कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने हाल ही में उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जिला कुल्लू के पुइंद गांव के 24 वर्षीय पैराट्रूपर बालकृष्ण तथा बिलासपुर जिले की हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव के 43 वर्षीय कमांडो सूबेदार संजीव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंत्रिमंडल ने कोविड-19 महामारी के दौरान समर्पित तथा निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कार्यकर्ताओं तथा पुलिस का आभार व्यक्त किया। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष, सभी मंत्रियों, विधान सभा उपाध्यक्ष, विधायकों, विभिन्न बोर्ड तथा निगमों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष और सभी राजनैतिक नियुक्ति प्राप्त व्यक्तियों के वेतन अथवा मानदेय इत्यादि में एक साल के लिए 30 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया। बैठक में विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना को भी दो साल की अवधि के लिए स्थगित करने का भी निर्णय लिया गया। इस राशि का उपयोग प्रदेश में कोविड-19 के दुष्प्रभावों तथा चुनौतियों से निपटने में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में किया जाएगा।
इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला (आई.जी.एम.सी.) के विकिरण चिकित्सा एवं कैंसर रोग विभाग ने कोेविड-19 के खतरे के दृष्टिगत कैंसर रोगियों के लिए दूरभाष पर परामर्श की सुविधा आरम्भ की है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि विकिरण चिकित्सा एवं कैंसर रोग विभाग के प्रमुख प्रो. डाॅ. मनीष गुप्ता ने अवगत करवाया है कि विभाग की इस दूरभाष परामर्श सुविधा का लाभ लोग अपने घर से ही उठा सकते हैं। यह निर्णय इसलिए लिए लिया गया है ताकि कोरोना वायरस के खतरे के समय में रोगियों को मात्र परामर्श के लिए शिमला न आना पड़े। उन्होंने कहा कि परामर्श के लिए सोमवार को विभाग के प्रमुख प्रो. डाॅ. मनीष गुप्ता से मोबाईल नम्बर 94184-55673, मंगलवार तथा शुक्रवार को ऐसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. विकास फोतेदार से मोबाईल नम्बर 94184-90779, वीरवार तथा शनिवार को ऐसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सिद्धार्थ वत्स से मोबाईल नम्बर 94184-58100 तथा बुधवार को सहायक प्रोफेसर डाॅ. पूर्णिमा ठाकुर से मोबाईल नम्बर 82196-68548 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑन्कोलॉजी के लिए सभी दिवसों पर सहायक प्रोफेसर डाॅ. प्रवेश धीमान से मोबाईल नम्बर 82194-29276 तथा पीड़ा एवं पीड़ाहर सुरक्षा (पेन एण्ड पेलियेटिव केयर) के लिए सभी दिवसों पर सहायक प्रोफेसर डाॅ. विनय सौम्या से मोबाईल नम्बर 94180-70350 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक सोलन के दिशानिर्देशानुसार एनएचसी हरि राम की अध्यक्षता में लोगो को जागरूक करने बारे पुलिस थाना अर्की में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जामा मस्जिद कमेटी अर्की के अध्यक्ष राज मोहम्मद खान विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा आपसी सौहार्द बनाने बारे, किसी भी वर्ग जाति के लोगो की सहायता करना व मकान मालिकों द्वारा अपने किरायदारों से किसी भी प्रकार की बदतमीजी करने पर नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत करने बारे रहा। एनएचसी हरि राम ने लोगो को जागरूक करते हुए कहाकि क्षेत्र में यदि कोई चाहे किसी भी समुदाय का हो सबकी सहायता करना इंसानियत को दर्शाता है। उन्होंने कहाकि यदि क्षेत्र में कोई गलत अफवाह फैलाय तो इसकी सूचना पुलिस थाना में करे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में ईशान भाटिया, शहनाज़, अनिल खान, मुख्य आरक्षी विशाल सिंह, आरक्षी जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।
युवा समाजसेवी कमल किशोर, पंकज, आसिफ पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन की सेवा में जुटे हुए है। ये युवा रोज दिन में दो बार बिलासपुर शहर के अंदर जितने भी पुलिस के लोग कोरोना महामारी के खिलाफ अपनी दिन रात सेवाएं दे रहे उन्हें चाय पान ओर नाश्ते की व्यवस्था कर रहे हैं। इतनी छोटी से उम्र में जिस तरह ये युवा अपनी सेवाएं दे रहे है वह बहुत सराहनीय है। कमल किशोर का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर गर्व है जो अपनी जान को हथेली पर लेकर आम जनता के लिए दिन रात लड़ रहे है इसलिए उन सब युवाओं ने फैसला किया कि वो अपनी जेब खर्चे से पुलिस के लोगो की हर सम्भव मदद करेंगे। कमल किशोर पुलिस प्रशासन के अलावा जरूरतमंद परिवारों को भी राशन मुहिया करवा रहे है। ये युवा नही चाहते कि इस आपदा की घड़ी में कोई भी परिवार भूखा सोये। कमल किशोर ने आम जनता से भी अपील की है कि वो भी जरूरतमंद परिवारों की हर सम्भव मदद के लिए आगे आएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ० प्रकाश दरोच ने बताया कि कोविड-19 के अन्तर्गत, सरकार के आदेशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर जिले में घर-घर का सरर्वेक्षण एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान कार्य 3 से 9 अप्रैल तक लगातार चला हुआ है इस कार्य को जिले की 491 टीमें अंजाम दे रही है। हर टीम एक दिन में लगभग 30 घरों का सर्वे कर रही है तथा कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानियों की जानकारी लोंगों से बात-चीत करके तथा प्रचार-प्रसार सामग्री के द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी, हैंड हाईजिन, स्वास्थ्य हाईजिन आदि के बारे मे लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट की गाडियां कोरोना वाइरस के लिए प्रचार-प्रसार भी कर रही है। उन्होंने बिलासपुर की समस्त जनता से अनुरोध किया है कि सभी लोग इन टीमों को पूरी जानकारी दें व इस सर्वेक्षण कार्य में लगी टीमों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि बाहर के देशों से व भारत के किसी राज्य से यदि कोई व्यक्ति किसी के घर में ठहरा हों या देखा हो तो उस की जानकारी छुपाएं नहीं, प्रशासन को व स्वास्थ्य विभाग को उसकी जानकारी जरुर दें यदि ऐसा नहीं करेंगे तो छुपने वाले भी और छुपाने वाले भी दोषी माने जाएंगे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अधिकांश क्षेत्र को मंगलवार को प्रशासन द्वारा अग्निशमन विभाग अर्की के सहयोग से सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल बनाकर दाड़लाघाट बस स्टैंड से स्यार,अंबुजा चौक समेत अन्य कई स्थानों पर छिड़काव किया गया।एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि लाइलाज कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी शहरों व कस्बों को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। सोमवार को अर्की शहर को सैनिटाइज किया गया था। मंगलवार दाड़लाघाट को सैनिटाइज़्ड किया जा रहा है।एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि अर्की विधानसभा की 57 पंचायतों के हर गांव में भी प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार गांव के लोगों को सैनिटाइज़र व कोरोना को लेकर निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा कोरोना आपदा को देखते हुए सांसदों व मंत्रियों के वेतन, भत्ते व पेंशन में कटौती को स्वागत योग्य कदम बताते हुए इससे के कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई को बल मिलने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा "आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इस इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए सभी देश युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारा देश भी इस से अछूता नहीं है जिसे देखते हुए देश की मोदी सरकार अपने नागरिकों को स्वस्थ व सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी सम्भव उपाय कर रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों के वेतन ,भत्तों व पूर्व सांसदों के पेंशन में में एक वर्ष तक 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला लिया है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से सामाजिक ज़िम्मेदारी के रूप में वेतन कटौती का फैसला किया है। यह धनराशि भारत के समेकित कोष में जाएगी जिसका उपयोग कोरोना आपदा से निपटने के लिए किया जायेगा। चुने हुए जनप्रतिनिधि के तौर पर मैं वेतन, भत्ते और पेंशन में भारत सरकार द्वारा की गई कटौती का स्वागत करता हूँ व इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूँ।” अनुराग ठाकुर ने कहा "इसके अतिरिक्त अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हर सांसद को मिलने वाली सांसद निधि अगले 2 वर्षों तक का उपयोग कोरोना आपदा से निपटने के लिए किया जायेगा। यह मोदी सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण व प्रशंसनीय कदम है। भारत सरकार कोरोना से निपटने के लिए सभी ज़रूरी व प्रभावी कदम उठा रही है। यह वक्त पूरी एकजुटता के साथ इस आपदा से निपटने व अपनी राष्ट्रीय एकता को दिखाने का है। इस समय हमें पूरे संयम और दृढ़ संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सुझाए सभी उपायों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता है। सतर्कता से ही कोरोना के संक्रमण की रोकथाम संभव है। हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएँगे व हम सब मिल कर कोरोना को हराएंगे।"
पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन कर्फ्यू के बाद इन दिनों दूरदर्शन के चैनलों पर रामायण, महाभारत, बुनियाद, शक्तिमान इत्यादि लोकप्रिय सीरियलों के कारण लोगों का खासा समय इन्हें देखने पर व्यतीत हो रहा है। इन सीरियलों के कारण लोगों को बिल्कुल भी बोरियत महसूस नहीं हो रही है। लोगों के इस मनोरंजन में कोई बाधा ना आए इस हेतु सिटी चैनल व फास्टवे भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैैं। क्षेत्र में कर्फ्यू के बाद इन दिनों लोगों का अधिक समय इन लोकप्रिय सीरियलों के देखने में बीत रहा है। उपमंडल अर्की व दाड़लाघाट में इन दिनों सिटी चैनल व फ़ास्ट वे लोगों के मनोरंजन में कोई बाधा नहीं आने दे रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान लोग बाहर न निकलने के बजाय अधिकतर समय टीवी देखने में व्यतीत कर रहे है, कई दिनों से लगे कर्फ्यू के बाद भी केबल में काम करने वाले अपनी सेवाएं दिन-रात लोगों को मुहैया करवा रहे हैं। वही इस वक्त केबल उपभोक्ता इन केबल कर्मियों का आभार व्यक्त करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोग कई दिनों से कर्फ्यू के चलते बोरियत दूर करने के लिए टीवी को माध्यम बनाए हुए हैं व देश दुनिया की सारी खबरें टीवी पर देखकर व मनोरंजन के लिए टीवी को लगाकर अपनी बोरियत खत्म कर रहे हैं। वही सिटी केबल व फ़ास्ट वे में कार्य करने वाले कर्मी भी दिन रात अपनी सेवाएं देकर लोगों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं आने दे रहे है। क्षेत्र में सिटी केबल के हजारों उपभोक्ता है, वही फास्टवे के भी हजारों के करीब उपभोक्ता है। उपभोक्ता इन दिनों इनकी कार्यप्रणाली से बहुत प्रसन्न है क्योंकि यदि केवल में कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसे भी जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाता है।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इस समय पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। उन्होंने बताया कि इस संकट की घड़ी में लोग भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विकट परिस्थिति से उबरने के लिए उपमंडल श्री नैनादेवी जी की ग्राम पंचायत कुटैहला गांव क्यारिया के संतराम ने स्वेच्छा से 1 लाख रूपए का चैक पीएम रिलीफ फंड में दिया। गौरतलब है कि 96 बर्षीय संतराम 1984 में कृषि विभाग से बतौर एडीओ के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनके स्पुत्र होशियार सिंह ने बताया कि वह हमेशा ही समाज सेवा से जुड़े रहे हैं और अन्य लोगों को भी समाज सेवा तथा भलाई करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। संतराम ने कहा कि लोगों से जो कुछ भी बन पाए संकट की इस घड़ी में स्वेच्छापूर्वक दान करें।
मंगलवार, सोलन शहरी कांग्रेस ने दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए सफाई कर्मचारियों का माला पहनाकर व उन्हें बेहतरीन क्वालिटी के ग्लब्स, मास्क व साबुन देकर सम्मानित किया। वह उन का तहे दिल से धन्यवाद किया जो ऐसे कठिन समय में अपने अपने परिवार की चिंता किए बिना सोलन शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हैं और इस बीमारी से डटकर मुकाबला कर रहे हैं। लगभग 50 लोगों को यह सभी चीजें उपलब्ध कराएगी व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
मंगलवार, सोलन डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ अनिल बंसल की रहनुमाई में सोलन शहर के सभी प्राइवेट व रीजनल अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सकों को N-95 मास्क वितरित किए गए। एसडीए सोलन ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों के लिए यह सेवा कार्य संपन्न किया। सभी चिकित्सकों के क्लनिक/ नर्सिंग होम में तथा रीजनल अस्पताल में सीनियर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ महेश गुप्ता के माध्यम से सभी चिकित्सकों को यह मास्क प्रदान किए गए। डॉक्टर बंसल ने बताया कि अन्य सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त इस प्रकार की किसी भी आपदा से निपटने के लिए सोलन डॉक्टर्स एसोसिएशन के सभी सदस्य सदा तत्पर रहेंगे।
सोमवार को ग्राम पंचायत कोट -तुँगल तहसील कोटली जिला मण्डी में वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के द्वारा ग्राम पंचायत कोट -तुँगल के प्रधान काहन सिंह ठाकुर जी की अध्यक्षता में डिजीटल मींटिग की इस मीटिंग के माध्यम से प्रधान काहन सिंह ठाकुर ने 500, जगदीश ठाकुर ने 500, नर्बदा ठाकुर 500, धर्मपाल1000 चौहान, मस्त राम ठाकुर 500, राम लाल 500, पमी, भूरी सिंह चौहान500, पूर्व उप- प्रधान परम देव जी 500, खेम चन्द चौहान और लाल सिंह ने 1000 रु. अंशदान दिया। इसी डिजीटल मीटिंग के माध्यम से नर्बदा ठाकुर ने अपनी वार्ड ध्वाण सरी (द्रुबल) के पाँच जरुरतमंद परिवारों को कोरोना जैसी आपदा के समय में गोद ले लिया, क्योंकि अभी इनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। जब हमारे आस-पड़ोस में लोग भूखे हों तो बाहर लंगर लगाने से कोई फायदा नहीं सभी अपने घर द्वार से शुरुआत करें तो देश की हालत खुद ही सुधर जाएगी। इतना जरुर देखें कि हमारे आस-पड़ोस में कोई भूखा तो नहीं सो रहा है?
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। संबंधित उपायुक्त अपने जिलों में ऐसे धार्मिक स्थलों का ब्यौरा प्रदान करेंगे ताकि शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तबलीगी जमात से अपील करने के उपरान्त दिल्ली की निजामुद्दीन तबलीगी जमात के समारोह में भाग लेने वाले 12 व्यक्ति स्वेच्छा से सामने आकर अपनी यात्रा का ब्यौरा दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इन जमातियों के 52 प्रमुख नजदीकी लोगों ने भी अपनी जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन सभी 64 व्यक्तियों को क्वारटीन में रखा गया है तथा उनकी जांच की जा रही है। प्रदेश में एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान के तहत गत तीन दिनों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर 23 लाख से अधिक व्यक्तियों की स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के दृष्टिगत 4458 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 2013 व्यक्तियों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 83 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 32 सैंपल नेगिटिव पाए गए तथा 51 सैंपलों की रिपोर्ट अभी बाकी है। प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए अभी तक 456 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए खुले बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में बफर स्टाॅक सुनिश्चित करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि प्रदेश में आरम्भ किए गए एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान के तहत 85 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को कोरोना वायरस नहीं है, बल्कि इनको ऐहतियाती कदमों के तहत निगरानी में रखा गया है ताकि यदि इन व्यक्तियों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरन्त इनकी जांच की जा सके। मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, जे.सी. शर्मा, ओंकार चन्द शर्मा तथा सचिव रजनीश भी बैठक में उपस्थित थे।
उपमंडल करसोग में कर्फ्यू के चलते भी किसानों की सुविधा के लिए सोमवार को चुराग सब्जी मंडी खोली गई। जिसमें की पहले दिन ही मटर की बोली लगी। मटर की बोली ₹17 से शुरु हुई, जिसमें की अर्कल ₹25 और न्यूजीलैंड ₹30 बिका। इस सब्जी मंडी खुलने से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। बताते चलें कि उपमडल करसोग मे करोड़ों रुपयो का मटर बिकता है। लोगों का कहना था कि इस समय करसोग क्षेत्र में मटर की फसल तैयार हो चुकी है। और कर्फ्यू के चलते इस को बेचना बड़ा ही मुश्किल था । इसके चलते स्थानीय प्रशासन द्वारा सोमवार को चुराग सब्जी मंड़ी खोली गई, जिसके चलते अब स्थानीय किसानों ने राहत की सांस ली है वहीं इसके बारे में एसडीम करसोग सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि मटर की फसल करसोग में तैयार हो गई थी। जिसके चलते अब सब्जी मंडी खोली गई है । यहां पर सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक ही बोली लगाई जाएगी व सब्जी मंडी के आढ़तियों व किसानों से सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है। इसके साथ-साथ वहां पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगा दी गई है ताकि किसानों का मटर भी बिक सके और कोरोना वायरस के चलते कानून के नियमों की पालना भी की जाए।
सोमवार का दिन बिलासपुर जिले के लिए काल दिन बन कर आया। इस दिन बिलासपुर का एक युवा सैनिक संजीव ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केनर सेक्टर में देश की सेवा करते करते अपने प्राणों की आहुति दे डाली। बिलासपुर जिले का इस सूरमा सूबेदार संजीव कुमार की शहादत पर पूरा जिला गमगीन है। इन दिनों शहीद संजीव कुमार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे। जवान संजीव कुमार मूलरूप से बिलासपुर जिले घुमारवीं क्षेत्र के हटवाड़ के निकत देहरा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन से 13 साल के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। शहीद होने वाले संजीव कुमार स्पेशल फोर पैरा कमांडो थे। सोमवार सुबह जैसे ही संजीव के परिजनों को दुखभरी खबर मिली तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही माता पिता, पत्नी व बेटा बेसुध हो गए। शहीद संजीव कुमार देहरा गांव के ज्ञान चंद के इकलौते पुत्र थे। शहीद संजीव कुमार का 13 वर्षीय बेटा, पत्नी तथा माता व बहन है। संजीव कुमार के शहीद होने पर क्षेत्र में शोक की लहर है। संजीव के पार्थिव शरीर ज्वालाजी के सपड़ी में हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया। इसके बाद गाड़ी में पार्थिव शरीर घर तक लाया गया। और इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके 13 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने इस निधन पर शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए की जा रही पहल और कदमों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही ठोस कदम उठाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है और एक्टिव केस फाइंडिंग कैम्पेन के तहत घर-घर जाकर हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। राज्यपाल ने इस महामारी से लड़ने और प्रदेश के लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे दिशानिर्देशों का प्रदेश में पालन किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने हि प्र कोविड-19 साॅलिडैरिटी रिस्पाॅन्स फंड में दिया अंशदान इस अवसर पर राज्यपाल ने हि प्र कोविड-19 साॅलिडैरिटी रिस्पाॅन्स फंड के लिए मुख्यमंत्री को 2,44,500 रुपये का अशंदान भी दिया। राज्यपाल ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के लिए उठाए गए कदमों तथा वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। राज्यपाल ने महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई अहिंसा, सत्य और त्याग की शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के लिए इनका पालन करना चाहिए। राज्यपाल ने कोरोना वायरस के संबंध में राजभवन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और कोविड-19 से निपटने में राज्य प्रशासन के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर राशन किट वितरण केन्द्र स्थापित किए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। सोलन में उपायुक्त कार्यालय सोलन में (नोडल अधिकारी कुलभूषण, खनन अधिकारी सोलन, मोबाईल नम्बर 82628-20001), धर्मपुर में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर (नोडल अधिकारी मनीष, लिपिक, मोबाईल नम्बर 94180-33013), कण्डाघाट में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट (नोडल अधिकारी विनोद कुमार, नायब तहसीलदार कण्डाघाट, मोबाईल नम्बर 94184-17501), अर्की में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की (नोडल अधिकारी सन्त राम, तहसीलदार अर्की, मोबाईल नम्बर 94181-61070), परवाणु में हिमुडा कार्यालय परवाणु (नोडल अधिकारी मनमोहन जिस्टू, तहसीलदार कसौली, मोबाईल नम्बर 94184-67450), बद्दी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी (नोडल अधिकारी सुधीर शर्मा, अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए, मोबाईल नम्बर 94180-19470) तथा नालागढ़ में नगर परिषद कार्यालय नालागढ़ (नोडल अधिकारी अशोक, निर्वाचन कानूनगो, नालागढ़, मोबाईल नम्बर 85807-45051) एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में (नोडल अधिकारी जोगिन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई, नालागढ़, मोबाईल नम्बर 97363-48315) राशन वितरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वालों, कफ्र्यू के कारण फंसे श्रमिकों एवं गरीब व्यक्तियों को राशन एवं तैयार भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अनेक दानी सज्जन, स्वंय सेवी संस्थाएं इत्यादि भी इस कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। इन राशन किट वितरण केन्द्रों में उक्त से राशन इत्यादि एकत्र किया जा सकेगा तथा यहीं से रशन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने दानी सज्जनों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं इत्यादि से आग्रह किया कि वे बिना पकी राशन सामग्री इत्यादि इन राशन किट वितरण केन्द्रों में नोडल अधिकारियों को सम्पर्क कर सौंप सकते हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से ‘हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड’ के लिए एक करोड़ रुपये का चैक भेंट किया। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रधान सचिव, कृषि ओंकार चंद शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक नरेश ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने 05 अप्रैल, 2020 की रात्रि 09.00 बजे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश तथा सोलन जिला में जोत, दीये, टाॅर्च, मोमबत्तियों, मोबाईल इत्यादि द्वारा 09 मिनट के लिए प्रकाश कर इस इस आग्रह को एकजुट होकर सफल बनाने के लिए सभी प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों का आभार व्यक्त किया है। डाॅ. सैजल ने अपने आभार सन्देश में प्रदेश एवं सोलन जिला के सभी परिवारों एवं लोगों का धन्यावाद करते हुए कहा कि जन-जन के सहयोग से 05 अप्रैल की रात्रि को समूचा विश्व एतिहासिक पल एवं देशवासियों की एकजुटता के लिए याद रखेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री ने सभी से आग्रह किया कि संकट के इस समय में दिशा-निर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेन्सिंग के नियम को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए एकजुटता एवं नियम पालन आवश्यक है और प्रदेश एवं जिला सोलन के वासी समपर्ण के साथ इस दिशा में हर हाल में सफल होंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय में सभी की आवश्यकताओं के दृष्टिगत संवेदलशील है और सभी के सहयोग से जनता की आधारभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अफवाहों से बचें और प्रदेश सरकार को पूर्ववत सहयोग देते रहें ताकि हम कोराना नामक संकट को हरा सकें।
शिमला जिला के रोहड़ू में एक हत्या का मामला सामने आया है। रोहड़ू के जुब्बल के नंदपुर गांव में एक 15 वर्षीय स्कूली छात्र दीपेश कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार रविवार शाम चार बजे घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। जब सुबह उसके घर वालों ने उस को ढूंढा तो घर के साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंदपुर के एक निर्माणाधीन भवन में इसका शव लटका हुआ मिला। सूत्रों के अनुसार, नाबालिग के पैर और हाथ को बांधकर स्कूल के निर्माणाधीन भवन की एक खिड़की में उसे फंदे से लटकाया गया था। बच्चे के नाक और एक आँख पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। घटना स्थल की स्थिति को देखने बाद युवक के मर्डर की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बल मामले की जांच कर रहा है। डॉग स्कॉड को बुला दिया गया है। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई है। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, मामला दर्ज करके गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की गई है, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को कुछ सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आठ करोड़ गरीब परिवारों को तीन महीने (अप्रैल से जून) तक तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 1।36 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे। सरकार द्वारा एक महीने की सिलेंडर रिफिल की राशि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई है। यदि उपभोक्ता का मोबाइल नम्बर डाटाबेस या बैंक में दर्ज है तो उसे इस राशि के जमा होने की सूचना मैसेज के माध्यम से भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर लेते समय पूरी राशि चुकानी होगी जोकि पहले ही उसके खाते में जमा कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि माह मई व जून, 2020 की राशि उपभोक्ता के खाते में मई तथा जून के प्रथम सप्ताह में ही जमा कर दी जाएगी। यह राशि लाभार्थी के खाते में तभी जमा होगी जब वे पूर्व में भेेजी गई राशि को सिलेंडर रिफिल लेने के लिए खर्च कर चुका होगा। लाभार्थी द्वारा एक बार रिफिल लेने के पश्चात अगला रिफिल 15 दिनों के बाद ही लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आने वाले परिवारों को अप्रैल से जून, 2020 तक पांच किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें इस योजना के तहत मिलने वाला राशन निर्धारित दरों पर मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कोई भी कमी नहीं है तथा सरकार द्वारा इस संबंध में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाने-पीने की वस्तुओं व गैस की खरीददारी करें तथा अत्याधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि राज्य तथा सोलन जिला में स्थापित विभिन्न क्वारेनटाईन केन्द्रों में रोके गए सभी लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पडे़। डाॅ. सैजल सोलन स्थित राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत ठहराए गए लोगों, सेवादारों, सेवारत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। वर्तमान में सोलन स्थित राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में स्थापित क्वारेनटाईन केन्द्र में 140 व्यक्तियों को ठहराया गया है। इस केन्द्र में 1000 लोगों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि सभी विभिन्न दिशा-निर्देशों का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में घोषित कफ्र्यू का उद्देश्य भी यही है कि लोग जहां हैं वहीं रहें ताकि सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वंय भी बचे रहें और अन्य को भी सुरक्षित रखने में सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि इसलिए कफ्र्यू का पालन करना और इस दिशा में प्रदेश सरकार को सहयोग प्रदान करना हम सभी का प्रथम उत्तरदायित्व है। उन्होंने यहां ठहराए गए लोगों से बातचीत की और उनसे उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 के खतरे के कारण यहां ठहराए गए व्यक्तियों से आग्रह किया कि इस अवधि को सजा न मानें और यहां अपनी बाह्या एवं आन्तरिक शुद्धि के लिए प्रयासरत हों। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में जिस प्रकार वे सभी पूर्ण शान्ति एवं मनोयोग के साथ यहां रहकर प्रदेश सरकार को सहयोग कर रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस समय में यहां प्रतिदिन करवाए जा रहे योग और व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही कि सभी जरूरतमन्द व्यक्तियों एवं गरीबों तक आवश्यक सहायता पंहुचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के सहयोग से संकट की इस घड़ी में जन-जन की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने केन्द्र में विभिनन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। डाॅ. सैजल ने सत्संग केन्द्र के सचिव परमजीत सूदन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चन्देल ने जिला प्रशासन सोलन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत किए जा रहे उपायों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में 23 आईसोलेशन, क्वारेनटाईन केन्द्रों एवं आश्रय केन्द्रों में 3550 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था बनाई गई है। सोलन स्थित इन केन्द्रों में 1260, बद्दी के केन्द्रों में 970, नालागढ़ के केन्द्रों में 860, रामशहर के केन्द्रों में 250, कण्डाघाट में 60 तथा अर्की के केन्द्रों में 150 व्यक्तियों को ठहराने का प्रबन्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन केन्द्रों में 704 व्यक्तियों को ठहराया गया है। सभी केन्द्रों में एक-एक चिकित्सक, एक-एक पैरामेडिकल कर्मी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों में भोजन, सफाई, सुरक्षा एवं शौचालय इत्यादि का समुचिम प्रबन्ध किया गया है। डाॅ. सैजल ने इससे पूर्व जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विभिन्न प्रबन्धों की समीक्षा की और खाद्यान्न, चारा, दवा इत्यादि की आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की।
कोरोना बीमारी से भारत देश एकजुटता से लड़ रहा है। समाज का हर वर्ग किसी न किसी रूप् में इस महामारी के खिलाफ अपना योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदेश बिलासपुर वासियों के सिर चढ़ कर बोला। हांलाकि इस कार्य के पीछे की भावना या वैज्ञानिक तर्क के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था लेकिन पीएम मोदी ने आग्रह किया है तो बस किया है। नौ मिनट के इस कार्यक्रम को लोगों ने जशन का रूप दे दिया। लाॅकडाउन और कर्फयू की बोरियत से परेशान लोगों ने शाम ढलते ही दीपक सजाने शुरू कर दिए थे। सोशल मीडिया में बाकायदा लोगों ने अपनी तैयारियों का इजहार किया। हालांकि पीएम मोदी ने घरों की तमाम लाइटें बुझाकर नौ मिनट तक एक दीपक जलाने के लिए देश वासियों से आग्रह किया था लेकिन बिलासपुर में लोगों ने पूरे जोश के साथ छतों पर घरों की खिड़कियों, चारदिवारियों पर खूब मोमबतियां और दीपक जलाकर इसे दीवाली का रूप दे दिया। लोंगों ने दीप, टार्च लाइट, तथा कागज आदि की रोशनी से इस आदेश का पालन किया। इस दौरान कई लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान हर घर की छत से भारत मां के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ने सोमवार छह अप्रैल को अपना 40वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, जिला अध्यक्ष स्वंतंत्र सांख्यान, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, पार्षद नरेंदर पंडित के अलावा राकेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, बॉबी शर्मा, पवन ठाकुर, पंकज ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सदर के विधायक आदरणीय सुभाष ठाकुर ने पिछले कल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दिए, मोमबत्ती, टॉर्च, जलाने पर बिलासपुर की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने जो एकता का प्रदर्शन किया है,उसके के लिए बिलासपुर की समस्त जनता बधाई की पात्र है।
जिला में कोरोना वायरस कोविड-19 से निपटने के लिए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में विभिन्न स्थानों पर 13 रिलीफ सैंटर बनाए गए है जिसमें 514 लोगों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है तथा प्रतिदिन उनका मेडिकल चैकअप भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 145 लोग बाहर के देशों से बिलासपुर आए उनको होम क्वारनटाईन में रखा गया है इनमें से 64 लोगों की 28 दिन का होम क्वारनटाईन पूरा कर लिया है और 81 अभी भी होम क्वारनटाईन में है। उन्होंने बताया कि जिला से 6 सैंपल भेजे गए थे उन सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक 46 हजार निःशुल्क फूड पैकेट तथा 17500 लोगों को सूखा राशन जिला प्रशासन, रैड क्राॅस तथा अन्य समाज सेवी संस्थाओं, मंदिर ट्रस्ट, कोरपोरेट हाउस द्वारा वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राशन, करियाना, दूध, ब्रेड, फल, सब्जियां, मीट, मछली, बिना पक्के खाद्य पदार्थ के समान, कीटनाशक दवाईयों, पशुओं का चारा (भूसा) व फसलों के कटान में उपयोगी मशीनरी व मशीनरी रिपेयर की दुकानें प्रातः ९ बजे से 12 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक दवाइयां कैमिस्ट की दुकानों में नहीं मिल रही हों तो टोल फ्री नम्बर 1070 और हेल्पलाईन दूरभाष नम्बर 0177-2626076, 2626077 पर डिटेल भेजें जिसके तहत सुनिश्चित किया जाएगा कि दवाइयां नजदीकी कैमिस्ट की दुकानों तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने बताया कि जिला में उचित मूल्यों की 238 दुकानें है जिनमें से 163 ने अप्रैल माह का राशन का पूरा कोटा ले लिया है जिसका वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक महीनें 789 रुपये प्रति रिफिल लाभार्थियों के बैंक खातें में डाल दिए गए है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजनों, कुष्ठ रोगी, लगभग 25 हजार पेंशनरों के बैंक खाते में पेंशन डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 13291 ऐसे खाता धारक है जो पोस्ट आॅफिस से पेंशन लेते है उनके खाते में भी पेंशन डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य तथा अन्य राज्य तथा देशों से यात्रा करके लौटे व्यक्तियों की पहचान का डाटा एकत्रित करने के लिए 3 से 9 अप्रैल तक एकटीव कैस फाइडिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 81 हजार हाउसहोल्ड है जिनमें से 41 प्रतिशत कवर किए जा चुके है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सही जानकारी देकर उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि जिला में कर्फ्यू स्थिति नियंत्रण में है, सभी लोग इसका पालन कर रहे है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 46 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में 32 मस्जिदें और 2 मदरसे है जिनका निरीक्षण किया गया है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि अफवाहों से बचे और फेसबुक तथा व्हट्सऐप को जिम्मेदारी से हैंडल करें। उन्होंने बताया कि फेसबुक तथा व्हट्सऐप के माध्यम से क्षति पहुंचाने वाली सुचनाएं या अफवाहें फैलाने से गुरेज करें। उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर संपूर्ण हिमाचल वासियों को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज भाजपा 40 वर्ष में प्रवेश कर गई है, दो सांसदों की पार्टी से शुरू हुइ पार्टी आज 303 सांसदों वाली पार्टी है। जिस पार्टी में एक भी राज्य से सरकार नहीं थी आज अनेक राज्यों में सरकारों का सफल संचालन भाजपा कर चुकी है। जिस पार्टी के लाखों सदस्य होते थे, आज उसके 18 करोड़ सदस्य हैं व दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। जिस पार्टी ने अटल बिहारी वाजपाई जैसा महान नेता व प्रधान प्रधानमंत्री भारत को दिया और जिस पार्टी ने विश्व स्तर का नेता नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक युग परिवर्तित करने वाला प्रधानमंत्री दिया। बिन्दल ने कहा कि हमें गर्व है कि भाजपा राष्ट्रीयता के विचारों पर काम करने वाली पार्टी है, जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां सामान्य सा कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री, प्रदेश का मुख्यमंत्री व पार्टी का देश व प्रदेश का अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की इस संकट की घड़ी में भाजपा अपने मूल सिद्धान्त पर चल रही है, पहले देश फिर पार्टी सबसे बाद में मैं, इसलिए पार्टी सभी क्षेत्रो में सेवा कार्यों में जुटी है। स्थापना दिस के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता अभावग्रस्त लोगों को भोजन व राशन बांटने में लगे हैं। भाजपा का युवा मोर्चा मुख्यमंत्री राहत कोष व प्रधानमंत्री राहत कोष में धन पहुंचाने के लिए जनता को प्रेरित कर रहा है। महिला मोर्चा घर-घर में फेस मास्क बना कर वितरित करने में लगा है। पार्टी उन सभी डाक्टरों, नर्सों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करती है जो इस कष्ट की घड़ी में अपनी व अपने परिवार की चिंता छोड़ कर समाज सेवा में जुटे हैं। जगत प्रकाश नडडा राष्टीय अध्यक्ष भाजपा के आहवान पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज एक समय के भोजन का त्याग करेगा व उन अभावग्रस्त बन्धुओं को स्मरण करते हुए उन्हें सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओकओवर में भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1980 में 06 अप्रैल को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का गठन किया गया था। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल एवं संगठन मंत्री पवन राणा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया और उसके बाद भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में आज स्वयं सदस्यों द्वारा बनाए हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया, इसी कड़ी में शिमला महिला मोर्चा ने सब्जी मंडी में जनता को मास्क का वितरण किया और कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के पर्व को झंडा दिवस के रूप में भी मनाया और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर एक धन्यवाद पत्र लिखा जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए और कार्य करने वाले कोरोना वायरस से लड़ने वाले योद्धाओं जैसे पुलिसकर्मी, डॉक्टर एवं नर्स, सफाई कर्मचारी, बैंक व पोस्ट आफिस के कर्मचारी व सरकारी कर्मचारियों को दिए। कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।
ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के 8 गांव के लोग इन दिनों पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे है। पानी न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माँगल-च्याण्डा उठाऊ पेय जल योजना से सेवड़ा चण्डी पंचायत के पजीणा, मंडप, परयाब, चीलाउणी, कांगरी, सोरा व खाली सहित अन्य गांव के लोगों की इस पेयजल योजना से प्यास बुझती है। इन गांवों के करीब डेढ़ हजार लोग को योजना के तहत पानी न मिलने से दूर-दूर जाकर प्राकृतिक जल स्त्रोत व हैंपपम्प का सहारा लेना पड़ रहा है। सेवड़ा चण्डी पंचायत के उप प्रधान जय चन्द शर्मा व स्थानीय लोग यशपाल, भगतराम, नेकराम, सुरेश कुमार, राजेन्द्र, लीला दत्त, नीलम देव, राज कुमार, सुनील, चिंगु राम, भीम चन्द, किरपा राम, नीम चन्द, अमीर चन्द का कहना है कि उन्हें एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। वहीं यह पेयजल योजना महीने में छह दिन चलती है और अधिकतर समय तक खराब रहती है। लोगों ने कहा कि उन्हें पहले रोजाना पानी मिलता था लेकिन अब हर तीसरे दिन पानी मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी अब स्थिति ऐसी हो गई है कि एक सप्ताह से उनके नल में एक भी बून्द पानी की नही आ रही है, सेवड़ा चण्डी के उप प्रधान जय चन्द शर्मा ने कहा वे इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के आला अधिकारियों को बता चुके है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस को लेकर लोगों में रोष है। जब इस बारे जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ महेश कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर की क्वाइल जलने के कारण स्कीम नहीं चल पा रही है जिस कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को ठीक करवाया जा रहा है जल्द ही लोगों को पानी उपलब्ध हो जाएगा।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु लगाए गए कर्फ्यू के कारण क्षेत्र में लगे सीमेंट उद्योग में कार्यरत कई ट्रक चालक संकट की इस घड़ी में अपने भोजन हेतु जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए ट्रक यूनियन दाड़लाघाट के सदस्यों ने ट्रक यार्ड में फंसे हुए ट्रक चालकों की तलाश कर उन्हें राशन वितरित किया। एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा की अगुवाई में चालकों व अन्य जरूरत मंद लोगों को खाने पीने की जरूरी वस्तुएं वितरित की गईं। एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा ने बताया कि लॉकडाऊन के कारण ट्रक की हार्ड और इधर उधर फंसे चालकों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उधर ग्राम पंचायत धुंधन में भी उन्होंने संकट की इस घड़ी में 8 जरूरतमंद मजदूर सदस्यों को राशन वितरित किया।
विश्व भर में फैली हुई महामारी कोरोना के चलते पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति से कामकाज बिल्कुल ठप हो गया है, जिसमें की प्रदेश में आए प्रवासी मजदूर सहित प्रदेश के मजदूरो की दिहाड़ी बंद होने से कई परिवारों के ऊपर रोजी रोटी का संकट आ गया है, जिसके चलते कई समाजसेवी संस्थाएं व लोग निर्धन व भूखे लोगों को राहत सामग्री बांट रहे हैं। इसी कड़ी में अध्यक्ष मांगल कांग्रेस चौहान कृष्णा, मांगल के प्रधान दीपचंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल चौहान, नौजवान समाजसेवी बाबूराम चौहान, मस्तराम चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाज सेवक हरीराम समतयाड़ी व बागा से सुखराम नंबरदार ने भी इस नेक कार्य में अपना हाथ बढ़ाया व माँगल व आसपास के अति गरीब परिवारों को भोजन सामग्री का सामान दिया गया।उन्होंने किरपा राम, सुंदर राम, रीमा देवी, जमना देवी, धनीराम, लक्ष्मी देवी, इंदिरा देवी, पवन कुमार, जीतराम, कांता देवी, रूपलाल, भैखलीया राम, नंदी, कैली देवी को राशन सामग्री वितरित की गई।
कोविड-19 के दृष्टिगत सोलन जिला में किसानों की सहायता के लिए कृषि हेल्पलाईन आरम्भ की गई है। यह जानकारी कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. पी.सी. सैनी ने प्रदान की। डाॅ. पी.सी. सैनी ने कहा कि किसानोें की विभिन्न समस्याओं तथा उनकी वर्तमान आवश्यकताओें के दृष्टिगत यह हेल्पलाईन आरम्भ की गई है। किसान अपनी कृषि सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाईन पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाईन के तहत विभाग के जिला में तैनात 15 अधिकारियों के मोबाईल एवं दूरभाष नम्बर किसानों की सहायता के लिए जारी किए गए हैं। किसान उक्त अधिकारियों से सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। किसान अपनी कृषि सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए उप निदेशक, कृषि विभाग डाॅ. प्रकाश चन्द सैनी से मोबाईल नम्बर 94184-52036 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734, जिला कृषि अधिकारी सोलन डाॅ. सीमा कंसल से मोबाईल नम्बर 98161-54207 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734, परियोजना निदेशक आतमा सोलन डाॅ. रविन्द्र जसरोटिया से मोबाईल नम्बर 94187-85407 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230009, परियोजना उपनिदेशक आतमा सोलन डाॅ. अजब कुमार नेगी से मोबाईल नम्बर 94183-33549 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230009, विषय वाद विशेषज्ञ डाॅ. धर्मपाल गौतम से मोबाईल नम्बर 82197-66435 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230009, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड सोलन डाॅ. हीरालाल आजाद से मोबाईल नम्बर 70180-17994 तथा दूरभाष नम्बर 01792-220899, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड धर्मपुर डाॅ. अन्जु ठाकुर से मोबाईल नम्बर 94180-12897 तथा दूरभाष नम्बर 01792-264226, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड कण्डाघाट डाॅ. नवदीप कौंडल से मोबाईल नम्बर 82191-70865 तथा दूरभाष नम्बर 01792-257193, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड कुनिहार डाॅ. मनोज कुमार शर्मा से मोबाईल नम्बर 94180-07695 तथा दूरभाष नम्बर 01796-260213, विषय वाद विशेषज्ञ, खण्ड नालागढ़ डाॅ. प्रेम कुमार से मोबाईल नम्बर 94595-64208 तथा दूरभाष नम्बर 01795-220017 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान, कृषि उत्पादन विपणन समिति सोलन के सचिव डाॅ. रविन्द्र शर्मा से मोबाईल नम्बर 82196-64721, भू मण्डलीय मृदा संरक्षण अधिकारी, अर्की डाॅ. रमेश ठाकुर से मोबाईल नम्बर 94180-90205 तथा दूरभाष नम्बर 01796-220616, भू मण्डलीय मृदा संरक्षण अधिकारी, नालागढ़ डाॅ. सतनाम से मोबाईल नम्बर 70183-21249 तथा दूरभाष नम्बर 01795-222322, मृदा परीक्षण अधिकारी सोलन डाॅ. तपेन्द्र गुप्ता से मोबाईल नम्बर 94184-85067 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734 एवं बीज परीक्षण अधिकारी सोलन डाॅ. मीनाक्षी शर्मा से मोबाईल नम्बर 94590-71033 तथा दूरभाष नम्बर 01792-230734 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी के.सी. चमन ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आने वाले एवं आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत चालकों की सुविधा के लिए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार कफ्र्यू अवधि में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन में संलग्न चालकों की सुविधा के लिए नालागढ़ उपमण्डल में टायर पंचर की कुछ दुकानें अगले आदेश तक प्रतिदिन हर समय खुला रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में जोगिन्द्र सैणी, रोपड़ रोड, नालागढ़ समीप हिसार पम्प (मोबाईल नम्बर 98053-19954), रमेश कुमार, किशनपुरा (मोबाईल नम्बर 70183-21891), राकेश कुमार, मानपुरा (मोबाईल नम्बर 86799-59270), हरिओम, बद्दी (मोबाईल नम्बर 98595-10010) तथा सन्दीप कुमार, सैणी टायर, चैंकीवाला (मोबाईल नम्बर 75600-10031) की कार्यशाला आगामी आदेशों तक प्रतिदिन हर समय खुली रहेंगी। सोलन, कण्डाघाट एवं अर्की उपमण्डल में टायर पंचर की दुकानें खोलने के सम्बन्ध में पूर्व में आदेश जारी किए जा चुके हैं। इन सभी को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिग, साफ-सफाई एवं सरकार द्वारा समय-समय पर जारी नियमों का पूरा पालन करना होगा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बद्दी, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ सहित टायर पंचर दुकान मालिकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नवयुवक संगठन सोलन तथा जगदम्बा रामलीला मण्डल सोलन द्वारा कोविड-19 रिलीफ फण्ड, जिला सोलन में 62 हजार रुपए का अंशदान किया गया है। नवयुवक संगठन सोलन ने कोविड-19 रिलीफ फंड सोलन में 51,000 रुपए तथा जगदम्बा रामलीला मण्डल द्वारा कोविड-19 रिलीफ फंड सोलन में 11,000 रुपए का अंशदान किया गया। उपायुक्त सोलन केसी चमन को दोनों संगठनों ने उक्त राशि के चैक भेंट किए। केसी चमन ने कोविड-19 रिलीफ फंड में अंशदान के लिए दोनों संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत जहां केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है वहीं विभिन्न स्वंय सेवी संगठनों की सहायता से जिला प्रशासन आमजन के हित में अनेक गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर रहा है। उन्होंने उक्त दोनों संगठनों सहित सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और सभी से आग्रह करें कि यथासम्भव अपने घर पर ही रहें। केसी चमन ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव लोगों की सहायता एवं सेवा के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर नवयुवक संगठन सोलन के योगेश जोशी, पवन गोयल, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा तथा अजय बंसल एवं जगदम्बा रामलीला मण्डल के हरीश मारवाह, करणजीत, जगमोहन खन्ना और विवेक सूद उपस्थित थे।
बिलासपुर जिले का एक युवा सैनिक मातृ भूमि की रक्षा करता हुआ शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत हटवाड़ के देहरा गांव का निवासी सूबेदार संजीव कुमार कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में तैनात थे। इस दौरान वह आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हो गए। सोमवार को घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर बताया जा रहा है कि शहीद संजीव कुमार की पार्थिव देह को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। संजीव कुमार 4 पैरा कमांडो में सेवारत थे। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव देहरा-हटवाड़ पहुंचेगा। यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वहीं, शहादत की सूचना मिलते ही बिलासपुर की जनता शोक से गमगीन हो गई है।
कोरोना के खिलाफ जंग ए आजादी का ऐलान कर चुके नूरपुर के विधायक राकेश पठानियाँ ने अपनी विधायक निधि से हिमाचल प्रदेश की पहली स्टीम वैपोराइज़्ड सैनिटाइजर मशीन को सिविल हॉस्पिटल नूरपुर को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने खुद इसका डेमो दिया और अस्पताल परिसर में डॉक्टरों व नूरपुर के एस डी एम सुरेंद्र ठाकुर को अपने हाथों से इस मशीन से सेनेटाइज किया। उन्होंने कहा कि आज से अस्पताल के अंदर आने जाने वालों व पूरे हॉस्पिटल को sanitize किया जाएगा। इस मशीन के भापयुक्त सैनिटाइजर का छिड़काव से न तो कपड़े गीले होंगे व न ही चमड़ी को किसी प्रकार का नुकसान होगा। इस मशीन के लगने से मरीज और डॉक्टर के बीच इलाज़ के दौरान घबराहट व भय भी खत्म हो जाएगा । उन्होंने कहा वे शीघ्र टांडा में भी ऐसी मशीनें भेजेंगे ताकि हमारे मेडिकल स्टाफ बिना भय के कोरोना के खिलाफ जंग लड़ सके। विधायक के इस कार्य की समूचे उपमंडल में चर्चा हो रही है । इससे पूर्व भी राकेश पठानियाँ नूरपुर ही नही चम्बा तक सेनेटाइजर बांट कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दे चुके है । अब तो उनके विरोधी भी यह कहने लगे हैं - " यार, यह बन्दा है तो विंदास "
एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के दूसरे दिन सिरमौर में 70,406 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसके बाद जिला में अभी तक 1,06,022 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कल देर साएं तक जिला के धगेड़ा खंड में 12,049 और पच्छाद खंड में 13,374 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 25,890, संगड़ाह खंड में 7945 और शिलाई खंड में 11,148 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने बताया की जिला सिरमौर मे इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व पुरुष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के सदस्य एक दल के रूप कार्य कर रहे हैं, जिनमें आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जा कर हरेक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री व स्वास्थ्य की जांच कर रही है। सर्वे का कार्य सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जा रहा है। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव रविदत्त भारद्वाज ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरे हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने में पुरजोर योगदान दे रहे हैं।
राज्य सरकार समाचार पत्रों, टीवी चैनलों तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कोविड-19 से सम्बन्धित प्रकाशित अथवा प्रसारित होने वाले अप्रमाणिक समाचारों को रोकने के लिए उचित कार्रवाई कर रही है ताकि समाज में किसी तरह का भय पैदा न हो। सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क रजनीश ने सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में गठित फेक न्यूज माॅनिटरिंग युनिट द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए बताया कि मीडिया द्वारा कोविड-19 की रोकथाम से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनाएं लोगों तक पहुॅचाई जा रही हैं जिससे लोग जागरूक हो रहे हैं। उन्होेंने मीडिया से सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश, जिसकी प्रतियां मीडिया को जारी कर दी गई है, को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से सम्बन्धित अप्रमाणिक समाचारों को प्रकाशित नहीं करने का आग्रह किया ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रेस परिषद ने भी मीडिया को ऐसे भ्रामक समाचारों का प्रचार-प्रसार करने से परहेज करने की सलाह दी है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखते हुए संकट की इस घड़ी में कोविड-19 से सम्बन्धित कोई भी सूचना जारी करने से पहले उसकी पुष्टि करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनमानस में किसी तरह का भय उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में चलने वाले अप्रमाणिक समाचारों को तुरन्त हटाने की कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क एवं फेक न्यूज माॅनटरिंग युनिट के अध्यक्ष हरबंस सिंह ब्रसकोन ने युनिट के सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें कोविड-19 से सम्बन्धित प्रकाशित अथवा प्रसारित होने वाले अप्रमाणिक समाचारों को प्रकाशित नहीं करने बारे केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की आवश्यकता पर बल दिया। हरबंस सिंह ब्रसकोन ने माॅनिटरिंग युनिट के सभी सदस्यों को कोरोना वायरस से सम्बन्धित प्रकाशित अथवा प्रसारित होने वाले अप्रमाणिक व भ्रामक समाचारों पर नजर रखने के लिए कहा ताकि उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने बताया कि माॅनिटरिंग युनिट द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार fakenews-unit@hp।gov।in ई-मेल आईडी बनाई गई है ताकि लोग कोविड-19 से सम्बन्घित चल रही अप्रमाणिक सूचनाओं की शिकायत इस पर दर्ज कर सकें।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान चिकित्सा जांच के लिए स्वेच्छा से सामने न आने वाले दिल्ली की निजामुद्दीन तबलीगी जमात के व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाल ही में दिल्ली में निजामुद्दीन तबलीगी जमात के धार्मिक समागम में शामिल होने वाले व्यक्तियों का पता लगाने के लिए सक्रिय अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बद्दी तथा नालागढ़ क्षेत्रों के सात कोरोना वायरस पाॅजिटिव व्यक्तियों के नजदीकी लोगों को चिन्हित किया जाए तथा वायरस को फैलने से रोकने के लिए उन्हें क्वारटीन में रखा जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रा का ब्यौरा छुपाने वाले व्यक्तियों तथा उन्हें आश्रय देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। जय राम ठाकुर ने पुलिस अधीक्षकों को चिकित्सा दलों को उचित पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि वे अपना दायित्व प्रभावी रूप से तथा बिना किसी डर के निभा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में आरंभ एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान के तहत अपना पूर्ण सहयोग दें। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणों से संबंधित जानकारी संकलित कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस अभियान के तहत गत दो दिनों में 13।5 लाख व्यक्तियों की स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों को अब हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए खुले बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में बफर स्टाॅक सुनिश्चित करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया जाना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि फसल कटाई का समय होने के दृष्टिगत कफ्र्यू के दौरान किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। इस संबंध में एक प्रणाली बनाई जानी चाहिए, ताकि किसानों को समस्या न आए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के दौरान किसानों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के दृष्टिगत 4352 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 1892 व्यक्तियों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक कुल 13 मामले पाॅजिटिव पाए गए हैं, जिसमें सात व्यक्तियों को चिकित्सा प्रदान की जा रही है, एक व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा शेष चार व्यक्ति प्रदेश से बाहर उपचाराधीन हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि अब सीआरआई कसौली में कोविड-19 की जांच सुविधा आरंभ कर दी गई है, जहां सोलन तथा सिरमौर जिलों से कोविड-19 के सैंपलों की जांच की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 26 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 21 सैंपल टांडा मेडिकल काॅलेज तथा पांच सैंपल आईजीएमसी शिमला में लिए गए। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल काॅलेज में 21 सैंपलों की रिपोर्ट अभी बाकी है तथा शिमला के आईजीएमसी के पांच मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होंने कहा कि गत शनिवार को टांडा मेडिकल काॅलेज में लिए गए 33 सैंपलों की तकनीकी कारणों के दृष्टिगत जांच नहीं हो पाई है तथा इनकी जांच दोबारा की जाएगी। मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस आर मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी बैठक में उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के मामले आने के उपरान्त दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन किया है। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में नगर परिषद नालागढ़ के अधीन आने वाला पूरा क्षेत्र तथा उपमण्डल की 22 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में रडियाली, गोलजमाला, नवाग्राम, किरपालपुर, किश्नपुरा, खेड़ा, धबोटा, बघेरी, कुंडलू, ब्रूना, जोघों, जगतपुर, पंजेहरा, बैरछा, मस्तानपुरा, बगलैहड़, गोलमजाला, खिलियां, घोलोवाल, कश्मीरपुर, हरिपुर संडोली तथा करसोली शामिल हैं। आदेशों के अनुसार उक्त क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहनों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति एवं वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उक्त पूरे क्षेत्र में अब आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में कोई छूट नहीं होगी तथा कोई भी दुकान एवं बैंक नहीं खोला जा सकेगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि इस क्षेत्र में सभी आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं, दवा उत्पादों का उत्पादन करने वाले उद्योग कार्यरत रहेंगे। इस क्षेत्र में सभी आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं, दवा उत्पादों का उत्पादन करने वाले उद्योगों के कामगार एवं कर्मचारी अनुमति युक्त वाहनों में निर्धारित समय प्रातः 06.00 बजे से 08.00 बजे तक तथा सांय 06.00 बजे से 08.00 बजे तक आ-जा सकेंगे। किसी भी कामगार एवं कर्मचारी को पैदल आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का परिवहन भी जारी रहेगा। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोलन जिला में 03 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2020 तक कार्यान्वित किए जा रहे ‘एक्टिव केस फाइंडिंग’ अभियान के तहत अभी तक 43136 लोगों से सम्पर्क स्थापित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ राजन उप्पल ने दी। डाॅ उप्पल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों द्वारा जिला में इन 43136 व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित कर इनकी कोरोना वायरस के सम्बन्ध में स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 के विषय में जागरूक भी कर रही हैं। लोगों को अवगत करवाया जा रहा है कि खांसी, जुखाम तथा बुखार होने पर अपने परिजनों एवं अन्य से दूरी बना कर रखें। खांसते या छींकते समय मुंह को ढक लें ताकि अन्य किसी के विभिन्न बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा न रहे। ऐसी हालत में तुरन्त समीप के स्वास्थ्य केन्द्र के सम्पर्क करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि वे अति आवश्यक होने पर ही केवल कफ्र्यू ढील के समय घर से बाहर निकलें। इस समय मास्क का प्रयोग करें। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि अपने हाथ बार-बार कम से कम 20 सैकेण्ड तक धोएं। एल्कोहल युक्त सैनिटाईजर का प्रयोग करें। लोगों को बताया जा रहा है कि फल एवं सब्जियों कोे दो से तीन घण्टे तक पानी में रखने के उपरान्त अच्छी तरह धोकर ही प्रयोग में लाएं। उन्होेने जिलावासियोें से आग्रह किया कि ‘एक्टिव केस फाइंडिंग’ अभियान के तहत घर-घर आने वाली विभाग की टीमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि पूरे जिला में कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सके।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में सात व्यक्तियों के कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के उपरान्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उनके सम्पर्क में आए विभिन्न व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ राजन उप्पल ने प्रदान की। डाॅ उप्पल ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में से 04 बद्दी में तथा 03 नालागढ़ में पाए गए हैं। इनमें से बद्दी के 04 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों को व्यक्तिगत आग्रह पर दिल्ली स्थित अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के 03 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों को इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज इन संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए 11 लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 03, इएसआई अस्पताल काठा से 03 तथा गुप्ता अस्पताल बद्दी से 05 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। डाॅ उप्पल ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल में गत दिवस कुल 53 सैम्पल एकत्र किए गए थे। इनमें से बद्दी में कोरोना वायरस जांच के लिए 07 रक्त नमूने एकत्र किए गए थे। इनमें से 04 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। नालागढ़ में एकत्र 46 रक्त नमूनों में से 03 व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से कोरोना वायरस की जांच एवं पुष्टि की दिशा में अग्रसर है।
कोविड- 19 वायरस ने विश्व महामारी का रूप धारण कर लिया है। भारत वर्ष भी इस महामारी से अछूता नही रहा है। भारत वर्ष में एक बहुत बड़ी जनसंख्या है जो अपनी रोजमर्रा की आवश्यकता दैनिक कमाई से पूरा करते हैं। ऐसे परिवारो मे बजुर्ग दिव्यांग बीमार एवं बच्चे इत्यादि है जो अपनी आवश्यकताओं को परिवार के एक ऐसे सदस्य पर निर्भर है जो प्रतिदिन दिहाड़ी लगा कर अपनी व परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में कर्फ़्यू के चलते जब घर के मुखिया घर से बाहर नही जा सकते ऐसे में ये आश्रित वर्ग गहरे संकट में आ चुके है। यद्यपि सरकार यथासंभव इनकी आवश्कताओं को पूरा करने में तत्त संकल्पित है। सरकार के प्रयत्नों के साथ साथ कुछ स्वयं सेवी संस्थाये भी ऐसे वर्गों की सहायता के लिए आगे आ रही है। ऐसा ही कार्य गणपति एजुकेशनल सोसाईटी कुनिहार भी पिछले 8-10 दिनों से कर रही है। गौर रहे कि यह संस्था पिछले 10 वर्षों से चालीस दिव्यांग बच्चों का जिम्मा उनकी शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य सम्बंधित आवश्कताओं के लिए लिया है। लेकिन ऐसे समय में जब इन बच्चों के अविभावक घर से बाहर नही जा सकते है तो ऐसे में संस्था इन गरीब परिवारों को खाने की सामग्री भी उपलब्ध करा रही है। संस्था कुनिहार के आसपास व दिगल क्षेत्र के जरूररत मन्द परिवारों में खाने पीने की आवश्यक सामग्री बाँट रही है। संस्था के प्रधान रोशन लाल शर्मा ने बताया कि संस्था कुनिहार में प्रवासी लोगो को भी खाने की सामग्री बांट रही है तथा इस कार्य मे संस्था को स्थानीय लोगो का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है की ऐसे मुश्किल समय में दिव्यांग तथा जरूरत मन्दो की सहायता के लिये जितना हो सके सहयोग करें।
प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के विशेष प्रबन्ध करके ऐसी समस्या का सामना कर रहे लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक दवाइयां प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे व्यक्ति प्रदेश के अन्य भागों अथवा प्रदेश के बाहर उपलब्ध दवाइयों की मांग हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076 और 0177-2626077 अथवा टोल फ्री नंबर 1070 पर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयां निकटतम दवाइयों की दुकान पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति निकटतम दवाइयों की दुकान पर दवाई की पर्ची दिखाकर दवाई प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकता है। यदि व्यक्ति को अपने स्थान पर दवाई की आवश्यकता है, तो वह निकटतम दवाइयों के दुकानदार को व्हाट्सएप के माध्यम से दवाई की पर्ची सांझा कर दवाई प्राप्त कर सकता हैं। यदि दुकानदार दवाई व्यक्ति के स्थान पर पहुंचाने में समर्थ है, तो इस प्रकार भी दवाई प्राप्त की जा सकती है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य औषधी नियंत्रक तथा औषधी निरीक्षक नागरिकों को आवश्यक दवाइयांे की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को दवा की कीमत तथा अपने स्थान पर दवा पहुंचाने का शुल्क वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी तथा गैर सरकारी संस्थाएं जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयो की दुकान से दवाइयां उसके स्थान पर दवा पहुंचाने के लिए स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान कर सकती हैं।
देश और प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी की चुनौती से जूझ रहा है। इस संकट तथा मुश्किल घड़ी में कई सामाजिक संस्थाएं इस जंग को जीतने हेतु लोगों तथा सरकार को अपना अमूल्य सहयोग देने आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग बागा ने अर्की तथा बिलासपुर के एसडीएम को 2000 पात्र मजदूरों को राशन के रूप में सहायता प्रदान की है। सीमेंट उद्योग के प्रशासनिक प्रमुख मेजर नरेश मावा तथा लाइजनिंग हेड प्रदीप अहलूवालिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि अल्ट्राटेक उद्योग प्रबंधन ने इस महामारी से प्रभावित मजदूरों तथा अन्य पात्र लोगों को सहयोगार्थ 1000 लोगों को राशन किट व अर्की एसडीएम विकास शुक्ला तथा 1000 पात्र लोगों को राशन किट बिलासपुर एसडीएम रामेश्वर दत्त को भेंट किए।
लाडली फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर एवं आयुषी इंस्टीट्यूट फैशन डिजाइनिंग के प्रबंधक एवं लाडली फाउंडेशन के सदर मंडल अध्यक्ष रीना ठाकुर की संयुक्त अगुवाई में कोरोना वायरस के चलते प्रभाव को देखते हुए बिलासपुर के साथ लगती पंचायतों में रहने वाले लोगों तथा स्थानीय नागरिकों को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे गए। लाडली फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट में जिला प्रशासन राजेश्वर गोयल अनुरोध किया कि अगर सामाजिक क्षेत्र में युवा स्वयंसेवकों की जरूरत पड़ती है तो शहर के सभी प्रमुख संस्थाओं का सहयोग लेकर युवा समाजसेवी की टीम हमारी तैयार है। रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर ने बताया कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं । तथा राशन की दुकानों के बाहर जो लोग सामान लेने आ रहे थे उनके सैनिटाइजर के साथ हाथ भी धुलाई गए । लाडली फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत नोनी के प्रधान निर्मला राजपूत, रेखा बिष्ट, रीना ठाकुर, पंडित सत्यदेव शर्मा, ईशान अख्तर, तनवीर खान ने बताया कि लगभग 8000 मास्क जिला बिलासपुर के ब्लॉकों में बांटने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए लाडली फाउंडेशन, प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (सर्वधर्म समभाव) देश की उन्नति व समाज सेवा के लिए कटिबद्ध है।
कोरोना वायरस के इस संकट में लगे कर्फ्यू लौकडाउन के चलते जो व्यापारी रोजमर्रा का सामान जनता को उपलब्ध करवा रहें है व्यापार मंडल ने उनका धन्यवाद किया है। व्यापार मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महासचिव सुरेंद्र गुप्ता, चीफ पैटर्न कमलेन्द्र कश्यप मुख्य सलाहकार शान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण टाडू, उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, रामलाल, दीपक शर्मा, अनुसौरभ, सह सचिव चन्द्र शेखर हांडा, राज वर्मा, सलाहकार राजपाल दबड़ा, नरेंद्र खन्ना, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, आयोजक मंत्री अजय चन्देल, करीम खान, प्रेस सचिव अर्पण सन्त, असिस्टेंट सेकेट्री राजेश कुमारी जम्वाल ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी बयान के माध्यम से उन सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया व उन्होंने सब्जी, दूध, ब्रेड व किरयाना व्यापारियों से निवेदन किया कि वह सभी प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश उन्हें दिए गए है उनका वह सभी पालन करें। दुकान पर ग्राहकों में उचित दूरी बनाए रखे, किसी से भी हाथ ना मिलाएं, मास्क अवश्य लगा कर रखें तथा समय समय पर अपने हाथ सेनेताईज़र से साफ करते रहें क्योंकि इस संकट में आपके द्वारा दिया गया छोटे से छोटा योगदान भी देशहित में बड़ा होगा। यह समय राष्ट्र प्रेम की लौ प्रज्वलित करने का है। उन्होंने कहा आपका यह योगदान कोरोना की चेन तोड़ने व संकट से बचने के लिए अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक होगा। उन्होंने कहा कि देश सेवा सिर्फ सुरक्षाकर्मियों का काम नही है बल्कि देश सेवा का मौका आज हम को भी मिला है इसलिए आप बढ़ चढ़ कर कोरोना को हराने में सहयोग करें। ध्यान रहे बचाव में ही बचाव है। सुनील गुप्ता ने कहा कि सरकार व प्रशासन का मेलों व अन्य कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय एक दम सही था क्योंकि इसी कारण कोरोना वायरस हिमाचल में भय नही बना पाया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से 5 अप्रेल को रात 9 बजे से 9 बजकर 9 मिनट तक प्रधनांमत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर सामूहिक शक्ति दिखाने का आह्वाहन किया है। व्यापरमण्डल ने व्यास रक्तदाता समिति व ब्लड बैंक बिलासपुर का भी धन्यवाद किया है जो इस विकट स्थिति में भी अपना कार्य ईमानदारी से कर रहें है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद लगे लौकडाउन में अब तक जरूरतमंद मरीजों को व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल द्वारा तकरीबन 50 यूनिट रक्त अभी तक उपलब्ध करवाया जा चुका है। उम्मीद करते है कि व्यास रक्तदाता समिति व ब्लड बैंक स्टाफ आगे भी मरीजों को इस संकट में भी रक्त की कमी नही आने देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग पर संवाद के दौरान कफर्यू और लाॅकडउन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस वीडियो कॉन्फरेंस में सरकार और संगठन द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर तालमेल के साथ प्रयासों को अधिक सघन बनाने पर चर्चा हुई। डा राजीव बिन्दल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में कफर्यू और लाॅकडानउन के दृृष्टिगत सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बेहतर तालतमेल का परिणाम है आज हिमाचल में कोरोना के कारण चल रहे कफर्यू और लाडॅडाउन में आम जन का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है और जनता की समस्याएं मुख्यमंत्री तक सीधे पहुंच रही हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डा. बिन्दल ने कहा कि कफर्यू और लाॅक डाउन को देखते हुए देश के कुल 20.39 करोड़ जनधन खातों में से अभी तक 4.09 करोड़ खातों में 500 रुपये प्रति खाता राशि जमा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1.35 लाख लोगों को गैस सिलेंडर के पैसे उनके खाते में डाले गए हैं जिससे गरीब को भी भारी राहत दी गई है। इसके साथ ही बीपीएल को 5 किलो चावल एक किलो दाल मुफत में इस बार राशन में दिया जा रहा है। उधर, 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस पर एक जुट होकर कोरोना पर प्रहार करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की पार्टी है और आज वैश्विक महामारी करोना वायरस से लड़ना ही राष्ट्रहित है। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनें बूथ स्तर तक संपर्क बनाते हुए यह सुनिश्चित करेंगी कि हर घर में बहनें अपने परिवारजनों के उपयोग के लिए मास्क बनाएं, जिसकी बनाने की विधि बहत साधारण है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वयं भी दान करेंगे व जनता को भी प्रेरित करेंगे। दान की राशि सौ रुपये से लेकर दानदाताओं की क्षमता के अनुसार हो सकती है। यह राशि मुख्यमंत्री हिमाचल और प्रधानमंत्री के कोविड फंड में डाली जाएगी। डॉ बिंदल ने बताया की आरोग्य सेतु मोबाईल ऐप को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी और इस ऐप को बूथ स्तर पर बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता एवं जनता से डाउनलोड करवाया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से कोराना वायरस के प्रति निरंतर ओैर अद्यतन जानकारी मिलती है और इसके माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर सेल्फ एसेसमेंट भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले कल तक हिमाचल में 71956 लोगों को पका हुआ भोजन और 30814 लोगों को राशन किट दी जा चुकी है।
विधानसभा क्षेत्र पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर रविवार 5 अप्रैल रात्रि 9 बजे अपने अपने घरों में दिया, मोमबती अथवा टार्च अवश्य जलाएं जिसका तात्पर्य करोना वायरस जैसी महामारी से निराश व हताश हुए लोगों को आशा की ओर ले जाना है। उन्होने कहा कि दिया अथवा मोमबती जलाने से पहले अपने घरों की लाईटों को जरूर बुझा दें । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपादा की यह लड़ाई पूरा देश मिलकर लड़ रहा है और 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए प्रकाश करके अंधकार को चुनौती देने के साथ साथ देशवासियों की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करना भी है। उन्होंने इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आह्वान किया। उन्होने कहा कि इस राष्ट्रीय आपादा से लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है परंतु सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी की अनुपालना करना जरूरी है । उन्होने बताया कि पच्छाद भाजपा मंडल द्वारा कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पोंस फंड के लिए दो किश्तों में 67 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है ।
हिमाचल में पांचवीं व आठवीं के सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा और बाद में ग्रेड कार्ड उन्हें दिए जाएंगे। कोरोना के चलते संकट की घड़ी में सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि छात्रों का साल खराब न हो, वहीं उनकी पढ़ाई पर भी कोई फर्क न पड़े। जयराम सरकार के डिटेंशन पॉलिसी में राहत देने से सवा लाख के करीब छात्र अगली कक्षा में प्रोमोट होंगे। इससे पहले सरकार ने सभी गैर बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों को प्रोमोट करने का फैसला लिया था। अहम यह है कि सरकार ने पांचवीं कक्षा का जो हिंदी का पेपर रद्द हुआ था, उसे भी दूसरी बार न करवाने का फैसला लिया है। इससे साफ है कि अब लंबे समय से इंतजार रहे छात्रों के लिए राहत भरी यह खबर है। कम अंक होने के बाद भी वह दूसरी कक्षा में बैठ पाएंगे। फिलहाल सरकार ने शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए है और कहा है कि जल्द प्रोपोजल बनाया जाएं, ताकि आगे दूसरे कार्यों को भी जल्द किया जाएं। विभागीय जानकारी के अनुसार सरकार शिक्षा विभाग की सलाह के बाद गैर बोर्ड कक्षाओं को पास तो करेंगे, लेकिन उसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षाओं का आकंलन होगा, जिससे यह देखा जाएगा कि छात्रों ने फाइनल परीक्षाओं में कितना कार्य किया था। विटंर स्कूलों की बात करें, तो पांचवीं व आठवीं के जिन छात्रों को फेल किया था, उनके रि-एग्जाम भी शिक्षा विभाग नहीं ले पाया था। ऐसे में यह सारी औपचारिकताएं कर्फ्यू खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग लेता है, तो पूरा साल ऐसे ही चला जाएगा। यही वजह है कि अब यह योजना बनाई जा रही है कि विंटर स्कूलों में भी इन दोनों बोर्ड की कक्षाओं के छात्रों को भी प्रोमोट कर पास किया जाए। गौर हो कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही डिटेंशन पॉलिसी को लागू किया है। शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सकें, इस मकसद से डिटेंशन पॉलिसी को लागू किया था, लेकिन हालात को देखते हुए इस फैसले को फिलहाल टालने का निर्णय भी सरकार ने लिया है। उधर, प्रदेश सरकार की ओर से बोर्ड से यह भी पूछा गया है कि क्या शिक्षकों को घर पर ही परीक्षाएं चैक करने के लिए दी जा सकती है, अगर ऐसा हो जाता है, तो स्कूल के शिक्षकों को उनके छात्रों को ही पेपर चैक करने को कहा जाएं, ताकि मई तक दसवीं व बाहरवीं कक्षा के रिजल्ट को भी घोषित किया जा सकें। फिलहाल शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस पर स्कूल शिक्षा बोर्ड से जवाब मांगा है, देखना होगा कि बोर्ड इस पर क्या जवाब सरकार को देता है।
जिला शिमला के ठेयोग में आग लगने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। यह आग मतियाना में शड़ी गांव के साथ लगते कुफ्टू में बाला राम के मकान में लगी। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार आग रविवार सुबह तड़के पांच बजे के करीब लगी। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से बढ़ी की देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग बुझाने के लिए आस-पास के ग्रामीण लोग भी पहुंचे लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि लोग आग पर काबू नहीं पा सके। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था वहा रहने वाले लोग शनिवार दोपहर को अपने रिश्तेदार के पास गए हुए थे। आग लगने का कारण अभी मालूम नही हो पाया है।


















































