राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 के प्रतिनिधि पत्रकाराें से हुए रू-ब-रू शिवंशु शुक्ला। धर्मशाला पूर्वोत्तर राज्यों से राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2023 में आए प्रतिनिधियों द्वारा आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इसमें अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Students' Experience in Inter-state Living SEIL) यात्रा जो 11 फरवरी से 14 फरवरी तक कांगड़ा जिला में रहने वाली है, जिसका पूरा स्वरूप और पूर्वोत्तर से आए प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभव इस प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा किए। इस प्रेस वार्ता में विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा की को-ऑर्डिनेटर विकी यादर और विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री रितिक पालसरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश सह मंत्री रितिक पालसरा ने इस यात्रा के बारे में बताया की अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Students' Experience in Inter-state Living SEIL)1966 विद्यार्थी युवाओं में कार्यरत एक स्वयंसेवी संगठन है, जो विद्यार्थी परिषद द्वारा 1966 में शुरू किया गया, जो राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा देता है और हमारे महान राष्ट्र के सुदूर क्षेत्रों के लोगों में एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। "एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति हमारा मूलमंत्र है। SEIL का ध्येय सीमावर्ती क्षेत्रों/सुदूर क्षेत्रों और भारत के अन्य हिस्सों के बीच संवाद स्थापित करना और एक दूसरे के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हमें अनुभव है कि अनुभूति ही व्यक्तियों में अपनत्व का भाव जगाता है एवं प्रबोधन दृढविश्वास जागृत करता है। उत्तर पूर्व के हज़ारों छात्रों ने भारत के अन्य क्षेत्रों में कई स्थानों का दौरा किया, स्थानीय परिवारों में रहकर संस्कृति की एकता का अनुभव किया SEIL विशेष रूप से उत्तर पूर्वी राज्यों और भारत के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों के लिए कौशल विकास, पर्यटन, व्यवसाय मार्गदर्शन पाठ्यक्रम और व्यक्तित्व विकास शिविरों का आयोजन करता रहा है। केंद्र के भीतर प्रस्तावित 3 विभागों में से शैक्षिक विभाग शुरू से कार्यरत है। SEIL ने पिछले साढ़े पाँच दशकों से अपने कार्यों के माध्यम से हमारे देश के दूरदराज के हिस्सों से और विशेष रूप से उत्तर पूर्व में राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से समाज के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत भाइयों बहनों की श्रृंखला निर्माण का काम किया है। इस वर्ष 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा (फ़रवरी 2023) गुवाहाटी में पहली फरवरी से ओरिएंटेशन कैंप से शुरू होकर देश के विभिन्न प्रांतों में 16 अलग अलग मार्गों से होकर 20 फरवरी को गुवाहाटी में अनुभव कथन के साथ संपन्न होगी। एक यात्रा 4 अलग-अलग राज्यों में अलग अलग स्थानों पर जाएगी। पूरे यात्रा में कुल 480 पूर्वोत्तर के जनजाति छात्र- छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह यात्रा कुल 22 राज्यों के 64 स्थानों पर जाएगी। इसी क्रम में यह यात्रा पिछले कल यानी 10 फरवरी को सायं 8:00 बजे धर्मशाला पहुंची, जिसका विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक में भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 11,12,13 व 14 फरवरी तक कांगड़ा जिला में रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों से आए इन 30 प्रतिनिधियों के लिए 15 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिन परिवारों में 4 दिन यह प्रतिनिधि रहेंगे। 11 फरवरी को इन प्रतिनिधियों का भ्रमण एचपीसीए स्टेडियम, नोरमलिंगा, आयुष हर्बल कंपनी नगरोटा, चामुंडा माता मंदिर में रहेगा। 12 फरवरी का भ्रमण कांगड़ा किला, मसरूर रॉक कट टेंपल, टी गार्डन धर्मशाला में रहेगा। 13 फरवरी का भ्रमण मैकलोडगंज, सेंट जॉन चर्च, भागसुनाग मंदिर और बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा से मिलना रहेगा। 14 फरवरी सामुदायिक भवन कोतवाली में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी, जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक हमें देखने को मिलेगी। नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद ही यह प्रतिनिधि दल अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगा।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रक्कड़ पुलिस के थाना प्रभारी गुरदेव सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। गुरदेव सिंह ने छात्रों को नशाखोरी से सावधान करते हुए ड्रग तस्करों के झांसे में न आने के लिए विभिन्न सुझाव और सावधानियों बरतने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि नासमझी में बच्चे ड्रग तस्करों के जंजाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि नशे करने वाले का जीवन बर्बाद ही नहीं होता, बल्कि परिवार में भी लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने छात्रों को समझाया कि नशे की लत बच्चों में नादानी व असावधानी से पनपती है, जो कि उनका भविष्य बर्बाद कर देती है। इसलिए बच्चों को अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही केंद्रित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा परिवार को बर्बादी की कगार पर ले जाता है। पहले नशे में फिर उसके इलाज में रुपए खर्च करने की नौबत आ जाती है। इसलिए समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नशे से दूर रहें और पढ़ाई करने में अपना ध्यान दें। समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति समाज को बर्बाद कर रही है। वहीं, युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर खुद का भविष्य बर्बाद कर रहा है, जो बेहद ही चिंता का विषय है। गुरदेव सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहा है, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के कुप्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर थाना फतेहपुर के अंतर्गत पढ़ते रहना बाजार से आगे कार व बाईक के बीच टक्कर हाे गई, जिसमें इक सवार को गहरी चोटें आई हैं।बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार युवक भरमाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों की सही से पहचान नहीं हो पाई है।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा पुलिस चौकी ढांगू के अंतर्गत माजरा में ढांगू पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से रखी शराब सहित गिरफ्तार किया है। थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस चौकी ढांगु की टीम माजरा गांव में रूटीन गस्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि माजरा गांव में एक महिला अपने ही घर में लाहन बेच रही है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बताइए कि जगह में दबिश दी और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में महिला को 10000 मिलीलीटर शराब की भरी प्लास्टिक की कैनी सहित गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान सृष्टा देवी पत्नी राणा निवासी माजरा छन्नी बेली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पड़ती ग्राम पंचायत भोग्रवां में एक नशेड़ी व्यक्ति द्वारा दुकानदार से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि कृष्ण चंद पुत्र सांगा राम निवासी भोग्रवां ने थाना में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि इतने में लेख राज पुत्र तरसेम लाल निवासी भोग्रवां तहसील इंदौरा जो कि शराब के नशे में धुत था, दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो वह हाथापाई पर उतर आया और मारपीट करने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि लेखराज के ऊपर शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिना रेडियोलॉजीस्ट के चल रहा इंदाैरा अस्पताल मनीष ठाकुर । इंदाैरा पिछली सरकार ने भले ही इंदाैरा अस्पताल का दर्जा सीएचसी से सिविल अस्पताल का कर दिया है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आज तक यहां कुछ नहीं बदला है। टैस्ट सुविधा तो क्रसना लैब खुलने से हो गई है, किंतु एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की आज भी कोई सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाई। रेडियोलॉजीस्ट का पद पिछले लंबे समय से इंदाैरा अस्पताल में खाली चला है, जिस कारण लोगों को निजी अस्पताल व निजी लैबों में जाकर एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पताल पठानकोट या सिविल अस्पताल नुरपुर जाना पड़ता है। सिविल अस्पताल नूरपुर में भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 15 से 20 दिन का समय दिया जाता। इसके चलते महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। राहुल, राजेश, प्रिया व सुमित ने वर्तमान प्रदेश से गुहार लगाई है कि 40 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने वाले इंदौरा अस्पताल की भी सुध लें। ज्यादा सुविधा नहीं तो रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध करवाएं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं वह लोगों को परेशानियों का सामना न करना पडे़ व डाक्टर सही से इलाज कर सके। सरकार लोगों के हितों के लिए करेगी कार्य। इस संबंध में विधायक मलेंद्र राजन इस संदर्भ में जब इंदौरा के वर्तमान विधायक मलेंद्र राजन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पहले भी हम अस्पताल की सुविधाओं के लिए मुद्दा उठाते रहे हैं। वह कुछ दिनों पहले मैंने विधायक बनने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया था। वह जो जो सुविधाएं अस्पताल में होनी चाहिए, उसके लिए बीएमओ से बात की थी। वह जल्द से जल्द अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में बीएमओ इंदाैरा संदीप महाजन का कहना है कि लोगों को एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में वर्तमान सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजीस्ट व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शाहपुर की ग्राम पंचायत मुंदला में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया यह बात बोल रहे थे। विधायक बनने के बाद ग्राम पंचायत मुंदला में पहली बार आने पर पंचायत के लोगों ने केवल सिंह पठानिया के सम्मान में आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता ने उनको अपने विधायक के रूप में चुनकर जो विश्वास प्रकट किया है, उसके लिए वह सदा उनके ऋणि रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के असीम प्यार और विश्वास ने जहां एक तरफ उनको अत्याधिक भावुक कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की जनता का यह ऋण अथाह परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करके चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ था उनको भी भी जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर राकेश कुमार, प्रकाश चंद बसनूर, अछरी देवी, अरूवनी चौधरी, अजय कुमार, बलबीर चौधरी, जसो देवी, व विमल पटाकू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर के अंर्गत टेरेस के समीप अमरोह गांव के तहत स्वां नदी में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से करॉलर एस्क्वेटर का इस्तेमाल करके खनन कर रहे थे, जिस पर डीएसपी देहरा विशाल वर्मा द्वारा उनका 50,000 का चालान किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने अवैध रूप से माइनिंग कर रहे उलंघनकर्ता का चालान किया गया है।
विधायक ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरवाणा में 95 लाख की लागत से नया भवन बनकर तैयार होगा। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने आज शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कस्बा नरवाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने नरवाणा स्कूल का स्तरोन्नयन कर इसे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा दिलवाया था। जिससे बच्चों को अब यहां बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा सुविधा मिल रही है। नये भवन से विद्यार्थियों को मिलेंगी अधिक सुविधाएं सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा स्कूल को विकसित कर विद्यार्थियों को ओर अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से यहां नौ कमरों के एक नये भवन का निर्माण किया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि 95 लाख की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधांए उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ओर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने विभाग को इसके निर्माण कार्य को कम से कम समय में प्रवीणता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के पुराने भवन में हाने वाले रिपेयर के काम, रास्ते और पार्किंग के निर्माण कार्य को करने के निर्देश भी विभाग को दिए। सुधीर शर्मा ने कार्यक्रम में वर्ष भर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को नवाजा। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विधायक ने प्रस्तुती देने वाले बच्चों को 21000 रुपये देने की घोषणा की। नरवाणा में बनेगा खेल स्टेडियम और जिम सुधीर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी और युवाओं के समग्र विकास के लिए पढ़ाई से साथ-साथ खेल-कूद और अन्य गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि नरवाणा में 15 लाख रूपये की लागत से खेल स्टेडियम और 5 लाख रूपये से एक जिम का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल-कूद और व्यायाम के लिए अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से ओर अधिक विकसित करने के लिए नरवाणा और आस-पास के क्षेत्र में नवीन परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरवाणा से चटकर तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने का अच्छा स्कोप हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यहां पर पैराग्लाइडिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यहां पर बने ट्यूलिप गार्डन को भी पुनः विकसित कर इसे जल्द शुरु किया जाएगा, जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आ सकें। इस मौके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरवाणा के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शकुन मनकोटिया, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत पड़ती पुलिस चौकी डाडासीबा द्वारा गश्त के दौरान एक राहगीर से 9 बोतल देसी शराब बरामद करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें उक्त व्यक्ति शराब की बोतले लेकर कहीं जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने गश्त के दौरान उसे पकड़ लिया और उसके पास से संतरा मार्का की देसी शराब भी बरामद की, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने की।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश बेरोजगार चयन सेवाएं संगठन आउटसोर्सिंग एजेंसी (एचपीयूएसएसए) मुख्य कार्यालय शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के (687) पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदो के लिए आवेदन एजेंसी के व्हाट्सएप पर नंबर पर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, पदनाम सहित, साधारण एप्लीकेशन लिखकर ,अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड , पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय कार्ड, पीडीएफ फाइल/ स्कैनड बनाकर एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 89881-14000 पर अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक भेज सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। संघ के निदेशक विनीत शर्मा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में क्लर्क ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर कोऑर्डिनेटर, बैंक सेल्स ऑफिसर , बैंक डिलीवरी एसोसिएट्स , फोन बैंकिंग ऑफीसर, सिक्योरिटी गार्ड, आईटीआई ऑल ट्रेड पासआउट, कंपनी भर्ती अधिकारी , एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर , बस कंडक्टर, कार्यालय सहायक, अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव , ऑफिस कोऑर्डिनेटर, बैंक कैश हैंडलिंग एग्जीक्यूटिव, ब्रांच सेल्स ऑफिसर, स्टोरकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर ,बिजनेस प्रमोशन एग्जीक्यूटिव , एक्स सर्विसमैन जेसीओ, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, जनरल वर्कर हेल्पर, ड्राइवर, लैब असिस्टेंट , आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम , एमआई रिकवरी मैनेजर, फ्लाइंग ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिकल, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, एक्स सर्विसमैन गनमैन पीएसओ, जेसीबी ऑपरेटर, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर , पेपर सैटर , फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव, पीएन कम चौकीदार के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है. उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता वांछनीय योग्यता संबंधी जानकारी के लिए एजेंसी की आधिकारिक/ ऑफिशल वेबसाइट www.hpussa.in से जानकारी ले सकते हैं। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन छटनी/ लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू द्वारा ही चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा (150) क्रमांक एवं इंटरव्यू (30) क्रमांक का होगा. लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस ,भूगोल, गणित, इतिहास, जनरल हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट से बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा 19 फरवरी 2023 को ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 17 मार्च 2023 को संघ की आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट www.hpussa.in पर देख सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, 12वीं , ग्रेजुएट, बीएससी बीएड, एमकॉम, बीकॉम, डीसीए, पीजीडीसीए, डिप्लोमा/ डिग्री होल्डर होनी चाहिए. संघ द्वारा नियुक्त किए गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान 10750/- ग्रेड पे- से लेकर 40870/- सीटीसी ग्रेड पे- तक दिया जाएगा। इसके अलावा जनरल प्रोविडेंट फंड, पीएफ, ईएसआई, मेडिकल इंश्योरेंस , प्रमोशन , बोनस ओवरटाइम की सुविधा भी मिलेगी. यह सभी पद 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में पॉलिसी एक्ट के तहत रेगुलर किया जाएगा। नियुक्त किए गए उम्मीदवार प्रदेश की एमएनसी कंपनियों, सिपला, गोदरेज, कैडबरी , चेकमेट , डाबर, मारुति ,हीरो होंडा, विभिन्न बैंकिंग, मेडिकल कॉलेज , हिमाचल स्टेट रूरल कॉरपोरेशन, स्टेट पावर कॉरपोरेशन, पीएचसी हॉस्पिटल, हिमाचल स्टेट पावर प्रोजेक्ट, फाइनेंस सेक्टर, एलआईसी, स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी, मॉल, एनजीओ, सरकार के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, सिरमौर ,उना ,मोहाली ,चंडीगढ़, जीरकपुर , दिल्ली, नोएडा, जालंधर क्षेत्रों में कहीं भी तैनाती दी जा सकती है। यह तमाम भर्ती प्रक्रिया मार्च माह के अंत में पूरी कर ली जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों की सूची अधिकारिक वेबसाइट में भी प्रेषित कर दी जाएगी। उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 94181-39918 94184-17434 62305-90985 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीपीएस ने किया खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान में राज्यस्तरीय होली महोत्सव पर आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच एसडीएम और मेला कमेटी की टीमों के मध्य खेला था। आशीष ने कहा कि पालमपुर होली लोगों का और उनकी आस्था से जुड़ा पर्व है और उत्सव के आयोजन में हर वर्ग का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से ही महोत्सव को आकर्षक बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में खेलों, प्रदर्शनियों, डॉग शो, फ्लावर शो, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि इसमें सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने होली महोत्सव के आयोजन से पूर्व होली कला मंच को ठीक करने के आदेश दिए, ताकि महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्याओं में किसी रूप से कोई कठिनाई न हो। इस अवसर पर महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद, राज कुमार और गोपाल नाग, सुरेंदर सूद, विजय शर्मा, अश्वनी सूद, एसडीम पालमपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एस एम सैनी, डीएफओ नितिन पाटिल, डीएसपी पालमपुर गुरवचन सिंह व तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित खिलाड़ी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिला में 14 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ, 15 को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय धर्मशाला और 16 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 15500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, परमाणु तथा चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
तिलक राज। कांगड़ा नॉदर्न इंटरनैशनल ऑफ़ एजुकेशन रिसर्च सेंटर के सौजन्य से संचालित शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन व स्कालर्ज इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी (कांगड़ा) में 19वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। जिसमें कॉलेज प्रबंधक एचके चांद सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज पधारने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कॉलेज प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात बीएड प्रथम वर्ष की तन्वी ने 'मैं नाचूं आज छमछम' गाने पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएलएड प्रथम वर्ष की काजल ने सांय-सांय रावी, गाना गाकर चंबा की संस्कृति से अवगत करवाया। कार्यक्रम में डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा की गई पहाड़ी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पुराने गानों पर नृत्य कर धूम मचाई। बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने अपने नृत्य के माध्यम से राजस्थान की झलक दिखाई। अंत में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी भांगड़ा कर सबको नाचने के लिए मजबूर कर दिया। तदुपरांत अंत में कॉलेज प्राचार्या ने मुख्यातिथि के साथ-साथ सभी अतिथियों आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से सभी का धन्यवाद किया और आज के खास दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थापक एच के चांद सैनी, चैयरमेन अंशुल सैनी, निदेशक शालिनी सैनी, कालेज प्राचार्य डॉ सुमन शर्मा, आकदमिक हेड मल्लिका शर्मा, शिखा मेहता, नीलम सैनी सहित अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।
डीएसपी कांगड़ा ने जीएवी के छात्रों को किया अगाह तिलक राज। कांगड़ा नशा भविष्य को चौपट कर देगा और एक बार नशे की लत लग गई, तो फिर कभी भी उससे छुटकारा नहीं मिलेगा। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के 9वीं, 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को नसीहत दी कि वे सब इन घातक सेवनों से अपने आप को दूर रखें। धीमान ने कहा कि किशोरावस्था में अकसर छात्र इन सब चीजों के प्रति आकर्षित होते हैं, जिसका आगे चलकर परिणाम घातक हो सकता है। धीमान ने कहा कि इस अवस्था में आसानी से कुछ भी सीखा जा सकता है और वाहन चलाना भी बच्चे आसानी से सीख जाते हैं, लेकिन हमेशा याद रखना 18 वर्ष से पहले सड़क पर वाहन चलाना गैर कानूनी है। अगर कोई बच्चा वाहन सीखना चाहता है, तो वह घर या आसपास के क्षेत्र में चलाना सीख ले, लेकिन उसको सड़क पर न दौड़ाएं। डीएसपी ने छात्रों से कहा कि मेहनत करें, तो उसका फल अवश्य मिलेगा और कोई भी शक्ति उसमें बाधक नहीं बन सकती। उन्होंने किसान का उदाहरण देकर छात्रों को इसे समझाया। उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि वे कभी कोई भी ऐसी हरकत न करें, जिससे उनके माता-पिता व संस्थान की बदनामी हो। धीमान ने कहा कि कभी भी यह न सोचना कि हमें कोई नहीं देख रहा है, हमारे कर्मी सार्वजनिक स्थानों पर निगाह रखे हुए हैं और संबंधित संस्थान व अभिभावकों को भी सूचना दे दी जाती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्रों से अपील की कि वे स्कूल वर्दी का सम्मान करें और छोटी होने पर किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें और न ही इसे सार्वजनिक स्थान पर फैंकें, क्योंकि इस वर्दी का कोई भी दुरुपयोग कर सकता है। इससे पहले दसवीं व जमा दो के छात्रों के लिए स्कूल में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य अजय वालिया ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष नीना पाहवा का संदेश छात्रों को सुनाया गया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के अंतर्गत नाकाबंदी में देर शाम को एक कार से 11 पेटियां अंग्रेजी शराब जमाइका 3 एक्स रम पकड़ी। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी हेड कांस्टेबल विजय कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान नगरोटा सूरियां में एचपी (40 सी 9444) (आई 20) कार को रोका गया, जिसे चालक राजीव राणा पुत्र किशन सिंह राणा निवासी गांव कोठरू डाकघर सलोल तह व थाना कांगड़ा तथा इसके साथी करतार सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी गांव व डाकघर तियारा थाना गग्गल तह व जिला कांगड़ा थे तथा तलाशी से कार के अंदर से अंग्रेजी शराब जमाइका 3 एक्स रम की 11 पेटियां पकड़ी, जिससे कुल 132 बोतलें कुल मात्रा 99,000 मिलीलीटर अबैध शराब बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर मदन कुमार ने कहा कि कार चालक व साथी पर आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार व शराब को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विनायक ठाकुर। देहरा अन्तराष्ट्रीय वर्ष 2023 के अंतर्गत विकास खंड देहरा के ग्राम पंचायत हडोली के गांव सलोआ में आत्मा परियोजना के माध्यम से जी -20 सम्मेलन के साथ होने बाले प्राकृतिक खेती दुआरा खाद्य एवं एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 महिला किसानों को पोषक मोटे अनाज जैसे मंडल, चोलाई, सांबा व कंगनी आदि के बारे में बताया गया। इस मौके पर परियोजना उपनिदेशक आत्मा, कांगड़ा, डॉ. दिनेश राणा ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरक़त की। उन्होंने किसानों को बताया कि मोटा अनाज कहने को तो मोटा अनाज है, पर मोटे अनाज में फाइबर्स, कैल्शियम और आयरन काफी मात्रा में होता है। हरित क्रांति के बाद मोटा अनाज किसानों के खेतों से बाहर चला गया था, लेकिन अब किसानों में मोटे अनाज के प्रति रुजान देखा जा रहा है। शिविर में उपस्थिति स्वरूप धीमान, (चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन, सिद्धबाड़ी) ने किसानों को मोटे अनाज से बनने वाले कुछ वियंजनाें के बारे में बताया और मोटे अनाज को प्राकृतिक तरीके से लगने के बारे में जानकारी दी। साथ में उन्होंने मोटे अनाज की मेडिसिनल वैल्यू के बारे में भी किसानों को अवगत किआ। इस मौके पर विकास खंड देहरा से बीटीएम डिंपल ठाकुर, एटीएम दीपक ठाकुर, सीआईं टेक चंद व बीडीसी प्रेम लता मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर विश्व के पहले धरोहर गांव गरली-परागपुर में सुखु सरकार द्वारा नक्की खड्ड के साथ लगती 27 एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित की है। बताते चलें कि इस जमीन पर सरकार पर्यटन दृष्टि से गोल्फ कोर्स बनाने जा रही है। इस जमीन का सर्वेक्षण करने के लिए नाल देहरा गोल्फ कोर्स के विशेषज्ञों की टीम पिछले हफ्ते इस स्थान का दौरा कर चुकी है। इसे सर्वेक्षण टीम ने स्थान को पूरे तरीके से गोल्फ कोर्स निर्माण के लिए सही बताया है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन दृष्टि से विकसित करने की बात कहीं थी, जिस पर अब सरकार अमली जामा पहनाते हुए भी नजर आ रही है। सुक्खू सरकार द्वारा वनखंडी में एक बड़ा चिड़ियाघर खोलने की कवायद की है। वहीं, अब इसी बीच धरोहर गांव गरली परागपुर में भी इसी क्रम में अब गोल्फ कोर्स खोलने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनय धीमान ने बताया कि गरली-परागपुर गांव की नक्की खड्ड के साथ लगती 10.75 हेक्टेयर जमीन पर गोल्फ कोर्स बनेगा। जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गरली में गोल्फ मैदान तैयार हो जाने के बाद यहां विश्व भर के खिलाड़ी व खेल प्रेमी आएंगे, जिससे हेरिटेज विलेज गरली-प्रागपुर का पर्यटन व्यवसाय तो बढ़ेगा ही। अभी जयपुर, जम्मू, कश्मीर व दिल्ली आदि में गोल्फ के लिए विश्वभर से चार्टर्ड विमान आते हैं यहां भी आएंगे। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि गोल्फ कोर्स के लिए नक्की खड्ड के समीप जगह चिन्हित की गई है, जिसका सर्वेक्षण नालदेहरा गोल्फ कोर्स के विशेषज्ञों ने किया है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बजट का समुचित प्रावधान करने के बाद ही पुरानी पेंशन योजना लागू की है। संजय रत्न ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों में प्रदेश के कर्मचारियों से ओपीएस को लागू करने का वादा किया था, जिसे प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही लागू करके पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओपीएस मसले पर कर्मचारियों को सिर्फ गुमराह ही करती आई है, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश में ओपीएस लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब जो भी कर्मचारी रिटायर होंगे, उन्हें ओपीएस के तहत पेंशन का प्रावधान होगा। संजय रत्न ने कहा कि अब तो केवल इसके लिए एसओपी व नियमों को अंतिम किया जा रहा है, जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसको लेकर भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र की अन्य सभी गारंटियों को भी चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। संजय रत्न ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार अपने वादों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। पिछली सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशें तो लागू कर दीं, लेकिन कर्मचारियों व पेंशनरों को इसका देय बकाया भी नहीं दिया। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की भी केवल घोषणा हो की और उनके कार्यकाल में कर्मचारियों को इसकी अदायगी भी नहीं हो सकी।
समाराेह में विधायक सुधीर शर्मा ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के पंचायत रक्कड़ में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सबसे पहले स्काउट एंड गाइड द्वारा सलामी दी गई। तदोपरांत मां सरस्वती का वंदन किया गया व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सभी को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि रक्कड़ विद्यालय को उन्हीं के पिछले कार्यकाल में वर्ष 2016 में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि रक्कड़ स्कूल को प्रदेश सरकार द्वारा मॉडल स्कूल के रूप में चयनित करवाया जाएगा, ताकि सभी प्रकार कि सुविधाएं छात्र-छात्राओं को मिल सकें । मॉडल स्कूल के अंतर्गत बच्चों को अच्छी शिक्षा, भव्य भवन, खेल मैदान, स्मार्ट क्लासरूम एक ही जगह प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों की प्रतिस्पर्धा न केवल सहपाठियों से है अपितु वैश्विक स्तर पर पढ़ने वाले बच्चों से है। आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना अति आवश्यक है, ताकि पूरी लगन और तन्मयता के साथ आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को अपनी ओर से 21000 की सम्मान राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर सभी अधिकारी, अभिभावक व स्थानीय लोग व स्कूल विद्यार्थी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रविंद्र रवि ने राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा की जिस प्रकार राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास लोकसभा में किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी और उनका परिवार जमानत पर चल रहा है और जनता जानती है कि क्यों चल रहा है? सार्वजनिक जीवन में कोई भी, किसी के भी साथ फोटो खिंचवा सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हों। ऐसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के चित्र हैं। इसका मतलब यह नहीं कि वहे भी उनके साथ जुड़े हैं। राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह सब झूठ है झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत रही है। वह हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस में अधिकतर नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में शामिल हैं। रविन्द्र रवि ने पूछा है कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड स्कैंडल क्या है? किस तरह उन्होंने और उनके परिवार ने देश भर में फैली हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति हड़प ली। अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया। इस पर भी राहुल गांधी जवाब दें।
वर्तमान में गद्दीशीन बाबा प्रीत चंद महाराज ने की बैठक की अध्यक्षता मनीष ठाकुर। इंदाैरा बाबा फकीर चंद महाराज की तपोभूमि जै मां आश्रम सुघ भटोली में मंदिर कमेटी की बैठक का आयोजन आज वर्तमान में गद्दीशीन बाबा प्रीत चंद महाराज की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मंदिर के संचालक बाबा प्रीत चंद महाराज ने उपस्थित उपरोक्त भक्तों से कहा कि पूज्य बाबा फकीर चंद महाराज के कार्यकाल में मंदिर परिसर में शुरू करवाए गए बीएड कॉलेज में अब मुझे कमेटी का उपाध्यक्ष तो जरूर बनाया गया है, किंतु बीएड कमेटी का कार्य संतोषजनक नहीं है, जिससे मंदिर से आस्था रखने वाले भक्तों द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि का बीएड कमेटी निरंतर दुपयोग कर रही है। मेरे समक्ष बीएड कॉलेज कमेटी वाले कोई भी आय व्य्य का लेखा-जोखा नहीं रखते व किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त हेतु मुझसे कोई भी विचार-विमर्श नहीं होता और न ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों व मंदिर से आस्था रखने वाले हमारे भक्तों को इन खर्चों बारे बताया जाता है। इस संदर्भ में बाबा प्रीत चंद महाराज ने मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों साथ बैठक में चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कमेटी को कार्यो में पारदर्शिता लानी होगी। इसके लिए मंदिर से जिन भक्तों की आस्था है व जिनका मंदिर परिसर के सभी विकास कार्यों में निरंतर सहयोग रहता है, उन सभी को जर्नल हाउस में बुला करके आम बैठक में माध्यम से पुनः मंदिर व बीएड कमेटी का गठन किया जाए, ताकि मंदिर परिसर में सभी विकास कार्य पूर्व की भांति जारी रह सकें, जिससे मंदिर की बिगड़ती दशा को सुधारा जा सके। इस बैठक में क्षेत्र के गोविंद सिंह, संतोख सिंह, बकील सिंह, बशंभर दास, वीर सिंह, गणेश कुमार, जरनैल सिंह, सेवा सिंह, केवल सिंह, गुड्डू, शिव कुमार व सैंकड़ों की तादात में मंदिर व बाबा के भक्तों व मातृ शक्ति ने भाग लिया। इस अवसर पर निकटवर्ती पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकुर जरम सिंह ने कहा कि मंदिर की गाैशाला की हालत भी अब खराब होती जा रही है व मंदिर की चरण गंगा में भी साफ सफाई नहीं रहती, जो कि चिंता का विषय है तथा इस संदर्भ में के निकटवर्ती पंचायतों के सभी भक्तों व गणमान्य लोगों को एक जुट होकर कर मंदिर परिसर के सभी विकास कार्यों में निरंतर सहयोग करना चाहिए।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव में वीरवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में ज्वालामुखी के नवनिर्वाचित विधायक संजय रतन ने शिरकत की कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर के स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जोगिंद्र कुमार ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की स्कूल के प्रतिभावान छात्राओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्यातिथि संजय रतन ने कहा कि ज्वालामुखी को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य अध्यापक और अभिभावक ईमानदारी से करें, तो बच्चे निश्चित रूप से देश का भविष्य बनेंगे उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा के स्कूल शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। उनका भी ध्येय है की शिक्षा का के क्षेत्र में विधानसभा के हर स्कूल के छात्र आगे बढ़ें और प्रतिभावान बने। शिक्षक भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य ईमानदारी से करें। सामाजिक बुराइयों और नशे से दूर रहकर अपना भविष्य बच्चे हर क्षेत्र में निखारें। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने, तो उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इस क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए प्रयास किए, जिनमें तीन कॉलेज खोले और दर्जनों स्कूल अपग्रेड किए उनकी दिली इच्छा है कि इस क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाएं। इसके लिए जिन सुविधाओं की आवश्यकता होगी, वह सरकारी स्कूलों में मुहैया करवाने का पूरा प्रयास करेंगे, ताकि इस क्षेत्र के बच्चे प्रदेश और देश में नाम ऊंचा करें। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देश मेरा रंगीला और अन्य देश भक्ति के गानों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि संजय रत्न ने स्कूल के छात्रों को पुरस्कार देकर के सम्मानित भी किया। इस अवसर पर महादेव पंचायत प्रधान अनु देवी, एक्स बीडीसी चेयरमैन रणवीर सिंह, बलवंत सिंह, बाबू राम राणा, एसएमसी प्रधान मेमो देवी व गणमान्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा के अंर्गत गांव फलवाडा डाकघर कड़ोआ के हैड कांस्टेबल हरदीप चौहान पुत्र व्योम प्रकाश को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से पुस्कृत किया गया। हरदीप चौहान इस समय एसपी कार्यालय धर्मशाला में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, उनकी उस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हरदीप चौहान की इस उपलब्धि से उनके घर में बधाइयों का तांता लग गया है।लोगों का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बताते चलें कि हरदीप चौहान को प्रेस क्लब जसवां-परागपुर भी अब सम्मानित करेगा।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा की ओर से गुरुवार को गांव सुकाहर में एफएलसी का आयोजन किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह वर्मा ने लोगों को बैंक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक देवेंद्र वर्मा के अतिरिक्त सह कर्मचारी विजय सिंह उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों मैं स्वयं सहायता समूह की प्रधान रेनू कुमारी, महिला मंडल की प्रधान रेनू बाला, रिटायर प्रवक्ता शेर सिंह धीमान व उप प्रधान गिरधारी लाल आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर जिला कांगड़ा का बीड़-बिलिंग घाटी ऐसा क्षेत्र है जिसकी तकदीर और तस्वीर पैराग्लाइडिंग से बदली है। बीड़-बिलिंग के युवाओं ने पैराग्लाइडिंग को ही रोजगार के रूप में अपनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। आसमान को मानवपरिंदों से गुलजार रखने वाले इस क्षेत्र के लगभग हर घर से पैराग्लाइडर पायलट है। बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरी और एश्यिा में पहली बेहतरीन स्थली, दुनिया भर के पैराग्लाइडिंग के शौकिनों का पसंदीदा स्थान है। दुनिया भर से लोग यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिये यहां आते हैं। यहां के युवा पैराग्लाइडिंग केवल रोजगार के लिए नहीं करवाते बल्कि ज्योति ठाकुर, अरविंद, प्रकाश, मंजीत, कमल, सुरेश जैसे दर्जनों होनहार पैराग्लाइडर्स ने चीन, नेपाल, बुलगारिया, जापान इत्यादि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। धौलाधार पर्वत के श्रंृखला के आंचल में बीड-बिलिंग घाटी, नैसर्गिक सौंदर्य, चाय के बागानों, पहाड़ी तथा तिब्बती संस्कृति के समावेश की अनोखी झलक और पैराग्लाइडिंग के लिए विख्यात होने के कारण अंतराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान रखती है। प्रति वर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही से बैजनाथ उपमंडल का छोटा सा गांव अब शहर में तबदील हो गया है। बीड़-बिलिंग घाटी में लगभग 500 से 600 युवा लाईसेंस होल्डर पैराग्लाइडिंग पायलट हैं, जो प्रतिदन पर्यटकों को टेंडम प्लाईटस करवाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। बीड-बिलिंग के युवाओं के अतिरिक्त यहां की युवतियां भी कई बार मानव परिंदों के रूप में धौलाधार की पहाड़ियों को नाप चुकी हैं। बीड़-बिलिंग घाटी में देश-विदेश के लोगों का पैराग्लाइडिंग सिखाने का कार्य भी हो रहा है। हजारों लोग टैक्सी, फोटाग्राफी, होटल, रेस्टोरेंट, टैंट, ढाबा, ट्रैवलिंग एजेंसी और अन्य व्यवसाय से अच्छा-खासी कमाई कर रहे हैं। समुंद्र तल से लगभग 2290 मीटर की उंचाई पर स्थित बिलिंग की खोज इजरायली पायलट ने की थी। वर्ष 1982 में हैंगग्लाइडिंग के रूप में आरंभ यह खेल समय के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग में परिवर्तित हुआ और पूरे क्षेत्र की खुशहाली और उन्नती का माध्यम बना और लोग आर्थिक रूप में सुदृढ़ होकर अब रोजगार देने की स्थिती में हैं। प्रदेश सरकार ने बीड-बिलिंग घाटी में साहासिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग आरंभ करवाई। यहां पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए समय-समय राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से दुनियां भर से पैराग्लाइडिंग के शौकिन और पर्यटक यहां आने लगे। सरकार ने पैराग्लाइडिंग और साहासिक खेलों के लिए करोड़ों रुपए व्यय कर मूलभूत सुविधाओं का सृजन किया है। पैराग्लाग्डिंग में किसी प्रकार से कोई असुविधा नहीं हो, बीड़ में लगभग 68 कनाल भूमि का अधिग्रहण लैंडिंग के लिए किया है। इस क्षेत्र को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अंतर्गत लाकर इस क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पैराग्लाडिंग से बैजनाथ क्षेत्र को विश्व में पहचान मिली है। यहां खिलाड़ियों और पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाडिंग से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है और लोग आर्थिक रूप में सुदृढ़ हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक प्राथमिकता बैठक में बिलिंग तक रोप-वे निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। विशेषज्ञों की राय के उपरांत अगर संभव हुआ तथा पैराग्लाडिंग के लिए कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई तो रोप-वे लगवाने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि साहसिक खेलों के अतिरिक्त पर्यटन को और बढ़ावा मिले।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ स्थित महाराजा पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पधारे। सीपीएस का इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं तथा आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया। किशोरी लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से किया हुआ वादा पूरा किया है, जो 10 गरंटिया दी गई हैं सरकार इन्हें लागू करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्य संसदीय सचिव के रूप में जो कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरेंगे तथा ईमानदारी से जनमानस की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा और क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप में दक्ष बनाने के लिए तकनीकी संस्थान खुलवाया जाएंगे, ताकि हमारे बच्चे आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनावों में उनकी जीत बैजनाथ के लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरते हुए सेवक के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर रविंदर बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, सलाहकार अनुराग शर्मा, महासचिव रमेश चड्डा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश राणा, महिला अध्यक्ष जमना गोयल, युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, रमेश राणा परिहार, राजिंद्र सिंह परमार, अजय अवस्थी, राज कुमार कोरा, वेदना नगर पंचायत उपाध्यक्ष, आशा भाटिया, संसार चंद राणा, प्रीति, रवि स्याल, राजिंद्र राणा, महिंद्र, राजिंद्र परमार, विकास राणा, इंद्र नंदा, राजेश राणा, संजीव ठाकुर, मिलाप भट्ट, मिलाप चौधरी, वनवीर कुमार, गुलाब राज व अनिल अवस्थी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की एनसीसी यूनिट के द्वारा पोंग डैम और व्यास नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक और अन्य अवशेष पदार्थ वहां से उठाया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी मुख्यालय की तरफ से दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ब्रांड एम्बेसडर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ढलियारा डॉ. स्वादीप सूद रहे उनके साथ अन्य अतिथियों में डॉ. करण सिंह पठानिया, डॉ. सुशील भारद्वाज और कार्यालय अधिकारी दिनेश रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही मेहनत की और प्लास्टिक इकट्ठा किया और उसको समाप्त किया। एनसीसी अधिकारी प्रो. राजीव ठाकुर ने कहा कि एनसीसी का इस कार्यक्रम के माध्यम से एक प्रयास रहा कि आम लोगों को एक संदेश दिया कि आप लोग जितने भी लोग जो नदी या बांध क्षेत्र के आसपास रहते हैं, उनमें घरों का कूड़ा कचरा है, उसको ना डालें प्लास्टिक का सामान न डालें। क्योंकि इससे जल स्त्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। प्लास्टिक के बढ़ने से जल में रहने वाले जीव प्रभावित हो रहे हैं और पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और इस कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी ढलियारा ने समाज को एक प्रेरणा प्रदान की।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर तहसील फतेहपुर के तहत पड़ते मुख्य मार्ग जसूर-तलवाड़ा पर स्थित खेहर नामक स्थान पर बीती रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई, जिस कारण गाड़ी चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार अंकुश पुत्र सुशील कुमार निबासी तलाड़ा किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद रैहन से तलाड़ा अपने घर की तरफ जा रहा था कि खेहर के समीप सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु को बचाते-बचाते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के उत्तर खेतों में पहुंचती हुई पेड़ से टकरा गया, जिस कारण गाड़ी चालक अंकुश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो या तीन लोग और भी सवार थे, वाे भी जख्मी हुए हैं।आधी रात का समय होने कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सनद रहे मृतक अंकुश के पिता पुलिस थाना फतेहपुर में कार्यरत हैं। वहीं, मृतक की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। वहीं, आवेदन फार्म में किसी प्रकार के सुधार के लिए 16 और 17 फरवरी को ‘ऑनलाइन करेक्शन विंडो’ खुली रहेगी। रेणु शर्मा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9876092212 तथा 9468429951 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
छात्र कुशाग्र को मिला सर्वोत्तम हास्य अभिनेता पुरुस्कार विनायक ठाकुर । देहरा ओडिशा के पुरी में विगत दिनों आयोजित हुए अखिल भारतीय रूपक महोत्सव में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के छात्रों ने कृष्णभक्तिचंद्रिका नाटक का मंचन किया। राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित उत्सव में वेदव्यास परिसर के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं परिसर स्तर पर संजय शर्मा ने तृतीय गिरीश चंद्र भट्ट ने द्वितीय एवं कुशाग्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड के छात्र कुशाग्र को सर्वोत्तम हास्य अभिनेता पुरस्कार व वेदव्यास परिसर के संगीतज्ञ दल को सर्वोत्तम संगीत का पुरुस्कार प्राप्त हुआ है। विस्तृत जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक ने बताया कि इस नाटक के निर्देशक के रूप में विनोद शर्मा व संयोजक के रूप में डॉ. श्याम बाबू, डॉ. योगेश पांडे व डॉक्टर सत्यनारायण ने अहम भूमिका निभाई। परिसर पहुंचने पर नाट्य दल का भव्य स्वागत किया गया व परिसर निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक ने नाटक में भाग लेने वाले समस्त छात्र कलाकारों, नाटक के निर्देशक व नाट्य दल के संयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटाल खुर्द के हेड टीचर एवम हिमाचल पैरा सिटिंग वॉलीबॉल के कप्तान राजिंद्र राणा का इंडिया की टीम सीटिंग वॉलीबॉल की टीम में उनके उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए चयन किया गया है। विदित है कि अभी हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय पैरा सिटींग वॉलीबॉल चैंपियनशिप जो कि तमिलनाडु में आयोजित हुई थी में राजिंद्र राणा ने हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। राजिंद्र राणा अब वर्ल्ड, एशियाई आदि खेलों में टीम इंडिया की तरफ से खेलेंगे। राजिंद्र राणा की इस उपलब्धि के लिए हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स के संयोजक एवं महासचिव ललित ठाकुर और उनके कोच चेतेश्वर दत्ता ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी हिमाचल हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स के संयोजक एवं महासचिव ललित ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि अब भारतीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल की टीम जून महीने में कजाकिस्तान में होने वाली होने वाली गेम्स में भाग लेगी। उन्होंने रजिंद्र राणा को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीण चौक में मोटर साइकिल औइर गाड़ी के बीच टक्कर हो गयी। जानकारी के मुताबिक मझीण चौक में मोटर साइकिल नम्बर HP36 B-9669 के चालक पंकज धीमान निवासी नरवाड़ी डाकघर मूहल तहसील देहरा जिला काँगड़ा ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर कार नम्बर एचपी 23 C-7109 को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक पंकज धीमान व कार चालक अनिल कुमार घायल हो गये है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चन्द्रपाल ने करते हुए कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के सकोह व मंदल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में सकोह स्कूल में रेखा कपूर उप निदेशक शिक्षा एवम मंडल स्कूल में शकुन , उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्याथिती के रूप में शिरकत की। दोनों स्कूलों में बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सबसे पहले प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट सबके सामने रखी व उसके बाद मुख्य अथितियों का संबोधन हुआ। सभी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस शकुन ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उसके उपरांत उन्होंने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने व जीवन में गुरु की मेहता पर बल दिया। इस मौके पर मुख्यथिति शकुन ने विद्यालय प्रबंधन को विधायक सुधीर शर्मा की ओर से 21000/ रुपए की राशि देने की घोषणा की।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मरियारी खबली में संजय कुमार निवासी मानगढ़ ठठलेहड़ डाकघर घेड़ मानगढ़ तहसील देहरा जिला काँगड़ा से 6000 मिलिलीटर देसी शराब मार्का नागपुरी सन्तरा बरामद की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू की है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी सन्दीप पठानिया ने की है।
मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसाल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य संसदीय सचिव ने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव में संस्थान के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाता है, जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे से बेहतर करने की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रेष्ठ एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान किशोरी लाल ने शिक्षा क्षेत्र में बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य सवारने के लिये कड़ी मेहनत और कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य संसदीय सचिव ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। सीपीएस किशोरीलाल ने इस अवसर पर स्कूल की मांगों को चरणबद्ध पूर्ण करने का आश्वासन दिया और बच्चों को 3100 रुपये देने की घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने भाजपा पर ज़ुबानी हमला बोला है। पुनीत मल्ली ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने पांच सालों तक एक तानाशाही के रुप में सरकार चलाई, जिसमें मोदी का गुणगान ज्यादा हुआ तथा विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया। पुनीत मल्ली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल वोट बैंक को हड़पने के लिए संस्थानों को खोला था। उन्होंने कहा भाजपा शुरु से ही मुददाविहीन पार्टी रही है तथा अब सत्ता से बाहर होने के बाद भी भाजपा के पास ऐसा कोई मुददा नही है, जिस पर जनता भरोसा कर सके। भाजपा अपने राजनीतिक वजूद को बचाने और कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने के लिए झूठ और गलत बयानी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो माह के भीतर जनहित में वे फैंसले लिए हैं, जिसे जयराम ठाकुर पांच सालों में नही ले पाए। अब जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में काम करना शुरु किया है तो भाजपा तिलमिला रही है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में विद्यार्थियों के लिए एक 10 दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. गणेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया वर्तमान दौर में बालिकाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों के दृष्टिगत इस प्रकार के सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम के आयोजन होना महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम 4 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक डाडासीबा व चनौर स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं कक्षा की छात्राओं को जिला कांगड़ा पुलिस के हेड कांस्टेबल अनित सपेहिया व कॉन्स्टेबल विशाल ठाकुर द्वारा छात्राओं को गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम और इमरजेंसी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देने के अलावा विभिन्न शारीरिक बचाव क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा भरवाई की ओर से मंगलवार को गांव चलाली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह वर्मा ने लोगों को बैंक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की बैंक की कई ऐसी योजनाएं हैं,जिनका लोगों को पता नहीं होता, परंतु यह योजनाएं आमजनमानस के लिए बहुत ही उपयोगी होती है। हर आखरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिले। इसके समय समय पर इस तरह के जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। यह जागरूकता शिविर नवार्ड के सौजन्य से गांव चलाली में लगाया गया। इस मौके पर सह कर्मचारी विजय सिंह, स्वयं सहायता समूह की प्रधान सुषमा देवी रेनू देवी विलक्षण परमार्थी, होशियार सिंह, जोगिंद्र पाल ,सुरेश कुमार ,अनिता कुमारी व मंजू बाला इत्यादि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के अन्तर्गत गाँव बनूडी पुल के बिलकुल निकट गत करीब एक सप्ताह पहले अचानक बारिश के चलते 80 से 100 फुट बना पुराना डगां बुरी तरह ध्वस्त हो गया था, जहां यह डंगा गिरा है, वहां बहुत गहरी खाई बन चुकी हैस लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अब डंगा गिरने के बाद धीरे-धीरे सडक भी खोखली होकर सिकुडती जा रही है। संसारपुर टैरस तलवाड़ा आदि पंजाब राज्य के लिए निकलने वाली इस सड़क से हर रोज दिन-रात छोटी-बड़ी हजारो गाड़ियां गुजरती हैं, परंतु आलम ऐसा है इतना होने के बाबजूद भी लोक निर्माण विभाग अन्जान बना हुआ है। विभाग की हल्की-सी लापरवाही यहां अचानक कई लोगो की जिंंदगी पर भारी पड सकती है। उधर स्थानियों ग्रामीणों ने अचानक हल्की-सी बारिस मे बुरी तरह ध्वस्त हो चुके उक्त डगें को लेकर कई तरह के सवाल खडे़ कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अचानक सड़क बचाब हेतु बना यह डंगा इस तरह गिरना पहले से ही बडे़ हादसे की ओर इसारा कर रहा था। वहीं, लोगों का आरोप है कि उक्त डंगा गिरने से यह सड़क भी अब काफी क्लोज हो गई है ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द डंगा लगाने की मांग की है, जिसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुल के साथ खड्ड है, अगर डंगे का निर्माण जल्द नहीं किया गया, तो पुल को भी खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए विभाग को चाहिए कि जल्द इसकी रिपेयर करवाएं। जब इस बारे लोक निर्माण बिभाग के सहायक अभियंता अमित गुलेरिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इस मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगास रिपेयर का टेंडर लगाया जाएगा।
विधायक सुधीर शर्मा ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला चुनाव क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा व राजकीय उच्च विद्यालय सिद्वबाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लिया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे। सर्वप्रथम खनियारा पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा ने विद्यालय परिसर में स्काउट एंड गाइड की सलामी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैप्टन राम सिंह को याद किया व उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केप्टन राम सिंह ने राष्ट्रीय गान की धुन तैयार की थी ऐसी महान शख्सियत की जन्मभूमि खनियारा में विद्यालय को उत्कृष्ठ विद्यालय का दर्जा मिलना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने प्रिंसिपल द्वारा रखी मांग को स्वीकार करते हुए कैप्टन राम सिंह मेमोरियल विद्यालय खनियारा में स्टेज निर्माण करने बारे अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के पास एक पार्क बनाने का भी आदेश दिया, ताकि सभी बच्चे एवं बुजुर्ग पार्क में व्यायाम आदि कर सकें। सिद्वबाड़ी पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया व स्कूल के पुराने जर्जर हुए भवन को गिराने के आदेश देकर नए भवन हेतु तीन कमरे बनाने व स्कूल में चार दिवारी लगाने के आदेश जारी किए। साथ ही स्कूल परिसर में एक बास्केटबॉल कोर्ट बनाने संबंधित कार्य शुरू करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर उन्होंने दोनों स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु अपनी ओर से 21000-21000 रुपए देने की घोषणा की। इन कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विधायक ने रैत स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला विद्यार्थी देश के वर्तमान और भविष्य के आधार हैं, उनके उत्थान के लिए सरकार के साथ-साथ समाज को भी हर संभव प्रयास करने चाहिए। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात बोल रहे थे। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी उपस्थित रहीं। उन्होंने वर्ष भर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिस स्कूल में उन्होंने विद्यार्थी जीवन में शिक्षा प्राप्त की आज उसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके वे बहुत गौरवान्वित महसूस के रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई काम कठिन नहीं होता तथा अपनी लग्न ओर मेहनत से हर विद्यार्थी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों को मॉडल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के बच्चे डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आते ही निराश्रित बच्चों को सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों को हर सुखसुविधा देने की जिमेदारी ली है। उन्होंने इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के बच्चों को पानी पीने के लिए दो वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में निर्माणाधीन शौचालयों के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबी मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं तथा जल्द ही स्टेडियम का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने रैत स्कूल को बॉक्सिंग रिंग देने की घोषणा करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11000 रुपए देने की बात कही। इस अवसर पर प्रिंसीपल अजय समयाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, गुरु गौतम व्यथित, डॉ. सुशील शर्मा, सुरेश पटाकू, हंसराज ठाकुर, विजय ठाकुर, अश्वनी चौधरी, नीना ठाकुर, मेजर कुलदीप सिंह, कुलभूषण सिंह, प्रदीप बलोरिया, बलबीर चौधरी, हरचरण सिंह, आशा देवी, राधा पठानिया, कुसम लता, इच्छया देवी, सुषमा देवी, शिवानी शर्मा, विजय, सुरिन्दर जम्वाल, सुरिन्दर ठाकुर, लाल सिंह, नमिता मेहरा, लाल मन, मधु बाला, वीना चौधरी व राजेश्वरी राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा बीती रात चोर गांव भडियाड़ा के दुर्गा माता के मंदिर से दानपात्र को तोड़कर चोर 7000 की नकदी उड़ा कर ले गए। जानकारी देते हुए ब्लॉक समिति सदस्य कुशला देवी व उपप्रधान मनोहर लाल ने बताया कि इससे पहले भी गांव के शनिदेव मंदिर से दानपात्र तोड़ कर हजारों की राशि पर चाेराें ने हाथ साफ किया था। उन्होंने बताया इस संबंध में पुलिस स्टेशन गग्गल में भी रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि 20 से 28 फरवरी 2023 तक ग्राम पंचायत जिया तथा ग्राम पंचायत रजियाणा में सेना का ट्रेंनिंग कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पंचायतों के लोगों से आह्वान किया है कि उक्त तिथियों पर सेना के प्रशिक्षण क्षेत्र में न जाएं।
विनायक ठाकुर । देहरा आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन उपमंडल अधिकारी देहरा के कार्यालय में किया गया। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रोगी कल्याण समिति से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित बजट भी पेश किया गया। बैठक में उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एसडीएएमओ) देहरा डॉ. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि देहरा अस्पताल में वर्ष 2021-22 में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य करवाए। चालू वित्तवर्ष के लिए लगभग 5 लाख 37 हजार रुपए के प्रावधान का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति द्वारा पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में नई मशीनरी हेतु 30 हजार रुपए, प्रचार प्रसार के लिए 10 हजार, साफ-सफाई हेतु 25000 रुपए, दवाईयों हेतु एक लाख, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए एक लाख 80 हजार रुपए इस वर्ष व्यय किए जाएंगे।एसडीएम ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में बहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी यदि किसी प्रकार की कमी आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में आती है, तो उनको बताएं, वह उसके निवारण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर नगर परिषद देहरा उपाध्यक्ष मलकीत सिंह परमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार, डॉ. संजीव कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में फिर मौसम खराब होनेकि संभावना है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी के बाद बंद हुई अटल टनल रोहतांग मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से जिस्पा तक खुल गई है। वहीं पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है। मौसम खुलने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश की बागवानों के बगीचों में अब यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे उग सकेंगे। हिमाचल उद्यान विभाग पहली बार यूएसए से प्लम आडू, खुमानी व बादाम के 56,000 पौधे आयात करने जा रहा है। इन पौधों की खेप इसी माह हिमाचल पहुंच जाएगी। शिमला जिले के ठियाेग, कोटखाई, रामपुर, कुमारसैन और रोहड़ू सहित कुल्लू, मंडी, कांगड़ा जैसे अन्य क्षेत्रों में गुठलीदार फलों का उत्पादन होता है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि पौधों को एक साल के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा ताकि, यह सुनिश्चित हो सके की पौधों में कोई बीमारी तो नहीं है। अगले साल उद्यान विभाग बागवानों को यूएसए से आयातित पौधे का आवंटन करेगा। पौधों के आयात से पहले उद्यान विभाग के अधिकारी आपूर्ति पूर्व निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक साल क्वारंटीन अवधि के बाद अगले साल बागवानों को यह पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि इसमें कोई समस्या न आए। अभी हार के गम में है जयराम-जगत सिंह नेगी जगत नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अभी गम में हैं। इसलिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार कर्ज लेते रही और संसाधन जुटाने में नाकामयाब रही। नेगी ने कहा कि कांग्रेस का काम करने का तरीका अलग है हम संसाधन जुटाएंगे, कर्ज भी लेंगे, लेकिन सभी काम एक दायरे में करेंगे। विपक्ष द्वारा विधायक निधि न दिए जाने के आरोप पर जगत नेगी ने कहा' "विधायक निधि दें कहाँ से, पिछली सरकार ने कुछ नहीं छोड़ा, कर्ज तले दबा दिया है। प्रदेश की आर्थिकी डगमगा गई है।"
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के तहत बसदी कोहाला के समीप कामलौटा उप प्रधान राजीव सोनी एवं अन्य लोगों ने सीएम सुक्खू का भव्य स्वागत किया। बताते चलें की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ज्वालामुखी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि रास्ते में उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। इसी बीच राजीव सोनी ने उनका पंचायत कामलौटा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर चलाली के पूर्व प्रधान सरबजीत सिंह, पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह ने नादौन में मुख्यमंत्री की पत्नी से भेंट की और उनसे देहरा, नलसूहा बाया सुकहार बस चलाने की मांग समक्ष रखी। वहीं, मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश कुमारी ने भी बड़े प्यार से उनकी बातों को सुना और बताया की उनको बहुत खुशी हुई की उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वह उनसे मिलने आए। उन्होंने आश्वासन दिया की इस क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। बताते चले की नलसुहा में मुख्यमंत्री के ससुराल है।वहीं, इस मौके पर संजीव ठाकुर, महिंदर सिंह, कुलतार सिंह व उनकी पत्नी रेणु बाला मौजूद रही।
तिलक राज। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के वीरता, मटोर, घूरकड़ी, जोगीपुर, लालेहड़, कछियारी साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में 70 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना का निर्माण करवाया जाएगा। सीवरेज परियोजना की डीपीआर जमा करवा दी गई है। विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर इस योजना को मंजूरी दिलाकर क्षेत्रवासियों को सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। काजल ने कहा विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर कोटक्वाला को बालाजी बिहार से जुड़ने के लिए मनुनी खड्ड पर पुल के निर्माण की मांग उन्होंने रखी है। काजल आज ग्राम पंचायत कछियारी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करने दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा युवा नशे से दूर रहकर खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें। काजल ने कहा विधानसभा क्षेत्र की जिस पंचायत के पास खेल मैदान बनाने के लिए उपयुक्त जगह होगी वह विधायक निधि से दस लाख रूपए खेल मैदान के निर्माण को स्वीकृत करेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब को 11 हजार रुपए की नगद राशि भेंट की साथ ही खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीडी क्लब कछियारी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कांगड़ा यूथ क्रिकेट स्टार की टीम ने जीता। उपविजेता यंग स्टार इलेवन मटौर की टीम रहीं। क्लब के प्रधान बॉबी धीमान ने बताया प्रतियोगिता में 40 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया और 25 दिनों तक टूर्नामेंट हुआ। इस मौके पर रणजीत सिंह पूर्व प्रधान कछियारी, विवेक डोगरा पूर्व उपप्रधान, सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। मैन ऑफ दा मैच साजन रहे।


















































