करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी चेताते हुए कहा कि हिमाचल में अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशी एवं पाकिस्तानियों को भी यहां से बाहर किया जाए। अन्यथा करणी सेना स्वयं इन लोगों को यहां से धक्कका देका बाहर करेगी। वह रविवार को यहां पर करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एन आर सी व सीएए के नाम पर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे करणी सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। बल्कि इन लोगों के विरोध में कोटा राजस्थान, दिल्ली, सोनीपत,आगरा सहित अन्य प्रमुख शहरों में आंदोलन चला रही है। एनआरसी व सीएए के विरोध के पीछे कौन लोग हैं, इस बात को सब जानते हैं। सरकार को चाहिए कि पत्थर मारने वालों व देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। करणी सेना कोई राजनैतिक संगठन नहीं है, बल्कि एक सामाजिक संगठन है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में फैल रही नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि करणी सेना हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में सरकार का सहयोग करेगी व लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश मे करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष पीयूष चंदेल के नेतृत्व में अब तक विभिन्न स्थानों पर सौ से अधिक बैठकें कर चुकी हैं। और यहां पर करणी सेना के विभिन्न विभागों का गठन भी कर दिया गया है। वहीं दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। करणी सेना 28 दिसंबर की बैठक में बिहार के मुज्जफरपुर जिले एक गांव के मंदिर के मुददे पर बैठक कर अगामी रणनीति तय करेगी। सूरज पाल अम्मू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने गुडिया कांड के मुददे को सत्ता में आने से पहले प्रमुखता से उठाया। लेकिन सत्ता में आने के बाद इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रदेश भाजपा सरकार का यह नैति क दायित्व है कि गुडिया प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कर्डी करवाई करे। उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर के कहा कि बालीवुड के फिल्म स्टार आमिर खान व सलमान खान अब क्यों डर नहीं लगता। अब वह क्यों नहीं एनआरसी व सीएए के हक में बोल पाते हैं। इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पीयूष चंदेल, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ी, संगठन महामंत्री उम्मेद सिंह करीरी, महिला विंग से कीर्ति सिह राठौर राणा व शशि शर्मा , दिनेश चौहान सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी प्राप्ति के लिए अभी से ही कड़ी मेहनत करने के लिए तैयारी शुरू कर दें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि समय बड़ा बलवान होता है और बीता हुआ समय कभी वापिस नहीं आता। जो विद्याार्थी अनुशासन, लगन और समय का प्रयोग करते हुए कार्य करते हैं वहीं कामयाब होते हैं। विथार्थी शिक्षा के इस मंदिर से अच्छे संस्कार ग्रहण करें, क्योंकि अविभावकों, अध्यापकों और क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाएं बच्चों से जुड़ी होती हैं कि आने वाले समय में यही बच्चे क्षेत्र, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगें । उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है ताकि विद्यार्थी सामाजिक तथा रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें। उन्होंने अभिभावकों से भी आहवान किया कि वे भी बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें, यदि बच्चों के व्यवहार में कोई तबदीली नजर आए तो अध्यापकों से भी इस सम्बध में चर्चा करें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नशा बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिला को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपनी एच्छिक निधी से 5 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रणजीत कपिल ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर स्वतन्त्रता सेनानी कृपा राम, पंचायत प्रधान अर्पणसंत, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, युवामोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पूर्व प्रधान जोगिन्द्र ठाकुर, उपप्रधान अर्चना, बीडीसी सदस्य राजकुमारी, सीमा शर्मा, नंदलाल, स्कूल प्रबन्धन समिति अध्यक्ष इन्द्रा देवी, के अतिरिक्त अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
लगभग 3 लाख रूपए लागत से पंचायत भवन के अतिरिक्त कमरे का लोकापर्ण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज सस्ंथाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृद्ध बनाया जा रहा है। गा्रमीण स्तर पर विकास कार्य सीधे तौर पर पंचायतों द्वारा किए जाने से प्रदेश के विकास को एक नई गति मिली है और प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में भवनों के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि पंचायत के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। उन्होने कहा कि विकास का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पंहुचाने तथा विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम व योजनाएं आरम्भ की गई है और पंचायती राज संस्थाएं इन योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के लिए अथक प्रयास करती है ताकि आमजन इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होने कहा कि चांदपुर पंचायत का प्राथमिकता के आधार पर विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पचांयत भवन चादंपुर के लिए विधायक निधि से 7.5 लाख रूपए उपलब्ध करवाए गए है। उन्होने पंचायत भवन की उपरी मंजिल को बनाने के लिए भी प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पंचायत में सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इस पंचायत को कोलडैम स्कीम के साथ जोडा गया है। उन्होने बताया कि पंचायत के 275 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया है तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गत 2 वर्षों में 5 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। उन्होने बताया कि कुंगरहट्टी सडक मार्ग के विस्तारीकरण की भी डी पी आर तैयार कर दी गई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अर्पण संत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, अधिशाषी अभियंता वीएन. पराशर, बीडीओ. भाग सिंह, मनमोहन शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में शनिवार को लुहणू में स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्सव में शास्त्रीय गायन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, सितार वादन, लोक नृत्य, लोक गीत व एलोकेशन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें प्रतिभागी टीमों ने जहां लोक नृत्य व लोक गीत प्रतियोगिता से बिलासपुर की लोक संस्कृति के बारे में बताया। वहीं, विभिन्न वाद्यों के माध्यम शास्त्रीय संगीत की छटा बिखेरी। शास्त्रीय गायन में उत्कर्ष शर्मा, हारमोनियम वादन में लक्की कुमार, सितार वादन में अक्षय व तबला वादन में अभिषेक कुमार प्रथम रहे। लोक नृत्य व लोक गीत में सदर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। घुमारवीं की टीम ने दूसरा व झंडूता की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एलोकेशन में कोमल पहले स्थान पर रही। उत्सव में प्रो. मीना वर्मा, अर्चना शर्मा व अभिषेक सोनी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। उत्सव के समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों व टीमों को स्मृति चिन्ह व नकद राशि देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनोज ठाकुर ने किया। जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में विजेता रहे प्रतिभागी व टीमें अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगी। इसका आयोजन 24 से 27 दिसंबर तक सिरमौर जिला के नाहन में होगा। इस अवसर पर हीरा लाल, प्रदीप कालिया, नीलम राठौर, सरित शर्मा, रिजवान, राजेश भारद्वाज व नीरज वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आगामी 27 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी शिमला में सरकार अपने दो सालों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी तथा इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह तथा कार्यकारी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व अन्य सांसद व पूरा मंत्री मंडल जुटेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिलासपुर में खाका तैयार किया गया। इस विशाल रैली में 25 हजार लोगों के आने के साथ वे लोग भी आएंगे जो सरकार की योजनाओं के लाभार्थी है। यह खुलासा बिलासपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मंडलों के प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने दो सालों में भ्रष्टाचार मुकत विकास का लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के बाद देश और विदेश के उद्योगपतियों को हिमाचल में उद्योग स्थापित करने का खुला अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि दस हजार करोड़ के प्रोजेक्टस की स्वीकृति भी 27 दिसंबर को होगी। जिससे यहां के शिक्षित और प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल विरोध करना ही रह गया है। कांग्रेस नीति और नेता विहीन पार्टी है। अध्यक्ष बनने के चक्कर में कई नेता दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस, वामपंथी बिना सोचे समझे अल्पसंख्यकों के मन में भय बिठा रहे हैं, लेकिन नागरिकता बिल किसी के लिए भी कोई खतरा नहीं है। ऐसे किसी को डरने की भी आवश्यक्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा बुद्धिजीवी लोगों के साथ मुख्यालय पर बैठकें कर इस बिल को लेकर जागरूकता फैलाएंगे तथा यह कार्यक्रम शिमला से शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में जनता के बीच जाकर बताया जाएगा कैसे देश विरोधी ताकतें मोदी को रोकने के लिए एकजुट हो रही है जबकि देश के हित में काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा भारत एकजुटता के साथ खड़ा है। पत्रकारवार्ता में पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ,भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, जिला प्रभारी पायल वैद्य, बलदेव सिंह, बिलासपुर जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, रोशन ठाकुर, सोनल शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा सहित कई नेता शामिल थे।
प्रदेश सरकार सभी वर्गों के परिवारों को किसी न किसी योजना से जोड़ने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर लाया जा सके। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बरमाणा में गैस वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को घर, बिजली, पानी, स्वास्थ्य बीमा तथा रसोई गैस की सुविधा प्रदान करके हर संभव सहायता प्रदान की जा है। इस अवसर पर उन्होंने गृहिणी सुविधा योजना के तहत 170 निशुल्क गैस कुनेक्शन वितरित किए। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना जहां पर्यावरण संरक्षण में सहायक बनी है वहीं प्रदेश सरकार ने पात्र महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस सुविधा प्रदान करके महिलाओ का सम्मान व स्वाभिमान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खाना बनाने के लिए लकड़ियों का प्रयोग करने वाले गरीब परिवारों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना वरदान साबित हुई है तथा गृहिणियों को चूल्हे के धुएं से भी निजात मिली है। उन्होने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया है ताकि आम आदमी को अपने स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होने बताया कि जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं हुए उनके लिए प्रदेश में हिमकेयर योजना शुरू की गई है। ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति और जो बड़ी आय वाले लोग भी स्वास्थ लाभ लेना चाहते है तो वे हिमकेयर योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होने बताया कि बरमाणा क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 35 करोड़ रूपए की लागत से पेयजल योजना बनाई जा रही है, जिसका कार्य शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री पवन कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत मंजू मिन्हास, सुरेन्द्र कुमार, युवामोर्चा सदस्य अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता वीएन. पराशर, बीडीओ. भाग सिंह, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग रजनी कालिया, एसडीओ. विद्युत शमशेर सिंह के अतिरिक्त स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला चिकित्सक से किए दुर्व्यवहार पर कड़ा संज्ञान लेते चेतावनी दी हिमाचल प्रदेश मैडीकल आफिसर एसोशिएशन बिलासपुर इकाई ने घुमारवीं में मरीज व उसके तिमारदारों द्वारा महिला चिकित्सक से किए दुर्व्यवहार पर कड़ा संज्ञान लेते चेतावनी दी है कि विपरीत परिस्थितियों में दिन रात जनता की सेवा में लगे चिकित्सकों को यदि सुरक्षा का माहौल नहीं दिया जाएगा तो वे जिले भर में स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। प्रैस को जारी बयान में एचएमओए के जिलाध्यक्ष डा. सतीश शर्मा व डा. विजय राय ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग तथा सीएमओ बिलासपुर को बाकायदा पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाते हुए तलख अंदाज में कहा है कि वर्तमान में मेडी पर्सन एक्ट का असल तरीके में लागू होना लाजिमी हो गया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं प्रकरण में कहीं न कहीं महिला चिकित्सक को राजनीति का शिकार होना पड़ रहा है। जो कि किसी भी प्रकार से तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को हुए इस वाक्या में शिकायतकर्ता के परिजनों ने स्वयं गलती स्वीकार की थी। यही नहीं शाम के समय महिला का पति चिकित्सक के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि इससे स्पष्ट होता है कि उक्त व्यक्ति को किसी ने बरगलाया है। यही नहीं बीएमओ घुमारवीं डा. अभिनीत की मध्यस्थता में 16 दिसंबर को दोनो पक्षों को लेकर शाम साढ़े चार बजे बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी की ओर से चिकित्सक से माफी मांगी और मुख्यमंत्री तक की गई शिकायत को वापिस लेने की बात कही। बावजूद इसके समाचार पत्रों में इस मसले को बेवजह उछाला जा रहा है। डा. विजय राय ने कहा कि चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन तिमारदारों और मरीजों द्वारा चिकित्सकों केसाथ दुर्व्यवहार किया जाता है लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्यवाही नहीं की जाती है। जिससे असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। घुमारवीं मामले में भी महिला चिकित्सक के खिलाफ सोची समझी चाल के तहत षडय़ंत्र रचा गया है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस बारे में बीएमओ घुमारवीं डा. अभिनीत ने कहा कि दोनो पक्षों में वार्ता कर समझौता हो गया था, तथा सीएम पोर्टल पर शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत को भी वापिस लेने की बात कही गई। बावजूद इसके समाचार पत्रों में इस मसले का उछलना समझ से परे है। एचएमओए के जिलाध्यक्ष डा. सतीश शर्मा ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बारे में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा सीएमओ बिलासपुर को अवगत करवा दिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्यवाही के पहलूओं पर भी गौर किया जा रहा है।
अखिल भारतीय साहित्यकार परिषद की हिमाचल प्रांत अध्यक्ष तथा वित्त मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की सदस्य डॉ रीता सिंह ने कहा है कि साहित्य के क्षेत्र में नवोदित लेखकों को मंच मिलना चाहिए और इस दिशा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद विशेष प्रयास कर रही है । डॉ रीता सिंह अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर की इकाई का गठन करने के लिए आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थीं । उन्होंने बताया कि बिलासपुर में महिला साहित्यकार संस्था का अध्यक्ष शीला सिंह को मनोनीत किया गया है जबकि शालिनी शर्मा इसकी महासचिव होंगी। इसके अलावा सुधा हंस को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही है संस्था अपना एक आयोजन करके शेष कार्यकारिणी का गठन भी करेगी। उन्होंने बताया कि यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है और हर जिला स्तर पर तथा प्रदेशों के स्तर पर इसकी इकाइयों का गठन किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजन करती है । उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले दिनों ऊना में एक राष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें राष्ट्र स्तर के साहित्यकारों ने भाग लिया। अन्य जानकारी देते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत महासचिव राज सिंह धानिया ने बताया कि बिलासपुर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की गतिविधियां चलाने के लिए शीघ्र ही बैठक का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था की अध्यक्ष मनोनीत की गई शीला सिंह को सम्मानित भी किया गया । उन्हें हाल ही में एशिया एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से नवाजा गया है। इस बैठक में जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर नीलम चंदेल के अलावा साहित्यकार सुशील पुंडीर, गोविंद घोष, प्रविंद्र शर्मा तथा अरुण डोगरा रीतू भी उपस्थित रहे।
सरकार जब तक सड़क पर छोड़े गए पंजीकृत पशुओ को लेकर पशु मालिको के खिलाफ कड़ा कानून नही बनाएगी तब तक सड़क पर छोड़े गए बेसहारा पशु आये दिन दुर्घटना में बेमौत मरते रहेंगे। यह बात ग्राम पंचायत पटोह के प्रधान कुलजीत सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि बुधवार को एसडीएम घुमारवीं ने उन्हें सम्पर्क कर कहा कि पीडब्ल्यू डी लिंक सड़क के किनारे एक बेसहारा पशु घायल अवस्था मे पड़ा है उस घायल पशु के कान पर रजिस्ट्रेशन नम्बर देख कर मालिक का पता करे । एसडीएम घुमारवीं के कहे अनुसार उन्होंने प्रगति समाज सेवा समिति के प्रधान सुनील कुमार को मोके पर बुलाया जिन्होंने मोके पर आकर घायल गाय का उपचार भी किया और गाय के कान पर लगे रजिस्ट्रेशन नम्बर अनुसार ग्राम पंचायत फटोह में जाकर पता किया जहां पर पशु पंजीकरण रजिस्टर में घायल गाय का रजिस्ट्रीकरण क्रमाक 059 व 060 स्थानीय निवासी रामदास सपुत्र गोकुल के नाम से हुआ है परंतु उक्त मालिक ने स्पष्ट रूप से इस रजिस्ट्रीकरण को गलत ठहराते हुए कहा कि घायल गाय उसकी नही है क्योकि रजिस्ट्रीकरण के दौरान अंगूठा लगाया गया है जबकि वह हस्ताक्षर करता है । उसने गलत रजिस्ट्रीकरण को विभागीय लापरवाही बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जब जानकारी प्राप्त करने के बात वह घायल गाय के पास पहुंचे तो उसे मृत पाया गया और एसडीएम घुमारवी को सूचित करने के बाद प्रगतिसमाज सेवा समिति के प्रधान सुनील कुमार के सहयोग से गाय को तो दफना दिया गया परन्तु फिर भी रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक सवाल बना ही रह गया है कि इन बेसहारा पशुओ को न्याय दिलाने व इन्हें बेसहारा करने वालो के खिलाफ सरकार द्वारा कड़े कानून बनाने की पहल कब होगी।
निदेशक एंव प्रारक्षी, मत्स्य हिमाचल प्रदेश सतपालमैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन में नवीनतम उन्नति, तकनीकी एंव उद्यमिता पर 18 व 19 दिसम्बर को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजनकिया जा रहा है। उन्होने बताया कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री वीरेन्द्र कंवर 18 दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे होटल लेक व्यू में कार्यशाला का शुभारंभ करेंगें तथा विधायक सदर सुभाष ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें। उन्होने बताया कि इस अवसर पर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश एक्वाकल्चर, फिशिंग एण्ड मार्केटिंग सोसाइटी की सीएमएस में तैयार की गई वेब साईट का भी लोकापर्ण करेगए। उन्होने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में पडोसी राज्य के निदेशक मत्स्य भी भाग ले रहे है तथा वे भी प्रेजैंटेशन के माध्यम से उनके क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक को भी कार्यशाला में सांझा करेंगें और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों द्वारा भी मत्स्यपालन के क्षेत्र में नई विकसित की जा रही तकनीकों उनके संचालन तथा परिणामों पर भी किसानों से चर्चा करेंगें। उन्होने बताया कि कार्यशाला में देश भर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुडे मात्स्यिकी अनुसंधान के वैज्ञानिक अपने-अपने विचार रखेंगें। इस अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रदेश में सर्वोत्तम रहने वाले मत्स्य किसानों को सर्वोत्तम कार्प हैचरी, उच्चतम कार्प मत्स्य उत्पादकता तथा उच्चतम कार्प मत्स्य उत्पादन की श्रेणी में पुरस्कार भी वितरित किए जाएगें।
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रचंड मंहगाई के इस दौर में नाकाम सत्तासीन सरकार अब गरीबों का दिवाला निकालने पर आमादा है। डिपुओं में मिलने वाली दाल का दाम 15 से 20 रुपए किलो बढ़ चुका है। साग-सब्जी और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। आम बाजार में खाने-पीने की चीजों को आग लगी हुई है और प्रचंड जनादेश से जीती बीजेपी सरकार बेबस और लाचार लग रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने प्रदेश के विकास को डबल इंजन से गति देने के जुमले गढ़े थे, वो जुमले मात्र जुमले साबित हुए हैं। डबल इंजन तो क्या, एक इंजन भी सेल्फ उठा नहीं रहा है। यह बात कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने कही। राजेंद्र राणा ने कहा कि सीधे तौर पर अब डिपुओं में हुई मंहगाई के कारण 18 लाख राशन कार्ड धारक प्रभावित हो रहे हैं। कभी खाने-पीने की चीजों के कोटे की कमी तो कभी डिपुओं में एकाएक दामों का बढ़ जाना, आम आदमी को सताने जैसा है। उधर शिक्षा के क्षेत्र में नाकाम बीजेपी सरकार को अब हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को व स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। शायद यही कारण है कि सरकार की नाकाम शिक्षा प्रणाली के चलते आम आदमी भी प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को मंहगी शिक्षा दिलाने के लिए मजबूर है। सड़कों पर गड्ढों का राज है। गांव की सड़कों की दशा तो बद से बदतर हो चुकी है। मंहगाई, बेरोजगारी व अराजकता के बोलबाले में सरकार और सिस्टम पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। राणा बोले कि जो गलती लोगों ने पिछले विधानसभा चुनावों में की थी, उस गलती को अब प्रदेश की जनता हरगिज दोहराने वाली नहीं है। सरकार के घोर उदासीन रवैये के कारण अब आम आदमी के साथ बीजेपी कार्यकत्र्ता भी अपने आप को लुटा-पिटा महसुस कर रहा है। प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार की कठपुतली बन कर रबड़ स्टैम्प साबित हो रही है। जो सांस लेने के लिए भी केन्द्र के रहमो-करम पर आश्रित है।प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रचंड मंहगाई के इस दौर में नाकाम सत्तासीन सरकार अब गरीबों का दिवाला निकालने पर आमादा है। डिपुओं में मिलने वाली दाल का दाम 15 से 20 रुपए किलो बढ़ चुका है। साग-सब्जी और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। आम बाजार में खाने-पीने की चीजों को आग लगी हुई है और प्रचंड जनादेश से जीती बीजेपी सरकार बेबस और लाचार लग रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने प्रदेश के विकास को डबल इंजन से गति देने के जुमले गढ़े थे, वो जुमले मात्र जुमले साबित हुए हैं। डबल इंजन तो क्या, एक इंजन भी सेल्फ उठा नहीं रहा है। यह बात कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने कही। राजेंद्र राणा ने कहा कि सीधे तौर पर अब डिपुओं में हुई मंहगाई के कारण 18 लाख राशन कार्ड धारक प्रभावित हो रहे हैं। कभी खाने-पीने की चीजों के कोटे की कमी तो कभी डिपुओं में एकाएक दामों का बढ़ जाना, आम आदमी को सताने जैसा है। उधर शिक्षा के क्षेत्र में नाकाम बीजेपी सरकार को अब हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को व स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। शायद यही कारण है कि सरकार की नाकाम शिक्षा प्रणाली के चलते आम आदमी भी प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को मंहगी शिक्षा दिलाने के लिए मजबूर है। सड़कों पर गड्ढों का राज है। गांव की सड़कों की दशा तो बद से बदतर हो चुकी है। मंहगाई, बेरोजगारी व अराजकता के बोलबाले में सरकार और सिस्टम पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। राणा बोले कि जो गलती लोगों ने पिछले विधानसभा चुनावों में की थी, उस गलती को अब प्रदेश की जनता हरगिज दोहराने वाली नहीं है। सरकार के घोर उदासीन रवैये के कारण अब आम आदमी के साथ बीजेपी कार्यकत्र्ता भी अपने आप को लुटा-पिटा महसुस कर रहा है। प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार की कठपुतली बन कर रबड़ स्टैम्प साबित हो रही है। जो सांस लेने के लिए भी केन्द्र के रहमो-करम पर आश्रित है।
विधानसभा सत्र के दौरान सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने जिस तरह से प्रदेश व अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को सदन के भीतर मजबूती से रखा तथा उन पर सरकार ने भी सकारात्मक रवैया अपनाया, उससे सुजानपुर की जनता में भी उनके प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम ग्राम पंचायत टिब्बी में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन के करीब लोगों ने विधायक राजेंद्र राणा व कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिन्हें राजेंद्र राणा ने हार पहनाकर पार्टी में सम्मान के साथ शामिल किया। पार्टी की इस लगातार इस दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस में शामिल होने वालों में रविंद्र कुमार ऊर्फ सन्नी, सुरेश ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रत्न चंद ठाकुर, संतोष कुमार, रविकांत, जीत राम, राजकुमार, कृष्ण शर्मा सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता अजय भास्कर व सेवानिवृत्त शास्री परमानंद आदि रहे। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सुजानपुर विस क्षेत्र की जनता परिवार है तथा अपने परिवार के सुख-दुख में शामिल होना वह अपना कर्तव्य मानते हैं, उसमें न तो किसी की पार्टी पूछी जाती है और न ही जाति, धर्म या कुछ और। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भावना से अब तक उन्होंने जनता की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की बकाया राशि 3 करोड़ 71 लाख रुपए को देने की सहमति से दी है। स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इस मौके पर राजेंद्र राणा ने पंचायत की जनता की समस्याएं भी सुनीं तथा उन्हें हल किया। उन्होंने टिब्बी गांव की सडक़ के लिए सवा 2 लाख रूपए, मुढान चम्बियाला महिला मंडल के लिए 2 लाख रूपए, सौरकड़ गांव में सडक़ निर्माण के लिए सवा लाख रूपए, मुख्य सडक़ मार्ग से दलेर ङ्क्षसह के घर तक के रास्ते के निर्माण के लिए 1 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। गांववासियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा क जिस घर में पानी नहीं आ रहा है, उनको पानी की नई पाइप डलवा दी जाएगी। इस मौके पर टिब्बी पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर शर्मा, उपप्रधान हेमराज शर्मा, वार्ड सदस्य रक्षा देवी, मझोग सुल्तानी पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह, बी.डी.सी. लुड्डी राम व कृष्ण चंद, कुठेड़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, कैप्टन बाबू राम, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जगदीश कौशिश व दुनी चंद शर्मा तथा प्रवीण ऊर्फ लक्की सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
नगर परिषद घुमारवीं के साथ लगती महरोल पंचायत के महरोल गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक युवक की नजर तेंदुए के शावक पर पड़ी। युवक ने तुरंत नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा को इस बारे में दूरभाष पर सूचना दी। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम घुमारवीं शशी पाल शर्मा और डीएफओ बिलासपुर सरोज भाई पटेल से बात की। कुछ ही क्षणों में वन विभाग घुमारवीं की टीम बीओ देश राज की अगवाई में मौके पर पहुंच गई। और उन्होंने शावक को वहां से उठाया तथा पशुएलचिकित्सा अस्पताल ले आए। नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अंकुश नामक युवक का फोन आया था जिसने यह सूचना दी। उन्होंने कहा कि हालांकि शावक सुरक्षित है लेकिन इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि शावक मां कहीं नजदीक ही हो ऐसे में लोग आने जाने में पूरी एहतियात बरतें। अब जबकि मादा तेंदुआ अपने बच्चे की तलाश करेगी तो संभवतया वह आक्रामक होगी। ऐसे में सभी लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें। समाचार लिखे जाने तक शावक का उपचार चल रहा था। वहीं वन विभाग की टीम में बीओ देशराज के अलावा वन रक्षक विरेंद्र, नीलम, प्रेमलाल, प्रदीप व सफाई कर्मचारी गोविंदा भी शामिल थे।
रविवार को महा शिव पुराण कथा का शुभारम्भ हो गया। इस अवसर पर पावन महाशिव पुराण कथा ग्रंथ और कथा वाचक पंडित सुरेश भारद्वाज के साथ उनकी टीम को गाजे बाजे के साथ आयोजन स्थल तक लाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा भी निकाली। ब्रहमलीन बाबा हंसा गिरी जी महाराज द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को अब बाबा भोला गिरी आगे बढ़ा रहे हैं। विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ कथा कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्रथम दिन कथा का शुभारंभ करते हुए पंडित सुरेश भारद्वाज ने कहा कि त्रिलोकी के स्वामी भगवान शंकर के लिए भी गणपति महाराज प्रथम पूज्यनीय थे। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान शिव ने ही गणेश पूजन किया था। इस मौके पर पंडित सुरेश भारद्वाज ने एक रोचक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब भगवान शिव द्वारा गणेश जी का शीश काटा गया तो काफी बवाल मचने के बाद माता पार्वती को शंकर ने वचन दिया कि सबसे पहले हमारे पुत्र गणपति की पूजा होगी तभी इसका लाभ सर्व जन को मिलेगा। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर जब त्रिपुरासुर नामक राक्षस के साथ जब युद्ध करने के लिए गए तो उन्हें रणभूमि में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैलाश पति जी के रथ का पहिया टूट गया और वे घायल हो गए। वापस कैलाश पर आकर माता पार्वती ने शंकर से कहा कि आप बिना गणपति पूजन के गए थे इसलिए आपको विपत्ति का सामना करना पड़ा है। इसलिए अपने वचन का पालन करें। भगवान शिव ने कैलाश पर्वत पर बड़ी धूम-धाम से गणपति पूजन का उत्सव किया और त्रिपुरासुर राक्षस पर विजय प्राप्त की। भगवान शिव ने कहा कि जो भी किसी कार्य करने से पूर्व गणपति महाराज का पूजन करेगा उसे यश, वैभव, धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। कथा के अंत में बम भोले के सुंदर भजन भी गाए गए।
धर्मशाला से शीत सत्र से लौटते ही सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने पटलांदर के रैस्ट हाऊस में बैठक का आयोजन किया, जिसमें लगभग 3 दर्जन लोग भाजपा का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस की इस सर्जिकल स्ट्राइक में पटलांदर भाजपा ग्राम केंद्र के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक कांशी राम ने भी कमल का दामन छोड़कर हाथ में विश्वास दिखाते हुए कांग्रेस को अपनाया।इस दौरान कांग्रेस पार्टी में कांशी राम सहित कंचन देवी, विजय कुमार, रीना कुमारी, वीना देवी, रेखा देवी, सोनिका, नायब सूबेदार राज कुमार, अमरदीप कुमार, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार, संजीव कुमार, रिटायर रेलवे से पुरषोत्तम दास, चंदू राम, जग्गो राम, कैप्टन प्रकाश चंद, रजत, रोहित चौधरी, आशीष कुमार व हवलदार विजय कुमार आदि शामिल हुए। विधायक राजेंद्र राणा ने सबको विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कर उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा नेता कांशी राम ने कहा कि भाजपा केवल लारे-लप्पे ही लगाती है न तो गांव-गांव पार्टी का काम करने वालों की सुनवाई होती है और न ही विकास कार्य करवाती है। भाजपा की गलत नीतियों से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है, क्योंकि यही पार्टी ऐसी है जिस पर भरोसा किया जा सकता है।इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की बात सुनती भी है और बिना किसी भाई-भतीजावाद के जनता की समस्याओं को भी हल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास कार्यों में अडंगा डालती है, लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी ओच्छी राजनीति खेलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सदन के भीतर भी उन्होंने क्षेत्र की जनहित समस्याओं को जोरशोर से उठाया है तथा आगे भी इसी तरह अपने विस क्षेत्र की आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को पूर्व सैनिकों का बड़ा सम्मेलन सुजानपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें वर्ष 1962, 1965 व 1971 के युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले जीवित शूरवीरों को सम्मानित किया जाएगा।इस समारोह में पूरे विस क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल होंगे।इस अवसर उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुनीं तथा जनता की मांग पर ग्राम पंचायत स्वाहल के गांव डूहक से रच्छेड़ तक संपर्क मार्ग के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।साथ ही, सोलर लाइटों सहित अन्य कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की।
भाजपा वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता एवं प्रदेश फिशरमैन प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली के अगुवाई में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान को गर्मजोशी से सम्मानित किया जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों ने मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में स्वतंत्र संख्यान को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने पर हिमाचली टोपी व कुल्लूवि शाल तथा मिठाई से मुंह मीठा कर सम्मानित व गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने बड़ी ही जोरदार तरीके से स्वतंत्र संख्यान जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गर्मजोशी से भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान को बधाई दी इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितेषी पार्टी है सभी को साथ लेकर सभी का विकास सबका साथ की विचारधारा के साथ प्रदेश व देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा कटिबद्ध रहती है भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली के नेतृत्व में हजारों अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत किया है इस मौके पर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि अब्दुल हमीद रहमान ,झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हाजी बशीरदिन ,घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हाजी खेर दिन ,सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि दानिश अख्तर के इलावा आर एस एस इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बल्किश खान, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य नीतीश कुमार ,के इलावा मुस्ताक चौधरी ,मिर्जा समीर ,सनीम अख्तर ,सलीम ,शमीम ,रफी मोहम्मद ,परवेज खान ,इकबाल खान, नाजिश , अनिम सरज ,सज्जाद ,जावेद ,राहिल ,मोहम्मद अनीस , राहिल इत्यादि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व मुस्लिम समुदाय मौजूद रहा।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर के माताजी के रसोईघर में और मुख्य पुजारी कक्ष में व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी यह जानकारी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम सुभाष गौतम ने दी उन्होंने कहा कि की माता जी की रसोई घर में और पुजारी कक्ष में जो भी थोड़ी बहुत कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा और व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम ने जहां पर पुजारी कक्ष का निरीक्षण किया वहीं पर मुख्य पुजारी मुकेश गौतम असिस्टेंट मुख्य पुजारी शुभम गौतम ने उन्हें पुजारी कक्ष मैं आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीम सुभाष गौतम जी कहा कि जो भी कमियां पुजारी कक्ष और रसोई घर भी रह गई है उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इस पर आगामी कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता मंदिर न्यास को निर्देश जारी करेंगे ताकि माता जी की रसोई और पुजारी कक्ष की जो भी समस्या दूर किया जा सके।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बिलासपुर में जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेले के उद्घाटन अवसर पर कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता और नशा निवारण जैसे अभियानों को संयुक्त रूप से रेडक्राॅस के साथ चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए विश्वभर में जाना जाता है और इसने असंख्य गरीब लोगों की सहायता की है तथा मानवीय मूल्यों को संजोए रखने के साथ निराश और गरीब लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जिला में रेडक्रॅास द्वारा विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही है, जिससे असंख्य लोगों को लाभ पहुंचा है। जिला रेडक्राॅस की उपलब्धियों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्राॅस की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से रेडक्राॅस में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया ताकि जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा इसमें गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों को सम्मानित भी किया। उपायुक्त एवं जिला रेड क्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला ट्रक आप्रेटर काॅपरेटिव सोसायटी ने जिला रेडक्राॅस को 6.5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने सौ से भी ज्यादा बार रक्तदान करने वाले सुशील पुंडीर, विपिन चंदेल तथा राकेश पाठक को सम्मानित किया। उन्होंने जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग व शराब के सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के बाद अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विनय धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। नगर परिषद की अध्यक्षा सोमा देवी, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा और जिला रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा पारूल गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले राज्यपाल ने जिला रेड क्राॅस सोसाइटी और जिला पुलिस द्वारा आयोजित नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैराथन को परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने पशु ट्राॅमा केन्द्र का दौरा किया और लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया और रोगियों का कुशलक्षेम जाना।
भारत सरकार के केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह को दिल्ली में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड 2019 से नवाजा। दिल्ली के भारत संविधान क्लब के अंतराष्ट्रीय सभागार में शीला सिंह को एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड समस्त भारत के सौजन्य द्वारा दिया गया। गौरतलब है कि सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब जिला बिलासपुर मुख्य संरक्षक शीला सिंह कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर चुकी है , महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। एशिया एक्सीलेंसी अवॉर्डी एवं रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं। समाज में विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध रहते हुए उन्होंने पिछले कई वर्षों में महिला उत्पीड़न की शिकार दर्जनों महिलाओं को इंसाफ दिलाया है व बेसहारा लोगों का सहारा बन कर उन्हें सही दिशा में मोड़ने का प्रयास किया है।
भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर द्वारा नशा निवारण विषय पर जिला कल्याण विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान से प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थो के सेवन की रोकथाम पर राज्य स्तरीय विशेष अभियान दिनांक (11 नवम्बर 2019 से 15 दिसम्बर 2019 तक) के अन्तर्गत राजकीय वरि0 माध्यमिक पाठशाला जुखाला में जन चेतना संस्था झण्डूता के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन करवाया गया। कार्य्रकम में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। वर्तमान में नशा एक विकराल समस्या बनती जा रहा है जिससे हमारी युवा पीढी का भविष्य अन्धकारमय हो रहा है। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने भाषा विभाग से आग्रह किया कि भविष्य में इस तरह के आयोजन समय-2 पर पाठशाला में करवाएं जाए। भाषा विभाग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पाठशाला के समस्त अध्यापकों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
सहायक जिला न्यायवादी बिलासपुर नितेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी निकिता ताहिम ने कि दोषी बेन ऑफर निवासी नाइजीरिया को एफआईआर नंबर 9/19 में धारा 323, 325 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दोषी पाया। न्यायिक दंडाधिकारी निकिता ताहिम ने अभियुक्त को धारा 323 के अंतर्गत 6 महीने की कैद व 1 हजार रूपए का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया और जुर्माना न अदा करने की सूरत में 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। धारा 325 आईपीसी के अंतर्गत 2 वर्ष का कारावास व 3 हजार रूपए का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया, जुर्माना न अदा करने की सूरत में 1 महीने की अतिरिक्त कारावास का आदेश दिया। मौजूदा केस की एफ आई आर जेल अधीक्षक बैंसू राम ठाकुर की शिकायत पर 3 जनवरी 2019 को दर्ज हुआ था उनके अनुसार दोषी ने मुक्त कारागार बिलासपुर में विचाराधीन कैदी विद्यासागर से लड़ाई झगड़ा किया। विद्यासागर को इस लड़ाई झगड़े में काफी चोटें आई जिसकी चार्ज शीट पुलिस ने अप्रैल 2019 में अदालत में पेश की थी, बेन ऑफर वर्ष 2018 से मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत कुल्लू में दर्ज एक मुकदमे में विचाराधीन केस के लिए मुक्त कारागार बिलासपुर में बंद था। मौजूदा केस की तफ्तीश मुख्य आरक्षी सुशील कुमार ने की व अभियोजन पक्ष ने दस गवाहों के बयान माननीय अदालत में उपरोक्त के संदर्भ में दर्ज कराए।
घुमारवीं कांग्रेस ने गुरूवार को रैली निकाल कर बढ़ती मंहगाई, औरतों के साथ हो रही हैवानियत, बेरोजगारी नशाखोरी, बैंक घोटालों, रुपये की घटती कीमत, गैर हिमाचलियों को सरकारी नौकरी, स्थानीय विधायक के खास ठेकेदारों द्वारा जारी लूट के विरोध में रैली निकालकर व ढोल बजा कर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजेश धर्माणी मौजूद रहे। प्याज की माला पहनकर उन्होंने प्रदर्शन में भाग लिया। धर्माणी ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा आम जनता को लूटा जा रहा है। राशन के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं प्याज की खरीद करना आम जनता से दूर हो गया है। पूरे देश भर में आम जनता मंहगाई की मार से परेशान है। विधानसभा क्षेत्र की बात करते हुए धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में 250 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए थे। लेकिन आज या तो उन कार्यों को बंद किया गया कुछ एक रद्द कर दिए गए या फिर कुछ कार्यों को लेट किया गया। आज क्या कारण हैं कि नवार्ड से स्वीकृत देहरा कोट की सिंचाई योजना पर कार्य नहीं हो रहा है। इसके साथ ही 6 करोड़ की लागत से बनने वाले स्पोर्टस इंडोर स्टेडियम का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं दो करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली पार्किंग पर भी कोई काम नहीं हो पा रहा है। धर्माणी ने कहा कि काम गंभीरता के साथ होना चाहिए। घुमारवीं की जनता बिस्तर की मांग नहीं कर रही है। यहां के लोग चिकित्सकों की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। धर्माणी ने कहा कि आज घुमारवीं में पांच लोगों की सरकार है। यह पांच विधायक के खासमखास हैं। अब भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि औरतें मर रही है सरकार सो रही है, गरीब रो रहा है सरकार सो रही है, बेरोजगार मर रहा है सरकार सो रही है, महंगाई बढ़ रही है सरकार सो रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष जागीर मेहता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतपाल, पूर्व प्रधान धर्म पाल, अमित कुमार, स्याम लाल, प्रेम लाल खाची, मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नेपाल पोखरा में 1 से 10 दिसम्बर तक सम्पन्न हुई सैफ गेम्ज़ में स्वर्ण पदक हासिल कर लौटी भारतीय महिला हैंडबाल टीम का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में 6 खिलाड़ी बिलासपुर के मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की है। इन 6 खिलाड़ियों का हर मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। इनकी शानदार खेल की बदौलत भारत ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। बिलासपुर पहुंचने पर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी एडमिशन ऑफिस में स्वागत किया गया। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के एडमिशन हेड गुरमिंदर सिंह व काउंसलर निशा धीमान ने सभी खिलाड़ियों निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, दीपशिखा व उनके कोच सचिन चौधरी को हार पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीश सोनी, पुनीत शर्मा, नितिन सोनी, कमलेन्द्र शर्मा, भूपेश चन्देल, संजय सैनी, लक्की आदि उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एवं प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह को 13 दिसंबर को दिल्ली में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा। इससे पहले भी उपायुक्त बिलासपुर द्वारा समाज सेवी शीला सिंह को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने हेतु रेडक्रास अवार्ड से नवाजा जा चुका है। गोरतलब है कि सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब जिला बिलासपुर मुख्य संरक्षक शीला सिंह कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही है। 21 नवंबर 2017 को नशे के खिलाफ छेड़े अभियान, ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर चुकी है, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। जिला बिलासपुर के घुमारवीं तहसील गांव पनोह निवासी शीला सिंह के पति हरमन सिंह शिक्षा विभाग से बतौर प्रधानाचार्य सेवानिर्वित्त हुए है। गत 13 नवंबर 2019 को चिट्ठा सरगना एवं नशा माफियाओं के खिलाफ हजारों युवाओं की अगुवाई करते हुए चिट्टा सरगना एवं नशा माफिया कि लाल कपड़े में घसीटते हुए शव यात्रा निकाली। इसमें जिला बिलासपुर के विभिन्न ब्लॉकों के हजारों युवाओं ने भाग लिया और नशे के खिलाफ एक कड़ा प्रहार किया। समाज सेविका शीला सिंह का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती है। समाज में विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध रहते हुए उन्होंने पिछले कई वर्षों में महिला उत्पीड़न की शिकार दर्जनों महिलाओं को इंसाफ दिलाया है व बेसहारा लोगों का सहारा बन कर उन्हें समाज के सही दिशा में मोड़ने का प्रयास किया है। रेनबो स्टार क्लब की प्रवक्ता अनीता ने बताया कि 13 दिसम्बर को दिल्ली के भारत संविधान क्लब के अंतराष्ट्रीय सभागार में शिला सिंह को एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड समस्त भारत के सौजन्य से मिलेगा जिसमें भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री उन्हें अवार्ड से नवाजेंगे।
बिलासपुर जिला की छडोल पंचायत का एक नन्हा सा कलाकार सौरव ठाकुर आजकल सोशल मीडिया पर गायकी की दुनिया मे वाहवाही लूट रहा है। यह कलाकार मात्र अभी 12 साल का है और बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में 7 वीं क्लास में पड़ रहा है। इसके पिता श्याम लाल ठाकुर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इनकी माता नीलम ठाकुर बिलासपुर में बने पूर्णम मॉल में कार्यरत है। माता की कमाई से ही घर का खर्चा चलता है। सौरव ठाकुर से विशेष बातचीत में पता चला कि उसे बच्चपन से ही गाने का शौक है। सौरव ठाकुर ने कहा कि आने वाले भविष्य में वह इस क्षेत्र में ओर अच्छा काम करेंगे और अपनी गाने निकालेंगे। अभी तक सौरव बड़े कलाकारों के ही गाने गा रहे है।
श्रम अधिकारी प्यारे लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा बिलासपुर में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत मजदूरों की स्वास्थ्य जाँच के लिए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से शिविर का आयोजन करवाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी व खंड चिकित्सा अधिकारी सदर द्वारा शिविर में मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयत्नों से कैम्प में प्रयास सोसाइटी को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इस सोसाइटी के माध्यम से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत चार मोबाइल वैन कैम्प में शामिल हुई तथा लगभग 566 मजदूरों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, पेरामेडिकल स्टाफ तथा सहित प्रयास सोसाइटी की तरफ से भी चिकित्सक और पेरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में जिला हेल्थ एजुकेटर प्रवीण शर्मा भी शामिल हुए व स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा वर्कर्स भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जिन मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई उनके सारे क्लिनिकल टेस्ट मौके पर ही किये गए तथा सभी मजदूरों को मौके पर सभी दवाइयां मुफ्त दी गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मजदूर कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मजदूरों को दी गई व प्रवीण शर्मा हेल्थ एजुकेटर द्वारा मजदूरों को नशे से होने वाले नुकसानों व एड्स के बारे जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश धडोच, डॉ कुलदीप ठाकुर, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. विकास, डॉ. रविकांत, डॉ. कनव, डॉ. अंकिता ने मजदूरों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर के आयोजन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर का निर्माण कर रही कंपनियों एन. बी. सी. सी. के उप-महाप्रबंधक एस. पी. सिंह व नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी के संयुक्त महा-प्रबंधक प्रेम सागर की तरफ से सहयोग बहुत ही सकारात्मक रहा तथा इन्होने कैम्प के आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम किये थे।
बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला रौड़ा में 5 दिन चले एनएसएस के राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस शिविर के समापन पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। उन्हें स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा, एनएसएस के राज्य समन्वयक दलीप सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुधीर गौतम ने हिमाचली टोपी व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने एन.एस.एस. स्वयंसेवियों की परेड का निरीक्षण किया व सलामी भी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संघर्ष की भट्टी में तप कर जो लोहा बाहर निकलता है वही कुंदन बनता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में ही संघर्ष की आदत होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को इतनी ज्यादा सुविधाएं मुहैया न करवाएं कि वे जीवन में थोड़ी सी मुसीबत का भी सामना न कर सकें। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि अपनी ड्यूटी को नौकरी न समझकर सेवा कार्य समझ कर करें। विद्यार्थियों से भी उन्होंने आह्वान किया कि माता व गुरुजनों का आदर करना कभी न छोड़ें तथा जीवन में लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए पूरी लग्न से जुटें। वहीं एन.एस.एस. के राज्य समन्वयक दलीप सिंह ने बताया कि इस 5 दिवसीय शिविर में करीब 400 एन.एस.एस. स्वयंसेवियों ने बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त किया। सुबह 5 बजे उठने से लेकर रात्रि 10 बजे सोने तक उन्होंने जहां व्यायाम व योग को सीखा वहीं दोपहर के बौद्धिक सत्रों में विभिन्न स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से उत्कृष्ट जानकारी प्राप्त की। इस समारोह में अर्की स्कूल की हिमानी, बिलासपुर की मीनाक्षी, मास्टर टे्रनी चंद्ररेखा, हमीरपुर के मोह मद अनु, दाड़लाघाट की मुस्कान ने एकल गीत प्रस्तुत किए। वहीं मास्टर ट्रेनी डा. दलबर कुमार ने भाखड़ा डैम में पुराने बिलासपुर शहर के डूब जाने पर बने गीत 'चल मेरी ङ्क्षजदे नई दुनिया बसाणी, डुबी गए घर बार आई गया पाणी सुनाकर माहौल को गंभीर बना दिया। मास्टर ट्रेनी शिवेन ने हास्य रश से भरपूर कविता सुनाई जबकि सोलन की तमन्ना व सहेलियों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। बिलासपुर की शिवानी एवं सहेलियों ने भी कहलूरी नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी बांटे। वहीं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी सुधीर गौतम ने सभी प्रतिभागियों व मास्टर ट्रेनी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए सुशील पुंडीर, सेवानिवृत्त प्राचार्य जय राम शर्मा, एस.एम.सी. प्रधान संतोष जोशी, शिविर पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा व अरुण गौतम, सुरेश नड्डा, प्रधानाचार्य दीप शर्मा, डी.ए.वी. स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर, एस.एम.सी. सदस्या दीपा शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 14 दिसम्बर को जिला बिलासपुर में जिला स्तरीय रेडक्रास मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जिला स्तरीय रेडक्रास मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेडक्रास मेले को सफल बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय रेडक्रास मेला 14 व 15 दिसम्बर को नगर परिषद बिलासपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय रेडक्रास मेले के दौरान मेला स्थल पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां, बेवी शो, फूड कार्नर भी लगाएं जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि रेडक्रास मेले के दौरान नाटय दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय जनता से रेडक्रास मेले में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, एसडीएम रामेश्वर, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, सीएमओ डा0 प्रकाश दरोच, डीआरओ देवी राम, जिला कल्याण अधिकारी अमरजीत डोगरा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने मानव अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि महिलाएं ,बच्चे, अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य या संविधान के अनुच्छेद 23 में मानव दुव्र्यवहार या बेगार के शिकार, महिला, बालक या मानसिक रोगी, विकलांग, अनपेक्षित अभाव जैसे बहू विनाश जातीय हिंसा, जाति अत्याचार, बाढ़, सूखा, भूकंप या औद्योगिक संकट के शिकार, औद्योगिक श्रमिक या कारागृह, किशोर, मनोचिकित्सा अस्पताल या मनोचिकित्सकीय परिचर्चा गृह में अभिरक्षा में रखे गए व्यक्ति, हिजड़ा समुदाय से संबंधित समुदाय से संबंधित या ऐसे व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 3 लाख से कम या एचआईवी एड्स से पीड़ित व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता पाने के हकदार हैं।सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर आक्षी शर्मा ने मानव अधिकार दिवस के महत्व व इसके आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन अभिषेक ठाकुर ने मानव अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन रोशन लाल ठाकुर ने परिवार न्यायालय अधिनियम के बारे में बताया। सीनियर सिविल एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हितेन्द्र शर्मा, सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निकिता ताहिम, जिला न्याय वादी अजय कुमार, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन चमन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लिया।
कीरतपुर नेरचौक फोरलेन ठेकेदार यूनियन ने अपना रवैया काफी कड़ा कर दिया है। पिछले कल वार्ता के विफल हो जाने के बाद मंगल वार को यूनियन के सदस्यों द्वारा स्वारघाट के आगे कैंची मोड में फोरलेन के चले हुए काम को रुकवाया और कहा जब तक एनएचएआई द्वारा उनकी बकाया देनदारी नहीं दी जाएगी तब तक हिमाचल प्रदेश में जहां-जहां एनएचआई के काम चले हुए है वहां पर ठेकेदार यूनियन ऐसे ही काम बंद करवाएगी। ठेकेदारों ने कहा कि बुधवार को मंडी में जाकर जडोल में जहां पर कार्य चला हुआ है वहां पर भी कार्य को रुकवाया जाएगा। एनएचएआई के जो अधिकारी है उनके दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। यूनियन ने कहा है की अब लड़ाई आर पार की लड़ी जाएगी चाहे चक्का जाम करना कि स्थिति हो। यह एनएचएआई के अधिकारियों का घेराव की बात हो। यूनियन अब किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाली नहीं है। अगर यह ठेकेदारों के पैसे को भुगतान नहीं करते है तब तक फोरलेन का कार्य कहीं पर भी शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर फोरलेन ठेकेदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल जिला बिलासपुर के अध्यक्ष विवेक कुमार जिला मंडी के अध्यक्ष दिनेश सैनी प्रदेश के महासचिव नितिन महाजन तरुण कोड़ा रवि कपूर अभिषेक भारद्वाज सुमित चंदेल, प्रेम राव,मान सिंह धीमान,सुमित चंदेल आदि उपस्थित रहे।
भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर द्वारा क्रान्तिकारी साहित्यकार यशपाल की समृति पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला भाषा अधिकारी नीलम चन्देल ने की जबकि मंच का संचालन कविता सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ साहित्यकारों द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्जवलित करके किया गया। प्रकाश चन्द शर्मा ने सबसे पहले सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की। उसके उपरान्त रविन्द्र भटटा तथा जसबन्त सिंह चंदेल ने यशपाल के बारे में पत्र वाचन किए। प्रदीप गुप्ता की पंक्तियां थी- बदली गया जमाना बदली गए माहणू। ‘‘ अमर नाथ धीमान ने ‘‘ कछ नी सौग्गी आया जोको, कुछ नी सौग्गी अस्सारे जाणा‘‘। जीत राम सुमन ने, अपणी गल्ल तू अप्पू ही सोच, हुण रिश्तेयां बिच बी पईगा खोट‘‘। रविन्द्र ठाकुर की कविता की पंक्तियां थी, कहलूर के सैनिक वीर महान, दुनिया में निराली तेरी शान‘‘ । रविन्द्र शर्मा ने ‘‘ ऊकल बुटिए दिती रा धुआं, खुरक लगी जान्दी जे इर्ससा जो छुवां ‘‘। दिनेश संवत् ने कुछ यूं कहा- जो मर्जी लिवास, तय कद दो मेरा, रंग वो रहे, जिसपे दाग न लगे ‘‘। कविता सिसोदिया ने ‘‘ यशपाल स्वतँन्त्रता सेनानी, वीर क्रान्तिकारी और साहित्यकार, आप जैसी महान विभूति को हम सभी का शत्-शत् नमस्कार‘‘। सुरेन्द्र मिन्हास ने ‘‘ चिट्टा होया मेरा शहर‘ शीर्षक से रचना प्रस्तुत कीं, पंक्तियां थीं- कम्बदे हत्थ कनें कम्बदा बदन, आाग सेकणे ते नही हटदा मन्न‘‘ । शिवपाल गर्ग ने ‘‘ न हम जाणी न जाणी सखियां। एस.आर.आजाद ने -कियां हो किसी पर बी हो, द्वाड़ा बाह्णा ठीक नीं हंुदा, घरे किसी रे दूर, पार - बी प्वाड़ा पाणा ठीक नीं हुन्दा‘‘। रामपाल डोगरा ने- ‘‘ मोदी जी के नाम पाती‘‘। बुद्धि सिंह चन्देल की पंक्तियां थीं- लाख टके की बात कहॅू मैं, सुन लो मेरे यार‘‘ । जसबन्त सिंह चन्देल ने ‘‘ बृद्धाश्रम से मां की पुकार‘‘ शीर्षक से रचना प्रस्तुत कीं, पंक्तियां थीं - बृद्धाश्रम से बूढ़ी मां, बेटे को पुकार रही है, सीढ़ियों पर बैठी-2 राह देख रही है‘‘। तृप्ता देवी ने ‘‘ हार ‘‘ शीर्षक से रचना प्रस्तुुत , पंक्तियां थी- हम इसलिए हारे कि उन्हे हमारी हार पसंन्द थी‘‘। सत्या शर्मा ने - नन्ही सी कली जब आंगन में खिली, शैवाल सने आंगन में मानो सुनहरी धूप खिली‘‘। लश्करी राम ने - व्यास ऋ़षिए सोनू देवी ने ‘‘ जवानी पर ही चोट होआ दी, भटका दे ए सोच होआं दी ‘‘। सुशील पुण्डीर ने परींदा शीर्षक से रचना प्रस्तुत कीं, पंक्तियां थीं- परिंदा हूं मैं, परिंदा ही रहने दो मुझे, कहते तो इंसां मुझे तुम इन्सानियत का खुश्बू अब नहीं इंसां से मुझे‘‘ । प्रोमिला भारद्वाज ने ‘‘ बिन नैसर्गिक हरियाली, पहाड़ ,पहाड़ नहीं लगते, बिन मानवीय गुणों, मनुष्य, मनुष्य नहीं लगते‘‘। कौशल्या देवी की पंक्तियां थीं- नारियों पर अत्याचारी , अब नहीं सहेगा सभ्य समाज‘‘। अरूण डोगरा रितू ने- छली जाती सैकडों अबलाएं,, नहीं रहा उनका सम्मान, गाजर मूली से कटते लोग, सस्ती हो गई इन्सानी जान‘‘। प्रकाश चन्द शर्मा ने पहाड़ी गीत सुनाया। डाॅ0 अनेक राम सांख्यान ने -बंगला प्रस्तुति- विद्रोही-नजरूल इस्लाम ‘‘ बोलो वीर चिरोन्नत ममशीर‘‘। डाॅ0 सुरेन्द्र सुमन ने गालिब के उपर कविता पाठ किया। इन्द्र सिंह चन्देल ने पहाड़ी लोकगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोकनाट्क समिति झण्डूता द्वारा धार्मिक गीत तथा लोकगीत प्रस्तुत किए। अन्त में ज़िला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने सभी साहित्य कारों का इस कार्यक्रम में रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया और साहित्यकार यशपाल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा विभाग के कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया । इस अवसर पर इन्द्र सिंहं चन्देल, अमर सिंह, इत्यादि काफी संख्या में दर्शक शामिल रहे।
बिलासपुर स्थित दयानंद मॉडल हाई स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हर कक्षा के छात्रों व छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई । स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने स्कूल रिपोर्ट पढ़ी तथा बताया कि उनके स्कूल से कई प्रतिभाएं निकली हैं जो आज देशभर में स्कूल का नाम रौशन कर रही हैं । चेयरमैन सुरेंद्र पाल दास उर्फ बब्बल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हर विद्यार्थी को आगे बढ़ना चाहिए लेकिन इसके अलावा खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी निरंतर होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह बच्चों को संस्कार दें ताकि उनका और स्कूल का नाम रौशन हो सके। वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार अरुण डोगरा रीतू ने इस अवसर पर अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों से संवाद बनाया जाना चाहिए ताकि किसी भी गड़बड़ का समय रहते पता चल सके। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थीओं को मुबारक दी और कहा कि मेहनत से बड़ा कुछ भी नहीं होता। इस अवसर पर नर्सरी व के जी के विद्यार्थियों ने नाना नाना रे , प्रथम व द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों ने छोटा बच्चा जानकर ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत किया अविका ने भी बेहतर प्रस्तुति दी । तृतीय व चतुर्थ कक्षा के विद्यार्थियों ने लहंगा गीत सुनाया। सारांश ने कविता पढ़ी ।अनन्या और कंचन ने मनमोहिनी और ताल प्रस्तुति दी। तीसरी व चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने मेरा जूता है जापानी व गौरी ने कविता प्रस्तुत की । इस अवसर पर नशा निवारण को लेकर एक नाटक किया गया जिसे सभी ने बहुत सराहा। पांचवी छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने यह देश है वीर जवानों का गा कर देशभक्त माहौल बना दिया। इशप्रीत ने पंजाबी नृत्य जट दा पजामा कुड़े ढिला हो गया पर वाह वाह लूटी सृष्टि की कविता भी अच्छी रही। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने एक मजाकिया स्किट भी पेश किया। मंच संचालन अनीता गुप्ता ने किया। अंत में सामूहिक नृत्य पेश करके इस कार्यक्रम को चार चांद लगाए गए। मेधावी विद्यार्थियों को वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा रीतू ने पुरस्कृत किया, वही स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र पाल दास व प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा भी उनके साथ रहे।
नेपाल में सम्पन्न हुई 13वीं सैफ गेम्ज़ में भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा हैं। फाईनल मैच में भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने नेपाल को 35-21 से पराजित किया। भारतीय हैंडबॉल महिला की 16 सदस्यीय टीम में 6 महिला खिलाड़ी बिलासपुर की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की शामिल थी। इनका हर मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव व भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने पहले मैच में भारत के चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में 45-23 से पराजित किया। भारतीय टीम ने सेमीफाईनल मैच में बंगलादेश को भी एकतरफा मुकाबले में 41-21 से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल में भारत का मुकाबला सैफ गेम्ज़ के आयोजक नेपाल को 35-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों निधि शर्मा, दीपशिखा, मेनिका पाल व प्रियंका ठाकुर का शानदार प्रदर्शन रहा है। हर मैच में इनके सम पर भारतीय टीम ने स्कोर एकतरफा कर दिया। बधाइयों का सिलसिला आरम्भ मोरसिंघी पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, आई आर शर्मा, बी आर शर्मा, शहजाद, बाबूराम, बी डी शर्मा, राहुल चौहान, पवन कुमार व मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की खिलाड़ियों ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव व भारतीय ओलम्पिक संघ कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, चीफ कोच मोहिंद्र पाल, सचिन चौधरी, सोना दुबे व भारतीय टीम सदस्यों , हैंडबॉल संघ के राज्य अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नन्द किशोर शर्मा व कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लो व भारतीय टीम में शामिल मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की 6 खिलाड़ियों की कोच स्नेहलता को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
बिलासपुर : नशे का अवैध धंधा करने वालो के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा छेड़ी गई मुहीम में बिलासपुर पुलिस की एसआईयु टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसआईयु टीम ने शनिवार शाम को नौनी चौक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वह हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्वारघाट की तरफ से एचआरटीसी की हरिद्वार मंडी बस नंबर HP31A 8971 आई। एसआईयु टीम ने जब इस बस की चेकिंग की तो बस की सीट नंबर 5 पर बैठा युवक पुलिस को देख कर घबरा गया और उसने इस घबराहट में एक पोलीथिन का पैकेट अपने पैरो के पास फेंक दिया जिसे पुलिस वालो ने देख लिया, जब इस पोलीथिन के लिफ़ाफ़े को खोल कर देखा तो इसमें चिट्टा पाया गया। इसका कुल वजन 6.22 ग्राम पाया गया। इस युवक की शिनाख्त विवेक शर्मा पुत्र राजपाल उम्र 27 वर्ष कृषि कालोनी अखाडा बाजार कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी युवक चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है जबकि इसके माता पिता सरकारी कर्मचारी है। पुलिस की एसआईयु टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसआईयु टीम के अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर व राजेश कुमार ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। गौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस की एसआईयु टीम ने नशे का कारोवार करने वाले लोगो की नाक में दम कर रखा है और आए दिन नशे करोवारियो को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर रहे है।
बिलासपुर : कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है जिसके अब सुखद परिणाम भी सामने आने लग पड़े हैं। प्रदेश के किसानों ने अब बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को अपनाना शुरू कर दिया है। जो कि हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस दिशा में काफी सकारात्मक कदम उठा रहे है। कृषि मंत्री धर्मशाला में विधानसभा सत्र के लिए जाते हुए पत्रकारो से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर में पर कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में किसानों ने प्राकृतिक खेती में नए आयाम स्थापित किये हैं जिसको देखते हुए जिला में इसी महीने बड़े स्तर का किसान मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमे किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर प्रतिबध्द है और इसी दिशा में प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री का बिलासपुर पहुंचने पर कृषि अधिकारियों ने टोपी व शाल पहना कर अभिनंदन भी किया। कृषि मंत्री बिलासपुर से धर्मशाला में होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए रवाना हुए।
प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में वर्ष-2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से प्रदेश में कई योजनाओं व कार्यक्रमों को शुरू किया गया है किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर सकते है। जल से कृषि को बल योजना के तहत नदी, नालों पर चेक डैम बनाकर खेतों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यह जानकारी विधायक राजेंद्र गर्ग ने पंतेहड़ा पंचायत में कृषि विभाग के घुमारवीं ब्लाक द्वारा सीड विलेज कार्यक्रम के तहत किसानों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में दी। उन्होंने बताया कि उप मंडल घुमारवीं में किसानों की आर्थिक को सुदृढ़ करने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमो के तहत लगभग 1 करोड 50 लाख रुपए की धनराशि चालू वित्त वर्ष में व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 प्रतिशत किसान छोटे व सीमांत किसान की श्रेणी में आते है और जल से कृषि को बल योजना के तहत पंतेहड़ा पंचायत में योजना के तहत दो चेक डैम बनाए जाने प्रस्तावित है, जिन पर लगभग 16 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी और किसानों के खेतों को समुचित मात्रा में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेक डैम बनाने से भूमिगत जलस्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब छोटे बड़े सभी किसान पात्र हैं योजना के तहत किसान परिवारों को 6 हजार रूपए वार्षिक कृषि पर होने वाले छोटे खर्चों को वहन करने के लिए प्रदान किए जा रहे है यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। प्रदेश सरकार किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज, खरपतवार, कीटनाशक 50 से 80 प्रतिशत उपदान पर उपलब्ध करवाकर कृषकों की हर संभव सहायता कर रही है और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की दर लगातार दूसरे वर्ष कम करके ७५ पैसे प्रति यूनिट से 50 पैसे प्रति यूनिट किया गया है इससे कृषि लागत कम हुई है और लाखों किसान लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के तहत छोटे व मध्यम कृषकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जन-जाति के लाभार्थियों को ट्रैक्टर, पावर टिलर, वीडर, घास-फसल काटने की मशीने ५० प्रतिशत उपदान पर उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम पर करोड़ों रुपए की धनराशि चालू वित्त वर्ष में व्यय कर खेती की लागत को कम करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है और किसान इससे लाभान्वित होकर लाभ उठा रहे है। मुख्यमंत्री खेत सरंक्षण योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खेतों की निरंतर रखवाली आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए योजना के तहत किसानों को सोलर बाड़-बंदी लगाने के लिए 80 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है और किसान सामूहिक रूप से खेतों की बाढ़ बंदी करने के लिए 85 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाता है उन्होंने बताया कि किसानों की मांग व सुझाव पर प्रदेश सरकार ने अब कांटेदार तार या चैनलिंक बाढ़ लगाने पर भी 50 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है जिसका किसान लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को इस योजना के बारे में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत सरंक्षण योजना के तहत घुमारवीं उपमंडल में 48 लाख रूपए की धनराशि व्यय कर क्षेत्र की 180 बीघा कुषि योग्य भूमि को संरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं ब्लॉक में 900 किवंटल उच्च गुणवत्ता व बेहतर उत्पादन देने वाला गेहूं का बीज किसानों को मुहैया करवाया गया है। स्थानीय पंचायत के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर फागत गांव में सामुदायिक भवन बनाने हेतु 2 लाख रूपए और खुवण-हटवाड़ पैदल रास्ते पर नाले में पुलि बनाने के लिए 1 लाख रूपए तथा बलौनी-पटा संपर्क मार्ग के रखरखाव के लिए 1 लाख रूपए स्वीकृत करवा दिए गए है। इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ रवि शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती सहित कृषि विभाग द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किसान खेती बाड़ी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान व परामर्श के लिए कृषि विषेषज्ञों से टोल फ्री नम्बर 18001801551 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा वयोवृद्ध स्वंतत्रता सेनानी बुद्धी राम को भी सम्मानित किया गया। शिविर में किसानों को गेहूं के बीज को उपचारित करने का प्रशिक्षण दिया गया तथा गेहूं की फसल को बीमारियों से बचाने के तौर-तरीकों से भी अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सदस्य राजेश ठाकुर, एचडीओ कुलदीप शारदा, पंचायत प्रधान शीतल भारद्वाज, कृषि विकास अधिकारी घुमारवीं देव राज शर्मा, उप प्रधान लुहारवीं पंचायत राजिंदर चदेंल, शास्त्री, कृषि विस्तार अधिकारी विकास धर्माणी, अमर नाथ, ब्रह्मानन्द, रणजीत, विजय, संजीव, नरेश, वेद प्रकाश के अतिरिक्त क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
वन परिवहन एवं युवा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वन परिक्षेत्र भराडी के वन विश्राम गृह निहारी में वन बीट निहारी में चले हुए एक्सपेरिमेंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगलों में आपार धन सम्पदा है, लेकिन पिछले कई वर्षों से जंगलों में पेड़ सूख रहे थे और गिर रहे थे, लेकिन उनको उठाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में अनुमति के लिए आवेदन किया था। उन्होने बताया कि 2018 में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने प्रयोगात्मक तौर पर प्रदेश में तीन रेंजो के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसमें जिला बिलासपुर की भराड़ी रेंज और जिला सिरमौर की पौंटासाहिब रेंज और जिला कांगडा की नूरपुर रेंज शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि इन रेंजों में यह प्रयास सफल रहा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय इसकी प्रगति से संतुष्ट रहा तो उसके पश्चात माननीय न्यायालय के आगामी आदेशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने वनवीट निहारी में चले हुए एक्सपेरिमेंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया। इस अवसर पर विधायक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला आईटी सेल संयोजक राजेश, सेवानिवृत्त प्रमुख अरण्यपाल बीपी मोहन, मुख्य अरण्य पाल रणवीर सिंह पटियाल, डीएफओ सरोज भाई पटेल के अतिरिक्त प्रमुख अरण्यपाल योजना पीएल चौहान, वन परिक्षेत्र अधिकारी निशिथ कुमार, आर टी ओ. एसके. पराशर, आरएम पवन शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री कृष्ण भजन "सांवरा" से धूम मचाने वाले भजन गायक अभिषेक सोनी अब जल्द ही "फ़कीरी" भजन लेकर आ रहे है। वैराग्य व समर्पण भाव से ओत-प्रोत इस भजन की शूटिंग शुरू हो गई। युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा के निर्देशन में भजन के कुछ दृश्य शनिवार को बल्हसीणा जंगल और खबड़ी माता मंदिर में फिल्माए गए। इसके अलावा भजन को एतिहासिक बच्छरेटू किला व बाबा बालक नाथ जी की नगरी शाहतलाई में शूट किया जाना है। इस भजन को अभिषेक सोनी ने खुद लिखा है और कंपोज भी किया है। वहीं, भजन को कुदरत स्टूडियो में रिकार्ड किया गया है और इसका म्युजिक युवा संगीत निर्देशक प्रत्युष व उत्कर्ष शर्मा ने तैयार किया है। यह दोनों संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा के बेटे है। शूटिंग के दौरान जावेद इकबाल, निशांत कपूर, महेश बंसल व राघव शर्मा प्रोडक्शन का जिम्मा संभाल रहे है। बताते चलें कि बिलासपुर के रहने वाले भजन गायक अभिषेक सोनी के इससे पहले "सांवरा", "उड़ देया पंछिया" व "माता रानी तू है बड़ी प्यारी" आदि भजन रिलीज हो चुके है। बाक्स :- निर्देशक अभिषेक डोगरा ने बताया कि दो दिनों तक यहां भजन शूट किया जाना है। भजन के मुताबिक लोकेशन फाइनल की गई है। भजन गायक अभिषेक सोनी ने बहुत अच्छा भजन लिखा है और गाया है। इसके वीडियो को भी काफी आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है। भजन लोगों को जरूर पसंद आएगा। इस भजन को नववर्ष के अवसर पर रिलीज करने की योजना है।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में उप निदेशक सैनिक कल्याण बिलासपुर लै0 कर्नल पीएस. अत्री सेना मैडल सेवानिवृत ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल को सशस्त्र सेना का झण्डा लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए कोई भी नागरिक अपनी इच्छानुसार दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सैनिकों के सम्मान व उनके कल्याण में भरपूर सहयोग दें। उन्होंने बताया कि इस फंड का उपयोग युद्ध में घायल सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार के लोगों की भलाई के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि वीर शहीद सैनिको के सम्मान के लिए यह आवश्यक है कि समस्त भारतवासी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश भक्ति की भावना को प्रकट करने के लिए सशस्त्र सेना झण्डे को व्यापक रूप से प्रचारित करें और उसका सम्मान करे ताकि समस्त देशवासी शहीदों के बलिदान को याद करके सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करें। उन्होंने समस्त वर्ग व कर्मचारियों से आहवान किया है कि वे यथा संभव योगदान करें ताकि देश की सीमा पर 24 घंटे सुरक्षा देने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की मदद की जा सके।
कीरतपुर नेरचौक फोरलेन ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने कहा है कि एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय से उच्च अधिकारी और आईटीएनएल के मुंबई मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी की बैठक जिलाधीश महोदय बिलासपुर की अध्यक्षता में 9 दिसंबर सोमवार को जिलाधीश कार्यालय में होगी। उन्होंने समस्त कार्यकारिणी के सदयस्यो और ठेकेदारों से निवेदन किया है कि अपनी हक के लिए इस महत्वूर्ण बैठक में भाग ले। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य मुद्दा ठेकेदारों के पैसों की अदायगी करे और उनको फोरलेन निर्माण में कार्य देना सुनिश्चित किया जाए। जो ठेकेदार बैठक में भाग लेगा उस के ही हको की लड़ाई यूनियन लड़ेगी। अगर नई कंपनी इन शर्तों को नहीं मानेगी तो यूनियन फोरलेन निर्माण के काम को शुरू नहीं होने देगी। फिर चाहे उन्हें किसी भी हद तक सड़कों पर उतर कर संघरष क्यों न करना पड़े।उन्होंने ट्रांसपोर्टर और लीस होल्डरों से भी अपील की है वो भी इस महत्तव बैठक में हिस्सा ले। इस बयान को जारी करने में यूनियन के महासचिव विवेक कुमार भी साथ थे।
बिलासपुर जिला में स्थापित बृज कराते अकादमी के चेयरमैन हरनाम दास नड्डा, प्रधान सुभाष ठाकुर, सेंसाई बृजलाल चौहान, मनमोहन शर्मा, तनुज सोनी, राकेश कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में 6 बच्चों ने कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्साह पूर्वक तरीके से उत्तीर्ण की। इन बच्चों में अकसज, आराध्या, शिवांश, वैभव, व साधना ने येलो बेल्ट तथा साना ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक टेक्निकल डायरेक्टर सेंसाई बृजलाल चौहान ने बताया कि इस समय के माहौल को देखते हुए अकादमी में सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा वह अपनी रक्षा भी स्वयं कर सकते है। कार्यक्रम के अंत में अकादमी के प्रधान सुभाष ठाकुर ने बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ बेल्ट भी प्रदान की, तदोपरांत अकादमी के चेयरमैन हरनाम दास नड्डा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। अंत में अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक बृजलाल चौहान ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए भारत शर्मा चीफ इंस्ट्रक्टर/एग्जामिनर एंड टेक्निकल डायरेक्टर एस के के आई का भी आभार व्यक्त किया।
प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी अपनी तुलना किसी से न करें अपितु साकारात्मक सोच के साथ हमेशा आगे बढ़ें तभी व्यक्तित्व विकास के साथ निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल बिलासपुर में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्र युवा सेवा शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत कही। इस अवसर पर एनएसएस कैडेट को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा वर्ग को उसके सर्वागीण विकास हेतु उचित मंच प्रदान करती है, विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ - चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि देश और समाज सही दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देशय समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समुचित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास को लेकर चलाई गई है, योजना की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के लिए कार्य करते है, इससे विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक कार्यों में रहने से उनमें समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्य रूप से युवाओं की उर्जा को रचनात्मक और कल्याणकारी कार्यों की दिशा की ओर ले जाती है। इससे युवा वर्ग जन कल्याण की भावना से राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ता है। उन्होंने कहा कि बीता हुआ समय पुनः वापिस नहीं आता, विद्यार्थी समय रहते अपना लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस छात्रों को संरचनात्मक सामाजिक कार्यों, कार्यक्रमों से जोड़ती है जिससे टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा समाज के लिए चुनौती बन गया है। नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए युवा वर्ग, बुद्धिजीवी वर्ग और प्रबुद्ध नागरिक अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि स्वस्थ समाज की कल्पना को साकार किया जा सके। एनएसएस स्टेट प्रोग्राम समन्वयक दलीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पांच दिवसीय शिविर व एनएसएस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को परेड, श्रमदान, स्वच्छता, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास व सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एनएसएस शिविर में 6 सौ विद्यार्थी भाग ले रहें है जिसमें 3 सौ लड़के व 3 सौ लड़कियां शामिल है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा प्यारेलाल चैधरी, पार्षद चमन गुप्ता, एसएमसी. अध्यक्ष संतोष जोशी, सुशील पुंडीर, ओपी गर्ग, सुरेश नडडा, विनोद ठाकुर, प्रधानाचार्य जीवन ज्योति, कुलदीप डोगरा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक संस्थाएं रेनबो स्टार क्लब, लाडली फाउंडेशन, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कहलूर विकास क्लब एवं इंटरनेशनल इनरव्हील वुमन क्लब ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था मैं उत्कृष्ट कार्य कर रहे पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा को कहलूर गौरव अवार्ड 2019 से नवाजा ।रेनबो स्टार क्लब के सरक्षक शीला सिंह की अगुवाई में बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा को कहलूर गौरव अवार्ड 2019 से नवाजा इस मौके पर हिमाचली टोपी, शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर पुलिस अधीक्षक का साक्षी वर्मा को सम्मानित किया गया। बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा द्वारा नशे पर नकेल कसने तथा ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बेहतर सुचारू रूप से लागू करने हेतु तथा नशा माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसने हेतु कहलूर गौरव अवार्ड 2019 दिया गया। इस मौके पर ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य समन्वयक एवं रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर ,शीला सिंह लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी अनीता , शालिनी ,रश्मि गौतम तथा हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत महामंत्री निर्मला राजपूत सरदार प्रताप सिंह भल्ला शहर के प्रमुख समाजसेवी मुनीर अख्तर लाली, गायत्री परिवार से पंडित सत्य देव शर्मा, नगर पार्षद रोहित कुमार ,मुस्ताक खान, ममता शर्मा ,रेखा कुमारी ,वासुदेव, नितेश ,अजय, रोशनलाल, सुशील पुंडीर ,सुधा हंस, सानिम अख्तर, ओम प्रकाश मेहता इत्यादि समाजसेवी व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे ।
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की बैठक शुक्रवार को रघुनाथपुरा में संपन्न हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता प्रांत मातृशक्ति संयोजिका विमला अंगिरस ने की। इस बैठक में विशेष तौर पर इंद्रप्रस्थ क्षेत्रीय संयोजिका सुश्री वीणा शर्मा उपस्थित रही। मंच पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की सह संयोजिका रजनी ठाकुर बजरंग दल प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा जिला संयोजिका मातृशक्ति अरुणा जयसवाल उपस्थित रही। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई के लोग मौजूद रहे। इसमें अश्वनी कपिल, नीरज जयसवाल, संजीव ढिल्लों, अमरदेव रमेश ठाकुर, राकेश ठाकुर, रामपाल मौजूद रहे। शुक्रवार की बैठक का मंच संचालन विमला ने किया। अधिवक्ता तुषार डोगरा ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की आस्थाओं व चरित्र निर्माण का काम माताएं करती आ रही है। उन्होंने अपने उदबोधन में गांव गांव में विश्व हिंदू परिषद के सत्संग चलाने पर जोर दिया ताकि प्रत्येक माता व बहन अपने घर व समाज को सुरक्षित रख पाए। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विनय शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो समाज के अंदर विकृत मानसिकता के लोग पैदा हो रहे है उन्हें मातृशक्ति संस्कारों के माध्यम से ठीक करेगी। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि अपनी बेटियों को ब्यूटी पार्लर की अपेक्षा दुर्गा वाहिनी व राष्ट्रीय सेविका समिति में जोड़ें ताकि वे अपना शारीरिक व मानसिक विकास कर पाए। जो हादसा हैदराबाद व उन्नाव में हुआ उसके लिए मौन भी किया गया। उन्होंने कहा कि सत्संग मातृशक्ति के काम का आधार है गांव गांव के अंदर सत्संग की इकाइयां गठित करें ताकि माताएं बहने अपने परिवार के पुरुष वर्ग को संस्कार देते हुए अपने गांव मोहल्ले रिश्तेदारी में भी एक सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के अंदर नशा एक बहुत बड़ी विकराल समस्या का रूप ले चुका है जिसमें लड़कियां भी धीरे-धीरे फंसती जा रही हैं तो उन्हें सत्संग के माध्यम से बाहर निकालने के लिए हम प्रयासरत हैं तथा इसके नाते समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों का प्रवास गांव में समितियों का गठन करना ही इसका निवारण है। इस बैठक में रेखा शर्मा सुनीता चौधरी पुष्पा ठाकुर उर्मिला चौहान बंनटी ठाकुर रोशनी कुमारी रामप्यारी मनजीत कुमारी ने भाग लिया।
बढ़ती कीमतों जनता के आंसू निकाल रहे प्याज को लेकर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार सत्ता से बाहर होने की तिथि बताए, क्योंकि सरकार से प्याज की कीमतें ही संभाली नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों में कहते फिरते थे कि प्याज को रखने के लिए लाॅकर खुलवाने पड़ेंगे और तत्कालीन यूपीए सरकार को सत्ता से रूखस्त करने की बातें करते थे जबकि तब प्याज के दाम 50 रूपए से भी कम थे। अब प्याज 150 रूपए प्रतिकिलो बिक रहा है। ऐसे में मोदी बताएं कि प्याज के लिए लाॅकर कब खुलवा रहे है और कब तक सत्ता छोड़ रहे है। 6 साल पहले कांग्रेस को सलाह देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपनी कही बात पर कब अमल कर रहे है, क्योंकि दूसरों नसीहत देने से पहले उस पर खुद भी अमल करना चाहिए। उन्होंने पूछा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का कहना है कि वे प्याज नहीं खाती तो क्या उनकी देखादेखी जनता भी प्याज खाना छोड़ दे।उन्होंने कहा कि पड़ोसी कमजोर देशों बांग्लादेश, श्रीलंका व पाकिस्तान की जीडीपी दर हमारे देश से बेहतर स्थिति में है, लेकिन सच्चाई को अनदेखा सरकार खुद को पाक साफ बता रही है। केंद्र सरकार हर जिम्मेवारी से भागने वाली सरकार बन गई है और अब भी अपनी गलत नीतियों का ठीकरा पूर्व सरकारों पर फोड़ रही है।
सपने वो नही जो हम नीद में देखते है सपने वो है जो हम जाग कर पूरा करते है। यह बात अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में दिल्ली में आयोजित बॉस क्लासिक मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जिला बिलासपुर के प्रतिभागी बॉडी बिल्डर आदित्य दास ने कही। आदित्य दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्र व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बॉडीबिल्डर प्रतिभागीयो ने भाग लिया। इसमें हिमाचल से उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन इस चैंपियनशिप में दिखया। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में वह विभिन्न केटेगिरी में विजयी रहे है और उन्होंने जो सपने बचपन से देखा था उसे पूरा करने में जिस तरह से उनके पिता दिनेश पाल मुन्ना व माता भारती दास का सहयोग रहा है क्यूंकि जब उन्होंने बॉडीबिल्डिंग की शुरुआत की थी तो बहुत सी बातें उनके अभिभावकों को लोगो से सुननी पड़ी की बॉडी बनाकर क्या करेगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी यदि अभिभावक उनके भविष्य को लेकर अपने सपने थोंपने की अपेक्षा बच्चों के सोचे गए सपनो को पूरा करेंगे तो वह किसी भी गलत रास्ते पर जाने से पूर्व अभिभावकों के प्रति सही विचार अवश्य सोचेगे।
वीरवार को त्युंन सरयून धार किसान एवम श्रमिक कल्याण सभा की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की,बैठक के तुरंत पश्चात आशीष ठाकुर की अगुवाई में धार के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिलवाने के लिए परिधि गृह बिलासपुर से ज़िलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकली गई। और जमकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए युवा नेता आशीष ठाकुर ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर गुबार निकाला उन्होंने कहा कि त्युंन सरयून धार का जो क्षेत्र है। वो आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में 11 पंचायतों के लोग रहते है जंहा की जनसंख्या लगभग 55000 है इतनी ज्यादा जनसंख्या होने के बाबजूद इस क्षेत्र को आज तक उपतहसील का दर्जा नही दिया गया। उपतहसील की मांग इस क्षेत्र के लोग 1980 के दशक से करते आये है पर बड़े ही शर्म की बात है कि आज तक इस क्षेत्र के लोगों को मीठी गोलियों के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इस क्षेत्र के लोगों को आज भी तहसील के कार्य करवाने के लिए घुमारवीं का रुख करना पड़ता है। घुमारवीं की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है जिससे इस क्षेत्र के लोगों के समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। यंहा के लोग मुख्यतः कृषि पर निर्भर है और आर्थिक दृष्टि पर ज्यादा सक्षम नहीं है,ठाकुर ने कहा कि पूर्व में कई बार उक्त पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे जा चुके है पर सरकार और प्रशासन ज्यों का त्यों बैठा हुआ है। उनकी तरफ से कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गई है। आशीष ठाकुर ने कहा कि त्युंन सरयून धार की जनता के मतों से जीतकर नेतागण आज देश पर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है पर उक्त नेताओं ने सिर्फ इस धार के लोगों को वोट बैंक के लिए छला है। सदर विधानसभा क्षेत्र की हार ओर जीत का फैसला इसी धार पर निर्भर करता है,सम्बोधन के तुरंत पश्चात क्षेत्र के लोगों ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना दिया और उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश राजेश्वर गोयल से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेजा गया। सभा के लोगों ने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि आगामी केबिनेट की बैठक में हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिया जाए साथ के साथ सरकार और प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर आगामी 2 महीने में हरलोग को उपतहसील का दर्जा नहीं दिया गया तो क्षेत्र वासियों ओर उग्र आंदोलन चलाएंगे। और इस आंदोलन की पूरी जिमेवारी प्रदेश सरकार एवम जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर उपप्रधान चेलहली पंचायत राजेन्द्र ठाकुर, हरलोग उपप्रधान ज्ञान चन्द, हवाण उपप्रधान सोहन लाल, उपप्रधान रोहिन पंचायत देव राज, प्रकाश सांख्यान, बलबीर शर्मा, कैप्टन राम लाल, देश राज, दीप राम, विपिन शर्मा, पवन, सूबेदार ज्ञान चन्द ठाकुर, हेम राज ठाकुर, संजीव ठाकुर, अंकुश ठाकुर, सौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, राघव, सुनील, मुकेश, बबलू, जीत राम, सुनील, रतन सिंह, गरजा राम, तुलसी राम, सरवन, गुरुदत्त, प्रकाश, संजीव, राजेन्द्र, जगरनाथ, कुलदीप, विनोद, सुरेंद्र, देश राज शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह, पपी, कमल देव, देश राज, बंटी भारद्वाज, सचिन, कमल किशोर, मनीष, मोहित, शुभम, प्रियंका, पूजा, ज्योति, हर्षा व सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
हर माह की 5 तारीख को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्ंवय सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की लगाई जाने वाली बिक्री व प्रदर्शनी में अब ग्राहकों के लिए प्राकृतिक खेेती से तैयार की गई सब्जियो तथा अनाज का विक्रय भी आरम्भ हो गया है। इसका शुभारम्भ उपायुक्त एंव आतमा परियोजना के अध्यक्ष राजेेश्वर गोयल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक जिला के 3 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण व इस खेती को अपनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2 हजार 709 किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसमें 2 हजार 134 किसानों ने 121 हैक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती तकनीक को अपनाया है। उन्होंने बताया कि पदमश्री सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती में केवल देसी गाय के गोबर व गोमूत्र का ही प्रयोग होता है। उन्होंने बताया कि इस विधि में रासायनिक खादों, पौध संरक्षण दवाईयों तथा रासायनिक कीट नाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि ग्राहकों व उपभोक्ताओं को पौष्टिक सब्जियां व अनाज मिले तथा प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक उपयुक्त स्थान मिले इसके लिए प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे सप्ताहिक चलाने के लिए कहा। इस अवसर पर सदर विकास खण्ड से प्राकृतिक खेती अपना चुके नरेन्द्र भारती, बुद्धिराम व रामपाल द्वारा उत्पादित सब्जियां व अनाज ग्राहकों द्वारा हाथों-हाथ खरीदा गया। प्राकृतिक खेती स्टाॅल में ताजा अदरक, टमाटर, पालक, देसी मक्की का आटा, कुचालू, कुल्थी, हरी मिर्च व प्याज की 15 हजार 350 की बिक्री हुई। आतमा परियोजना द्वारा इस खेती को सिखाने के लिए ग्राम स्तर तक प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे है ताकि ग्राहकों को शुद्ध उत्पाद, जहर मुक्त अनाज, दालें व सब्जियां खाने को मिले। इस मौके पर आतमा परियोजना निदेशक रविशर्मा, उप कृषि निदेशक कुलदीप पटियाल, पीओ. डीआरडीए. संजीत सिंह के अतिरिक्त आतमा व कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जा रहा है,विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के लिए 5 हजार अध्यापकों की भर्ती इस वर्ष की जा रही है ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुहमझंवाड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में लगभग 21 लाख रूपए की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कमरों का भी लोकार्पण किया। उन्होनें अध्यापकों से आहवान करते हुए कहा कि वह पूरी लग्न व कर्तव्य निष्ठा के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाएं। उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि वह जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से ही कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार स्कूल, पुस्तकों, माता-पिता व अध्यापकों से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए कहा कि वह कल का भविष्य है तथा अपनी मानसिक, शारीरिक स्वस्थ उर्जा से बौद्धिक ज्ञान विकसित कर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें ताकि बौद्धिक ज्ञान से स्वच्छ राष्ट्र का विकास संभव हो सके। इस अवसर पर उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रहे विथार्थियों को कड़ी मेहनत करने का आहवान किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा नशे पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य शशी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य पवन कुमार, एसएमसी प्रधान पवन ठाकुर, पूर्व प्रधान बसंत सिंह, प्रवक्ता युवा मोर्चा विनोद कुमार, आईटीसैल कन्वेनर सतीश कुमार, अधिशाषी अभियतां लोनिवि वीएन पराशर, एसडीओ सूरम सिंह के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित रहे।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि इन्वेस्टर मीट पर सरकार औंधे मुंह गिर चुकी है। अब अपनी जगहंसाई से बचने के लिए कई हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट पर ढोल-नगाढ़े बजाकर व जनता का करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा दिया। अब इसकी नाकामी पर सरकार बुरी तरह से घिर गई है। सरकार को यही समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए, क्योंकि न इन्वेस्टमेंट हुआ और न ही इन्वेस्टर आए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट कार्यकर्ताओं का मेला रहा, जहां इन्वेस्टर की बजाये टूरिस्ट की तरह उद्योगपति आए और सैर कर चले गए। उन्होंने कहा कि इस इवेन्ट को करवाना महज बहाना था जबकि इसके जरिए केवल मात्र अपना प्रचार-प्रसार ही किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग में दवा खरीद घपला हो गया। स्कूल यूनिफार्म में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की बू आ रही है तो हिमुडा में भूमि खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि अब इन्वेस्टर मीट छलावा ही साबित हुई है। जब कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को उठा रही है तो सरकार को इसमें भी कांग्रेस की ही गलती नजर आ रही है जबकि सरकार को जबाव देना चाहिए। इन्वेस्टर मीट की नाकामी से पर्दा उठने के बाद सरकार को अपनी गलती माननी चाहिए। अगर कोई गलती नहीं की है तो धरातल पर उतरे सकारात्मक परिणाम से जनता को अवगत करवाना चाहिए।


















































