिन्न बैंकों, गैर सरकारी संस्थाओं तथा नाबार्ड द्वारा संवर्धित कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्ष 2019 के अंत तक हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां प्रत्येक परिवार के पास रसोई गैस सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।डॉ. सैजल ने इस अवसर पर विकास खंड सोलन की 05 तथा विकास खंड धर्मपुर की 13 ग्राम पंचायतों के 582 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कुनैक्शन वितरित किए। उन्होंने तदोपरांत परवाणू में भी 177 हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित किए।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अभी तक 14315 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 2879 पात्र लाभार्थियों को यह सुविधा प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण एवं महिलाओं को प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। इस योजना से महिलाओं को प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से भी मुक्ति मिली है।डॉ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में अनेक ऐसी नवीन योजनाएं आरम्भ की हैं जो आम आदमी का सहारा बनकर उभरी है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है। इससे 1.30 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए वरिष्ठ नागरिकों की आयु सीमा को और घटाने पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनसभा में क्षेत्र की उन मांगों को पूरा किया है जो गत कई वर्षों से लम्बित थीं। इन मांगों के पूरा होने से कसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र का शीघ्र ही अपना उपमंडलाधिकारी कार्यालय होगा। इससे लोगों को लम्बी दूरी तय कर अपने विभिन्न कार्य करवाने नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धर्मपुर के नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर इसे 50 बिस्तर वाला अस्पताल बनाने की घोषणा भी की है। इससे क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सौ करोड़ से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रतानुसार लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की योजनाएं जन-जन के लाभ की दिशा में कार्यरत हैं और इनसे सभी पात्रतानुसार लाभान्वित होंगे।डॉ. सैजल ने इस अवसर पर धर्मपुर तथा परवाणू में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए।इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, राज्य किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दौलत ठाकुर, भाजपा के युवा नेता संजय ठाकुर, खलोगड़ा सहकारी सभा के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। .
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया।हवन में दिसंबर माह में जन्मे बच्चों ने भाग लिया और वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन में आहुतियां डाली।मंत्रों के उच्चारण में पूरा डीएवी अम्बुजा कैंपस भक्तिमय हो गया।बच्चों के अलावा इसमें प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा अन्य अध्यापकों ने भी भाग लिया और मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डाली।इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने पूर्णाहुति डालते हुए अपने संबोधन में सबसे पहले बच्चों को जन्म दिवस की बधाई दी तथा कहा कि हवन और वेद मंत्र हमे एकाग्रता प्रदान करते हैं जिसमें हम अपने काम में सफलता प्रदान कर सकते हैं।विद्यार्थी इससे खासतौर पर लाभ उठा सकते हैं।
अद्धे दी हट्टी के पास पदियाडा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा में दूसरे दिवस की कथा में कथा ब्यास श्री आचार्य सुमित भारद्वाज जी ने भागवत कथा की उत्पत्ति ओर भागवतकथा किस प्रकार जीव का कल्याण करती है इस कथा का वर्णन किया । ब्यास जी ने बताया की भागवत साक्षात कृष्ण विग्रह है। भागवत व्यक्ति के जीवन में भगति, ज्ञान ,लाती है इस कथा से पापी लोग भी पवित्र हो जाते है। किस प्रकार जीवन में भक्ति बहुत जरूरी है और भक्ति किस प्रकार करनी चाहिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 17 दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 17 दिसम्बर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रातः 11.00 बजे हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तदोपरांत दिन में 2.00 बजे परवाणू के सैक्टर-1 एचआईजी-24सी में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के खेल मैदान का कार्य शुरू हो गया है। खेल मैदान का कार्य ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सौजन्य से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से विद्यालय में खेल गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। अब तक विद्यालय के पास उचित खेल मैदान न होने के कारण विद्यार्थियों को हर खेल में उचित अवसर नहीं मिल पाता था,अब विद्यालय के छात्रों को अगले सत्र से एक अच्छा खेल मैदान उपलब्ध हो जाएगा।जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा खेल के क्षेत्र में दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।इस कार्य को शुरू करने के लिए प्रधानाचार्य इंदू शर्मा ने उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति व समस्त विद्यालय परिवार,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज चंदेल व समस्त ग्राम पंचायत कार्यकारिणी का सहयोग व कार्य शुरू करने के लिए आभार प्रकट किया है और भविष्य के लिए भी सहयोग की आशा प्रकट की है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने विद्यालय के चहुंमुखी विकास,छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा अपना सहयोग देने व विकास के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की। विद्यालय के डीपीई भोपाल सिंह ने बच्चों को खेल मैदान उपलब्ध करवाने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है।
मिनी सचिवालय सोलन में फोटोस्टेट मशीन स्थापित करने के लिए 03 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में 5 वर्गमीटर क्षेत्रफल की नीलामी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को 15 हजार रुपये की धरोहर राशि बैंक ड्राफ्ट या चैक के रूप में जो कि उपायुक्त सोलन के नाम पर देय हो, प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। उन्होंने कहा कि फोटोस्टेट की दर बाजार की दर से अधिक नहीं होनी चाहिए। दर के संबंध में विवाद की स्थिति में उपायुक्त सोलन का निर्णय अंतिम माना जाएगा। निविदा की यह अवधि एक वर्ष के लिए मान्य होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
सोमवार को बी आर सी सी कार्यालय अर्की में अर्की ब्लॉक के विद्यालयों की प्रबन्धन समितियों के अध्यक्षों ,सदस्यों एवं पँचायत प्रतिनिद्धियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बी आर सी सी प्रारम्भिक देवेंद्र कौशिक ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रबन्धन समितियों के अध्यक्षों, सदस्यों व पँचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए धन्यवाद व स्वागत किया। इस प्रशिक्षण शिविर में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में आए भगतराम ठाकुर ने एस एम सी की शक्तियों व विद्यालय के विकास के लिए एस एम सी के योगदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि एस एम सी के अध्यक्ष या सदस्य के रूप में हमे समाज के लिए काम करने का मौका मिलता है। जिसे हमे पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को कैसे गुणात्मक बनाया जा सकता है की जानकारी व समाज मे फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे से बच्चों को कैसे दूर रखा जा सकता है बारे विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से अपने अपने स्कूलों में अभिभावकों को जागरूक करने का आग्रह किया।इस दौरान खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द शर्मा ने सरकारी तंत्र को निजी तन्त्र की अपेक्षा अधिक लाभकारी व प्रेरणादायक बताया।उन्होंने एस एम सी से समाज को सरकारी विद्यालयों व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के लिए काम करने का आग्रह किया। अन्त में बी आर सी सी उच्च शिक्षा लच्छीराम ठाकुर ने एस एम सी के अध्यक्षों ,सदस्यों से शिक्षा व विद्यालय की अन्य गतिविधियों के सुधार में एस एम सी क्या कर सकती है बारे जानकारी प्रदान की। कई एस एम सी अध्यक्षों ने अपने विचार व सुझाव भी बी आर सी सी के समक्ष रखे। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 60 के करीब एस एम सी व पँचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


















































