गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं कहलूर सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में पालिका क्लब में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कसौली के पूर्व विधायक सतपाल कंबोज मुख्य अतिथि व कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष तथा सुखराम आजाद व कर्ण चंदेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रविंद्र भता ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए अरुण कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि ने साल टोपी भेंट करके सम्मानित किया। बाल कवित्री अमूल्य शर्मा को नशाखोरी पर पत्र वाचन के लिए संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने ₹200 का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। सर्वप्रथम साहित्यकार रतन चंद निर्झर ने हिंदी साहित्य के ध्रुवतारा कहे जाने वाले महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के बारे में पत्र वाचन किया। कुलदीप चंदेल ने इस बारे में चर्चा करते हुए निराला जी के कुछ अनछुए प्रसंगों को सांझा किया। इसके बाद कविताओं, गीतों, गजलों का दौर चला। रामपाल डोगरा ने जवानी की यादें, प्रदीप गुप्ता ने मेरा गणतंत्र अनूठा, कुलदीप चंदेल ने धरा को पाप मुक्त करने राम चले वनवास,ओंकार कपिल ने सर्वर भी डाउन है, सुरेंद्र गुप्ता ने बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, आनंद सोहर ने पत्नी बोली मांग कर सारे बर्तन सजा दीजिए भूमिका तो घर में कुछ बना लीजिए, जीतराम सुमन ने मेरे देश सारा वीर बहादुर जवान ,सुमन गुप्ता ने चलते चलते थक गया था जिंदगी की राह में, सुशील पुंडीर परिंदा ने जय हो गणतंत्र हमारा डॉक्टर ,नीरज कुमार ने एक रोज मेरा भतीजा पीके मुझे समझाएगा, करण चंदेल ने वीर तुम बढ़े रहो रजाई में पड़े रहो, संजय शर्मा ने खेल तमाशा खेल तमादत नहीं प्रतिभा शर्मा ने हर बेटी रानी झांसी हो राणा प्रताप वीर घर-घर हो मेरे देश में रोज दिवाली हो रविंद्र घटाने का बचपन के दिन लौट आए, सुखराम आजाद ने सोनी नगरी बिलासपुर, तरुण टाडू ने दीप जलाकर पार्क तो देखा, सुरेंद्र शर्मा ने यह फक्र की बात है हम इस देश में आबाद हैं अंत में मुख्य अतिथि सतपाल कंबोज ने कहा कि महर्षि व्यास की तपोभूमि बिलासपुर में इसी तरह साहित्य की मधुर बिहार बहती रहे। इस अवसर पर बिलासपुर सिविल अस्पताल के सर्जन शमशेर सिंह भी विशेष रूप में श्रोताओं में उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बंदला से उड़ान भर कर मुख्य अतिथि के सामने कलाबाजियां दिखाने वाला पैराग्लाइडर पायलट विशाल दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि पायलट को अधिक चोटें नहीं आयी हैं लेकिन इस दुर्घटना के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। यह हादसा छात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हुआ। जहां पैराग्लाइडर पायलट हवा में कलाबाजियों का प्रदर्शन कर रहा था। पैराग्लाइडर ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर बिलासपुर की बंदला पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भरी थी, लेकिन इस दौरान उस का हवा में संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक जमीन की तरफ गिरने लगा। पैराग्लाइडर पायलट इस दौरान ग्लाइडर के साथ अचानक जमीन पर आकर गिर गया। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने स्प्ष्ट करते हुए कहा कि प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर किसी भी पैराग्लाइडर पायलट को स्वीकृति प्रदान नहीं की थी। वहीं पैराग्लाइडर पायलट को लगी चोटों के लिए उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथी आई एच विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
71वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर के खेल में प्रागण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने चंगर स्थित शहीद स्मारक में वीर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने जिला वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला में अनेकों महान स्वतंत्रता सैनानी हुए जिनकी वजह से आज हम यह पर्व मना रहे है। उन्होंने कहा कि यह दिन उन वीर शहीदों को याद करने का विशेष दिन है जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर से सम्बन्धित वीर सैनिकों में स्व० कप्तान वीर भण्डारी राम को विक्टोरिया क्रास तथा शहीद नायक कृपा राम को जार्ज क्रासी जिले के और अब आजादी के बाद सैन्य सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र नायब सुबेदार संजय कुमार को कारगिल आप्रेशन के दौरान बहादुरी के लिए प्राप्त हुआ है। यह वीर सपूत जिला बिलासपुर से ही सम्बन्ध रखते है। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर की वीर धरती से वीरता पुरस्कार विजेता भूतपूर्व सैनिकों/सेवारत सैनिकों/अधिकारियों की संख्या 64 है, जिनमें 1 विक्टोरिया क्रास, 1 जार्ज क्रास, 1 परमवीर चक्र विजेता, 2 कीर्ति चक्र, 3 वीर चक्र, 5 शौर्य चक्र, 35 सैना मैडल, 16 अति विशिष्ट/ वशिष्ट सैना मैडल जिला से सम्बन्धित हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क ईलाज का प्रावधान पूर्व में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आयुष्मान भारत योजना में न आने वाले परिवारों को उपचार की सुविधा के लिए हिमकेयर योजना आरम्भ की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क ईलाज का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना से वंचित रहे परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की। उन्होंने बताया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2.62 परिवारों को निःशुल्क गैस कुनैक्शन वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर पेयजल एवं सिंचाई की उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘जल जीवन मिशन’ 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में तीन हजार 200 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से पहले की पुरानी योजनाएं जो जल जीवन मिशन में कवर नहीं हो रही है उन पुरानी योजनाओं का नवीनीकरण एशियाई विकास बैंक के माध्यम से किया जाएगा जिसके लिए लगभग 800 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इन योजनाओं में कवर न होने वाली योजनाओं को ब्रिक्स योजना कवर किया जाएगा जिसके प्रथम चरण में प्रदेश में 700 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दौगुना करने के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आसमान से बरसी बूंद का संरक्षण किया जाएगा जिसे सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जाएगा तथा बागवानी के लिए प्रदेश के उपोष्णीय क्षेत्रों में बागवानी विकास के लिए एशियन विकास बैंक की सहायता से 1688 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं को जोड़ कर हिमाचल प्रदेश शिवा प्रोजेक्ट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रारम्भिक तौर पर प्रदेश में 17 कलस्टरों में इसे पायलट प्रोजेक्ट तौर पर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में एचपी.शिवा प्रोजेक्ट के तहत 104 कलस्टर तैयार किए गए है जिसके तहत दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बागवानी के तहत लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में चार स्थानों पर कार्य शुरू किया गया है जिसमें बागवानों को उन्नत किस्म के अमरूद, अनार, लीची, मौसम्मी एवं नींबू प्रजाति की विभिन्न किस्में लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत चारो तरफ सोलर फैंसिंग और स्प्रिंकल सिस्टम सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब इलाज के लिए पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने जिला बिलासपुर को एम्स के साथ-साथ चार मेडिकल काॅलेज प्रदेश को दिए। उन्होंने कहा कि एम्स में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कौल डैम से लगभग 65 करोड़ रुपये की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने मातृ शक्ति से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मनित किया। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए जिला बिलासपुर का नाम रोशन करने वाली जमा दो की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड टाॅपर सानवी संख्यान को भी सम्मनित किया तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय रैली और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनफारा को क्रमशः 50-50 हजार रुपये चैक भेंट किए। इस मौके पर विधायकगण सुभाष ठाकुर, राजेन्द्र गर्ग, जे.आर. कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, उपायुक्त राजेश्वर गोयल, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
बिलासपुर के सी.जे.एम हितेन्द्र शर्मा ने न्यायिक परिसर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर ध्वजा रोहण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानियाँ देने वाले वीर शहीदों को याद करके उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और आजादी पर मर मिटने वाले वीर सैनिको की कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजाद भारत देश का 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। इस अवसर पर सचिव जिला विविध सेवाएं प्राधिकरण (ए.सी.जे.एम) आक्षी शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दौलत शर्मा, अश्वनी शर्मा, तेजस्वी शर्मा व अमृत लाल नड्डा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने कल सायं बिलासपुर जिला के घुमारवीं में कथालग-करयालग गांव के भू-स्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को वित्तीय सहायता वितरित करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। घुमारवीं क्षेत्र के कथालग-करयालग गांव के लोग पिछले वर्ष 18 अगस्त को भारी भू-स्खलन के कारण प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना सहायता के रूप में दो लाख रुपये का चेक, 1.67 लाख रुपये जन सहयोग सहायता के रूप में तथा घर बनाने के लिए तीन बिस्वा भूमि के पट्टे प्रदान किए। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सात परिवार प्रभावित हुए थे और 200 बीघा उपजाऊ ज़मीन बह गई थी। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और संकट की घड़ी में हमेशा उनके साथ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को दो लाख रुपये त्वरित सहायता के रूप में पहले भी प्रदान किए हैं। स्थानीय विधायक राजिन्द्र गर्ग ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण इन परिवारों के घर नष्ट हो गए थे तथा ज़मीन भी बह गई थी और ये लोग मंदिर परिसर में रहने के लिए मजबूर हो गए थे। इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक जे आर कटवाल और सुभाष ठाकुर, उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला 2020 के अवसर पर साई हॉस्टल बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नॉक आउट सिस्टम से बाऊट करवाई गई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल मुक्केबाज़ी संघ के उपाध्यक्ष व जिला मुक्केबाज़ी संघ के महासचिव व व्यास उत्सव समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने शिरकत की। जबकि सचिव व्यास उत्सव लोकेश कौशल व व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम में सुनील कुमार किन्नौर ने जितेंद्र यूपी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 60 किलोग्राम में आशीष बिलासपुर ने रोहित दिल्ली को पराजित कर स्वर्ण जीता। ऋषभ बिलासपुर ने हिमांशु सुंदरनगर को पराजित कर स्वर्ण जीता। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी कोच विजय नेगी व कन्वीनर राकेश राक्का व मनोज ठाकुर ने किया।
व्यास उत्सव मेला 2020 की दूसरी संध्या में एकल नृत्य वर्ग क ओर ख तथा समूह नृत्य ख वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गई। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि डॉक्टर श्वेता पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव समिति प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत ही शानदार कार्य व्यास उत्सव के रूप में कर रही है। इनके इस कार्य मे मेरा पूरा सहयोग रहेगा। व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, चैयरमेन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, कृष्ण कांत ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास की प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि एकल नृत्य वर्ग क में श्रव कपिल ने एक तेरे संग यार आँख लड़ने लगी, कृतिका ने गजबन पानी ने चली, अनन्या ने राम जी की कृपा से, आरवी - आई एम ए डिस्को डांसर, समायरा ने साकी साकी पर नृत्य किया वहीं एकल नृत्य ख वर्ग में आश्वि ने संदली संदली नैना विच तेरा नाम, अंशिता ने मैं चली मैं चली देखो प्यार की गली, इशका भाटिया ने घूमर घूमर घूमे, परी ने मेरे प्यारे वतन तुझको दिल मेरा पुकारे, अश्मिता ने ओढ़नी, अविका ने ओढ़नी, तनिष्का ने याद पिया की आने लगी, अदिति- चुनरी जयपुर से मंगवाई , सुनिधि - ए मेरे वतन के लोगों, काशवी- आसमां में जैसे बादल हो रहे है, शनवी- ओढ़नी, सान्वी-मोहे रंग दो लाल नन्द के लाल, आष्मी शांडिल-मेरी देसी लुक, तनीषा- मन तरसे रे रंग बरसे, विहान - जै जै शिव शंकर, आँचल- गजबन पानी ने चाली, अस्मिन-तेरी आख्या का यो, हर्षिता- कनका दा, यशिका चन्देल- यमुना के तट पर, आराध्या-दबंग दबंग, आराध्या धीमान- मेनू लहंगा, आक्षी आसमां में जैसे बादल गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समूह नृत्य ख वर्ग में काशवी ग्रुप - ओढ़नी, इशिता गृप- पावनी, तनीषा व आष्मी- मुकला मुकाबला पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। मुख्यतिथि डॉक्टर श्वेता पठानिया ने धीरे साईकल चलाओ प्रतियोगिता में प्रथम - सभ्य दबड़ा व दूसरा - पुण्य महाजन को पुरस्कृत किया। तीन टांग दौड़ में तनिष्का प्रथम व हिमांशु दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया। एकल गायन क में सुरम्या प्रथम, एकल गायन ख में आराध्य जोशी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, एकल गायन ग में आरुषि प्रथम, राकेश द्वितीय, एकल गायन घ में दीक्षा प्रथम व अभिषेक द्वितीय रहे प्रतिभागियों को मुख्यतिथि ने पुरस्कृत किया। व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में व्यास उत्सव मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। जो भी रक्तदानी उस दिन रक्तदान करना चाहता है वह 26 जनवरी को 11 बजे व्यास उत्सव मंच पर पहुंच कर रक्तदान कर सकता है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली अब अकेले कर्मचारी का नहीं बल्कि हर उस परिवार का मुद्दा बन चुका है जिनके लिए कर्मचारी वर्षों अपनी सेवाएं सरकारों को देते हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली परिवार जोड़ो अभियान के तहत राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा ने आज से पुरानी पेंशन बहाल करो, परिवार जोड़ो अभियान शुरू कर दिया है क्योंकि पेंशन का हक जितना एक कर्मचारी का है उतना ही उसके परिवार का भी है। राष्ट्रीय सयुंक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिन्र्द स्वदेशी एवम् सुरेंदर पटियाल मीडिया सचिव जिला हमीरपुर की अध्यक्षता में आज प्रदेश भर में पेंशन बचाओ ,परिवार जोड़ो अभियान शुरू किया गया जिसके तहत हर परिवार की तरफ से पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक -एक पत्र प्रधानमंत्री को भेजने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिन्र्द स्वदेशी ने पुरानी पेंशन की वकालत करते हुए कहा कि जब सभी लोग एक ही कानून के तहत आते है तो पेंशन के लिए अलग अलग कानून क्यों बना दिये गए है। उन्होंने कहा कि अब यह किसी अकेले कर्मचारी की नहीं बल्कि उनके परिवारों की भी लड़ाई बन चुकी है। कर्मचारियों की पेंशन बंद करने वाले खुद रिटायर होने पर या इलेक्शन हारने पर पेंशन ले रहे है। बच्चों की पढ़ाई पर लाखों रुपया खर्च होता है क्योंकि कोर्स बहुत महंगे है ऐसे में भी माता-पिता बच्चों को यह महंगे कोर्स करवाते है ताकि वे समाज मे सुरक्षित रह सकें परन्तु पहले तो नौकरी ही नहीं मिलती अगर मिलती भी है तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी बंद कर दी है। ऐसे में हर परिवार सोचने पर मजबूर है कि जहाँ देश की रीढ़ कर्मचारियो को सुरक्षा नहीं तो फिर उन परिवारों का क्या होगा जहां एक भी सरकारी कर्मचारी नहीं। 1972 एक्ट के अनुसार रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन कर्मचारी की सैलरी का ही हिस्सा होता है जिसे सेवाकाल के दौरान नहीं दिया जाता है बल्कि रिटायर मेन्ट के बाद पेंशन के रूप में दिया जाता है। सुरेंदर पटियाल जिला हमीरपुर मीडिया सचिव ने कहा कि हमारा यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक पेंशन बहाल नहीं होती। कहा कि संवैधानिक तरीके से हम यह जायज हक लेंगे। और प्रधानमंत्री से आग्रह है कि कर्मचारियों के परिवारों की व्यथा समझते हुए पुरानी पेंशन जन हित मे पुनः लागू करें। इस अवसर पर जिला हमीरपुर के विभिन्न विभागों के एनपीएस धारक कर्मचारियों और पुरानी पेंशन धारक कर्मचारियों ने भी भाग लिया एवम् समर्थन दिया पवन राव, राजू राम शर्मा, प्रतिम कुमार, राजेश राणा, अरविंद कुमार, सोमेश, संजय, अनिल, संदीप, सुरेंद्र, कर्म चन्द, रिपी, तिलक राज, नरेश कुमार, बलबीर सिंह, योग राज, बीरेंद्र कुमार, विशाल धीमान, जसवीर पटियाल किशोर कुमार, राजिन्दर चौहान, विकास, सोनी, प्यारे लाल व अन्य उपस्थित रहे।
बिलासपुर जिले के शहीद अश्विनी कुमार मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में आज 50 वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई, 2019 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को 250 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ होगा। उन्होंने झंडूता में लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने शहीद अश्विनी कुमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता के अतिरिक्त भवन के लिए 3 करोड़ रुपये की घोषणा की तथा पुलिस बैंड स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास यात्रा को दर्शाने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्ष भर में 51 कार्यक्रमों का आयोजन करके पूर्ण राज्यत्व का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस कैडेट्स, स्काउट्स एंड गाइड्स और स्कूली बच्चों की प्रभावशाली परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने किया। उन्होंने 50 वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती पट्टिका का अनावरण भी किया। पूर्ण राज्यत्व दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 49 वर्षों के दौरान राज्य ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है, जिसका श्रेय राज्य के लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग तथा पूर्व की सरकारों के सक्षम नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल ने राज्य का दर्जा प्राप्त किया, तो राज्य में सड़कों की लंबाई 7740 किलोमीटर थी और साक्षरता दर 31.3 प्रतिशत थी। राज्य में 4963 शैक्षणिक संस्थान और 482 स्वास्थ्य संस्थान थे और केवल 2944 गांवों में बिजली की सुविधा थी। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज राज्य में 37207 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है और कुल 3226 में से 3128 पंचायतें सड़कों से जुड़ी हुई हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 27 दिसंबर, 2019 को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे किए। राज्य सरकार ने अभिनव और नई कल्याणकारी तथा विकासोन्मुखी योजनाएं आरम्भ करके राज्य के सभी क्षेत्रों और वर्गों को इनका लाभ प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को इस अवधि के दौरान सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बागवानी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है, जो वास्तव में गौरव की बात है। जन मंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर और सहारा जैसी नई योजनाओं के अच्छे परिणाम आए हैं और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण हिमाचल प्रदेश समग्र प्रदर्शन में देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘स्टेट ऑफ़ द स्टेट्स’ अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में वर्तमान राज्य सरकार ने बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष किया है। उन्होंने कहा कि इस पहले निर्णय से 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए है और वर्तमान में 2,63,798 वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही हैं। राज्य के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनमंच के बहुत अच्छे परिणाम आए हैं और 3 जून, 2018 के पहले जन मंच के आयोजन से अब तक 181 जन मंच कार्यक्रम राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा चुके हैं। 90 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया और शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को तुरंत भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकार को जनता के करीब लाने और नागरिकों की अधिकांश समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर करने के लिए राज्य में मुख्य मंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत और सक्षम नेतृत्व का आशीर्वाद मिला और उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश अपने पुराने गौरव को वापस पा रहा है। राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं किए गए सभी परिवारों के लिए हिम केयर योजना शुरू की गई है, जिसके तहत आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर परिवार के पांच लोगों को 5 लाख रुपये की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक वर्ष के भीतर 5.50 लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है और इस योजना के तहत 54.75 करोड़ रुपये व्यय कर 58 हजार से अधिक रोगियों का इलाज किया गया है। कैंसर और मस्कुलर डिस्ट्राॅफी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पात्र रोगियों को सहारा योजना के तहत प्रति माह 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि 7-8 नवंबर, 2019 को धर्मशाला में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के आयोजन से यह छोटा सा राज्य दुनिया भर के उद्यमियों और निवेशकों के लिए एक मंच बन गया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक 96,720.88 करोड़ रुपये के 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो मीट के लिए तय लक्ष्य से बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि 27 दिसम्बर, 2019 को 13,656 करोड़ रुपये की 240 परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेेंगे। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की गई है और एक पर्यटन नीति बनाई गई है, जिसके तहत वर्ष भर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत, चांसल घाटी को स्कीइंग, जंजैहली के लिए इको-टूरिज्म, पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़-बिलिंग और जल क्रीड़ा के लिए लारजी और पौंग डैम को विकसित किया जा रहा है। राज्य के लिए 1892 करोड़ रुपये की एडीबी परियोजना स्वीकृत की गई है, जिससे हिमाचल प्रदेश को पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मद्द मिलेगी। मुख्य रूप से युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है और हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को खत्म करना, तीन तलाक और नागरिक संशोधन अधिनियम, 2019 का निर्णय लेना राष्ट्र को सबसे बड़ा उपहार है और यह नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ। इससे एक राष्ट्र, श्रेष्ठ भारत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लिए लगभग 66 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना को जल्द शुरू किया जाएगा। बिलासपुर जिले में 105 करोड़ रुपये का हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बनाया जा रहा है। बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे है और श्री नैना देवी जी को जल्द ही आनंदपुर साहिब से रोपवे द्वारा जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 37.81 करोड़ रुपये से बनने वाली जलापूर्ति योजना के पूरा होने से कोट धार क्षेत्र की 19 पंचायतों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, परेड कमांडर और कंटीजेंट कमाण्डर्स को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक सरकाघाट कर्नल इंद्र सिंह, विधायक झंडूता जेआर कटवाल, विधायक बिलासपुर सदर सुभाष ठाकुर, विधायक घुमारवीं राजिंद्र गर्ग, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा और आरआर कौंडल, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल, निदेशक सूचना और जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा और वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
व्यास उत्सव मेला 2020 के दूसरी संध्या में एकल गायन वर्ग क, ख, ग,घ प्रतियोगिताएं करवाई गई। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि रॉशन लाल शर्मा एम डी व्यास अस्पताल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव समिति प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत ही शानदार कार्य व्यास उत्सव के रूप में कर रही है। इनके इस कार्य मे मेरा पूरा सहयोग रहेगा। व्यास उत्सव आटोजन समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, चैयरमेन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, कृष्ण कांत ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि एकल गायन वर्ग ख में आराध्य ने सलाम उन शहीदों को , दीक्षा ने हम नन्हे राही, अलौकिक ने किसी की मुस्कुराहट , प्रिया ने भारत माता की जय, कृश्णा ने जन गण मन, शिवांश ने लौकी केंद, आराध्य ने तेरे नाम से जी लूं। आराध्य शर्मा के सलाम उन शहीदो को गाने पर पूरे पंडाल में दर्शक शहीदों की याद में खड़े हो गए। इसके बाद एकल गायन ग वर्ग में राकेश ने ओ शम्भुआ, हिमांशु ने जो मेरे दिल विच, आरुषि ने ए मेरी जमीन गीत पेश किए। एकल गायन घ वर्ग में गीता ने मां तुझे सलाम, दीक्षा ने मेरे राश्के कमर, अजय ने मैं तेनु समझावा, अभिषेक ने आजकल कुछ याद आता नही, अंशुल ने दुश्मन ना करे गीत गाये। मुख्यतिथि के कर कमलों द्वारा चम्मच दौड़ में प्रथम अर्णव व दूसरे स्थान पर रहे तनिष्का को, धर्मिक गायन ख वर्ग में प्रथम आराध्य व दूसरे स्थान पर रहे अलौकिक को, धार्मिक गायन ग वर्ग में दीक्षा प्रथम व चारु प्रिया को दूसरे स्थान, धार्मिक गायन घ में अभिषेक ऑर्थम, स्वेत को दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा हिमाचली गायन ख वर्ग में आराध्य प्रथम व अलौकिक दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता व वायस चैयरमेन संतोष जोशी ने बताया कि बेबी शॉ प्रतियोगिता जोकि 25 जनवरी रविवार को होनी थी वह अब किसी कारणवश 27 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी। व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल ने बताया कि 16 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में व्यास उत्सव मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। जो भी रक्तदानी उस दिन रक्तदान करना चाहता है वह 26 जनवरी को 11 बजे व्यास उत्सव मंच पर पहुंच कर रक्तदान कर सकता है।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंचाई एवं न स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश महेन्द्र सिंह ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयर ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि प्रातः 10ः45 पर शहीद स्मारक (चंगर) पर माल्यार्पण करेंगे। उसके पश्चात 11 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे तथा 11ः02 बजे राष्ट्रीय गान होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रातः 11ः05 बजे पुलिस, होम गार्ड, नेवल यूनिट और एन.सी.सी, एन.एस.एस, स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11ः20 पर मुख्यातिथि द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना सम्बोधन दिया जाएगा तथा 11ः45 बजे विभिन्न शिक्षा संस्थानों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12ः30 बजे मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी प्रबुद्ध व्यक्तियों से आग्रह किया है इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए गणतंत्र दिवस के इस महापर्व पर समारोह स्थल पर अपनी अपस्थित देकर समारोह की गरिमा को बढ़ाएं। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अधिनस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित बनाए। .
जिले के झंडूता में मनाए जा रहे प्रदेश के राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर इस बार राजकीय कन्या पाठशाला बिलासपुर की किशोरियों की परेड आकर्षण का केंद्र रहेगी। इतिहास में पहली बार शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत न सिर्फ बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने की मंशा से ,स्कूल पुलिस कैडेट यानि एसपीसी का शुभारंभ किया गया है बल्कि इस नई विधा से जुड़कर बच्चे पहली बार राज्यस्तरीय परेड का हिस्सा भी बनेंगे। कन्या स्कूल बिलासपुर की आठवीं कक्षा की बेटियां भव्य पोशाक और टोपी में इन दिनों झंडूता स्कूल में हो रही रिहर्सल परेड में आकर्षण का केंद्र बनी हैं। पिछले तीन महीनों से लगातार कदमताल और परेड का अभ्यास कर रही इन बच्चियों का कौशल व अनुशासन देखते ही बन रहा है। स्कूल के सीपीओ नवदीप वर्मा व एसीपीओ अनुराग चढ्ढा ने बताया कि आठवीं कक्षा की 22 बच्चियां इस परेड की शोभा बढ़ा रही है। इससे पूर्व पुलिस लाईन मैदान में आयोजित इंटर स्कूल स्पोर्टस कंपीटिशन में भी इन बेटियों ने मुख्यातिथि एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा का दिल जीत लिया था, ये बच्चियां राज्यस्तरीय परेड में भाग ले रही है जोकि स्कूल के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने बेटियों को तैयार करने के लिए पुलिस विभाग के हैड कांस्टेबल संजीव पुंडीर व चंद्रशेखर का योगदान अहम रहा है। वहीं बेटियों को नया मंच प्रदान करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य एसपी चढ्ढा के प्रयास सराहनीय रहे।
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केंद्र सरकार की ओर से बिलासपुर अस्पताल में ड्रग्स कंट्रोल की टीम पहुंच गई। दिल्ली की ओर से केंद्रीय ड्रग्स सेंटर कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की टीम ने यहां पहुंचकर सेंटर ड्रग्स इंस्पेक्टर अभिनव कपूर की अगुवाई में बिलासपुर अस्पताल के सिविल स्टोर से 7 दवाइयों के सैंपल लिए। जानकारी देते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर बिलासपुर दिनेश शर्मा ने बताया कि टीम ने आने की सूचना उन्हें एक दिन पहले ही दे दी थी। इस दौरान वीरवार सुबह के समय पहुंची टीम ने बिलासपुर अस्पताल B के सिविल स्टोर का निरीक्षण किया। वहीं, टीम ने जांच के आधार पर सिरप, कैप्सूल, टैबलेट के सात सैंपल भी भरे ।
व्यास उत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित व्यास उत्सव 2020 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या नन्हें नन्हें गायकों के नाम रही। इन नन्हें कलाकारों ने ऐसा समां बांधा की श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। व्यास उत्सव मेला 2020 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कंचनमाला शर्मा ने शिरकत की। व्यास नगर समिति के चैयरमेन विजयराज उपाध्यय, व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन सन्तोष जोशी, चीफ कंट्रोलर अविनाश कपूर, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, कोषाध्यक्ष राज कुमार, सचिव तरुण टाडू, प्रवीण शर्मा, सांस्कृतिक कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी शर्मा, केहन कांत, विनोद कौशल, ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी प्रतिमा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में धार्मिक गायन ग वर्ग चारु प्रिया- ओ कान्हा अब तो मुरली की धुन सुना दो, हिमांशु धीमान- मां शेरा वालिये तेरा शेर आ गया, दीक्षा-सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, सारिका-शिव कैलाशों के वासी धार्मिक गायन; घ वर्ग में अभिषेक कुमार- रत्नों ने वाजा मरियां किथे गयो पौना हरिया, रोहित- जोत जलाई, श्वेत- मेरे मोहन कुंडला वाल्या हिमाचली गायन; ख वर्ग में आराध्या शर्मा-भला सिपाहिय डोंगरिया, अलौकिक - ठंडी ठंडी हवा चलदी झुलदे चीला दे डालू जीना कांगड़े दा।
शिमला ग्रामीण से विधयाक व पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र विक्रमादित्य अपने कांग्रेस परिवार को संभाले ना कि भाजपा परिवार में दखलंदाजी करे, यह बात वाणिज्य मंत्रालय में कॉफी बोर्ड के पूर्व निर्देशक व भाजपा नेता डॉ विक्रम शर्मा ने कही। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नाटी वाला, कभी खिचड़ी वाला मुख्यमंत्री कहकर प्रदेश की तौहीन कर रहे हैं जो कि अपमानजनक और अशोभनीय है क्योंकि नाटी हमारी पहाड़ की संस्कृति है और खिचड़ी हमारा भोज। विक्रमादित्य ये बताए कि क्या कांग्रेस अपने कार्यकाल में नाटिया नहीं डालती थी। फिर वह भाजपा सरकार का विकास क्यों नहीं पचा पा रहे, क्यों उनको हिमाचल का विकास रास नहीं आ रहा और अनाप शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के समय हुए घटनाक्रम को बहुत उछाल देने की कोशिश की, परतुं उसकी सच्चाई कुछ और निकली। डॉ विक्रम ने बताया कि अनुराग ठाकुर आने वाला भविष्य है और सरकार और उनके तालमेल से कांग्रेस को दूर दूर तक अपना भविष्य नज़र नहीं आ रहा। अतः इस तरह की घटिया ओर ओछी राजनीति पर उतारू हो गयी है, जिसके परिणाम कांग्रेस के लिए सही नहीं रहेंगे क्योंकि तोड़ने की राजनीति से राज नहीं मिलते बल्कि जोड़ने वाली राजनीति राज दिलवालती है और वही राजनीति भाजपा केंद्र व प्रदेश में कर रही है। हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष मिला है जिससे छोटे प्रदेश का नाम बड़ा हुआ है, कांग्रेस को विकास रास नहीं आता क्योंकि उनकी राजनीति केवल एक परिवार तक सीमित है। अतः उनको किसी देश या प्रदेश का विकास रास नहीं आता और इस तरह की घटिया राजनीति पर कांग्रेस उतरती हैडॉ विक्रम शर्मा ने कहा की विक्रमादित्य अपनी सोच को बड़ा करे व प्रदेश व केंद्रीय मंत्रियों का सम्मान करें।
भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाली बिलासपुर की जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल को उनके कार्यों व साहित्यिक संस्थाओं को प्रोत्साहन देने के लिए महिला साहित्यकार संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर की प्रधान शीला सिंह ने अपनी लिखी कविता का चित्र भेंट किया और कहा कि नारी वास्तव में शक्ति होती है और इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर के रूप में नीलम चंदेल ने कार्यभार संभाला है तब से विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में तेज़ी आई है। उन्होंने निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए नीलम चंदेल को बधाई भी दी। इस अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था के अन्य पदाधिकारी व सहयोगी सदस्य भी उपस्थित रहे।
बिलासपुर के सुप्रसिद्ध व्यास उत्सव मेला 2020 का बुधवार को आगाज़ हो गया। संजीव शर्मा ने दुर्गा माता मंदिर रौड़ा सेक्टर में महृषि वेद व्यास की विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला का शुभारंभ किया। उसके बाद व्यास उत्सव स्थल पर रिबन काट कर व व्यास जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने संजीव शर्मा को शॉल, टोपी, व्यास जी प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि व्यास उत्सव मेला पिछले काफी समय से व्यास उत्सव समिति वाले करवा रहे हैं। समिति तारीफ के काबिल है जिस तरह उन्होंने प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है। समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने कहा कि व्यास नगर समिति का मुख्य ध्येय व्यास जी के बारे में जन जन को बताना है। बहुत कम लोग जानते है कि बिलासपुर वेद व्यास जी की जन्मभूमि है। समिति पिछले कई वर्षों से व्यास जी को समर्पित व्यास उत्सव का आयोजन 7 दिन व 7 रात करती है। इसमें कई प्रकार के सांस्कतिक व खेलकूद प्रतियोगताओं का आयोजन करवाया जाता है। इस अवसर पर व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन सन्तोष जोशी, व्यास नगर समिति कद चैयरमेन विजयराज उपाध्याय, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष अविनाश कपूर, कोषाध्यक्ष राज कुमार, तरुण टाडू, व्यापार मंडल के महासचिव सुरेन्द्र गुप्ता, पुरषोतम शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता कर्ण चन्देल मुनीश आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि सत्ता के आधे कार्यकाल से गुजर चुकी सरकार से अब प्रदेश की जनता विकास की आस न रखे। राणा बोले कि आज के दौर की राजनीति का दुर्भाग्य यह है कि जिस झूठ, छल, फरेब को मोहरा बनाकर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है वही छल-कपट, झूठ-फरेब की सियासी साजिशों में अब बीजेपी खुद घिर गई है। जब तक केन्द्र में बीजेपी की सरकार थी तो जो लोग केन्द्र और प्रदेश में एक पार्टी की सरकार होने पर डबल इंजन व डबल विकास की बातें करते थे आज जनादेश के माध्यम से सत्ता की शक्ति के जोर पर अब यह इंजन एक दूसरे से भिडऩे को हर दम अमादा रहते हैं। इसका नमूना प्रदेश की जनता को आए रोज कभी प्रत्यक्ष तो कभी परोक्ष संदेशों के माध्यम से सुनने समझने को मिल रहा है और अब जब आपसी खुन्नस व आपसी जलन का मामला शिमला में स्टेज पर सामने आया तो भाजपा के बैर वैमन्स्य से भरा चेहरा व चरित्र भी सामने आ चुका है। जो लोग केन्द्र की दुहाई देकर पार्टी को अपने एजेंडे पर चलाने की चाहत में कांग्रेस को कोसते नहीं थकते थे वह आज अपने ही लोगों की परछाई तक को नहीं बक्श रहे हैं। जिससे प्रदेश का सबसे बड़ा अहित हो रहा है। चर्चाएं हमीरपुर में सीएम के दौरे के दौरान उनकी गाड़ी के भीतर की हों या जंजैहली मामले की हों या फिर शिमला के स्टेज की हों। नौबत किसी से छुपी नहीं है और अब तो आपसी सियासी दुश्मनी का आलम यह है कि एक केन्द्र से प्रदेश के विकास के लिए बजट की गुहार लगाता है तो दूसरा केन्द्र में अपनी शक्तियों का अपनों पर ही प्रयोग करते हुए उस आग्रह व प्रयास पर कुंडली मारकर बैठ जाता है। लेकिन प्रदेश की जनता सब देख समझ रही है कि अब बीजेपी प्रदेश के विकास व हितों की लड़ाई की बजाय अपने-अपने अहम की जंग में एक-दुसरे को निपटाने के लिए अखाड़े से बाहर भी अखाड़े बना रहे हैं। जो कि प्रदेश की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता के हितों को लूटने जैसा है। सत्ताधारी पार्टी के भीतर और बाहर अब षड्यंत्र और साजिशों की जंग अपनों की ही पीठ को लहूलुहान करने में लगी है। सत्ता अहम की यह चाबुक बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी अविश्वास के सन्नाटे में धकेले हुए है। राणा बोले कि मामला कांगड़ा का हो या हमीरपुर या फिर शिमला, सोलन का हो। बीजेपी के सत्ताधीश आपसी जंग में अपनों के ताज व मुखौटों की छिनाझपटी में लगे हैं जिस कारण से शिक्षा, चिकित्सा, सड़कें, स्वास्थ्य आदि मूलभुत सुविधाओं के लिए भी निरंकुश अफसरशाही की मनमानियों में निरंतर जनता हताश व निराश है।
व्यास उत्सव मेला 2020 का शुभारंभ 22 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चैयरमेन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि महर्षि वेद व्यास जी की जन्मभूमि बिलासपुर में पिछले काफी वर्षों से व्यास उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह व्यास उत्सव मेला वेद व्यास जी को समर्पित है क्योंकि बिलासपुर महृषि वेद व्यास जी जन्मभूमि है। बिलासपुर के वार्ड नम्बर 8 में स्थित व्यास गुफा में व्यास जी वेदों की रचना की थी। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव मेला का शुभारंभ 22 जनवरी को सुबह 11 बजे व्यास जी की पूजा अर्चना के साथ होगा। वहीं संजीव कुमार पप्पा व्यास जी की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मेला स्थल में रिबन काट कर मेले का शुभारंभ करेंगे। व्यास उत्सव मेला आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि दिन की प्रतियोगताओं का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। व्यास उत्सव मेला में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, पतंगबाजी, चम्मच दौड़, लंबे केश, बैडमिंटन विभिन्न आयु वर्ग में, निबन्ध लेखन, प्रश्नोत्तरी, स्लो साईकलिंग, म्यूजिकल चेयर, कैरम, तीन टांग दौड़, चित्रकला, शतरंज, रंगोली, कले मॉडलिंग, जलेबी दौड़, गुल्ली डंडा, फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ, बोरा उठाओ, मटका तौड़, एकल गायन हिमाचल (क, ख,ग,घ) धार्मिक गायन (क, ख, ग,घ) एकल गायन (क, ख, ग, घ) एकल नृत्य (क, ख, ग,घ) समूह नृत्य (क, ख, ग, घ) मिस्टर व्यास व मिस व्यास आदि कई प्रकार की प्रतियोगताओं का आयोजन 22 से 28 जनवरी दिन व रात किया जाएगा। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चैयरमेन चमन गुप्ता, वायस चैयरमैन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश ने बताया कि समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा, व्यास श्री व व्यास सेवा से सम्मानित किया जाएगा।
पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रदेश का महत्वपूर्ण पर्व है। समस्त नागरिक इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए समारोह स्थल में अपनी-अपनी उपस्थिति देकर अनुगृहित करें। यह उदगार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बचत भवन बिलासपुर में आयोजित बैठक में उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने व्यक्त किए। उन्होंने समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि समारोह के सफल आयोजन के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपनी उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडुता के मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सौंपी गई जिम्मेवारियों को पूर्ण रूप से निभाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि इस समारोह को गरिमापूर्वक ढंग से मनाया जा सके। इस अवसर पर समारोह स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, फायर टैंडर, बैठने की सुविधा, सांस्कृतिक, परेड और पूर्वाभ्यास, स्टेज इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाओं के अतिरिक्त अन्य मुददों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, एडीएम विनय धीमान, एसडीएम रामेश्वर, विकास शर्मा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त जिला के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क हादसों का मुख्य कारण लापरवाही होता है। ज़रा सी सावधानी हटने से उम्र भर के ज़ख्म जीवन में मिलते हैं।यह सब तभी होता है जब ड्राइविंग में लापरवाही का मिश्रण घुलता है। इसीलिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। यह बात थाना सदर में शैक्षणिक भ्रमण पर आए डीएवी स्कूल के नौनिहालों से रूबरू होते हुए थानाध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने कही। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस तो समाज में बुराईयों को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहती है। पुलिस आम जनता की मित्र होती है तथा परस्पर सहयोग से ही समाज से बुराईयों का नाश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय जहां सीट बेल्ट का बांधना जरूरी होता है, वहीं दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेल्मेट पहनना जरूरी है। यशवंत ठाकुर ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार या आस पड़ोस में अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर थाना सदर स्टाफ के एएसआई राजकुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, सुभाष, किशोरी लाल आदि मौजूद थे। तत्पश्चात बच्चों ने मुख्य डाकघर का भी विजिट किया जहां पर डाकपाल नेहा ठाकुर ने बच्चों को डाक संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों के साथ उनकी शिक्षिका शहनाज शेख व शशि शर्मा भी मौजूद रही।
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि जिस प्रकार बिलासपुर सदर का विधायक व प्रदेश का मंत्री रहते हुए भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं ,कठिनाइयों को सुलझाने में सर्वाधिक प्राथमिकता देकर उन्हें समय -समय पर राहत पहुंचाई है ,उसी प्रकार अब इस पद पर विराजमान होने के बाद भी उनका सहयोग बना रहेगा । समिति के महामंत्री जयकुमार ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मत निर्णय लिया है कि वे शीघ्र ही स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर भाखड़ा विस्थापितों की शेष बची मांगों और कठिनाइयों को सुलझाने के लिए विस्तृत ज्ञापन सौंपेगे और उनसे आग्रह करेंगे कि जिस प्रकार गैर- भाखड़ा विस्थापितों की समस्याएँ सुलझाने के लिए सरकार ने दो बार संशोधन करने की अधिसूचना जारी की है ,उसी प्रकार भाखड़ा विस्थापितों के हित्त में उस नीति में आवश्यक बदलाव अथवा सुधार लाकर हजारों भाखड़ा विस्थापितों को भी राहत पहुंचाई जाये । बैठक ने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि पिछले दिनों बिलासपुर में पधारे केंद्रीय वित्त व कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया है। समिति ने सभी भाखड़ा विस्थापितों को उन कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों से सावधान करते हुए कहा कि वे अपनी एकता निरंतर यूं ही बनाए रखें ताकि उनकी सभी समस्याओं का हल एकमत से संभव हो सके। बैठक में अन्यों के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अमृत लाल नड्डा , जे के नड्डा , राजकुमार टाड़ू ,सुशील पुंडीर, नवदीप सिंह पटियाल , अशोक सैनी , ए एन शर्मा , एच सी चौहान , अमित चौहान , वीनस मोहम्मद , अमरसिंह कोंडल , नन्द किशोर शर्मा , देवी राम वर्मा , कृष्ण कुमार , डाक्टर नरेंद्र सांख्यायन , जगदीश कोंडल , रामसिंह , अमरजीत पंवर, कृष्णा चौहान , मदन लाल , सोहन लाल कोंडल , वन्ती गिरि , रामपाल डोगरा , शशि पाल , कुलदीप कुमार , ओंकार दास कौशल , कांशी राम चौधरी , नंदलाल कोंडल , मनोजकुमार ,सदीक मोहम्मद , लेखराम , प्रेमचंद , भूपेन्द्र सिंह और राजेन्द्र शर्मा आदि ने भाग लिया।
श्री नैना देवी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए विशेष पूजा अर्चना करवाई गई। बता दें हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर का विश्व विख्यात शक्तिपीठ मंदिर श्री नैना देवी जी है। ख़ास बात यह है कि नैना देवी भाजपा के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुलदेवी है। इसी के तहत यहां पर स्थानीय पुजारियों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा की सफलता को लेकर पूजा अर्चना की गई ताकि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल सफल रहे। स्थानीय पुजारियों आनंद गोपाल ,नीलम शर्मा ,सुरेश शर्मा ,सीताराम ,उमेश गौतम ,भूपेंद्र शर्मा , रिंकू शर्मा ,दीपक भूषण ,संजीव शर्मा, अंकु शर्मा ने पूजा अर्चना करके आशा प्रकट की है कि जेपी नड्डा को जो नई जिम्मेदारी मिलेगी उसका वह बड़ी बखूबी से निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जब भी जेपी नड्डा को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो वह सब प्रथम अपनी कुलदेवी माता श्री नैना देवी के दरबार में परिवार सहित पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भी जब वह पहले हिमाचल दौरे पर आए तो माता श्री नैना देवी के दर्शन किए। उसके पश्चात उनका अगला कार्यक्रम शुरू हुआ।
हिमाचल पैरागलाईडिंग एसोसियेशन ने नये वर्ष 2020 का खूबसूरत कैलेंडर लांच किया है । जिसका अनावरण बिलासपुर के विधायक और संघ के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने किया । इस कैलेंडर में उड़ते हुए पैरागलाईडर ने बिलासपुर का एक रंगीन चित्र दिखाया गया है । साथ ही बिलासपुर में साहसिक पर्यटन के उभरने से जिला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का दावा किया गया है । विधायक सुभाष ठाकुर के आवास पर सैंकडों लोगों की उपस्थिति में इस कैलेंडर का आज अनावरण किया गया। वहीं विधायक सुभाष ठाकुर ने इस अवसर पर पैरागलाइडिंग एसासियेशन के पदाधिकारियों को कैलेंडर विमोचन करने के बाद भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। उन्होने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसोसियेंशन द्वारा पैरागलाइडिंग जैसे साहसिक खेलों को बढावा देना यह साबित करता है कि आने वाले समय में साहसिक खेलों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलने वाले हैं। उन्होने कहा कि बिलासपुर की दोनों झीलां गोविंदसागर और केलडैम को एडवैंचर स्पोर्ट्स के लिये प्रमोट किया जायेगा। इस अवसर पर हिमाचल पैरागलाईडिंग एसोसियेशन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों विशाल जस्सल, मनोज शर्मा, प्रविंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व बिलासपुर जिला के कई पायलट भी उपस्थित रहे। मार्केंटिंग कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर सहित प्रदेश युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शर्मा भी विशेष तौर पर शामिल रहे।
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ शून्य से 5 वर्ष तक की आयु के शिशुओं को पोलियो ड्राप्स पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियों की दवा लेने से न छूटे। उन्होंने लोगों से अपील करते वे कहा की वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक अपने घरों के नजदीक स्थापित पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर अवश्य पिलाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिला में लगभग 30 हजार 550 बच्चों को पोलियो की खुराक उनके घरों के पास स्थापित 275 पोलियो बूथों के माध्यम से 19 जनवरी को यह दवाई सभी बूथों पर पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 तथा 21 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूट गए सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे तथा इस बात को सुनिश्चित बनाएंगे कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक अवश्य पिलाएं ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंदर कुमार ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश शर्मा , डॉक्टर मेघा गोयल स्पेशल ऑब्जर्वर सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला सहित स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों व प्रशिक्षु नर्सिंग स्टूडेंट उपस्थित रहे।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर घमंड से चूर-चूर हो गए हैं। अनुराग का अहंकार व गुस्सा उनकी कुंठा को दर्शा रहा है क्योंकि एक मुख्यमंत्री प्रोटोकाॅल में भी बड़ा होता है और जयराम ठाकुर तो उम्र में भी अनुराग ठाकुर से बड़े हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पहले भी 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं तथा इससे उनके संस्कार व तहजीब भी झलकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनदेखी करना दर्शाता है कि अंदर ही अंदर भाजपा में क्या खिचड़ी पक रही है। भाजपा की अंदरूनी सियासत देखकर यही लग रहा है कि भाजपा की पूरी दाल ही काली हो गई है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के मुखिया हैं लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक मंच से उनको इग्नोर किया है, वो राजनीतिक या किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं है। पहले उनसे हाथ भी नहीं मिलाया और बाद में मुख्यमंत्री के भाषण देने के समय भी उठकर चले गए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने प्रदेश के लिए कितनी योजनाओं को धनराशि स्वीकृत करवाई है ।हकीकत यही है कि एकाध काम भी अनुराग की झोली में नहीं है जिस पर इतना इतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला की अनदेखी के पीछे भी अनुराग ठाकुर का प्रदेश सरकार से तालमेल न होना बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का ऐसा व्यवहार हिमाचल की संस्कृति से मेल नहीं खाता है, क्योंकि हिमाचलवासियों को उनके सुसंस्कारों के लिए जाना जाता है। अब जनता भी समझ गई है कि जो उम्र व प्रोटोकाॅल में अपने से बड़े अपने नेता की अनदेखी कर सकता है, उसे जनता के दुख-तकलीफ की कितनी परवाह होगी। Attachments area
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की ताजपोशी के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के सामने केंद्र राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हाथ न मिलाने और आगे बढ़ जाने पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सार्वजनिक मंचों में भाजपा की अंर्तकलह का यह ट्रेलर है, पिक्चर आना अभी बाकि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अनुराग का अभिवादन कर हाथ मिलाने को हाथ आगे बढ़ाते हैं लेकिन अनुराग उन्हें इग्नोर कर केंद्रीय मंत्री के गले मिलते हैं। ऐसी परंपरा भाजपा में ही देखी जा सकती है, जहाँ एक मुख्यमंत्री तक को भी अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम संगठन को जोडक़र रखने वाले अध्यक्ष की ताजपोशी का था लेकिन ऐसे कार्यक्रम में भी भाजपा नेताओं की अंदरुनी पीड़ा बाहर निकल आई। जिससे साबित होता है कि प्रदेश भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं है तथा एक-दूसरे को नेता देखना भी नहीं चाहते और अब सिर फुटव्वल की नौबत पड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अंदरुनी लड़ाई का ही नतीजा है कि प्रदेश भर में काम ठप्प होकर रह गए हैं।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि विधायक प्राथमिकता योजना में डाले गए कार्यों को भी भाजपा नेता अपनी उपलब्धि बताकर हास्यस्पद स्थिति बना रहे हैं। उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि विकास कार्यों पर अपनी व अपने नेताओं की पीठ थपथपाने से पहले उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि किस योजना में विकास कार्यों के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है। उन्होंने तंज कसते कहा कि उन्होंने विधायक प्राथमिकता के कार्यों को लेकर अभी किसी को पावर ऑफ अटार्नी नहीं दी है कि कोई भी उनके द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को अपनी उपलब्धियों में शुमार करे। उन्होंने कहा कि जिन चार कार्यों को लेकर भाजपा पदाधिकारी इतना उछल रहे हैं, उन्हें विधायक प्राथतिकता योजना में शामिल किया गया था जोकि विधायक का काम होता है। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजना के तहत वर्ष 2018 में आंसला से सौड़ के लिए 4 किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए जिस पर पुल भी बनाया जाना है, के लिए सवा 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा वर्ष 2014-15 में री से घरथोली वाया बलयाना के लिए करीब 2 करोड़ रुपए, मरहाना गांव को संपर्क मार्ग के लिए 1 करोड़ रुपए तथा मैहली पुल से थाथी, पलाही से परगना तक संपर्क मार्ग के लिए करीब सवा 2 करोड़ रुपए स्वीकृ हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले चमियाना से बनाल सडक़ पर पुंग खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए, री से रंगड़ सडक़ की अपग्रेडेशन के लिए करीब पौने 8 करोड़ रुपए, झनिक्कर से पलाहल वाया कोहलवीं संपर्क मार्ग के लिए करीब पौने 2 करोड़ रुपए, कक्कड़ से से घोरलांबर, कक्कड़ से जाहर वाया त्रोटा के लिए करब साढ़े 5 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिनकी शायद अभी भाजपा पदाधिकारी व नेताओं को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजना में डाले गए इन कार्यों में भाजपा नेता व पदाधिकारी बताएं कि उनका किस स्तर पर क्या योगदान रहा है जिस पर वे अपनी वाहवाही करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते तथा झूठे लोगों को क्षेत्र की जनता भी भलीभांति समझ गई है और आईना दिखा भी चुकी है। उन्होंने सलाह दी कि विकास कार्यों पर अपनी डफली बजाने से पहले कोई काम भी करवा दें, ताकि जनता के बीच जाने में ऐसे नेताओं व पदाधिकारियों को सिर नीचा न करना पड़े।
जिला बिलासपुर की सीजेएम अदालत ने एक अहम फैसले में चालक राजू राजेश सहगल निवासी चैरटी तहसील सुन्नी जिला शिमला को धारा 279 व 337 जेपीसी तथा 187 मोटर अधिनियम एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी केा 279 व 337 आईपीएस के तहत तीन माह की कैद और 500-500 रूपये जुमार्ना तथा जुमार्ना ना अदा करने पर दोषी को 15 दिन अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी तथा धारा 187 एमवी एक्ट के तहत 500 रूपये जुमार्ना अदा करना होगा। वहीं, सहायक जिला न्यायवादी अभय गुप्ता ने बताया कि मछेन्दर कुमार निवासी गोलनी जिला रोपड़ 8 जून 2010 को अपने दोस्तों के साथ श्री नयना देवी जी से माथा टेकने के बाद वापिस आ रहा था तो गरोबर होटल के पास एक विंगर चालक तेज रफ्तारी व लापरवाही से गलत दिशा में आया और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे विंगर चालक राजू राजेश के खिलाफ उक्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर चालान अदालत में दिया। अदालत ने शाक्ष्यों को देखने तथा दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुनाया है।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में फिट इंडिया मुहिम के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय नागरिकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। यह मैराथन नए बस अड्डे से शुरू हुई और पूरे मंदिर क्षेत्र की परिक्रमा करती हुई पुराने बस अड्डे के समीप पहुंची और इस दौरान माता के मंदिर की पूरी परिक्रमा की गई। यह कार्यक्रम तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंदिर अधिकारी तहसीलदार हुसन चंद चौधरी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया मुहीम की शुरुआत की थी और उसी के तहत आज जिला बिलासपुर के चारों मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र मंडल का कार्यक्रम श्री नैना देवी बस अड्डे पर आयोजित किया गया। हुसन चंद चौधरी ने बताया की आजकल सभी लोग गाड़ियों का उपयोग करते हैं और मोबाइल का प्रयोग करते हैं इस लिए उनके फिट रहने के लिए पैदल चलना भी बहुत जरूरी है। आजकल लोग फिजिकल एक्टिविटीज कम करते हैं जिससे बिमारियां फैलने का खतरा रहता है इसलिए सभी को जागरूकता देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे पूरे 5 किलोमीटर का सफर तय किया गया हैं।
कांग्रेस ने कुठेड़ा में सम्पन हुई बैठक में एकजुट होकर काम करने की बात कही। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंदर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा व आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के पश्चात युवा नेता आशीष ठाकुर की अगुवाई में कुठेड़ा चौक पर बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि आज देश के अंदर लगातार महगाई बढ़ती जा रही है। पिछले 6 महीने से प्याज के दाम कम नही हो रहे है, गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीज़ल के दाम निरन्तर बढ़ते जा रहे है पर केंद्र में बैठी हुई भाजपा की सरकार को जनता की कोई चिंता नही है। आज देश व प्रदेश के अंदर लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश पूरे देश के अंदर बेरोजगारी में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश के अंदर 9 लाख के करीब बेरोजगार युवा दर बदर घूम रहे है पर सरकार के पास उनके लिए कोई नीति नही है। भाजपा ने 2017 का विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद उनके लिए स्थायी नीति का प्रावधान करेंगे पर आज सरकार अपने वायदे से प्लू झाड़ते हुए नजर आ रही है। युवा नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रदेश के अंदर महंगाई पर नियंत्रण किआ जाए और साथ के साथ बेरोजगार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाया जाए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति का प्रावधान किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर पटेर बीडीसी सदस्य हेम राज राणा, मेहरी काथला प्रधान कांता शर्मा, उपप्रधान कुहमझवाड़ धर्म सिंह, लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस मोहित शर्मा, संजीव ठाकुर, लोकसभा सचिव वीरेंदर सन्धु, रिशु चड्डा, सुंदर सिंह, प्रकाश चन्द, रामदित्ता, राकेश, अजय, देशराज, नवनीत नड्डा, सीमा देवी, लवली, रॉकी धीमान, विनोद ठाकुर, अजय राणा, राजू ठाकुर, लकी, रिंकू ठाकुर, सोनू महाजन, रिंटू, राजू ठाकुर, मनोज, शोएब, अमित व अन्य उपस्थित रहे।
एवरग्रीन यूथ क्लब घुमारवीं द्वारा अंडर 17,19 व वरिष्ठ वर्ग की महिला हैंडबाल टीमों को रजत पदक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए एवरग्रीन यूथ क्लब के सदस्यों सुशील व प्रेम ने बताया कि गत वर्ष 22 से 28 दिसम्बर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संम्पन्न हुई वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक, दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में अंडर 19 स्कूल नेशनल में रजत पदक व हरियाणा के रोहतक में अंडर 17 स्कूल नेशनल में रजत पदक हासिल किया है। इन टीमों में अधिकतर खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी के रहे। समान समारोह में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ सह सचिव राजेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रुप मे जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रविन्द्र लिल्ली ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को समानित किया। हैंडबॉल कोच स्नेहलता को ऋतु व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन चौधरी को सुशील कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रविन्द्र लिल्ली, परवीन रणौत, ज्योति प्रशाद, नितिन उप्पल, निलक्ष गुप्ता, शकुंतला देवी, संदीप , मनोरमा, संजय कुमार, रविन्द्र, ऋतु, मिथिला शर्मा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
सुजानपुर के विधायक एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र राणा ने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल में आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में फेल हो गई है। जनहित के कई मसलों पर लंबे समय से सरकार निर्णय नहीं ले पा रही है तथा जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय सरकार भाजपा के भीतर की राजनीति पर पूरी तरह से केंद्रित हो गई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा के आपसी घमासान में विकास थम गया है। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाइन सेवा भी आम लोगों की समस्याओं के समाधान निकालने की बजाय इन्हें उलझा कर रखने में ही अपनी भूमिका निभा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का अफसरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं है तथा सरकार की ओर से की जा रही तमाम घोषणाओं पर अमल करने में किसी अधिकारी की कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार में सब अपनी-अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हुए हैं।प्रदेश में हुए हिमपात के दौरान यातायात बहाली में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है तथा आपदा प्रबंधन का सरकार ने कचूमर निकाल दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता के दावे करती है लेकिन हकीकत यह है कि पूरे प्रदेश में या तो सड़कों के निर्माण ठप्प पड़े हुए हैं या जहां पर सड़कों का निर्माण चल रहा है, वहां पर घटिया स्तर का काम किया जा रहा है जिससे बड़े पैमाने पर जनता के पैसे पर सुनियोजित तरीके से डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे एक मंत्री अक्सर राज्य में अपने जिला स्तर पर होने वाली बैठकों में सरकार के ढीले-ढाले कामकाज की पोल खोलने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्याज पर भी सरकार की काफी किरकिरी हो रहे है क्योंकि अब सरकार डिपुओं के माध्यम से सस्ता प्याज देने की बात कह रही है जबकि उससे सस्ता प्याज खुले बाजार में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार या तो अपने निर्णय बदलती है या फिर देर से गलत निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि घोटालों व आरोपों के बीच पिस रही सरकार बताए कि एचआरटीसी के बेड़े में नई बसें कब आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों व वायदाखिलाफी को जनता भी समझ चुकी है तथा वक्त का इंतजार कर रही है।
विधायक जीत राम कटवाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की और ले जाती है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के लिए बच्चों को बेहतरीन वातावरण भी उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे बच्चों को उनकी रूची के अनुसार उनका लक्ष्य निर्धारित करने के लिए सहयोग प्रदान करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है तथा युवाओं की उर्जा के कारण ही समाज व देश आगे बढ़ सकता हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपनी उर्जा को साकारात्मक गतिविधियों में लगाकर देश तथा सामाजिक निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।
श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों के अंतर्गत पूर्व मंत्री व विधायक राम लाल ठाकुर शुक्रवार को ग्राम पंचायत माकड़ी के गांव उटप्पर, ग्राम पंचायत भाखड़ा के गांव खुलवीं, ग्राम पंचायत तरसूह के नैहला, तथा ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव धलेत में जनता से रूबरू हुए। इस मौके पर विभिन्न जन समस्याओं की सुनवाई के साथ साथ बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही समाधान विधायक ने किया। इस गांव के कीर्ति चक्र विजेता शहीद विजय कुमार की शहादत को नमन करते हुए विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार ने न तो अपने कहे मुताबिक स्थानीय स्कूल का नाम शहीद विजय कुमार के नाम से किया और न ही शहीद के गांव की कोई सुध ली। उन्होंने कहा कि वो इस मसले को सरकार के समक्ष उठायेंगे। इस मौके पर विधायक राम लाल ठाकुर ने गांव उटप्पर के लिए संपर्क सड़क निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि प्रदान की, साथ ही युवक मंडल को भवन निर्माण हेतू राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने युवाओं को चिट्टा आदि नशे की बढ़ते कुचक्र से बचने की बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने नशा निवारण के संदर्भ में भारतवर्ष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखा है। राम लाल ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया कि आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की शपथ लेनी चाहिए क्यूंकि युवा ही देश की असली धरोहर तथा भविष्य हैं। ग्राम पंचायत भाखड़ा में विभिन्न विकास कार्यों हेतू छ: लाख रुपये की राशि प्रदान की । स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों और फूल मालाऐं पहनाकर अपने लोकप्रिय विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप शर्मा, भाखड़ा पंचायत के प्रधान प्रभात चंदेल, उप प्रधान नरेंद्र पुरी, सहदेव राज पुरी, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र पाल शिंदा, पूर्व प्रधान किशनलाल, संजय शर्मा, तरसूह वार्ड से बीडीसी सदस्य राधे श्याम, युवा कांग्रेस के सदस्य अतुल , सेवानिवृत्त डाक्टर रामचंद, खुर्शीद मोहम्मद, लैहड़ी पंचायत के उप प्रधान रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव चमेल सिंह ठाकुर, राम पाल शास्त्री, मनोज कुमार गुर्जर, अनिल कुमार, घ्वांडल पंचायत के पूर्व प्रधान बीरी सिंह सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला बिलासपुर की 2 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के लिए हुआ ! विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य हरीमन वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर शिमला में आयोजित होने वाली परेड के लिए जुखाला विद्यालय की दो एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं का चयन हुआ है ! उन्होंने इन छात्राओ के चयन पर बधाई दी तथा बताया कि + 1 कक्षा की छात्रा वनीता तथा कनु का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है ! यह चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व एक शिविर में किया गया जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बयाड़ जिला हमीरपुर में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि राज्य स्तर पर हमारे विद्यालय की छात्राए प्रदर्शन करेंगी ! वहीँ इन स्वयंसेवकों ने इसका श्रेय प्रधानाचार्य दीपक शर्मा, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी राकेश नड्डा व महिला प्रभारी शारदा मिश्रा को दिया है। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी शालिगराम पाठक ,डी पी ई मनोज ठाकुर , प्रवक्ता राजेंद्र सिंह तथा अन्य स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।
पूर्व मंत्री व विधायक श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत टरवाड़ के गांव भारसड़ा, ग्राम पंचायत नकराणा के कोठी हरियाला, स्वाणा, ग्राम पंचायत खरकड़ी में जनता की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर कुठाराघात भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को पिछले छह वर्षो में गिरवी रख दिया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि की देश की आर्थिक देनदारी वर्ष 1947 से वर्ष 2014 तक 50 लाख करोड़ की थी लेकिन जबसे भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है वर्ष 2014 से अब तक 85 लाख करोड़ की देश की देनदारी हो चुकी है, अगर तुलात्मक अध्ययन किया जाए तो महज छह वर्षो में वर्ष 2014 से वर्ष 2020 जनवरी तक 35 लाख करोड़ की देनदारी देश की हो चुकी है। अब यह 35 लाख करोड़ की जो देनदारी अब केंद्र सरकार ने खड़ी की है वह बताए कि देश में ऐसे कौन से काम किये गए जिनमें 35 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हो। देश में इन 35 लाख करोड़ रुपयों से कौन सा उत्पादन किया गया जिसमें देश के युवाओं को रोजगार मिला हो। राम लाल ठाकुर ने कहा देश केवल लच्छेदार भाषणों से नहीं चलता और देश न ही जातीय भेदभाव बढ़ा कर चलता है और न ही देश बड़ी बड़ी मूर्तियों को स्थापित करके चलता है, देश चलता है किसानों की समृद्धि से, देश चलता है युवाओं को रोजगार देकर, देश चलता एक समान औद्योगिक नीतियां बना कर। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव चमेल सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत खरकड़ी के प्रधान अशोक ठाकुर, ग्राम पंचायत टरवाड़ की प्रधान शकुंतला देवी, नारायण सिंह, मक्खन लाल, महिला मंडल भारसड़ा की सभी सदस्य, ग्राम पंचायत नकराणा के उप प्रधान मस्त राम ठाकुर, गीताराम, श्याम लाल चौहान, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने सीनियर सेस्टोबॉल नेशनल फेडरेशन कप में लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश सेस्टॉबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन विवेक कुमार ने बताया कि प्रदेश सचिव गुरदेव गुज्जर और कोच कर्म चंद तथा टीम मैनेजर किरन कुमारी की अध्यक्षता में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक डॉक्टर अम्बेडकर कॉलेज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में आयोजित टूर्नामेंट में भाग लिया । जिसमें पूरे भारत वर्ष की टीमों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश की लड़कियों की टीम का मैच तेलंगाना की टीम के साथ हुआ जिसमें 8गोल तेलंगाना ने किया और हिमाचल 4 गोल करके हार गया । वहीं लड़को की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की टीम को एकतरफा मैच में 50 के मुकाबले 5 गोल से हरा कर क्वार्टरफाइनल मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम के साथ कड़े मुकाबले में 43 और 40 गोल में हार का सामना करना पड़ा। इस से पहले सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट दिसंबर में बंगलौर में लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया था।
विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से घर-द्वार के नजदीक बेहतर तथा गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेकों योजनाएं आरंभ की गई हैं जिनसे आम जनता को व्यापक लाभ पहुंच रहा है। साथ ही जिला बिलासपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय हस्पताल में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ अतुल शर्मा तथा शल्य चिकित्सक डॉ अमित शर्मा की नियुक्ति की गई है जिन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है तथा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय हस्पताल के लिए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ शर्मा के आदेश भी हो चुके हैं जो कि शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगें। अस्पताल के दवाईयों के सिविल स्टोर के कुशल संचालन के लिए भी चीफ फार्मासिस्ट पदमवीर चंदेल के आदेश कर दिए गए हैं, जिन्होंने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमकेयर योजना आरंभ की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया दोबारा से शुरू हो गई है, और इसके अतंर्गत स्मार्ट कार्ड प्रथम जनवरी से 31 मार्च तक बनाये जा सकते है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार के पांच सदस्यों को पांच लाख रूपए तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि पात्र लोग लोकमित्र केंद्रों और निजी साइबर कैफे में जाकर हिमकेयर के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनवा लें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहारा योजना भी आरंभ की है, जिसके तहत पात्र लोगों को 2 हजार रूप्ए की सहायता का भी प्रावधान है।
बिलासपुर सदर युवा ब्लाक एनएच शिमला धर्मशाला पर स्थित कंदरौर पुल की खस्ताहालत पर भड़क गई है। ब्लाक कांग्रेस ने इस मुददे पर जिला प्रशासन एवं सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर इस पुल की हालत को नहीं सुधारा गया तो ब्लाक कांग्रेस आंदोलन करेगी। तथा इस पुल से गुजरने वाले विधायकोंं, मंत्रियों व अधिकारियों को यहां से नहीं गुजरने नहीं देंगे। यहां पर जारी बयान में बिलासपुर सदर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि इस पुल पर जगह-जगह टायरिंग उखडऩे से गढढे पड़े हुए हैं। जिससे आए दिन वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगो को परेशान होना पड़ता है। तथा हर समय दो पहिया चालकोंं के साथ हादसा घटित होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या पर न तो जिला प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी। बल्कि सत्ता पक्ष के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के प्रति चुप्पी साध रखी है। जिसका खामियाजा लोगों व समस्त वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। गौरव शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस इस समस्या के प्रति आमजन को जागरूक करेगी। तथा लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस समाधान एक सप्ताह के भीतर किया जाए। अन्यथा युवा कांग्रेस इस मुददे पर आंदोलन करेगी। जिसकी जि मेवारी प्रशासन व संबंधित विभाग की होगी ।
लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गोतम के संयुक्त नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी तथा मिठाई बांटी। इसके अलावा लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में द्वितीय चरण में लूहणु जाने वाले मार्ग पर स्थित रोड़ा सेक्टर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों को खाना खिलाया जाएगा। उन्होंने सभी अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह किया कि सभी त्यौहारों के उपलक्ष्य में सभी संस्थाएं गरीब बच्चों के साथ भी खुशियां बांटे। इस अवसर पर प्रियंका, मनीषा, शिवानी, इत्यादि पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बिलासपुर के नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी का त्यौहार बच्चों ने धूमधाम से मनाया। लोहड़ी के उपलक्ष्य में अनौपचारिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने लोहड़ी त्यौहार के बारे में बताया कि मकर सक्रांति से एक दिन पहले विशेषत: उत्तर भारत में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह त्यौहार देश के हर हिस्से में अलग- अलग नाम से मनाया जाता है जैसे मध्य भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण भारत में काइट फेस्टिवल एवम पोंगल का त्यौहार देश के कई हिस्सों में मनाया जाता हैं। मुख्यतः यह सभी त्यौहार परिवार जनों के साथ मिल जुलकर मनाये जाते हैं, जो आपसी बैर को खत्म करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
पूर्व काबीना मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर दिनांक 15 जनवरी से 18 जनवरी तक अपने विधानसभा क्षेत्र नयना देवी जी में जनसमस्याओं को सुनेगें और लोगों से सम्पर्क साधेंगे। इन बैठकों में राम लाल ठाकुर विधायक निधि से दिए गए पैसों की भी समीक्षा करेंगे। राम लाल ठाकुर के इस कार्यक्रम का विवरण इस तरह से रहेगा। 15 जनवरी को ठाकुर कोठी बताला, रानीकोटला, भड़ेतर व सुंई सुरहाड़। 16 जनवरी को भाखड़ा, नकराणा, स्वाणा व खरकड़ी में होंगे। इसी दिन शाम को श्री नैना देवी जी, घ्वांडल एवं मंड्याली ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता बंधुओं की बैठक शाम 6 बजे, लोक निर्माण विभाग के नैना देवी जी विश्रामगृह में रखी गई है। 17 जनवरी को माकड़ी, भाखड़ा, नैहला व धलेत 18 जनवरी को जगातखाना, तनबौल, छड़ोल व कल्लर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
बिलासपुर में मकर सक्रांति के अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने जहां लोहड़ी पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की तो वहीं वर्तमान समय को इंगित करती हुई रचनाओं का भी वाचन किया। इस आयोजन में सहयोगी सदस्य सुशील पुंडीर, गोविंद घोष तथा अरुण डोगरा रीतू भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अध्यक्ष शीला सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया और उसके बाद बैठक आरम्भ हुई। बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए संस्था की महासचिव शालिनी शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा निर्धारित किए गए साल के 4 कार्यक्रमों का आयोजन भव्य एवं सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। इसके बाद संस्था की अध्यक्ष शीला सिंह ने कहा कि इस समय बिलासपुर जिला में नशे के बढ़ते दूर प्रभाव को दुष्प्रभाव को कम करने के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता है ताकि युवाओं का सही मार्गदर्शन किया जा सके । उन्होंने बताया कि आने वाली गोष्ठियों में नवोदित रचनाकारों को भी शामिल किया जाएगा और संस्था की सदस्यता भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सर्वसम्मति से सुमन डोगरा को प्रेस सचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी । एक अन्य पारित प्रस्ताव में बिलासपुर के युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा द्वारा बिलासपुर कॉलेज का नाम नाटकों में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए उन्हें बधाई दी गई। वहीं सोलन में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अभिषेक डोगरा को हिम अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर अपनी रचना पवित्र पर्व का वाचन करते हुए शीला सिंह ने कहा कि लोहड़ी अति पवित्र पर्व, पहचान हमारी संस्कृति की , पौष मास का अंतिम दिवस , सक्रांति माघ मास की । चाहे कथाएं कैसी भी हो जोड़ती प्यार और ममता से , उमंगी और निराली प्रथा यह बांधती एक भाव और समता से । आओ सभी यह पर्व मनाए , जीवंत रखें संस्कृति को, शुभ भावों से सिंचन करें , इस मानव संचित कृति को । इसके बाद संस्था की महासचिव शालिनी शर्मा ने अपनी मानव कविता में कुछ यूं कहा नदियां हांफती रही पेड़ों की लाशें ढोते-ढोते फोरलेन बनते रहे पहाड़ खाक होते होते,संस्था की उपाध्यक्ष सुधा हंस का अपनी कविता नजारा में कहना था कि सफीना रुक सा गया, यूं चलते-चलते, मानो जिंदगी ठहर गई हो एक पल के लिए , नम है जमी ,नम है आंखें, यूं रो रहा है आसमा जमी को गले लगा कर। बाद में सहयोगी सदस्य सुशील पुंडीर ने अपने ही अंदाज में पहाड़ी कविता पढ़ी। उनकी कविता का शीर्षक था,अपणी बोल्लिया दा मजा़ । उन्होंने कहा अपणी बोल्लिया दा , मजा़ ई कुछ होर आ , बोल्ली कोई बी होए, पर केवल अपणी होए, बोल्ली किती दी बी होए मण्डयाली,कहलूरी,चम्बयाली, कुल्लबी, काँगडी़ सारियाँ बोलियाँ बडी़याँ बाँकियाँ लगदियाँ, बडी़याँ छैल़ लगदियाँ, अपणी बोल्लिया दा मजा़ ई कुछ होर आ। अंत मे मूंगफली, रेवड़ी व गजक के वितरण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंति एवं राष्ट्रीय युवा दिवस बिलासपुर के तरेड़ गांव में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुभाष ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान विचारक व हम सबके प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो और विचारों को हम सभी विशेषकर युवाओं को अपने जीवन में शामिल करके उन्हीं पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य करते थे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा कि देश के लिए युवा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि देश को उन्नति की ओर ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भी युवा शक्ति पर विश्वास करते थे। इसलिए उनकी जयंति को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित जन समूह और विशेषकर युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आमजन तक पहुंचाकर राष्ट्रीय विकास में अपनी सहभागिता बढ़ाने का आग्रह किया ताकि समाज में दिन-प्रतिदिन फैल रही कुरीतियों को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि तरेड़ गांव वासियों को बेहतरीन यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए कोठी से बाया तरेड़ बैनला तक सड़क के विस्तारीकरण पर 5 करोड़ रूपए की धन राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने तरेड़ में स्नानागार बनाने के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत किए तथा महिला मंडल चकली तरेड़ को 10 हजार रूपए प्रदान किए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या का समाधान करते हुए एक माह के भीतर विद्युत विभाग को नया बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर शीघ्र ही दोपहर को बस की सुविधा भी क्षेत्र के लोगों को प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने जंजघर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जेई ब्लाक को तुरंत प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग को लिंक रोड़ चकली-पलेड़ का भी प्राकलन तैयार करने को कहा।
बिलासपुर का सुप्रसिद्ध व्यास उत्सव मेले का शुभारम्भ 22 जनवरी को व्यास गुफा में पूजा अर्चना के साथ होगा। यह जानकारी व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वाईस चैयरमैन सन्तोष जोशी, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपप्रधान अविनाश कपूर व प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने सयुंक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 11 संजीव शर्मा वेद व्यास जी की पूजा के साथ करेंगे। उसके बाद व्यास इत्सव स्थल पर रिबन काट कर मेले का शुभारंभ होगा। व्यास उत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी। प्रतियोगताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा कबड्डी, हैंडबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी शुरू होंगी। 22 जनवरी रात को एकल गायन हिमाचली वर्ग क और ख, धार्मिक गायन वर्ग, क, ख, ग और घ प्रतियोगिता होगी। 23 जनवरी को दिन में 3 बजे पतंगबाजी, चम्मच दौड़, लंबे केश प्रतियोगिता होगी। उसके साथ ही बैडमिंटन महिला व पुरुष वर्ग में शुरू होगी। 23 रात को एकल गायन ग, एकल गायन घ, एकल गायन क, एकल गायन ख वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे निबन्ध लेखन, स्लो साईकलिंग, प्रश्नोत्तरी लिखित, म्यूजिकल चेयर, कैरम व तीन तांग दौड़ व रात को एकल नृत्य क, ख और समूह नृत्य क, ख वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी दिन को 12:30 बजे से चित्रकला क,ख वर्ग, मुक्केबाजी, शतरंज, रंगोली, कले मॉडलिंग, डॉग शो , जलेबी दौड़ तथा रात को एकल नृत्य घ, समूह नृत्य घ, समूह नृत्य ग प्रतियोगिता होगी। 26 जनवरी को दिन में 11 बजे से गुल्ली डंडा, पिठु, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस क, ख, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, बेबी शो तथा रात में एकल नृत्य ग, मिस्टर व मिस व्यास प्रथम रराउंड ( पारम्परिक वेश भूषा हिमाचली) व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता होगी। 27 जनवरी को दिन में बास्केटबॉल, बोरा उठाओ, शतरंज, फुटवाल व मटका तौड़ तथा रात को मिस्टर व्यास व मिस व्यास ( पारम्परिक वेश भूषा विभिन्न राज्य) , एकल गायन हिमाचली ग, एकल गायन हिमाचली घ वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 28 जनवरी को दिन में प्रश्नोत्तरी क, ख तथा रात पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रतिभागी 20 जनवरी तक अपनी एंट्री करवा दें। उन्होंने बताया कि समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक , रक्तदान, खेल, शिक्षा व अन्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा , व्यास सेवा, व्यास श्री से सम्मानित किया जाएगा।
श्री कृष्ण भजन सांवरा से धूम मचाने वाले बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी का फकीरी भजन सोमवार को रिलीज हो गया। वैराग्य व समर्पण भाव से ओत-प्रोत इस भजन का विमोचन उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने किया। बचत भवन में उपायुक्त ने सर्वप्रथम भजन का पोस्टर लॉन्च किया। इसके बाद भजन को कुदरत स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस भजन को अभिषेक सोनी ने खुद लिखा है और इसकी धुन भी उन्होंने स्वयं तैयार की है।बिलासपुर के कुदरत स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए इस भजन का म्यूजिक युवा संगीत निर्देशक प्रत्युष व उत्कर्ष शर्मा ने तैयार किया है। युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा के निर्देशन में तैयार किए इस भजन को बच्छरेटू किला, खबड़ी माता मंदिर व बल्हसीणा जंगल में शूट किया गया है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने पूरी टीम को बधाई दी। इससे पहले भजन गायक अभिषेक सोनी के "सांवरा", "उड़ देया पंछिया" व "माता रानी तू है बड़ी प्यारी" आदि भजन रिलीज हो चुके हैं। साथ ही अभिषेक सोनी लंबे समय से रंगमंच से जुड़े रहे और कई टीवी सीरियलों व फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस अवसर पर एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा, सुशील पुंडीर, प्रत्युष शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, जावेद इकबाल, महेश बंसल, राघव शर्मा, इशान गौतम, रामहरि आदि उपस्थित रहे। छोटी उम्र में कर रहे बड़े काम।\फकीरी भजन का संगीत तैयार करने वाले प्रत्युष व उत्कर्ष की उम्र अभी 15-16 वर्ष है। इस छोटी सी उम्र में दोनों भाई बड़े-बड़े काम कर रहे हैं। अपनी संगीत प्रतिभा के दम पर दोनों राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा चुके है और अब इस उम्र में उन्होंने प्रोफैशनल संगीत तैयार करके सबको हैरान कर दिया है। दोनों भाई अपने पिता अनूप शर्मा से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं। बिलासपुर को शूटिंग के माध्यम से करेंगे प्रमोट भजन गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि भजनों की शूटिंग के माध्यम से बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से प्रमोट किया जाए। क्योंकि बिलासपुर में फिल्मों व एलबमों की शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं। इसी के चलते वह अपने भजनों की शूटिंग बिलासपुर में ऐसी जगहों पर करते हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले भी उनके जो भजन रिलीज हुए हैं, उन्हें बिलासपुर में ही शूट किया गया है।
हमीरपुर जिला के उपमडल भोरंज में जुआ खेल रहे लोगों से 26,590 रूपये बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जुए की फड़ पर छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोगों में सुनील कुमार, विपन कुमार, संजीव कुमार, कुलवंत सर्वजीत जो जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान इन चारों से करीब 26,590 रूपये बरामद किए है। जुआ एक ऐसा खेल है जिसमे युवक भी इसकी चपेट में आ रहे है और पैसा जुए में गवाने के साथ वे अपने नशे में पैसो के लिए कुछ भी कर देते है औऱ चोरी करने, हत्या करने जैसे जुर्म को अंजाम दे देते है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज़ कर चालान किया है।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुठेड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर की सारी जनता उनका परिवार है। बिना द्वेष भावना के सबके साथ दोस्ती के सिद्धांत पर चलकर राजेंद्र राणा काम करते हैं। इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में एक माह के भीतर चौथी बड़ी राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक में तकरीबन 60 लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, जिन्हें राजेंद्र राणा ने विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करते हुए सम्मानित भी किया।राजेंद्र राणा ने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही जनता के उत्साह ने दर्शा दिया है कि भाजपानीत सरकारों से जनता किस कद्र दुखी व परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी दुराग्रह के सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है, लेकिन भाजपा लोगों को लड़ाकर उन्हें बांटने का काम करती है। यही कारण है कि जब भी भाजपा की सरकारें सत्ता में आती हैं तो विकास की जगह विनाश की रूपरेखा तैयार हो जाती है और पूरे देश में अराजकता का माहौल बन जाता है। बेरोजगारी के आंकड़े साल दर साल बढ़ रहे हैं तथा अब बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वालों की संख्या में पिछले 2-3 सालों में बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों व भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों तथा फैसलों को घर-घर तक पहुँचाए। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याए भी सुनी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशहाल जगोता, लेखराज ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर, मदन लाल ठाकुर, बुद्धि सिंह, कुठेड़ा पंचायत प्रधान अमन जसवाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रजत शर्मा, लव शर्मा, आकाश कपिल, अभय, रितेश, अंकुश, अभिषेक, कुश, अक्षय, अनुराग, रिशु, राज, रजत उप्पल, कुठेड़ा सोसाइटी के प्रधान खयाली राम, हवलदार महिंद्र सिंह, जीवन कुमार, पम्मा, सुनेश कुमार, रितेश कुमार, कमलजीत, अभिषेक कुमार, विनोद कुमार, साहिल कुमार, सौरभ कुमार, अक्षय कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार, अनिल, जगदीश, जगीर सिंह, अनिल कुमार, पूजा शर्मा, जगदीश, ऊषा देवी, जागीर सिंह, जयपाल, शिशु, दलीप सिंह, पूर्व वार्ड मेंबर ब्रह्म दास, नीरज शर्मा, सुभाष चंद, राय सिंह, विशाल, मदन लाल व सूबेदार कुबेर सिंह को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया गया।