मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 7457 लोगों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए आई जी एम सी लैब शिमला भेजे गए, उनमें से 7157 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 148 की रिपोर्ट पाॅजिटीव आई है। 158 सैंपल मंगलवार भेजे गए जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 80 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चूके हैं। 68 का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों का आना जाना लगातार जारी है। सभी लोगों की बाॅर्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है और सरकार के आदेशानुसार जो लोग हाई-लोड क्षेत्र से आ रहे हैं उन्हें इन्स्टीटयूशनल क्वारंटाइन में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अन्दर उनका कोरोना टैस्ट किया जा रहा है और नेगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। बाकी को डाॅक्टर की अनुमति के हिसाब से उनका क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में कोविड-19 के लिए जाने वाले सैंपल की औसत 19.2 प्रति हजार व्यक्ति है जबकि कि राष्ट्रीय औसत 17.4 है। उन्होंने बताया कि सैंपल की औसत से प्रदेश में जिला बिलासपुर छठे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में जिन लोगों को संस्थागत संगरोध में रखा जाता है उनका प्रतिदिन चिकित्सा अधिकारी तथा हैल्थ सुपरवाईजर द्वारा निरीक्षण किया जाता है, इसी प्रकार गृह संगरोध में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य का निरीक्षण प्रतिदिन दो बार स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस उददेश्य हेतु इन स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं जैसे मास्क, गल्बज, सैनिटाईजर इत्यादि दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में सैंपल लेने की व्यवस्था हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है तथा इसके बारे में समय-समय पर मिडिया को भी अवगत करवाया जा रहा है।
भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना हमारी सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है और यह तभी संभव होगा जब खाली पड़ी भूमि पर पौधा रोपण किया जाएगा। पौधारोपण का मतलब केवल पौधा लगाकर भगवान के आसरे छोड़ देना नहीं है बल्कि उसकी देखभाल करना भी सभी का कर्तव्य है। इसलिए पौधा लगाते समय यह संकल्प सभी को लेना चाहिए कि इस पौधे की देखभाल वे स्वयं करेंगे और हर मुसीबत से पौधों को बचाएंगे। यह बात भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं श्री नयना देवी जी लोअर मंडल युवा मोर्चा प्रभारी रोहित ठाकुर ने कही। इस दौरान इन युवाओं ने ग्राम पंचायत के गांव देवला छांब में स्थित भगवान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन में अहम रोल अदा करते हैं। पौधों का मूल्य और महत्व समझना बहुत जरूरी है। शुद्ध आवोहवा के साथ-साथ व्यक्ति की जीवन की अधिकांश जरूरतों को पूरा करने वाले पौधों की देखभाल करना तथा ग्लोबल वार्मिंग को रोकना सिर्फ और सिर्फ पेड़ों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए वनों का अधिकांश भूमि पर आछादित होना जरूरी है। रोहित ठाकुर ने कहाकि सभी को अपने घरों के आसपास या खाली जगहों पर पौधारोपण करना चाहिए ताकि परिवेश को शुद्ध हवा मिल सके। उन्होंने कहा कि मनुष्य प्रकृति से जितना ग्रहण करता है तो प्रत्येक मनुष्य का भी फर्ज है कि प्रकृति के संतुलन व पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पोधारोपण करें ताकि धरती को हरा भरा बनाकर प्रकृति के सौन्दर्य को श्रृगांरित किया जा सकें। रोहित ठाकुर ने बताया कि इस दौरान फलदार, छायादार और औशधीय पौधे भी लगाए गए। जिसमें आम, लीची, अमरूद, नींबू प्रजाति, आवंला, बहेड़ा, अर्जुन आदि के पौधे भी लगाए गए। इस अभियान में रोहित ठाकुर के साथ रवि ठाकुर, संदीप ठाकुर, प्यारे लाल ठाकुर सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ तथा जिला पत्रकार संघ ने बिलासपुर जिला से भाजपा विधायक राजेन्द्र गर्ग को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है। संघ ने इस युवा समाज सेवी को आंगे लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी धन्यवाद किया है। बिलासपुर में राज्य पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार और जिला पत्रकार संघ के जिला प्रधान शक्ति उपाध्याय ने राजेन्द्र गर्ग की मंत्री पद पर नियुक्ति को पत्रकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में एक समाज सेवी व व्यवसायी के रूप में अपना कार्यक्षेत्र एक पत्रकार के रूप में आरंभ किया था। वे वर्षों से निर्भीक, निष्पक्ष व समाजसेवी के रूप में कार्यरत रहे हैं। वे प्रदेश भर में पत्रकारों को हर रोज आने वाली कठिनाइयों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि पत्रकारिता के क्षेत्र में वे एक वर्किंग जर्नालिस्ट के रूप में कार्य करते रहे हैं। कितने ही पत्रकार युवाओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा भी पहले टिकट देने और उन्हें जितवाने के बाद मंत्री पद सौंपा है जिनमें ऊना के मुकेश अग्निहोत्री अब विधानसभा में विरोध पक्ष के हैं। जयकुमार ने कहा कि यह स्वस्थ परंपरा है कि भाजपा ने प्रथम बार इस परंपरा को नया अंजाम दिया है, जिसका प्रदेश भर के पत्रकार स्वागत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अब राजेन्द्र गर्ग पत्रकारों की समस्याओं व मांगों को निपटाने में प्राथमिकता देंगे। जिला प्रधान शक्ति उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र ही जिला पत्रकार संघ राजेन्द्र गर्ग को एक समारोह में सम्मानित करेगा। प्रदेश महासंघ और जिला संघ ने ऊना के वरिष्ठ पत्रकार कंवर हरीसिंह के अचानक निधन पर गहरा शोक व दुख प्रकट किया है। इस अवसर पर जिला संघ के सदस्य विशाल ठाकुर, बंसीधर, रामसिंह, अरुण चंदेल, अनूप उपमन्यु, अरुण डोगरा रीतू, राकेश शर्मा, विजय कुमार, कश्मीर सिंह ठाकुर, अभिषेक मिश्रा, संजय शर्मा, सरोज, दीनानाथ, लाल सिंह और रामलाल पाठक आदि उपस्थित थे।
जिला बिलासपुर निजी बस आपरेटर यूनियन के पूर्व जिला प्रधान अनिल कुमार मिंटू की अगवाई निजी बस आपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मिला और आपरेटरों की समस्याओं से अगवत करवाया। इस दौरान उन्होंने मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, प्रधान सचिव परिवहन को ज्ञापन दिया। अनिल कुमार ने बताया कि स्टेज कैरिज बसों को कोविड-19 के चलते इस वैश्विक महामारी होने के कारण सभी आपरेटर स्वीकृत परमिटों पर बस से नहीं चला पा रहे हैं। ऐसी हालत में सरकार निजी बस आपरेटरों के लिए स्पेशल रोड, टोकन टैक्स को भी माफ करे ताकि निजी बस आपरेटर इस दुविधा से बाहर निकल सकें। उन्होंने कहा कि आपरेटर अपनी बसों को इस वैश्विक महामारी के चलते संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन तेजी से बढ़ती संख्या होने के बावजूद चलाकर जनसेवा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि कोविड-19 के कारण स्कूल कॉलेज बंद हैं। मंदिर व अन्य धार्मिक स्थान बंद हैं व शादी के समारोह में 50 आदमियों की अनुमति है, मृत्यु के समय केवल 20 आदमियों की अनुमति मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी बनाए रखने की जो गाइडलाइंस सरकार द्वारा इस बीमारी से बचने के लिए दी गई हैं। अंतर राज्य परमिटों पर बसों का न चलना है तो ऐसी स्थिति में बसों का संचालन कर पाना असंभव है, परंतु हमारे द्वारा कुछ बसें चलाई जा रही हैं उनमें केवल मात्र 15 से 25 प्रतिषत तक ही सवारियां उपलब्ध हो रहे हैं ऐसी स्थिति में बस को चला कर बसों का केवल मात्र डीजल वह चालक परिचालक का खर्च भी नहीं निकाल पा रहा है। अनिल ने कहा कि ऐसे हालातों के चलते सभी निजी बस आपेरटर मानसिक और आर्थिक दबाव में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि बसों के व्यवसाय पर चालक, परिचालक के अलावा मेकेनिक, टायर पंचर वाला, ढाबा, पेंटर, डेंटर, वैल्डर आदि ही नहीं बल्कि निजी बसों के संचालन से थ्री-व्हीलर ऑपरेटरों का रोजगार भी चलता है। ऐसी स्थिति में सभी आपरेटर अपनी बसें स्वीकृत परमिटों के अनुसार बसे चला पाने में असमर्थ हो चुके हैं। उन्होंने सरकार आग्रह किया है कि स्पेशल रोड टैक्स टोकन टैक्स, ग्रीन टैक्स और सोशल डिस्टेंसिग की शर्त को हटाए और दो लाख की कैपिटल राशि को बढ़ाकर तीन लाख किया जाए। इन मांगो को स्वीकृत कर इनकी अधिसूचना जारी की जाए। बसों से संबंधित सभी दस्तावेजों की वैधता की तिथि 30 सितंबर 2020 से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 की जाए। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि निजी बस आपरेटरों की दशा को देखते हुए आपरेटरों की इन जायज मांगों पर गौर कर राहत पहुंचाने का काम करें। अनिल मिंटू ने कोरोना काल में सरकार द्वारा किसी प्रकार का जुर्माना न थोपने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में विनय पुरी, बाॅबी ठाकुर, अमरजीत सेन, गुगलू, सौरव पटियाल, संतोश ठाकुर, रवि दत, संजीव शर्मा, केहर सिंह, अच्छर सिंह चौहान, चमन शर्मा, पंकज पाधा, संजय बजाज, रवि शर्मा, सुशील चंदेल, सन्नी चंदेल, कुलदीप चंदेल, गौरव पटियाल, पंकज कुमार,रविंद्र कुमार, जीवन सिंह, माया देवी, सुनील कुमार, सुधीर चंदेल, रामलाल, अरूण चंदेल मौजूद थे।
शिव नगरी मणिमहेश, किन्नर कैलाश व श्रीखंड महादेव की भक्ति और हिमाचली लोक संगीत से ओतप्रोत भजन "उचिया धारा भोला बसया" सोमवार को रिलीज हो गया। इस भजन को भैरवी स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया। भजन का विमोचन उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने किया। इससे पहले भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था। इस भजन को बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी व युवा गायक निशांत कपूर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जबकि भजन को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। निशांत कपूर द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशन युवा डायरेक्टर अभिषेक डोगरा ने किया है। वहीं, भजन में रंगकर्मी जावेद इकबाल ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल व पंकज ने सहयोगी कलाकार के रूप में काम किया है। साथ ही आकाश वर्मा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में कार्य किया है। भजन गायक अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने बताया कि इस भजन को बिलासपुर की बंदला धार, बहादपुर धार, सिहड़ा, अमरनाथ मंदिर (चंगर सेक्टर) सहित विभिन्न जगहों पर शूट किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन का काफी सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा मकसद रहता है कि वह अपने भजनों के माध्यम से बिलासपुर की खूबसूरत जगहों को भी देश-दुनिया तक पहुंचाएं ताकि, पर्यटन की दृष्टि से बिलासपुर को फायदा मिल सके। इससे पहले कृष्ण भजन सांवरा..., उडय़ा देया पंछिया..., माता रानी तू है बड़ी प्यारी... और फकीरी... आदि भजनों को भी बिलासपुर की विभिन्न लोकेशन पर शूट किया जा चुका है जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस अवसर पर राजपाल कपिल, अश्वनी शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सुमन शर्मा, डॉ. अंकुर कौशल, अभिषेक सोनी, निशांत कपूर, अभिषेक डोगरा, ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल, अनन्या शर्मा व अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे। म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने कहा कि एक गीत को बनाने में पूरी टीम की काफी मेहनत लगती है। गाने को लिखने से लेकर लांच करने तक काफी समय लगता है और इस दौरान काफी मेहनत होती है। दर्शकों को इस मेहनत को समझते हुए कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। हिमाचल के गीतों को हिंदुस्तान के साथ-साथ बाहरी विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
शांतिकुंज हरिद्वार के अंतर्गत गायत्री परिवार ट्रस्ट बिलासपुर को मंदिर निर्माण हेतु, माता वैष्णो देवी एवं मंदाकिनी जी की मूर्ति स्थापना हेतु सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने अपनी ओर से 31000 रूपयों का योगदान दिया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के कार्यालय में मंच के पदाधिकारियों के साथ गायत्री परिवार ट्रस्ट के जिला प्रमुख रमेश कुमार टंडन को इस राशि का चैक सौंपा। गौरतलब है कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा प्रदेश व देश की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर हमेशा समाज के उन्नति व विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहते हैं। पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रेनबो स्टार क्लब के सहयोग के साथ ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के अंतर्गत सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से पूरे देश में नशा निवारण अभियान युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा बिष्ट, सह संयोजक यासीन मिर्जा, सरदार प्रताप सिंह भल्ला, लाडली फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर नितिन शर्मा एवं नेहा वर्मा इत्यादि मौजूद थे।
भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी देवी राम मारवीं गांव मल्यावर के स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह को उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल व् एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया। बिलासपुर के डियारा सैक्टर में स्थित 95 वर्षीय देवी राम को उनके निवास स्थान पर जाकर उपायुक्त ने सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर देवी राम के साथ उनकी धर्म पत्नी गीता शर्मा तथा सुपुत्री मंजु भी उपस्थित थी। स्वतंत्रता सेनानी देवी राम ने इस सम्मान के लिए सरकार का धन्यवाद किया तथा उन्होंने स्वच्छता व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सरकार का सहयोग करने की अपील की। इसी प्रकार जिला की घुमारवीं तहसील के गांव मल्यावर निवासी स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह को भी एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने शाल भेंट कर राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर उनकी धर्म पत्नी गुलाबी देवी तथा उनके सपुत्र दिलीप सिंह, प्रकाश चन्द तथा प्रधान ग्रांम पंचायत मल्यावर मधुपाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राष्टपति महोदय द्वारा स्वतत्रता सेनानियों के सम्मान में होने वाले अतिथ्य समारोह का आयोजन कोविद-19 महामारी के दृष्टिगत नहीं करवाया जा सका तथा प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों एवं उप-मण्डलाधिरियों को स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घरों में जाकर सम्मानित करने के आदेश दिये थे।
बिलासपुर नगर परिषद की युवा पार्षद बिमला देवी के निधन पर पूरे बिलासपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। हंसमुख और सबका काम करने वाली बिमला देवी की शिमला आईजीएमसी में शनिवार को निधन हो गया। इस आकस्मिक निधन पर सर्वत्र शोक की लहर व्याप्त है। खाद्य मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक रामलाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर व जीतराम कटवाल, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, बीरू राम किशोर, डॉ बाबू राम गौतम, व तिलकराज शर्मा, पूर्व सी.पी.एस. राजेश धर्माणी, नगर परिषद अध्यक्षा सोमादेवी व उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पार्षद नवीन वर्मा, हुसैन अली, राजेन्द्र ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, हेम राज ठाकुर, संदीप सांख्यान, अंकुश, आशीष, गौरव शर्मा, नगर सुधार समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार व समस्त पदाधिकारी, हिम साहित्यकार सभा के अध्यक्ष रतन चंद निझर्र व महासचिव अरूण डोगरा रीतू के अलावा अन्य कई महानुभावों ने बिमला देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है, इन्होंने कहा कि बिमला देवी का इस तरह से अचानक दुनिया से चले जाने से समाज को जो नुकसान हुआ है उसकी कभी पूर्ति नहीं कि जा सकती है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की है।
59 वर्ष पहले 9 अगस्त को जलमग्न हुआ था पुराना बिलासपुर शहर 12 हज़ार परिवारों ने गंवाए थे अपने आशियाने कुछ पाने के लिए कुछ खोना ही पड़ता है। बिलासपुर का वो शहर जो अपनी अनूठी संस्कृति के कारण पहचाना जाता था, 9 अगस्त 1961 को गोबिन्द सागर झील में विलुप्त हो गया था। आज भी बिलासपुर के लोग वो दिन भूले नहीं हैं जब भाखड़ा बांध के निर्माण के लिए ऐतिहासिक बिलासपुर को झील में डूबना पड़ा। नए बिलासपुर शहर में वो पुरानी वाली बात अब नज़र नहीं आती। पुराने ऐतिहासिक शहर के 9 अगस्त 1961 को जल समाधि लेने के बाद झील किनारे नए शहर का निर्माण किया गया था। लंबा समय बीतने के बाद आज भी भाखड़ा विस्थापित अपने झील में समाए उजड़े हुए आशियानों को याद कर सिहर उठते हैं। जलमग्र होने से बिलासपुर के 354 गांव, 12 हजार परिवार और 52 हजार लोग उजड़े थे। कहलूर रियासत के राजा दीपचंद ने इस शहर को अपनी राजधानी के रूप में बसाया था। उन्होने सांडू के मैदान में अपने महल बनावाए थे और शहर बसाया था। 10 दिसंबर, 1961 को भाखड़ा बांध के उद्घाटन अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाषण देते हुए इस बांध को भारत का आधुनिक मंदिर कहा था। उन्होंने कहा था कि इससे हमारे देश में खुशहाली आएगी। नेहरू का सपना सच हुआ। भाखड़ा बांध बनने से सचमुच देश में खुशहाली आई। गोबिंदसागर झील में भारी मात्रा में मछली का उत्पादन होना शुरू हो गया। इस बांध से बिजली बनाई जाती है, जिससे हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। बिजली भी मिली मछुआरे भी संपन्न हुए लेकिन बिजली भी मिली मछुआरों की तकदीर भी बदल गई लेकिन इस तस्वीर का दूसरा पहलू भी है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। भाखड़ा बांध के निर्माण के लिए ऐतिहासिक बिलासपुर को झील में डूबना पड़ा। विकास के लिए विनाश को भी झेलना पड़ा। बिलासपुर की गौरवमयी संस्कृति भी गोबिंदसागर झील में डूब गई। झील में डूबे उस शहर की संस्कृति भी एक और विशेष झलक यह थी कि सावन के महीने में घर-घर छोटे-छोटे बच्चों को झूलने के लिए पींग किसी पीपल या आम के पेड़ की टहनी में डाल दी जाती थी। बड़ी आयु के लोग इस परंपरा को अच्छी तरह निभाते थे। इसे 'पींगां दा महीना' कहा जाता था। रक्षाबंधन से कोई बीस दिन पहले घर-घर मशीन से सेंवियां तैयार की जाती थी। यदि मुहल्ले में किसी के पास मशीन होती तो बारी बारी सब के घर सेंवियां बनाने के लिए जाती थी। यह सब कुछ उसी दिन समाप्त हो गया था जब पुराना बिलासपुर शहर गोबिंदसागर झील में डूबा था। साठ साल के ऊपर वालों को आज भी पुरानी यादें ताजा करते हुए सुना जा सकता है। वास्तव में एक शहर का विशाल जलाशय में डूबना मात्र मिट्टी, गारे, ईंट पत्थर के घरों का डूबना नही होता है। उस शहर का डूबना एक संस्कृति का डूबना था। गोबिंदसागर झील में कहलूर रियासत का, रंगमहल व नया महल ही नही डूबे बल्कि उनसे भी पुराने महल, शिखर शैली के 99 मंदिर, स्कूल कालेज, दंडयूरी, बांदलिंया, गोहर बाजार, गोपाल जी का मंदिर और साथ में कचहरी परिसर भी डूबा। नौ अगस्त 1961 को पहली बार भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ा तो बिलासपुर शहर डूबता चला गया। दिवंगत विधायक व शायर पंडित दीनानाथ ने उस समय का चित्र अपने शब्दों से खींचते हुए लिखा था- थी छाई बरसात की स्याह घटा, पपीहा था मलहार गाने लगा, सच उस झील में डूबे शहर की हर बात निराली थी। हर वीरवार को खाखी शाह की मजार पर हिंदू मुसलमान इकट्ठे होकर वहां मीठा चूरमा चढ़ाते और एक-दूसरे को बांटते थे। वहीं खाखी शाह परिसर में शायरों की महफिलें सजती थीं। गजलों, कव्वालियों और ठुमरियों के दौर चलते थे। उस शहर की अजब संस्कृति थी। अब नए बिलासपुर शहर में वह बात ही नहीं रही है। नया बिलासपुर नए रूप में हमारे सामने आया है लेकिन पुराने बिलासपुर की कसक आज भी लोगों के दिलों में है और हमेशा कायम रहेगी।
बिलासपुर नगर सुधार समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में घुमारवीं के विधायक व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग से घुमारवीं के निहारी स्थान पर मिला तथा उन्हें मंत्री बनने पर सम्मानित किया व बधाई भी दी। इस अवसर पर समिति के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि राजेन्द्र गर्ग विधायक बनने से पहले से ही सामाजिक कार्याें में बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं तथा जरूरतमंदों की सहायता करते चले आ रहे हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने अपनी सामाजिक सेवा का दायरा बढ़ा दिया तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से लेकर बिलासपुर में हर जगह अपनी सामाजिक सेवा की छाप छोड़ी है। उन्होंने गर्ग को मंत्री पद देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नगर सुधार समिति के महामंत्री राजेन्द्र गौतम, प्रेस सचिव तनुज सोनी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव ढिल्लों, रोशन लाल, लाल सिंह चैहान, धनीराम सौंखला, धर्मपाल व नसीम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय मंच के सभी वर्गों को साथ लेकर देश की उन्नति व तरक्की के लिए कार्य कर रहा है। हमें अपने सांप्रदायिक जातीय भेदभाव को खत्म कर समाज के तरक्की के लिए हमेशा कटिबद्ध रहना चाहिए। यह बात बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुकुमार सिंह ने कही। इससे पहले उन्होंने सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन जिला मुख्यालय बिलासपुर में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब की मुख्य सलाहकार निर्मला राजपूत ने की। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि सुकुमार को हिमाचली परंपरा अनुसार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की स्थापना 9 नवंबर 2016 को हिमाचल के जिला बिलासपुर से हुई थी। पिछले कई वर्षों से सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच 16 राज्यों में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में भी सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का विस्तार किया जाएगा। सभी वर्गों को साथ लेकर मंच कार्य करेगा। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक यासीन मिर्जा, सरदार प्रताप सिंह भल्ला, लाडली फाउंडेशन की जिला उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, बिल्किस खान, रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर एवं पदाधिकारी नेहा वर्मा, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2020 के आयोजन से संबंधित प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय स्थिति बचत भवन सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने की। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के प्रागंण में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेन्द्र कंवर होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि सभा स्थल पर प्रातः 11 बजे झंडा फहराएंगे तथा पुलिस, होमगार्ड व एन.सी.सी. द्वारा आयोजित अन्य परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राष्ट्र भक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना योद्धओं तथा जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इससे पूर्व मुख्य अतिथि चंगर में शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित करेगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त संबंधित विभाग समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर ले, जिससे कि समारोह के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में एस.पी. दिवाकर शर्मा, ए.डी.एम. विनय धीमान, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एस.डी.एम. रामेश्वर दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार लोगों के सहयोग से हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। सदर बिलासपुर में सड़कों के लिए समग्र बजट प्रावधान से विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने लगभग 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली लगभग 4 किलोमीटर सड़क के शिलान्यास के अवसर पर दी। उन्होंने पंजगईं गांव में कमरा व जीम प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजगाईं के लोगों का एक लम्बे इंतजार के बाद सड़क का सपना पूरा हुआ है। सड़क के निर्माण के लिए टैंडर पारित कर निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने विभाग से निर्माण कार्यों में अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण नाबार्ड के अंतर्गत किया जाएगा तथा इससे पंजगाईं, गुगाघाट व टिक्करी गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरलोग से त्रिफलाघाट तक 11.50 करोड़ की लागत से, कन्दरौर, सरनु, बरमाणा सड़क पर 9.5 करोड़ रुपये तथा फटा से मोरसिंघी तक 11.5 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर, बंदला, ब्रहमपुखर सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र ही स्वीकृत कर दी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा कन्या विवाह सदन की मांग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत में लोग 35 लाख रुपये की लागत से 2 बीघा क्षेत्र में एक निश्चत नकशे के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जिसके लिए वह प्रयासरत है। सदर के विकास के लिए जिला खनिज कोष के पैसे को क्षेत्र की पंचायतों के विकास पर ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव के लिए हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करना चाहिए अपने हाथों को हमेशा साबुन, पानी से अच्छी तरह धोएं या अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग करें। इसके उपरांत विधायक सुभाष ठाकुर ने लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली कन्नौन-घोन कोठी सड़क का शिलान्यास भी किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अनेक समस्याओं के निपटारे हेतु मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर एपीएमसी एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, भाजपा मण्डल महामंत्री पवन ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, प्रधान ग्राम पंचायत पंजगाईं सुशील शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, युवा मोर्चा सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, बूथ अध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.एन. पराशर तथा गांव के लोग भी उपस्थित थे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने शिमला में नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबन्ध निदेशक मानसी सहाय ठाकुर से विभागीय कार्य प्रणाली तथा राशन वितरण व्यवस्था में और सुधार करने पर चर्चा की। उन्होंने मानसी सहाय को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लोग दूर दराज से डिपुओं में राशन लेने आते है उन क्षेत्रों को चिन्हित करे तथा उन लोगों को घर द्वारा के नजदीक राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए कारगर योजना बनाए। उन्होंने कहा कि राशन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे इस मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर राशन की जांच करना सुनिश्चित करे। यदि कोई अधिकारी गुणवत्ता के सम्बन्ध में कोताही बरतता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्रबन्ध निदेशक को निदेश दिए कि प्रदेश में स्थित अनाज भण्डारण गोदामों का शीघ्र निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करे। एकल व असहाय लोगों को उनके घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवाने हेतु भी कारगर योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रत्येक पात्र व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण पोष्टिक राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पशु पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन व काऊ शैड का निर्माण मनरेगा कनर्वजेन्स के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित गैर कार्यात्मक गौ सदनों को भी शीघ्र ही कार्यशील करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिला गौ अभयारण्य बनाने के लिए निरंतर कार्य जारी है, तथा बताया कि चल रहे गौ सदनों में पशुओं को रखने की क्षमता बढ़ाई जा रही है ताकि अधिक पशुओं को वहां रखा जा सके ताकि खुले में घुमने वाले पशुओं को आश्रय मिल सके। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर गौ सदनों में जाकर पशुओं की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए।
बिलासपुर नगर परिषद वार्ड नं 11 लखनपुर के निवासी प्रेम लाल शर्मा ने कहा कि इस सृष्टि में प्रकृति को छोड़ कुछ भी अजेय नहीं है। यदि मैं कैंसर जैसे असाध्य रोग से 78 वर्ष की उम्र में लड़ रहा हूँ तो ऐसे में कोरोना जैसे रोगों से लड़ना रोगी के लिए बड़ी बात नहीं है लेकिन रोगी को अपना हौसला नहीं छोड़ना चाहिए और खास कर उस चिकित्सक पर विश्वास बनाये रखें जो आपके साथ एक योद्धा की तरह खड़ा रहता है। प्रेम लाल शर्मा जिन्होंने बतौर शिक्षक अपना सारा जीवन समर्पित किया है लगभग पिछले डेढ वर्ष से कैंसर से पीड़ित चल रहें है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य ने कैंसर जैसे आसाध्य रोग से भी विचलित नहीं हुए और वह अभी भी इस रोग से एक योद्धा के रूप में लड़ रहे हैं। प्रेमलाल शर्मा ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के उन सभी डॉक्टर का धन्यवाद किया और विशेष तौर पर वहाँ अपने परिवार सहित जाकर कैंसर विभाग में सेवाएं दे रहे सह आचार्य डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स को सम्मानित भी किया। प्रेम लाल शर्मा ने कहा कि इस अवस्था में वह ज्यादा तो कुछ नहीं कर सके लेकिन उनके साथ और इस पीड़ा में जिस तरह से डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स खड़े रहे तो उनका हौसला अफजाई करने के लिए वह उनके ऋणी हो गए। उन्होंने बताया कि जब वह इलाज के लिए डॉक्टर वत्स के सम्पर्क में आए और बाद डॉक्टर ने ही उन्हें सुझाव दिया कि अब इन्हें सर्जरी टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल मुंबई में करवानी चाहिए और उन्होंने करवाई भी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण वह अब मुंबई के बजाए शिमला से डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स की निगरानी में चिकित्सीय उपचार करवा रहे हैं। डॉक्टर वत्स की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, सेवाभाव और मानवता से अभिभूत होकर समस्त डॉक्टर समुदाय का आभार व्यक्त करने के लिए उन्होंने डॉक्टर सिद्धार्थ वत्स को सम्मानित किया। इस मौके पर इनकी धर्मपत्नी विद्या शर्मा सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी, इनके सपुत्र संजय शर्मा, विनय शर्मा व पौत्र विश्रुत शर्मा भी मौजूद थे।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ठाकुर हीरा पाल सिंह ने कहा है कि पीटीए, पैरा व पैट टीचर की नियुक्तियां उस दिन से लागू किया जाए जिस दिन से उन्हें कॉन्ट्रेक्ट में लिया है। उन्होंने कहा लेकिन प्रदेश सरकार ने इन नियुक्तियों को अधिसूचना जारी करने वाली डेट से कन्फर्म किया है जो कि तर्कसंगत नही है। इन अध्यापको को सर्वोच्च न्यालय से जो राहत मिलने के बाद ही सरकार ने इनको कन्फर्म करने का निर्णय लिया है जो कि सरकार ने वित्त मन्त्रालय से अपरूवल मिलने के बाद ये सब कुछ सम्भव हुआ है। ठाकुर ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार की मंशा पर शक है क्योंकि अगर ये बेक डेट से कन्फर्म करते तो करोड़ो रुपए का आर्थिक बोझ राज्य सरकार पर पड़ता इसीलिए सरकार ने अपने ऊपर जिम्मेदारी न लेकर संवेदनहीनता का परिचय देकर इन अध्यापको के साथ सौतेला व्यवहार करने की कोशिश की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस निर्णय को पलटने की मांग की है और कहा है कि इस निर्णयों को पूर्व निर्धारित डेट के अनुसार ही इनको नियुक्तियां दी जाएं ताकि वर्षों से सरकार को सस्ते दामो पर अपनी सेवाएं दे रहे अध्यापको के साथ न्याय हो सके।
बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भी सुरेंद्र गुप्ता व अन्य उद्योगपतियों के सौजन्य से श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर लडडुु बांटे गए और दीपमाला भी की गई। इस अवसर पर औद्वोगिक क्षेत्र में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी पंडित आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि भारत भूमि भगवान राम के मर्यादित जीवन और आदर्श से सदैव गौरवान्वित हुई है। यही अध्यक्ष महात्मा गांधी का राम राज्य है जो तप, त्याग, सेवा, कर्तव्य, करुणा, बंधुत्व सद्भावना का अनुसरण है। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि त्याग कर्तव्य करुणा उदारता एकता बंधुत्व सद्भाव सदाचार के रामबाण मूल्य जीवन का पथ रास्ता बनेंगे। सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को भगवान श्री राम के पूर्वज विवस्वान (सूर्य) के पुत्र वैवस्वत मनु ने बसाया था, तभी से इस नगरी पर सूर्यवंशी राजाओं का राज महाभारतकाल तक रहा। यहीं पर प्रभु श्रीराम का दशरथ के महल में जन्म हुआ था। महर्षि वाल्मीकि ने भी रामायण में जन्मभूमि की शोभा एवं महत्ता की तुलना दूसरे इन्द्रलोक से की है। धन-धान्य व रत्नों से भरी हुई अयोध्या नगरी की अतुलनीय छटा एवं गगनचुंबी इमारतों के अयोध्या नगरी में होने का वर्णन भी वाल्मीकि रामायण में मिलता है।
उपमण्डल झंडूता के ग्राम पंचायत भरोली कलां के गांव बलोह की रहने वाली अर्पिता शर्मा मेडिकल लैब में डिप्लोमा करने के उपरांत रोजगार प्राप्त कर लोगों की सेवा करना चाहती थी, क्योंकि उसकी ग्राम पंचायत भरोली कलां के आस-पास 6 ग्राम पंचायतों की लगभग 5 हजार लोगों को अपने टैस्ट करवाने के लिए दूर जाना पड़ता था। उसने सोचा की मेडिकल लैब में डिप्लोमा तो किया ही है क्यों न यहां अपनी क्लिनिक लैब बनाकर लोगों की सेवा की जाए। इससे उसे रोजगार भी मिलेगा और लोगों की सेवा करने का सपना भी पूरा हो जाएगा, लेकिन धन आभाव के कारण वह कुछ भी कर पाने में अपने आप को असमर्थ समझ रही थी। उसी दौरान उसने रोजगार स्थापित करने के लिए विकास खण्ड झंडूता में उद्योग विभाग के प्रसार अधिकारी से सम्पर्क किया तो उसे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी मिली। इससे उसकी खुशी की ठिकाना न रहा और उसने सोचा की अब उसकी जिंदगी बदल जाएगी और रोजगार के साथ-साथ लोगों की सेवा करने क सपना भी साकार होगा। उद्योग विभाग के प्रसार अधिकारी से प्रेरणा लेकर अर्पिता ने अपनी खुद की क्लिनिक लैब खोलने का निर्णय लिया। उसने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया तथा हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक शाखा से लैब मशीनरी के लिए 10 लाख रुपये का ऋण लिया जिस पर उद्योग विभाग द्वारा 3 लाख रुपये का अनुदान मिला। अर्पिता ने उद्योग विभाग तथा हिमाचल प्रदेश सहकारी बैक के अधिकारियों के सहयोग से नवम्बर, 2019 में अपनी क्लिनिक लैब स्थापित की और उसका कार्य सफलतापूर्वक अच्छा चलने लगा और वह प्रति माह 15 से 20 हजार रुपये कमाने लगी। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से न केवल अर्पिता ने अपना व्यवसाय शुरू किया बल्कि 2 लोगों को भी रोजगार प्रदान किया और लोगों की सेवा करने लगी। मेडिकल लैब में प्रशिक्षण प्राप्त अर्पिता आज अपने क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई है। अर्पिता ने बताया कि अब वे रोजगार के साथ-साथ लोगों की सेवा भी कर रही है। पहले लोगों को क्लिनिक टैस्ट करवाने के लिए 15 से 30 किलोमीटर दूर बरठीं और शाहतलाई, घुमारवीं जाना पड़ता था। भरोली कलां में क्लिनिक लैब स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी के साथ-साथ समय की भी बचत हुई है। उन्होंने बताया कि लैब में सभी प्रकार के टैस्ट किए जा रहे है। अर्पिता का कहना है कि युवा वर्ग सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाए यदि अपना व्यवसाय स्थापित करें तो वे अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है और दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक प्रोमिला शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, जो कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसके अन्तर्गत सभी प्रकार के औधोगिक कार्यकलाप सर्विस गतिविधियां व व्यापार से संबंधित, अपना रोजगार चलाने के इच्छुक/योग्य हिमाचली युवा जिनकी आयु 18-45 वर्ष के मध्य हो उनको, संबंधित बैंको के माध्यम से 60 लाख रूपये तक का ऋण व वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें 40 लाख रूपये तक की प्लांट व मशीनरी पर किए गए निवेश पर विधवाओं को 35 प्रतिशत, महिलाओं को 30 प्रतिशत व अन्य को 25 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन वर्षो के लिए 5 प्रतिशत व्याज अनुदान भी उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती है तथा कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी राज्यों से वापिस आए है व दोबारा हिमाचल से बाहर नहीं जाना चाहते हैं अपना कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं वे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठा कर, अपना उद्योग व व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार लोगों को ठगने पर उतारू हो चुकी है उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर जिन लोगो के घरों में पुराने नल लगे हुए है उनसे 100 रुपये सिक्योरिटी के नाम पर एकत्रित कर रहे है जोकि सरासर गलत है। आशीष ठाकुर ने कहा कि त्युंन सरयून धार की पंचायतों में रोजाना लोगो को नलों के माध्यम से पानी मुहैया नही हो रहा है लोगो के नलों में तीसरे दिन पानी आ रहा है और प्रदेश सरकार उनसे पानी के बिल की मांग कर रही है जोकि सरासर सरकार का गलत निर्णय है। युवा नेता ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि अगर सरकार लोगों से पानी के बिल का भुगतान चाहती है तो रोजाना दो बार नलों में पानी आये साथ में जिन लोगो के घरों में पुराने नल लगे हुए है उनसे 100 रुपये की राशि एकत्रित नहीं की जाए और जिन लोगो से राशि एकत्रित कर ली गई है उस राशि को लोगो को वापिस किया जाए।
जिला बिलासपुर एडवोकेट्स वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा जिला बिलासपुर न्यायालय परिसर के समीप अधिवक्ता चेम्बर्स बनाए जा रहे हैं। बनाए जा रहे अधिवक्ता चेम्बर्स की भव्य इमारत का भूमि पूजन विधायक सुभाष ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश चौधरी एवं उपायुक्त राजेश्वर गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्माण कमेटी के संयोजक तेजस्वी शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष डी.एस. कुटाल के मार्गदर्शन में, चेम्बर कमेटी अध्यक्ष डी आर शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चमन ठाकुर व सोसाइटी के अन्य प्रभुद्ध पदाधिकारियों के निर्देशन व सभी सम्मानित सदस्यगणों के संयुक्त निजी वितीय योगदान से 3 करोड़ की लागत से 80 चेम्बर्स का निर्माण किया जाना है। ये चेम्बर्स अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और अधिवक्ताओं को अपने अदालती कार्य करने में सुगमता प्रदान होगी। इस उपलक्ष्य पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी हितेन्दर शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आक्षी शर्मा, जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज, बार कौंसिल हिमाचल उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के अलावा सोसाइटी सचिव नीरज बसु, अधिवक्ता संघ के महासचिव आदित्यमोहन, सहसचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार कौशल, रोशन लाल ठाकुर, अमृत लाल नड्डा, रामशरण ठाकुर, रतन लाल शर्मा, होशियार सिह ठाकुर, भगत सिंह वर्मा, अश्वनी वात्सायन, राजेन्द्र कुमार हांडा, राम लाल ठाकुर, ओम प्रकाश गौतम, अमर सिंह ठाकुर, राजेन्द्र रघु, राजेश भारद्वाज, प्रवेश चन्देल, राज कुमार, संजीव रनोट, डी एस संधू, विजय जालप, बाबू राम ठाकुर, मस्त राम बंसल, बी एस ठाकुर, कुलदीप शर्मा, बी एस चंदेल, रामेश्वर गौतम, मनीष चंदेल, रूप लाल कटवाल, निर्मल परमार, पंकज वर्मा, विपुल हांडा, सुनील मेहता, राकेश कुटाल, नवजोत कुटाल, चंदन राणा, वनिता धीमान, कुसुम संख्यान, पूजा, निशा, स्वतंत्र कुमार, इंदर मोहन, गोपाल ठाकुर, अनुराग पंडित, अमित शर्मा, अनुपम शांडिल्य, रमित ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, पंकज पाठक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
जनता को सभी वस्तुएं सस्ती दरों पर देने के लिए शहर में आशीर्वाद मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया। आशीर्वाद मेगा मार्ट के प्रबंधक सुरेंद्र सोनी की माता शंकरी देवी द्वारा आशीर्वाद मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया जबकि माता सुंदरी देवी हमीरपुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। गौर रहे कि जनता को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं देने के लिए डियारा सेक्टर बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर के नजदीक आशीर्वाद मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया है। आशीर्वाद मेगा मार्ट एवं अभी मेंडी लिंक( अभी हेल्थ केयर) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र सोनी ने बताया कि आशीर्वाद मेगा मार्ट मैं जनता को सभी वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। एक ही छत के नीचे रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजें आशीर्वाद मेगा मार्ट में जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी गणमान्य व्यक्तियों को माता वैष्णो देवी जी का स्मृति चिन्ह दिया गया। इस मौके पर शहर के प्रमुख समाजसेवी सरदार प्रताप सिंह भल्ला, ओपी मेहता, सुशील पुंडीर, सोहनलाल एस एल महाजन, धर्मपाल शर्मा इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा, ईशान अख्तर, रेखा बिष्ट, निर्मला राजपूत सरोज सरीन, आर के टंडन, स्वतंत्रता सेनानी प्रेम लता शास्त्री, अशोक कुमार, शारदा, एमके मल्होत्रा इत्यादि समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए पूर्ण सावधानी बरती जा रही है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा जो लोग बाहर से अपने-अपने घरों को आ रहें हैं बाॅर्डर पर उनके स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा उन्हें होम क्वारंटाइन किया जा रहा है तथा रेड जोन/हाई लोड इनफेक्शन क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों को संस्थागत संगरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला कोविड केयर सैंटर में भेजा जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुसार सम्बन्धित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र को पूर्ण रूप सैनीटाईज किया जा रहा है तथा वहां पर एक्टिव केस फाइडिंग अभियान (ए.सी.एफ.) चलाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिलती है उस पर तुरंत जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है तथा शीघ्र ही इलाज के लिए कोविड केयर सैंटर में भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सैंटर में रोगी की पूरी देखभाल की जाती है। उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं बरती जाती है।
- 24 घंटे बीत जाने के बाबजूद भी गाँव में नही पहुंचा कोई कर्मचारी बिलासपुर के कोठीपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन एम्स अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ब्रहमपुखर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार को आईजीएमसी शिमला से आई कॉविड 19 सैम्पल की रिपोर्ट में एम्स के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन 14 लोगो में से 13 लोग बाहरी राज्य के मजदूर हैं जो सभी एम्स साईट पर क्वारंटाइन थे परन्तु एक व्यक्ति जो एम्स अस्पताल में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था वह बिलासपुर जिला से संबधित है और रोजाना यह व्यक्ति एम्स से अपनी ड्यूटी करके अपने घर आता था और घर से रोजाना एम्स में ड्यूटी करने के लिए जाता था। यह व्यक्ति क्वारंटाइन नहीं हुआ था जबकि सरकार के आदेशानुसार इसे साईट पर ही क्वारंटाइन होना था। मंगलवार शाम को जब इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई उस समय भी यह व्यक्ति अपने घर पर था बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति का मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश था। इस व्यक्ति को इसके कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिली जिसके बाद यह अपने घर से एम्स साईट पर चला गया जहां से इसे प्रशासन ने कॉविड केयर सेण्टर में शिफ्ट किया। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे इसके कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना आ गई थी परन्तु बुधवार शाम तक 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस क्षेत्र में कोई भी टीम नही पहुंची थी। क्या प्रशासन के पास इस व्यक्ति के बारे में जानकारी नही थी कि यह व्यक्ति अपने घर में रह रहा है या फिर इस बारे में एम्स प्रशासन ने जिला प्रशासन को इस व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री नही बताई। जबकि स्थानीय लोगो का कहना है कि यह ब्रह्म्पुखर चौक में घूमा है और कई दुकानों में भी गया है इसके अलावा एक दिन पूर्व ही यह युवक जुखाला की तरफ भी गया था वहां भी इसने लोकमित्र केंद्र में अपना पैन कार्ड बनवाया इसके अलावा भी यह बाजार में घूमा है। जब कोई भी कर्मचारी यहाँ नही पहुंचा तो स्थानीय लोगो ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर से की परन्तु शिकायत करने के बाबजूद भी इस क्षेत्र में कोई कर्मचारी नही पहुंचा जिस बात को लेकर लोगो में भारी रोष है। स्थानीय लोगो का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने जो दिशा निर्देश जारी किए है उस हिसाब से तो प्रशासन को इस क्षेत्र में फौरन पहुँच जाना चाहिए था, परन्तु शिकायत करने के बाबजूद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही अमल में नही लाइ जा रही है जोकि बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के परिवार वाले समाज में खुले घूम रहे है जिससे आगे कोरोना फैलने का ख़तरा बना हुआ है। प्रशासन को चाहिए था कि इस क्षेत्र में आकर जो जो व्यक्ति इसके संपर्क में आये है उन्हें क्वारंटाइन करते और मार्किट को भी सील करते ताकि यह आगे न फैलता। टीम को आदेश कर दिए है जल्द ही इस क्षेत्र में टीम पहुँच जाएगी और इस व्यक्ति के संपर्क में जो जो व्यक्ति आये है उनका आंकडा तैयार करके उन सभी को होम क्वारटाईन कर दिया जाए। 6 दिन बाद इन सभी क्वारटाईन किए गये लोगो की सैम्पलिंग की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो इस स्थान पर बफर और कन्टेनमेंट जोन भी बनाए जायेंगे। -डा श्याम वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी मारकंड ऐसा कुछ उनके ध्यान में नही है फिर भी वह स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में आदेश कर रहे है कि इस क्षेत्र में जाकर पूरी जानकारी जुटाए और नियम अनुसार वहा कार्यवाही करे। -राजेश्वर गोयल उपायुक्त बिलासपुर
अयोध्या में श्री राम मन्दिर के शिलान्यास के दिन जंहा पूरा देश श्री राम के जयकारों से गूंजता रहा व जगह जगह राम के भक्तों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की तो वन्ही कुनिहार जनपद में भी श्री राम भक्तों ने सुबह जंहा पूरे कुनिहार क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल कर श्री राम का गुणगान व हनुमान चालीसा का पाठ किया। वन्ही विश्व कर्मा मार्किट कुनिहार द्वारा लगभग एक किवंटल लड्डू पूरे बाजार में बांटे गए। इसी तरह रिंवी गाँव के समाज सेवी मोहन लाल भारद्वाज के नेतृत्व में सभी ग्राम वासियों ने 15 किलो मोतीचूर के लड्डू पूरे गाँव मे घर घर जाकर बांटे व इस ऐतिहासिक दिन की सभी को बधाई दी। कुनिहार के न्यू बस स्टैंड पर व्यापारियों ने शुद्ध देसी घी का हलवा बनाकर सभी मे वितरित किया व बाज़ार में इस ऐतेहासिक दिवस पर पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के लोगों ने अपने सारे कामकाज छोड़कर शिलान्यास कार्यक्रम को लाइव देखा व इस क्षण के साक्षी बने। 1990 में कारसेवा में गए कुनिहार के कार सेवक देवेन्द्र कुमार शर्मा ने विशेष बातचीत में बताया कि 1990 में देश के लाखों कार सेवकों में कुनिहार क्षेत्र से स्व वेद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में स्व धर्म पाल अरोड़ा, स्व अशोक कुमार, हीरा दास, सावित्री, उषा शर्मा, देवेंद्र पाठक, हरिकृष्ण भारद्वाज आदि कार सेवकों के रूप में अयोध्या पहुँचकर श्री राम मन्दिर की लड़ाई में अपनी भागीदारी दी थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्व०वेद प्रकाश शर्मा ने तो इस दौरान कार सेवको का नेतृत्व करते हुए गोली तक अपने जिस्म पर खाई थी लंबे अरसे की प्रतीक्षा के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर भूमी पूजन के साथ ही राम लला के भव्य मंदिर के सपने को साकार रूप मिलने के साथ ही करोड़ो राम भक्तों सहित इस अभियान में बलिदान देने वाले कार सेवको का सपना साकार हुआ है।
सदर विधानसभा बिलासपुर से विधायक सुभाष ठाकुर ने विकास खण्ड कार्यालय सदर में आयोजित वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने वर्चुअल रैली के माध्यम से सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं उज्ज्वला एवं गृहिणी सुविधा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान, हिमकेयर, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास आदि योजनाओं सम्बन्धी योजनाओं के बारे में बात की तथा लाभार्थियों को बधाई दी। वर्चुअल रैली में सदर ब्लाॅक की पंचायतों के लगभग 700 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सुभाष ठाकुर ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दूर दराज के गांवो में रहने वालें हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब व किसानों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के खातों में सरकार द्वारा 6 हजार रुपये प्रति वर्ष जमा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवो के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास होगा तभी देश का पूर्ण विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना आय प्रमाण पत्र के वृद्धावस्था पेंशन देने की उम्र 70 वर्ष की है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके यही सरकार का मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर सदर भाजपा मण्डल के अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, जिला भाजपा के महामंत्री आशीष ढिल्लो, एस.डी.एम. सदर रामेश्वर दास, खण्ड विकास अधिकारी सदर विनित कुमार ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी संजीव धीमान उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी ने सदर के विधायक सुभाष ठाकुर और जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अगुवाई में चम्पा पार्क में राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई ओर पटाखे चला कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मंदिर के निर्माण से सभी धर्मों और सभी समुदायों की आस्था जुड़ी हुई है। आज भारत का प्रत्येक व्यक्ति इन लम्हो का गवाह बना, जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस भव्य मंदिर की आधारशिला रखी। भाजपा इस शुभ घड़ी पर प्रधानमंत्री मोदी का और देश के सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करती है कि उन्होंने देश के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुई इस मन्दिर के निर्माण का रास्ता प्रसस्त किया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के महामंत्री आशीष ढिल्लों, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र पंडित, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सांख्यान, पार्षद कृष्ण लाल उपाध्याय, संजीव शारदा, ज्योति, युवा मोर्चा के सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, सदर युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, महामंत्री सोनू ठाकुर, देश राज ठाकुर, रविंदर चौधरी, सुनील राणा, आई टी सेल से प्रीत ठाकुर, सतीश ठाकुर, पंकज ठाकुर, नवीन और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।
करणी सेना हिमाचल प्रदेश इकाई ने बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में ज़िला और विधान सभा स्तरों पर उल्लास पर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पियुष चन्देल ने बताया कि कई सालों से राम मंदिर का मामला अदालतों में लंबित पड़ा रहा, हिन्दू और सनातन धर्म के लिए करीब 500 वर्षों से इस मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी है परन्तु अब देशवासियों के लिए खुशी की घड़ी नज़दीक आई है, माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला भी हिंदुओं के पक्ष में हुआ है और हिमाचल प्रदेश करणी सेना ने आज राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन स्थानों पर उल्लास पर्व यज्ञ का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोविड19 के मद्देनजर सभी जगह सादगी भरे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अयोध्या में भारत के प्रधानमंत्री व पूज्य संत समाज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा राम मंदिर की भूमि पूजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर बिलासपुर बजरंग दल इकाई ने अधिवक्ता तुषार डोगरा के नेतृत्व में आज वन विभाग की नर्सरी में पौधारोपण किया। प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक वृक्ष लगाया जो वृक्ष भगवान श्री राम को अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम राष्ट्रीयता के सबसे बड़े प्रतीक हैं, क्योंकि भारत की आत्मा हमारा संविधान है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा यह बात सत्यापित की गई कि भारत के सबसे बड़े राष्ट्रपुरुष भगवान श्री राम है। उन्होंने संविधान के सबसे पहले पन्ने पर भगवान श्री राम का चित्र अंकित किया जो दर्शाता है कि भारत में राम की महिमा क्या है व राम जी का राष्ट्रीय भाव हम सबको प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर अधिवक्ता तुषार डोगरा के साथ वन पर्यवेक्षक अधिकारी संयम मूलोला बबित पाठक मदन कुमार व अनिल कुमार संजीव ढिल्लों राजेंद्र गौतम आकाश शर्मा कार्तिक धीमान मनजीत नड्डा राजकुमार रजनीश ठाकुर कुलभूषण ठाकुर सनी कुमार दिनेश पाल अंकित शर्मा आदि उपस्थित थे।
पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा उसी के उपलक्ष्य पर करणी सेना हिमाचल प्रदेश प्रत्येक जिला और प्रत्येक विधानसभा स्तर पर करणी सेना के कार्यकर्ता यज्ञ का आयोजन करेंगे। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने कहा कि सालों की लड़ाई लड़ने के बाद अब यह फैसला हिंदुओं के पक्ष में हुआ है। अब वह दिन आया जब राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दिन हिंदुस्तान के देशवासियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है इसलिए करणी सेना हिमाचल प्रदेश ने यह तय किया है कि प्रत्येक करणी सैनिक अपने-अपने स्थानों पर जिला मुख्यालयों पर यज्ञ का आयोजन करेगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का काफी ध्यान रखा जाएगा। पीयूष ने बताया कि इस यज्ञ को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भी कर सकता है, तथा उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के आंदोलन को सफल बनाने के लिए हजारों सालों से लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और उन सभी वीर और वीरांगनाओं के प्रति भी करणी सेना अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करती है क्योंकि यह दिन हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ा दिन है और इस दिन अयोध्या जाना मुश्किल है इसीलिए अपने-अपने स्थानों पर यज्ञ का आयोजन करके सभी कार्यकर्ता भूमि पूजन यज्ञ में आहुति देंगे।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते हुए जिला प्रशासन के प्रयासों से लोगों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सम्बन्धित विभागों के तालमेल से लोगों को बेहतरीन सुविधा प्रदान की जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के तहत लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए करोड़ों रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए की आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए की टी०बी मुक्त बिलासपुर बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा उस पर कार्य करें ताकि 2021 तक टी०बी मुक्त लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से निपटने के लिए 17 वैंटीलेटर और 1700 पी.पी.ई. किट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में जितने भी कोविड-19 के पाॅजिटिव मामले पाए गए है वो सभी बाहर के राज्यों से बिलासपुर आए थे। उन्होंने बताया कि जिला में 61 हेल्थ वेलनेस सैंटर सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए है जिनमें से 44 बनकर तैयार हो चुके है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे हेल्थ वेलनेस सैंटर का सर्वे करें और लोगों को जागरूक भी करें ताकि अधिक से अधिक लोग हेल्थ वेलनेस सैंटर का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि जिला में दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने सदर बिलासपुर तथा घुमारवीं में केन्द्रीय विद्यालयों की वस्तुतः स्थिति भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कोठी गांव में विकास/सुधार के लिए जितनी भी योजनाएं स्वीकृत हुई है उन योजनाओं पर शीघ्र कार्य ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विकास कार्यों को पूरा करने के लिए एक समयसीमा तय करें। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को गम्भीरता से ले क्योंकि प्रधानमंत्री स्वयं इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते है। उन्होंने निर्देश दिए की 31 अक्तूबर तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीआरडीए को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एन० आर० एल० एम के तहत जिला में बेहतरीन कार्य करने वाले 40 स्वयं सहायता समूहों को चयनित करें तथा उनके साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस करवाएं ताकि वे एक रोल माॅडल के रूप में लोगों के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जो स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे है उन्हें बैंकों से लिंक करें ताकि वे अधिक से अधिक आय अर्जित कर सके। बैठक में कल्याण विभाग, राजस्व, नगर परिषद, लोक निर्माण, खनन, उद्योग, पंचायती राज, बागवानी और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बैठक का संचालन किया और आश्वस्त किया कि दिए गए सभी दिशा निर्देशों की निर्धारित समय में अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर राकेश चोपड़ा, एडीएम विनय धीमान, सीएमओ डाॅ. प्रकाश दरोच, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर जहां हर वर्ष बहने अपनी भाई की रक्षा के लिए उसकी कलाई पर राखी बंद कर लम्बी उम्र की कामना करती थी उसी प्रकार इस बार भी सभी बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहुंची थी। परन्तु एक बहन इसी पर्व को मनाने के लिए अपने मायके पहुंची परन्तु रक्षाबंधन के पिछली रात को ही यह बहन कोरोना पॉजिटिव निकल गई और अपने भाई को राखी नही बाँध सकी यह मामला है बिलासपुर जिला की ट्रांसपोर्ट नगरी बैरी का। प्राप्त सुचना के अनुसार एक महिला जो बद्दी में निजी कंपनी में कार्य करती है वह और उसका पति रक्षाबंधन के लिए उसके मायके बैरी राजदिया पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस महिला और उसके पति का कॉविड 19 का सैम्पल बद्दी में 31 जुलाई को लिया गया था जिसके बाद यह महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके के लिए आ गई थी और 31 जुलाई को ही बैरी रजादिया पहुँच गई थी। तब से यह महिला और इसका पति यहाँ परिवार के साथ रह रहे थे। 2 जुलाई को देर रात जब इनके कॉविड 19 सैम्पल की रिपोर्ट आई तो इस रिपोर्ट में यह महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद इसे कॉविड केयर सेण्टर में शिफ्ट करने के लिए बद्दी में इसके बताए पते पर जिला प्रशासन के कर्मचारी पहुंचे परन्तु यह वहाँ पर नही मिली जिसके बाद जब जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने इसके बारे में पता कि तो उन्हें पता चला कि यह महिला अपने मायके बिलासपुर जिला के बैरी रजादिया चली गई है जिसके बाद वहा से बिलासपुर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई और बिलासपुर प्रशासन ने बैरी रजादिया से इसको कॉविड 19 केयर सेण्टर शिफ्ट किया। जैसे ही बिलासपुर प्रशासन को इसकी जानकारी मिली वैसे ही बिलासपुर प्रशासन एक डदम हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीमें फ़ौरन इस क्षेत्र में पहुँच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैरी रजादिया को कंटेंटमेंट व बफर ज़ोन में विभाजित किया। इस क्षेत्र में राष्ट्रिय राज मार्ग से उप्पर की तरफ के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन तथा राष्ट्रिय राज मार्ग से नीछे की तरफ के क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया है। इस आधार पर वार्ड न 1, 2 व 3 को कन्टेनमेंट जोन तथा वार्ड न 3 व 4 को बफर जोन में शामिल किया गया है। वार्ड न 3 आधा राष्ट्रिय राज मार्ग से उपर की तरफ है जिसे कन्टेनमेंट जोन में और जो आधा वार्ड राष्ट्रिय राजमार्ग से निचे की तरफ है उसे बफर जोन में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहाँ पर अपनी जांच पड़ताल में पाया की 12 लोग कोरोना पॉजिटिव महिला के सीधे सम्पर्क में आए है जबकि 40 लोग इसके सेकेंडरी कांटेक्ट में आये है। इन सभी लोगो को विभाग की टीम ने होम क्वारंटाइन किया है ! इन सभी लोगो के 6 दिन बाद कॉविड 19 के सैम्पल लिए जाएंगे। गौरतलब है इस महिला के खिलाफ नालागढ़ पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज कर ली है क्यूंकि नियम के अनुसार जिस भी व्यक्ति का कॉविड 19 का टेस्ट होता है उसे टेस्ट की रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन रहना पड़ता है। इस दौरान वह कहीं भी आ-जा नही सकता। परन्तु यह महिला अपने पति के साथ बिलासपुर अपने मायके आई और जब वहां के प्रशासन ने इसे वहा ढूंढा तो वह वहा नहीं मिली जिस पर इस महिला के खिलाफ नालागढ़ पुलिस ने डिजास्टर अधिनियम के तहत धारा 51 तथा आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस महिला के पति की कोरोना रिपोर्ट तो नेगटिव आई है, परन्तु अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके पति को भी होम क्वारंटाइन कर दिया है अब इसके पति के 6 दिन बाद दुबारा से कॉविड 19 के सैम्पल लिए जाएंगे। वहीँ पुलिस विभाग की टीम भी इस क्षेत्र में अपने स्तर पर छानबिन कर रही है कि कौन कौन व्यक्ति इनके संपर्क में आए है।
सावन माह में शिव शंकर महाराज को समर्पित भजन उचिया धारा भोला बसया जल्द ही रिलीज होगा। पिछले दो दिनों तक बिलासपुर की विभिन्न जगहों पर इस भजन को शूट किया गया। इस भजन को बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी व युवा गायक निशांत कपूर ने गाया है, जबकि भजन का संगीत प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने तैयार किया है। निशांत कपूर द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशन युवा डायरेक्टर अभिषेक डोगरा ने किया है। इस भजन में रंगकर्मी जावेद इकबाल महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जबकि, ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल व पंकज सहयोगी कलाकार के रूप में दिखेंगे। वहीं, आकाश वर्मा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में कार्य किया है। निर्देशक अभिषेक डोगरा ने बताया कि हिमाचली लोक संगीत के साथ तैयार किए गए इस भजन को बंदला धार, बहादुरपुर धार, सिहड़ा, अमरनाथ मंदिर (चंगर सेक्टर) सहित विभिन्न जगहों पर शूट किया गया है। इस भजन में धार्मिक स्थल मणिमहेश, किन्नर कैलाश व श्रीखंड महादेव की यात्रा की झलक दिखेगा जिसके लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। भजन की वीडियो के माध्यम से बिलासपुर की खूबसूरती भी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी। बताते चलें कि बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी इससे पहले सांवरा, उडय़ा देया पंछिया, माता रानी तू है बड़ी प्यारी और फकीरी आदि भजन रिलीज कर चुके हैं। इन सभी भजनों की शूटिंग बिलासपुर में ही हुई है।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा है कि राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक परम गौरवशाली क्षण है। इस राष्ट्रीय गौरव को कोई धूमिल नहीं कर सकता है। 492 वर्ष पूर्व श्री राम जन्मभूमि पर एक विदेशी आक्रांता बाबर द्वारा निर्मित स्मृतियों को हटाकर राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए हिंदू समाज ने निरंतर संघर्ष किए हैं। 1984 से प्रारंभ हुए वर्तमान संघर्ष में तीन लाख से अधिक गांवों की सहभागिता के साथ 16 करोड़ राम भक्तों ने भाग लिया। 9 नवंबर 2019 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय देने तक यह संघर्ष निरंतर चलता रहा। इस अद्वितीय अभियान का ही परिणाम था कि राष्ट्रीय शर्म का प्रतीक बाबरी ढांचा अब वहां नहीं है और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प एक एक कदम आगे बढ़ते हुए साकार हो रहा है।
लाडली फाउंडेशन एवं प्रदेश की प्रमुख संस्था रेनबो स्टार क्लब तथा सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के संयुक्त अगवाई में कोरोना महामारी के चलते अत्यंत गरीब लोगों को निशुल्क दवाइयां बांटने के लिए जिला के प्रमुख व्यवसायी सुरेंद्र सोनी को सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सुरेंद्र सोनी द्वारा लोगों को लोगों को भोजन, सैनिटाइजर मास्क इत्यादि बांटने के लिए लाडली फाउंडेशन, रेनबो स्टार क्लब, सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के बैनर तले स्मृति चिन्ह एव फूल देकर सम्मानित किया गया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र सोनी हमेशा सामाजिक गतिविधियों में समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मंत्री बनने के उपरांत अपने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की बटेड घटवाड़, घंडालवीं, लदरौर, बरोटा, डंगार तथा घुमारवीं पंचायतों का दौरा किया तथा लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी मंत्री का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लोगों की आवश्यकता अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे और इस विधान सभा क्षेत्र में पहले से चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी ताकि लोगों को शीघ्र अति शीघ्र इन कार्यों का लाभ प्राप्त हो सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने जिला बिलासपुर के दौरे के दूसरे दिन नागरिक अस्पताल घुमारवीं पुलिस स्टेशन घुमारवीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल पुलिस स्टेशन तथा नागरिक अस्पताल भराड़ी में कोरोना वॉरियर्स के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय कोरोना आपदा के समय स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा निस्वार्थ भाव के साथ दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया। राजेंद्र गर्ग 4 अगस्त 2020 को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से पालमपुर में तथा प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर में मिलेगें तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
वर्तमान युग में शिक्षा का ही सबसे ज्यादा महत्व है, और यदि यही शिक्षा रोजगार उन्मुखी हो तो अपने भविष्य के साथ साथ परिवार का भविष्य भी संवर जाता है लेकिन शिक्षा के माध्यम से समाज का भी यदि उत्थान हो जाए तो पीढ़ियां संवर जाती हैं। एक ऐसा ही सपना लेकर निकल पड़ी है बिलासपुर की बेटी आकांक्षा आर गौतम जिन्होंने कोरोना काल का भरपूर फायदा उठाकर न सिर्फ अपनी शिक्षा को सुचारू रखा बल्कि बिलासपुर जिले के अधिकांश मछुआरों को अपने साथ जोड़ कर उन्हें उन्ही के फील्ड की ऐसी लाभदायक योजनाओं से अवगत करवाया जिससे यहां के मछुआरे अनभिज्ञ थे। फर्स्ट वर्डिक्ट से बात करते हुए आंकांक्षा आर गौतम ने बताया कि वह गुरू अंगद देव वैटनरी एंड एनिमल साईंस यूनिवर्सिटी लुधियाना में बैचुलर आफ फिशरीज साइंसिज संकाय की दूसरे वर्ष की छा़त्रा है। उसका उद्देश्य मछुआरों को उत्थान की ओर ले जाना है। आकांक्षा आर गौतम ने बताया कि सरकार ने मछुआरा वर्ग के लिए कई लाभदायक योजनाएं चलाई है लेकिन जागरूकता के अभाव में यह योजनाएं पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने कहा कि वे कैप्चर से कल्चर की अवधारणा लेकर मछुआरों को जागरूक कर रही हैं। इस कड़ी के तहत मछुआरे केवल बड़े जलाशय पर ही निर्भर न रहकर अपने छोटे-छोटे तालाबों को निर्माण कर अच्छी किस्म की मछली का उत्पादन 12 महीनों कर सकते हैं क्योंकि उम्दा किस्म की मछली की डिमांड न सिर्फ भारत के राज्यों बल्कि विदेशों में भी हैं। उन्होने बताया कि गोविंद सागर झील के कैचमैंट एरिया के तहत आने वाली खड्डों और नालों को भी इसमें चैनेलाइज कर रोजगार के साधन बनाए जा सकते हैं क्योंकि मछली उत्पादन एक ऐसी क्राॅप है जिसकी सीडिंग के बाद देखरेख करने की कोई आवष्यक्ता नहीं होती। ऐेसे अच्छी नस्ल, किस्म की मछली का उत्पादन मछुआरों की जागरूकता और सोच पर निर्भर करता है। आकांक्षा ने बताया कि पंजाब राज्य तेजी से फिश उत्पादन में विकसित होने वाला राज्य बन रहा है। जबकि देश के अन्य राज्यों में यह कल्चर काफी मजबूत हैं। बिलासपुर में करीब अढ़ाई हजार परिवार गोविंद सागर जलाशय पर अपनी आजीविका चला रहे हैं। आफ सीजन में इन परिवारों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि सरकार इस समय में उनकी आर्थिक मदद भी करती है लेकिन यदि कैप्चर टू कल्चर मछुआरे अपनाते है तो निष्चित तौर पर उनकी आर्थिकी में गुणात्मक सुधार होगा।
गुरू रविदास विश्व महापीठ जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष धनीराम सौंखला ने जिला बिलासपुर की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें ज्योतिराम (झण्डूता) व हुसन चन्द (श्री नयना देवी जी) को महासचिव बनाया गया है तथा कैप्टन कांशी राम (दली) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीताराम (घुमारवीं), सुनीता देवी (श्री नयना देवी जी), कुलदीप कौर (सदर), अमरनाथ मैहला (झण्डूता), छोटा राम सुरैहली (श्री नयना देवी जी), को महापीठ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम सिंह (घुमारवीं), नीलम कुमारी (सदर), अमृत लाल (श्री नयना देवी जी), उषा देवी (घुमारवीं), बाबू राम (देलग), को सचिव तथा रोशन लाल (सदर), को कोषाध्यक्ष, रूप लाल भट्टी (जुखाला), को प्रवक्ता, धर्मपाल (स्योला) को मीडिया प्रभारी, प्रेमलाल (कसेह-झण्डूता) को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। सदस्य कार्यकारिणी में भूपेन्द्र सिंह, देवी राम, सुरेन्द्र कुमार, प्रकाश चन्द, नर्मदा, सरवण दास भाटिया, रामलाल, द्रौप्दी देवी (घुमारवीं), लछमण (झण्डूता), दीप चन्द (डाहड-झण्डूता), किक्कू राम (ओयल-सदर), राजेन्द्र कुमार (फटोह), बलदेव, दयाराम मुन्शीराम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
छह दशक बाद घुमारवीं विस क्षेत्र को राजेंद्र गर्ग के रूप में मंत्री पद मिलने पर हिम साहित्यकार सभा ने उन्हें बधार्ई दी है। बिलासपुर से जारी विज्ञप्ति में सभा के प्रदेश अध्यक्ष रतन चंद निर्झर और प्रदेश महासचिव अरूण डोगरा रीतू ने इसे घुमारवीं क्षेत्र के साथ-साथ बिलासपुर के लिए भी गौरव की बात बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 1967 से 2020 तक घुमारवीं विस क्षेत्र के किसी भी विधायक को मंत्री पद प्राप्त नहीं हुआ। लेकिन साल 1982 से आरएसएस से शुरुआत करने वाले घुमारवीं के वर्तमान विधायक राजेंद्र गर्ग को घुमारवीं विस क्षेत्र से पहला मंत्री पद पाने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गर्ग पत्रकारिता और साहित्य में भी रूचि रखते हैं इस कारण हिमाचल में पत्रकारों और साहित्यकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक बेहतर नुमांएदा मिल गया है। सभा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ईद-उल-जुहा का त्यौहार जिला में हर्षाेउल्लास सहित घरों में ही मनाया गया। ईद के नमाजी इस बार भी मस्जिदों में नहीं गए। उन्होने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज गुनाहों से माफी का उत्तम दिन है। नामाजियों को जहां अल्लाह की रहमतें व बरकतें प्राप्त होती हैं वहीं इस खास नमाज ही के दौरानसाल भर के गुनाह पतझड़ में झड़ रहे पत्तों की तरह नामाजी के शरीर से हट जाते हैं। नमाज के फौरन बाद बकरों की कुर्बानी का सिलसिला भी उत्साहपूर्वक अपने घरों में शुरू है जो आगामी दो दिन और जिला भर में जारी रहेगा। जिला मुस्लिम वैल्फेयर कमेटी के प्रधान नसीम मुहम्मद व संयोजक गुलाम मुहयूदीन ने बताया कि कुर्बानी किए गए बकरे का कुछ ही अपने लिए रखा जाता है बाकी सारा समान-अनुपात में बांटना अनिवार्य है। बकरे की खाल बेचकर उसका पैसा गरीब व्यक्ति को देने पर ही कुर्बानी मुकम्मल होगी। बकरीदपर पकने वाले लजीज व्यंजन कोरमा, ईष्टु, शामी कबाब, बिरयानी का लुत्फ भी लोग अपने घरों पर ले रहे हैं। दावतों आदि का आयोजन इस बार नहीं हो रहा है, लोग इनसे भी परहेज कर रहे हैं। महिलाओं व बच्चों में भी ईद-उल-जुहा का काफी उत्साह है सभी नए परिधानों में सजे धजे जिला भर में नजर आ रहे हैं। नगर सुधार समिति के प्रधान दिनेश कुमार प्रेस सचिव तनुज सोनी, उप-प्रधान संजीव ढिल्लो व महासचिव राजेन्द्र गौतम ईद की मुबारकबाद देने विशेष तौर पर जिला मुस्लिम वैल्फेयर कमेटी के कार्यालय में पहुंचे हैं व ईद की खुशियां सांझा की हैं। मुस्लिम समुदाय में जिला भर में ईद के उत्साह व उल्लास में कोई भी कमी नहीं है व उन्होंने घरों में ही बकरा ईद मनाने को प्राथमिकता दी है।
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने हिमाचल के बहुचर्चित मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री द्वारा बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के युवा नेता एवं विधायक राजेन्द्र गर्ग को मंत्री बनाए जाने पर भारी हर्ष व संतोष व्यक्त किया है। समिति के महासचिव जयकुमार ने बिलासपुर जिला को मंत्रिमंडल में स्थान दिये जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इस नियुक्ति से कितने ही विकास –प्रगति , सामाजिक व आर्थिक कठिनाइयाँ तथा विभिन्न जन-सामान्य वर्गों की समस्याओं को सुलझाने में सहायता मिलेगी। जयकुमार ने कहा कि यह नियुक्ति इस जिला की जनता के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से विशेष उपहार अथवा वरदान के रूप में प्रमाणित होगी। जयकुमार ने कहा कि राजेन्द्र गर्ग की नियुक्ति से भाखड़ा विस्थापितों की लंबित पड़ी समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
कोरोना संकट के बीच रोजगार गंवा चुके प्रदेश के युवाओं के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार की नई उम्मीदें दिखाने के लिए आकांक्षा और गौतम को जिला मुख्यालय में लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा की अगुवाई में आकांक्षा और गौतम को स्मृति चिन्ह एवं फूल देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि आकांक्षा और गौतम गुरु अंगद देव वेटरनरी और एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना में मत्स्य पालन विषय में अध्ययन कर रही है। इसी कड़ी में आकांक्षा ने पिछले 5 महीनों से मत्स्यपालकों व मछुआरों को पेश आ रही समस्याएं जानने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर गहन अध्ययन किया है। इस ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर आकांक्षा आर गौतम ने मत्स्य अधिकारियों व मत्स्य पालकों व मछुआरों के साथ किए गए संवाद के तहत सामने आए अनुभवों को लेकर एक प्रोजेक्ट बना रही है। जिससे राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे। आकांक्षा गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार मत्स्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को मछली पालकों को सीधा दिलाने के लिए वह सेतू बनेगी। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गौतम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा प्रदेश संयोजक मोहम्मद, मोहम्मद यासीन मिर्जा एवं रेनबो क्लब के संस्थापक इशान अख्तर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी मंडल घुमारवीं की विशेष बैठक पार्टी अध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग को प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मंडल की तरफ से प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद किया गया। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवा ने दी। रतवान ने बताया कि गर्ग के मंत्री बनने के पश्चात पहली बार 2 अगस्त रविवार को अपने गृह जिला बिलासपुर में प्रवेश करेंगे इस दौरान मंडल की तरफ से उनके स्वागत के लिए कंदरौर से लेकर घुमारवीं तक जगह-जगह तोरण द्वार लगा कर मिठाईयां बांटी जाएंगी व स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। हर तोरण द्वार पर कार्यकर्ता कोरोना महामारी के दृष्टिगत थोड़ी-थोड़ी संख्या में एकत्रित होंगे और 2 गज की दूरी का पूरा पालन किया जाएगा। मंडल ने शनिवार को की बैठक में निर्णय लिया कि कोई भी कार्यकर्ता फूल मालाएं या बुक्के देने का उपयोग नही करेगा। सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक मापदंड का पालन किया जाएगाl बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा मंडल, महासचिव राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता परिवेश शर्मा, पंकज चंदेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नेक मोहम्मद, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सचिव गायत्री इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र को सजाने का दायित्व युवा मोर्चा को सौंपा गया। रतवान ने बताया कि 2 अगस्त को मंत्री का प्रथम स्वागत 1.30 बजे कंदरौर के घुमानी चोक पर किया जाएगा। उसके उपरांत 2 बजे भगेड़ चौक पर, 2.15 बजे बल्लू में, 2.30 बजे दकडी चौक, 3 बजे गांधी चॉक में स्वागत किया जाएगा। उसके उपरान्त मंत्री स्थानीय विश्राम गृह में रुकेंगे।
वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रणजीत सिंह गुलेरिया पुत्र गोविंदराम निवासी अवढानी का 90 वर्ष की उम्र में गत रात्रि देहांत हो गया। गौरतलब है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा आईजीएमसी में दाखिल भी रहे। कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य लाभ के चलते उन्हें घर लाया गया था। शुक्रवार दिल का दौरा पड़ने पर परिजनों ने उन्हें घुमारवीं में एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रणजीत सिंह गुलेरिया अपने पीछे धर्मपत्नी प्रेमी देवी, ब्रह्मी देवी, पुत्र रामेश्वर बलवीर महावीर ओंकार तथा पुत्रियां विशनि, सुरेंद्रा ओंकारी हैं। गौरतलब है कि रंजीत सिंह गुलेरिया ने प्रजामंडल की गतिविधियों में भाग लिया था। तथा वह सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के समीप सीर खड्ड के किनारे दकड़ी गाँव के समीप किया गया। सरकार व प्रशासन की ओर से एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर सहित गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे। किसान एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में घुमारवीं में ग्रामीण क्षेत्रों में टीसीपी एक्ट लागू किए जाने के विरोध के साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर लंबा संघर्ष किया। मौजूदा समय में वह हिमाचल प्रदेश किसान एवं जन संघर्ष समिति के संयोजक के रूप में कार्य कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव के समीप राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन पर स्थानीय विधायक एवं खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राजेंद्र गर्ग पूर्व सीपीएस राजेश धर्मानी पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा उपाध्यक्ष रीता सहगल किसान जन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल शर्मा, रत्तन सिह वर्मा, सीता राम शर्मा, मुख्य सलाहकार धनी राम वर्मा, कॊषाध्यक्ष रत्तन चन्देल ने शोक व्यक्त किया है ।
भाजपा के जिला महामंत्री नवीन शर्मा ने कहा कि घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग को मंत्री पद सौंप कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने घुमारवीं के तकदीर बदल दी है। नवीन शर्मा ने कहा कि राजेन्द्र गर्ग ने जिस बढ़त से चूनाव में जीत हासिल की थी उसी तर्ज पर भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घुमारवीं की जनता को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि गर्ग ने जब से विधायक का पद संभाला है तब से घुमारवीं में बिजली, पानी, सड़को, स्वस्थ्य व अन्य विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपये घुमारवीं के लिए उपलब्ध करवाए है और विकास कार्य चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा की घुमारवीं चुनाव क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नही रहा है जहाँ विधायक ने कोई विकास कार्य न किया हो। नवीन शर्मा ने कहा कि अब मंत्री बनने पर व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिए जाने पर घुमारवीं के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए नए आयाम स्थापित होंगें। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में एक आदर्श चुनाव क्षेत्र में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को लोगो तक पहुँचाने में पूरा प्रयास करेंगे और सरकार के मार्गदर्शन को लेते हुए विकास में गति लाने में सहयोग करेंगे। नवीन ने कहा कि यह पहला मौका है कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र को मंत्री पद मिला।
देवभूमि हिमाचल में संस्कृत की विविध गतिविधियों से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद्की ओर से विद्यालय के छात्रों के लिए आनलाइन संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया इस प्रक्रिया में आज जिला मण्डी, कांगड़ा व चंबा की आनलाइन गूगल फार्म के माध्यम से जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित करवाई गई जिसमें तीनों जिलों के लगभग तीन सौ छात्रों ने भाग लिया। शनिवार को हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला की प्रतियोगिता होगी, रविवार को कुल्लू, लाहौल.स्पीति व किन्नौर जिला की तथा सोमवार को शिमला, सिरमौर, सोलन की प्रतियोगिता होगी। 4 अगस्त को इनका परिणाम आयेगा तथा पांच अगस्त को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल ने बताया कि इसी के साथ संस्कृत गीत प्रतियोगिता भी हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद् के फेसबुक पेज के माध्यम से तथा लोकोच्चारण प्रतियोगिता यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से करवाई जा रही हैैं। इन सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम 6 अगस्त को घोषित होगा। इसके साथ ही परिषद् के द्वारा संस्कृत शिक्षकों, शोधार्थियों व संस्कृत प्रेमियों के लिए आनलाइन वेबिनार करवाए जा रहे हैं जिसमें देवभूमि हिमाचलम् देवभाषा संस्कृतम् विषय पर डॉ भक्तवत्सल शर्मा सचिव हिमाचल संस्कृत अकादमी व नरेन्द्र कुमार संगठन मंत्री संस्कृत भारती ने व्याख्यान दिया। 1 अगस्त को कोरोना काल में हमारी दिनचर्या और आयुर्वेद पर डॉ कर्मजीत शर्मा विशेषाधिकारी आयुर्वेद व्याख्यान देंगे। 2 अगस्त को हमारी जीवन पद्धति और संस्कृत विषय पर डॉ कृष्ण मोहन पाण्डेय का उद्वोधन, 3 अगस्त को राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर पद्मश्री चमूकृष्ण शास्त्री 4 अगस्त को भारत का गौरवमय अतीत विषय पर डॉ बृहस्पति मिश्र 5 अगस्त को संस्कृत का भविष्य और भविष्य की संस्कृत विषय पर पद्मश्री चमूकृष्ण शास्त्री, 6 अगस्त को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में योग की उपादेयता पर आनलाइन वेबीनार के माध्यम से व्याख्यान होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के चलते हुए समुदाय में जागरुकता कार्यक्रम बडे पैमाने पर नहीं किए जा सकते इसलिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रचार-प्रसार के माध्यम से पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्तनपान की सही समय पर शुरुआत करके, शिशुओं की मृत्यु व बीमारी की दर को कम करना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्तनपान से मां और शिशुओं को होने वाले लाभों के बारे में समुदाय को जागरुक करना, मां को स्तनपान के तरीकों की सही जानकारी देना तथा समुदाय में प्रचलित गलत प्रथाओं तथा तरीकों को दूर करना है।
सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान के समापन का आयोजन ग्राम पंचायत नौणी में किया गया। पौधारोपण अभियान समापन समारोह की अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत के द्वारा किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने शिरकत की। रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक एवं सर्वधर्म समभाव एकता का प्रेरणा स्रोत ईशान अख्तर ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन तथा सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में हजारों पौधे लगाए गए हैं। रेनबो स्टार क्लब द्वारा पौधारोपण अभियान के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने ग्राम पंचायत नोनी के अंतर्गत लगभग 50 पौधे आमला, खजूर, आम, हरड़, अमरूद इत्यादि पौधे रोपे। युवाओं को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने बताया कि जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ,प्रदेश सह संयोजक मोहम्मद यासिन मिर्जा, रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी संजीव, रितिका ठाकुर, आरती ठाकुर नीतीश कुमार, अजय कौशल एवं लाडली फाउंडेशन जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गौतम, शुभम, बीडीसी सदस्य दौलतराम, मन, सुनीता, गोपाल, श्याम कुमार इत्यादि युवा व पदाधिकारी मौजूद थे।
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बुधवार को बरमाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । बरमाना पुलिस ने नशे के एक बड़े सप्लायर को नशे की भारी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया है। बरमाना थाना की टीम एएसआई प्रभाकर की अगवाई में मुख्य आरक्षी संजीव पुंडीर व आरक्षी रविन्द्र गश्त पर थे। यह टीम गश्त पर सल्णु की तरफ जा रही थी इस दौरान जब यह टीम जामला के पास पहुंची तो इन्होने एक कार नंबर एचपी 24 ए 9750 आई जिसे पुलिस ने चेकिग के लिए रोकने का इशारा किया परन्तु कार चालक ने कार को रोकने के बजाए कार को भगा दिया जिस पर पुलिस को इस पर शक हुआ और उन्होंने इस कार का पीछा किया और थोड़े आगे जाकर इस कार को पकड लिया। जब इस कार के चालक से कार भगाने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नही दे सका जिस पर पुलिस को इस व्यक्ति पर शक हुआ और उन्होंने इसकी कार की तलाशी ली। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर से चालाक सीट के उपर लगे प्लास्टिक से क्लोविडाल 100 नशीली दवाई के दस पत्ते बरामद हुए। एक पत्ते में दस गोलिया थी और पुलिस को कुल 100 गोलियां बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार के डैशबोर्ड को चेक किया तो वहा से एक लिफाफा बरामद हुआ जिसके अंदर से नोट बरामद हुए जब पुलिस ने इन नोटों की गिनती की तो 131500 रु नगदी निकली। इसके बाद कार की डिक्की को चेक किया तो कार की डिक्की में एक होल था जिसके अन्दर से पुलिस को 19 पुडिया अफीम बरामद हुई। जब इस अफीम का वजन किया गया तो यह 102.05 ग्राम निकली। आरोपी व्यक्ति की शिनाख्त प्रवीन कुमार पुत्र दौलत राम उम्र 37 वर्ष गाँव सलणु तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके एनडीपीएस की धारा 18 व 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि आरोपी व्यक्ति इससे पूर्व भी अवैध नशे के साथ पकड़ा जा चुका है और बरमाना क्षेत्र में नशे का मेन सप्लायर था। इस व्यक्ति के पिता को भी एसआईयु की टीम ने नशे के साथ गिरफ्तार किया था।
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ने घुमारवीं के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र गर्ग को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विधायक के प्रेदश मंत्रिमंडल में जाने से बिलासपुर में विकास की गति और तेज होगी, और प्रेदश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राजेन्द्र गर्ग बिलासपुर के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। जिला भाजपा ने राजेन्द्र गर्ग को मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। जिला के सभी पदाधिकारियों, जिला के सभी मोर्चों ओर प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी, चारों मण्डलों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने देश और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद किया है। बिलासपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व एस.सी.वैल्फेयर बोर्ड के सदस्य दिनेश कुमार एवं नगर सुधार समिति बिलासपुर की तमाम कार्यकारिणी, पूर्व जिलाध्यक्ष सदस्य प्रौमिला चन्देल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, ओ.बी.सी. के संजीव ढिल्लो, अमर नाथ, एस.सी. मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष धनीराम सौंखला एवं वरिष्ठ नेताओं तथा नगर सुधार समिति के प्रेस सचिव तनुज सोनी ने भी राजेन्द्र गर्ग को मंत्री पद मिलने पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि गर्ग मृदुल स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा शुरू से ही समाजसेवी रहे हैं उनके मंत्री बनने पर बिलासपुर की प्रबुद्ध समाज सेवी संस्था नगर सुधार समिति ने लोगों में मिठाई बांटी तथा गर्ग के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस मौके पर राजेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, बलदेव, मनोहर लाल, गगन सिंह व राजीव गौतम सहित संस्था के लोग मौजूद थे।


















































