ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल में महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ.राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से नेत्र चिकित्सक डॉ. मनु शर्मा ने नेत्र संबंधी जानकारी प्रदान की। डॉ. मनु शर्मा ने बीएड, डीएलएड, बीबीए व बीसीए के बच्चों को नेत्र रोग संबंधित जानकारी व इससे बचाव के बारे में अवगत करवाया। इस दौरन छात्रों ने अपने नेत्र बचाव के प्रश्नों को साझा किया तथा आंखों संबंधित जानकारी प्राप्त की। ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने डॉ. मनु शर्मा को पुष्पगुच्छ तथा गेस्ट ऑफ आनर देकर सम्मानित किया तथा नेत्र संबंधी जानकारी देते हुए धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
कांगड़ा सदर के भाजपा विधायक पवन काजल ने मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा रानीताल में पीएचसी को डिनोटिफाई करने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। काजल ने कहा कि चंद्र क्षेत्र के रानीताल में आजादी के 75 वर्षों बाद पूर्व जयराम सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी प्रदान की थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएचसी शुरू होने से रानीताल में रोजाना 30 से 40 रोगियों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था। अब रोगियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा या मेडिकल कॉलेज टांडा के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। काजल ने कहा कि सरकार द्वारा कांगड़ा में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बंद होने से स्थानीय लोगों को लगभग 70 किलोमीटर दूर छापर का सफर तय करना पड़ रहा है, जो कि क्षेत्रवासियों से अन्याय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बंद किए गए स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सरकारी कार्यालयों को खुलवाने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया है। उन्होंने ग्रामीण अधिक से अधिक इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज करवाने कि अपील की। बता दें कि विधायक पवन काजल ने इससे पहले ग्राम पंचायत रानीताल में युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यथिति शिरकत की। काजल ने आयोजकों को ग्यारह हजार रुपये की नगद राशि भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर युवक मंडल के अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 31 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में भंगवार की टीम ने रजौर को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। इस मौके पर आंचल, सौरभ, लक्की, सतीश, सरूप, राकेश, भगवान दास, राम शरण व ओम राज भी उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान में हर वर्ष भांति इस वर्ष भी रविवार को होली मेले का शुभआरंभ हुआ। मेले का शुभारम्भ बीड़ीओ लंबागांव के सिकंदर कुमार ने किया। जयसिंहपुर के पंचायत घर से झंडा रसम के साथ शोभा यात्रा शुरुआत की गई जोकि होली मेले के मैदान तक निकाली गई। मुख्यअतिथि बीडियो लंबागांव सिकंदर कुमार ने टमक बजा कर होली मेले की शुरूआत की। बीडियो सिकंदर कुमार ने अपने संबोधन में सभी जयसिंहपुर व प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहां कि मेले हमारी संस्कृति को दर्शाती है। वहीं, ग्राम पंचायत के प्रधान कृष्ण कांत ने मुख्यअतिथि बीडियो लंबागांव को स्मृति चिन्ह् और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत के सभी सदस्यों के साथ जयसिंहपुर के अन्य लोग उपस्थित रहे।
इंदौरा स्थित मट्ठ बाबा मंदिर पलाख में तीन दिवसीय भागवत कथा व महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। समापन के पश्चात प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय भागवत कथा में लोगों ने भागवत कथा का सार सुना व महायज्ञ में हिस्सा लिया। इस दौरन अलग-अलग कथा वाचकों ने श्री कृष्ण की लीलाओं को श्रोताओं को सामने रखा। रात्रि में जागरण का भी आयोजन किया गया। कथा के समापन दिवस पर विधायक इंदौरा मलेन्द्र राजन व उनके साथ अन्य लोगों ने मठ बाबा पलाख में शीश नवाया। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने कमेटी प्रधान मनमोहन शर्मा, स्वदेश चम्बियाल (सोनु)बुआ दित्ता, महिन्द्र सिंह कुलदीप सिंह, सुभाष व अन्य कमेटी मेंबर को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
चलाली सहकारी सभा की प्रबंधन कमेटी का चुनाव 24 मार्च को होने जा रहा है। इसमें 9 मार्च को नामांकन पत्र भरे जाएंगे व 15 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 24 मार्च को चुनाव होगा। यह जानकारी सहकारी सभा के सचिव व प्रधान सभा विकास शर्मा ने जानकारी दी
जिला कांगड़ा के एक छोटे से गांव नगंल चौंक (डाडासीबा) से रिटायर हुए स्कूल हैडमास्टर रत्न चंद कौडंल ने अपनी जमीन मे सेबों की फसल का बगीचा तैयार कर साबित कर दिया कि अगर खेतों मे किसान मेहनत करेंस, तो देवभूमि की धरती सच में सोना उगल सकती है। प्रदेश शिक्षा बिभाग से रिटायर हुए हैडमास्टर रत्न चंद कौंडल ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए बताया कि करीब छह वर्ष मैने अपनी जमीन मे 21 सेब के पौधे लगाए थे, अब बह सभी के सभी तैयार हो चुके हैं। मात्र छह वर्षों में अब यह पेड़ इतने बडे़ हो चुके हैं कि उनमें सेबों की फसल लगने शुरु हो गई है। शिक्षक रत्न चंद कौंडल बताते हैं कि सभी सेब के पौधाें को इसबार (कुर) फूल यानी छोटे-छोटे सेब लगना शुरु हो चुके हैं। इन्होंने कहा कि उन्होंने यह सेब के पौधे गत छ वर्ष पहले पोंग ब्यू सोसाइटी देहरा द्बारा हरीमन शर्मा ने घुमारवीं से मंगवा कर दिए थे। लिहाजा अब सेब का बगीचा यहां लहराना शुरु हो गया है।
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते अप्पर रक्कड़ के समीप एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिसमें ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकायतकर्ता मनजीत सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के अनुसार देवेन्द्र, केशव, मनजीत व छोटू ट्रैक्टर (UP-72BF-4116) पर सवार होकर पैट्रोल पंप कलोहा की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर संतोष कुमार चला रहा था। ट्रैक्टर में क्रेश बेरियर बीम व पोल लोढ़ थे व ट्रेक्टर चालक संतोष कुमार की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया, जिस कारण देवेन्द्र सिंह का एक पांव कट गया तथा दूसरी टांग में भी चोट आई, जिसे ईलाज के लिए सीएचसी रक्कड़ ले जाया गया है। मामले कि पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चलाया था विशेष अभियान जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया। डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए उपयोग में लाई जा रही गाड़ियों में रोड सेफ्टी से संबंधित सभी मानकों को जांचने के उद्देश्य से प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ यह अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि 6 दिनों तक चले इस अभियान में जिला में कुल 905 स्कूली बसों को जांचा गया। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों में रोड सेफटी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और संचालकों को इसके संबंध में जागरुक करने हेतु सभी विभागी अधिकारियों ने स्कूल गाड़ियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत आरटीओ तथा आरटीओ फलाईंग ने 98, उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने 17, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा ने 23, पुलिस विभाग ने 392 तथा प्रशासन द्वारा 375 गाड़ियों में रोड सेफ्टी नियमों को जांचा गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा ऐसी गाड़ियों के चालान भी किए गए, जिनमें अनियमिताएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गाड़ियों के चालकों, स्कूल प्रशासन और बच्चों को जागरुक भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल से बच्चों को लाने और ले जाने वाली गाड़ियाें में रोड सेफ्टी नियमों की अनुपालना कितनी जरूरी है, इसे लेकर भी स्कूलों को जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान की अभिभावकों और आम जनता ने काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में ढील बर्दाशत नहीं की जाएगी तथा नियमों का उलंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविषय में भी स्कूली बसों में रोड सेफटी को लेकर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते मानगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आज महिला दिवस मनाया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी सन्ध्या ने मनाली से विशेष रूप से शिरकत की। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य मोनिका, रबीना चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीडीसी चेयरमैन अर्चना धीमान, ठठेहड़ पंचायत प्रधान सोनिका और घेर पंचायत की प्रधान भी उपस्थित रहीं। इसमें महिलाओं के उत्थान के ऊपर ब्रह्माकुमारी कमलेश ने अपने विचार व्यक्त किए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल टंबर के दो छात्रों ने सैनिक स्कूल की परिक्षा पास करके अपने स्कूल टंबर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल के संचालक जसवंत डढवाल ने बताया कि जयसिंहपुर धार क्षेत्र के दो छात्रों ने सक्षम धीमान और आर्यन सरोच ने सैनिक स्कूल की परिक्षा पास की है। दोनों छात्र गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। सक्षम धीमान ने इससे पहले भी पांचवीं कक्षा में सैनिक स्कूल की परिक्षा पास की थी, लेकिन वह मेडिकल में रह गया था। जसवंत डढवाल ने बताया कि इस बार दोनों छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश करके क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेगें।
पर्यटन और रोजगार के अवसरों में होगा कई गुणा इजाफा, सामरिक महत्व के चलते भी बेहद अहम मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को करेगा पूरा कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रिया पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणा इजाफा होगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा। प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। इससे जिला में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा विस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापार व विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ा बल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से सैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वाॅटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धौलाधार की पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करना, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन दिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिए कनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिला में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बाहर से आने वाले पर्यटक दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जहाज से आते हैं और उसके आगे की यात्रा के लिए उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती है या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे से विस्तारीकरण से बाहर से आने वाले सैलानियों को हवाई मार्ग से सीधा यहां आने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए इसका विरोध न करें। उन्होंने कहा कि यह विस्तारीकरण जिला कांगड़ा, प्रदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए लोग भ्रमित न हों और सरकार पर विश्वास रखें। औपचारिकताओं को पूर्ण कर तेज गति से होगा विस्तार-डीसी उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की परियोजना के कार्यान्वयन में केन्द्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला (सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस) पुणे की विशेषज्ञ सेवाएं ली गई थीं। उन्होंने कहा कि इस दल ने एयरपोर्ट रनवे ब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू के गहन अध्ययन के उपरांत व्यवहारिकता रिपार्ट सौंपे दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब इसको लेकर आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) ने सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए अपना कार्य करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासन हिपा को पूरा सहयोग करेगी और औपचारिकताओं को पूर्ण कर विस्तार कार्य को तेज गति से किया जाएगा। स्थानीय लोगों की आर्थिकी होगी मजबूत कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी राय दी है। वालिया टूर एंड ट्रैवल्स धर्मशाला के संजीव कुमार वालिया, धर्मशाला टैक्सी यूनियन के प्रधान मेहर सिंह ठाकुर तथा होटल व्यवसायी अनीश माटा ने विस्तारिकरण का स्वागत करते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में बड़ी फलाईटस् आएंगी, जिससे होटल इंडस्ट्री के साथ-साथ टैक्सी चालकों और छोटे दुकानदारों का भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बड़े जहाज आने से पर्यटकों की संख्या बढे़गी, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी बढ़ने के साथ, जिला कांगड़ा का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को अच्छी सुविधाओं के साथ सस्ते दाम में हवाई टिकट उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें भी लाभ होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोअर खैरा में होली त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सनराइज युवक मंडल के प्रधान राकेश ब्यास ने बताया कि सनराइज युवक मंडल एवं गांव वासियों के सहयोग से 6 और 7 मार्च को झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, इसमें 6 और 7 मार्च को कुश्तियों के मुकाबले किए जाएंगे। इन मुकाबलों में विजेता पहलवान को 11000 और उपविजेता को 8100 रूपए बतौर ईनाम दिया जाएगा। सनराइज युवक मंडल के प्रधान राकेश ब्यास ने होली के अवसर पर खैरा की झांकियां लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र होती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं
जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि विधानसभा चुनावों के समय ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जो कांग्रेस ने बादा किया था, अब कांग्रेस, हिमाचल में ओपीएस को एक अप्रैल से लागू करने जा रही है। राज्य के करीब एक लाख 36 हजार कर्मियों को ओपीएस का लाभ मिलेगा। गोमा ने कहां कि होली पर्व के खास मौके पर सुक्खू सरकार ने ओपीएस लागू करने का फैसला लेते हुए कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए रंगोत्सव को यादगार बना दिया है, जिससे होली के समय कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार ने दाेगुनी खुशी दी है। विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि सूक्खू सरकार ने ओपीएस देकर विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
लोगों की मांग पर तय होगी अगली रूपरेखा बोले, ग्रामीणों से चर्चा करके आगे बढ़ाउंगा बात, सीएम का जताया आभार धर्मशाला के योल कंटोनमेंट क्षेत्र को साथ लगती पंचायतों में जोड़ने के फैसले पर स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। साथ ही जनता को भी बधाई दी है। शनिवार को प्रैस को जारी एक बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि योल कंटोनमेंट क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें पंचायती राज में शामिल किया जाए। उन्हें कहा गया था कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही योल कंटोनमेंट के अंतर्गत निवास करने वाले लोगों को राहत देते हुए उन्हें साथ लगती बाघणी, रक्कड़, तंगरोटी खास और नरवाणा खास में अभी के लिए सम्मिलित कर दिया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में योल कंटोनमेंट से पंचायती राज से जुड़े क्षेत्रों के लिए नई पंचायतों का गठन कर दिया जाएगा और उन्हें नव नियुक्त पंचायत प्रतिनिधि मिल जाएंगे। हालांकि सुधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि पंचायती राज को लेकर अगला कोई भी कदम स्थानीय जनता की मर्जी जरूर देखी जाएगी। विधायक ने कहा कि पंचायती राज में शामिल किए जाने वाले क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जिसके लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रयास शुरू किए थे और साथ ही संघर्ष समिति और स्थानीय जानता कि लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी। दूसरी ओर योल की 12 हजार जनता ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का आभार प्रकट किया है।
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने लोगों से रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया है। वे जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा शनिवार को ज्वाला जी के गीता भवन में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल इस मौके विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 800 लाभार्थियों ने विभिन्न सुविधाओं का लाभ लिया। साधनहीन व्यक्तियों का सहारा है रेडक्रॉस संजय रतन ने कहा कि गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जरूरी है ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें ताकि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके। जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 11 लाख विधायक ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इनमें से 10 लाख रुपए ज्वालामुखी मंदिर ट्रस्ट और 1 लाख रुपए विधायक निधि से प्रदान किए जाएंगे। सेवा कार्यों में जुटी है रेडक्रॉस वहीं, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जिले में प्रमुखता से सेवा कार्यों में जुटी है। इसी के तहत इस प्रकार के अनेकों शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा व अन्य सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इस शिवर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप, विभागीय प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित करने जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इस दौरान दिव्यांगता जांच कैंप में मेडिकल बोर्ड द्वारा 300 लोगों की जांच, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 102 और आयुष विभाग द्वारा 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 50 लाभार्थियों को स्वच्छता किट, 25 को कंबल, 20 को मच्छरदानी,10 को रसोई बर्तन सेट, 8 को व्हील चेयर, 3 को श्रवण यंत्र, 2 दृष्टि बाधित जरूरतमंदों को स्मार्ट केन तथा 1-1 सीपी चेयर, रोलेटर एवं अन्य सहायक उपकरण भेंट किए गए। शिविर में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों ने और स्वयं सहायता समूहों ने विकासात्मक और अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, सीएमओ डॉ. सुशील, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. निधि जिंदल, आयुष विभाग से डॉ. बृजनंदन शर्मा, डॉ. आर के सूद, बीडीओ देहरा चतर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक मीट के दूसरे दिन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. स्वदीप सूद ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील शर्मा ने दूसरे दिन की खेलों की रूपरेखा से अवगत करवाया और विभिन्न नियमो के बारे भी छात्रों को बताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. स्वदीप सूद ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोबाइल की खेलों को छोड़ मैदान की खेलों पर फॉक्स करें और खेलों से मानसिक एकाग्रता हासिल होती है। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों के प्रारुप से भी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. करण पठानिया, प्रो. सुशील शर्मा, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. अनिता कुमारी, प्रो. ब्रजेश्वर, प्रो. कंचन, प्रो. विनीत, प्रो. विकास, प्रो. राजीव, ओंकार चंद, अमित कौशल, राज मनकोटिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। ये रहे विजेता। लड़कों में राहुल, तो लड़कियों में प्रियंका बनी बेस्ट एथलीट। लड़कियों के लंग जम्प में कृतिका प्रथम, शिवानी द्वितीय व सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया, हाई जम्प में कोमल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय एवम रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। शाटपुट में अंशु ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जेवलिन थ्रो में प्रियंका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय एवम कनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, लड़कों के लांग जम्प में प्रसून ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया, 5000 मीटर में निखिल धीमान ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय एवम अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया, ट्रिपल जम्प में सुजल शर्मा ने प्रथम, अदिक्ष्य ठाकुर ने द्वितीय एवं भास्कर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
तिलक राज । कांगाड़ा रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की विशेष मुहिम के चलते आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने टीम के साथ मिलकर कांगड़ा तहसील चौक में स्कूल बसों को रोककर उनके द्वारा रोड सेफ्टी नियमों पालन किया जा रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने बस ड्राइवर और कंडक्टर के लाइसेंस, स्कूल बस के सभी जरूरी दस्तावेज, बस में कैमरा, जीपीआरएस, फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र और बच्चों की लिस्ट आदि की जांच की। उन्होंने मौके पर बस में मौजूद स्कूल के बच्चों को भी रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मौके पर बस ड्राइवर और कंडक्टर को सारी कमियां स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि मोटर वाहन नियम के अनुसार स्कूल बसों के लिए बनाए गए नियमों में चालक की योग्यता, बस का रंग, स्कूल का नाम, फर्स्ट एड की सुविधा व अग्निशमन यंत्र का होना और सीट के हिसाब से बच्चों की संख्या आदि प्रत्येक नियम निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा प्रत्येक स्कूल को रोड सेफ्टी के इन मोटर वाहन नियमों का पालन करना पड़ेगा। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा के साथ तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार और पुलिस की टीम मौजूद रही।
विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत, मेधावीयों को बांटे पुरस्कार तिलक राज। कांगड़ा डीएवी कॉलेज कांगड़ा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यातिथि का कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल बलजीत सिंह पटियाल द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर कॉलेज छात्रों द्वारा रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है। उन्होंने कहा आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय सुखविंदर सिंह छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वे स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी विद्यार्थी समय की कई यादें छात्रों के साथ सांझा की। उन्होंने अपने संबोधन दौरान डीएवी संस्था के संस्थापक मेहर चंद महाजन को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को पूरे देशमें अग्रणी बनाएगी, जिसका उदाहरण मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के वर्तमान में शिक्षा के लिए किए गए निर्णयों से मिलता है। इसमें डे-बोर्डिंग स्कूलों को शुरू करके गुणात्मक शिक्षा प्रदेश के बच्चों को देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा हमारी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है और हमारी सरकार द्वारा लिए गए सभी निर्णय प्रदेश की जनता के हित के लिए होंगे, जिसमें चाहे वर्तमान में ओपीएस लागू करके प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान देना है। उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक निष्पक्ष माहौल प्रदेश की सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने परीक्षाओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को और मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पुरस्कार वितरित किए। आज के इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि सहित कॉलेज प्राचार्य बलजीत सिंह पटियाल गणमान्य व्यक्तियों में नवनीत शर्मा, प्रदीप कुमार, विपुल, विवेक राणा, अशोक हिमाचली, विजय कुमार, राकेश महाजन, वेद प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, नागेश्वर मनकोटिया, संदीप मित्तल मनीष पांजलु व कॉलेज शिक्षक और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।
उपमंडल कार्यालय देहरा में टीबी फोरम मीटिंग की गई। ये मीटिंग सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संकल्प गौतम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ प्रागपुर, जिला परिषद, प्राचार्य आईटीआई रक्कर, टैरेस व नेहरन पुखर मौजूद हैं। बैठक में डॉ. पंकज ने संक्षेप में टीबी रोग के बारे में बताया। सभी को टीबी के लक्षण और इलाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है और हिमाचल सरकार ने 2024 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है। बैठक में डॉ. पंकज कौंडल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और मरीज 6 महीने के इलाज के बाद ठीक हो जाता है और साथ में ये भी कहा कि सरकार की तरफ से एक निश्चय पोषण योजना के तह हर मरिज को 500 प्रति माह दिया जा रहा है। बैठक में दो टीबी चैंपियन साल्विया और गोविंद भी शामिल हुए। उन्होंने टीबी रोग के दौरान अपने अनुभव साझा किए। बैठक के अंत में डॉ. पंकज ने बैठक के सभी सदस्यों से टीबी के बारे में जागरूकता फैलाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने बैठक में सभी का धन्यवाद किया।
पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते मोहटली रैंप के पास से पुलिस ने नशे की खेप सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी से पुलिस ने 20.93 ग्राम चिट्ठा बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नुपुर अशोक रतन ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार मोटली रैंप पर पुलिस द्वारा नशे की खेप संहिता आरोपी विशाल कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी गांव सीरत डाकघर मोटली तहसील इंदौरा से 20.93 ग्राम चिता बरामद किया गया। इस संदर्भ में अभियोग एनडीआरएफ एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वह आगामी कार्रवाई जारी है। अशोक रतन ने बताया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस दिन-रात कार्रवाई कर रही है।
पुलिस चाैकी संसारपुर टैरस के अंतर्गत पड़ते गांव डाकघर स्यूल में एक 75 वर्षीय महिला ने 4 लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उक्त 4 व्यक्तियों ने फर्जी से दसतावेज बनाकर महिला का राजस्थान में मुरब्बा बेच दिया है। शिकायतकर्ता सत्या देवी पत्नी बाबू राम निवासी गांव व डाकघर स्यूल तहसील जसवां शिकायत पर एक मुकदमा धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत भगवान सिंह वीपीओ करियाड़ा तहसील देहरा, सोम कुमार पुत्र परमा राम गांव छबर डाकघर हरिपुर तहसील देहरा, कुलतार चंद गांव घयोरी तहसील देहरा, नरेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी बीहन के पंजीकृत हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह राजस्थान में स्थित मुरब्बा नंबर 221/411 की मालिक है, जिसका मुख्तारनामा उपरोक्त व्यक्तियों के नाम है, जिन्हौनें इसके नाम के साथ मिलते नाम सत्या देवी पुत्री शेर सिंह की उम्र करीब 75 महिला की तरफ से कागजात तैयार करवाकर उक्त जमीन को बेच दिया है। मामले पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के बयान पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत एनएच-503 देहरा पुल के समीप एक निजी होटल के पास एनएच विभाग द्वारा क्रॉसिंग रॉड मिरर स्थापित किया है। बताते चलें कि इस स्पॉट पर पहले भी काफी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिस पर विभाग ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां स्थापित किया है। जब इस मिरर को यहां स्थापित किया गया, तो स्थानीय जेई सहित एसडीओ एनएच देहरा रणजीत कंवर भी साथ में मौजूद रहे। एसडीओ रणजीत कंवर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है, जिसपर देहरा उपमंडल में दुर्घटना संभावित क्षेत्रो में क्रॉसिंग रॉड मिरर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इन चिन्हित स्थानों पर एक्सीडेंट की संभावना कम हो सके। लोगों की सुरक्षा की एनएच विभाग का प्रथम ध्येय है। हालांकि लोगों का कहना है कि होटल के सामने से सड़क क्रॉस करनी हो तो देहरा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं, कुल मिलाकर यह रोड मिरर सफेद हाथी साबित हुआ है।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत खुंडिया बाजार की तरफ जा रही तीन लड़कियों को एक ट्रैक्टर ने बुरी तरह चोटिल करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें उक्त तीनों लड़कियां खुंडिया कॉलेज की ओर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने रास्ते में चल रही तीन लड़कियों में से एक लड़की को बुरी तरह चोटिल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त ट्रेक्टर चालक लड़की को लगभग 200 मीटर तक रगड़ता ले गया, जिससे उक्त लड़की का पैर टूट चुका है, जिसका ऑपरेशन होना है। सूचना मिलते ही मौके पर युवती के परिवारजन भी वहां पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रेक्टर के पीछे रस्सी लटकी थी और रास्ते पर चलती हुई लड़की से फंस गई, जिससे वह भारी रूप से जख्मी हुई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना खुंडिया में थाना प्रभारी योगिंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस थाना धर्मसाला के अंतर्गत आज मोहली मे मानवी रेस्टोरेंट के पास बाइक (HP39E-9023) के चालक तेनजिन छोडिक निवासी राणा हाऊस फरसेटगंज छावनी 339 तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा हि.प्. ने उपरोक्त बाइक को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी (T0123-HP-0309A) को टक्कर मार दी, जिस कारण यह घायल हो गया। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 279, 337 भा.दं.सं. में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
उपमंडल पालमपुर के अधीन लखदाता छिंज मेला कमेटी सांबा ढाटी ने आज एक बैठक आयाेजन किया गया। मेला स्थल पर अध्यक्ष कुलबीर सिंह राणा और सचिव अमर सिंह राणा ने की बैठक की अध्यक्षता। बैठक में 10 से 12 अप्रैल तक को होने वाले छिंज मेले की रूप रेखा के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पैट्रोल पंप वाले अश्विनी राणा उर्फ बंटू ने मेले की बड़ी माली के लिए 71 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इस बैठक में कमेटी के कुल 52 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही ग्राम पंचायत रोड़ा व सांबा के वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। शपथ में विशेष रूप से इस बात को रखा गया कि हम सभी किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। हम प्रत्येक व्यक्ति विशेषता युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे, ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सके। इस उपलक्ष पर कॉलेज के सभी छात्र टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, प्रिंसिपल प्रो. शशि भूषण व प्रो. पंकज कौशल इत्यादि उपस्थित रहे।
विकास खंड अधिकारी ने पंचायत के इस प्रयास को खूब सराहा विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बतराहन में चार सीसीटीवी कैमरे लगने से पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित करने की पहल हुई है। हाई फ्रीक्वेंसी के चारों कैमरे पंचायत परिसर में लगाए लगाए गए हैं। गुरुवार को खंड अधिकारी फतेहपुर निशी महाजन ने विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए यहां का औचक दौरा किया। इस दौरान बतराहन-नेरना पंचायत की समिति सदस्य तमन्ना धीमान व सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। समिति सदस्य तमन्ना धीमान ने विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार करते हुए बताया कि वार्ड-3 पंजरोड गांव में 2021- 22 में सरकारी निधि से दो लाख 40 हजार की लागत से रास्ता बनवाया गया। वहीं, गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए पंजरोड की प्राथमिक पाठशाला में एक तथा बतराहन के पंचायत घर में भी एक वाटर कूलर, स्थापित करवाया गया। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि पंचायत में 60 हजार की लागत से डिजिटल कैमरे, 80 हजार के एलईडी, 40 हजार के बैंच तथा 15 हजार की लागत से एक शौचालय तथा सोकपिट जनता को सुपुर्द किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी निधि के तहत समय-समय पर समिति की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकासात्मक कार्य करवाए जाते हैं। विकास खंड अधिकारी निशि महाजन बतराहन पंचायत विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान रमेश धीमान व अन्य गांववासी भी उपस्थित रहे।
पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को मिलेगी नई उड़ान जिला स्तरीय पैराग्लाइडिंग नियामक समिति की बैठक आयोजित डीसी का जिले में पैराग्लाइडिंग साइटों के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर कांगड़ा जिला को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस मकसद से जिला प्रशासन कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को नई उड़ान देने में जुटा है। जिला की चारों पैराग्लाइडिंग साइट के विकास और वहां सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तत्परता से काम किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात गुरुवार को धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय पैराग्लाइडिंग नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने विशेषकर जिला को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। .उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियां साहसिक पर्यटन की महत्वपूर्ण घटक हैं। जिला में अभी चार पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग, इंद्रुनाग, नरवाणा और मझीण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन चारों पैराग्लाइडिंग साइट के विकास और वहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने इन जगहों पर टेक ऑफ तथा लैंडिंग साइट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर मामले बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इन जगहों पर आवश्यक सुधार कार्य करने को कहा। बीड़ बिलिंग में महीने भर में शुरू हो जाएगा पैराग्लाइडिंग स्कूल उपायुक्त ने कहा कि पैराग्लाइडिंग स्कूल बीड़ बिलिंग महीने भर में शुरू हो जाएगा। इससे पैराग्लाइडर पायलटों के प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख लंगेगे। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग स्कूल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया जाएगा। बिलिंग टेक ऑफ साइट पर बनेगा कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी एंबुलेंस उपायुक्त ने पैराग्लाइडिंग संचालकों, पायलटों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बिलिंग टेक ऑफ साइट पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी सूचना तंत्र से सुसज्जित इस कंट्रोल रूम में एक परिचारक तथा दो आपदा मित्र तैनात रहेंगे। वे वहां पैराग्लाइडिंग के दौरान किसी भी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने तथा सूचना प्रेषण में सहायक होंगे। इसके अलावा वहां स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी, जिसमें एक फार्मास्टि भी होगा। बीड़ में 16 लाख से लगेगी प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन यूनिट डॉ. निपुण जिंदल ने बीड़ बिलिंग क्षेत्र में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के माध्यम से स्वच्छता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेक ऑफ तथा लैंडिंग साइट पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें ताकि वहां आने वाले लोगों को कोई समस्या न हो और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि बीड़ में 16 लाख से प्लास्टिक ठोस कूड़ा प्रबंधन यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने टेक ऑफ साइट पर शौचालय सुविधा के सुदृढ़ीकरण तथा वहां पानी व बिजली की नियमित सप्लाई आरंभ होने तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा। 3 दिन में बनाएं टेक ऑफ साइट के सुधार कार्य का प्राक्कलन उपायुक्त ने साडा के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ को निर्देश दिए कि वे पैराग्लाइडिंग संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बिलिंग टेक ऑफ साइट की सुधार संबंधी आवश्यकताओं का आकलन करें और सुधार कार्य के लिए बजट प्राक्कलन तैयार करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए वहां बने कॉर्पस फंड से धन मुहैया कराया जाएगा। साझा करें इंश्योरेंस कंपनी से करार संबंधी जानकारी उपायुक्त ने सभी पैराग्लाइडिंग इकाइयों व संचालकों को इंश्योरेंस कंपनियों से हुए उनके करार की जानकारी साझा करने को कहा। ऑपरेटरों का जिन कंपनी के साथ करार है उनकी सूची व उनके नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर साझा करने का आग्रह किय, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में प्रभावितों को इंश्योरेंस कंपनी से तुरंत सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके। नए ग्लाइडर के पंजीकरण को अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार उपायुक्त ने नये खरीदे ग्लाइडर के अविलंब अस्थाई पंजीकरण की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। दरअसल अभी साल में दो बार 6-6 महीने के अंतराल पर पर्यटन विभाग, पर्वतारोहण संस्थान व अन्य विशेषज्ञों की तकनीकी कमेटी द्वारा ग्लाइडर तथा अन्य साजो सामान के निरीक्षण, पंजीकरण और प्रमाणीकरण की व्यवस्था है। निरीक्षण के उपरांत प्रत्येक ग्लाइडर को एक विशेष पहचान नंबर जारी किया जाता है, उसके उपरांत ही वे उड़ान भर सकते हैं। बैठक में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों ने बताया कि निर्धारित छमाही निरीक्षण के बीच की अवधि में यदि कोई नया ग्लाइडर खरीदे तो उसे पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि संचालकों की सुविधा के लिए प्रशासन अस्थाई पंजीकरण की व्यवस्था बनाने को पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक को पत्र लिखेगा। उनसे संस्थान की मैक्लोडगंज स्थित इकाई के क्षेत्रीय निदेशक को समस्त औपचारिकताएं पूरा कर तकनीकी कमेटी के निरीक्षण तक अस्थाई पंजीकरण को प्राधिकृत करने का आग्रह किया जाएगा। जिले में हैं 14 पंजीकृत पैराग्लाइडिंग संचालन इकाइयां कांगड़ा जिले में 14 पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अथवा संचालन इकाइयां, 346 पायलट और 387 पैराग्लाइडिंग इक्यूप्मेंट पंजीकृत हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अथवा संचालन इकाईयों में 8 बीड़ बिलिंग में, 4 इंद्रुनाग में, तथा एक-एक नरवाणा और मझीण में कार्यशील हैं। बैठक में एडीएम रोहित राठौर, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम और एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा तथा जिले भर की पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अथवा संचालन इकाईयों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत ख़बली में गशत के दौरान एक राहगीर जिसकी पहचान राय सिंह पुत्र हरी सिंह गांव मारेडा डाकघर खबली से 10 बोतलें अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत ठंबा में गाड़ी (HP-36E-9711) के चालक विनोद कुमार निवासी फरनाट डाकघर कलूर तहसील नादौन जिला हमीरपुर की उपरोक्त गाड़ी से 9,000 मिलीलीटर अवैध देसी शराब मार्का संतरा नंबर-1 बरामद की है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने की है।
तिलक राज। कांगड़ा पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की पूर्व बीजेपी सरकार को हिमाचल की जनता व मतदाता ने नकार दिया है। हिमाचली ने बताया है की पूर्व बीजेपी की जय राम सरकार ने सीमेंट विवाद और आर्थिक दिवालियापन कांग्रेस सरकार को करोड़ों रुपए का कर्जा छोड़ कर गए हैं यह कहावत चरितार्थ है की खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे। यह वक्तव्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं नेता अशोक हिमाचली ने जारी प्रेस बायन में कहे। उन्हाेंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बाेला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर जिला कांगड़ा की अनदेखी यारों की सरकार और दुःख कि सरकार कहा है, जिस पर प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने ताबड़तोड़ हमला किया है। उन्हाेंने जयराम ठाकुर के उन सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि आपने अपने समय में बिना संविधानिक पद से किन-किन व्यक्तियों को और यारों को खुश किया था। यह पब्लिक है, सब जानती है। रही जिला कांगड़ा की अनदेखी की बात, ताे अगर आपने काम किए होते तो आपके मंत्री सारे हारे नहीं होते। आज भी जिला कांगड़ा में कोई अनदेखी नहीं हुई है। सीपीएस आशीष बुटेल, किशौरी लाल, चेयरमैन विशाल चम्याल, संजय चौहान केबिनेट रैंक के प्रो. चौधरी चंद्र कुमार, आरस बाली, जिला कांगड़ा से ही आते हैं और स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जिला कांगड़ा से ही आते हैं, उसके बावजूद भी इन सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया है और भविष्य में भी, अभी और भी मंत्री बन सकते हैं। यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि दु:ख की घड़ी भाजपा पर भारी पड़ी है। क्योंकि बीजेपी जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट का सपना डिलीट हो चुका है। यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह सुख की सरकार है। पत्रकारों द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के बारे में उन्होंने जो प्रश्न किया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसका जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को वर्तमान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू देख रहे हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता चाहती है की कांगड़ा की बागडोर स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू संभाले और कांगड़ा को गोद लें। हिमाचली ने बताया है की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के काम उसी रफ्तार से होंगे। इसमें कमी नहीं आने दी जाएगी इसके लिए थोडा समय दिजिए। मुख्यमंत्री कांगड़ा में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। हम सब मिलकर कांगड़ा को विकास की ओर अग्रसर करेंगे और जो भी विकास कार्य ठप पड़े हैं, मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए जाएंगे और उनका निवारण किया जाएगा। यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू के अच्छे कामों को हिमाचल प्रदेश की जनता सराहना कर रही है की पहली बार आम परिवार से मुख्यमंत्री मिले हैं, जो मिलनसार, ईमानदार, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेता हैं।
कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम और वन अधिकार अधिनियम के तहत मंजूरी के मामलों में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बुधवार को धर्मशाला में बैठक ली। बैठक में कांगड़ा जिले में विकास परियोजनाओं से जुड़े एफसीए और एफआरए मामले तथा अन्य विभागीय मंजूरी से संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति और प्रगति को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार गठित इस समिति का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विकास परियोजनाओं को गति देने को लेकर वन स्वीकृति से संबंधित मामलों में विभागों में अच्छा तालमेल हो। वहीं अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्रों (एनओसी) को लेकर भी बेहतर समन्वय रहे। यह कदम विकास परियोजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन में मदद करेगा और अंततः जिले के समग्र विकास में योगदान देगा। बैठक में उपायुक्त ने विकास परियोजनाओं को लेकर एफआरए और एफसीए के मंजूरी के मामलों में प्रगति की विभागवार रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों से जाना कि मामलों में क्लीयरेंस की स्थिति क्या है, लंबित होने के क्या कारण हैं, क्या क्या आपत्तियां लगी हैं और उनके निराकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने वन मंजूरी से जुड़े मामलों में लगी आपत्तियों के निदान को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया।
कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सरकारी पत्राचार में कागज की बचत के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर विभागों को सरकारी पत्राचार में एक से अधिक पृष्ठ होने पर कागज के पन्ने इस्तेमाल करते हुए हर पन्ने के दोनों ओर लिखाई-छपाई को कहा है। इससे न केवल कागज की बचत होगी बल्कि वित्तीय उपयुक्तता के नियमों का पालन भी होगा। ये पहल अपनी तरह से पर्यावरण सुरक्षा में भी सहायक होगी। उपायुक्त ने कहा कि हम पत्राचार के लिए यूं तो ऑनलाईन मोड को ही बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन बहुत आवश्यक होने पर यदि फिजिकल तौर पर सरकारी पत्राचार में पन्नों का इस्तेमाल जरूरी हो तो ऐसी स्थिति में हमारा प्रयास है कि कम से कम कागज उपयोग में लाए जाएं। इसी मकसद से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने आगे कहा कि बहुत दफा यह देखा जाता है कि कोई ड्राफ्ट, पत्र,आदेश और अन्य संबंधित विषयों पर एक से अधिक पृष्ठ होने पर लिखाई-छपाई में अलग अलग पन्नों का उपयोग किया जाता है। यह कागज के अपव्यय के साथ-साथ वित्तीय उपयुक्तता के नियमों के भी विरुद्ध है। इसलिए सभी को यह निर्देश गए हैं कि जिले में अब से हर संबंधित विषय के सरकारी पत्राचार एक पृष्ठ से अधिक होने पर कागज के दोनों ओर छापकर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए, शासन व्यवस्था की सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भी सजगता लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।
15 लोक नृत्य दलों ने लिया भाग, वंशिका कला मंच ने मारी बाजी शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंगलवार को धर्मशाला में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 लोक नृत्य दलों के लगभग 250 कलाकारों ने भाग लिया। धर्मशाला कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने किया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके एसडीएम ने लोक कलाकारों से अपने क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इस प्रकार के आयोजन इसको बढ़ावा देने में सहायक हैं। प्रतियोगिता में धर्मशाला के उपाहु सुक्कड़ के वंशिका कला मंच ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती स्वर संगम धर्मशाला ने दूसरा तथा कांगड़ा कला मंच धर्मशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहे दलों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने मुख्यातिथि व लोक कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभाग हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहता है, ताकि लोक कलाकारों को उचित मंच व प्रोत्साहन मिलता रहे। ये रहे निर्णायक मंडल में शामिल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पल्लीयार के संगीत प्रवक्ता कुलदीप राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमनी के संगीत प्रवक्ता दिलबाग धीमान और राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के सहायक संगीत प्रवक्ता सतपाल शामिल रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन चंद्र भारद्वाज ने किया। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के विनोद कुमार और आत्मा राम ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कहा, प्रदेश में भाजपा भुगत रही अपने कर्मों की सजा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बात को भूल रहे हैं कि पांच वर्षाें तक विकास के नाम पर उन्होंने जनता को मुर्ख बनाया गया तथा उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए केवल नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर इसकी चिंता न करें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कितने वर्षाें तक चलेगी। वर्षाें तक चलेगी वे अब यह चिंता करें की उनकी राजनीति अब कितने दिनों तक चलेगी। पुनीत मल्ली ने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि उल्टा चोर कोतबाल को डांटे। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान जो वायदे जनता से किए थे, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा जहां तक हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने की बात है, तो जयराम ठाकुर बताए वहां काले कारनामें उनके कार्यकाल में क्यूं हुए। क्यों जयराम ठाकुर ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की। अब जबकि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के काले कारनामों की पोल खोलकर जनता के समक्ष रखना शुरु की है, तो भाजपा के नेता डरने लगे हैं कौन कार्रवाई के लपेटे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर पांच वर्षाें तक यह ढींढोरा पीटते रहे कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जयराम ठाकुर बताए क्यों पांच सालों तक धर्मशाला में वे केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाए। क्यों जयराम ठाकुर केद्र की मोदी सरकार से हिमाचल के हित्तों की आवाज को नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच वर्षाें तक केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर धर्मशाला की जनता को गुमराह किया। पुनीत मल्ली ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री का विरोध भाजपा कार्यकाल में शुरु हुआ था, जिसे भी समय रहते मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने सुलझा लिया। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश का खजाना खाली हुआ है। भाजपा के कारण कांग्रेस को ऋण लेने में मजबूर होगा पड़ा है, इस बात को जनता भी जानती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अब प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनी है, उससे भाजपा नेता परेशानी की आलम में है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला पुलिस थाना धर्मशाला में दिनांक 27 फरवरी को सुधेड़ पुल (घरोह) में मोटरसाईकिल (HP-54D-2624) के चालक संसार सिंह निवासी भदेला डाकघर हार तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा (हि.प्र.) से 5.94 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 21, 25-61-85 स्वापक औषधी एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई।
घर के पास ही खेत में साग लेने गई थी महिला मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पंचायत सुरडवां में 72 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। शुरुआती जांच के अनुसार महिला खेत में साग लेने गई थी। इस दौरान खेत मेंअचानक करंट लगने से जान चली गई। महिला की पहचान चैंचलो देवी (72) पत्नी राम राखा के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के परिवार में तीन बेटे हैं, जिनमें से 2 की शादी हो चुकी है। महिला रात के भोजन के लिए खेत से साग लेने गई थी कि अचानक खेत में लगे खंभे के कारण खेत में करंट था, जिससे अचानक महिला की मौत हो गई। महिला को इंदौरा अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ इंदाैरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उसके बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया, मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
मनीष ठाकुर । नूरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद राष्ट्र हित समाज हित और छात्र हित में कार्य करती आ रही है। एबीवीपी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में जिला सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है, उसी के नियमित संगठनात्मक जिला नूरपुर में धमेरी युवा संगम जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डॉ. परशांत जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद पूरे देश में एकमात्र छात्र संगठन है, जो युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को उत्पन करता है और युवाओं को संस्कार देने का काम करता है। इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में नवनीत कौशल उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थी परिषद में के इतिहास के बारे में बताया विशेष उपस्थिति के रूप में सुनील दत्त जी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए। इस सम्मेलन के स्वागत समिति अध्यक्ष विपुल शर्मा रहे और स्वागत समिति मंत्री मोहित सिंह रहे। इस ज़िला सम्मेलन में 150 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा संगठनात्मक जिला नूरपुर का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य प्रस्ताव भी पारित किया गया और सम्मेलन की शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस जिला सम्मेलन में 30 से अधिक शिक्षण सस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । देहरा एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने आज (मंगलवार को) सभी विभाग के अधिकारियों के साथ चनौर मंदिर का दौरा किया। एसडीएम ने कहा की भारत सरकार की 'प्रसाद योजना' धार्मिक पर्यटन अनुभवों को समृद्ध करने के लिए पूरे भारत में तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर केंद्रित है। इसी योजना के तहत उन्होंने कहा की चनौर मंदिर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उद्यान बनाया जाएगा और इस उद्यान में विष्णु भगवान जी के 10 अवतारों को दर्शाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां इस मंदिर में रहने के लिए सराय, कथा वाचन के लिए हॉल और एक झील का निर्माण भी किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, जिला पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा ने धर्मशाला से हमेशा साजिशें की हैं, अब ऐसा नहीं होने देंगे शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी पिछले 15 वर्ष से सियासत में फंसकर रह गई है। इसके कैंपस को लेकर धर्मशाला, देहरा और शाहपुर में जमकर सियासत हुई है। अब इसपर सियासत नहीं होने दी जाएगी। यह बात धर्मशाला से विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेस बयान में कही। सुधीर शर्मा ने अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी इलाका विशेष में सीयू के विरोधी नहीं हैं, लेकिन धर्मशाला को इसका हक मिलना चाहिए। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि मैक्लोडगंज से तिब्बत की निर्वासित सरकार चल सकती है, तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी क्यों नहीं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला एकमात्र ऐसा शहर है, जहां से पूरा तिब्बत देश चलता है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां यहां हैं। दुनिया भर में इस शहर का नाम है। इसके अलावा देश का नामी पुराना डिग्री कालेज यहां है। हिमाचल का शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संचालित होता है। धर्मशाला में बीएड कालेज, जेबीटी संस्थान भी है। शहर में छात्रों के लिए विश्व स्तरीय कोचिंग सेंटर हैं। इस शहर में दुनिया का सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम है। एक हजार होटल है। इनमें से कइयों में फाइव स्टार फैसिलिटी है। धर्मशाला में ये सारी सुविधाएं इस शहर को औरों से अलग बनाती हैं। सीयू का कैंपस धर्मशाला में होने से छात्रों और शिक्षकों को एक एजुकेशन का माहौल मिलेगा। सीयू के साथ स्मार्ट सिटी होने से देश-विदेश से छात्र व शिक्षाविद आएंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी पर इस शहर का मौलिक हक है। सुधीर शर्मा ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने 2009 में 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी थी, तो उसी समय धर्मशाला के खिलाफ साजिशें शुरू हो गई थीं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से सेंट्रल यूनिवर्सिटी को दूर करने के दोषी भाजपा नेता हैं। उन्होंने इस मसले पर हमेशा जनता को डबल क्रॉस किया है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि पिछले पांच वर्ष हिमाचल और दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, तो इस प्रोजेक्ट को क्यों आगे नहीं बढ़ाया गया। भाजपा नेताओं में इच्छाशक्ति की कमी है। उनके सांसदों और विधायकों के इस मसले पर गोलमोल बयान आते हैं। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिशों से बेपरवाह कांग्रेस ने ही धर्मशाला में मुख्य कैंपस धर्मशाला में बनाने के लिए 700 एकड़ जमीन मंजूर की थी। उसके बाद राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद कैंपस धर्मशाला से देहरा ले जाने का प्रयास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है। धर्मशाला के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
तिलक राज। कांगड़ा तहसील कार्यालय कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले पटवार वृत्त मटौर में कार्यरत राजस्व चौकीदार सुरेश कुमार 27 वर्ष की सरकारी सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ष 1996 में उन्होंने सरकारी क्षेत्र में कदम रखा और 2016 में रेगुलर हुए। साथ ही स्टाफ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट प्रदान की।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राज्य सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार में सूचना देने में देरी करने पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के आयुक्त आरडी धीमान ने ज्वालामुखी उपमंडल के जनसूचना अधिकारी पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। मदन लाल की अपील को स्वीकार करते हुए आयोग ने यह आदेश पारित किए। आयोग ने पाया कि जनसूचना अधिकारी ने अपीलकर्ता को वांछित सूचना 100 दिनों के बाद दी है। अपीलकर्ता ने 16 अप्रैल, 2021 को सूचना के अधिकार में आवेदन किया था। जनसूचना अधिकारी ने न तो सूचना तैयार की और न ही उसे अपीलकर्ता को दिया। समय पर सूचना न देने पर जन सूचना अधिकारी के खिलाफ अपील दायर की गई। अपील का निपटारा करने वाले आदेशों के बाद जन सूचना अधिकारी ने 31 अगस्त, 2021 को सूचना आयोग ने पाया कि जनसूचना अधिकारी ने आवेदन को उपमंडलाधिकारी के रीडर रामेश्वर दत्त को दिया था। रीडर ने जानबूझ कर अपीलकर्ता को सूचना नहीं दी है। आयोग ने रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रीडर से उचित और संतोषजनक जवाब न मिलने पर आयोग ने सूचना के अधिकार की धारा 20 के तहत उसे जुर्माना लगाया गया है।
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला कांगड़ा वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल शीला चाैक में आज 12वीं कक्षा के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई के इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य आदर्श बेदी रानी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कपिल वालिया व अन्य अध्यापकगण व 11वीं के छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज छात्रों द्वारा पेश किए गए स्वागत नृत्य से हुआ। इसके पश्चात छात्रों की बौद्धिक कुशलता व व्यक्तित्व को परखने का दौर चला, जिसमें भाग लेते हुए नवीन मिस्टर केवीएस व दीक्षा मिस केवीएस के खिताब से नवाजा गया। हर्षित मिस्टर पर्सनैलिटी व अक्षिता को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। निर्णयक मंडल की भूमिका इंदू व अंजनी ने निभाई। स्कूल प्रधानाचार्य कपिल वालिया ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े प्रयास व मेहनत की आवश्यकता है। निरंतर अभ्यास मनुष्य के जीवन में प्रत्येक कठिनाई को दूर करके लक्ष्य प्राप्ति सिद्ध होता है।
प्रवीन कुमार। पालमपुर होली कमेटी घुग्गर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी श्रद्धा के साथ कालीबाड़ी मंदिर में आज झंडा चढा़ने की रसम अदा की गई। इसमें कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र सिन्हा व कमेटी सदस्यों के साथ-साथ पूरे घुग्गर निवासियों ने शिरकत की। भजनों और भेंटों से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा। सभी के मन में हर्षोल्लास था। झंडा चढा़ने की रसम के साथ ही होली का आगाज माना जाता है। कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र सिन्हा ने कहा कि होली मेले में बहुत सी झांकियां भी निकाली जाती हैं, जिसमें पहली झांकी 4 मार्च को श्रीगणपति की निकाली जाएगी। अंत में महाकाली मां की झांकी निकाली जाती है, जो देखने योग्य होती है।
अभिभावक अपने बच्चों को नियमों के अनुसार ही करने दें ड्राइविंग-दलजीत कटोच मनीष ठाकुर । फतेहपुर बीते दिन रैहन पुलिस चौकी के आसपास जो हादसे हुए उसे देखकर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। रेहन पुलिस चौकी के ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने कहा है कि माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन न चलाने दें। इसके अलावा यह भी सलाह दी गई है कि नशा करके वाहन न चलाएं और खासतौर पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करे। साथ में यह भी कहा गया है कि चालक सड़क के किनारे बेतरतीब वाहनों को ना खड़ा करें, ताकि बाकी के वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। दलजीत कटोच ने यह भी कहा है कि हिमाचल पुलिस हमेशा लोगों के साथ खड़ी है, लेकिन लोगों को भी ट्रैफिक नियमों की पालन करना होगा। अंत में उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि सुबह जब स्कूल या कॉलेज का समय होता तो कई लोग बिना लाइसेंस के होते हैं और वे अपने संबंधियों को स्कूल या कॉलेज छोड़ने जाते हैं और कई छात्र-छात्राएं खुद वाहन लेकर आते हैं, इनमें से कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि कृपया ऐसा न होने दें। क्योंकि रक्षा में ही सभी की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी वाहन चालक वाहन चलाते समय वाहनों से संबंधित सभी कागज अपने पास रखें और जरूरत पढ़ने पर पुलिस को जरूर दिखाएं। अंत में दलजीत कटोच ने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से दो पहिया वाहनों के पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट डालने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ मे उन्होंने यह भी बताया कि बीते कुछ दिनों में रैहन पुलिस की टीम ने 37 पटाखा नूमा साइलेंसर वाले मोटर साइकिल चालकों के चालान काटे थे। उन्होंने यह भी अपील की है कि कृपा करके पटाखा नुमा साइलेंसर का प्रयोग न करें, ताकि किसी को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर कोई यातायात नियमों का उलंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा डाडा सीबा की ओर से सोमवार को गांव गुराला में नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता व ग्राहक जागरूकता एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक शाखा डाडा सीबा के बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह व सचिन संधू द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लग पंचायत के प्रधान देवराज सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल रककड़ में अध्ययनरत पांच विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीरण की अक्षत धीमान, वंशु गुलेरिया, अरनव राणा, ओजस शर्मा और अनाधय कंवर इन सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है स्कूल के चेयरमैन अश्विनी ठाकुर गोपाल सिंह पठानिया और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को दिया है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर के अंतर्गत पड़ते लखारडा में सोमवार को कुशल कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने अपने घर मे पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष है। मामले की पुष्टि करते हुए। चाैकी प्रभारी संसारपुर टेरेस संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पिछले दो महीनों में कम बारिश होने की वजह से यदि सूखे या जल अभाव की दिक्कत आती है, तो इससे निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने सारी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश के जिलों में जल अभाव और सूखे की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव द्वारा शिमला से वीडियो कांफ्रेंस से ली बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने यह बात कही। एडीएम कांगड़ा ने मुख्य सचिव को बताया कि वर्षा कम होने के बावजूद जिला कांगड़ा में अभी तक सूखे जैसी नौबत नहीं आई है। उन्हाेंने मुख्य सचिव को जिला कांगड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा सूखे की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई योजना से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कृषि व उद्यान के मापदंडों के हिसाब से कम बारिश होने का कोई गंभीर नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में अगर सूखे की नौबत आती है, तो उससे निपटने के लिए कृषि व उद्यान विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगजनी जैसी दुर्घअनाओं से निपटने के लिए जिले में कुल 93 फायर हाईड्रैंट हैं तथा सभी की मैपिंग कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में जल स्रोतों की मैपिंग भी कर ली गई है। बैठक में एडीएम ने मुख्य सचिव को कृषि, उद्यान, जल शक्ति, वन, अग्निशमन, स्वास्थ्य और पशु पालन विभाग द्वारा की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि जिला कांगड़ा में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में अगले सत्र से बीसीए तथा पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ होगी-गोमा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन आज (सोमवार को) महाविद्यालय के परिसर में किया गया। इस अवसर पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक यादविंद्र गोमा जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक यादविंद्र गोगा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजल्लवित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार काैंडल ने महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी व महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय की यादों को सुरक्षित रखने के लिए "यादें" नाम की एक मैगजीन जारी करने के लिए तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों को प्रोत्साहित एवंम भागीदारी बढ़ाने हेतु 51 हजार रुपए की दो घोषणाएं की। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में अगले सत्र से बीसीए तथा पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ करने की घोषणा की। छात्रों द्वारा प्रस्तुतः पहाड़ी गिददा को सराहा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरजीत सिंह राणा एवं प्रो. विजय कुमार द्वारा किया गया। गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद डॉ. अर्पित कायस्था द्वारा किया गया।


















































