राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई द्वारा आज एचजीसीटीए द्वारा 2 अप्रैल को प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर हिमाचल प्रदेश एचजीसीटीए सेंट्रल एक्सक्यूटिव की आम सभा के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि उक्त विशेष बैठक के एजेंडा में प्रस्तावित विषय पर स्थानीय इकाई सेंट्रल एक्सक्यूटिव को अपना समर्थन प्रदान करती है। पूर्व में एचजीसीटीए द्वारा किए गए प्रयासों पर धन्यवाद प्रेषित करते हुए स्थानीय इकाई द्वारा डॉ. नीरज शर्मा व डॉ. भगवान दास को बैठक में स्थानीय इकाई के प्रतिनिधित्व हेतु नामित किया गया तथा भविष्य में रोटेशन वाइस प्रतिनिधित्व का संकल्प लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय इकाई द्विमासिक बैठक आयोजित कर कर्मचारी व अध्यापक वर्ग के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देगी।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विराेध में प्रदेश ब्लॉक कांग्रेस ने हर ब्लॉक में आज एक प्रेस वार्ता रखी है। इसी कड़ी में कांगड़ा में प्रदेश ब्लॉक कांग्रेस के सचिव नागेश्वर मनकाेटिया और पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा द्वारा लाेकतंत्र का गला घाेंटा जा रहा है। भाजपा राहुल गांधी से इस कदर डरी हुई है कि सत्ता की पूरी मशीनरी काे लगाकर उनकी आवाज काे दबाने का काेशिश की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं बाेला है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के आम लाेगाें का 50 हजार कराेड़ रुपए जाे एलआईसी में था, वाे किसके कहने पर आडानी की कंपनी में लगाया गया। उन्हाेंने कहा कि आडानी की जाे सेल कंपनियाें हैं, उसमें 20 हजार कराेड़ आडानी के नहीं हैं, वाे किसका है और किसके कहने पर यह पैसा उनकी कंपनियाें में लगाया गया है। इसमें राहुल गांधी द्वारा कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही प्राेपाेगेंडा और धर्म की राजनीति ही करती रही है। नागेश्वर मनकाेटिया और सुरेंद्र काकू ने कहा कि माेदी के इस तानाशाही दाैर में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और वे इसके लिए काेई भी कीमत चुकाने काे तैयार है। इस अवसर पर इशांत चाैधरी, सुदर्शना देवी समेला प्रधान, अरूण कुमार प्रधान हलेड़कलां पंचायत, पूर्व जिला परिषद संजय कांचा, वेद प्रकाश, राजेश कुमार प्रधान रजियाना पंयाचत, पवन कुमार, कमल कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य कांता सराेच, संजीव धीमान आदि कई ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता माैजूद रहे।
इंदौरा व डमटाल थाना पुलिस को अवैध माइनिंग, नशा तस्करी व अन्य अवैध कार्यो में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस बात की जनकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि इंदौरा व डमटाल थाना के अंतर्गत पुलिस टीम को क्षेत्र में अब नो टॉलरेशन के तहत जारी विशेष अभियान के तहत अवैध खनन करने, नशा तस्करी , बुलेट मोटरसाइकल पर पटाखे चलाने व एक्सट्रा साइलेंसर लगाने तथा किसी भी प्रकार के वाहन को शराब पीकर चलाते हुए पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। इसमें ऐसे किसी भी व्यक्ति का वाहन भी जब्त होगा तथा उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। अतः सभी सतर्क रहें और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अवैध माइनिंग तथा नशा तश्करी की मिल रही शिकायतों के चलते इंदौरा थाना व डमटाल थाना के अधीन अब पहले से भी ज्यादा सख़्ती बरती जाएगी, ताकि कोई भी अवैध माइनिंग न कर सके। अवैध खनन ले जाते वाहन को भी जब्त कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने नशा तस्करों व सप्लायरों को चेताया है कि इस अनैतिक धंधे को छोड़ दें। इससे कई घर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंदौरा व डमटाल थाना के विभिन्न सीमांत गावों में रात की गश्त भी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों की पहचान बताएं।
हिमाचल प्रदेश में रात भर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक सामान्य से 37 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। वहीं पूरे मार्च माह में 42 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पांच अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। अटल टनल रोहतांग के पास सुबह 4 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। सोलंग बैरियर से सिस्सू की ओर सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा जा रहा है। बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग दारचा तक सभी तरह के वाहनों के लिए खुल गया है। आम लोगों के साथ सैलानी भी लाहौल जा सकेंगे। लेकिन उदयपुर-पांगी मार्ग के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बंद है। दोनों मार्ग पर बस सेवाएं भी अवरूद्ध हैं। वहीं बारिश के कारण ज्यूरी सराहन सड़क भूस्खलन होने से धंस गई। चट्टानें गिरने से ज्यूरी सराहन सड़क सुबह साढ़े चार बजे से अवरुद्ध है। एक गाड़ी भी भूस्खलन की चपेट में आ गई। बिजली लाइन टूटने से विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई है जिससे क्षेत्र में ब्लैकआउट छा गया है। वहीं गाड़ियां और साथ लगते घर भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर की सत्र 2023 - 2024 की शोध समिति का गठन 31 मार्च को किया गया। समिति गठन के उपलक्ष्य में लगभग 70 शोधार्थी उपिस्थित रहे, जिसमें विषेश तौर से डॉ. हरीश गौतम प्रांत शोध कार्य प्रमुख तथा चुनाव अधिकारी नवनीत कौसल उपस्थित रहे। इस दौरान शोधार्थी दिव्या ठाकुर (रसायन विज्ञान) को सर्वसम्मति से समिति की संयोजिका चुना गया। दानिश (जीव विज्ञान) व पूजा (भौतिक विज्ञान) को सह संयोजक, पंडित प्रशांत (पर्यावरण विज्ञान) को मीडिया प्रमुख, मनीष (वनस्पति विज्ञान) को मीडिया सह प्रमुख, सुनील प्रजापति (गणित विभाग) को कार्यशाला प्रमुख एवं शुभम जसरोटिया (गणित विभाग) को सम्मेलन/सेमिनार प्रमुख चुना गया।डॉ. हरिश गौतम ने सभी शोधार्थियों को शोध की जानकारी देते हुए बताया कि शोध समिति का गठन करने का उद्देश्य शोधार्थियों के बीच एक ऐसा मंच तैयार करना है, जिससे अलग-अलग विषय के शोधार्थी एक मंच पर आकर अपने विचार साझा कर सकें। शोध सभी विषयों के शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए भारत के अनुसंधान समुदाय के साथ संवाद शुरू करने का एक प्रयास है। शोध समाज के विकास के लिए अनुसंधान के लिए एक बहु-विषयक और समग्र दृष्टिकोण अपनाने का अवसर देता है। एक गतिशील और नवोन्मेषी अनुसंधान विद्वान समुदाय समस्याओं को राष्ट्रीय परिवर्तन के अवसरों में बदलता है । शोध विचारों के निर्बाध आदान-प्रदान के लिए इन अवसरों के साथ-साथ शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के व्यक्तिगत प्रयासों का उपयोग करता है। इस पहल के तहत विद्वानों को अनुसंधान करने और वैज्ञानिक तरीकों और अनुसंधान नैतिकता के आधार पर पूर्वाग्रहों से दूर निष्कर्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 88 रुपये कम हुए हैं। अप्रैल में व्यावसायिक गैस सिलिंडर लेने के लिए 2212 रुपये चुकाने पड़ेंगे। घरेलू सिलिंडर के दाम में इस माह कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं को मार्च की तरह ही 1205 रुपये में 14 किलो का घरेलू सिलिंडर मिलेगा।
विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटर काॅर्पस उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सयंत्र में आईटीआई पास हिमाचली छात्रों के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है। यह लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आईटीआई सोलन में 3 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने दी। ललित कुमार ने कहा कि इस लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में भाग लेने के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवार वर्ष 2020, 2021 तथा 2022 सत्र के आईटीआई पास होने चाहिएं। उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हीरो मोटर काॅर्पस द्वारा फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनीस्ट, मोटर मेकेनिक, डीज़ल मेकेनिक, ट्रेक्टर मेकेनिक तथा इलेक्ट्रीशन ट्रेड उत्र्तीण उम्मीदवारों को रोज़गार प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98978-58111, 70171-80883, 99978-44111 तथा आईटीआई सोलन के प्लेसमेंट अधिकारी के मोबाईल नंबर 94184-59105 पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला की 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पुनरीक्षण प्रथम अप्रैल, प्रथम जुलाई तथा प्रथम अक्तूबर की अहर्ता तिथि के आधार पर किया जाना है। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 5 अप्रैल को किया जाएगा। यह ज़िला के सभी मतदान केंद्रों और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगा। यहां इन सूचियों का निःशुल्क निरीक्षण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 5 से 20 अप्रैल तक संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार) के कार्यालयों तथा संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों के समक्ष दावे एवं आक्षेप दाखिल किए जा सकेंगे। विभिन्न प्रकार के दावे व आक्षेप आवश्यकतानुसार निर्धारित प्रपत्र 6, 6 क, 7 व 8 पर किया जा सकेगा। कृतिका कुलहरी ने कहा कि प्रथम अप्रैल, प्रथम जुलाई तथा प्रथम अक्तूबर की अहर्ता तिथि को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के पात्र हैं। 5 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रारूप-06 पर अपना आवेदन अग्रिम रूप में भी प्रस्तुत कर सभी पात्र नागरिक निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करवा सकते हैं।10 मई को मतदाता सूचियों का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा।
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा को डीसी हमीरपुर बनाया है। उनकी जगह एनएचएम का अतिरिक्त कार्यभार स्पेशल सेक्रेटरी रेवेन्यू सुदेश कुमार मोकटा देखेंगे। केसी चमन की रिटायरमेंट से खाली हुए सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के एमडी का कार्यभार आईएएस अधिकारी ललित जैन को दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी के ओएसडी रहे शुभकरण सिंह को तकनीकी शिक्षा का विशेष सचिव के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का निदेशक बनाया गया है। सलूणी की एसडीएम डॉ. स्वाति गुप्ता को एसी टू डीसी सोलन नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने दो अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है। पावर कॉरपोरेशन में डायरेक्टर परसौनल डॉक्टर अमित कुमार को एडिशनल कंट्रोलर स्टोर्स लगाया गया है, जबकि एचएएस अधिकारी छवि नांटा को इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के सेक्रेटरी के अलावा भाषा एवं संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग द्वारा सड़क वाहन हादसों में तुरंत एवं प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए 5 हाइड्रॉलिक कटर एवं स्प्रेडर की खरीद की गई है। ये अत्याधुनिक उपकरण सभी पुलिस रेंज को दिए जाएंगे, ताकि इनका उपयोग कर सड़क वाहन दुर्घटनाओं में तुरंत मौका पर वाहन के अंदर व वाहन के नीचे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके। इनसे 2 मिनट से भी कम समय में किसी भी वाहन के अंदर प्रवेश किया जा सकता है एवं वाहन के नीचे फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी कारण इस उपकरण को जॉंज ऑफ लाइफ (Jaws of life) भी कहा जाता है, क्योंकि इसका उपयोग पीड़ित एवं घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए सकारात्मक रूप में किया जा सकता है। बचाव दल अक्सर वाहन से घायल एवं पीड़ित व्यक्ति को निकालने के लिए गोलाकार आरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इनमें कई कमियां थीं। आरी चिंगारी पैदा कर सकती है, जिससे आग लग सकती है, तेज आवाज हो सकती है, पीड़ित को तनाव हो सकता है। वैकल्पिक रूप से बचावकर्मी क्राउबार या हॉलिगन बार के साथ वाहन के दरवाजों को खोलने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पीड़ितों को और अधिक घायल कर सकता है। इसकी तुलना में हाइड्रोलिक स्प्रेडर-कटर शांत, तेज, मजबूत और अधिक बहुमुखी है। ये वाहन को काट सकते हैं, खोल सकते हैं और उठा भी सकते हैं। बचाव उपकरण पुश, पुल, कट और स्प्रेड के कार्य को तुरंत कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग द्वारा सड़क वाहन हादसों में तुरंत एवं प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए 5 हाइड्रॉलिक कटर एवं स्प्रेडर की खरीदी गई है। यह अत्याधुनिक उपकरण सभी पुलिस रेंज को दिए जाएंगे ताकि उसका उपयोग उन पुलिस रेंज के अंतर्गत जिलों में हो रहे सड़क वाहन दुर्घटनाओं में तुरंत मौके पर वाहन के अंदर और वाहन के नीचे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके। इसके माध्यम से 2 मिनट से भी कम समय में किसी भी वाहन के अंदर प्रवेश किया जा सकता है एवं वाहन के नीचे फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी कारण इस उपकरण को जाँच ऑफ लाइफ भी कहा जाता है, क्योंकि इसका उपयोग पीड़ित एवं घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए सकारात्मक रूप में किया जा सकता है। बचाव दल अक्सर वाहन से घायल एवं पीड़ित व्यक्ति को निकालने के लिए गोलाकार आरी का इस्तेमाल करते थे , लेकिन इनमें कई कमियाँ थीं अगर बचाव दल आरी का इस्तेमाल करते है तो उससे चिंगारी पैदा हो सकती है , जिससे आग लग सकती है, तेज आवाज हो सकती है, पीड़ितों को तनाव हो सकता है। वैकल्पिक रूप से, बचावकर्मी क्राउबार या हॉलिगन बार के साथ वाहन के दरवाजों को खोलने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पीड़ितों को और अधिक घायल कर सकता है। इसकी तुलना में, हाइड्रोलिक स्प्रेडर-कटर शांत, तेज, मजबूत और अधिक बहुमुखी हैं , यह वाहन को काट सकते हैं, खोल सकते हैं और उठा भी सकते हैं। यह बचाव उपकरणों के कार्यों पुश, पुल, कट और स्प्रेड का कार्य को तुरंत कर सकता है।
राजकीय महाविद्यालय सोलन में सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत "सरकार में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के सुधार के लिए सूचना के अधिकार नियम का प्रभावी तरीके से लागू किया जाना " विषय पर एक कार्यक्रम तथा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त कार्यालय सोलन के अधीक्षक ग्रेड 2 अनिल कुमार शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्यशाला के दौरान पूरे विस्तार से सूचना के अधिकार अधिनियम के इतिहास, इसके अंतर्गत प्रावधान, चुनौतियां, इसके संदर्भ में न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों सहित हर पहलू पर पूरे तथ्यों के साथ प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान राजकीय महाविद्यालय सोलन के पीयूष सेवल ने मंच मंच संचालन किया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय सोलन में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय सोलन के अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर, राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट, शूलिनी इंस्टीट्यूट आफ लाइफ साइंसेज एंड बिजनेस मैनेजमेंट, एलआर इंस्टीट्यूट सोलन तथा शेड्स कॉलेज ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन इस दौरान 3 प्रतियोगिताओं पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सोलन की खुशनुमा मलिक ने पहला स्थान, राजकीय महाविद्यालय सोलन की सरगम प्रकाश तथा शेड्स कॉलेज की प्रेरणा शर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान तथा राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट की नैंसी एवं राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के दीपक पुंडीर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शेड्स कॉलेज सोलन की सरस्वती ने प्रथम स्थान, राजकीय महाविद्यालय सोलन की तनीषा शर्मा ने दूसरा स्थान तथा शूलिनी संस्थान के आरुषिधीश शंकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में शेड्स कॉलेज सोलन की वैशाली ने प्रथम स्थान, शूलिनी संस्थान की महक एवं राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की शीतल ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान तथा एलआर संस्थान की श्वेता कंवर एवं राजकीय महाविद्यालय सोलन की आशना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। अंत में राजकीय महाविद्यालय सोलन के रसायन विभाग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
पूनम कौंडल ने पंजाब के बाद हिमाचल के पंचरुखी के सल्याणा ऐतिहासिक छिंज मेले में भी मंच संचालन के कार्य को बखूबी अंजाम दिया। हिमाचल में जन्मी पूनम कौंडल ने अपनी पढ़ाई पंजाब के लुधियाना से पूरी की है। पढ़ाई के साथ-साथ बचपन से ही पूनम एंकरिंग, स्टेज शो और सिंगिंग के शौक को आगे बढ़ाते हुए आज ज़िला और राज्य स्तरीय मेलों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रमों में एंकरिंग कर रही हैं। इसी के साथ इंटरनेशनल कंपनीज, स्कूलों, कॉलेजों में पंजाबी व हिंदी भाषा में मंच का संचालन कर रही हैं। पूनम कौंडल ने पिछले वर्ष 2022 में जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा मेला में भी मंच का संचालन किया था।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर की बेटी नौसेना में तकनीकी अधिकारी बनी हैं। 30 मार्च को आईएनएस वालसुरा गुजरात में नौसेना अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में नितिका सिंह पुत्री कैप्टन निर्मल सिंह व वनीता कुमारी सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं। भारतीय नौसेना में आईटी ऑफिसर तकनीकी अधिकारियों का यह पहला महिला बैच पासआउट हुआ है। इस तरह से नितिका सिंह हिमाचल प्रदेश से पहली तकनीकी अधिकारी बनी हैं। नितिका सिंह ने ग्राफिक एरिया यूनिवर्सिटी देहरादून से बीएससी आईटी व एनसीसी सी सर्टिफिकेट तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से आईटी में एमएससी की है। नितिका सिंह का बचपन से ही सपना था कि वह भी अपने दादा स्वर्गीय सरदार रतन सिंह, पिता कैप्टन निर्मल सिंह तथा भाई अमनदीप सिंह की तरह सेना में अधिकारी बनकर देश तथा अपनी मातृभूमि की सेवा करे।
हिमाचल प्रदेश की इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पावटा साहिब छात्राओं हिमाचल का नाम रोशन किया। नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कॉउन्सिल शिमला(HPNRC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GNM वर्षिक परीक्षा में जिला सिरमौर में प्रथम एवं द्वितिय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिये प्रधानचार्या जसपाल कौर एवं निर्देशक प्रीति गुप्ता ने सभी शिक्षकों एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया एवं द्वितिय स्थान साक्षी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिमला नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जमवाल, विधायक बलबीर वर्मा, प्रत्याशी संजय सूद, प्रत्याशी रवि मेहता, शिमला संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार, रूप शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका, दिनेश शर्मा उपस्थित। नगर निगम शिमला चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि आज की बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी 34 वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में सभी वार्डों के बारे में फीडबैक भी ली गई। आगामी 2 दिन के अंतर्गत सभी 34 वार्डों में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा, नगर निगम के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि हमें देखने को मिला है कि केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं से शिमला शहर को बहुत लाभ हुआ है और वर्तमान की कांग्रेस सरकार के 3 महीने के कार्यकाल से जनता में नकारात्मक माहौल उत्पन हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों को गंभीरता से लड़ेगी और एक बार फिर नगर निगम में भाजपा जीत हासिल करेगी, शिमला शहर के संपूर्ण विकास और केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं से शिमला का समग्र विकास हो इस संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ेगी। इस प्रकार हुई भाजपा के वार्ड प्रभारियों की नियुक्तियां भराड़ी रोहित सचदेवा, रुल्दू भट्टा श्रवण शर्मा, कैथू सुनील धर, अन्नाडेल योगिंदर योगी, समरहिल भागेश शर्मा, टूटू विवेक शर्मा, मज्याठ रंजन भारद्वाज, बालूगंज राजेश घई, कच्चीघाटी रणदीप कंवर, टूटीकंडी जय चंद, नाभा अनिल, फगली राजीव पंडित, कृष्णानगर राज पाल, राम बाजार मुकेश शारदा, लोअर बाजार अजय सरना, जाखू गोपाल सूद, बेनमोर योगिंदर पुंडीर, इंजन घर संजय अग्रवाल, संजौली चौक गौरव सूद, अप्पर ढली मंजुला सरैक, लोअर ढली शालिंदर चौहान , शांति विहार राजिंद्र चौहान, भट्टाकुफर अनूप रोहाल, सांगटी केशव चौहान , मल्याणा यश पाल चौहान, पंथाघाटी राकेश शर्मा, कासुंपटी राजेश सैनी, छोटा शिमला अरविंद लखनपाल, विकास नगर सुशील कड़शोली, कंगनाधार हरी दत्त वर्मा, पटयोग सोहन लाल शर्मा, न्यू शिमला मनु भारद्वाज, खालिनी परवीन ठाकुर और कनलोग दिग्विजय सिंह चौहान।
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पावंटा साहिब की दो छात्राओं ने हिमाचल नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला (HPNRC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GNM परीक्षा में जिला सिरमौर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य जसपाल कौर एवं निर्देशक प्रीति गुप्ता ने सभी शिक्षकों एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाली साक्षी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान सच साबित हो रहा है। बीते कुछ दिनों में मौसम खराब रहने से प्रदेश में फिर से ठण्ड हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 6 दिन मौसम काफी खराब रहने वाला है। इस बीच आज प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इसके मुताबिक कई शहरों में भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है। एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों जहां प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही थी, वहीं अब बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है, लेकिन इस मौसम का पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। प्रदेश में 2 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आज ऑरेंज अलर्ट, कल येलो अलर्ट और परसों हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल के बाद फिर से मौसम बिगड़ेगा साथ ही बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम खराब रहने की वजह से प्रदेश के किसान और बागवान परेशान हो चुके हैं। क्योंकि इस वक्त प्रदेश के कुछ जिलों में सेब, नाशपाती, लीची समेत कई फलों की फ्लावरिंग हो रही है। तापमान में गिरावट और ओले गिरना दोनों चीजें नुकसानदेह हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बागवानों को बगीचों में एंटी हेल नेट लगाने की सलाह दी है। -ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान वहीं प्रदेश के बागवान और किसान मौसम के बदलते मिजाज से खुश नहीं हैं। जरूरत के समय प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे, जिस वजह से खेतों में लगाई फसल सही से तैयार नहीं हो पाई। अब फसल तैयार हुई तो ओलावृष्टि, भारी बारिश और आंधी तूफान ने फसल को नुकसान पहुंचाया है।
अर्की उपमंडल की साई पंचायत के हुडू नाला स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में राम नवमी को श्रीराम कथा संपूर्ण हो गई। श्रीराम कथा में 9 दिन तक सैंकडो़ श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया। कथा प्रवक्ता पंडित संजीव गर्ग ने श्रोताओं को भगवान राम के जीवन से कर्तव्य परायणता अपनाकर धर्म के मार्ग व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने घोर कष्ट सहते हुए भी अपने कर्तव्य और धर्म का पालन किया, यही कारण है कि आज भी उनके शौर्य, पराक्रम और आदर्श जीवन की चर्चा होती है। श्री राम कथा का आयोजन करवाने में संकट मोचन मंदिर कमेटी सदस्य नरसिंह महंत, कमलेश (टिटू) सोहन लाल शास्त्री, कंचन, वेद प्रकाश आदि का प्रमुख योगदान रहा। अर्की के विधायक (सीपीएस) संजय अवस्थी किसी कारणवश श्रीराम कथा के कार्यक्रम में नहीं आ सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस महा आयोजन व राम नवमी पर्व की बधाई दी।
31 मार्च को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांझू में 2022-23 सत्र का परिणाम परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्य पवन शर्मा की अध्यक्षता में घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। छठी कक्षा में खुशी ने प्रथम स्थान किंजल पाठक ने द्वितीय व दिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं में गुंजन ने पहला व विजेंद्र ने द्वितीय तथा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में दिया शर्मा ने पहला, रिया शर्मा ने द्वितीय व जागृत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया उच्च कक्षाओं में नौवीं कक्षा में मिताली ने पहला, जागृति ने दूसरा व यश कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 11वीं कक्षा में आर्यन ने पहला, दीपशिखा ने दूसरा व कुलदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अधिक से अधिक छात्र व अभिभावक विद्यालय में उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम सुनाने के पश्चात प्रधानाचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दीं व भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उसके पश्चात अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ सीधा संवाद भी किया व अगले सत्र को सुचारू रूप से चलाने हेतु समीक्षा की।
विश्व हिंदू परिषद ने रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ के महाकाली प्रखंड में एक विशाल शोभायात्रा निकाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सतनाम सिंह संधू द्वारा सुबह अमरनाथ शिव मंदिर सेक्टर 29 C से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ भगवान राम के भजनों का गुणगान करते हुए पूरे हर्षोल्लास से निकाली गई। इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में राम भक्तों ने शामिल होकर इसे सफल बनाया। इस शोभायात्रा में लोगों में आस्था और श्रद्धा का जोश देखते ही बना। शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान, फल, पकौड़े, दूध आदि के स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा का समापन बल शिव मंदिर मंदिर सेक्टर 29 B में हुआ। बल शिव मंदिर कमेटी द्वारा इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और इस शोभायात्रा में सम्मिलित सभी राम भक्तों को मंदिर कमेटी ने लंगर लगाकर प्रसाद ग्रहण करवाया। इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें विशेष रूप से पंजाब प्रांत मीडिया प्रभारी व चंडीगढ़ प्रभारी सुरेश राणा, विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा, चंडीगढ़ मंत्री अंकुश गुप्ता, चंडीगढ़ मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, राकेश चौधरी, दविंदर सिद्धू, अनुज सहगल, गौरव, अश्विनी, राजन, रोहित, सुनील, अंकुश, चांद, जितेंद्र, दीपक शर्मा, सुनील बागड़ी, राजेश पहलवान, मनु भसीन, मुकेश शर्मा, आरएस नेगी, लखविंदर, ईश्वर, प्रांत संयोजिका प्रीति, रेनू रोहिला, अनीता अस्वाल, पूजा बजाज, संजीव, मनोज पाल, आकाश बिट्टू शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में 45.68 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले पहले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी। इसमें 21 करोड़ रुपये की पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) सीटी मशीन, 9 करोड़ रुपये स्पैक्ट सीटी मशीन के लिए तथा 15.68 करोड़ रुपये की राशि निर्माण कार्यों के लिए शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मरीजों को पीईटी स्कैन के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में मरीजों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पीईटी की सुविधा प्रदेश में प्राप्त होने से लोगों के पैसे और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि एक बार पीईटी ब्लॉक का कार्य पूरा हो जाने के बाद यह कार्डियोलॉजी, मनोचिकित्सा, यूरोलॉजी और अन्य विभागों के अलावा कैंसर का पता लगाने, प्रतिक्रिया और फॉलो-अप की सुविधा प्रदान में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि पीईटी ब्लॉक तीन मंजिला इमारत होगी, जिसमें मरीजों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आधुनिक सुविधाओं के अलावा लगभग 50 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक वर्ष के भीतर सभी मेडिकल कॉलेजों में पीईटी स्कैन सुविधाएं स्थापित करना है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर केयर के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है और कैंसर के कारणों के अध्ययन के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और सरकारी अस्पतालों में रेफरल सिस्टम को समाप्त कर विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए हैं, जिसमें सभी मेडिकल कॉलेजों में आपातकालीन चिकित्सा विभाग की स्थापना भी शामिल है, ताकि लोगों को शीघ्र इलाज कराने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस विभाग के आईसीयू में प्रति बेड एक स्टाफ नर्स तैनात की जाएगी। कैजुअल्टी वार्ड में तीन बेड पर एक स्टाफ नर्स तैनात की जाएगी और प्रत्येक 10 बेड पर एक डॉक्टर तैनात किया जाएगा। उनकी ड्यूटी आठ घंटे तक सीमित होगी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में ट्रॉमा सेंटर के साथ 175 बिस्तर क्षमता की आपातकालीन चिकित्सा सुविधा स्थापित करने के लिए 11 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों के साथ सामंजस्य बिठाने और डॉक्टरों को सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए निवेश कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में आईजीएमसी शिमला और इसके पूर्व छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रही है और राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए संसाधन जुटाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य चिकित्सा सेवाएं निगम खोलने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके माध्यम से अब सभी प्रकार की चिकित्सा मशीनरी, दवाएं और उपकरण खरीदे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल्य ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है और कैंसर रोगियों के उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में पीईटी ब्लॉक के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उन्नत तकनीक की सहायता से लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा और राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की समस्याओं का समाधान कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला डाडासीबा में बच्चों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। स्कूल के हेडमास्टर यशवंत सिंह ने बताया पढ़ाई तथा खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं एसएमसी सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाडासीबा के तहसीलदार बीरबल सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डाडा सीबा परमिंदर सिंह डडवाल, एसएमसी प्रधान बबीता चौधरी, वार्ड पंच कमल कुमार, जेबीटी रिंकू कुमारी तथा सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
देश में भाजपा ने अलोकतांत्रिक माहौल पैदा कर दिया है। देश में तानाशाही सिस्टम शुरू हो गया है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। यह बात सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। राणा ने कहा कि कुछ लोगों ने देश को चपत लगाई, जिसका मुद्दा राहुल गांधी ने उठाया, जिसे पीएम मोदी झेल नहीं पाए, इसलिए केंद्र सरकार ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। राहुल ने कोई चोरी नहीं की, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। राहुल गांधी ने देश की समस्याओं को देश के सामने रखा था, जिसकी सजा आज राहुल को मिल रही है। लेकिन राहुल की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राणा ने कहा कि इन सवालों को लेकर राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा, लेकिन उसका जवाब भी नहीं दिया गया। राणा ने कहा कि अडानी पर सवाल पूछते ही मोदी के दिल को ठेस पहुंच जाती है। यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। आने वाले समय में देश की जनता इसका जवाब अवश्य देगी।
पंचायत डाडासीबा के प्रधान परमेश्वरी दास ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पंचायत में बिना पंजीकरण के फेरी लगाकर सामान बेचने वाले प्रवासियों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधान ने कहा कि बाहरी राज्य का कोई भी अनजान व्यक्ति पंचायत डाडासीबा में प्रवेश नहीं कर पाएगा। प्रधान ने बताया कि गत दिनों देहरा उपमंडल के गांव जौड़बड में बुजुर्ग पति-पत्नी को बंधक बनाकर हुई लूटपाट के बाद पंचायत ने यह फैसला लिया है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे बाहरी राज्य से आने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई सामान न खरीदें और अगर कोई ऐसा व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना पंचायत को दें।
डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना रक्कड़ के थानेदार गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस थाना रक्कड़ ने चमुखा में वीरवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति से संतरा मार्का की देसी शराब की 2 पेटियां पकड़ी हैं। आरोपी की पहचान राजीव सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी कुकार चपलाह के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्वयं भू प्रकट आदि शिवलिंग काठगढ़ मंदिर की सुधार सभा द्वारा राम नवमी पर दुर्गा सप्तसती पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद रिहोली व खेत्री कलश का ब्यास नदी में विसर्जन किया गया। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व पदाधिकारियों द्वारा कंजक पूजन भी किया गया। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
प्रदेश शिक्षा विभाग के जिला सोलन प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा सोलन में आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली (धमोग) को उत्कृष्ट एसएमसी के सम्मान से नवाजा गया है। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी द्वारा यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पाठशाला को शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों तथा अध्यापकों द्वारा प्रदान किए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। गत वर्षों में पाठशाला में शिक्षा शिक्षण के नए तथा आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ पाठशाला भवन को सुंदर व सुरक्षित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। पाठशाला में कार्यरत अध्यापक राधा शर्मा, बृज लाल शर्मा, कुंता देवी पूरी लगन व तन्मयता से शिक्षा शिक्षण के कार्य को कर रहे हैं। यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एसएमसी अध्यक्ष अनु, सचिव अध्यापक बृजलाल शर्मा शामिल थे। पाठशाला के समस्त स्टाफ, ग्राम पंचायत बरायली की प्रधान रीता शर्मा व उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, एसएमसी सदस्यों ने पाठशाला को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
दाड़लाघाट कॉलेज के भवन निर्माण हेतु सरकार द्वारा 14 करोड़ 56 लाख 43 हजार की राशि स्वीकृत होने पर इलाकावासियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2017 में खोले गए इस महाविद्यालय के स्थाई भवन को लेकर इस राशि हेतु शासकीय स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्रवासियों का खुश होना स्वाभाविक है। स्थानीय ग्रामीण प्रदेश सरकार द्वारा भवन निर्माण के लिए स्वीकृत हुई इस राशि के बाद एक-दूसरे को मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का ब्लाक कांग्रेस अर्की कमेटी के समस्त सदस्यों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दाडलाघाट महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता को भी बधाई दी है। सतीश कश्यप ने कहा कि दाड़लाघाट महाविद्यालय को 23 मई, 2017 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा संचालित किया गया था और पांच करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने के पश्चात भी पिछले पांच सालों में जयराम सरकार ने इस महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य शुरू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। अब वर्तमान सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक एवं सीपीएस संजय अवस्थी की अर्की के विकास को लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस महाविद्यालय के भवन निर्माण का रास्ता साफ हुआ। दाड़लाघाट महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महाविद्यालय के अधीक्षक ईश्वर दत शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अर्की कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, महासचिव सीमा शर्मा, विमला ठाकुर, दाडलाघाट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, दाड़लाघाट के वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर लाला,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, सोशल मीडिया ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, जिला सोलन सचिव कृष्णा चौहान, ब्लाक कांग्रेस एससी-एसटी विभाग के अध्यक्ष सीडी बंसल,महासचिव ओम भाटिया, ब्लाक सचिव जयसिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद कंवर, ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, डॉ मस्तराम शर्मा, तिलक गौतम, इंदर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश शुक्ला, अरुण शुक्ला,प्रेम केशव, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, मनोज गौतम, हेतराम ठाकुर, मनसा राम, सोहन लाल, कमलेश गौतम, प्यारे लाल, राम रत्न चंदेल, सत्या प्रकाश, जय सिंह ठाकुर ने दाडलाघाट महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का आभार जताया है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर के लिए 2 अप्रैल को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए सब सेंटर के मुख्य कोच गुलशन चौधरी ने बताया कि HPCA के सब सेंटर हरिपुर के लिए वर्ष 2023-24 के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरिपुर के मैदान में स्थित सब सेंटर में ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल 9 बर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों के होंगे, इसमें लड़के व लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा। गुलशन ने कहा कि इस ट्रायल के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस खिलाड़ियों से नहीं ली जाएगी। इस ट्रायल में पास हुए खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सब सेंटर हरिपुर में कोचिंग दी जाएगी।
नवरात्र पर्व पर उपमंडल के तहत जगह-जगह पर भंडारे और कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत लंबागांव में माता मंदिर आशापुरी में भी दूर-दूर से भक्त पहुंचे और माता के चरणों में शीश नवाया। स्थानीय गांवों की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। जालग में बने आशापुरी माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना के बाद भंडारा का भी लगाया गया। मंदिर के संयोजक रिटायर सब इंस्पेक्टर रतन चंद ने कहा कि मंदिर में माता रानी के नवरात्रे बड़ी धूमधाम से मनाए गए। इस अवसर पर लंबागांव मंदिर कमेटी प्रधान रमेश चौधरी सचिव ओम प्रकाश, कर्म चौधरी, वीरेंद्र लगवाल, सोनू, लक्की, नरेंद्र ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा पूर्व प्रधान विनोद मेहर पूर्व बीडीसी सदस्य राजेश मेहरा के सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक स्कूल सेरा में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर कार्यरत अध्यापिका ज्योति महाजन को हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के सोलन प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा सोलन में आयोजित कार्यक्रम में गुरु गौरव सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. जगदीश चंद नेगी निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्रदान किया गया। गौर रहे कि ज्योति महाजन शिक्षिका के तौर पर जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, वहीं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज्योति ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा का पूरा कायाकल्प कर प्री प्राईमरी कक्षाएं चलाई व बच्चों का नामांकन बढ़ाया। वे कलात्मक शिक्षा व खेलों में प्रोत्साहन,स्व रचित नवाचारी अधिगम शिक्षण संस्थान सामग्री का निर्माण कर बच्चों के शिक्षण में रुचि को बढ़ाना व गुणात्मक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के साथ महिला सशक्तिकरण, समुदाय की भागीदारी आदि कार्यो में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विश्व योग गुरु रंजीत सिंह योगी के द्वारा राम नवमी पर त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम पुराना कांगड़ा में श्री राम जय राम जय जय राम का 1008 बार जाप व संकीर्तन किया गया। इसके बाद हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर योगी रणजीत सिंह ने सभी भक्तों को राम नाम की महिमा सुनाई। जूम के माध्यम से विदेशी भक्तों ने भी इस संकीर्तन का आनंद लिया।
उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ में फुटबॉल खेल मैदान एवं ओपन जिम बनाया जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा इसके लिए 15 लाख का बजट जारी किया गया है। बजट खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंच गया है एवं निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए आगामी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताते चलें कि ग्राम पंचायत दाडला केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर की गोद ली हुई पंचायत है। उनके प्रयास से यहां विकास के नए आयाम स्थापित किए जा चुके हैं। खेल क्षेत्र में अभी तक कोई बड़ा कार्य यहां नहीं हुआ था, जिसके लिए अब यह राशि जारी हुई है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जिला हमीरपुर की ओर से पंचायत को पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें उनकी पंचायत में फुटबॉल खेल मैदान बनाने एवं युवाओं की फिटनेस व्यायाम हेतु ओपन जिम बनाने का प्रावधान किया गया है । पंचायत प्रधान रेखा देवी व उप प्रधान जगन कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा उनकी पंचायत में फुटबॉल खेल मैदान बनाने और ओपन जिम बनाने के लिए 15 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की टीम पंचायत में भूमि निरीक्षण का कार्य करके गई है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए विभागीय उच्च अधिकारी को कहा गया है।
गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल गांव के निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की भौतिकी विज्ञान सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पास कर समस्त हरिपुरधार, अपने गांव सैल तथा समस्त गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंकज की स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। आठवीं तक की पढ़ाई इन्होंने अपने गांव सैल के सरकारी स्कूल से की, दसवीं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार से तथा जमा दो शमशेर सरकारी स्कूल नाहन से की तथा बीएससी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली से की। वहीँ फिजिक्स में एमएससी प्रदेश विवि शिमला से अच्छे अंकों से पास करके नेट, सेट, गेट तथा जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर 25 वर्ष की आयु में सहायक प्रोफेसर बनकर अपने परिवार गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंकज अदमाईक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं तथा स्कूल व कॉलेज में टॉपर रहे हैं। वे एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता रतन सिंह अदमाईक कृषक हैं तथा माता अनीता देवी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
मुंबई के तिलक नगर के निवासी कृष्ण शर्मा 13 वर्षों से बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में मां के भक्तों के लिए लंगर लगा रहे हैं। उनकी मां बज्रेश्वरी में अटूट आस्था है। कृष्ण शर्मा का कहना है कि साल 2010 में एक मित्र के माध्यम से मां बज्रेश्वरी के दर पर प्रथम बार आना हुआ। यहां आने के उपरांत मन को एक असीम शांति मिली और मन में मां के भक्तों के लिए लंगर लगाने का विचार आया। उन्होंने प्रथम बार साल 2010 में मां के भक्तों के लिए लंगर लगाया और तब से लेकर आज तक मां की कृपा से लगातार भंडारा लगाते आ रहे हैं। उनके द्वारा यह लंगर शरद कालीन और ग्रीष्म कालीन दोनों नवरात्रों के दौरान लगाया जाता है। कृष्ण शर्मा लंगर का सारा सामान मुंबई से ही लेकर आते हैं। आज मंदिर प्रशासन द्वारा कृष्ण शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कृष्ण शर्मा का कहना है मां की कृपा सब भक्तों पर और उन पर हमेशा ऐसे ही बनी रहे और वे इसी तरह हर वर्ष मां के भक्तों के लिए लंगर लगाते रहें।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पंचायत गंगोट स्थित एक निजी होटल के कमरे में व्यक्ति की मौत का कथित मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने इस निजी होटल में कमरा लिया था। सुबह होटल वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। मामले में देहरा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। गंगोट पंचायत के उप प्रधान सौरभ पराशर ने बताया कि मृतक की पहचान रणजीत सिंह उम्र 43 साल पुत्र सरवन राम, निवासी बलवाल बंगा नवाशहर पंजाब के रूप में हुई है। उप प्रधान के अनुसार व्यक्ति ने अधिक शराब पी रखी थी, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जल्द ही शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना की लहर बढ़ती जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलें लोगों की चिंता का विषय बन गए है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है वहीं रिकॉर्ड में 255 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में लगभग 7 महीने के अंतराल के बाद एक दिन में इतने कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही स्टेट में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़ कर 755 पहुंच गया है। कांगड़ा के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद बीते 20 दिन में कोरोना से 4 लोगों की जान चली गई है। गत 23 मार्च को राज्य में एक्टिव केस 285 थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 6 फीसदी से ज्यादा हो गई है, यानी 100 व्यक्तियों की जांच करने पर 6 लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट और सभी DC को हेल्थ मिनिस्टर के निर्देशों के बाद बीते 24 घंटे में प्रदेश में रिकॉर्ड 4267 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 255 लोग कोरोना से संक्रमित मिले, यानी संक्रमण दर 5.98 फीसदी है। बीच-बीच में यह 8% से भी अधिक हो रही है।
आनी उपमंडल में राणा बाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी 108 को दी और घायल को आनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह कार में अकेला ही मौजूद था। कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क के किनारे पर जाकर रुक गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हदासे के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
बीएल पाठशाला कुनिहार ने 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बीपीएल व वंचित समूहों के परिवारों से पहली व छठी कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। पहली अप्रैल से स्कूल का शैक्षणिक सत्र 2023 -24 शुरू हो रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस चल रहे सत्र में लगभग 220 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई है और लगभग 32 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैंI प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु बीपीएल और वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिशिचित किया गया है I प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सोलन दीवान चंदेल ने बताया कि पहली से 8वीं तक हर निजी स्कूल में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आरटी एक्ट के अनुसार ज़रूरी है। इस बारे में सभी निजी स्कूलों को बताया गया है और बीएल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमने बीपीएल और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली और छठी कक्षा में छह-छह सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मांगे गए हैं। अगर कोई अभिभावक पहली और छठी कक्षा में अपने बच्चों को निशुल्क प्रवेश करवाना चाहता है तो कृपया अपने साथ वैध बीपीएल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जमा करवा दे। उसके बाद 18 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे सभी आवेदनकर्ता विद्यार्थियों के लिए चयन की प्रक्रिया की जाएगी I परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक को बता दिया जाएगा और सूची को 20 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा।
प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष और पोस्ट बेसिक अंतिम वर्ष के नतीजों में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा रोहिणी चंदेल ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इसी तरह किरनजीत कौर ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया। नीतू चौहान ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। पोस्ट बेसिक अंतिम मे सिमरन ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। रोहिणी चंदेल ने 2800 में से 2305 अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान, किरणजीत कौर ने 2800 में से 2293 अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया और इसी कक्षा की नीतू चौहान ने 2800 में से 2285 अंक लेकर आठंवा स्थान हासिल किया। पोस्ट बेसिक मे सिमरन ने 1577 अंक लेकर 5 वां सथान हासिल किया। संस्थान के चेयरमैन डॉ अजीत पाल जैन निदेशका आशिमा जैन, संस्थान की प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष शर्मा और वाइस प्रिंसिपल एन चंद्रलेखा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनको और उनके अभिभावकों को बधाई दी। संस्थान के चेयरमैन डॉ अजीत पाल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की छात्राएं हर वर्ष पूरे प्रदेश में अव्वल रहती है। संस्थान का अपना अत्याधुनिक 100 बेड का अस्पताल है जहां पर बच्चों को ट्रेनिंग के साथ-साथ अच्छे बेहतरीन अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जाती है। पिछले 4 साल में संस्थान की करीब 50 छात्राएं देश के सबसे बड़े संस्थान एम्स में अपनी सेवाएं दे रही है जो बहुत ही गर्व की बात है। संस्थान की छात्राएं लगातार इसी तरह प्रदेश का अपने संस्थान का और अभिभावकों का नाम रोशन करते रहे ऐसी हम कामना करते हैं।
ग्राम पंचायत सरयांज के गांव पंबड़ कि लिए बाड़ीधार रूट पर वाया पंबड़ सरकारी बस चलाने के आदेश जारी किए गए। आदेश जारी होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बाड़ीधार रूट बस को पंबड़ गांव को भेज दी। जैसे ही बस पंबड़ गांव के समीप पहुंचने वाली थी तो चालाक बस को गांव पंबड़ से पहले ही मोड़कर ले गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों में संतराम भारद्वाज, विजय शर्मा, सवानु राम, कृष्ण चंद, अनंत राम, हरि राम भारद्वाज, हेतराम भारद्वाज, गीत चंदेल का कहना है कि बस लगने के मौके पर स्थानीय लोगों ने स्वागत कार्यक्रम भी रखा था। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी आदेशों को निरस्त करना चिंता का विषय है। लोगों ने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई की अचानक से क्षेत्रीय प्रबंधक बस को गांव पहुंचने से पहले ही रूकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बस को चलाने में अर्की के विधायक का भी डीओ नोट लगा था उसके बाद भी अधिकारियों ने बस को अपने गंतव्य तक नही पहुंचने दिया। उन्होंने कहा की अगर कोई दिक्कत थी तो बस को नहीं भेजना चाहिए था। ग्रामीणों ने कहा अगर यह बस सेवा बहाल नहीं होती है तो वे आंदोलन करने से भी पहरेज नही करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के जिला सोलन प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा सोलन में आयोजित उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान समारोह में गुरु गौरव सम्मान से नवाजा गया। प्रधानाचार्य डाइट एवं सामाजिक सहभागिता के समन्वयक डॉक्टर राम गोपाल शर्मा द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में यह पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक जिला सोलन डॉक्टर जगदीश नेगी द्वारा भूपेंद्र गुप्ता को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद एवं समस्त कार्यकारिणी एवं सेवड़ा चंडी के लोगों ने भूपेंद्र गुप्ता को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए पीआई सॉफ्ट कंपनी, फेस-8 मोहाली द्वारा जॉब प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कंपनी की एचआरएम ज्योति ने अपनी टीम के साथ शिरकत की। इस कैंप में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें कंपनी के लिए 3 विद्यार्थियों कार्तिक, सोनाली और अनीश सागर का चयन हुआ। कंपनी द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों को पहले तीन महीने ट्रैनिंग के साथ आंशिक वेतन भी दिया जाएगा और ट्रैनिंग के कम्पलीट होने के बाद इन विद्यार्थियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने विशेष बातचीत में बताया कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे छात्रों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. सुमित पठानिया, प्रो. आशीष धीमान, प्रो. ज्योत्सना, प्रो. रोबिन मोंगरा और लैब अटेंडेंट आशीष पठानिया भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड ने बिजली का बिल जमा करवाने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एसई इंजीनियर पुनीत सोंधी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा नहीं करवाएं हैं, वे अपने बिल कार्यालय में जाकर जमा करवाएं। उन्हाेंने कहा कि परिचालन वृत कांगड़ा के अधीन आने वाले समस्त विद्युत उपमंड़लों जैसे कांगड़ा, नगरोटा बगवां, देहरा, हरिपुर, धर्मशाला, पालमपुर, शाहपुर, रैत, बैजनाथ, पपरोला, मारंड़ा, बडोह ,रानीताल व भवारना के कैश काउंटर में 30 मार्च 3 बजे तक खुले रहेंगे। आम जनता से अपील है कि वह कार्यालयों में जाकर अपना बिजली का बिल जमा करवाएं।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने पर लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयकर विभाग ने इसे लिंक करने के लिए 31 मार्च तक एक हजार की पेनल्टी के साथफरमान जारी किया है। मार्च 2022 से पहले इन्हें फ्री में ही लिंक करना था, लेकिन तब लोगों को जागरूक नहीं किया गया। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अब लोग अपना पैन आधार के साथ लिंक करने के लिए लोकमित्र केंद्रों में दौड़ तो रहे हैं, लेकिन वहां जाकर भी उन्हें परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है, क्योंकि इसे लिंक करने वाली साइट खुल ही नहीं रही है। यदि थोड़े समय के लिए खुल जाती है तो पहले एक हजार की पेनल्टी भरनी होती है। एक हजार कट जाता है, लेकिन उसके बाद साइट फिर गायब हो जाती है। कस्टमर का पैसा बैंक में जमा हो जाता है, लेकिन साइट न खुलने की वजह से उसका आधार पैन से लिंक नहीं हो पाता। इस प्रकार लोग लोकमित्र केंद्रों के कई कई चक्कर काट रहे हैं, उनका जो पैसा बैंक में जमा हो गया है, उसके लिए उन्हें बैंक में जाकर प्रार्थना पत्र देना पड़ता है कि उनका इतना पैसा विभाग की साइट पर जमा हो चुका है, उसे वापस किया जाए और भी विभिन्न प्रकार की परेशानियां झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार या विभाग को पहले लोगों को जागरूक करना चाहिए या ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए था।
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस विदाई पार्टी में अनामिका को मिस फेयरवेल एवं साहिल को मिस्टर फेयरवेल तथा शालू को मिस ब्यूटीफुल एव दीक्षित को मिस्टर हैंडसम घोषित चुना गया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह जी अंतिम वर्ष के छात्रों को किक उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर प्रो. संजीव, प्रो. राजेश क्षीणे, उज्ज्वल करोच, प्रो. शिखा धरवाल, प्रो. विवेकानंद शर्मा उपस्थित रहे।
ढलियारा वार्ड से सबसे युवा जिला परिषद सदस्य ईशान शर्मा ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों में जाकर पंखे भेंट किए। ईशान ने कहा कि उन्होंने पहले भी निरंतर जनता की सेवा की है और अब भी जनता की सेवा में जुटे हैं। इससे पूर्व उन्होंने गर्मी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को पानी के टैंकर की सुविधा घर-घर पहुंचाई थी। अब क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों चुधरेड, सुन्हेत, बड़ल, बीहन, बड़ा, नेहरनपुखर, बडहूँ, देहरा, प्रागपुर को पंखे प्रदान किए हैं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के स्वामी विवेकानंद साबरमती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के ढलियारा के प्रथम राजपूत पुरुष वर्ग में तथा शेफाली चैंब्याल महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि प्रथम राजपूत और शिफाली चैंब्याल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी-अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे, जिसके परिणामस्वरूप इन दोनों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद, शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार एवं इंग्लिश विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर करण सिंह पठानिया ने इन दोनों को शुभकामनाएं दीं तथा इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग ने इन दोनों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
जिला कांगडा सेपकटाकरा संघ द्वारा 24 मार्च छठी राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता जिला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंद्रेटा में हुई। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों में दो लड़कियां और दो लड़के जिला कांगड़ा से चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी एक से पांच अप्रैल को नागपुर में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा सेपकटाकरा प्रधान व ऑर्गेनाइजिंग सचिवलक्की साहिब पुरी नागपुर ले जाएंगे।


















































