भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलिया ने सोलन से जारी एक प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में 2020-21 का ऐतिहासिक बजट हिमाचल की जनता के लिए पेश किया है। यह बजट ऐतिहासिक है और सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला है। गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह बजट की आलोचना कर रहे हैं वो गलत है, कांग्रेस पूर्व में कई वर्षों तक सत्ता में रही है पर इस प्रकार का जन कल्याणकारी बजट कांग्रेस नहीं निकाल पाई, अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों को कुछ भी दिया था किसी प्रकार की मांग पूरी भी नहीं की थी कर्मचारी कांग्रेस शासन में अपनी मंगू के लिए भटकते रहते थे। उन्होंने कहा ने कुल 49131 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग के लिए बड़ी घोषणाओं समेत हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। प्रदेश की जनता की प्रतिक्रिया भी बजट पर देखने को मिली है। आम जनता और युवाओं ने बजट की सराहना की है। सीएम जयराम का गुड गवर्नेंस पर जोर रहा तो रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी ध्यान दिया। विधायक निधि बढ़ाकर जहां माननीयों को खुश करने का प्रयास किया तो वहीं दिहाड़ीदारों को छह साल की बजाय पांच साल में नियमित करने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार ने तंबाकू सेवन मुक्त पंचायत को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है इससे यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर करने के लिए धरातल पर काम करने जा रही है। सुपर 100 विद्यार्थियों की प्रतिभा को सरकार निखारेगी। इस प्रकार सरकार का कुल राजस्व घाटा 684 करोड़ रुपये रहा। हिमाचल को संपूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने के 50वें वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अधिकारियों से उपदान को स्वेच्छा से त्याग करने की अपील की। गृहिणी सुविधा योजना के तहत नए पात्र परिवारों को भी लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में 2000 लोकमित्र केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा 20 हजार रिक्त पदों को भरे जाने का फैसला लिया गया। इसमें 3,000 पद राज्य विद्युत बोर्ड, 1,000 पद कांस्टेबल, लगभग 5,000 पद शिक्षा विभाग,1,300 पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे।भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा हवाई अड्डों के विस्तारीकरण, मंडी हवाई अड्डे के निर्माण तथा हेलीपोर्ट्स के निर्माण के लिए 1,013 करोड़ रुपये का प्रावधान। उन्होंने कहा जिस प्रकार इस बजट में हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है यह बजट विकास कार्य है जिससे हिमाचल के विकास को नए पंख लगेंगे इस बजट में यह साफ दिखता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में चौमुखी विकास करने की योजना बना चुके है।
ग्राम पंचायत पारनु की राजकीय माध्यमिक पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति को वर्ष 2019-20 के लिए उत्कृष्ट गतिविधियों हेतु उत्कृष्ट एसएमसी के खिताब से नवाजा गया। होटल फाॅल्कन क्रेस्ट में आयोजित एक समारोह में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली एवं डिप्टी डीईओ प्रारंभिक एवं प्रधानाचार्य डाइट संजीव ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में इस विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति को इस खिताब से नवाजा गया। पारनु विद्यालय से अध्यापक अनमोल शर्मा तथा एसएमसी प्रधान राजकुमारी ने इस सम्मान को प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीतू देवी ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान राजकुमारी तथा संपूर्ण प्रबंधन समिति को इस सम्मान हेतु बधाई दी है। एसएमसी प्रधान राजकुमारी ने विद्यालय की अध्यापिका नीतू देवी को उनके द्वारा दिए गए सहयोग तथा मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने पाठशाला के समस्त अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए अग्रिम सत्र में इससे भी अधिक लग्न एवं निष्ठा से कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया है ताकि सभी उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों की अदायगी ऑन लाईन की जा सके। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को आगाह किया गया है कि अब वे अपने बिजली के बिल निम्नलिखित बैंको या ऐपों द्वारा जमा करवा सकते है। उपभोक्ता एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, पीएनबी, यूको, यसबैंक, भीम पेटीएम, मोवीक्चीक,फोन पे, एम पेसा, एलएमके, विद्युत उपमण्डल दाड़लाघाट के कैश काउंटर इत्यादि और वैकिंग नॉन बैकिंग एजन्सियों द्वारा बिजली का बिल जमा करवा सकते है क्योंकि अब बिजली विभाग द्वारा ऑफ लाईन में जो बिल जमा होते थे अब वह उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार पूर्ण रुप से 01 मार्च 2020 से बंद कर दिए गए हैं। विद्युत उपमण्डल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत ऑफ लाईन बिल जमा करवाने वाले सभी उपभोक्ताओं व ऑफ लाईन जमा करवाने वाले क्षेत्रों के सभी पंचायत प्रधानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पंचायतों के लोगों को बिजली के बिलों की अदायगी ऑनलाईन जमा करने के बारे अवगत करवाने की कृपा करें।ताकि बिजली बिलों की अदायगी ऑनलाईन हो सके। ऑफ लाईन केन्द्रों में सरयांज, डमलाना, कोटला, बुघार, आसलु, पारनू, बागा, कन्धर, बेरल, मांगल, सेरा समाना, चण्डी, कशलोग, संघोई, ग्याणा इत्यादि आते हैं। विद्युत मंडल के सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं और प्रधानों से उनके बहुमूल्य सहयोग की अपील की है।
भाजपा मंडल अर्की की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे मंडल भाजपा अध्यक्ष डी.के.उपाध्याय की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न सिह पाल तथा प्रदेश भाजपा विस्तारक योजना के प्रमुख राज पाल ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक मे सर्व प्रथम बखालग पंचायत के पूर्व प्रधान धनीराम वर्मा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। मंडल की बैठक मे पहली बार बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे रत्न सिंह पाल का मंडल के कार्यकर्ताओं ने शाल व टोपी पहना कर अभिन्नदन किया। बैठक में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा मे प्रस्तुत बजट की सराहना की गई। बैठक मे जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने बजट मे दाड़ला मे बस स्टैन्ड का निर्माण किए जाने की घोषणा की है। संगठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी द्वारा शुरू की गई विस्तारक योजना पर मंथन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि अर्की मंडल से 10 कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में अन्य मंडलो मे जाएंगे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा.राजीव विंदल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडल के दौरे पर 20 मार्च को आएंगे । उनके दौरे को लेकर भी चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के लिए स्थान का चयन जल्द किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर मथन भी किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं का बखान हर बुथ तक किया जाएगा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनिती बनाई गई। क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहेे विकास कार्यों पर संतोष प्रकट किया गया। बैठक में राजेश महाजन, रमेश ठाकुर, आशा परिहार, राकेश ठाकुर, बाबुराम पंवर, जे.एन.शर्मा, राकेश गौतम, दलीप पाल, सुरेश जोशी, संतराम ठाकुर आदि ने भी भाग लिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 07 मार्च, 2020 से सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. सैजल 07 मार्च, 2020 को प्रातः 10.30 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 08 मार्च, 2020 को प्रातः 11.00 बजे सोलन में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सोलन जिला के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों तथा कार्यालयों में मासिक व दैनिक अवधि पर टैक्सी किराए पर लेने के लिए वर्ष 2020-21 के लिए निजी वाहनों की दर संविदा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि संबंधित निजी वाहनों के ठेकेदार अथवा समस्त टैक्सी परिवहन यूनियन निर्धारित प्रारूप पर दर संविदा को प्रार्थना पत्र सहित 27 मार्च 2020 को दोपहर 2.00 बजे तक बंद लिफाफे में उपायुक्त कार्यालय सोलन में जमा करवा सकते हैं। निविदाएं 27 मार्च, 2020 को ही सांय 3.00 बजे उपायुक्त कार्यालय में खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि दर संविदा दाता को आवेदन के साथ उपायुक्त सोलन के नाम 5000 रुपए का बैंक ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन से संपर्क किया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह 08 मार्च, 2020 को कांगड़ा मैत्री सभा, सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने एकीकृत बाल विकास योजना, पोषाहार तथा किशोरी योजना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए गठित जि़ला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। विवेक चंदेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अध्यक्षता प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला में स्थापित पुलिस गुमटियों तथा जिला के समस्त पंचायत कार्यालयों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के चित्र लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रेषित किए जाने वाले विभिन्न पत्रों एवं प्रचार सामग्री इत्यादि में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के संबंध में चित्र अथवा शब्द अवश्य अंकित करें। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने जि़ला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान खंड स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 08 मार्च को आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं में पोषण के महत्व एवं स्वच्छता बारे जागरूक किया जाएगा। विवेक चंदेल ने जिला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य पूरा किया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला के सभी समेकित बाल विकास अधिकारी अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें ताकि इन केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ले में महिला स्वयं सहायता समूह सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इनके माध्यम से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान में जि़ले में 1822 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं जिनकी कुल बचत लगभग 12.72 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम घटक के अंतर्गत जि़ले 261 लाभार्थियों को 28.46 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। योजना के द्वितीय घटक में छात्रवृति योजना के तहत 2551 छात्रों को लगभग 31.68 लाख रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 62 लाभार्थियों को 24.80 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 14 लाभार्थियों पर 07 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानूनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले में 9894 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शिशु के जन्म से पूर्व एव उपरान्त पर्याप्त विश्राम उपलब्ध करवाना भी लक्ष्य है। योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को औसतन 6000 रुपए के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस, शिक्षा तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्टीकर भी वितरित किए। जि़ला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखालग की विद्यालय प्रबंधन समीति को विद्यालय की उन्नति हेतू दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्धारा कण्डाघाट के होटल फॉल्कन क्रैस्ट में आयोजित एसएमसी सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने विद्यालय प्रबंधन समीति बखालग के प्रधान विनोद कुमार गर्ग को यह सम्मान प्रदान किया। उन्होने एसएमसी प्रधान गर्ग को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रवक्ता सुनीता ठाकुर,एसएमसी सदस्य रमा देवी व ईश्वर दास भी उपस्थित थे। विनोद गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिला की 1094 पाठशालाओं में से 35 पाठशालाओं की विद्यालय प्रबंधन समीतियों को उत्कृष्ट कार्य हेतू सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र शर्मा ने समीति को यह सम्मान मिलने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं साथ ही अर्की शिक्षा खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार, राजकीय उच्च विद्यालय कोटली, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कून व राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोगी की विद्यालय प्रबंधन समीतियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विकास खण्ड धर्मपुर की भागूड़ी पँचायत के गांव बांध में पिछले तीन दशक से कार्यरत स्वंय सेवी संस्था रुचि ने बरोटीवाला पँचायत के गांव बल्याणा में एक उन्नत शवदाह गृह का निर्माण किया है। इस शवदाह गृह का उपयोग गांव बल्याणा व इसके आसपास व बाहरी राज्यों से आए लगभग 3000 परिवार कर सकेंगे। वहीं शवदाह गृह के बन जाने से गांव में संस्कार के लिए जलावन लकड़ी की खपत व पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान रामरत्न चौधरी, उप प्रधान हितेंद्र कुमार शर्मा व स्थानीय निवासी ईश्वरीय प्रसाद, जगपाल, विश्वनाथ, भूपनेश व श्यामलाल ने बताया कि रुचि एनजीओ ने बल्याणा में एक सामूहिक शवदाह गृह के साथ एक लकड़ी स्टोर व एक शैड का निर्माण किया है व इसके निर्माण से सभी गांववासी सन्तुष्ट है। उधर हाईजैनिक रिसर्च इंस्टीच्यूट बुराँवाला के डीजीएम जयंत आहूजा, वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार व एच,आर प्रबंधक राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पँचायत के आवेदन पर कम्पनी ने बल्याणा गांव में सीएसआर अनुबंध के तहत क्षेत्र की अनुभवी रुचि नामक एनजीओ के माध्यम से उन्नत शवदाह गृह का निर्माण कर पँचायत के सुपुर्द कर दिया है। निर्माण कार्य सभी मानकों को ध्यान में रख कर किए गए है व कार्य संतोषजनक है। रुचि एनजीओ के निर्देशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में यह एकमात्र पहला उन्नत व कुशल शवदाह गृह है। इसका निर्माण अग्नि-सह सामग्री से होता है जिसमे सीमेंट के साथ साथ अग्नि सह मिट्टी व ईंटे प्रयोग में लाई जाती है। लोहे के खम्बों को पाइपों की सहायत से जोड़ कर टीन की छत का निर्माण किया जाता है। मृतक शैया में ऊर्जा की अधिकतम उत्तपति होती है व शव को जलने में कम समय लगता है। उन्नत शवदाह पद्ति से 50 प्रतिशत लकड़ी की बचत होती है व जंगलों में आग लगने व पर्यावरण प्रदूषण का डर नही रहता है।
पाइनग्रोव स्कूल , सुबाथू में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी चार सदनों ने नई परिषद कप्तानों के नामों की घोषणा से हुई। हरदीत नरूला व हरिगुन सचदेव को चिनार सदन का कार्यभार सौंपा गया, वहीं नेथन बेंजामिन तथा काम्य जोशी को देवदार सदन के लिए चयनित किया गया। रवनीत सिंह तथा अर सी बंसल को ओक सदन के लिए मनोनीत किया गया जब कि शुभ्रतान नेगी तथा प्रियांशी गर्ग को टीक सदन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ साथ विशेष कार्य की ज़िम्मेदारी लड़कियों में अहाना सिंह कायथ, स्नेहा और लड़कों में हरप्रीत सिंह मल्होत्रा व सशरीक गर्ग को दी गई। तत्पश्चात वह घड़ी आ गई जिसके सबको बेसब्री से इंतज़ार था। पूरा हॉल तालियों से गूंज उघ जब यह घोषणा हुई कि प्रथम गुप्ता को हेड बॉय और निशिता कुमार को हेड गर्ल का कार्यभार सौंपा गया है। नाव गठित छात्र परिषद को पद और गोपनीयता की शपथ, गत वर्ष के हेड बॉय, कबीर बेदी ने दिलाई। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं निर्देशक कप्तान ए जे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने काम पूर्णनिष्ठा से करे। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र परिषद अपना कार्य सही रूप से करेगे और स्कूल का नाम रोशन करने में भी सहियोग देगे। इस अवसर पर कप्तान ए जे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधक समीक्षा सिंह के अलावा पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रशासक कप्तान रेणु शर्मा, गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह तथा अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे और छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी। समारोह के बाद सभी मनोनीत छात्रों को स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बधाई दी।
Governor Bandaru Dattatraya has urged the scientists to adopt new technologies in farm sector and help the farmer's. They should work in the fields and take research work to the farmers so that they could be benefitted. The Governor was presiding over the 10th convocation function of Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry at Nauni in Solan district today where he also conferred degrees and gold medals to the students. The Governor presented 22 Gold Medals to meritorious students on the occasion. Apart from the gold medals, degrees were also awarded to 1104 students during the convocation. He said that the convocation was the beginning of creativity, knowledge and continuous aspiration for life-long education. He said that scientific research should not be limited to only laboratories but the benefit of research should be found in the solution of the problems of farmers. He added that the role of scientists was very significant for strengthening the agriculture and horticulture sectors and urged them to work with sincerity and dedication as both these sectors were the backbone of the economy. He congratulated all degree holders and the meritorious students and urged them to serve the state and country in a selfless manner. He especially congratulated the girl students for excelling in different streams. The Governor said that in Himachal, apple crop was grown on about 49 per cent area and contributes 84 per cent to the total fruit production and more than rupees 3000 apple economy has about 6 per cent contribution in our GDP. But, excessive and unscientifically use of chemicals in apple crop has many adverse effects and it not only affecting our health but also increasing the production cost. For this, a practical plan would have to be implemented. Dattatraya said that the state government has started the scheme of natural farming under the name of 'Subhash Palekar Natural Farming'. Ongoing research at this university shows that the method of natural farming was proving effective not only for vegetables and grains but also for crops like apples. He congratulated the University administration of getting 12th rank among 60 Agricultural Universities while ranking 80 in the list of the top 100 universities in the country by the Ministry of Human Resource Development. He also expressed happiness that the University has trained about two thousand farmers during last year and has also run programs like Kisan Mela etc. through which new techniques were given to the farmers. The Governor said that the biggest challenge in front of the youth was related to skill development and ability to learn new skills continuously. Research scholars believed that 50 percent of the present employment would be eliminated in the coming three decades and new skills to be needed for the new opportunities that arise. He expressed confidence that the youth would prepare themselves for these challenges. He called upon the young scientists to work with more dedication and develop skill in their field. He said that the University should also motivate the youth to adopt agriculture, horticulture, animal husbandry and their related fields as business and provide assistance with technology. He expressed confidence that Horticulture University would have a significant contribution in declaring Himachal Pradesh as a natural farming state by the year 2021. He directed the scientists to connect with the village and farmers and asked to motivate young scientists to research in their traditional farming method. Dattatraya said climate change was a major challenge being faced by the world today, which was directly related to agriculture, horticulture and food security. He said that on the one hand, artificial intelligence, machine learning, deep learning, robotics, bio-engineering and nanotechnology have the potential to completely change our work and living conditions, on the other hand, it also presented the possibility of facing the challenges of the future. But, it depends on how we make decisions today, he added and said that it was important to have discretion with technology. He also advised them to work on the high-density plantation, hydroponics, plant health clinics, value addition of fruits and vegetables, post-harvest technology, use of artificial intelligence in production, plant protection etc. He urged the students to move towards entrepreneurship instead of going after the job. “You are connected to the fields, so every student should adopt some village and give the benefit of their use in the field to the farmer. Your scientific thinking will benefit the farmers and they will be able to strengthen their economy”, said the Governor. Earlier, Dr. Parminder Kaushal, Vice-Chancellor, Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry welcomed and honoured the Governor on the occasion and read out the annual report of the University. Dr. Kulwant Rai Sharma, Dean of Forestry proposed a vote of thanks. Dr. Ashok Saryal, Vice-Chancellor, Agriculture University, Palampur, heads of different departments of Nauni University and other prominent people were also present on the occasion.
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मार्च, 2020 को नियमित परीक्षण तथा रखरखाव के दृष्टिगत 132 केवी विद्युत उपकेंद्र सपरून की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कथेड़, 33केवी विद्युत उपकेंद्र सपरून स्थित बसाल, 33केवी उपकेंद्र कसौली तथा 33 केवी उपकेंद्र गांधीग्राम की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 मार्च, 2020 को सोलन, सपरून, रबौण, देहूंघाट, चंबाघाट, देवठी, बड़ोग, मिनी सचिवालय सोलन, कसौली, गांधीग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
पंचायत समिति सोलन में तकनीकी सहायकों के दो रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 मार्च, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति सोलन के कार्यालय में आवेदन करना होगा। यह जानकारी आज यहां पंचायत समिति सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास अधिकारी सोलन के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में गत विधानसभा चुनाव में सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप की अगुवाई में जिला बार एसोसिएशन सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। डॉ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जिला बार एसोसिएशन, जिला न्यायालय सोलन के समीप एडवोकेट चैम्बर निर्मित करने का आग्रह करने के लिए उनसे भेंट करने आयी है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जिला न्यायालय के समीप स्थित निजी भूमि का इस कार्य के लिए अधिग्रहण किया जाए और औपचारिकताएं पूर्ण कर यहां एडवोकेट चैम्बर निर्मित किए जाएं। इनके निर्मित होने से अधिवक्ताओं एवं आमजन को सहुलियत होगी और सभी अपना काम आसानी से निपटा पाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि उनकी इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सचिव राजस्व को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अजय शर्मा एवं सदस्य देवेंद्र ठाकुर, विक्रम राज शर्मा, रविंद्र सिंह पंवर, अविनाश शर्मा, प्रताप सिंह, मनोज वर्मा, अभिषेक ठाकुर, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, मधुसूदन नेगी, विपिन पंडित, सुमित, नारायण, दीपक शर्मा एवं रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
सेर गुलेटिया दानोघाट के ग्रामीणों ने शिमला से पनोही बस वाया कराडाघाट मांगू व बम्बीरा जाने वाली बस को शिमला से पनोही दानोघाट सेरगल्टाया कज्यारा बम्बीरा रूट प्रारंभ करने पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का हार्दिक धन्यवाद किया है। स्थानीय ग्रामीणों में कृष्णदास भट्टी, प्रेम लाल ठाकुर, जगतराम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, लेखराम ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, महेंद्र कालिया, भास्कर ठाकुर, प्रधान युवा क्लब नरेश ठाकुर, हरीकृष्ण, कैलाश, दिनेश, नागेंद्र, महेंद्र, जीतराम भट्टी, प्रकाश सहित अन्य लोगो ने कहा कि इस बस से लोगो को सुविधा होगी। जिससे दनोघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाली पंचायतों सहित अन्य पंचायत के लोग भी लाभान्वित होंगे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में पशुपालक अपने पशुओं के कानों में टैग लगाने वाले सरकार के फरमान से कन्नी काट रहे हैं। पशुपालकों का मानना है कि इस प्रकार पशुओं के कान काट कर टैगिंग करने से उनके पशु कमजोर हो रहे हैं। गऊंओं ने चारा खाना तथा दूध देना कम कर दिया है। जिन लोगों ने अपने पशु खरीदने के लिए बैंक से लोन ले रखा है उनकी इंश्योरेंस करवाने हेतु भी उनके कान में टैग लगाया गया है और अब दूसरी बार गर्भाधान के समय टीकाकरण करने हेतु जब पशु चिकित्सालय से किसी कर्मचारी को बुलाया जाता है तो वह पहले टैगिंग करता है और उसके बाद टीकाकरण करता है, जिससे उनके पशु कमजोर हो रहे हैं, पशुपालकों का कहना है कि उन्होंने साठ-साठ हजार की एक गाय खरीदी है सरकार इस हेतु हमारी कोई सहायता नहीं कर रही है। वे यह भी कहते हैं कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीति का विरोध नहीं कर रहे हैं अपितु पशु के साथ हो रही इस क्रूरता का विरोध कर रहे हैं। उनके अनुसार सरकार टैगिंग के बदले अन्य विधियां भी अपना सकती है जैसे पशुओं का फोटो खींचना, पशुओं के गले में पट्टा डालना अथवा इस क्रूरता के अतिरिक्त कोई अन्य समाधान ढूंढना उन्हें मान्य है। पशुपालक सुखराम, हुकमचंद, भगतराम, जितेंद्र पाल, नानक चंद, दीप राम, लायक राम इत्यादि ने सरकार से मांग की है कि सरकार विभाग को किसी अन्य विधि से टैग करने या गले में पट्टा बांधने के निर्देश दें। ताकि बेजुबानों के साथ हो रहे इस अन्याय को रोका जा सके। जब इस बारे पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोग अब इस डर के मारे टीकाकरण हेतु अपने पशु चिकित्सालय छोड़कर अन्य पशु चिकित्सालय से कर्मचारी बुला रहे हैं ताकि उनके पशु इस प्रकार की टैगिंग से बच सकें। उन्होंने यह भी बताया की उनकी अपनी गाय का कान इस प्रकार की टैगिंग के कारण 3 महीने से ठीक नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि हम सरकार को इस प्रकार की टैगिंग न करने बारे एक प्रस्ताव भेज रहे हैं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विश्व भर में फैलते जा रहे कोरोना वायरस की जानकारी बांटी गई। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका सुषमा ने अपने वक्तव्य में इस वायरस के लक्षण जैसे खांसी, जुखाम, बुखार, नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ होना इत्यादि बताए। उन्होंने बताया कि खांसी, जुखाम, बुखार लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। भारत में भी कोरोना वायरस ने पांव पसार लिए है। कोरोना वायरस संक्रमण थूक से एक मीटर दूर से फैल सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की ओर फैलता है। मैडम सषमा ने ग्रीन फ्यूचर इको क्लब सदस्यों को बताया कि हाथों को साबुन से धोना चाहिए। उन्होंने कुछ समय के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए भी सलाह दी। इस दौरान हस्त प्रक्षालन विधि से अवगत करवाया गया। हाथ धोने के बाद उन्हें सुखा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के केस लगातार सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से कहा कि इस वायरस के संक्रमण की जानकारी गांव में भी सभी को दें। उन्होंने सभी को इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी।
ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव के रौ नाला मे बनाए गए खेल मैदान व रौड़ी वार्ड के मैथी गांव के लिए पक्के रास्ते के लिए जिलाधीश सोलन केसी चमन द्वारा क्रमश डेढ़ लाख व पौने दो लाख की राशि की स्वीकृति मिलने पर पंचायत प्रधान योगेश चौहान व समस्त पंचायत टीम ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्नसिंह पॉल व भाजपा अर्की मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय का आभार प्रकट किया है। गौर हो पिछले कुछ दिनों पहले पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल रतनसिंह पॉल की अध्यक्षता में जिलाधीश सोलन से मिला और पलोग पँचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। मांजू के रौ नाला में पूर्व पँचायत द्वारा बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण करवाया गया था। यह मैदान बारिश के चलते गांव के सारे वर्षाजल से भर जाता था, जिस वजह से गांव के सभी बच्चों को खेलने में असुविधा होती थी। इसी तरह पँचायत के दूर दराज ग्राम मैथी में गांव मे बने रास्ते मे भारी बरसात के चलते जगह जगह गड्ढे पड़ गए थे व रास्ता चलने योग्य नही रह गया था। इन दोनों समस्याओं को पँचायत प्रधान व वार्ड सदस्य वेद प्रकाश ने भाजपा नेता रत्नपाल के माध्यम से ज़िलाधीश महोदय के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने उसी समय अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए उपरोक्त राशि स्वीकृत की। पंचायत के लिए मिली इस स्वीकृति के लिये ग्राम सुधार सभा मांजू के प्रधान शमशेर सिंह चौहान, महासचिव बलिराम चौहान, वार्ड सदस्य वेद प्रकाश चौहान, लक्ष्मीचंद चौहान, टेकचंद चौहान, रमेश चंद चौहान, देवेंद्र चौहान, संजीव कुमार,भगवान दास, मेहरचंद, भीम सिंह, कृष्णचंद, राजेन्द्र, सन्दीप, श्याम सिंह सहित सभी पंचायतवासियों ने प्रदेश सरकार, जिलाधीश सोलन, रत्नसिंह पॉल व डीके उपाध्याय का धन्यवाद प्रकट किया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 05 मार्च, 2020 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल 05 मार्च, 2020 को प्रातः 10.30 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागावनी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने लोगों को परामर्श दिया है कि वे कोरोना वायरस के संबंध में एहतियात बरतें और अफवाहों से न डरें। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस संबंध में पूर्ण एहतियात बरती जा रही है और जिला भर के सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपायुक्त सोलन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को कोरोना वायरस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। जिला प्रशासन इन निर्देशों के अनुसार उचित कार्यवाही अमल में ला रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला के पर्यटन एवं शिक्षा विभाग को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन विभाग को कहा गया है कि जिला में पिछले 15 दिनों में आने वाले पर्यटकों की जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत दी जाए। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस श्रेणी में मुख्य रूप से 12 उच्च जोखिम वाले देशों चीन, जापान, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिणी कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, इटली, ईरान और नेपाल को सम्मिलत किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं में और कक्षाओं में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानियों के विषय में जागरूक करें। अध्यापक छात्रों से आग्रह करें कि वे कोरोना वायरस के संबंध में दी गई जानकारी अपने अभिभावकों एवं आस-पड़ोस में भी बताएं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। डॉ. उप्पल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने आग्रह किया कि जन-जन कम से कम 20 सैकिंड तक साबुन व पानी से अपने हाथ अच्छी तरह से धोएं। साबुन व पानी उपलब्ध न होने पर एल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बिना धुले हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं। खांसते और छींकते समय मुंह व नाक ढक लें। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी, सिरदर्द, नाक से पानी बहना तथा सांस लेने में तकलीफ होने की स्थिति में तुरंत समीप के स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में संपर्क करें। डॉ. उप्पल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है और चिकित्सक सभी प्रकार के रोगियों की पूरी जांच कर रहे हैं। संदिग्ध मामलों में जांच के लिए ओरोफ्रिंजियल स्वैब तथा खून के नमूने एकत्रित कर पूर्ण जांच सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी इस संबंध में जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार का संदेह होने पर समीप के स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में परीक्षण करवाएं।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन हड़ताल में 900 से अधिक मजदूर व 300 से अधिक ट्रक ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। इस हड़ताल में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा जो मजदूरों व ट्रक ऑपरेटरों के साथ हुए समझौते को सही तरीके से लागू करें, ताकि कंपनी का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। मजदूर की हड़ताल का यहां के ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया और ये भी सुनिश्चित किया कि आगे भी मजदूरों के साथ कंपनी कुछ गलत करती है तो ट्रक ऑपरेटरों ओर मजदूर एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने मजदूरों की मुख्य मांगे में आठ प्रतिशत को बेसिक बढ़ोतरी में डाला जाए। ई एंड पी के लिए प्रमोशन पॉलिसी लागू की जाए। मांग पत्र पर तुरंत समझौता किया जाए और ट्रक ऑपरेटरों के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए। इस हड़ताल में मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष बलवीर चौहान ने भी कंपनी की गलत नीतियों की आलोचना की। इस सभा को राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने भी संबोधित किया और पूरी तरह से कंपनी तथा सरकार कि जो श्रम कानूनों के बदलाव कर रही है, उसके बारे में भी मजदूरों को आगे संघर्ष के लिए तैयार रहने के बारे में बताया। सीटू के जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा ने भी मजदूरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति हमेशा मजदूरों का शोषण करके अपना मुनाफा बढाता है, तो उस हर गलत नीति का विरोध करना हो जो मजदूरों के खिलाफ हो। जिला के सीटू महासचिव एनडी रानौत ने भी अपने संबोधन में कंपनी को जताया कि समय रहते अगर मजदूरों व ट्रकों ऑपरेटरों के साथ समझौता नहीं किया तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी मैनेजमेंट की होगी। इस मौके पर यूनियन महासचिव बृजलाल, संजय कुमार, तिलकराज, तस्वर खान, केहर सिंह, मदन नेगी, लालमन भाटिया, कमल, गणपतराम, रूपलाल सहित अन्य मजदूरों ने भाग लिया।
उना के तहसीलदार विजय कुमार के साथ गत दिवस हुए दुर्व्यवहार को लेकर अर्की राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी अपना रोष व्यक्त किया है। इस अवसर पर अर्की तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार अर्की डा सतराम शर्मा, तहसीलदार बंदोबस्त अर्की नीलाक्ष शर्मा, तहसीलदार बंदोबस्त सराहन केशवराम कोली व नायब तहसीलदार बंदोबस्त अर्की मदन बहक ने संयुक्त रूप से प्रैस को दिए बयान में सरकार से शीघ्र ही तहसीलदार उना के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है। उन्होने कहा कि यदि आरोपी को शीघ्र ही गिरफतार नहीं किया गया तो हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ को इस पर कड़ा कदम उठाने को विवश होना पड़ेगा।
ग्राम पंचायत सरयांज में आईसीडीएस प्रोजेक्ट अर्की के वृत्त सूरजपुर के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान लेख राम बंसल मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण दिवस गीता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के अनेक बिंदुओं पर चर्चा की तथा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित जनसमूह को उन्होंने ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बच्चों को भ्रूण हत्या, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, कविताएं व लोक नाटक प्रस्तुत करके इस संदेश को देने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत प्रधान लेख राम बंसल ने अपने सम्बोधन में महिला शसक्तीकरण के इस कार्यक्रम को अच्छी पहल बताया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कुर्सी दौड़, रस्साकशी, खो-खो आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जिनमें सभी महिलाओं का काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पंचायत की पूर्व प्रधान निर्मला पंवार, बलदेव ठाकुर, जीतराम, संतराम, राजेश कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता, निर्मला, उर्मिला, सुनीता, पुष्पा, रोशनी, मीणा सहित बालवाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
विंटर क्रिकेट सीरिज-2020 प्रतियोगिता बुधवार को पुलिस लाइन्स सोलन में संपन्न हो गई। शिक्षा क्रांति वालंटियर्स द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में सोलन सहित शिमला और सिरमौर की 30 टीमों के 300 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। श्रृंखला का फाइनल मैच स्टार क्रिकेट क्लब चिक्खड़, शिमला तथा यंगस्टार इलेवन सोलन के मध्य खेला गया। क्रिकेट क्लब चिक्खड़, शिमला ने फाईनल मैच चार रन से जीता। प्रतियोगिता में विक्की चिक्खड को मैन ऑफ द सीरिज खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा क्रांति के अध्यक्ष सत्यने ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सहज एवं सुलभ साधन हैं। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने पर ही वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। खेलों से हमारे भीतर नेतृत्व व टीम भावना का विकास होता है। युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वालंटियर्स द्वारा अंशदान एकत्रित कर आयोजित की गई थी। दूरदराज के क्षेत्रों से आये खिलाडि़यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द एवं जुझारूपन का परिचय दिया है। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पर सभी युवा खिलाडि़यों की सराहना की। सत्येन ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति स्टार क्रिकेट क्लब के संयोजक सुरजिन्दर सिंह ने सभी खिलाडि़यों का आभार प्रकट किया। शिक्षा क्रांति के संजीव ठाकुर, कैलाश शर्मा, दीपक मेहता, अजय, प्रताप शर्मा, राजेश शर्मा, सचिन, अभिषेक, ऋषि, रंजन, नीरज तथा विक्की समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे।
अपहरण (Kidnapping) मामले में आरोपी न बनाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में हमिला थाने की सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। मामला हिमाचल के सोलन (Solan) जिले के बद्दी का है। महिला सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला पुलिस थाना बद्दी की महिला सब-इंस्पेक्टर वीना देवी पॉल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को अपहरण के मामले में उसे आरोपी न बनाने की बात कही और एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में बात पांच हजार रुपये में तय हुई। इसके बाद विजिलेंस से आरोपी महिला अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बाद में डीएसपी विजिलेंस संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व महिला पुलिस थाना बद्दी में एक लड़की की गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लापता लडकी को ऊना के पास बरामद कर लिया था। इस प्रकरण में आरोपी वीणा देवी दस हजार रुपये की मांग कर रही थी। मामले को लेकर शिकायतकर्ता महिला ने विजिलेंस थाना सोलन मे सम्पर्क किया था और शिकायत दी थी।
ज्यादातर सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाना रहता है। इसी के मध्य नजर पुलिस समय समय पर नाके लगाकर ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रख कर कार्यवाही करती रहती है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना कुनिहार के एस एच ओ जीत सिंह ने अपने स्टाफ के साथ नाकाबन्दी के दौरान 3 गाड़ियों के चालकों को शराब का सेवन करते हुए पाया जिनके चालान कर चालकों के ड्राविंग लाइसेंस रद करने के लिए आर आई ए को पत्राचार किया गया। एस एच ओ जीत सिंह ने बताया कि कुल 20 चालान एम वी एक्ट के अंतर्गत किए गए जिसमे 1600 रुपए का जुर्माना बसूला गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रख रही है जो लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाते है तथा पुलिस उचित कार्यवाही भी कर रही है। ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।
ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व प्रधान, एवं बखालग-सूरजपुर पंचायत से पूर्व बी०डी०सी० सदस्य धनीराम वर्मा का मंगलवार सुबह आठ बजे हृदय-गति रुक जाने से देहान्त हो गया। 83 वर्षीय धनीराम वर्मा एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थे और लोगों के सुख दुख में हमेशा भागीदार रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतनसिंह पॉल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय, मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत बखालग के उप-प्रधान सुरेन्द्र पाठक, नरेश ठाकुर, राजेश गौतम एवं स्थानीय लोगों ने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन का 83वां वार्षिक साधारण अधिवेशन 07 मार्च, 2020 को होटल पैरागॉन, सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बैंक के सहायक प्रबंधक कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस साधारण अधिवेशन की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विजय ठाकुर करेंगे। अधिवेशन प्रातः 11.30 बजे आरंभ होगा। कुलदीप सिंह ने कहा कि अधिवेशन में निदेशक मंडल के सदस्य, बैंक से संबंधित सहकारी सभाओं के कार्यकारी समिति के प्रतिनिधि व व्यक्तिगत सदस्य भाग लेंगे। बैंक द्वारा इस अवसर पर पुराने ग्राहकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। इस दौरान हड़ताल में 900 से अधिक मजदूर ने भाग लिया। इस हड़ताल को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष बलवीर चौहान ने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगो में 8% बढ़ोतरी को मूल वेतन द्वारा मूल वेतन में डाला जाए। ई एंड पी की अपग्रेडेशन पॉलिसी लागू की जाए ओर मांग पत्र पर समझौता किया जाए वही ट्रक ऑपरेटर की मांग को पूरा किया जाए। जिला महासचिव एनडी रनोट ने अपने संबोधन में कहा कि जो मजदूरों का वार्षिक 8% बढ़ोतरी है, उसको मूल वेतन में बढ़ाया जाए जो कंपनी ने एचआरए के रूप में दिया है वह मजदूरो के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है क्योंकि 8% की बढ़ोतरी से कार्ड होल्डर मजदूरों की बेसिक पीएफ ग्रेच्युटी में भारी नुकसान हो रहा है। यूनियन इसको बर्दाश्त नहीं करेगी, क्योंकि अल्ट्राटेक कंपनी भारत की नंबर 1 कंपनी है परंतु मजदूरों के साथ इस तरह की ज्यादती कर रही है। ई एंड पी की प्रमोशन की पॉलिसी को लागू नहीं कर रही है, जिससे मजदूरों में भारी रोष है। कंपनी पिछले 2 वर्षों से कहती आ रही है कि ई एंड पी की पॉलिसी है, परंतु उसको मजदूरों के ऊपर लागू नहीं कर रही है। इस हड़ताल में मुख्य रूप से उपस्थित सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि जो मजदूरों की जायज मांगे हैं उनको समय रहते अल्ट्राटेक पूरा करें नहीं तो यह आंदोलन और तेज होगा जिसकी पूरी जिम्मेवारी अल्ट्राटेक मैनेजमेंट की होगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर कोई नई मांग नहीं कर रहा है जो उसको पहले से मिल रहा था कंपनी उसको भी कटौती कर रही है जिससे मजदूरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जो ट्रक ऑपरेटर्स की जायज मांग उसको भी कंपनी प्रबंधन जल्दी से पूरा करें नहीं तो ट्रक ऑपरेटर्स व मजदूर साथ मिलकर इस संघर्ष को और तेज करेंगे। इस हड़ताल में पूर्ण रुप से अल्ट्राटेक कंपनी का पूरा उत्पादन बंद रहा। वर्कर लंगर कमेटी ने इस हड़ताल में भंडारे का आयोजन किया। इस हड़ताल में जिलाध्यक्ष सोलन मोहित वर्मा, उपाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा, यूनियन महासचिव बृजलाल, संजय, मदन नेगी, गणपतराम, लालमन भाटिया, बालक राम, कमल, केहर सिंह, तिलक राज, हेमराज चौहान, तसव्वर खान, रूपलाल, लालमन, बलदेव ट्रक ऑपरेटर से लालमन चौहान, दौलत राम, भगत राम, मस्तराम, धनीराम सहित मजदूरों ने भाग लिया।
नौणी विश्वविद्यालय मे एम एम वर्मा के जाने से नियंत्रक के रिक्त पद पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ अधिकारी चेतराम शर्मा ने कार्य भार ग्रहण कर लिया है। शर्मा ने हिमाचल सरकार के लोकनिर्माण शिक्षा पुलिस शहरी विकास आई पी एच कृषि पशुपालन स्वास्थ्य आयुर्वेद इत्यादि विभागों मे सेवाएं प्रदान की है। अभी 30 महीने इनकी सेवा निवृत्ति के हैं। एक भेँट मे चेतराम शर्मा ने बताया कि कुलपति और कुल सचिव के सहयोग से वितीय व्यवस्था मे मूलभूत सुधार के प्रयास किए जाऐगे। मैं अपनी सेवा विश्वविद्यालय के लिए पहले की तरह कर्तव्य निष्ठा से करूँगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में 4 मार्च से हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान हेमराज ठाकुर ने कहा कि इन परीक्षाओं का पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालन होना चाहिए। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नकल जैसी दुष्प्रवृत्ति पर नकेल कसी जानी चाहिए। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए नकल करने वाले परीक्षार्थियों के साथ कड़ाई के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र में इस बाबत कोई भी ढील नहीं बरती जाएगी। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
दाड़लाघाट में वाहनों पर स्टिकर लगाकर डैजिग्नेशन, स्टेटस,जॉब,प्रोफाइल या जनप्रतिनिधि होने का रौब दिखाना अब भारी पड़ सकता है।दाड़लाघाट पुलिस ने अब गाड़ियों से स्टिकर हटाने के लिए मुहिम छेड़ दी है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह व थाना अध्यक्ष एमएस ठाकुर ने बताया कि उच्च न्यालय के आदेशों के अनुसार किसी राजनीतिक पार्टी की झंडी, नेता के पोस्टर, जॉब टाइटल का स्टीकर लगाकर रौब दिखाना बर्दास्त नही किया जाएगा। उच्च न्यालय द्वारा रौब दिखाने के लिए सरकारी या निजी वाहन पर स्टिकर चिपकाना गैर कानूनी करार दिया है और ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन बताते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं। अब सिर्फ एम्बुलैंस, फायरब्रिगेड और आपात सेवाओं में लगे वाहनों पर ही लिखा जा सकेगा और अगर किसी वाहन में बीमार व्यक्ति को ले जाया जा रहा है तो उस वाहन को एम्बुलैंस की श्रेणी में माना जाएगा। कोई भी शब्द या पहचान किसी वाहन में लिखी दिखाई दी तो यह यातायात नियमों का उल्लंघन होगा जिस पर चालान कटेगा और अगर संबंधित व्यक्ति वाहन में लिखे या चिपकाए गए स्टिकर से संबंधित नहीं पाया गया तो आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने इलाके के लोगों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत राजेंद्र कुमार सुपुत्र हरिराम जो कि स्यार में ढाबा की दुकान में दस्तक देकर 14 बोतल शराब की बरामद की है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दी गई गुप्त सूचना वाले स्थान पर छापा मारा और 14 बोतल शराब की बरामद की गई। उन्होनें बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
ब्लाक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाने बारे सबसे सुझाव लिए गए व निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी में उर्जावान युवा, महिला व वरिष्ठ लोगों जिसमें उर्जा व अनुभवी हो को तवज्जो देने बारे चर्चा कि गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र की सडकों की दूरदर्शा बारे चिंता व्यक्त की गई, जिसमें मुख्य तोर पर अर्की धुंदन भराडीघाट, अर्की भुमती, जयनगर, मटेरनी, कुनिहार से दिगल सड़के हैं। बैठक में परिवहन विभाग के सब डिपू का मुद्दा भी गरमाया रहा। बैठक में कांसी राम शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव वेद ठाकुर, धर्मपाल गर्ग, अमर सिह ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर ललित मोहन ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, नीलम रघुवंशी, सीमा शर्मा, सरिता रानी युवा कांग्रेस से प्रितम सिंह, कृष्ण ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, खेमराज व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपमंडल की ग्राम पंचायत बखालग के गांव चन्दपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के मुख्य संस्थापक व ख्याति प्राप्त आचार्य हरि जी महाराज ने श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की 16108 गोपियां थी। जिनमें रुकमणी के अनेकों रूप थे। अगले प्रसंग में हरि जी महाराज ने श्री कृष्ण के बचपन के साथी सुदामा भगत की लीलाओं की जानकारी श्रोताओं को दी। उन्होंने कहा कि एक दिन सुदामा की पत्नी सुशीला ने उनसे कहा कि आपके पुराने मित्र श्री कृष्ण जी द्वारकाधीश के राजा है। उनसे मिल कर अपने लिए कुछ मांगो ताकि हमारी दरिद्रता दूर हो सके। उसने सुदामा को द्वारकाधीश से मिलने के लिए विवश किया। सुशीला पांच घरों से पांच मुट्ठी चावल मांग कर लायी व सुदामा को एक गठरी में बांध कर दिया। सुदामा द्वारकाधीश से मिलने के लिए निकल पड़े। जब कृष्ण नगरी पहुंचे तो महल के मुख्य द्वार पर उन्हें द्वारपाल द्वारा रोक दिया गया और पूछा कि आप कौन हो, कहां से आए हो और किससे मिलना है। सुदामा ने कहा कि मैं सुदामा हूं और मैं अपने बचपन के सखा श्री कृष्ण जी से मिलना चाहता हूं। उनका संदेश लेकर द्वारपाल जैसे ही भगवान कृष्ण को यह बात बताई तो प्रभु नंगे पैर ही सुदामा को मिलने के लिए दौड़ पड़े। वे सुदामा को महल में ले गए जहां पर उनकी रानियां ने उनकी भरपूर सेवा की। प्रभु ने स्वयं उनके पैर धोए और उन्हें नए कपड़े पहनने को दिए। सुदामा जी को महलों में रहते कई दिन हो गए तो उन्हें घर की याद आने लगी। श्री कृष्ण से कहने लगे कि अब मुझे घर जाना है। भगवान ने सुदामा से पूछा कि सुशीला भाभी ने मुझे क्या दिया है। सुदामा ने गठड़ी में से चावल निकाल कर कृष्ण को दिए। कृष्ण ने कहा सुदामा मांगो क्या मांगना चाहते हो तो उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। सुदामा घर की ओर प्रस्थान करने लगे। नगरी पहुंचे तो वहां पर उनकी झोपड़ी की जगह महल का निर्माण हो चुका था और उनकी पत्नी सुशीला महंगी साड़ी व गहनों से लदी थी। सुदामा अपनी पत्नी को पहचान भी नहीं पाए। श्री कृष्ण जी की कथा की जानकारी देते हुए बांके बिहारी विश्व मंगल सेवा सेवा धाम के सचिव डीडी कश्यप ने बताया कि 7 दिन चले इस आयोजन में चंद्पुर गांव के सभी निवासियों ने सहयोग दिया। उन्होंने विशेषकर चंदपुर के निवासी कमल व देवराज को कथा को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में दिनांक 02 मार्च 2020 को विद्यालय के 25 वर्ष पुरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गयाI विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी और विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार ने समारोह के मुख्यातिथि विद्यालय प्रंबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा और विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा का भव्य स्वागत कियाI विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की I मंच का संचालन करते हुए मीरा देवी विद्यालय अध्यक्ष, सभी अध्यापक वर्ग और सभी बच्चों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और विद्यालय के इतिहास से रूबरू करवाया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपल शर्मा ने सभी बच्चों , अध्यापकों को विद्यालय के 25 वर्ष पुरे होने पर स्थापना दिवस की शुभकामनांए दी और विद्यालय का 25 वर्ष का इतिहास बताते हुए कहा की यह विद्यालय 1 मार्च 1995 को मात्र तीन बच्चों से एक किराये की मंजिल में शुरू किया गया था और माँ सरस्वती के आशीर्वाद से आज इस विद्यालय की अपनी ईमारत है और 870 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है I विद्यालय अध्यक्ष महोदय ने जाकारी देते हुए यह भी बताया की इस विद्यालय के बच्चों ने एन सी सी , एन एस एस , लायन एको क्लब, स्काउट्स & गाइड्स , खेल कूद , बाल विज्ञान स्मेल्लन आदि राज्य और राष्ट्रीय स्तर प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर विद्यालय का और इलाके का नाम रोशन किया है I हर वर्ष इस विद्यालय के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर अपना परचम लहराते हैं I उन्होंने बताया की इस विद्यालय के भूतपूर्व बच्चे भारत देश में ही नहीं अपितु औस्ट्रेलिया , इंग्लेंड ,जर्मनी, अमेरिका , कनाडा आदि देशो में भी अपनी सेवाएँ दे रहे है I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यालय की 25 वर्ष की उपलब्धियों, विद्यालय द्वरा दी जा रही सुविधायों , बच्चों को मिल रही विभिन्न प्रकार छ्त्रवृतियों, शैक्षणिक परिणामों , लैप टॉप्स , नगद पुरस्कार ,आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की I उन्होंने यह भी बताया की इस विद्यालय में लगभग 36 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे है अध्यक्ष महोदय ने कहा की विद्यालय इन उब्लाब्ध्यों के लिए कई अवार्ड और सराहनीय पत्र भी मिल चुके है I इस अवसर पर बच्चों द्वारा विद्यालय गीत और सांकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये I विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए यह भी बताया की शैक्षणिक स्तर को मध्य नजर रखते हुए इस स्थापना दिवस के समारोह का आयोजन अक्तूबर महीने में किया जायेगा I विद्यालय प्रंबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा और विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा को भेंट देकर कर स्मम्मानित किया गया I पी टी ऐ अध्यक्ष रतन तंवर ने भी विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष , विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग और सभी बच्चों को स्थापना दिवस की बधाई दी I अध्यक्ष गोपाल शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा ने विद्यालय का जन्मदिन मनाते हुए केक काटकर सभी अध्यापकों को केक खिलाकर मुंह मीठा किया और सभी बच्चों को भी मिठाई बांटी गई I इस अवसर पर सभी अध्यापक वर्ग और सभी बच्चे मौजूद रहे I
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मन्जयाट के प्रधानाचार्य डॉक्टर हेत राम वर्मा शिक्षा विभाग में अपनी 34 वर्षों की सेवा के उपरांत अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए । विद्यालय स्टाफ द्वारा आयोजित समारोह पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर डॉ वर्मा ने स्टाफ व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस विद्यालय में सभी का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है । स्टाफ के साथ साथ छात्र व छात्राओं ने भी उनके विद्यालय को उन्नति के पथ पर ले जाने हेतु भरपूर सहयोग किया है । ईस अवसर पर डॉक्टर वर्मा की धर्मपत्नी मोनिका वर्मा,नगर पंचायत अर्की की पार्षद आशा परिहार,स्टाफ सदस्यों सहित स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे ।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जमा दो कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया | इस समारोह में जमा एक कक्षा के बच्चो ने जमा दो कक्षा के बच्चो का भव्य स्वागत किया I इस समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की I मंच का सञ्चालन करते हुए जमा एक की छात्रा ख़ुशी ठाकुर एवं स्नेहा ने मुख्यातिथि महोदय, सभी अध्यापकों का और सभी विशिष्ट अतिथि जमा दो के छात्रों –छात्राओं का भव्य स्वागत किया I अध्यक्ष महोदय ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया I जमा एक के छात्रों ने जमा दो कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार की मनोरंजक क्रियाओं का आयोजन किया I जमा एक कक्षा के छात्रों ने मुख्या अतिथि द्वारा जमा दो के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर जमा एक कक्षा के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए | विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल ने बताया कि मिस्टर फैरवल अंशुल कँवर और मिस फैरवल उर्वशी को ,मिस्टर पोपुलर में सुजय पूरी और मिस पोपुलर शिवानी सोनी को , मिस्टर पर्सनैलिटी में युगल अत्री , मिस पर्सनैलिटी में कनिका चौधरी को , और मिस्टर डिसिप्लिन क्रिशन कान्त मिस डिसिप्लिन चित्रा को चुना गया I इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व् विद्यालय के मुख्याद्यापिका सुषमा शर्मा ने जमा दो के सभी बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानि़त किया और बधाई दी | विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में समाज सेवा, समय का सदुपयोग व गुरुओं और अपने माता पिता का आदर करना चाहिए,तभी वह एक आदर्श नागरिक बन सकता है | बच्चो को उनके भविष्य के लिय और बोर्ड परीक्षा के लिये सुभकामनाये भी दी इस समोराह में मोजूद मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, ने भी अपने सम्भोधन मे सभी बच्चो को बधाई दी और उनको स्कूल मे अच्छा काम करने के लिए सरहाना की और उप प्रधानाचार्या किरण जोशी ने भी बच्चों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है| इस समारोह में विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार व् सभी अध्यापक वर्ग, मीरा देवी , पूनम शर्मा, रीमा देवी, मुक्ता शर्मा, अमर देव, ज्योति नेगी, अरुणा शर्मा, हेम राज शर्मा ,पूर्णिमा कुमारी , भानु प्रिया, कंचन ठाकुर, कमलेश,संध्या शर्मा, वंदना, रजनी सूद, भावना ,आरती शर्मा,ज्योति नेगी, संगीता कँवर,रेखा देवी, पिंकी कुमारी , बविता, बबिता ठाकुर, राजीव, सलीम, नरेंदर ,जसविंदर, सेवती, शीला देवी मोजूद रहे | सभी अध्यापकों व सभी बच्चो को जलपान और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी | यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ I
सोलन पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र-2020-21 के नए नामांकन प्राप्त छात्रों के लिए फ्रेशर डे मनाया गया। साथ ही अभिभावकों की सुविधा के लिए स्कूल प्रबंध द्वारा एक 'मीट एंड ग्रीट सत्र ' की व्यवस्था की गई थी। मीट एंड ग्रीट सत्र में माता-पिता और शिक्षकों ने नए शैक्षणिक वर्ष में छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओ पर चर्चा की । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रीति कुमार व शिक्षा सलाहकार श्री मति अंजलि राजदान व प्रधानाचार्या श्रीमती किरन शर्मा व हेड इंजीनियर श्री अतुल ने किया। उपाध्यक्षा श्रीमती प्रीति कुमार ने कहा कि विद्यालय का मुख्य लक्ष्य बच्चों को सही शिक्षा देना है। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर ही ये कुछ अच्छा कर सकते हैं। शिक्षा सलाहकार श्री मति अंजलि राजदान ने बताया कि केवल पुस्तक ज्ञान द्वारा उन्नति नहीं मिलती। शिक्षा मे उन्नति लाने के लिए सर्वांगीण विकास होना जरूरी है । प्रधानाचार्य, श्रीमती शर्मा ने बच्चों के उम्मीदों खरा उतरने का वादा करने के साथ बच्चों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। जिसमें गायन, नृत्य, कविता की प्रस्तुति की। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दे कर सभी का मन मोह लिया । इन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा का परिचय दिया।पूर्व छात्रों ने नए छात्रों का स्वागत किया तथा उन्हें अपने विद्यालय परिवार के साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। फ्रेशर डे में प्रिंस ऑफ एस०पी ०एस प्राजस बनाल बने तथा प्रिंसेस ऑफ एस oपी oएस एंजेल बनी । इस मौके पर एक्सीड करिकुलम द्वारा अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन संबंधित सीटू बागा ने आम सभा का आयोजन किया। इस आमसभा में सीटू जिला महासचिव सोलन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बलबीर चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस आम सभा को सबसे पहले यूनियन अध्यक्ष बलबीर चौहान ने संबोधित किया और कहा कि कंपनी जो अपनी तानाशाही तरीके से काम कर रही है और चंडीगढ़ सीएलसी में चल रही मांग पत्र चर्चा विफल रही। कंपनी मांग पत्र पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहती और जो सुविधा मजदूरों को मिल भी रही थी उन्हें भी अपने हिसाब से कम करके मजदूरों को दे रही है। यहां पर कार्ड होल्डर मजदूर जिनको 8% पैसा हर बार उनकी बेसिक में पढ़ता था वह इस बार एक अलग अलाउंस लगाकर उसमें डाल रही है। बलबीर चौहान ने कंपनी को इन सभी बातों का जिक्र करते हुए चेताया कि अगर कंपनी मांग पत्र व 8% पर समझौता नहीं करती है तो हम आगे लंबे संघर्ष में जाने के लिए बाध्य होंगे। उसके पश्चात मजदूरों को संबोधित करते हुए एन डी रनोट ने भी कंपनी की नीतियों का पुरजोर विरोध किया और कहा कि समय रहते कंपनी मांग पत्र पर सकारात्मक चर्चा नहीं करती है तो यूनियन अपनी गतिविधियां और तेज करेगी जिसके जिम्मेवारी कंपनी मैनेजमेंट की होगी। अभी यूनियन सिर्फ दो दिवसीय हड़ताल पर आएगी अपने संबोधन में एन डी रनोट ने भाजपा सरकार पर भी मजदूर संबंधी कानून बदलने का आरोप लगाया और कहां कि हमें कंपनी के साथ-साथ सरकार से भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इस आम सभा में महासचिव बृजलाल संजय कुमार लालमन तिलकराज बालकराम केहर सिंह पवन सहित सभी मजदूरों ने भाग लिया।
33/11 केवी सब स्टेशन कुनिहार की मुरम्मत हेतु सोमवार 2 मार्च को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शटडाउन किया जाना है जिस कारण सब डिविजन कुनिहार, अर्की और भुमती के अन्तर्गत आने वाले सारे अनुभाग कुनिहार, सायरी, पट्टा ब्रौरी, डुमेहर, खाली, भूमती, बलेरा, जयनगर और शारडा घाट में बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपमण्डल कुनिहार के सहायक अधिशासी अभियन्ता विकास ठाकुर ने जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत जिन राज्यों की ग्राम पंचायतों द्वारा जीपीडीपी, पर्यावरण, स्वच्छता एवं अन्य विकास कार्यो में सराहनीय कार्य किया जाता है उन पंचायतो में भारत सरकार द्वारा एक्सपोजर विजिट का कार्य करवाया जाता है। इसी कड़ी में पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में कार्यरत जिला ऑडिट ऑफिसर एवं प्रशिक्षक पीताम्बर लाल शर्मा के नेतृत्व में पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत आने वाले दो जिलों सोलन एवं शिमला के पंचायत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 25 फरवरी से 28 फरवरी तक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान शिमला मण्डल के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिनिधियों की टीम ने कुल्लू जिला के दो विकासखंडों नग्गर एवं कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान सभी ने ग्राम पंचायत मनाली, कसोल, जरी एवं मणिकर्ण पँचायत में जाकर वहां के प्रतिनिधियों द्वारा करवाई गई विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का जायजा लिया और विस्तारपूर्वक चर्चा की। कुल्लू जिला पर्यटन की दृष्टि से काफी समृद्ध है। यहां की पंचायतों के आय के स्रोत इन पंचायतो में पर्यटन से होने वाली आय भी है। एक्सपोजर टीम ने इस दौरान बागवानी अनुसंधान केंद्र सेउबाग में वानिकी विश्विद्यालय द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों के बारे में जानकारी हासिल की। वहां पर कार्यरत वैज्ञानिकों ने बागवानी बारे में विस्तार से बताया। कुनिहार विकासखंड से पलोग पंचायत प्रधान योगेश चौहान एवं डुमैहर पंचायत सचिव हेमलता शर्मा भी इस इस अध्ययन दल के सदय रहे। कुल्लू में इस विजिटर दल में केशव शर्मा (कनिष्ठ लेखापाल जिलापरिषद कुल्लू) भी इस टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिमला मण्डल के इस अध्ययन दल के इंचार्ज पीताम्बर लाल शर्मा ने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों द्वारा करवाये जा रहे कार्यो को सराहा और कहा कि कुल्लू जिला के पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी विषम भूगौलिक परिस्थितियों के बावजूद भी पंचायतो में बेहतर कार्य किये गए है और अपनी निधि को बेहतर तरीके से बढ़ाया है। उन्होंने सभी पँचायत प्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग देने के लिये सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान इस अध्ययन दल में पंचायत निरीक्षक पन्नालाल चौहान, वीरेंद्र कुमार शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत सचिवों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।
मंडी जिला के निहरी में एक टाटा सूमो के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार देर रात एक सूमो गाड़ी निहरी के पास स्थित कनास नाला में अनियंत्रित होने के बाद गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान गाड़ी में एक ही व्यक्ति मौजूद था, जिसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र बुधी राम निवासी बलग निहरी जिला मंडी के तौर पर हुई। थाना प्रभारी बीएसएल कालोनी प्रकाश चंद मिश्रा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सहायक जनगणना अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की भौगालिक परिस्थितियो के अनुरूप जनगणना कार्य को लेकर अपनी कार्य योजना तैयार करें ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके। उपायुक्त सहायक जनगणना अधिकारियों एवं नियमित सहायकों के लिए आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक अधिकारियों को जनगणना कार्य के निष्पादन से जुड़ी उनकी भूमिका व जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मकानों की सूची बनाना, संगणक खंड तैयार करना, ले-आउट मैप सहित जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। केसी चमन ने कहा कि जनगणना कार्य के कार्य के महत्व को समझकर ही इसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों से जानकारी प्राप्त करने में संवेदनशीलता अपनाना आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्य को समझकर कार्य को पूरा करेंगे। अतिरिक्त जनगणना निदेशक प्रवीण कुमार ने जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने जनगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे 16 मई से 30 जून 2020 तक एवं तदोपरांत किए जाने वाले जनगणना कार्यों को नियमानुसार पूरा करें। जनसंख्या गणना का कार्य 09 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक आयोजित होगा। बर्फ से आच्छादित क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का कार्य 11 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर जनगणना सलाहकार नरपत राम, सांख्यिकी अन्वेषक अखिलेख कुमार विभिन्न उपमंडलों के राजस्व अधिकारी एवं शहरी निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला की सभी पंचायतों और नगर परिषद तथा नगर पंचायत क्षेत्र में भविष्य में गर्ल एचीवर साईनबोर्ड स्थापित किए जाएंगे। इससे जन-जन में लड़कियों के प्रति सकारात्मक विचारधारा सृजित करने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गठित जिला कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि वर्तमान में जिला की ग्राम पंचायत रौड़ी, चम्मो, जाबल जमरोट तथा हरिपुर में यह साईनबोर्ड स्थापित किए गए हैं। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल ने इन साईनबोर्ड का अनावरण किया था। जिला के सभी विभागों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे अपने विभाग द्वारा प्रेषित किए जाने वाले विभिन्न पत्रों एवं प्रचार सामग्री इत्यादि में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के संबंध में चित्र अथवा शब्द अंकित करें। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने जि़ला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानूनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2019-20 में महिलाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करने के लिए 1700 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि शिशु लिंगानुपात में संतुलन बनाए रखने के लिए समय-समय पर जिले में स्थापित जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें। जि़ला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने इस महत्वकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। एनके गुप्ता, जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला सायरी घाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर बच्चों ने विज्ञान के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम स्थान, भाग्यश्री ने दूसरा स्थान, आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रभारी हुताशन शर्मा ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व विज्ञान में रुचि जागृत करने के लिए इस तरह की गतिविधियां अति आवश्यक है। इस अवसर पर श्यामलाल, पुष्पा शर्मा, उमेश कुमार, नीलम भाटिया, विक्रम राठौर, महेंद्र, प्रभा, गीता व रामप्यारी उपस्थित रहे।
गांव कोलका में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से तथा सिंगर कंपनी के सहयोग से सिलाई मशीन व इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक घरेलू उपकरणों की मुरम्मत का शिविर लगाया गया। इस दौरान सभी घरेलू उपकरणों को तसल्लीबक्श निशुल्क ठीक किया गया। इस शिविर में सिलाई मशीन, टेबल फैन, इंडक्शन, प्रेस, मिक्सी ग्राइंडर इत्यादि को रिपेयर किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान सरिता रानी, पंचायत सदस्य ग्राम हिरी देवी ने अंबुजा द्वारा वित्त पोषित आईटीआई दाड़लाघाट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर गांव में लगते रहने चाहिए ताकि छोटी-छोटी मरम्मत के कारण जिन परेशानियों को ग्रामीण गृहणियों को झेलना पड़ता है, उनसे उन्हें घर बैठे निजात मिल सके। इस मौके पर सिंगर कंपनी से गौरव व नरेश, अंबुजा सीमेंट से दिलीप शर्मा, मुनीष कुमार व नंदलाल वर्मा सहित आईटीआई इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 फरवरी, 2020 को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 29 फरवरी, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक चंबाघाट, एनआरसीएम, बेर पानी, बेर खास व इसके आसपास के क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल प्रथम मार्च, 2020 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल प्रथम मार्च, 2020 को प्रातः 11.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्राथा के गांव नाभों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन की आधारशिला रखेंगे।
शुक्रवार 28 फरवरी, सोलन नगर निगम संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल समिति के संजोयक कुल राकेश पंत की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से स्थानीए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे मिला और उन्हे सोलन को नगर निगम बनाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से संघर्ष समिति ने शांता कुमार को यह भी बताया की इस संबंध मे हम लोग पाँच बार वर्तमान मुखमंत्री जय राम ठाकुर को भी मिल चुके है और मुख्यमंत्री हमेशा ही इस विषय में सकारात्मक रहे है तथा पिछले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था की चुनाव के तुरंत बाद सोलन को नगर निगम बना दिया जाएगा। शांता कुमार ने संघर्ष समिति की इस मांग को बड़े ही ध्यान पूर्वक सुना तथा इस मांग का पूर्ण समर्थन किया और समिति को आश्वासन दिया की सोलन की जनता की इस मांग को जल्द ही हिमाचल के मुखमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष रखेगे तथा इस संबंध में एक पत्र भी लिखेगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महिंदर नाथ सोफ़त, समिति के महासचिव मनोज गुप्ता, डॉ धरम चंद गुलेरिया, सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष नेगी व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


















































