कोविड 19 ने जहां प्रदेश, देश व विदेश को अपने शिकंजे में जकड़ रखा है वहीं TNAI (ट्रेनेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की हिमाचल प्रदेश ब्रांच ने N-95 व 3 लेयर्स मास्क्स नर्सों में वितरित किए। ये मास्क उन्हें TNAI नेशनल बॉडी ने उपलब्ध करवाए। एसोसिएशन ने IGMC हॉस्पिटल शिमला, RPGMC टांडा, RH कांगड़ा, CHC मशोबरा, SNGNC शिमला व RH सोलन में वितरित किए। इसमे एसोसिएशन के प्रधान ज्योति वालिया, वर्किंग सेक्रटरी मनोरमा शर्मा, IGM के प्रेसिडेंट/सेक्रेटरी हरिप्रिया व रीता चौहान, रंजना शर्मा व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी नर्सों ने TNAI नेशनल ब्रांच का इसके लिए धन्यवाद किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम सुबाथू के रविदास पूरा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 100 पौधे लगाए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा 24 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक पौधा रोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कसौली मंडल के महामंत्री विनोद मारवाह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग, सुबाथू भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल का पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के उपाध्यक्ष हेमंत जुनेजा, मीडिया प्रभारी सचिव शिव कल्याण, कैलाश, कमल थापा व अंकुर, भावेश, अरुण कुमार, चेतन, रोहन, मोहन बंगा, पीयूष, चमन भाटिया, अनिल, रूपेंद्र गुरुंग सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा अर्की मण्डल द्वारा युवा मोर्चा के सचिव हरीश कुमार की अध्यक्षता में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत घनागुघाट पंचायत में विभिन्न प्रजातियों के करीब सौ पौधें रोपित किए गए।हरीश कुमार ने कहा प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में एक लाख पौंधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने घनागुघाट पंचायत में 100 पौधें रोपित किए। उन्होंने सभी लोगों से पौधरोपण करने अपील की। इस मौके पर धर्मपाल, तेजिंदर, मृदुल, मुकुल, करण, वरुण, मनोज, अक्षय, हरीश, हिमांशु, निखिल, धैर्य, मंजीत, संजय व पंकज सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से एकत्रित हो गई है। इसी कड़ी में महासंघ सोलन इकाई ने अपनी मांगों को लेकर डीसी सोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष जय किशन ठाकुर ने बताया कि पिछले ढाई सालों से सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने में उदासीन रही है। महासंघ की ओर से आज तक सौंपे गए 56 सूत्रीय मांगपत्र पर न तो कोई चर्चा हुई और न ही जेसीसी की बैठक आयोजित की गई। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के ज्ञापन के अनुसार महासंघ की मांग है कि वेतन आयोग को पंजाब सरकार का इंतजार किए बिना तुरंत लागू किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल करें, फ्रीज डीए बहाल, संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक सरकार तुरंत बुलाए। इसी के साथ पहले से दिए गए 56 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार चर्चा करे, अंधाधुंध निजीकरण व ठेका प्रणाली बंद हो, कर्मचारी व श्रामिक विरोधी नितियां सरकार वापस ले, रद्द श्रम कानूनों को भी बहाल करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और श्रमिकों की वेतन विसंगतियां दूर हों और उन्हें पूरा वेतन मिले।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी (कोटला नुम्हाल) की एक बैठक रविवार को प्रधान ग्राम सुधार समिति दयोठी लेखराम गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हेमराज गौतम (छोटू) को प्रधान चुना गया। वही उप-प्रधान भरत गौतम (भानु), सचिव अमित शुक्ला, सह-सचिव उमेश गौतम, कोषाध्यक्ष मुनीष गौतम, सुनील शुक्ला को नियुक्त किया गया। जबकि मुख्य सलाहकार लेखराम गौतम, राकेश गौतम, मदन गौतम को नियुक्ति किया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि सभा की एक बैठक प्रतिमाह द्वितीय रविवार को हुआ करेगी तथा प्रत्येक सदस्य 100 रुपये प्रतिमाह कोषाध्यक्ष के पास जमा करवाएगा जिससे कि समिति कोई भी कार्य करने के लिए स्वयं सक्षम होगी। प्रधान नियुक्त किए जाने पर हेमराज गौतम ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेगे। इस दौरान बैठक में विभिन्न योजनाओं व गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी (कोटला नुम्हाल) के सदस्यों ने भाग लिया।
दाड़लाघाट पुलिस थाना के अंतर्गत डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित अपराध जांच एजेंसी हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस एजेंसी के चेयरमैन अजय प्रताप सिंह, सहायक राज्य निदेशक चंदन चौहान, राज्य प्रभारी देवराज कपिल तथा चीफ एस जोगटा द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र उन सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मान स्वरूप दिया गया। इन कोरोना योद्धाओं के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए इस एजेंसी ने एसएचओ जीत सिंह,हैड कांस्टेबल खेम सिंह, हैड कांस्टेबल कमला वर्मा, बृजमोहन, नरेंद्र, राजेश पाल, कांस्टेबल हर्ष, पवन, राकेश, नरेंद्र, अरुण, मीरा, पवना, रूपलाल इत्यादि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तहसील रामशहर में बनाए गए क्वारंटाइन सैंटरो में लगातार कई महीनों से सभी अध्यापक अपनी ड्यूटी दे रहे है ऐसे में उन्हें कोरोना योद्धाओं में सम्मानित किया गया। रामशहर स्कूलों में लगातार खाना बनाने में व क्वारंटाइन किए हुए लोगों को खाना खिलाना वह उचित व्यवस्था उनकी देखरेख इन्हीं की निगरानी में चली हुई थी जिसको देखते हुए करप्शन कंट्रोल आर्गेनाईजेशन लगातार रामशहर तहसील में कोरोना व योद्धाओं को सम्मानित करने में जुटी हुई है। करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन टीम हिमाचल प्रदेश के प्रधान चमन लाल राणा व प्रदेश करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन नानक भारद्वाज व उनकी टीम लगातार कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने में जुटी हुई है। ऐसे में कुछ और भी अध्यापक है जिन्हें यह टीम जल्द ही सम्मानित करेगी।
अर्की विकास मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्धाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गृह कर का मुददा छाया रह। सदस्यों का कहना था कि नगर पंचायत की हाल ही में हुई बैठक में गृह कर के बारे में जो संशोधित प्रस्ताव पारित किया गया है वह उन्हें मान्य नहीं है। सदस्यों का कहना था कि ये संशोधन अर्की की जनता को स्वीकार्य नहीं है। नगर पंचायत द्वारा जो गृह कर अर्की की जनता पर थोंपा गया है वह नगर निगम शिमला की तर्ज पर है जो कि अर्की जैसी छोटे शहर की जनता के साथ अन्याय है। सदस्यों ने मांग की कि पिछले गृह कर की राशि का केवल दस प्रतिशत ही बढ़ा गृह कर का बिल दिया जाए। साथ ही उनका कहना था कि यदि गृह कर के पुनर्निधारण के लिए एक सप्ताह के भीतर सब कमेटी नहीं बनाई जाती है तो अर्की विकास मंच अर्की की जनता के सहयोग से आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसके लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यदि इस पर भी नगर पंचायत ने अपना निर्णय नहीं बदला तो हमें मजबूर होकर माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। इस अवसर पर सोनू सोनी, केके भारद्धाज, प्रभा भारद्धाज, निशा गुप्ता, दीवान चंद, प्रेम कालिया, राजीव शर्मा, मेदराम ठाकुर, सदीकन भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई एवं नौणी इकाई के साथ एस०एफ०डी० के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को जटोली शिव मंदिर के समीप पौधारोपण किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए जैसे चिनार व दाड़ू। लगभग 75 से ज़्यादा चिनार व दाड़ू के पौधे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रोपे गए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा ने बताया कि 23 से 29 जुलाई तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत अभाविप ने 50 हज़ार वृक्ष रोपने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोलन व नौणी ने लगभग 75 पौधे लगाए। पिछले वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वृक्षारोपण अभियान चलाया था जिसके तहत पूरे प्रदेश में 1 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए गए थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई एवं नौणी इकाई के साथ एस०एफ०डी० के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा जी, डा० चमन ठाकुर, सोलन इकाई सचिव राघव ठाकुर, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अभिषेक जोहर के साथ 33 कार्यकर्ता मौज़ूद रहे एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा संदेश दिया गया कि हमें ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित रह सके।
अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट की भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की इस वैश्विक महामारी में 25 वर्षो से कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को कंपनी द्वारा 26 दिन का वेतन दिया जा रहा है। यूनियन ने मांग रखी कि जो श्रमिक 8 से 10 साल से स्थाई रूप में कार्य कर रहे लोगो को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। कंपनी में कार्यरत 8 लैंड लूजर जिन्हें कार्य करते हुए 8 से 10 साल हो गए जिनका प्रोविडेंट फंड भी कटता था उन लोगो को लोक डाउन का वेतन भी नही दिया गया तथा कुछ ऐसे अस्थाई श्रमिक है जिन्हें 20 वर्षों से बोनस भी मिलता था लेकिन अब अंबुजा प्रबंधन ने उसे भी देने से इनकार कर दिया है। वही कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड से प्रतिदिन 12 घंटे काम लिया जाता है उन्हें कोई भी ओवरटाइम आदि नहीं दिया जाता। यूनियन ने कहा कि सीएमए सेटलमेंट के दूसरे चरण की वेतन बढ़ोतरी जो अप्रैल 2020 से मिलनी थी पैकिंग प्लांट में कार्य कर रहे श्रमिकों को वह भी अभी तक नहीं दी गई है। 1958 में वेज बोर्ड अवार्ड हुआ और 1983 में सीमेंट ऑब्लिट्रेशन अवार्ड मिला उसके बाद 1999 से आज तक वेज सेटेलमेंट ही मिल रहा है। सीमेंट कर्मचारी के लिए वेतन आयोग वेतन मंडल का भी गठन किया जाना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ सीमेंट कर्मचारी संघ ने कहा कि समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए अन्यथा इन लंबित मांगों को मनवाने के लिए संघ किसी भी प्रकार के संघर्ष के लिए स्वतंत्र होगा जिनकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और अंबुजा प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकल रहा है इसलिए इनके द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अंबुजा प्रबंधन श्रमिकों/ कर्मचारियों को बहुत ही प्रताड़ित कर रही है जबकि उत्पादन क्षमता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है परंतु फिर भी श्रमिकों की ओर प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जा रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, खेमराज शर्मा, रूपेश शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश महाजन व अन्य लोग स उपस्थित रहे। एसडीम अर्की विकास शुक्ला ने लोगो को आश्वासन दिया कि वह प्रबंधन से इस बारे बात करके कोई ना कोई समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक रिटायर्ड कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा है कि 26 जुलाई 1999 कारगिल युद्ध सेना विजय दिवस़ के रूप में कल 26 जुलाई 2020 दाड़लाघाट में लीग के अध्यक्ष कैप्टन हीरा लाल ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है। बालक राम शर्मा ने कहा कि कल 26 जुलाई 2020 कारगिल युद्ध सेना विजय दिवस दाड़लाघाट व भराडीघाट के वैटरन सैनिक लीग ने दाड़लाघाट में बडे हर्षोल्लास से मनाया जाने का फैसला किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजीएमसी सीएमओ डॉ कर्नल महेश कुमार को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बिलासपुर से वीर चक्र कैप्टन रूप लाल, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक कैप्टन बालक राम शर्मा रिटायर्ड, कैप्टन भींम सिंह गुलेरिया, मण्डी ऋषी मार्कंड बागा परिवंहन समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुरेन्द्र कुमार राणा, सचिव सूबेदार जोगिन्द्र ठाकुर, जिला बिलासपुर के नवयुक्त प्रधान सूबेदार दिवाकर दत्त शर्मा, उप प्रधान कैप्टन हंसराज राणा, रिटायर्ड सचिव सूबेदार मेजर विपिन चंद शर्मा, कैप्टन नरेश कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक कैप्टन रिटायर्ड बालक राम शर्मा ने कहा कि आज़ हमें गर्व है उन रणबांकुरों पर जिन्होने अपने देश मातृभूमि व तिरंगे की आन बान शान के लिए अपने जीवन ही न्योछावर कर दिया था। तिरंगा ओढ़ने के लिए तैयार हुए ऐसी महान् शक्तियों को याद करना हमारा फ़र्ज और दायित्व है। देश के शहीद कारगिल के शहीद और हाल ही में गलवान घाटी के 20 वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाऐगी। इस मौके पर वीर शहीदों की नारियों व कोरोना योद्धा को भी सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम नाहन - कुम्हारहट्टी मार्ग पर किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 150 पौधे लगाए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम 24 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक जारी रहेगा जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा , भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर व जिला महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर (सन्नी), सोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कसौली क्षेत्र के प्रभारी दीपक शर्मा रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल का पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ व भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के महामंत्री रोहित ठाकुर उपस्थित रहे।
अभी तक आपने पहाड़ी लोकगीत ओ सुमित्रा...को पारंपरिक वेशभूषा में देखा और सुना होगा, लेकिन अब यही गीत नए स्वरूप में देखने को मिलेगा। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यात्रा म्यूजिक के बैनर तले बने इस नए म्यूजिकल टै्रक को तीन दोस्तों ने मिल कर तैयार किया है। प्रदेश की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए दृश्यों को देख कर आप मंत्रमुग्ध रह जाएंगे। सोलन के तीन युवाओं में से प्रतीक शेठ दावेसर ने इस गीत को आवाज दी है और अनिकेत सूद से इसे संगीतबद्ध किया है। ध्रुव शर्मा इस गीत के निर्माता हैं। युवाओं का कहना है कि वह प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक गीतों को सहेजने के पक्षधर हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस गीत को नया टच देते हुए प्रदेश की रमणीक वादियों में इसे फिल्माया ताकि लोगों को हिमाचल की सुंदरता का भी एहसास हो। हाल ही में रिलीज हुए इस गीत को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा 26, 30 तथा 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र जिसमें क्षेत्र की 41 ग्राम पचायतें तथा नालागढ़ एवं बद्दी नगर परिषद सम्मिलत हैं में पूर्ण कफ्र्यू एवं लाॅकडाऊन करने के आदेश दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा घोषित आदेशों के अनुसार उपरोक्त क्षेत्र में 26 जुलाई, 2020 की अर्धरात्रि से 28 जुलाई, 2020 की प्रातः 6.00 बजे तक पूर्ण कफ्र्यू रहेगा। तदोपरांत पूर्व में अधिसूचित कन्टेनमेंट जोन में लाॅकडाउन लागू रहेगा। इन आदेशों के अनुसार उपरोक्त क्षेत्र में सभी केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालय, सार्वजनिक निगम, बैंक, वाणिज्यिक गतिविधियां तथा औद्योगिक गतिविधियां बंद रहेंगी। यह आदेश आपातन सेवाओं अर्थात कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, अग्निशमन सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, दवा की दुकानों एवं उन उद्योगों पर लागू नहीं होंगे जिनमें लगातार प्रक्रिया आवश्यक है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नियमित प्रक्रिया वाले उद्योग तथा ऐसे सभी उद्योग जो जनोपयोग क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है को न्यूनतम आवश्यक कर्मियों के साथ कार्य करने की अनुमति होगी। ऐसे सभी न्यूनतम आवश्यक कर्मी औद्योगिक परिसर में पहले से रह रहे होने चाहिएं। किन्तु ऐसे सभी उद्योगों को परिसर के भीतर रह रहे कामगारों की सूची उद्योग के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित करनी होगी तथा किसी को भी मार्ग पर पैदल आवागमन की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत अस्पताल तथा औषधालय, दवा की दुकान, चिकित्सा उपकरण की दुकान, परीक्षण शाला, नर्सिंग होम, रोगी वाहन जैसे अन्य सम्बद्ध चिकित्सा संस्थान कार्यरत रहेंगे। चिकित्सा कर्मियों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों तथा अस्पताल के लिए आवश्यक अन्य सहयोगी सेवाओं के परिवहन की अनुमति होगी। केन्द्र अथवा राज्य सरकार के नियन्त्रण में कार्यरत पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, गृहरक्षक एवं अन्य सुरक्षा बलों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। पैट्रोल पम्प, रसोई गैस, तेल एजेन्सी तथा इनके गोदाम एवं इनसे सम्बन्धित परिवहन गतिविधियां इस अवधि में बन्द रहेंगी। इस अवधि में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में तथा क्षेत्र से बाहर चिकित्सा आपात के अतिरिक्त लोगों के आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी। पुलिस विभाग इस निर्देश का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएगा। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अवधि में अपने घर पर रहें एवं बाहर न निकलें। आदेश के अनुसार इस अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पारगमन की अनुमति इस शर्त पर होगी कि पारगमन के दौरान बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में किसी को कहीं पर भी रूकने नहीं दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित बनाएगा कि इस अवधि में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो तथा कन्टेनमेंट जोन में यह पूर्व में स्थापित तन्त्र के अनुरूप जारी रहे। लाॅकडाउन अवधि में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बीबीएन क्षेत्र विशेष रूप से उच्च संक्रमित क्षेत्र में रहने वाले उन व्यक्तियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करेगा, जिनमें जुखाम एवं आईएलआई रोग के लक्षण पाए जा रहे हों। आदेशों के अनुसार शीघ्र अति शीघ्र एक्टिव केस फाइडिंग अभियान को पूर्ण किया जाएगा। आदेशों की अवहेलना पर अथवा किसी भी जन सेवक के कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय बीबीएन क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोविड-19 रोगियों के मामले सामने आने तथा महामारी के फैलाव को रोकने के लिए लिया गया है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के उपरांत कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। यह निर्णय उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ की रिपोर्ट तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर लिया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में ट्रक यूनियन बाईपास-गुग्गामाड़ी मंदिर से केनरा बैंक तक के पूरे मार्ग तथा इस मार्ग पर स्थापित सभी दुकानों को पूर्ण रूप से सील किया जाएगा। दावत चैक से नई सब्जी मण्डी (मोतिया प्लाज़ा के समीप) तथा आगे बाईपास तक के पूर्ण क्षेत्र को सील किया जाएगा। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में वार्ड नम्बर-3 तथा वार्ड नम्बर-4 (खबड़ियां) को पूर्ण रूप से सील किया जाएगा। सब्जी मण्डी बद्दी के साथ लगते पूरे क्षेत्र को सील किया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी ने बंसती बाग बद्दी, सब्जी मण्डी बद्दी, हाउसिंग बोर्ड बद्दी के फेज़-3 को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार मैसर्ज यूएसवी कंपनी, डीआईसी बद्दी के पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बद्दी कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उद्योगों एवं कंपनियों के वाहन तथा कामगारों एवं कर्मियों के आवागमन के लिए कंपनियों द्वारा किराए पर लिए गए वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। कन्टेनमेंट जोन में किसी भी कामगार अथवा कर्मी को पैदल आवागमन की अनुमति नहीं होगी। उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। प्रदेश प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी संकल्प गौतम तथा नायब तहसीलदार बद्दी उनके सहायक होंगे। उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
आशा वर्करस कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में डिप्टी सीईओ बी.बी.एन.डी.ए. के माध्यम से एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा, जिसमें आशा वर्करस को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग रखी गई। आशा वर्करस संघ ब्लॉक नालागढ़ की प्रधान मंजीत कौर व सचिव दया ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पूरे देश में लगभग 10 लाख 25 हजार आशा कार्यकर्ता है। जो ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी, टीकाकरण, स्वच्छता, जच्चा-बच्चा देखभाल, संस्थागत प्रसव आदि के अलावा राज्य सरकार इनसे कई अन्य कार्य भी संचालित करवाती है। इसके बदले इन्हें कोई मानधन अथवा कोई वेतन नहीं दिया जाता। बल्कि अल्प प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी नहीं किया जाता है। समाज का कुपोषण दूर करते-2 परिवार सहित आशा कार्यकर्ता कुपोषण का शिकार हो रही है जबकि यह कार्य सभी सरकारी कर्मचारी करते हैं जिन्हें सरकार वेतन के साथ-साथ अन्य सभी सुविधाएं भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गत 11 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री द्वारा बीडियो कान्फरेंसिंग के जरिए आशा कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया गया था और प्रोत्साहन राशि को दुगना करने को एलान भी किया गया था लेकिन मंत्रालय से मात्र एक हजार की बढ़ौतरी की गई। वही भामसं के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल व कार्यकारिणी सदस्य राजु भारद्वाज का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और इनका न्युनतम वेतन 18 हजार प्रति माह किया जाए। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को समाजिक पैंशन योजना के अंर्तगत ई.पी.एफ. एवं ई.एस.आई. योजना भी लागू हो व सेवानृवत होने पर 5 लाख रूपया दिया जाए। इसके अलाव कोविड 19 अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की मृत्यु अथवा अपाहित होने पर दुर्घटना बीमा योजना के अंर्तगत 50 लाख की अनुगृह राशि प्रदान की जाए। इसके अलाव उम्र का बंधन हटाते योग्यताधारी आशा कार्यकर्ताओं को ए.एन.एम. के पद पर पदोन्नत किया जाए। इस मौके पर सचिव दया ठाकुर, संतोष, सुनीता, अनीता, गुरचरणी, ममता, संदीप, बलविंद्र कोैर, सीमा, रानी व अन्य आशा वर्कर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा अर्की मण्डल द्वारा दाड़लाघाट स्थित बाघल होटल के समीप जंगल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने की। इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देवदार,चील, कचनार, आंवला, दाडू के करीब 100 पौधें रोपित किए। युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हर वर्ष पौधरोपण करना चाहिए।पौधरोपण करने से हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु के साथ-साथ अच्छा वातावरण दे सकते है। इस अवसर पर ज़िला के महामंत्री सनी ठाकुर, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, भाजपा अर्की युवा मोर्चा महामंत्री विजय शर्मा, हेम राज ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश पूरी, सचिव विकास कौशल, हरीश, चमन लाल चौहान, कार्यकारणी सदस्य हितेश कुमार, मंजीत ठाकुर, रजीनश, आईटी विभाग प्रेम कंवर सहित वन रक्षक अंजना मौजूद रहीं।
NSS वालंटियर्स द्वारा दिनांक 04-06-2020 से दिनांक 23-07-2020 तक लगातार नालागढ़ बाजार में COVID-19 संक्रमण रोकने के लिए पुलिस के साथ मिलकर निष्काम सेवा करते हुए डियुटी की तथा इन वालंटियर्स द्वारा लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दुरी बनाने के लिए जागृत किया। NSS वालंटियर्स जिन्होने इस माहामारी को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग किया उनमें गुरविन्द्र सिंह, ओकार सिंह, संदीप सिंह, परमजीत सिंह, मनदीप सिंह, रविंदर सिंह , करन व दविन्द्र सिंह शामिल थे। NSS वालंटियर्स ने इस परीक्षा की घड़ी में अपनी अमूल्य सेवा प्रदान की है। NSS Volunteers सही मायने में NSS का आदर्श वाक्य “मैं नही बल्कि तुम” की भावना के सच्चे प्रतीक हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी से 2018 में एमए उत्तीर्ण करने के बाद किया था पहला वीडियो एलबम ब्लू बैलस स्कूल में दे रही हैं सेवाएं, म्यूजिक में पीएचडी की कर रही हैं तैयारी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में देवभूमि हिमाचल का नाम रौशन करना है मकसद औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत सैणीमाजरा की युवा पंजाबी गायक कौर नरिंदर ने पंजाबी गायकी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 25 जुलाई शनिवार को पंजाबी गायक कौर नरिंदर का अगला पंजाबी गाना 'मुलाजेदारी' रिलीज हो रहा है। वीडियो सांग मुलाजेदारी की शूटिंग पंजाब के बठिंडा और बरनाला में हुई है। मुलाजेदारी गाने के अपनी सुरीली आवाज से कौर नरिंदर ने संजोया है जबकि लीड रोल में उनके साथ अमृत सिंह नजर आएंगे। गाना दर्शन वीजा ने लिखा है और गाने को म्यूजिक अमेरिका के मनमोहन मनिया ने दिया है। थंडर आई फिल्म के बैनर तले डायरेक्टर नीरज लिबरा ने गाने का वीडियो शूट किया है जबकि जस चीमा ने गाने को एडिट किया है। कौर नरिंदर वर्ष 2018 में पंजाबी गाने मन आईयां करदा और वर्ष 2019 में जिंदगी की नजारे को आवाज दे चुकी हैं। नालागढ़ के छोटे से गांव सैणीमाजरा की रहने वाली कौर नरिंदर ने वर्ष 2013 में पीजी कालेज नालागढ़ से स्नातक की परीक्षा उत्तीण की। सैणीमाजरा के धन्ना सिंह व गुरमीत कौर के घर पैदा हुई कौर नरेंद्र को बचपन से ही गाने का शौक था। स्कूल और कालेज में अपनी आवाज से धाक जमाने के बाद वर्ष 2018 में कौर नरेंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की और अपना पहले पंजाबी वीडियो एलबम मन आईयां करदा से पंजाबी यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। इस समय कौर नरिंदर हरियाणा नारायणगढ़ के ब्लू बैलस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर म्यूजिक लेक्चरर अपनी सेवाएं दे रही हैं और म्यूजिक में पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। कौर नरिंदर ने बताया कि उनके तीसरे गाने मुलाजेदारी की शूटिंग लॉकडाऊन के बीच बठिंडा व वरनाला में हुई है, एलबम को काफी कम लोगों की टीम के साथ शूट किया गया है। कौर नरिंदर जहां गायकी में चंडीगढ़ के प्रो. गुरमीत सिंह को अपना गुरू मानती हैं वहीं गायकी की फील्ड में आने के लिए उनके पिता धन्ना सिंह व माता गुरमीत कौर ने उन्हें हमेशा की प्रेरित किया। कौर नरिंदर ने अपने फैंनस को संदेश देते हुए कहा कि वह कोरोना महामारी से सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। उन्होंने अपने फैंनस से आहवान किया है कि 25 जुलाई को सुबह 10 बजे उनका गाना मुलाजेदारी यू-टयूब पर रीलीज होगा, जिसे वह पहले की तरह बेहद प्यार दें। कौर नरिंदर ने बताया कि म्यूजिक में पीएचडी करने के साथ साथ उनका मकसद पंजाबी गायकी में एक अलग मुकाम हासिल कर देवभूमि हिमाचल का नाम रोशन करना है। बीबीएन क्षेत्र पंजाब और हरियाणा की सीमा से सट्टा है जिसके चलते यहां पंजाबी गानों को काफी सराहा जाता है।
कहा जाता है कि इंसान हर परिस्थिति में अपनी जिजीविषा से उस पर विजय प्राप्त करता है। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने भी इसे सार्थक करते हुए, तीज के महत्वपूर्ण त्योहार को मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए व सरकार के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन गूगल मीट के द्वारा तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। सभी अध्यापिकाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में खूब सज संवर कर इस त्यौहार को मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडर प्रिंसिपल गुरप्रीत माथुर ने शिव पार्वती की कथा से किया। उसके उपरांत सभी अध्यापिकाओं ने गीत गाकर, नृत्य एवं भांगड़ा डालकर सुहागिनों के इस पर्व का खूब आनंद लिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला ग्रामीण अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने जिला अध्यक्ष रवि मेहता मण्डल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारूल शर्मा से विचार विमर्श के बाद शिमला ग्रामीण युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उपाध्यक्ष के रूप में विनय शर्मा नैहरा दाड़गी, बलवंत वर्मा तारादेवी, मनोज वर्मा सकोह कालीह्टी, अरूण शर्मा शोघी, कपिल ठाकुर घणाह्टी चरूड़, दुषयंत मैहता धरोगड़ा। महामंत्री राजीव रत्न जाठिया देवी, नरेश भण्डारी औगली सुन्नी होंगे। सचिव अविनाश ठाकुर बसंतपुर, अरूण शर्मा जाबरी धामी, जोगिन्द्र वर्मा शरोग कोटला, ओम प्रकाश चेबड़ी, गौरव शर्मा ठैला, गौरव सांगटी। कोषाध्यक्ष नीरज कुमार औखरू धामी, कार्यालय सचिव मणी अधिकारी जाठियादेवी, प्रवक्ता हेम राज घनाहटी भलाउ, सह प्रवक्ता प्रिंस वर्मा गढेरी हिम्मरी, पंकज रोहाल शोघी होंगे। मिडिया प्रभारी हिमांशु सौरव ठैला होंगे। सह मिडिया प्रभारी तरूश प्राशर कच्ची घाटी, तरूण शर्मा शोघी नियुक्त किए गए। सोशल मिडिया व आईटी का कार्य कृष्ण कांत वर्मा भराडा सुन्नी, सह सोशल मिडिया व आईटी साहिल बंसल, अंकुश शर्मा रामपुरी से संभालेंगे। सदस्य के रूप में गिरिश भंडारी धरोगडा, सुरेश घनाह्टी, प्रणव शर्मा घनाहटी, हरीश कोट, अनिल कुमार चनोग, सौरव वर्मा गौरो, हिमांशु केलु, मुकेश बठौरा, रूपकमल गईडा खटनोल, महेंन्द्र हिमराल करयाली, विरेन्द्र ठाकुर बसन्तपुर, विजय ठाकुर बसंतपुर, मनीष ठाकुर बैंश, इन्द्र सिंह करियाली, हरिश कुमार जमोग, सन्नी शर्मा चनोग, संतोष न्हेव्ट, किर्ति गोवरधन न्हेव्ट, अंकु ठाकुर घनाहटी कार्य करेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य में रवि मेहता, दिनेश ठाकुर, मण्डल स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर के सभी युवा मोर्चा व प्रकोष्टों एवं भाजपा के पदाधिकारी को विशेष आंमत्रित सदस्य के रूप में रखा गया है।
वीरवार को विधायक एवं पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन शहर के वार्ड नंबर 7 में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने बारिश के समय पानी का सड़कों पर नाले की तरह बहना और आने जाने वाले लोगों व छोटे बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना जैसी दिक्कतें विधायक के सामने रखी है। कर्नल धनीराम शांडिल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जिस तरह पहले भी वार्ड नंबर 7 में अनेक समस्याओं के लिए उन्होंने राशि विधायक निधि से उपलब्ध कराई है आगे भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह से राशि उपलब्ध करवाई जाती रहेगी। इस दौरान उन्होंने 2,00,000 से नाले ढकने के कार्य का भी उद्घाटन किया। उन्होंने ढाई लाख से अंडर ग्राउंड की गई सीवरेज लाइन का भी निरीक्षण किया और विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 7 के लोगों को जो भी दिक्कत आएगी उसका जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा। इस बीच नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत करके भी अनेकों समस्याओं को मौके पर सुलझाने का प्रयास किया गया।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत मलपुर स्थित ब्लड इनालाईजर मशीन निर्माता कंपनी ने बिना नोटिस के 18 कामगारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। लॉकडाऊन के बाद जब कामगार उद्योग में नौकरी पर वापिस पहुंचे तो कंपनी ने गेट बंद कर दिए। जब कामगारों ने उद्योग प्रबंधन से गेट बंद करने की वजह पूछी तो प्रबंधन को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। गुस्साए कामगारों ने बिना नोटिस बाहर का रास्ता दिखा जाने पर गेट पर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। कामगारों ने श्रम विभाग को लिखित शिकायत सौंपकर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग उठाई है। मलपुर स्थित ब्लड इनालाईजर मशीन निर्माता कंपनी के कामगारों विरेंद्र, अश्विनी कुमार, करतार चंद, संजय कुमार, सुनील ठाकुर, दीपक, अंकित, सुनील कुमार, दीपक कौशल, सुदेश कुमार, दीवान चंद, संजीव शर्मा, विकास, सुनील, करनैल, अनिल कुमार, राज कुमार व राकेश ने बताया कि लॉकडाऊन के बाद 1 जून से बसें चलना शुरू हुईं और वह 3 जून को कंपनी में पहुंचे। कंपनी में पहुंचकर उन्हें पता चला कि कंपनी 14 दिन के लिए बंद की गई है। जिसके बाद वह श्रम अधिकारी बद्दी से मिले, जिस पर श्रम अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह 15 जून को कंपनी जाएं। लेकिन वह जब 15 जून को कंपनी पहुंचे तो कंपनी ने उनका गेट बंद कर दिया और प्रबंधन ने कहा कि आप लोगों को बाहर कर दिया गया है। कामगारों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने ठेकेदार के माध्यम से काम करवाना शुरू कर दिया है। श्रम विभाग को शिकायत के बाद जब वह वीरवार को कंपनी गए तो भी प्रबंधन का अडिय़ल रवैया बरकरार था। कामगारों का कहना है उद्योग प्रबंधन ने न तो उन्हें कोई नोटिस दिया और न ही उनका हिसाब किया गया। जिस पर वीरवार को गुस्साए कामगारों ने उद्योग के गेट पर जमकर नारेबाजी की और दोबारा फिर श्रम विभाग को शिकायत सौंपकर उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। कामगारों का कहना है कि एक तो पहले ही कोरोना महामारी और लॉकडाऊन के चलते उनके परिवारों को भूखे मरने की नौबत आ गई है ऊपर से उद्योग प्रबंधन धक्केशाही करते हुए श्रम कानूनों और नियमों की सरेआज धज्जियां उड़ा रहा है। कामगारों का कहना है कि अगर उन्हें वापिस काम पर नहीं तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और भू ा हड़ताल को विवश हो जाएंगे।
भारतीय मजदूर संघ ने अपना 66 वां स्थापना दिवस बी.बी.एन.डी.ए. कार्यालय झाड़माजरी के पार्क में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारयिों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान शुरू करने का संकल्प लिया तथा प्लास्टिक का प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का बात कही। इस मौके पर संघ प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने ने कामगारों को कपड़े के बने थैले व पौधे भी वितरित किये। समारोह में संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल व प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि करोना के चलते कुछ कंपनियों ने अपना कार्य बंद कर दिया था। अब अधिकांश कंपनियां खुल गई है लेकिन इन कंपनियों में पुराने कामगारों को नहीं रखा जा रहा है। जिससे कामगारों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। कुछ कंपनी संचालक चोरी छिपे कामगारों को ट्रकों में भर कर ला रहे है। इससे बीबीएन में करोना महामारी पूरी तरह से फैल गई है। उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियों ने बिना लाईसेंस के ही ठेकेदार काम रहे है जबकि कुछ कंपनी में किसी अन्य लाईसेंस धारक ठेकेदार के नाम पर काम कोई और व्यक्ति कर रहा है। ऐसे में कामगारों को शोषण हो रहा है। ज्यादातर उद्योग ई.एस.आई .व पी.एफ .से सुविधा से कामगारों को वंचित कर रहे हैं व कामगारों को न्यूनतम मजदूरी नही मिल रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों का मासिक वेतन कम से कम 20 हजार रूपया होना चाहिए ताकि कामगार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अपना जीवन यापन भी आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को सरकार जगाओ सप्ताह शुरू किया जाएगा। जिसमें सरकार की ओर से लागू किये जा रहे मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में बद्दी में प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें आशा वर्कर, आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा मिड डे मिल कर्मी भाग लेगें। इस मौके पर कार्यालय सचिव राजू भारद्वाज ने एक हजार कपड़े के थेले कामगारों को बांटे। राजू भारद्वाज ने कहा कि पालिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद होना चाहिए अगर कोई दुकानदार व रेहड़ी चलाने वाले इसका प्रयोग करते है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए संघ इसके लिए अभियान चलाएगी और पुलिस को सहयोग करेगी। इस मौके पर रणजीत सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चणन सिंह, बाल किशन शर्मा, खेमराज, सुनिता देवी, ऊषा देवी, बेबी, अनीता, सुरेश, सुरिंद्र, संदीप, राजेश , रविंद्र वंदना, मोनू व धर्मेंद्र ने भाग लिया।
शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान देने पर व्यापार मण्डल कुनिहार ने खुशी जाहिर करते हुए सुरेश कश्यप को बधाई दी है। व्यापार मण्डल कुनिहार के प्रधान सुमित मित्तल ने कहा है कि सांसद सुरेश कश्यप इस पद के लिए पार्टी की बेहतरीन खोज है व इनके व्यक्तित्व, कर्मठता, ईमानदार व मेहनती छवी से सरकार व संगठन में अच्छा तालमेल बनेगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा पुनः रिपीट करेगी। व्यापार मण्डल ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का सुरेश कश्यप की इस ताजपोशी के लिए धन्यवाद किया है। सुमित मित्तल के अलावा नीरज ठाकुर, विशाल कंवर, रोहित झाँझी, विनोद अरोड़ा, मनोज कंवर, विजय कंवर, मनोज ठाकुर, पंकज भारद्वाज, सुभाष भारद्वाज, देवराज, शीशराम वर्मा, योगेश मल्होत्रा, ललित ठाकुर, लेखराज जोशी, धर्मेंद्र ठाकुर, जितेंद्र अरोड़ा सहित समस्त व्यापारियों ने सुरेश कश्यप को बधाई दी है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई ने कोरोना वायरस के चलते वन महोत्सव मनाया।प्रत्येक स्वयंसेवी ने अपने अपने घरों के साथ लगती जमीन में पौधारोपण किया और प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग किया। कुछ नजदीकी स्वयंसेवियों ने विद्यालय की क्यारियों को संवारा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू व मैडम संतोष कुमारी ने भी 120 शहतूत के पौधे लगाकर पर्यावरण में सहयोग किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने ऑनलाइन जुड़ कर एनएसएस इकाई को बताया कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। घर में रहकर भी आप नजदीक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग दे सकते हैं।
शिमला लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, पुर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयनंद शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य कौशल्या कंवर, ओम प्रकाश गान्धी, जिला उपाध्यक्ष राजेश महाजन, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, सचिव सुरेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबुराम पंवर, जिला परिषद सदस्या कंचन माला, बीडीसी सदस्या सीमा महंत, पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, ओमप्रकाश भारद्वाज, राजीव शर्मा, अनिल गर्ग, सुरेश कुमार जोशी, देवी राम तनवर, राजेश शर्मा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पुर्व सद्स्य विजय सिंह, चेत राम तंवर, आरपी जोशी, श्यामानंद शान्डील, ओम प्रकाश गर्ग, राजेन्द्र धीमान सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने उन्हे बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। इन सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्यप एक बहुत ही कर्मठ, सुयोग्य और अनुभवी व्यक्ति हैं तथा पिछले 15 वर्षो से पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उनकी इस नियुक्ति के लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
लोगों को समय पर साफ व स्वच्छ पानी मिले इसके लिए जल शक्ति विभाग अर्की की अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा विभिन्न पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने जल शक्ति विभाग के दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सतलुज कोल डैम से सटे गांव हवानी कोल बहाव पेयजल योजना का निरीक्षण किया। यह पेयजल योजना कोल बांध परियोजना व अल्ट्राटैक सीमेंट कम्पनी से प्रभावित लोगों के लिए कोल गांव के अंदर बनाई गई है। कंचन शर्मा ने जानकरी देते हुए कहा कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी से सम्बंधित चली आ रही लोगों की समस्याओं को सुना। वही उन्होंने गांव वालों से उनकी पेयजल योजनाओं के सुधार के लिए अल्ट्राटैक सीमेंट कंपनी से बात करने का भी आश्वासन दिया है। कंचन शर्मा ने कहा कि इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सही रख रखाव व कोरोना बीमारी से बचने को लेकर सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। इसके अलावा फील्ड स्टाफ को जल स्त्रोतों के सही रखरखाव के साथ मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आग्रह किया। इस मौके पर सहायक अभियंता दाड़लाघाट महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता कंधर ओम प्रकाश, माँगल पंचायत के प्रधान दीपचन्द, बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार व फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU) से सम्बंधित कोर्सेज बी ए, बी कॉम तथा डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के ऐसे अभियार्थी जो IGNOU विश्वविद्यालय से सम्बंधित उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते है वे जल्द से जल्द आवेदन करें यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभियर्थियों को प्रवेश सम्बंधित कोई कठिनाई आ रही हो तो वे कुनिहार स्थित अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशनल सोसायटी नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज कुनिहार से सम्पर्क कर सकते हैं। समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया में IGNOU द्वारा ऐसे अभियार्थी जो sc/st श्रेणी में आते है उनके लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान रखा गया है।
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों और मजदूरों की मांगे पूरी न होने पर पूरे देश में 24 से 30 जुलाई तक "सरकार जगाओ सप्ताह" मनाया जाएगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर महासचिव राम लाल ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और भारतीय मजदूर संघ मिलकर 27 जुलाई को जिला स्तर पर मुख्यमंत्री को सोलन में उपायुक्त के माध्य्म से ज्ञापन सौपेंगे व इसी दिन खंड स्तर पर भी मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन उपमंडल अधिकारी के माध्यम से भिजवाया जाएगा। जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर ने कहा कि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को कर्मचारी महासंघ व भारतीय मजदूर संघ के आला नेता रूपरेखा को अंतिम रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 21 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में लिया गया जिसमे राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिपिन डोगरा, महासचिब मंगत राम नेगी, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एन आर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर व महासचिब गोपाल झिलटा व राज्य पदाधिकारीयों व समस्त प्रदेश जिला अध्यक्षो ने बैठक में तय किया गया कि महासंघ राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय कर्मचारी संबंधित समस्याओं को भी राज्य सरकार से उठाएगा। इन नेताओं ने आगे कहा कि हिमाचल सरकार पिछले अढ़ाई वर्षाे में कर्मचारी मांगों को लेकर उदासीन रही है। माना कि सरकार कोविड महामारी से निपट रही है और इसमें प्रदेश के कर्मचारियों ने सरकार का भरपूर सहयोग किया ओर आगे भी करेंगे पर कर्मचारियो कि पीड़ा को भी सरकार को समझना चाहिए आश्वाशन के बावजूद कर्मचारियो के साथ सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक अभी तक न करने से कर्मचारिओं में रोष है। तीसरे वर्ष की दहलीज पर पहुँची प्रदेश सरकार की तरफ से कोई ऐसी सार्थक पहल नहीं हुई है, जिसमें कर्मचारियों को राहत मिल सके। कांग्रेस सरकार ने तो पिछले 5 सालों में कर्मचारियों को पूरी तरह से ठगा, लेकिन अब भाजपा भी उसी राह पर चलना चाह रही है कर्मचारिओं के साथ जेसीसी बैठक न करना न ही कर्मचारी हित में है और न ही सरकार के हित मे कांग्रेस ने मुश्किल से एक बैठक जेसीसी की बुलाई थी, वह भी बेनतीजा रही। भाजपा सरकार भी इसी तर्ज पर कर्मचारियों को बेवकूफ समझने की भारी भूल कर रही है। महासंघ के नेताओं ने कहा कि जिन मुख्य मांगों पर नाराजगी है वह वेतन आयोग की रिपोर्ट को पंजाब सरकार का इंतज़ार किए बगैर अविलंब लागू करना है। इसके अलावा पुरानी पेंशन की बहाली, फ्रीज डीए को बहाल करना, जेसीसी की बैठक जल्दी बुलाकर पहले से सरकार को सौपे गए 56 सूत्री मांग पर चर्चा और समाधान करना है। जबकि कर्मचारी और श्रमिक विरोधी नीतियों को बर्खास्त करना, अंधाधुन्ध किए जा रहे निजीकरण और ठेका प्रणाली को समाप्त करना, प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को सुलझाना, रद्द श्रम कानूनों को बहाल करना, कर्मचारी-श्रमिकों की वेतन विसंगतियां दूर करने तथा उन्हें पूरा वेतन देना आदि शामिल है। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नंद लाल शर्मा व प्रदेश सचिव देवी दत्त तंवर ने संयुक्त ब्यान में बताया कि 24 जुलाई को आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर, 108 एंबुलेंस सेवा कर्मी, 25 जुलाई को बिजली बोर्ड और परिवहन मांगों के संदर्भ में ज्ञापन देंगे। जबकि 26 जुलाई को सभी प्राइवेट उद्योगों के कामगार, 27 जुलाई को सरकारी कर्मचारी, 28 जुलाई को बैंक और बीमा कर्मी, 29 जुलाई को असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक तथा 30 जुलाई को निजी क्षेत्र के कर्मचारी और मजदूर इन मांगों बारे सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
बुधवार को एसआईयू टीम ने बघुवाला खड लिंक रोड मदाला में नाके पर हरियाणा की तरफ से एक कार के अंदर से 29 पेटी शराब अंग्रेजी व देशी बरामद की। चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र नानक चंद निवासी जोलूवाला टांडा तहसील कालका जिला पंचकूला उम्र 28 वर्ष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके तफ्तीश बरोटीवाला थाना के हवाले की जा रही है।
बुधवार को भी वाकनाघाट सब्जी मंडी पर 20 जुलाई से शुरू हुए हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट के धरना प्रदर्शनों की श्रृंखला जारी रही व लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया गया। हिमाचल किसान सभा पिछले लंबे समय से किसानों से फसलों पर काट न काटने, सब्जी मंडी में बाहर से आढ़तियों को बुलाए जाने, किसानों की सब्जियों की बोली लगाए जाने, सब्जी मंडी के विस्तार व सोलन में टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाने सहित वाकनाघाट में कोल्ड स्टोर के निर्माण आदि मांगे उठाती आ रही है। इस धरने के चलते पिछले कल सब्जी मंडी प्रशासन द्वारा कुछ मांगों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की गई थी व बाहर से आढ़तियों को बुलाए जाने, सब्जियों की बोली लगाए जाने व किसानों से काट न काटे जाने जैसी मांगों को मान लिया गया व अमल में लाया जा रहा है। इसके पश्चात किसान सभा ने चेतावनी दी थी कि यदी समय रहते सभी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो किसान सभा आने वाली 30 जुलाई को एक बार पुनः पूरे क्षेत्र के किसानों को इकट्ठा करते हुए लगभग 500 किसानों के साथ सब्जी मंडी वाकनाघाट पर विरोध प्रदर्शन करेगी व सोलन सब्जी मंडी के विस्तार, टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग व वाकनाघाट में कोल्ड स्टोर के निर्माण जैसी मांगों को लेकर हल्ला बोलेगी। इस लक्ष्य के साथ किसान सभा ने 30 जुलाई के लिए ज़ोरों शोरों से तैयारीयां शुरू कर दी है। इस अवसर पर किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष पदम कंवर, सचिव अशोक, जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा सहित बालकृष्ण, अमीचन्द, तेजराम, बनीता, संगीता आदी क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जहां आज के इस युग में लोग चंद सिक्को की खातिर अपना ईमान खो देते है वहीं कुछ लोगो के दिल मे आज भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसा ही वाक्या उपमंडल के गांव सहलाणा में हुआ। सहलाणा गांव के एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर आए एक व्यकित द्वारा भूले नोटों से भरा पर्स वापिस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हुआ यूं कि सहलाणा गांव के पास के कल्याणपुर गांव के निवासी प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख विहिप हिमाचल प्रदेश डा.नर्वदेश गौतम अपने घर से किसी कार्य के लिए गांव सहलाणा आए। वे स्थानीय दुकानदार कमलेश की दुकान में बैठ गए तथा अपने पर्स से ट्रक डृाईवर को अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामग्री खरीद के पैसे दिए। इसके पश्चात वे अपने घर को निकल गए तथा अपना पर्स दुकान पर ही भूल गए। अगले दिन जब डा.गौतम को किसी अन्य कार्य हेतू पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वे अपना पर्स ढूंढने लगे परंतु उन्हें पर्स नहीं मिला जिस पर वे परेशान हो गए। उन्हें याद नहीं आ रहा था कि वे अपना पर्स कहां भूल गए। इसी उधेड़ बुन में वह घूमते घूमते पुनः कमलेश की दुकान पर पहुंचे जहां दुकानदार कमलेश ने उन्हें बताया कि वे पिछले दिन जल्दबाजी में अपना पर्स यहां पर भूल गए थे जोकि उसने संभाल कर रख लिया था तथा पूरी तरह से तसल्ली करने के बाद वे उस पर्स को उन्हें सौंपने वाले थे। पर्स वापिस पाने पर डा. गौतम ने कमलेश को ईनाम की राशि भेंट करनी चाही जिसे उन्होने लेने से इंकार कर दिया। डॉ गौतम ने बताया कि पर्स में लगभग पचास हजार रुपये की राशि थी। ज्ञात रहे कि कमलेश की पत्नी मीना देवी पूर्व में बीडीसी सदस्य रह चुकी है। क्षेत्र में कमलेश की ईमानदारी की खूब चर्चा है।
बेरोजगार युवक व युवतियां जो 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की आयु के हैं उनके लिए यूको आरसेटी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि यूको आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय व यूको बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है ताकि ग्रामीण युवक युवतियां अपनी रूचि के अनुसार निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आचार, पापइ बनाना, जूट उत्पाद बनाना, महिला टेलर, ब्यूटी पार्लर, फ़ास्ट फ़ूड बनाना, डेरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन तथा इनके साथ साथ 64 अन्य प्रकार के प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाता है। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व डोर से आने वाले जरूरतमंद प्रशिक्षुओं को बस किराया भी प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जिसके आधार पर वे अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक में ऋण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूको आरसेटी के दूरभाष संख्या 01792-220936 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जल शक्ति विभागीय कर्मचारी किसी कोरोना वारियर से कम नही है जो भरी बरसात के दौरान भी उपभोगताओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए सदा ततपर रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कुनिहर क्षेत्र की मुख्य पेयजल स्किम जाबलु में देखने को मिला। क्षेत्र में गत दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान उक्त स्किम के नाले में भारी गाद व मिट्टी आ गई जिसकी वजह से उपभोक्ताओं के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए जल शक्ति विभागीय कर्मियों ने उक्त स्किम के आस पास की झाड़ियो की सफाई के साथ साथ स्किम में बहते नालो में भरी गाद मिट्टी को भी साफ किया ताकि उपभोगताओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके।
प्रदेश सरकार के बस किराया वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र हो गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे कांग्रेस के प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस समीति के महासचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार द्धारा बस किराए मेें की गई पच्चीस प्रतिशत वृद्धि का विरोध किया है। उनका कहना है कि एक तो कोरोना महामारी के कारण किए गए लाॅकडाउन के दौरान वैसे ही लोगों पर आर्थिक मार पड़ी है तथा उपर से सरकार द्धारा बस किराए में की गई वृद्धि से प्रदेश की जनता पर और अधिक बोझ पड़ा है। अवस्थी ने कहा कि सरकार का यह कहना कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण बस किराए में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था तर्कसंगत नहीं है। उन्होने कहा कि यदि ऐसा था तो सरकार पैटृोलियम पदार्थाें पर लगाए गए टैक्स व सैस में छूट देकर प्रदेश की जनता को राहत दे सकती थी।परंतु ऐसा न करना सरकार की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। संजय अवस्थी के अनुसार केंद्र सरकार द्धारा भी पैटृोल व डीजल के दाम बढ़ाना सरासर गलत है जबकि अंतराष्टृीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी कमी आई है। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस बस किराए मेें की गई वृद्धि का विरोध करती है तथा सरकार से अपने इस निर्णय को जनहित में वापिस लेने का आहवान करती है।
भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल के प्रवक्ता मनीराम शर्मा ने अंबुजा कंपनी के प्रधान अनुपम अग्रवाल व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक भूपेंद्र गांधी को लिखे एक पत्र में कहा है कि बरसात के दिनों में अंबुजा कंपनी द्वारा हर वर्ष कंपनी के साथ लगती पंचायतों व नजदीक के गांवों पनसोड़ा, कुणकुण, छामला व कोटी में पौधरोपण किया जाता है। मनीराम शर्मा ने कंपनी प्रबंधन व एसीएफ से आग्रह किया है कि इस वर्ष भी पौधरोपण किया जाए तथा धार्मिक मंदिरों में बिल पत्र, रुद्राक्ष, आंवला व चंदन जैसे पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के पौधे श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान पर भी रोपे जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में किसान मोर्चा भी अपना सहयोग करेगा।
कोरोना के महामारी के दौरान देश भर में जिन चिकित्सकों की एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मृत्यु हुई उन्हें मंगलवार को सीएचसी नालागढ़ के चिकित्सकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने इस अवसर पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं प्रार्थना की ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। डॉ अजय पाठक ने बताया की कोविड के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वस्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने की पहल आज हमने सीएससी नालागढ़ से की है और हमारा यह कदम इसलिए भी है ताकि जो भी कर्मचारी एवं चिकित्सक कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं उनका मनोबल ऊंचा बना रहे। जब एक चिकित्सक अपनी ओपीडी में जाता है, आईसीयू में जाता है या कोर्ट में जाता है या सैंपल लेने जाता है तो उसके मन में यह भावना अवश्य होती है कि हो सकता है कहीं उसे यह बीमारी न हो जाए लेकिन फिर भी वह अपने तन मन से समर्पित होकर अपना कर्तव्य निभाता है। अभी तक भारतवर्ष में सबसे ज्यादा चिकित्सक अपनी जान इस बीमारी से गवां चुके हैं। जब यह बीमारी चिकित्सक को होती है तो मृत्यु दर एकदम ज्यादा बढ़ जाती है। इस अवसर पर डॉ आनंद डॉक्टर गगन, डॉ रुपेश, डॉ दीक्षित, डॉ ऋतु डॉक्टर अतुल भारद्वाज, डॉक्टर संयोग मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मजदूर महासंघ की बैठक में लॉकडाउन की आड़ में मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में बहुत से उद्योग सालों से कार्य कर रके मजूदरों की छटनी करने में लगे हुए हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके साथ-साथ कोविड-19 के लिए बनाए गए सुरक्षा मानकों को भी दरकिनार किया जा रहा है। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि उद्योगों को सुचारू तौर पर चलाया जाए, जिससे कि रोजगार के नए मौके सृजित हो सकें। छटनी किए जा रहे मजदूरों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए। इसके अलावा वेतन अदायगी भी सुनिश्चित समय में की जाए। लॉकडाउन की अवधि के दौरान रोका गया वेतन भी सभी मजूदरों को मुहैया करवाया जाए। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा व मुख्य सलाहकार एनके शर्मा भी उपस्थित रहे।
बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में हर जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व व्यक्तिगत तौर पर लोगों द्वारा पौधे रोपित किए जाते है। इसी कड़ी में मौसम की उपयोगिता को देखते हुए मंगलवार को उपमंडल अर्की के ग्राम पंचायत बातल की महिला मंडल रहेड़ के सौजन्य से बागी के ठेडु में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर देवरा-बातल पंचायत के बीडीसी सदस्य राकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पौधारोपण कार्यक्रम में महिला मंडल रहेड़ के सदस्यों सहित गांव के लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब डेढ़ सौ पौंधे रोपित किए। महिला मंडल रहेड़ पिछले 15 वर्षों से लगातार पौधरोपण कर लोगों के लिए जहाँ प्रेरणास्रोत बना है वहीं इनके सदस्य लोगों को पौधें लगाने के लिए प्रेरित करता आ रहा है। बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष महिला मंडल रहेड़ द्वारा आयोजित किए जाने वाला पौधारोपण कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है हुए इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी लोग मिलकर एक एक पौधा लगाए तो प्रकृति को हरा भरा रखने के साथ साथ हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु दे सकते है। इसलिए ऐसे कार्यो में सभी लोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं महिला मंडल रहेड़ की प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि उनका हर वर्ष यह प्रयास रहता है वह प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पौधा रोपण करते रहे। उन्होने कहा कि इस वर्ष उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के करीब 150 पौधे रोपित किये है। इस मौके पर गांव के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल रहेड़ समय समय में इस तरह के सामाजिक कार्यो में आगे रहता है व आगे भी ऐसे कार्यो को करने के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्या कौशल्या, पूर्णिमा, पूनम, आशा, भावना, राधा, नर्वदा, मीरा, संगीता, स्वाति स्थानीय लोग महेश, रूपराम, पूर्णचंद, रमन, अमन व उदित इत्यादि मौजूद रहे।
अर्की उपमंडल में चार अप्रवासी लोगो के कोविड 19 पॉजिटिव पाने की खबर के चलते अर्की क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। लोग किसी भी बाहरी आदमी के अर्की आने पर एकदम चौकन्ने हो जाते है। ऐसा ही वाक्या सोमवार को अर्की में भी हुआ। अर्की प्रशासन द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य से कर्मचारी बुलाए गए एवं उन्हें कार्य करने से पूर्व 14 दिन क्वारंटाइन करने के लिए नगर पंचायत के रैनबसेरा में रखा गया ताकि पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जा सके। परन्तु स्थानीय लोगो को जब यह पता चला तो वे एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आवास पर पहुंच गए तथा उत्तराखण्ड से आए लोगो को पब्लिक के बीच बने रैनबसेरे से कही अन्यंत्र जगह भेजने की मांग करने लगे। स्थानीय लोगो के भय को देखते हुए एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने आबादी से दूर बनी गौशाला में उन लोगो को स्थानांतरित कर दिया। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि उन्हें कई मौकों पर महसूस हुआ है कि लोग बाहरी लोगों के आने से भयभीत हो रहे है। बाकी कई बार बाहर से आये लोगो व अन्य कार्यो के लिए आए कर्मचारियो को आबादी के बीच मे बने क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाता है जिससे लोगो मे इस बीमारी के फैलने का भय व्याप्त हो जाता है। उन्होंने बताया की लोगो का भय सही है लेकिन यदि क्वारंटाइन किए व्यक्ति किसी स्वस्थ व्यक्ति से छ: फीट की दूरी बना कर रखे व 15 मिनट से ज्यादा सम्पर्क में न आये तो किसी को कोई भय नही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई क्वारंटाइन व्यक्ति कहीं खुले में घूम रहा है या थूक रहा है तो यह क्वारंटाइन कानून की अवहेलना मान कर उसके खिलाफ आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जो नियमो के आधार पर क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करें उनसे डरने की कोई आवश्यकता नही है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि विभिन्न विकास कार्यो व अन्य सरकारी कार्यो के लिए आने वाले कर्मचारियों को क्वारंटाइन करने में प्रशासन का सहयोग करे एवं भय न करे न ही फैलाए क्योंकि पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी एवम साफ्टवेयर की मदद से इन लोगो की हर हरकत पर प्रशासन की नजर है।
बाल विद्या निकेतन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने नालागढ़ अस्पताल में कोरोना टेस्ट लेने वाले चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों को 20 पीपीई किटें प्रदान की है। बीबीएन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कर्मयोद्धा अपने कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी विभाग पूरी मुस्तैदी व तन्मयता से जुटे हुए है, और सभी विभाग इस जंग में लड़ाई लड़ रहे है, ताकि समाज के लोगों की मदद की जा सके और कोरोना जैसी लड़ाई से लड़ा जा सके। ऐसे में कोरोना योद्धाओं को सहयोग करने में उनसे जो यथासंभव सहयोग हो सका है वो उन्होंने पीपीई किट प्रदान कर किया है और भविष्य में भी आवश्यकता व यथासंभव सहयोग उनकी ओर से जारी रहेगा। नालागढ़ अस्पताल के स्पेशल बीएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डा. अजय पाठक ने कहा कि कोरोना योद्धा पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए है और पीपीई किटें मिलने से निश्चित तौर पर उनका मनोबल ऊंचा होगा। उन्होंने कहा यह मुहीम इतनी बड़ी है कि समाज की सहभागिता के बिना चल नहीं सकती।
लघु वन योजना भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन सहित समूचे नालागढ़ वन मंडल क्षेत्र में जल, जंगल व जमीन के संरक्षण तथा पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए लाभकारी साबित होगी। यह जानकारी दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत सनेड़ के गांव कसंबोवाल में नालागढ़ वन मंडल द्वारा आयोजित 71वें वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लघु वन योजना के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में दी। दून विधायक ने कहा कि जन सहभागिता के बिना पर्यावरण की चुनौती से निपटना मुश्किल है इसलिए हम सब को चाहिए की प्रदूषण मुक्त वातावरण तथा बेहतर पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं तथा उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं तथा बेसहारा पशुओं के कारण जंगलों में पेड़ पौधों को भारी नुकसान होता है जिसकी रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा हम सभी को भी हर संभव योगदान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दून विधायक ने अपने कर कमलों से पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वन मंडल नालागढ़ के उप अरनयपाल यशुदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नालागढ़ वन मंडल में प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्धन योजना तथा एक बूटा बेटी के नाम सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित 102 वर्ग किलो मीटर में फैले नालागढ़ वन मंडल में कुल 61 सीमाकित संरक्षित वन हैं। यशुदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में नालागढ़ वन मंडल में 140 हेक्टेयर क्षेत्र में आमला, खैर, शीशम, बहेड़ा, हरड़, कचनार, वयूल, इत्यादि विभिन्न प्रजातियों के 1,19,175 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु वन योजना के अंतर्गत एक बीघा से 13 बीघा तक की सरकारी अथवा निजी मैं वनीकरण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा मुफ्त पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा उन्हें लगाने एवं सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि भविष्य में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ सहित वन मंडल नालागढ़ में जैव विविधता को सुरक्षित कर पर्यावरण की चुनौतियों से निपटा जा सके। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी,खंड विकास समिति नालागढ़ के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हंसराज चंदेल, जिला भाजयुमो महामंत्री संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत सनेड़ के प्रधान बीरेंद्र सिंह, वन विभाग के सहायक अरनयपाल मनीष प्रभारी, सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
दाड़लाघाट में स्थापित 2 बड़े सीमेंट उद्योग में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किए जा रहे है लेकिन स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हेतु, संतराम, परसराम, किरपा राम, प्रेम लाल, यशु, जगन्नाथ शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अम्बुजा कंपनी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए दाड़ला चौक से कंपनी परिसर, गांव रौडी, सुल्ली, पछियुर, बागा, कुन, सरडमरास सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को इस बस से सुविधा थी लेकिन कोविड-19 के चलते सरकार के निर्देशानुसार बसों की आवाजाही बन्द कर दी गई। अब कुछ समय पहले ही सरकार ने बसों की आवाजाही शुरू कर दी और 100 प्रतिशत सवारी भी शुरू कर दी है, परन्तु अम्बुजा कंपनी प्रबंधन अभी तक लोगों को हो रही असुविधा पर कोई हल निकालने के लिए आगे नही आ रही है। वही कोविड-19 के दौरान लोगों को अपने गांव के लिए पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब तो सरकार ने भी 100 प्रतिशत सवारी लेने के लिए अपने आदेश दे दिए है, पर अम्बुजा प्रबंधन पर इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा। पहले बसों की आवाजाही से लोगों को दाड़ला चौक से धार क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने के लिए इन बस का प्रयोग करते थे पर आज तक अम्बुजा प्रबंधन ने बसों की आवाजाही शुरू नही की है। लोगों ने कहा है कि इस बस से गांव के लोगों को सुविधा रहती है कि दिन में समयानुसार ओर बस की समयसारिणी अनुसार इन बसों में आवाजाही कर आने जाने में आसानी रहती है। लोगों ने अम्बुजा प्रबंधन के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन बसों की आवाजाही को शुरू करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
देवधार समीति अर्की के सदस्यों ने रविवार को मंदिर प्रांगण में घास फूस व कंटीली झाड़ियां काट कर साफ सफाई कर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया। इसके साथ ही समीति के सदस्यों ने मंदिर के आस पास पौधारोपण भी किया। ज्ञात हो कि समीति के सदस्यों ने आजकल प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर व इसके आसपास सफाई अभियान चला रखा है। इस अवसर पर अनुज गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, हेमंत गुप्ता, राहुल गौतम, मनोज गुप्ता, संजय रघुवंशी, भुवनेश्वर गुप्ता व नन्हीं बच्ची काव्या गुप्ता ने साफ सफाई व पौधारोपण में सहयोग दिया।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के अर्की उपमण्डल के कुनिहार में कोविड-19 पाॅजिटिव मामले सामने आने के उपरांत कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। यह निर्णय उप मण्डलाधिकारी अर्की की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुनिहार में कुसुम गर्ग की दुकान (अमरटैक्स) से राज दरबार (वार्ड नम्बर 3) तक एवं भारतीय स्टेट बैंक एटीएम (राणा भवन) से लोक राम भारद्वाज की दुकान (वार्ड नम्बर 4 का हिस्सा) तक की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। पंचायत घर कुनिहार के समीप स्थित गौतम निवास (उच्चा गांव की सीमा पर एकांत स्थल) की भी पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोलन कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उप मण्डलाधिकारी अर्की उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। नायब तहसीलदार कुनिहार उनके सहायक होंगे। उप मण्डलाधिकारी अर्की यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
नालागढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित नीलम खुल्लर ने कब्जा कर लिया है। निर्वाचन अधिकारी एग्जाम की देखरेख में करवाए गए चुनाव में 5 पार्षद मौजूद हुए जिसमें सर्वसम्मति से नीलम खुल्लर को दूसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया। पार्षद मनोज वर्मा ने नीलम खुल्लर का नाम आगे रखा जिसका नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने समर्थन किया। इस मौके पर तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि नीलम खुल्लर के उपाध्यक्ष बनने से नालागढ़ में कांग्रेस और मजबूत हुई है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया की उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज का दिन तय किया गया था जिसमें 5 पार्षद ही मौजूद हुए बैठक में चार पार्षद अनुपस्थित रहे नीलम खुल्लर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पौधा रोपण कार्यक्रम शिव गुफा कुनिहार के साथ वन क्षेत्र दबसीर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने शिरकत की।कुनिहार पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा व सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान दबसिर वन क्षेत्र में मुख्यातिथि ने पीपल का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने पौधा रोपण किया। मुख्यातिथि ने भाजपा महिला मोर्चा के स्लोगन पांच सखियां एक पौधा कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प मौजूद सभी महिलाओं से किया। 30 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम को प्रदेश भर में सफल बनाया जाएगा व पांच सखियां एक पौधा स्लोगन के तहत लगाए गए सभी पौधों को कामयाब किया जायेगा। इस दौरान शिव गुफा परिसर में पहुंच कर सभी महिलाओं को वन महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया।इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गुलेरिया, जिला सोलन अध्यक्षा शकुंतला शर्मा, जिला महामंत्री उर्मिल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्या कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, किरण कौंडल, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना, कंचन माला, सुनीता ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारी सदस्यता मौजूद रही। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, जिला सचिव सुरेश जोशी, प्रेम चोपड़ा, ओमप्रकाश, राजीव शर्मा, हँसराज ठाकुर, राम रतन तनवर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रदेश के निवासियों के समुचित प्रबंधन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों की अनुपालना के लिए जिला के परवाणू तथा टीटीआर नाके पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। 20 जुलाई , 2020 को परवाणू नाके पर प्रातः कालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के प्रदीप राणा तथा सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शुभम दीक्षित सेवाएं प्रदान करेंगे। 21 जुलाई से 26 जुलाई 2020 तक प्रातःकालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के प्रदीप राणा तथा सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के डाॅ. अमित कौशल सेवाएं प्रदान करेंगे। सांयकालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के हरदेव एवं कमल किशोर तथा रात्रि ड्यूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के पुनियो मगखनलियों सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी अवधि में जिला के टीटीआर नाके पर प्रातःकालीन डयूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की नेहा शर्मा एवं लता ठाकुर, सांयकालीन डयूटी में महर्षि मारकण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुमारहट्टी अमित एवं टिन्कू राज तथा रात्रि समय में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के दीपक कुमार एवं धीरज गुप्ता सेवाएं प्रदान करेंगे।
दि विकासशील समिति नैना देवी गांव धोबटन (दाड़लाघाट) ने सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट को बिजली की बाधित आपूर्ति के बारे में एक पत्र लिखा है। गांव मंझेड, धोबटन, नौणी, सेरा के ग्रामवासियों ने पत्र के माध्यम से उनका ध्यान इन गांव में बिजली की समस्या पर दिलाया है। व कहा है कि यह समस्या बहुत समय से चली आ रही है। जिसमें कोई भी दिन ऐसा नहीं कि यहां बिजली नियमित रूप से रही हो और यदि मौसम खराब हो जाए तो रात के अंधेरे में ही समय निकालना पड़ता है। यदि गलती से बिजली आ भी जाए तो यह आंख मिचौली का खेल खेलती रहती है। जिस कारण बिजली के सभी उपकरण खराब हो रहे हैं व बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पढ़ रहा है।बिजली के उपकरणों से कोई भी काम नहीं हो पाता है। सभी ग्राम वासियों को इस बिजली की लुका चुप्पी की भयंकर समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। विभाग के संज्ञान में ग्रामीणों ने यह बात पहले भी रखी थी और फोन के माध्यम से कई बार बता चुके हैं।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से आग्रह किया कि इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र इस समस्या का समाधान करें। जब इस बारे में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता दाड़लाघाट सर्वज्ञ गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आंधी तूफान के कारण लाइट चली गई होगी, लेकिन मौसम ठीक होने के बाद बिजली सप्लाई को दुरुस्त कर दिया गया। अगर फिर भी समस्या आ रही है तो जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।


















































