ज्वालामुखी उपमंडल के तहत मझीन बीट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेर काटने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत गुम्मर निवासी मुकेश कुमार ने विजिलेंस को वन विभाग के खिलाफ शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने खेर कटान मामले को लेकर की गई कार्रवाई पर सवाल खड़े किए है। मुकेश का कहना है कि मझीन के जंगल में खेर के पेड़ों का कटान हुआ है। इस संबंध में विभाग को अवगत भी करवाया गया, लेकिन विभाग ने इस दिशा में कोई सकरात्मक कार्यवाई अमल में नहीं लाई। उन्होंने कहा कि जो कार्रवाई वन विभाग द्वारा की गई है, उससे समाजसेवी मुकेश नाखुश है, जिसपर उन्होंने विजिलेंस से इस मामले को लेकर जांच की गुजारिश की है। मुकेश की माने तो मझीन बीट में बहुत से हरे खेरो का कटान हुआ है, जिससे पर्यायवरण को नुकसान होना लाजमी है। यही नहीं मुकेश ने विभाग पर आरोप लगाया है कि वन विभाग ने इस केस पर सही कार्रवाई नहीं की है, जिसपर उन्होंने ऑनलाइन विजिलेंस को शिकायत भेज कर न्याय की मांग की है। वहीं इस संदर्भ में जब विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर वह खेर कटान वाले स्थान पर गए थ। परन्तु वहां व्यक्ति द्वारा अपनी मलकीती भूमि पर 4 खेर के पेड़ काटे गए थे, जिस पर 2000 का चालान किया गया है।
समाराेह में विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत मनीष ठाकुर । इंदाैरा एसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाैरा का वार्षिकोत्सव व राय बहादुर मल्हा सिंह का 168वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने दानवीर रॉय बहादुर चौधरी मल्हा सिंह की मूर्ती पर फूल माला पहनाकर प्रार्थना की व दीप प्रज्वलित कर माता सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए आयोजित किये गए। स्कूल प्रिन्सिपल ने वार्षिक उप्लवधियां गिनाई व स्कूल के लिए मांगें रखी। विधायक मलेंद्र राजन ने चौधरी मल्हा सिंह के दानबीर होने की जीवन गाथा सुनाई व उनसे समाजसेवा में प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद से मुझे सेवा का अवसर मिला है। स्कूल भवन रिपेयर आदि काे भी स्कूल की मांग हैं, उन्हें क्रम बार ढंग से पांच वर्षों में पूरा करवाएंगे। शिक्षा के ढांचा को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। खेलकूद प्रतियोगिताओं व विभिन्न परीक्षाओं में अब्बल रहे छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प है कि क्षेत्र में नशा खत्म करके छोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है व उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वे दो बार मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। इंदाैरा में पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि जो भी शरारती तत्व स्कूलों के सपीप बेटियों को जाता देखकर बुलेट आदि मोटरसाकिल से पटाखे छोड़ते हैं, उनके खिलाफ विशेष मुहीम छेड़ी जाए। क्योंकि निरंतर शिकायतें आ रही हैं कि ट्रिपल राइडिंग व बुलेट पटाखे वाले से लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर चिंता प्रकट की व सभी से सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाए जाने को विचार-विमर्श करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो बन पाएगा 5 वर्षों में इंदाैरा का निरंतर विकास करेंगे व बजट का प्रावधान करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, जिला परिषद प्रवीण कुमार मींदा, इंदाैरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, कुलदीप किपा, जसवीर कटोच अधिवक्ता, सुधीर कटोच अध्यक्ष सोशल वेलफेयर क्लब, इंदाैरा पंचायत प्रधान भूपाल कटोच, अरनी विश्वविद्यालय के चेयरमैन विवेक सिंह, उमा कांत सूदन अध्यक्ष कृष्णा राम लीला क्लब इंदाैरा व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 2 महीने में जनहित के लिए ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेजतर्रार नेता पंडित अशोक हिमाचली ने कांगड़ा में प्रेस वार्ता में कहे। उन्होंने बताया है कि हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य व पर्यटन की दृष्टि से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास जारी है। अशोक हिमाचली ने बताया है कि ओपाेएस बहाली से कर्मचारियों में पुरानी पेंशन को बहाल करना दिवाली की तरह बहुत बड़ा तोहफा सुक्खू सरकार ने दिया है और जिसकी नोटिफिकेशन जल्दी ही जारी होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू सुख की सरकार ने सूखाश्रय कोष की स्थापना करके 101 करोड़ के बजट का प्रावधान इसमें किया है। प्रदेश के अंदर लगभग 6000 अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद लिया है और उनकी पढ़ाई लिखाई रहन-सहन घूमने फिरने का सारा खर्चा सरकार करेगी। सरकार ही इनकी माता-पिता है जिला कांगड़ा मे ज्वालामुखी विधानसभा की पंचायत लूथान और जिला मंडी के सुंदर नगर में वृद्धाश्रम के लिए मुख्यमंत्री ने दोनों जगह पर 80-80 करोड़ की घोषणा की है। अधिकारियों पर भूमि खरीदने पर रोक लगा दी है और गेस्ट हाउस में सब से बराबर किराया लेना। वर्ष 2025 तक हिमाचल हरित राज्य बनाना। सभी मुख्यालयों पर हेलीपोर्ट स्थापित करना। मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की भी घोषणा की है उन्होंने कहा है कि दिल्ली में बनने वाले हिमाचल निकेतन की आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई है। आने वाले समय में हिमाचली लोक वह हिमाचल के बच्चे हैं, इसमें रह सकेंगे। मुख्यमंत्री ने हर जिला में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए इसके लिए नागरिकों के रहने के लिए उचित व्यवस्था हेतु दिशा-निर्देश जिलाधीश को दे दिए गए हैं। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल को मानवीय ढंग से मध्यस्था से इसे खत्म कर दिया है और सीमेंट फैक्ट्री अब खुल गई है। देहरा में जू चिड़ियाघर बनाने की घोषणा एक सराहनीय कदम है। जसवां-प्रागपुर वर्ल्ड हेरिटेज विलेज मैं गोल्फ कोर्स खोलने की भी घोषणा की गई है। धर्मशाला के खनियारा में फूड सिटी और टेंट सिटी के लिए भी रिजॉर्ट विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। गग्गल के एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भी काम जोरों पर है। चयन आयोग को भंग करना मुख्यमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और ऐतिहासिक फैसले को दर्शाता है सड़कों में गड्ढे व गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के फैसले हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। बिजली बोर्ड के स्मार्ट मीटर और सिस्टम इक्विपमेंट के लिए 3701 करोड़ के टेंडर को रद्द कर दिया गया है। 2 महीने के अंदर अंदर यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो कर दिखाया है। जनता ने इन्हें नायक की उपाधि दी है, सच में ही इसे कहते हैं व्यवस्था परिवर्तन। हिमाचल की जनता से मेरा आग्रह है की धैर्य रखिए और समय दीजिए जल्द ही महिला को 1500 और 300 यूनिट बिजली, यह दस गारंटी में शामिल है। उनको मुख्यमंत्री जी 5 वर्ष के अंदर अंदर पूरा करेंगे और सारी व्यवस्था को सुचारू ढंग से ठीक करेंगे।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को जी20 बैठक प्रस्तावित है। धर्मशाला में होने वाली जी20 विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक में भारत सहित दुनियाभर से लगभग 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे। जी20 बैठक की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एल. रमेश बाबू (आईएफएस) ने यह जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भारत सरकार में विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड की निदेशक डॉ. मधु सिन्हा, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एल. रमेश बाबू ने जिला प्रशासन के साथ जी20 बैठक से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। एल. रमेश बाबू ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि एक दिसंबर 2022 से जी20 देशों की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी भारत को मिली है। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों में जी20 की 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत धर्मशाला में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड तथा अनुसंधान और नवाचार के जी20 कार्य समूह की बैठक होना प्रस्तावित है। विदेशी प्रतिनिधि करें स्थानीय संस्कृति का दर्शन संयुक्त सचिव ने कहा कि भारत समृद्ध संस्कृतिक सम्पदा और परम्पराओं से परिपूर्ण देश है। उन्होंने कहा कि यहां प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशेष पहचान, परम्पराएं और तौर-तरीके हैं। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के धर्मशाला पहुंचने पर, उन्हें हिमाचल प्रदेश तथा जिला कांगड़ा की पहचान से जुड़े प्रतीकों का अवलोकन करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके स्वागत और प्रवास के दौरान स्थानीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों और पारम्परिक तौर-तरीकों को ही महत्व दिया जाए। आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान है धर्मशाला बैठक में विदेश मंत्रालय और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अधिकारियों ने धर्मशाला के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए इसे बैठक के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान बताया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पूर्व में मुख्य सचिवों की बैठक, सभी राज्यों के पर्यटन मंत्रीयों की बैठक जैसे बड़े इवेंट आयोजित किए गए हैैं। उन्होंने कहा कि जी20 की प्रस्तावित बैठक के लिए धर्मशाला और आस-पास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक के आयोजन के लिए भी धर्मशाला उपयुक्त स्थान है। जी20 की मेजबानी के लिए करेंगे पूरा सहयोग-डीसी इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 19-20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक के आयोजन के लिए जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की तरफ से पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक के आयोजन के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप यहां व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में जी20 बैठक का आयोजन होना क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर के कईं कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक की मेजबानी के साथ धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन करवाने में भी सफल होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला ऐसे इवेंट्स के आयोजन के लिए हर लिहाज से बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला पहले से ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है। उन्होंने कहा कि जी20 बैठक से धर्मशाला को भविषय में ऐसे और आयोजनों का अवसर मिलेगा। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से डॉ. राज कुमार शर्मा, डॉ. एस.वी प्रसन्ना, जी20 सचिवालय विदेश मंत्रालय से गंगा निधि अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, डीटीडीओ विनय धीमान व आरटीओ प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा मिनर्वा कालेज में रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के छात्रों व कुछ अभिभावकों ने भी भाग लिया। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जेएस पटियाल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए छात्रों की भावना की सराहना की। रक्त शिविर का संचालन एनजीओ हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा और डॉक्टरों की टीम के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान करवाया गया। इसके उपरांत मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त सबसे उत्तम दान है, जो एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को दे सकता है। रक्तदान करने का निर्णय एक जीवन या कई लोगों की जान बचा सकता है। इस शिविर में लगभग 35 से करीब लोगों ने रक्तदान किया, जिसके दौरान एनजीओ हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा सभी रक्तदान करने वालों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी वहां पर उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में गांव जटेहड़ में शिविर लगाया गया। इसमें गांव के तीन महिला सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। दो समूह के सदस्यों को तीन-तीन लाख रुपए तथा एक समूह को एक लाख ऋण प्रदान किए गए। चंचला देवी को एक लाख रुपए कृषि कार्ड व सुनील कुमार को दुकान के लिए स्वरोजगार कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए लोन दिया गया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार राणा ने सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जाए, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाए तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लक्ष्मी, पलक, शीतल, स्वयं सहायता समुह के सदस्यों ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में बुधवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा कार्यवाहक प्राचार्य प्रो जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तथा नोडल अधिकारी प्रो. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशाल वर्मा डीएसपी देहरा ने रिसोर्स पर्सन व मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का अभिवादन किया और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। विशाल वर्मा डीएसपी देहरा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का करने वाहनों को सुरक्षित ढंग से चलाने व उनसे जुड़े दस्तावेजों को साथ रखने तथा पुलिस प्रशासन को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर और जरूरी बातों को ध्यान रखकर सड़क हादसों तथा उनमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसके साथ ही आपने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा साइबर क्राइम के प्रति सचेत किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि महोदय ने रोड सेफ्टी क्लब द्वारा करवाई गई विविध गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. देवेंद्र सिंह ने और धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. रामपाल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय लिपिक रामदयाल, लाइब्रेरियन अंजना और टेक्नोपैक के काउंसलर नीटू सिंह भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत आलमपुर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करना जनविरोधी निर्णय है। इसके विरोध में भाजपा ने प्रदेश में चले हस्ताक्षर अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रविंद्र रवि धीमान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल को कर्ज में डुबोने के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को 1500-1500 रुपए तो नहीं दिए, करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। साथ ही कर्ज की लिमिट भी बढ़ा दी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनोद शर्मा, कांगड़ा चंबा के आईटी संयोजक अधिराज सूद, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा, आलमपुर वार्ड के जिला परिषद राजेश धीमान, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद संजीव ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहिंदर डढवाल, मंडल महामंत्री अजय पठानिया, नवीन कटोच व अन्य कार्यकर्ता मजूद रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में एनएसएस कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार डोगरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सुषमा कुमारी प्रो. मस्त राम, डॉ प्रियंका, डॉ. जसपाल सिंह राणा व अधीक्षक सत्य कॉम उपस्थित रहे। इस शिविर का थीम 'स्वच्छ भारत' चुना गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई व प्राचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 25 स्वयंसेवियों ने अपनी हिस्सेदारी दी, जिसमें प्राचार्य को पुष्प लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवियों ने 7 दिन के शिविर में अनुशासन में रहते हुए कार्य करने की शपथ ली। इस शिविर का स्वच्छ भारत चुना गया है। इस दौरान गोद लिए गए गांव खरोटी, पंचायत रक्कड़ में स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता व डिजिटल जागरूकता पर रैलियां निकाली जाएंगी। वह रास्तों का समतलीकरण, जल स्रोतों व मंदिरों के आसपास श्रमदान किया जाएगा।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय सुघ भटोली द्वारा ग्राम पंचायत सुघ भटोली तक रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने रोड सेफ्टी के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस रैली में कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रदर्शनियां कर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस उपलक्ष्य पर प्रो. शशिभूषण, प्रो. पंकज कौशल, प्रो. जगन व अन्य गणमान्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा पुलिस चौकी सीबा के अंतर्गत आरा चौक में मंगलवार मध्यरात्रि एक बाइक सवार शादी समारोह में भाग लेने गया था, तो वापस घर आ रहा था। आरा चौक में डंगे से टकरा जाने से एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक को सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया हॉस्पिटल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। युवक की पहचान अमित मिनहास पुत्र राजकुमार निवासी गांव व डाकघर नंगलचौक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डाडा सीबा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आज (बुधवार को) स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्यातिथि रही। सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कॉर्फ पहनाकर मुख्यातिथि का स्काउट एंड गाइड मुहिम में स्वागत किया। प्राचार्या ने स्काउट एंड गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को स्काउट-गाइड मुहिम में शामिल होने तथा समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई , जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली।
नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव शिवरात्रि को शुरू हुआ कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लोअर लंबागांव मेला का संपापन हाे गया। मेले के समापन समारोह में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने शिरकत की, उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत ड्डवाल में मौजूद रहे। ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेले में हिमाचल के साथ अन्य राज्य के नामी पहलवान ने कुस्ती में अपना कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के दंगल में अपना जौहर दिखाया। इसके साथ लड़कियों की कुस्ती भी करवाई गई, जिसमें हमीरपुर से आई कृतिका और आकांशा ने भी अपना अखाड़े में अपना जौहर दिखाया, जिसमें कृतिका का विजेता बनी इसके साथ कृतिका ने अपने बेट के बराबर लड़के को चैलज देकर कुस्ती जीती, जिसे देख कर हर दर्शक दंग रह गया। सभी ने लड़कियों की हाैसला अफजाई की। विधायक ने अपने संबोधन में मंदिर से लेकर स्कूल की सड़क का कार्य जल्द पूरा करने के लिए 4 लाख देने की घोषणा की। पिछले पांच साल में कुंज्जेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर वाली सड़क को एक बार भी कंक्रीट का कार्य नहीं करवा सके, जिसके कारण लगभग एक किलो मीटर से कम सड़क की हालत बहुत ही दयनीय है। मंदिर में शिव रात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, पर सड़क नाले का रूप ले चुकी है। मेले में पूर्व विधायक के पांच वर्ष के कार्य को लेकर भी जनता ने काफी नराशा दिखी जनता का कहना है कि मात्र पांच वर्षाें में पूर्व विधायक ने झूठे ही बादे किए। मेले कमेटी को विधायक गोमा ने अपनी ऐछिक निधि से 31000 देने के बात की। फाइनल मुकाबला रिजाक चंबा व रवि रोतक के बीच हुआ, जिसमें रिजाक विजेता बने विजेता को 11000 रुपए व उप विजेता 7100 रुपए देकर गोमा ने सम्मानित किया।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के लिए बनी कमेटी की बैठक का आयोजन आज मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में किया गया। डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलूओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशाल शर्मा, आरटीओ प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए उपयोग में लाई जा रही गाढ़ियों में रोड सेफटी से संबंधित सभी मानकों का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन गाढ़ियों में रोड सेफटी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और संचालकों को इसके संबंध में जागरुक करने हेतु 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी पक्षों को जागरूक करने के लिए प्रशासन के साथ पुलिस, शिक्षा और परिवहन विभाग स्कूली बसों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को लाने वाली गाढ़ियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन गाढ़ियों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में ढील बर्दाशत नहीं की जाएगी तथा नियमों का उलंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों की अनुपालना के लिए बनी गाइलाईन मोनिटरिंग कमेटी इस सभी मानकों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि इसमें स्कूल प्रबंधन, अभिभावक, पुलिस, परिवहन और स्कूली शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने वाहनों के लिए जो विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इन दिशा-निर्देशों का हो अनुपालन उपायुक्त ने बताया कि स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली बसों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अति आवश्यक है। जिनमें स्कूली बसें में पीले रंग का पेंट, बसों के आगे और पीछे बड़े अक्षरों में ‘स्कूल बस’ लिखना, विद्यालय-कॉलेज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली किसी भी बस में निर्धारित सीटों से अधिक संख्या में बच्चे नही बिठाए जाना, अनिवार्य रूप से फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, प्रत्येक बस में ‘अग्नि शमन यंत्र’ की व्यवस्था होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बस पर स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर, बच्चों को लाते-ले जाते समय एस्कॉर्ट के रूप में बस में एक व्यक्ति हो और यदि बस में छात्राएं हों, तो महिला शिक्षिका की उपस्थिति हो। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों के माता-पिता या स्कूल के शिक्षक को भी बस मे यात्रा कर सुरक्षा मापदंडों को जांचना चाहिए और साथ ही वाहन चालक को भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में दो कैमरे अनिवार्य रूप से चालू स्थिति में हों, जिसमें एक कैमरा आगे की ओर तथा एक कैमरा पीछे की ओर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूरा पालन होना चाहिए।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर जिला कांगड़ा के अंतर्गत पड़ते तहसील फतेहपुर के वजीर राम सिंह पठानिया कॉलेज देहरी के प्रोफेसर के साथ दो युवकों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलेज कैंपस में आकर दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला किया वह जान से मारने की धमकी दी। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है, वह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रोफेसर का मेडिकल करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोफेसर स्टेज के पास था, उसे एक आउटसाइडर फौजी युवक व इसी कॉलेज से पढ़े हुए एक युवक ने बिना बात के मारपीट शुरू कर दी, जिस पर कॉलेज के छात्रों द्वारा अध्यापक का बचाव किया गया व उन लोगों के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाया। पुलिस ने जानकारी दी कि एक युवक को पकड़ लिया गया है व दूसरा फरार है। हमलावरों में एक युवक बगडोली पंचायत (हौरी देवी) फौजी पंकज जो कि पूर्व प्रधान प्रह्लाद सिंह का बेटा व दूसरा युवक हड़सर क्षेत्र का बताया जा रहा है। हीं शिक्षक ने इन दोनों युवकों की रिपोर्ट पुलिस चौकी रैहन में दे दी है। जिसके उपरांत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला डॉ. खुशहाल शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमंडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ कल्याण-सह-अपराध बैठक (WELFARE-CUM-CRIME MEETING) आयोजित की गई। WELFARE मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लंबित कल्याणकारी मुद्धों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट संबंधित प्रभारियों से प्राप्त करी गई। क्राइम मीटिंग के दौरान जिला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लंबित चले आ रहे अभियोगों में अन्वेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। जिला में आने वाले प्रवासी व्यक्तियों का थाना में पंजीकरण करवाने बारे दिशा-निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त मादक द्रव्य एंव मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही के कड़े दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए हैं। आगामी त्योहारी सीजन को मध्यनजर रखते हुए अध्यक्ष महोदय ने सभी पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमंडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं तथा इसके अतिरिक्त यातायात चैकिंग, दोपहिया वाहन में दोनो सवारियों के हेलमेट पहनने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व शांति बनाए रखने हेतु भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा क्राइम मीटिंग के उपरांत I-RAD (INTEGRATED ROAD ACCIDENT DATABASE) SOFTWARE व सत्यनिष्ठा APP के संदर्भ में WORKSHOP का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला में सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके संचालन व डाटा एंट्री बारे अवगत करवाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा एक विशेष जागरुकता अभियान 'सुरक्षित हूं मैं' के लॉगाे का शुभारंभ किया गया, जिसमें समस्त पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा आम जनता को यातायात सम्वधी नियम/कानून के संदर्भ में तथा दोपहिया वाहन चालक व उसके पीछे वैठने वाले सवार को हेलमेट पहनना अनिवार्य करने बारे में 15 मार्च तक जागरुक करने के दिशा-निर्देश दिए गए तथा इसके उपरांत यदि कोई व्यक्ति/चालक दिए गए दिशा-निर्देशो का उल्लधन करता है तो कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
तिलक राज। कांगड़ा जगोरी संस्था द्वारा आज (मंगलवार काे) पंचायत नंदेहड़ व जमानाबाद में कृषि शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जगोरी संस्था के प्रवक्ता ममता धीमान ने बताया के इस शिविर में महिलाओं को खेती-बाड़ी के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की ओर से डॉ. दीप, डॉ. संजय और डॉ. नीतू आदि ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक दवाइयों को बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जागोरी संस्था की ओर से तृप्ता देवी, कुसुम और सुनीता आदि उपस्थित रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा आज (मंगलवार को) शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरीणी में “वो दिन योजना” के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्याक्रम अधिकारी कांगड़ा अशोक शर्मा ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए छात्राओं को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता और एनिमिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरुक किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने एनिमिया व वातावरण स्वच्छता संबंधित विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण बारे भी उनको जागरुक किया गया। साथ ही जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में भी उनको अवगत करवाया। शिविर में छात्राओं को बताया गया कि जन्म के बाद पहले हजार दिन का पोषण बच्चों के मस्तिष्क और शरीर के स्वस्थ विकास और प्रतिरोधकता बढ़ाने में बुनियादी भूमिका निभाता है। इस शिविर मे मासिक धर्म व पोषण पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया व पुरस्कार भी वितरित किये गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत संतोष कुमारी, स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा सहित स्कूल के प्राध्यापक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विनायक ठाकुर । परागपुर धरोहर गांव प्रागपुर में शरारती तत्वों द्वारा एक महीने में दूसरी बार सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया है। गत दिवस भी शराब में धुत युवाओं द्वारा आधी रात को सेल्फी पॉइंट को तोड़ डाला, पंरतु पुलिस प्रशासन एवं लोकल लोगों की सहायता से उन शरारती तत्वों को पकड़ लिया गया था और उनको सार्वजनिक संपति को तोड़ने पर माफी नामा एव सेल्फी प्वाइंट को द्वारा लगवाने पर माफ कर दिया गया था, परंतु सोमबार रात को भी नकाबपोश शरारती तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट को तोड़ डाला हालांकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी उक्त शरारती तत्वों को सेल्फी प्वाइंट तोड़ते ओर फिर भागने की विडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के प्रति रोष पनपने शुरू हो गया है। इस तरह की वारदातों ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बाबत देहरा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि प्रागपुर में आए दिन ऐसे वाक्या हो रहे हैं, जिसको किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा और इस मामले में सलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा। वहीं, डीएसपी विशाल वर्मा ने क्षेत्र में आधी रात को नशे में घूम रहे लोगों को भी सुधरने का पैगाम जारी किया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन चौक में पुलिस ने गश्त के दौरान निखिल जम्वाल उर्फ लक्की पुत्र सुरजन सिंह निवासी गुगाणा, डाकघर गगडुही से शक के आधार पर तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे मौके पर 20.63 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने निखिल उर्फ लक्की को मौके पर गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
विनायक ठाकुर । देहरा भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है, तो केवल मात्र कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी, तो हिमाचल प्रदेश में केवल 27000 करोड़ का कर्ज था और जब उसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ, तो हिमाचल प्रदेश पर 55000 का कर था। जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने वर्तमान कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी, तो हिमाचल प्रदेश पर 69000 करोड़ का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया, उसमें से 14000 करोड़, तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को घुमाकर ने का प्रयास कर रहे हैं। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है। दिसंबर माह में इस सरकार ने 1000 करोड़, जनवरी माह में 1500 करोड़ और अब फरवरी माह में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है। अगर देखा जाए तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड़ का लोन ले रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से यह सरकार सकता में आई है, तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है, राज्य सरकार स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बदल मंडरा रहे हैं। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47.5 करोड़ का बजट हिमाचल प्रदेश को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं किया है। अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही, तो यह बजट जल्द ही लेप्स हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को पगार मिलनी भी बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश में यह सरकार पनबिजली उत्पादन पर वोटर सेस लगाने की तैयारी में है। हिमाचल में 175 पनबिजली परियोजनाएं चल रही है। जैसे ही इस सरकार ने सत्ता संभाली, तो हिमाचल प्रदेश में डीजल को 3 रुपए महंगा कर दिया गया है। इससे हिमाचल की भोली-भाली जनता पर बोझ बढ़ा है। यहां तक की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में होने वाली भर्तियों को भी रद्द कर दिया। 24 अगस्त 2022 को पूर्व सरकार ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी, पर इस सरकार ने इन भर्तियों को भी रद्द कर दिया। भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। अगर गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, तो वह केवल कांग्रेस पार्टी में दिखाई दे रही है। कांग्रेसी पार्टी अभी भी कई गुटो में विभाजित दिलाई दे रही है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर भारतीय जनता पार्टी जसवां-परागपुर मंडल ने कांग्रेसी नेता सुरिंदर मनकोटिया को हवाई नेता बताते हुए। उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संदर्भ में दिए गए बयान की आलोचना की है। जिसमें उन्होंने अनुराग ठाकुर पर जसवां-परागपुर की उपेक्षा का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने मनकोटिया को कहा है कि पहले वो अपनी नाक के नीचे सेंट्रल रोड फंड से आरा चोंक से जौड़वड़ तक साढ़े आठ करोड़ से बनने वाली सड़क को देखें। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क अनुराग ठाकुर की ही देन है। उन्होंने मनकोटिया को कहा है कि जसवां-परागपुर में जयराम सरकार व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, तो संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विकास की गाथा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी नदी पर 62 करोड़ से पुल का निर्माण, जसवां-परागपुर में 5 करोड़ इंडोर स्टेडियम हेतु स्वीकृत, टेरस में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति जिसका नए सत्र से शुभारंभ, बंदे भारत ट्रेन की सौगात। उना अंब दौलतपुर तक के लिए 7 ट्रेन सुविधा अनुराग ठाकुर की ही देन है। भाजपा अध्यक्ष बिनोद शर्मा ने कहा है कि 2024 में पुनः 404 सीट जीतकर केंद्र में मोदी सरकार का बनना तय है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों के ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए धर्मशाला प्रशासन विभिन्न पटवार सर्कल में विशेष कैंप लगाने जा रहा है। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली अपनाई गई है। इसके लिए लाभार्थी का ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट का आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है। ई-केवाईसी, बैंक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से निवासी प्रमाणीकरण का तरीका है। उपमंडल प्रशासन ई-केवाईसी में लोगों की मदद के लिए कैंप लगाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए फील्ड कानूनगो ऑफिस योल में 23 फरवरी, पटवार सर्किल शीला में 24, पटवार सर्किल सकोह, महल चेलियां में 25 और कानूनगो ऑफिस घरोह में 27 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियो से आग्रह किया कि जिन्होंने अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट को आधार के साथ लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे विशेष कैंप में आकर सुविधा का लाभ लें और ई-केवाईसी अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया तो लाभार्थी अगली किस्त जो आधार बेस्ड प्रणाली पर जारी की जानी है, उससे वंचित हो सकते हैं।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अप्पर लंबागांव ने जागरूकता शिविर नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अप्पर लंबागांव के द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी कैंप नाबार्ड द्वारा का आयोजन किया गया, जिसमें सक्रिय बचत योजना और बजट निर्माण डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग एटीएम का सदुपयोग तथा ऑन लाइन हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए जानकारी दी गई, जिसमें शाखा प्रबंधक साहिल जैन व अरुण कुमार तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के चंबा के डलहौजी और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में सोमवार देर रात करीब 10:38 बजे के करीब भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का मुख्य केंद्र चंबा जिले में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। वहीं इन जिलों के साथ पठानकोट, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह का जानी नुकसान की सूचना नहीं आई है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ गरली के निकटवर्ती गांव सदवां मे चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में सोमवार को प्लस वन के छात्र छात्राओ द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस समारोह मे बतौर चीफ गेस्ट स्कूल एमडी अशवनी कुमार व गुरपाल पठानिया ने शिरकत की। वही इस दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों को 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा कर के व तिलक लगाकर किया गया। पार्टी का आगाज स्वागत गीत व स्पीच से हुआ। 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए इन कार्यक्रम के अलावा सीनियर सिटीजन के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेंमस करवाई गई। सुंदर रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से स्कूल परिसर में चार-चांद लग गए छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई विजेताओं का चयन किया गया। इसमें कक्षा बारहवीं से अभय और फेयरवेल आरुषि को चुना गया। 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों अध्यापकों को विभिन्न विभिन्न टाइटल्स के साथ सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य व समूह स्टाफ सहित केक काटा कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा चेयरमैन अश्विनी कुमार और प्रबंध गुरपाल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास कठिन परिश्रम को अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सभी अध्यापकों व स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर से कांग्रेसी नेता एवम पूर्व कामगार कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया ने कहा कि हमीरपुर के सांसद एवम केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ने आज दिन तक जसवां-परागपुर के किया ही क्या है। अब 2024 के चुनावों को आता देख विधानसभा जसवां-परागपुर की याद आने लगी। सुरिंदर मनकोटिया ने कड़े शब्दो में कहा भाजपा शुरू से ही जुमलों की पार्टी रही है। हिमाचल से संबंध रखते अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश को केंद्र से कोई भी बड़ी सौगात लाने में सक्षम नहीं है। मनकोटिया ने कहा कि जिस संसद के संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में इतनी करारी हार मिली हो उन्हें मंथन की जरूरत है। वहीं, मीडिया में अनुराग ठाकुर द्वारा हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह स्पष्ट किया गया कि हमीरपुर में विभिन्न विधानसभा चुनावों में हार का कारण वह है, इससे साफ जाहिर होता है कि अनुराग ठाकुर को अब अपनी हार की चिंता सता रही है। मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट की पेशकश की गई, परंतु हिमाचल वासियों को उसमें भी हताशा की लगी। भाजपा सरकार कभी भी हिमाचल की हितैषी हो ही नहीं सकती। सुरिंद्र मनकोटिया का कहना है कि सुक्खू सरकार के 2 महीने भी बेमिसाल हैं, चाहे ओपीएस बहाली को या महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
तिलक राज । कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के चलते आज संघर्ष कमेटी के सदस्यो व ग्रामीण कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल से मिले, जिस पर पवन काजल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मैं जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हूं और किसी भी सूरत में एयरपोर्ट का विस्तार नहीं होगा। क्योंकि इस हरे भरे खेत-खलियान तथा उपजाऊ भूमि को बंजर नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ेगा, विधायक ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एयरपोर्ट का विस्तार करना ही है, तो हजारों एकड़ भूमि बोड़कवालू तथा पोंग बांध के पास पड़ी है, जहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आसानी से बन सकता है और हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अगर सरकार को एयरपोर्ट की डिवेल्पमेंट करनी ही है, तो जहां गग्गल एयरपोर्ट पर इस समय छह फ्लाइटें प्रतिदिन लैंड करती हैं, वहां पर फ्लाइटों की संख्या और बढ़ा दी जाए, तब भी पर्यटकों का आना-जाना खूब लगेगा इतना ही नहीं अब 26 मार्च से इंडिगो की हवाई सेवाएं भी गग्गल में दस्तक दे रही हैं। वह भी मात्र चार हजार से कम किराये में आने को तैयार हुई है इस पर विधायक पवन काजल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया के हम अपने स्तर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ब सरकार से अपील करेंगे कि उजाड़ने के बजाय एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की संख्या बढ़ाई जाए। क्योंकि इस एयरपोर्ट विस्तार होने से लगभग 9 पंचायतों एयरपोर्ट की जद में आ रही है। इतना ही नहीं विधायक पवन काजल में लोगों को आश्वासन दिया है कि सरकार से हम बात करेंगे कि इस एयरपोर्ट को फ्लाइंग स्कूल बनाया जाए, ताकि हिमाचल ब अन्य राज्य के नौजवान यहां पर हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण ले सके। इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रजनीश मोना सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश चटानी, महासचिव हंसराज ने बताया के एयरपोर्ट के मुद्दे को विधायक पवन काजल ने गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जनता के साथ न्याय होगा अन्याय नहीं।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला पुलिस थाना धर्मशाला में दिनांक 19.02.2023 को इक्कू पुल से 200 मीटर पीछे विद्युत उप खंड स्टेशन के पास महेश कुमार निवासी सिद्वबाड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा (हि.प्र.), अनु व कशीश निवासी वलोग्लाड़, डाकघर सुंदरलाहड़, तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की गाड़ी (HR 29 AF-4020) में 769 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 20-61-85 मादक द्रव्य एवं मन: प्रभावी पद्धार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
प्रदेश में पहली बार मुलहठी की व्यवसायिक खेती का शुभारंभ प्रतिमा राणा । पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर में 20-25 फरवरी, 2023 के दौरान "एक सप्ताह - एक प्रयोगशाला" का आयोजन किया जा रहा है। इस में संस्थान अपनी विकसित प्रौद्योगिकियों को जन सामान्य के लिए प्रदर्शित करेगा। इस अभियान की शुरुआत 6 जनवरी 2023 को डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएसआईआर के 37 प्रमुख संस्थान भारत में अपने यहां विकसित प्रौद्योगिकीय उपलब्धियों एवं नवाचारों द्वारा अर्जित सफलताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशीष बुटेल, मुख्य संसदीय सचिव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उद्यमियों, स्टार्टअप, किसानों एवं जन सामान्य के आर्थिकी का सुदृढ़ करने की दिशा में अग्रसर है। इस क्षेत्र में उन्होनें सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में भी संस्थान से योगदान के लिए आग्रह किया। बुटेल ने राज्य में निवेश करने के लिए उद्यमियों और स्टार्टअप को भरोसा दिया कि हिमाचल सरकार इस तरह की उद्योगों को प्रोत्साहित करेगी, जिससे राज्य के लोगों के लिए आजीविका सृजन हो सके। उन्होंने आगे कहा कि पालमपुर के राज्य स्तरीय होली मेले में राज्य के नए स्टार्टअप एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने मुख्यातिथि एवं आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए "एक सप्ताह-एक प्रयोगशाला" कार्यक्रम के उदेश्य पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों ने हींग, केसर, स्टीविया, लिलियम, दालचीनी जैसी फसलों की कृषि तकनीक विकसित करके किसानों एवं उद्यमियों की आत्मनिर्भता की ओर कदम बढ़ाए हैं। सगंध फसलें विशेषकर लेवेंडर और सुगन्धित गेंदे को उगाने एवं प्रसंस्करण के लिए अलग-अलग राज्यों में आसवन इकाइयां स्थापित की गईं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश साहनी, भटनागर फेलो एवं पूर्व महानिदेशक, सीएआईआर ने इकोसिस्टम में बदलाव पर बल दिया, ताकि प्रयोगशाला के अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी को उत्पादों के माध्यम से बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना से इन विकसित प्रौद्योगिकियों को प्रसारित किया जा सकता है। आयोजन के विशिष्ट अतिथि, डॉ. एमपी गुप्ता, प्रबंधध निदेशक, डक्कन हेल्थकेयर लि. हैदराबाद ने अपने संबोधन में कहा कि चुनौतियों से निकलकर ही सफलता प्राप्त होती है। भारत में अपार संभावनाएं हैं। भारत में विनियामक कानूनों, नीतियों की स्पष्टता, सरलता एवं सुधारों की आवश्यकता है, ताकि उद्यमी अपने उत्पाद को जल्द से जल्द विकसित करके इसे बाजार तक पहुंचा सके। मुख्य संसदीय सचिव कार्यक्रम में किसानों को प्रदेश में पहली बार मुलहठी की व्यवसायिक खेती करने के लिए रोपण सामग्री वितरित की। इस के अलावा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों एवं उद्यमियों को विभिन्न फसलों के बीज एवं रोपण सामग्री भी आबंटित की गई। स्टार्टअप पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रौद्योगिकियों के प्रसार के लिए समझौता ज्ञापन भी किए गए। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने संस्थान कि पादप संवर्धन इकाई एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत में पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच किराया विवाद को सुलझाने का स्वागत किया, परंतु साथ ही तंज कसते हुए कहा कि 65 दिन बाद इस मसले का समाधान किया गया, जिससे बहुत लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगोट पंचायत में सोमवार को जसवां-प्रागपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी शामिल हुए और उन्होंने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अनुराग ठाकुर के जाने के बाद पूर्व उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए टिप्स दिए। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ट्रक यूनियनों से सीमेंट कंपनियों से चल रहे विवाद को सुलझा लिया है। इस पर उन्होंने कहा कि वह सीमेंट विवाद सुलझाने के फैसले का स्वागत करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनावों में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को सबसे अधिक लीड मिली थी। इसलिए कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को दोबारा खुलवाने के लिए वह कोर्ट में गए हैं, पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से राहत मिलेगी वहीं बिक्रम ठाकुर ने चुनावों के दौरान समाजसेवा का ढोंग रच रहे समाजसेवियों पर भी तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि यह समाजसेवी केसी समाजसेवा कर रहे थे, यह अब जगजाहिर है चुनावों के दोरान बड़े-बड़े वादे इन्होंने जनता से किए, परंतु चुनावों में मिली करारी हार के बाद से ही सब गायब हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते मलेटा में नरदेव सिंह निवासी वार्ड-5 मलेटा बौंगता तहसील देहरा की दुकान से 12 बोतल अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । परागपुर कांगड़ा पेंशनर्स संघ ब्लॉक प्रागपुर की बैठक 24 फरबरी शुक्रवार को चनौर स्थित सराय में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रैस सचिव कुलदीप सपेहिया ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की लुथान पंचायत मे मुख्यमंत्री सुख योजना के तहत 80 करोड़ से बनने वाले वृद्ध आश्रम व कटोई से लुथान तक सड़क मार्ग के लिए (9 करोड़ 35) लाख का प्रावधान करवाने के लिए जनता ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नरदेव कंवर चेयरमेन मतस्य विभाग का आभार व्यक्त किया, जिसमें कि उप प्रधान लुथान विनोद ठाकुर, उप प्रधान कोपडा पंचायत, विजय कुमार, राजीव, स्टेट युवा कांग्रेस कॉर्डिनेटर व अनुराग चौधरी, पूर्ण ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, परमजीत ठाकुर, मोहिंदर ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, शुभम ठाकुर, शम्मी ठाकुर, राजीव ठाकुर, अंकुर राजीव चौधरी, प्रताप चंद, विकास कुमार, रवि, प्रवीण, पिंकू, अजय, संजय कुमार, अभय, विवेक व विपन कुमार शामिल रहे। जनता ने कहा की मात्र दाे महीने में इतनी बड़ी सौगातें ज्वालामुखी क्षेत्र को मिली हैं। इसके लिए नरदेव कंवर की कड़ी मेहनत व मुख्यमंत्री सुक्खू का उन पर आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनता ने ये भी कहा कि जब भी मुख्यमंत्री यहां शिलान्यास करने आएंगे, तो जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला कांगड़ा में विशेष कार्य योजना बनाकर बच्चों के आधार अपडेट किए जाएंगे। उपायुक्त कार्यालय में आज सोमवार को जिला स्तरीय आधार मोनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभा जस्सल ने यह बात कही। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पोस्टल बैंक, यूआईडीएआई और जिला सूचना प्रोद्यौगिकि के अधिकारी उपस्थित रहे। एडीसी ने कहा कि जिले में आधार सीडिंग और अपडेट करने के लिए लगभग 200 आधार केंद्रों इस समय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन आधार केंद्रों के माध्यम से अब 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों की आधार सीडिंग पर विशेष बल दिया जाएगा। जिनमें 5 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के आधार बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला के समस्त शिक्षण संस्थानों में बच्चों के आधाार अपडेशन के लिए प्रत्येक माह दो शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं का आधार नंबर वही संस्थान जारी करवाना सुनिश्चित करेंगे, जहां उनका जन्म हुआ है। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम और बीडीओ को समय-समय पर आधार केंद्रों के निरीक्षण की बात कही। एडीसी ने कहा कि आज के समय में आधार पहचान का सबसे उपयुक्त साधन है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही लगभग प्रत्येक सुविधा का लाभ लेने के लिए आज आधार की आवश्यका है। इसकी उपयोगिता को समझते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को बच्चों के आधार बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए।
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट उपमंडल पालमपुर के तहत प्राचीन शिव मंदिर कमेटी सांबा, दधोना द्वारा स्थानीय शिव मंदिर (कुटिया) में भंडारा लगाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने मंदिर में भोले के भजन सुनाकर आई संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कुलवीर राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम, सचिव सतीश कुमार, अवतार सिंह, अमर सिंह राणा, जोगीश्वर कटोच, राज कुमार, विपन कुमार, कैप्टन आत्मा राम, कमल सिंह, रमेश शर्मा, ज्ञान चंद, पंचायत उपप्रधान संजय गुलेरिया, कमलेश्वर शर्मा, दिलबाग सिंह, कुलदीप कटोच, ओम प्रकाश, रमेश चंद, कमेर चंद, कश्मीर सिंह, अंजु राणा, कंचना, वंदना, मधुबाला, नीना देवी, कुसमा व नीलम आदि उपस्थित रहे।
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट उपमंडल भवारना की ग्राम पंचायत मलकेहड़ में आज (सोमवार को) वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक समिति की गढ़ जमूला शाखा की ओर से आरबीआई के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए लगाया गया। इसमें शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने ग्रामीणों को बैंकिंग याजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा ऑनलाइन लेन-देन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान के्रडिट कार्ड और स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक रीतिका मेहरा ने कहा कि भविष्य में अगर बैंक संबंधी कोई भी समस्या आती है, तो नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। विद्याथियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में कई विद्याथियों ने भाग लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिभूषण ने छात्रों को संबाेधित किया। डॉ. पंकज कौशल ने विद्याथियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस उपलक्ष्य पर प्रो. जगन, प्रो. भावन व प्रो. शिखा राणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेकांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और कहां जनता को कष्ट पहुंचा कर कांग्रेस सरकार अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जंसवा-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र कि मंडल कार्यसमिति बैठक में पहुंचे। इस मौके पर जंसवा प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उसने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कष्ट दे रही है और अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने सलाहकारों को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाया है इसके अलावा उन्होंने कहा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत से हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसके अलावा उन्हें लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अधिक विधायकों की हार जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं, जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं, वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व घर बैठे रोजगार मुहैया करवाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। वहीं इसी कड़ीं में डाडासीबा पंचायत की 25 महिलाओं को वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर व पौंग झील जैव विविधता संरक्षण सोसाइटी के सौजन्य से खाद्य प्रसंस्करण और आचार चटनी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, इस दौरान जे एंड के औद्योगिक एवं सलाहकार समिति के माध्यम से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र वन्य प्राणी धमेटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा में करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपलाल परमार ब्रांच मैनेजर, जे एंड के आईटीसीओ हमीरपुर सुनील कुमार, बीओ बन्य प्राणी खंड संसारपुर टेरेस नीलम कुमारी, वनरक्षक प्रभारी डाडा सीबा बीट के मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को से स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर डाडासीबा पंचायत की पूर्व प्रधान बबीता मेहरा, किरण मेहरा, संगीता मनोरमा व बीना आदि महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।
विनायक ठाकुर । देहरा ज्वालामुखी उपमंडल के तहत लुथान में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भारत सरकार मे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लुथान तक सड़क मार्ग के लिए 9 करोड़ 35 लाख का प्रावधान करवाया गया। यह कार्य कटोई से लुथान तक किया जाएगा, जिसमें रास्ते की चौड़ाई, इंटरलॉकिंग टाइल, रिटेनिंग वॉल, क्रेश बेरियर, सीमेंट कंक्रीट रॉड जैसी आधुनिक सुविधा से यह कार्य होगा। कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक धन्यवाद। नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व लुथान में ही वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम खोलने की नोटिफिकेशन जारी कर ज्वालामुखी में विकास का एक ओर आयाम स्थापित भी किया है और अब सड़क की इस सौगात से लोगों को बहुत सहूलियत होगी।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर रैहन पैट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से गाड़ी की टक्कर, महिला की गई जान। बांसा दा मोड के पास हुआ फिर से हादसा। गांव हाडा की रहने वाली महिला की गई जान। रिंकी देवी अपने पीछे दो बच्चे 11 वर्ष की लड़की और 7 वर्ष का लड़का छोड़ गई है। गाड़ी महिला का पति चला रहा था, गाड़ी में महिला के दोनों बच्चे व ससुर भी साथ में थे। सभी घायलों को नूरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी घायलों की स्थिति अभी तक ठीक बताई जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन एवम् ऐतिहासिक मंदिर काठगढ़ इंदौरा, हिमाचल प्रदेश में आज तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।रात 10 बजे से श्रद्धालु भक्त लंबी कतारें लगाकर बैठकर जय भोलेनाथ के उद्घोष से बम-बम भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे और जैसे ही रात के 12बजे। मंदिर के कबाड़ खुले तो मंदिर परिसर अतिशबाजी गूज उठा तथा जयकारे लगाते हुए बारी-बारी अपना शीश नवाजकर भोलेनाथ के दर्शन किए। यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलती रही और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भोले नाथ के दरबार में आए मंदिर सुधार सभा द्वारा भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कलाकारों को बुलाया गया, जिसमें मशहूर कलाकार प्रमोद राणा द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर भजनों से भक्तो ने नाचकर भी आनंद लिया। जिसमें खासतौर पर मेरे बाबे दा चिमटा किथे बजया, मेले जाना कालका दे व शिव महिमा इत्यादि भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया। उन्हें सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज विशेष अतिथियों में पठानकोट के एक्स मेयर अनिल, पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, एसडीएम सलूणी स्वाति आदि ने भोले नाथ के दर्शन किए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मेले का समापन कल 19 तारिक को 4 बजे होगा, जिसमें स्थानीय विधायक मलेन्द्र राजन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड़ में स्थित शिव चलोटू मंदिर के रख रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य किया जाएगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव चलोटू मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। पठानिया ने स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी की मांग पर शिव चलोटू मंदिर में रेलिंग लगाने की बात कही। उन्होंने शिवरात्रि के शुभ दिन पर शाहपुर की जनता को बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के उत्थान और लोगों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि के दिन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों मंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर और देव-स्थान हमारी स्मृद्ध सांस्कृतिक संपदा और परंपराओं के यथावत चलने का आधार हैं। उन्होंने कहा कि इन देव स्थानों के संचालन और व्यवस्था से सामाजिक ढाँचा भी मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संरक्षण कर, उनकी पवित्रता को अक्षुण रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार का अस्तित्व भी इन्ही मंदिरों और देवी-देवताओं के इर्द-गिर्द है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इन उत्सवों को और अधिक उत्साह और शुद्ध भाव से मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी प्रधान सरवन कुमार, संजय कुमार, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, बलदेव कुमार व रिखी राम सहित स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तिलक राज । कांगड़ा पंचायत समिति वार्ड-4 के सदस्य नवल किशाेर ने सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा जाति, धर्म के आधार लोगो को सामान अवसर प्रदान करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था उपलब्ध की गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को ओबीसी प्रमाण पत्र के तहत उन्हें आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। भारत के प्रत्येक राज्य के अंदर ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग-अलग दस्तावेज की आवश्यकता होती है। उन्हाेंने कहा कि हर वर्ष पैसे खर्च करके ओबीसी प्रमाण पत्र बनबाने के लिए कई सरकारी कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़़ते हैं। प्रदेश में हर वर्ष लाखों नए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र बन रहे है, युवाओं को हर साल इन प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण कराना पड़ रहा है। हर वर्ष नया आवेदन ओर पैसे खर्च करके बनता है। नया ओबीसी प्रमाण पत्र, लंबी कतारों में लगकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, सो अलग। ओबीसी प्रमाण पत्र सिर्फ चालू वित्तीय वर्ष तक के लिए जारी होता है। नया वित्तीय वर्ष लागू होते ही इनका नवीनीकरण कराना जरूरी है। मेरी माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रार्थना है कि ओबीसी प्रमाणपत्र को आजीवन के लिए मान्य किया जाए।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जमानाबाद से ढोल-नगाड़ों संग चले बाराती, कलाकारों ने मंत्रमुग्ध किए भक्त तिलक राज। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ते गांव जमानाबाद-अब्दुल्लापुर में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। भगवान शंकर की बारात चमत्यकारेश्वर शिव मंदिर जमानाबाद से अब्दुल्लापुर मंदिर तक रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मस्ती करते हुए भक्त महाशिवरात्रि के इस पावन समारोह के गवाह बने। भगवान शिव शंकर व पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने अपने अद्भुत नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सत्य साईं युवक मंडल दगोह नेकी नाैण के आसपास मरम्मत एवं साफ-सफाई नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वाधान में आयोजित खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन सत्य साईं यूथ क्लब दगोह द्वारा शनिवार को किया गया। यह तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर 18 से 20 फरवरी तक चलेगा शिविर के पहले दिन आज सत्य साईं युवक मंडल दगोह द्वारा नौण, बाबड़ी के पास की झाड़ियों की साफ-सफाई एवं आसपास पंचायत द्वारा किए गए कार्य का फैला मलबा और कचरा हटाया कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य साईं युवक मंडल दगोह के प्रधान सुभाष धीमान द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सुभाष धीमान, शम्मी धीमान, शिवम धीमान, काजल धीमान, साहिल, हनी, अभी, शगुन, विशाल, अक्कू, नैतिक, सुजल राणा व नरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। सत्य साईं युवक मंडल दगोह की ओर से कार्य शिविर में भाग लेने वाले सभी युवाओं के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की हुई थी।
मनीष ठाकुर । नूरपुर मंडल नुरपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत लोहार पुरा के गांव बासा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक सौतेली मां ने 4 साल की बच्ची के शरीर पर गरम पानी फेंका, जिससे कि बच्ची का निचला हिस्सा जल चुका है। सौतेली मां ने अपनी यह करतूत छुपाने के लिए बच्ची को पास में पड़ते जंगल में छोड़ आई थी। वह घर आकर बच्ची के गुम होने का ढोंग करने लगी। जब गांव वाले से जंगल से ढूंढ कर लाए, तो बच्चे जली हुई पाई गई। अपनी यह करतूत छिपाने के लिए घर पर ही बच्ची का इलाज करते रहे, किंतु पिछले ही दिन यहां की वार्ड पंच को इस मामले की जानकारी मिली। वह उसने उनके घर जाकर बच्ची को देखा और उसने ग्राम पंचायत प्रधान को फोन कर उनके ध्यान में सारा मामला बताया। ग्राम पंचायत लोहार पुरा के प्रधान ने बताया कि उसने घर जाकर बच्ची को तुरंत पहले सुलियाली अस्पाल में दिखाया। उसके बाद सिविल अस्पताल नूरपुर में बच्ची को इलाज के लिए लाया गया, जहां पर बच्ची का अभी इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि इस तरह का मामला 4 महीने पहले भी सामने आया था। जब इसी सौतेली मां बच्ची को कहीं छोड़ आई थी, वह आकर बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने लगी। उस समय भी बच्ची को ढूंढ लिया गया था। बच्ची बहुत डरी-डरी व सेहमी सी रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तिलक राज। कांगड़ा बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के मार्गदर्शन में और स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच के सहयोग से 'वो दिन योजना' के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से किशोरावस्था परामर्शदाता बंदना ने छात्राओं को पौष्टिक आहार और स्वस्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को "वो दिन" योजना के लिए पोषाहार और एनीमिया के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा द्वारा पारितोषिक किया गया। आज के इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच, स्वास्थ्य विभाग से बंदना, रीना कुमारी बाला, चंद्रकांत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, 2 लाख की निधि की दान मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन एवम ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज (शुक्रवार को) भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत काली दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों का आयोजन पीढ़ियों से करवाया जा रहा है। हमें पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेज कर रखना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है। वहीं, यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए नए एकीकृत घरों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से एक परिसर में अलग-अलग खंडाें में किया जाएगा। हर खेत तक पहुंचाएंगे पानी-चौधरी चंद्र कुमार कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए उन्होंने अपने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ज्वाली तथा इंदौरा क्षेत्रों में सिद्धाथा तथा शाह नहर का निर्माण करवाया था, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त शाह नहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग को आकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नही रखी जाएगी। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा। कृषि मंत्री ने मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिए मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाई दी। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का जहां समर्थन किया। वहीं, अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी व मंदिर के विकास व सुधार के संदर्भ में अपनी मांगे रखी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार विनोद कुमार टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल किशोर, मंदिर कमेटी के उपप्रधान अजीत सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


















































