दी बिलासपुर जे पी उधोग विस्थापित एंव प्रभावित परिवहन सहकारी सभा सीमित खारसी सभा के प्रधान परमांनंद ठाकुर व महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने सभा के समस्त सदस्यों की तरफ से उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल का वर्ष 2016-17 का टी डी एस जो लगभग 62 लाख रूपये था, आयकर विभाग से दिलवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय जाकर धन्यवाद किया है। उन्होने कहा कि यह राशि आपे्रटरों के खाते में शीघ्र डाल दी जाएगी। इस राशि के मिल जाने से मौजुदा कोरोना महामारी के चलते सभी सभा के आप्रेटरों को कुछ राहत मिल जायेगी। उन्होंने बताया कि इस सभा में 800 से ज्यादा ट्रक ऑपरेटर हैं। प्रधान परमांनंद ठाकुर व दौलत सिंह ठाकुर ने.मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और आयकर विभाग बिलासपुर का धन्यवाद किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 3142 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आई०जी०एम०सी शिमला भेजे गए, उनमें से 3006 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 38 की रिपार्ट अभी तक पाॅजिटिव आई है। शेष 107 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 24 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
नगर के औद्योगिक क्षेत्र में तेंदुए की आमद से एक बार फिर नगरवासी भय के साए में हैं। अब तेंदुआ नगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यापारिक प्रतिश्ठान के सी सी टी वी में कैमरे में कैद हुआ है। घनी आबादी के इस क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों का डरना स्वाभाविक है। यह तेंदुआ क्षेत्र यूनिवर्सल ट्रेडर्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह तेंदुआ देखा गया है वहां पर चारो ओर लोगों की रिहायश है तथा तेंदुए की चहलकदमी खतरे से खाली नहीं है। गौर हो कि बीते शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र के साथ सटे खैरियां गांव में शमशेर सिंह की एक उतम नस्ल की कुतिया को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि तेंदुआ मवेशियों को शिकार बनाने के लिए आया था लेकिन पालतु कुत्ते से भिड़ंत हो गई, इतने में घर के लोग जाग गए थे। बताया जाता है कि लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग चुका था। वहीं लघु उद्योग संघ के प्रधान प्रेम डोगरा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित हो तेंदुए को पकड़ने समुचित प्रबंध किए जाएं।
हिमाचल प्रदेश में सैनिटाइजर घोटाला तथा कोविड 19 के दौरान की गई अन्य खरीद के मामलों को लेकर कांग्रेस उग्र हो गई है। बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि सारे घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायधीश से करवाई जाए ताकि इसमें किसी प्रकार की हेराफेरी की कोई गुंजाइश नहीं रहे। बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अंजना धीमान ने कहा कि केवल मात्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा त्यागपत्र दिए जाने को ही इतिश्री मान कर वर्तमान सरकार चुप हो गई है जबकि स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री के पास होने के नाते उनकी भी इस मामले में नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह इस बारे में कुछ कहें। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश कोविड 19 के कारण संकटकालीन परिस्थितियों से गुजर रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग में पीपीई किट व दवा घोटाले हो रहें है जिससे देवभूमि शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुददे पर पहले जिला कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए तथा अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी हाईकमान ने ब्लाक स्तर पर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम तथा मंहगाई पर लगाम कसने की मांग की है। उन्होंने इस अवसर पर गत दिनों चीनी सेना भारतीय सेना के साथ की गई कार्यरना हमले की कड़ी निंदा की तथा केंद्र सरकार से चीनी सामान का आयात बंद करने की मांग की है। इस अवसर बीडीसी उपाध्यक्ष निर्मला धीमान, अनुराग पंडित,रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम लाल ठाकुर, पूर्व उद्योग मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लेकर निशाना साधा है। राम लाल ठाकुर ने कहा अब जब अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 41 डॉलर प्रति बैरल है तो देश मे पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्यों बढ़ाई जा रही हैं। आम जनता में इसको लेकर हाहाकार मची हुई है और देश के वितमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री वर्चुअल रैलियां करने में व्यस्त है। राम लाल ठाकुर ने कहा था कि यह वही सरकार है जो देश मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने पर राजघाट में महात्मा गांधी जी की समाधि के आगे मगरमच्छ के आँसू रोते थे या फिर देश की राजधानी दिल्ली के नुक्कड़ों में महंगाई के खिलाफ नाच गा कर खुशियां मनाते हुए विरोध प्रदर्शन करते थे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अब तक इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है। उन्हीने कहा कि लगातार 18वें दिन कीमतें बढ़ीं है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले 18 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 8.50 रुपये का इजाफा किया है। वहीं डीजल पिछले 18 दिनों में 10.25 रुपये महंगा हुआ है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि देश मे पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर अराजकता जा मौहल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा यह भी एक इतिहास बन गया कि डीज़ल पेटोल से महंगा हो गया और देश का हर नागरिक क्षुब्ध है। ठाकुर ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इन बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कुछ भी नही कर सकती है तो केंद्र सरकार को बढ़ी हुई कीमतों को कम करने हेतू लिख तो सकती है और प्रदेश सरकार चाहे तो डीज़ल पेट्रोल पर लगने वाली राज्य एक्साइज ड्यूटी और वैट को तो कम कर ही सकती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह भी देखना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है और वह खुद भी एक पर्वतीय क्षेत्र से संबंध रखते है और यहां पर औद्योगिक क्षेत्र अन्य प्रदेशों से कम है जबकि यहां की मुख्य आमदनी कृषि व पर्यटन व्यवसाय पर आधारित है। कोविड -19 की वजह से प्रदेश में कृषि और पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तो प्रदेश में आमजन की मुसीबतों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतें पर नियंत्रण किया जाना अति आवश्यक है।
बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर इकाई ने बुधवार को चाइनीज सामान की होली जलाई व चीन के राष्ट्रपति का पुतला घुमारवीं के गांधी चौक पर जलाया। यह कार्यक्रम बजरंग दल प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा की अगुवाई में संपन्न हुआ। इसमें दुकानदारों को चाइनीज सामान को बेचने से होने वाले नुकसान व स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए पूरे बाजार में बजरंग दल द्वारा पत्रक वितरण भी किया गया। साथ में भारत के जो जवान शहीद हुए उनके लिए मौन रखकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। अधिवक्ता तुषार डोगरा ने घूमारवी चौक पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश आत्म निर्भर भारत की तरफ बढ़ रहा है स्वदेशी अपनाने के लिए आज सभी लोगों को प्रेरित करने का कारण यह है कि हम सभी लोग सुबह से लेकर शाम तक अनगिनत चाइनीज समान का प्रयोग करते हैं। चाहे वह हमारे बाथरूम में हो या रसोई घर में। हम भारत के नागरिक उन लोगों का आर्थिक मजबूती कर रहे हैं जो भारत के जवानों को बॉर्डर पर मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार डब्ल्यूटीओ के कानून के तहत उनसे पूर्णत व्यापार बंद नहीं कर सकती लेकिन भारत का नागरिक होने के नाते हम सभी लोगों का उत्तर दायित्व बनता है कि हम उनका आर्थिक बहिष्कार करें और अपने स्वदेश में बनी हुई वस्तुओं को खरीदें ताकि भारत का पैसा भारत में रहे और भारत की उन्नति व तरक्की में लगे। इस अवसर पर दिनेश पंडित विमला अगिरस विजय पाल शर्मा अश्वनी कपिल नीरज लकी शर्मा प्रवीण धीमान कमल महाजन अनिल शर्मा संजीव ढिल्लों गोपाल राणा, साहिल ठाकुर लखबीर चंदेल लकी चंदेल, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झंडूता उपमण्डल की ग्राम पंचायत घण्डीर के गांव दधोग के लोग कृषि पर ही निर्भर थे, उनकी आर्थिकी का एकमात्र साधन खेती-बाड़ी थी। सरयाली खड्ड के किनारे भूमि होने के कारण जमीन काफी उपजाऊ थी लेकिन आवारा बेसहारा पशुओं के झूंड आते और फसलों को तबाह/नष्ट करते व खा लेते है, जिससे किसानों को बहुत अधिक आर्थिकी का नुकसान हो रहा था और किसान काफी परेशान हो रहे थे। किसान दिन-रात खेतों में पहरा देकर पशुओं को भगाने में लगे रहते, कई बार तो पशु उन्हें घायल करके भी चले जाते। किसानों ने कई बार तो निराश होकर खेती-बाड़ी न करने का फैसला लिया लेकिन उन्हें भविष्य में आर्थिकी का और कोई रास्ता नजर नहीं आता। जैसे ही किसानों को पता चला की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को इस संकट से निकालने के लिए कृषि विभाग के माध्यम मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना शुरू की गई है, उनकी खुशी का ठिकाना न रहा और उन्होंने कृषि विभाग से सम्पर्क किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के बारे में विस्तृत रूप जानकारी दी और बताया कि फसलों को पशुओं से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना चलाई जा रही है जिसके तहत किसानों को बाड़ लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 80 से 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री।खेत संरक्षण योजना किसानों और बागवानों दोनों के लिए फायदेमंद है। मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के लिए किसान को 20 प्रतिशत तक राशी खर्च करनी पड़ेगी। यदि कोई किसान अकेले इस योजना का लाभ उठाने में अर्स्मथ है तो किसान सामुहिक तौर पर भी इस योजना का लाभ उठा सकते है और समूह में इस योजना के तहत किसानों को सिर्फ 15 प्रतिशत राशि ही देनी पड़ेगी। ग्राम पंचायत घंडीर के गांव दधोग के किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना का लाभ सामुहिक तौर लेने का निर्णय लिए दधोग गांव जोकि सरयाली खड़ के साथ लगता है के 18 परिवार जिसमें बालक राम, रमेश चंद, श्रीराम, रामी देवी, लेख राम, राजेश कुमार, किशोरी लाल, जगदीश, जोगेंद्र पाल, विद्या सागर, पवन कुमार, नुरातु देवी, केसरी देवी, सदा राम, निक्का राम, बलदेव राज, लेख राम, प्रेम लाल के ने मिल कर अपनी जमीन की सामूहिक सौलर बाड़ बंदी करवाई और योजना का लाभ प्राप्त किया जिसमें 85 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा दिया गया। दधोग गांव के 178 बीघा 6 बिस्वा क्षेत्र कवर किया गया है। इस सौलर बाड़ बंदी पर 16 लाख 63 हजार 5 सौ 30 रुपये खर्च किए गए है जिसमे 14 लाख 14 हजार रुपए सरकार द्वारा अनुदान दिया गया और 2 लाख 49 हजार 5 सौ 30 रुपये का किसानों का शेयर शामिल है। इसके तहत खेतों के चारों ओर 1797 मीटर सोलर स्वचलित बाड़ लगाई।गई है जिसके लिए सोलर से चार्ज 3 बैटरियों लगाई गई है ताकि बाड़ रात को भी कार्य कर सके। किसानों ने बताया कि सोलर बाड़ बन्दी के उपरांत इस बार उन्होंने गेंहू की भरपूर फसल ली है। पहले उन्हें फसलों की रखवाली करने के लिए काफी लोगों को।खेतों की रखवाली करने के लिए खेतों में रूकना पड़ता था। अब वे बिना किसी।डर से अपने दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए बाहर जा रहे है और अपनी।आर्थिकी को मजबूत करने के लिए दिहाड़ी इत्यादि का कार्य कर रहे है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित के लिए इस योजना को शुरू करने के लिए।किसानों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। विषय वाद विशेषज्ञ कृषि झंडूता अशोक चन्देल ने बताया कि कृषि विभाग के माध्यम से किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में नियमित रूप से किसानों को जागरूक किया जाता है तथा कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर लाभान्वित हो सके और अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ बना सके। उन्होंने बताया कि दधोग गांव के किसानों ने इस योजना का लाभ लेकर मिसाल कायम की है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वरीयता सूची में अपना नाम अंकित करवा चुके बिलासपुर नगर के नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल शालिनी शर्मा ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में शौर्य सांख्यान ने मेरिट लिस्ट में नवम स्थान हासिल किया है इसके साथ ही न केवल एक विद्यार्थी बल्कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। शौर्य सांख्यान ने 98 प्रतिशत अंक, स्नेहा ने 90, त्रिशल ने 89, अक्षय ने 80, अपर्ना ने 78, रशमी ने 77, शुभम ने 75, मयंक ने 71, रितिका ने 64, बिंदिया और आशीष ने 63-63 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का और अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया है। शालिनी शर्मा ने स्कूल के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के अलावा अभिभावकों को भी बधाई दी है। प्रिंसीपल शालिनी शर्मा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की कोशिश यही रहती है कि सभी विद्यार्थियों पर बराबर ध्यान दिया जाए तथा सब को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाए। आज के इस कठिन दौर में भी विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं अनवरत जारी है और 40 प्रतिशत सिलेबस कवर भी करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी नए प्रवेश कर रहे हैं उनके लिए अलग से समय सारणी बनाकर उनको आजकल छुट्टियों में कार्य करवाया जा रहा है ताकि जो कक्षा कार्य हो चुका है वह उससे वंचित ना रहे।
कोरोना काल में देश विकट परिस्थतियों से गुजर रहा है, देश का समस्त तंत्र इस महामारी से निजात दिलाने और जनमानस के जीवन की रक्षा के लिए दिन रात एक कर रहा है। ऐसे में सारी जिम्मेवारी सरकार पर डालना भी उचित नहीं है, सरकार व शासन का सहयोग करने का दायित्व जनता का भी है। यह बात बिलासपुर हिमाचल राजकीय कॉलेज सेल्फ फाइनेंसिग एसोसिएशन के प्रदेषाध्यक्ष पुनीत सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख एक हजार और एक सौ ग्यारह रूपए का अंशदान डालने के बाद कही। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और उक्त राशि का चैक उन्हें सौंपा। पुनीत सिंह ने कहा कि देश है तो हम है, देश से हमारा वजूद जुड़ा है। जब हमें देश दे रहा है तो इन हालातों में हमारा भी दायित्व बनता है कि देश के लिए खड़े हों। पुनीत सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का सबसे बड़ा और सरल उपाय स्वयं को सुरक्षित रखना है। ऐसे में सरकार की गाईड लांइस की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। सभी जनता को चाहिए कि वे सरकार के नियमों का अनुसरण करें और इस बीमारी को भगाने के सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह रोग कब किसी को कहीं भी अपनी चपेट में ले लें इसका कोई समय व स्थिति नहीं है। लेकिन रोजमर्रा के जीवन स्वयं की रक्षा करना भी एक चुनौती बन गई है। वहीं एसोसिएशन के सचिव संजय धीमान ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक वर्ग ने भी सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल राजकीय कालेज सेल्फ फाइनेंसिग एसोसिएशन की ओर से इससे पहले भी अपने वर्ग और समाज के लिए कई कार्य किए जाते रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल मे कोटशेरा काॅलेज से दीक्षित नामटा,प्रदेश उपाध्यक्ष तेग सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
करणी सेना हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर के बैरी चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। करणी सेना जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और साथ ही इस कायराना हरकत पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया! करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जनता से यह भी आह्वान किया चीन के उत्पादों का विरोध करें और स्वदेशी अपनाएं करणी सेना पूरे हिमाचल प्रदेश में बॉयकॉट चाइना मुहिम चला रही है उसी के तहत आज बिलासपुर में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन मंत्री शशि शर्मा ने कहा कि इस कायराना हरकत का प्रधानमंत्री को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और यदि जरूरत आन पड़े तो करणी सेना का एक-एक कार्यकर्ता सीमा पर जाकर दुश्मनों के विरुद्ध लड़ने को तैयार है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुभाष ठाकुर, जिला संयोजक प्यार सिंह, उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा, महामंत्री कुलदीप ठाकुर, महिला शक्ति अध्यक्ष सीमा चंदेल, सीताराम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर में नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अपने घर पर रह कर अपने माता पिता के सानिध्य में योग के आसन किए। अभिभावकों ने बताया कि भारतीय योग संस्थान द्वारा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विश्व योग दिवस जहां डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से मनाया गया। योग क्रियाएं शुरू करने से पहले बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना का गायन किया। जिसके बाद योग शिक्षकों द्वारा ऑन लाइन बताए जा रहे ताड़ आसन, वृक्ष आसन, त्रिकोण आसन, उष्टासन, शंशाक आसन, भुजंग आसन, स्लब आसन, सेतुबंद, सिघ आसन के साथ साथ प्राणायाम, अनुलोमविलोम, कपालभांति, ऊजई, भांमरी व ध्यान का अभ्यास भी करवाया। स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने ग्रुप के माध्यम से सभी को घर पर ही योग दिवस मनाने के आदेश दे रखे थे। उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। ऑन लाइन पढाई में भी अभिभावक पूरा सहयोग कर रहे हैं।
करणी सेना जिला ऊना का प्रतिनिधिमंडल ज़िलाध्यक्ष गुरपाल राणा की अगुवाई में कोटला कलाँ स्थित बाबा बाल जी के आश्रम पहुँचे। गत दिनो जिला बिलासपुर में एक विस्फोटक सामग्री के मुँह में जाने के कारण गो माता का जबड़ा बुरी तरह से ग्रस्त हो गया था जिसके बाद करणी सेना ने प्रदेश भर में सरकार के समक्ष ये माँग रखी थी की हिमाचल में भी उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर गो माता और अन्य बेज़ुबान जीवों के संगरक्षण के लिए एक सख़्त क़ानून बने ताकी ऐसा कुकर्म करने वालों के मन में डर बैठे और ऐसी हरकतें आगे से ना हों। जिस प्रकार करणी सेना एक कठोर क़ानून बनाने पर अड़ी है उसे देखकर संत समाज भी धीरे धीरे करणी सेना की इस माँग पर उनके साथ खड़ा दिख रहा है। वहाँ मौजूद युवा शक्ति के प्रदेश मंत्री रजत मनकोटिया ने भी कहा कि लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस क़ानून की माँग का समर्थन करे। इस दौरान करणी सेना के ज़िलाध्यक्ष गुरपाल राणा, छतरशक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। करणी सेना ने साफ़ किया है कि जब तक प्रदेश सरकार एक कठोर क़ानून नही लाती तब तक करणी सेना चुप नही बैठेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक नयना देवी राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रदेश में सब्जियों और फलों का सीजन शुरू हो चुका है प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदेश सरकार को समझना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश ने बाकी काम धंधे कोविड-19 की वजह से बंद हो चुके है लेकिन अब प्रदेश की आर्थिकी को कंधा देने वाला फलों और सब्जियों का सीज़न शुरू होने जा रहा है और इनकी आमदनी को कैश क्रॉप के रूप में जाना जाता है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इस कैश क्रॉप की आमदनी को हासिल करने के लिए न तो प्रदेश में लेबर है और न ही उचित ट्रांसपोर्ट करने के साधन है। प्रदेश में कोरोना की वजह से जो लेबर प्रदेश से बाहर चली गई है उसको लाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार को करनी चाहिए। इसके अलावा प्रदेश में इन सब्जियों व फलों को मंडियों तक पहुंचाने की व्यवस्था विशेष रूप से प्रदेश सरकार को करनी चाहिए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का किसान व बागवान पहले ही लॉक डाउन की वजह से परेशान है ऊपर से रोजाना बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम भी एक बड़ा मसला किसानों व बागवानों की चिंता का सबब बन चुका है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अभी भी कुछ दिन बाकी है सीजन शुरू होने में तो प्रदेश सरकार को चाहिए कि कोई न कोई व्यवस्था इन किसानों और बागवानों के लिये अवश्य कर ले ताकि सरकार को भी और इस किसानों और बागवानों को भी आर्थिक मदद मिल सके।
बिलासपुर की प्रमुख समाजसेवी संस्था नगर सुधार समिति के पदाधिकारियों ने समिति अध्यक्ष दिनेष कुमार के नेतृत्व में जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा व नर्सिंग सुपरिटेंडेट शिष्टा गौतम को कोविड-19 महामारी के चलते बिलासपुर में अपनी निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान करने के लिये सम्मान-पत्र भेंट करके सम्मानित किया। प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि कोविड-19 लॉक डाऊन में जिलाधीश बिलासपुर व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बिलासपुर में उनके द्वारा चुस्त दुरूस्त कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भुलाया नहीं जा सकता उनके दिशा-निर्देशों व कुशल नेतृत्व में ही कोरोना महामारी बिलासपुर में पैर नहीं पसार पाई है इसका श्रेय जिलाधीश, एस.पी., व तमाम प्रशासनिक स्टाफ को जाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अस्पताल में सफाई कर्मियों, मिडवाईफरी नर्साें व वार्ड सिस्टरों व पूरे स्टाफ तथा बिलासपुर की समस्त समाजसेवी संस्थाओं व मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके लिए उन्होंने सी.एम.ओ. बिलासपुर व नर्सिंग स्टाफ की अधीक्षक़ शिष्टा गौतम को भी सम्मान-पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जो अधिकारी व कर्मचारी ऐसे ही समाज के प्रति ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे तो हमारी संस्था उनको सम्मानित करती रहेगी। नगर सुधार समिति के स्थानीय समाज सेवी संस्था कहलूर विकास सेवा संस्थान बिलासपुर व व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्षों सन्नी कुमार व कर्ण चन्देल को भी सम्मान-पत्र भेंट करके सम्मानित किया। नगर सुधार समिति के सभी पदाधिकरियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों के भविष्य की मंगल कामना भी की है। इस मौके पर संस्था के महासचिव राजेन्द्र गौतम, उपाध्यक्ष संजीव ढिल्लो, प्रेस सचिव तनुज सोनी, सचिव भुवनेश्वरी लुम्बा, प्रवक्ता मंजीतकौर, दीपराज शर्मा, नरेश सोनी, नसीम मुहम्मद, लाल सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह, दीपराज शर्मा, धनीराम सोंखला भी मौजूद थे।
गलवान घाटी में भारतीय सेना के जाबांजो के ऊपर चीनी घुसपैठियों द्वारा हमारे वीर सैनिकों को कायराना रूप से हमला कर उन्हें मौत के मुंह भेजने पर भाजपा व भाजयुमो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस संदर्भ में भाजपा व भाजयुमो ने सयुंक्त रूप से बिलासपुर शहर के चम्पा पार्क में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जला कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानो को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से शहीद हुए वीर सैनिक अंकुश ठाकुर को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बिलासपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यांन ने कहा कि इस घटना से हर हिंदुस्तानी दुखी और आक्रोशित है और भाजयुमो चीन की इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता है। वहीँ भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि चीनी सरकार का विरोध करने के लिए सभी को एकजुट होकर चीनी सामान के आयात का विरोध करना होगा। सरहदों पर हमारे जवान हमारी रक्षा के लिए तैनात होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे है इसके साथ ही हमें भी सार्वजानिक मोर्चे पर भी अपनी ड्यटी निभाते हुए चीनी वस्तुओ का सामूहिक बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो हर तरीके से भारतीय सेना का समर्थन करती है। इस मौके पर भाजपा व भाजयुमो की समस्त कार्यकरिणी उपस्थित थी।
बिलासपुर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार नए स्वरूप में मनाया गया। कोरोना रोग के चलते छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम न करके इसे ऑनलाइन आयोजित किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका एवं बिलासपुर प्रभारी रचना मेहता ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे ऑनलाइन सामान्य योग प्रोटोकॉल में बिलासपुर के साधकों ने निर्देशित याेग प्राेटाेकाॅल के अाधार पर याेग किया। बाद में 11 बजे 11 दीपक जला कर सब साधकों ने 11 बार हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। इसके बाद सभी ने आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर द्वारा करवाई गई वर्ल्ड मेडिटेशन में भाग लिया। इसमें 12 लाख लोगों ने भाग लिया। इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव भी दिखाया गया । इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयुष विभाग के फेसबुक पेज पर 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे के बीच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोरोना रोग के कारण इस बार अधिक लोगों का एक स्थान पर एकत्र होना उचित नहीं है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक लोगों को इकट्ठा करके किसी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया गया।
हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को दुगनी करने के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी रामलाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा साल 2022 तक देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मोदी सरकार के लक्ष्य को पाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट खरीदने पर 100% तक सब्सिडी देने का फैसला किया था। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार व कृषि विभाग बताए कि अभी तक प्रदेश के कितने सोलर पम्प सौ प्रतिशत अनुदान पर दिए गए है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इन कोरी घोषणाओं से प्रदेश के किसानों का कोई भला नहीं होने वाला। ठाकुर ने कृषि विभाग व प्रदेश सरकार से पूछा है कि प्रदेश में किसानों की जिम्मेदारी कौन लेगा। देश के प्रधानमंत्री तो वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रहे है और प्रदेश की सरकार उनको फॉलो भी कर रही है लेकिन प्रदेश के किसानों को मिलने वाली अन्य योजनाओं पर अनुदान राशियां क्यों बंद कर दी? ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पूछा कि क्या योजनाओं को कागजों पर लिख कर लोगों में उसका प्रचार प्रसार करने से प्रदेश के किसानों की आय दुगनी होगी या धरातल पर भी कुछ करना पड़ेगा। ठाकुर ने प्रदेश सरकार को कहा है अगर सच मे प्रदेश में सरकार किसानों का भला करना चाहती है हो तो हरित क्रांति जैसी योजनाओं का अनुसरण करें और अपने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहे कि वातानुकूलित भवनों से बाहर निकले और किसानों की बुनियादी समस्याओं को समझे और उनके अनुरूप योजनाओं को बनाए ताकि उनके परिणाम किसानों के उत्थान और प्रदेश के आमजन को भी किसानों की मेहनत का फल मिल सके क्योंकि यदि देश का किसान सुदृढ़ होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की गई कि चीन मौजूदा समय में भारत देश के साथ सरहद पर खूनी संघर्ष कर रहा है जिसमें हमारे कई जवान शहीद भी हो चुके हैं। बावजूद इसमें भारत में चीनी उत्पादों का व्यापार हो रहा है जिसे बंद किया जाना चाहिए। भारत में यदि चीनी उत्पादों का व्यापार बंद होगा, तो इससे चीन को आर्थिक नुक्सान उठाना होगा। जिससे चीन को उसकी हैसियत का भी पता लगेगा। भारत में संचालित छोटे बड़े कारखानों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए रियायत प्रदान की जाए ताकि चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल कम हो सके। इसके अलावा देश में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार व नौकरी प्रदान की जाए। इस संदर्भ में प्रदेश सरकार ठोस कदम उठाए। ताकि सरहद पर शहीद होने वाले जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित हो सके। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष रीना ठाकुर, मंजू कंसल, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा एवं रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल इत्यादि मौजूद रहे।
बिलासपुर में अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने तथा काफी समय से कथित तौर पर जिले में रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने से एक बार फिर से बिलासपुर नगर के साथ जिले में हड़कंप मच गया है। हर कोई स्वयं को असुरक्षित समझ रहा है, और उस पर अफवाहों का दौर भी गर्मा गया है। इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट जैसे ही पाॅजीटिव आई तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। व्यक्ति की तलाश शुरू की गई तो वह यहां से बाहर जाने की फिराक में था कि पुलिस द्वारा उसे बिलासपुर की सीमा में ही पकड़ लिया तथा स्वारघाट में इंस्टीटयूशनल क्वारंटाइन कर दिया। बाद में डीसीसी चांदपुर शिफ्ट करने का भी समाचार है। अपनी अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने के जुर्म में पुलिस ने इस व्यक्ति पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस इस व्यक्ति की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है तथा ऐहतियात के तौर पर उस एरिया को भी प्रतिबंधित किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस शहर चौकी परिसर को सील कर दिया गया है तथा सभी मुलाजिमों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही दस और लोगो को भी होम क्वारंटीन किया गया जो उसके निकट संबंधी थे। यह भी हैरानी का विशय है कि इस मामले को लेकर पूरा शहर डरा हुआ है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत ब्यान नहीं आया है। वहीं डीएसपी मुख्यालय ने पत्रकारों के सवालों का सामना करते हुए वस्तु स्थिति स्पष्ट की तथा जिम्मेवार आफिसर होने का परिचय दिया। मिली जानकारी के अनुसार मूलत बड़गांव तहसील झंडूता का रहने वाला यह व्यक्ति भोपाल से दिल्ली मुंद्रा ट्रांस्पोर्ट में ट्रैवलिंग एजेंट का काम करता था। लाकडाउन के कारण यह 18 मार्च को गुजरात से दिल्ली हवाई मार्ग से आया और 23 मार्च को यह अपने दोस्त की बुलेट बाईक लेकर अकेला अपने घर री-बड़गांव बिलासपुर आया। यह व्यक्ति बीच-बीच में नगर के रौड़ा सेक्टर में स्थित किराए के मकान में भी आता जाता रहा। 8 जून को अपने गांव से बिलासपुर अपने क्वार्टर आ गया तथा बिना पास के 9 जून को किसी टैंपों में अपने दोस्त के मोटर साईकिल को रखकर दिल्ली छोड़ने चला गया था इसी टैंपों से 10 जून को वह बिलासपुर लौट आया है। चिंता की बात है कि उक्त टैंपों चालक का नाम पता इस व्यक्ति को मालूम नहीं है। वहीं सूत्र बताते हैं कि यह नगर के कोसरियां सेक्टर में अपने दोस्त से दस जून को मिला और कुछ व्यापारिक यानि मास्क व सेनीटाइजर आदि सप्लाई करने की बातचीत हुई।19 जून को यह व्यक्ति अपने इसी मित्र के साथ नीजि वाहन में रूड़की के लिए निकल पड़े। पता चला है कि दिल्ली से आने के बाद दस जून को इस व्यक्ति की बिलासपुर में कोरोना सेंपलिंग हुई थी जिसमें यह कोरोना पाॅजीटिव आया है। वहीं प्रश्न यह भी उठता है कि जब यह व्यक्ति दिल्ली से आया था तो उस टैंपों वाले के साथ इसे भी संस्थागत संगरोध क्यों नहीं किया गया। क्या इसमें भी रसूखदारी का कुछ लेना देना है, क्योंकि इन दिनों अपनों को बेहतर सुविधा वाले स्थानों पर क्वारंटीन करने के लिए भी जुगत भिड़ाई जा रही है जबकि सुविधा संपन्न लोग होटल में क्वारंटीन हो रहे हैं। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि यदि इस प्रकार के मामलों में भी सिफारिशी राजनीति हावी होती है तो क्यों फिर कानून व्यवस्था का ढोंग अपनाया जा रहा है क्योंकि कोरोना भी किसी आयु, जाति महजब, ऊंच, नीच, गरीब और अमीर को नहीं देखता। इस बारे में डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति दिल्ली से आने के बाद न होम और न रही इंस्टीटयूशनल क्वारंटीन था। दिल्ली आना जाना भी इसका अवैध पाया गया है। अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने के जुर्म में इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 17 जून को पुलिस की अगवाई में फलू ओपीडी में इसका कोरोना सेेंपल लिया गया है, जो पाॅजीटिव आया है। पुलिस इस व्यक्ति के अन्य संपर्क को खोजने का प्रयास कर रही है। इसी कारण शहर चौकी परिसर को सील कर दिया है तथा पुलिस कर्मियों को एचक्यू किया गया है।
डाक्टर भगवान का रूप होते हैं जो बिना किसी भेदभाव अपने मरीजों के विश्वाश की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत एवं अनुभव झोंक देते हैं। कोरोना के इस काल में एक ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है बिलासपुर के लिए शिशु रोग विषेशज्ञ डा. सतीश शर्मा और डा. अंकुर धर्माणी ने, इन्होंने एक ऐसे बच्चे को जीवन देने में अहम भूमिका निभाई है जिसका बचना लगभग नामुमकिन था। चिकित्सकों के अलावा स्टाफ नर्सों ने इस बच्चे की तिमारदारी परिजनों से बढ़कर की। यह मामला बहुत ही संवेदनशील और मार्मिक इसलिए भी है कि बच्चे को जन्म देने के बाद मां चल बसी और करीब दो महीने तक बिलासपुर में इस बच्चे के मां बाप की पूरी जिम्मेवारी यहां के चिकित्सकीय स्टाफ ने निभाई जो कि संसार में एक अनुकरणीय उदाहरण है। यह एक प्रवासी परिवार है जो मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालता है। कोरोना के कारण लगे कर्फयू और लाॅकडाउन में इस प्रवासी परिवार की महिला अस्पताल में प्रसव को लेकर दाखिल हुई, प्री-मैच्योर डिलीवरी में महिला ने एक बहुत ही कम वजन की बच्ची को जन्म दिया। बताया जाता है कि इस महिला को हार्ट संबंधी समस्या थी, जो बच्ची को जन्म देने के बाद यह समस्या बढ़ गई तथा उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। बिलासपुर में बच्ची की दादी साथ रही। बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखने वाले इस परिवार की बच्ची का वजन केवल 860 ग्राम था तथा बच्ची सांस में दिक्कत से लेकर अन्य कई समस्याओं से ग्रसित थी। डा. सतीश शर्मा और डा. अंकुर धर्माणी ने बच्ची के जन्म से ऐसा मोर्चा संभाला कि दिन रात उसकी सेवा कर शुक्रवार को गौरी हंसी खुशी अपने घर को विदा हुई। बच्ची के ईलाज का सारा खर्च अस्पताल प्रशासन द्वारा किया गया लेकिन बच्ची को दूध व अन्य जरूरी सामान के लिए उसकी सेवा में जुटी नर्सों ने अपनी जेब से किया। 62 दिनों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय इस बेटी का वजन 1 किलो 950 ग्राम था जो कि हर्ष की बात है। उल्लेखनीय है जिला अस्पताल में पिछले दो सालों में करीब चार से छह मामले ऐसे आएं हैं जो प्री-मैच्योर थे और उनका वजन 8 सौ से 9 सौ ग्राम के बीच में था। ऐसे बच्चों को भी यहां के दक्ष चिकित्सकों ने ठीक कर घर भेजा है। सातवें महीने में पैदा हुई गौरी को पैदा होते ही मशीन में डालकर करीब 40 दिनों तक माॅनीटर किया गया। ऐसे मामलों में बहुत सारी कांप्लीकेशन होती है क्योंकि शिशु पूरी तरह से डेवलेप नहीं होता है, फीड भी नहीं ले पाता है। ऐसे बच्चों का बचना दुलर्भ होता है। चिकित्सकों ने अपना फर्ज निभाया है लेकिन एक परिवार की तरह दिन रात सेवा में डटी रहीं स्टाफ नर्सो में शामिल अंकिता, ऋचिका, सोनिया ठाकुर, पूनम, सोनम, मनीशा और रेखा ने दिन रात सेवा की है। -डा. सतीश शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ बिलासपुर हि.प्र। यह एक टीम वर्क था, चिकित्सकों से लेकर नर्सों ने अपनी डयूटी को पूरी ईमानदारी से निभाया और सुखद परिणाम सामने हैं। -डा. अंकुर धर्माणी, शिशु रोग विशेषज्ञ बिलासपुर हि.प्र।
अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है जिस दिन लाखों लोग ऑनलाइन योग करेंगे जिसे आर्ट ऑफ लिविंग के 20 हजार शिक्षक करवाएंगे। योग शिक्षकों द्वारा निर्देशित योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग किया जाएगा। इसके बाद गुरुदेव श्री श्री रविशंकर वर्ल्ड मेडिटेशन कराएंगे। यहाँ पर उलेखनीय हे कि 18 से 21 जून के मध्य होने वाले ‘श्री श्री योग उत्सव’ में भाग लेने के लिए एक लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो आर्ट ऑफ लिविंग के साथ सूर्य नमस्कार चैलेंज स्वीकार करेंगे। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग का इंटरनेशनल सेंटर छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें 156 देशों के 20 हजार श्री श्री योग शिक्षकों के साथ लाखों लोग भाग लेकर इस प्राचीन अभ्यास का उत्सव मनाएंगे और सामान्य योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग करेंगे। इस के बाद वैश्विक आध्यात्मिक नेतृत्व कर्ता गुरूदेव श्री श्री रविशंकर शांति और सामंजस्य के लिए वर्ल्ड मेडिटेशन कराएंगे। 21 जून को शाम 6 से 8 बजे के बीच इस आयोजन का सीधा प्रसारण यूट्यूब पेज ( You Tube.com/Sri Sri )पर किया जाएगा। छठा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग हेड क्वार्टर में अनेक आयोजनों का प्रबन्ध किया गया है। योग उत्साही चिंता और तनाव को दूर करने में योग की प्रभावशीलता का लोहा मानते हैं,जो लॉक डाउन में जीवन पर दो सर्वव्यापी अभिशाप हैं। योग हमारे दैनिक जीवन में अनुभव किए जाने वाली नकारात्मक भावनाओं को प्रसन्नता, स्थिरता एवम् शांति में परिवर्तित कर देता है। जीवनशैली की अव्यवस्थाओं, जिनकी जड़ें तनाव, थकान, आराम पसंद व गलत जीवनशैली में हैं, को संभालने के लिए योग समय - समय पर परीक्षित की गई औषध है। गुरुदेव रविशंकर योग के विज्ञान और केवल शारीरिक रूप से किए जाने वाले आसनों के बीच अंतर को बताते हुए कहते हैं," मनुष्य के सम्पूर्ण सामर्थ्य का उदय होना ही योग है। दुख को आने से पहले ही रोक देना योग है। योग वह लहर है जो अपनी गहराई से जुड़ी है।यह हमें प्रसन्नता के स्रोत की ओर ले जाता है, जो मानवजाति की सर्वश्रेष्ठ संपत्ति है। संपत्ति का उद्देश्य प्रसन्नता एवम् विश्राम प्रदान करना है और योग सम्पूर्ण विश्राम प्रदान करता है।"
आज जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान में विधिवत रूप से जिला कांग्रेस कार्यलय में कार्यभार संभाल लिया। एक बिल्कुल ही सादे व सहज अंदाज में उन्होंने जिला कांग्रेस के काम काज पर चर्चा की। इस मौके पर अंजना धीमान ने कहा कि देश बहुत ही मुश्किल हालत से गुजर रहा है और यह समय कोई खुशियां मनाने का नहीं है क्योंकि जिस तरह से देश मे भारत चीन सीमा पर हमारे देश के सैनिक मारे गए है वह अत्यंत दुख का विषय है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यलय में शहीद सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतू दो मिनट का मौन भी रखा गया। अंजना धीमन ने कहा कि मैंने आज का दिन कार्यलय में आने के लिये इसलिए तय किया ताकि आज हम सब देश के उन वीर सैनिकों को याद करें जिन्होंने आपने प्राण देश पर नेछावार कर दिए हैं। उन्होंने ने यह भी कहा देश पहले से ही कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है ऐसे में सैनिकों का इस तरह से बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अंजना धीमान ने कहा कि देश की भलाई और लोगों की भलाई के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटेगी और कांग्रेस को जिला में और मजबूत बनाया जाएगा। अंजना धीमान ने यह भी कहा कि कोविड 19 के इस दौर में सभी को मास्क और सोशल डिस्टेंसिनग का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षता गोदावरी चंदेल, महिला कांग्रेस की महासचिव व हटवाड़ से पंचायत समिति की सदस्य नीलम ठाकुर, पूर्व ब्लॉक सदर कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा, जिला कांग्रेस के सचिव हेम राज ठाकुर, युवा कांग्रेस के नेता बलदेव ठाकुर, अधिवक्ता अनुराग पंडित, अधिवक्ता रोहित शर्मा व पारस, प्रदीप व संदीप सांख्यान व अन्य लोग मौजूद थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जो मुहिम चलाई गई थी वह कोविड- 19 के दौर में बढ़ती नजर आई। प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि इस नशे के खिलाफ मुहिम में कतई भी ढील नही दी जानी चाहिए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि कुछ नशे के कैरियर्स ने लॉक डाउन के समय मे आपातकालीन सेवाओं में जो गाड़ियां सामान ढो रही थी उनमे भी नशे की खेपें पकड़ी गई थी। हिमाचल प्रदेश में जो नशीले पदार्थों से सम्बंधित आंकड़े आ रहे है वह बहुत डराने वाले हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इस विषय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्री मति सोनिया गांधी जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी विस्तार में मेरी चर्चा हो चुकी है और उन्होंने इस विषय को बड़ी गंभीरता से लिया है। राम लाल ठाकुर ने यह भी बताया कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को देखते हुए मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था इस विषय पर उन्होंने ने संज्ञान लिया था, लेकिन जो प्रदेश में नशीले पदार्थों के आंकड़े आ रहे है वह गंभीर चिंता का विषय है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर्स नर्सेज सफाई कर्मचारी व ड्राइवर शामिल थे। इन सभी ने कोरोना में अपनी ड्यूटी दी और सभी लोग होटल प्रेम सागर में क्वारंटाइन थे। यह कार्यक्रम बजरंग दल प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा की अगुवाई में किया गया। इस कार्यक्रम में अनिल कुमत संजीव ढिल्लो, राजेंद्र गौतम ,कमलेश डोगरा,नितेश कौशिक, सौरभ व्यास,भारत डोगरा, पंकित, गोपाल राणा, हितेश ठाकुर, गुरमिंदर सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। अधिवक्ता तुषार डोगरा ने व उनकी पूरी टीम ने वहां पर क्वॉरेंटाइन डॉक्टर नर्सेज जिनमें डॉक्टर मनोज चंदेल डॉक्टर गुरमीत कौर संतोष पाठक, आदि सभी लोगों को पुष्प डाल कर सम्मानित किया। डोगरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश के बॉर्डर पर हमारा सैनिक लड़ रहा है तब सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। उसी प्रकार से इस वैश्विक महामारी कोरोना के समय में यह योद्धा अपने परिवार को छोड़कर समाज की चिंता के लिए कार्य कर रहे हैं तो सभी लोग आज सुरक्षित हैं। आज उन सभी का सम्मान करते हुए संपूर्ण समाज को यह गौरवान्वित अवसर प्राप्त हो रहा है। सभी समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर सफाई कर्मचारी डॉक्टर नर्सेज उनके सभी सहयोगीयों को मान सम्मान प्रतिष्ठा देनी चाहिए। डोगरा ने कहा कि सभी लोगों को चाइनीज समान का विरोध करना चाहिए व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए। उन्होंने वहां प्रत्येक व्यक्ति को यह कसम दिलाई कि हम स्वदेशी या मित्र विदेशी देश की वस्तुओं का का प्रयोग करेंगे व चाइनीस सामान का बहिष्कार करेंगे।
कांग्रेस सेवादल जिला बिलासपुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन चान्दपुर में पंचायत द्वारा संचालित गऊशाला में सादे ढंग से जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिलक राज शर्मा ने बताया कि चीन के बार्डर पर हमारे देश के बीस जवानों के शहीद होने के कारण राहुल गांधी की अपील पर उनका जन्मदिन दिन सादे ढंग से गऊशाला चांदपुर में मनाया और इससे पहले सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा। सेवादल के सदस्यों ने गऊओं के चाऱे के रूप में तूड़ी और गेहूँ का आटा गऊशाला प्रवन्धकों को दिया। सेवादली सदस्यों ने वहाँ सफाई अभियान में भाग लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आह्वान पर तथा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में जन सेवा अभियान की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त कोआर्डिनेटर कम्युनिकेशन गुरदास सिंह सुमन, रोशन लाल ठाकुर, सेवादल शहरी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पंचायत कन्दरौर के प्रधान कुलदीप धीमान, चांदपुर के प्रधान अर्पण संत, यूथ कांग्रेस सदर अध्यक्ष गौरव शर्मा, मुनीश शर्मा, देवी राम, गोरखु राम शास्त्री, रत्नलाल, जसवन्त सिंह धीमान, सोम प्रकाश सांख्यान, धीरज व् अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट के संयुक्त अगवाई में अगुवाई में शहीद स्मारक पर पिछले दिनों 20 जवान शहीद होने पर पुष्पांजलि दी गई। लाडली फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने बताया कि भारत-चीन के सैनिकों के लद्दाख की गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हुए थे। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा भारत के शहीदों तुम्हारा नाम रहेगा के नारों से शहीद स्मारक गूंज उठा। इस मौके पर रश्मि गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना ठाकुर (शीतल) ब्लॉक अध्यक्ष, मंजू कंसल ,प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नियुक्ति के लिए सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेताओं का आभार जताया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व नव नियुक्त सदर अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने किया। गौर रहे कि विनोद ठाकुर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबा अनुभव है। विनोद ठाकुर ने कई वर्षों तक विद्यार्थी परिषद में एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , जिला संयोजक, हमीरपुर विभाग संयोजक युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता के पद पर भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। विनोद ठाकुर ने विश्वास दिलाया है कि जिस विश्वास के साथ सदर के विधायक सुुुभाष ठाकुर व शीर्ष नेतृत्व ने उनके ऊपर विश्वास दिलाया है वह उस विश्वास पर सच्ची लगन और मेहनत के साथ खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे और युवा मोर्चा के कार्य को और तीव्र गति देंगे। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर और मनोज ठाकुर चुने गए हैं। मनोज ठाकुर जम्मू कश्मीर में एबीवीपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही एबीवीपी के जुझारू कार्यकर्ता रहे। रिंकू चौधरी को जिला सचिव चुना गया है। वहीं रजनीश जसवाल जिला प्रवक्ता, सतीश कुमार जिला आईटी संयोजक, विजय, विक्रम, पंकज ठाकुर जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इन सभी पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जानकारी का बखूबी निर्वहन करने की बात कही है और विश्वास दिलाया है कि वो सच्ची निष्ठा और मेहनत के साथ युवा मोर्चा के कार्य को आगे तक लेकर जाएंगे।
बिलासपुर जिला लघु उद्योग संघ ने गलवान घाटी में भारतीय सेना के जाबांजो के ऊपर चीनी घुसपैठियों द्वारा हमारे वीर सैनिकों को कायराना रूप से हमला कर उन्हें मौत के मुंह भेजने पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेज कर आग्रह किया है कि चीन से समुचित बदला लिया जाए। संघ के प्रधान प्रेम डोगरा और सचिव संजीव शर्मा की अगुआई में संघ के अन्य सदस्यों जसजीत वालिया, हर्ष दबड़ा, के डी ठाकुर, पवन कुंदी, इंद्र ठाकुर, लछु राम ठाकुर व अरुण डोगरा रीतू ने कहा कि इस घटना से हर हिंदुस्तानी दुखी और आक्रोशित है। जिला लघु उद्योग संघ बिलासपुर भी इस दुख में अपने आप को समस्त उद्योगपतियों सहित शामिल करता है। चीन की इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता है। प्रेस सचिव अरुण डोगरा रीतू ने बताया कि जिला लघु उद्योग संघ ने एक बैठक कर के सैनिकों की पुण्य आत्माओं को स्वर्गवास की प्रार्थना तथा परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रस्ताव पारित किया कि भारत सरकार को तुरंत चीन से सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध विच्छेद कर लेने चाहिए। चीन से आयात पर शत-प्रतिशत प्रतिबंध लगाया जाए। चीन विशेषकर सौर ऊर्जा, दूरसंचार क्षेत्र, मोबाइल तकनीक तथा उसके विक्रय में देशभर में बहुत बड़ा व्यापार करता है। देश की फार्मा, टायर, कलपुर्जे, घरेलू सामान इत्यादि पर भी चीन ने बहुत बड़ा जाल बुन रखा है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के क्षेत्र में अधिकतर एप्स तथा ब्राउज़र चीन के स्वामित्व में है जिनके माध्यम से देश की सुरक्षा और गोपनीयता खतरे में है। बच्चों, नौजवानों में टिक टॉक और डेटिंग साइट्स के कारण हमारी पीढ़ियों को कमजोर करने में चीन ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। चीन की दमनकारी नीतियों के कारण वहां कारीगर या परिश्रम करने वालों का शोषण करके बहुत कम लागत पर सामान तैयार करके देश के उद्योगों को बहुत हानि पहुंचाई जा चुकी है। हमारा उत्पाद तथा श्रमिकों को उनके जीवन यापन हेतु समुचित पारिश्रमिक देकर भी चीन के उत्पाद के कम मूल्य में मिलने के कारण बाजार से ओझल हो रहा है। तमिलनाडु में शिवकाशी का पटाखा उद्योग जो वर्ष भर मजदूरों तथा उत्पादों को रोजी-रोटी देता था अब बंद होने के कगार पर है, लेकिन अब भारत के सैनिकों के साथ बर्बरता के कारण यह आक्रोश अपने चरम पर है वर्ष 2013 तक अक्साई चीन से लेकर राथी नूला घुसपैठ वह सफलतापूर्वक करता रहा लेकिन 2014 में डोकलाम, 2020 में लिपुलेख, पैंगोंग अंत में गलवान में असफल होने पर बौखलाहट में जिस प्रकार से हमारे वीर सपूतों की हत्या हुई उसका बदला लेने के लिए प्रधान मंत्री से आग्रह किया गया है कि चीन से समुचित बदला लिया जाए।
कोविड-19 यानि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समाज का हर वर्ग अपना दायित्व षिद्दत से निभा रहा है। इसी कड़ी में जिले के पत्रकार भी पीछे नहीं है, अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगो को पल-पल की ताजा जानकारी के साथ बनाए रखना मुष्किल कार्य है। छूने से या दूशित वातावरण में सांस लेने से होने वाले इस रोग की परवाह किए बिना जिले के पत्रकार सदैव जनता की मदद के लिए दिन रात तत्पर रहते हैं। इस वर्ग के काम के जोखिम को समझते हुए कहलूर नवोदियन एल्यूमिनी एसोषिएषन ने उनके मर्म को समझते हुए उन्होंने रोग प्रतिरोधत क्षमता को बढ़ाने वाला काढ़ा पत्रकारों में वितरित किया। प्रैस क्लब रूम में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए आयुर्वेद अधिकारी डा. विकास कुमार की अगवाई में पत्रकारों को काढ़ा वितरित किया गया। इस अवसर पर डा. विकास ने बताया कि पत्रकारों इस औशधी के गुणों और सेवन की विधि से अवगत करवाया। वहीं कहलूर नवोदियन एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डा बनीष चैधरी, संस्थापक एवं संरक्षक विनोद कपिल ने बताया कि कोरोना काल में जनसेवा का यह कार्य काफी समय से चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह काढ़ा डा. दिनेष कुमार डोड (बीएएमएस) तथा डा. सुमन विनोद कपिल (बीएएमएस) एएमओ की देखरेख में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में केवल बिलासपुर नवोदियन से ही सहयोग लिया जा रहा है। जबकि यह काढ़ा घुमारवीं, आईजीएमसी षिमला, मेडीकल कालेज नाहन, स्वारघाट, पीजीआई, छत्तीसगढ़ दिल्ली, लुधियाणा, जयपुर आदि स्थानों में चिकित्सकों और अन्य कोरोना वाॅरियर्स को भेजा जा चुका है। वहीं प्रैस क्लब बिलासपुर ने कहलूर नवोदियन एल्यूमिनी एसोसिएशन का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
कोरोना वायरस के संभावित खतरे से बचने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद अब बिना मास्क से सड़क पर चलने वाले राहगीरों के चालान काटे जाएंगे। इस बाबत जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अधिसूचना वीरवार को जारी कर दी गई है। पुलिस ने वीरवार की शाम को बाकायदा इसका श्री गणेश भी कर दिया और बिना मास्क चलने वालों के चालान काटे। पुलिस थाना सदर प्रभारी यशवंत ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम-2007 के तहत इस नियम का प्रावधान हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क से दिखाई देता है तो पुलिस को उसका चालान काटने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस नियम के तहत दो सौ रूपए से लेकर 5 हजार रूपए तक का जुर्माना हो सकता है तथा आठ दिन की जेल भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनो सजाएं साथ भी हो सकती है। एसएचओ यशवंत ठाकुर ने बताया कि सड़कों पर चलने वाले राहगीर, दुकानदार आदि कोई भी यदि कोई भी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बिलासपुर की जनता से अपील की है कि जब भी वे घर से बाहर निकलें तो पूरी सावधानी से मास्क आदि लगाकर निकलें। सार्वजनिक स्थलों पर दो मीटर की दूरी बनाएं, जगह-जगह न थूकें आदि सावधानियों का ध्यान रखें। इस मौके पर उनके साथ विभागीय टीम भी मौजूद थी।
हिमाचल प्रदेश भूतपुर्व सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा रिटायर्ड ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 14-15 की रात हुई घटना एक बहुत धोखे से 20 जवानों को अपनी कुर्बानी शाहदत से भारी कीमत चुकानी पडी़ और चीन ने धोखे़ से छला और ऐसी वारदात को अन्जांम दिया उसको सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने दुशमन का मुकावला करते हुए अपने 20 जवान गवां दिये। उन्होंने कहा कि आज़ भारत 1962 वाला भारत नहीं आज़ भारत आधुनिक उपकरणों, हथियारों से लैस़ हर मुकावले के लिये तैयार है आज़ हमारा सैंनिक टैक्नोलोजी़ तरीकों की ट्रेनिंग से भरपूर है । भारतीय सेना का समय समय का इतिहास गवाह है कि भारतीय सेना ने कभी मुंह की खाई हो और देश को किसी किस्म़ से नीचा देख़ना पडा़ हो भारतीय सेना एक ज़़ज्वे व अदम्मय साहस का प्रमाण है जिसमें भारतीय सैंनिकों पर गर्व़ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और सभी पूर्व सैनिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रक्षा मंत्री राज़नाथ सिंह के उपर पूरा भरोसा है कि वह भारत की तरफ़ से मा़कूल मुंहतोड़ जुबाव देगें । शहीदों की कुर्बानी ब्यर्थ़ नहीं जाएगी।
भारत चीन सीमा पर हुए खूनी संघर्ष को लेकर हर भारतवासी का खून खौल उठा है। चीन की कायरना हरकत को लेकर हर देशवासी के सीने में उबाल है। चैतरफा हो रहे चीन के विरोध में हर राजनीतिक दल एकजुटता से कूद पड़ा हैं। ऐसे में भारतीय किन्नर समाज भी पीछे नहीं है। वीरवार को अर्धनारेशवर समाज सेवा समिति की अध्यक्षा बिजली मंहत ने बाकायदा डीसी बिलासपुर राजेशर गोयल को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पूरे देश के किन्नरों को अपने भारतीय सैनिकों की मदद करने के लिए बार्डर पर जाने की अनुमति दी जाए। बिजली मंहत ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय वीरों की शहादत को अखिल भारतीय किन्नर समाज नमन करता हैं। उन्होंने कहा कि यह शहादत बेकार नहीं जाएगी। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे इन दोगले चीनियों को झुकना पड़ेगा। बिजली महंत ने कहा कि देश का हर नागरिक इस संग्राम में अपना योगदान दे सकता है। उन्होने कहा कि चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर सभी अपना योगदान दे सकते हैं। सभी देशवासियों को एकजुटता से प्रण लेना चाहिए कि वे चीन में निर्मित सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे ताकि चीन को भी पता चले कि उसने गलत जगह हाथ डाला है। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा की गई ऐसी दृश्टता कोई पहली बात नहीं है। भारत के उत्तरी पूर्वी राज्यों में चीन कब्जा करने की कोशिश सदा करता रहा है तथा भारतीय सेनाएं चीन को मुंह तोड़ जबाव देती आई हैं। अब चीन ने लड़ाइ का नया रास्ता निकाला है जो कभी कामयाब नहीं होगा। बिजली महंत ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सैनिकों की मदद के लिए अखिल भारतीय किन्नर समाज बॉर्डर पर जाने के लिए आतुर है। अर्धनारेश्वर समाज सेवा समिति की अध्यक्षा बिजली महंत ने बताया कि हिमाचल व पंजाब बॉर्डर से लद्दाख जाने की अनुमति प्रदान की जाए ताकि सभी किन्नर समाज के लोग भारत चीन की सीमा पर जाकर अपने भारत की सेना के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चीन के विरुद्ध भारतीय सैनिकों की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज भारत माता की रक्षा के लिए अपना तन.मन.धन ने सावरकर के देश की सेवा में अपने खून का एक.एक कतरा न्योछावर करने के लिए तैयार है। बिजली महंत ने देश की तमाम 140 करोड़ जनता से आवाहन करता है कि वह अपनी तमाम मतभेदों को भुलाकर इस संकट की घड़ी में अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए एकजुट हो जाएं और अपने देश की सेवा के लिए आगे आएं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक नयना देवी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सेना के जांबाजों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि यह देश के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। राम लाल ठाकुर ने कहा अगर प्रथम द्रष्टा देखा जाए तो यह देश की विदेश नीति और भारतवर्ष की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की बहुत बड़ी भूल है। राम लाल ठाकुर ने केंद्र की सरकार पर कई सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इस तरह की झड़पें कैसे हो जाती हैं राम लाल ठाकुर ने बताया दरअसल भारत और चीन के बीच अब तक सीमांकन पूरी तरह से नहीं हुआ है और यथास्थिति बनाए रखने के लिए लाइन ऑफ़ ऐक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी तय की गई है लेकिन गलवान समेत कुछ 15 ऐसे बिंदु हैं, जहां एलएसी को लेकर सहमति नहीं है। इन विवादित इलाक़ों में दोनों देशों के सैनिक पेट्रोलिंग करते रहे हैं और इस पेट्रोलिंग के तय प्रोटोकॉल भी हैं। राम लाल ठाकुर ने प्रश्न उठाते हुए पूछा कि जब सियाचिन में तैनात रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने जब कहा था कि पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि दोनों देशों के सैनिक पीछे हटने के बजाए, आपस में भिड़ रह हैं तो देश के विदेश मंत्री रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री कहां पर सोए रहे, तो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी की बातों की बातों पर केंद्र सरकार ने गौर क्यों नही किया, जबकि वह वहां रहे थे और उनको भारत-चीन सीमा विवादों पर गहरी जानकारी थी। राम लाल ठाकुर ने कहा कि हिन्द-चीन सीमा में पहले भी धक्का-मुक्की के कई विडियो सामने आते रहे लेकिन इन वीडियो को देखने के बाद केंद्र सरकार हरकत में क्यों नही आई। राम लाल ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विदेशी यात्राएं सिर्फ अपने ऐशो आराम के लिये ही करते रहे और देश के लोगो को यह बोल के बरगलाते रहे कि मैं देश की विदेश नीति और कूटनीति को सुदृढ़ कर रहा हूं। राम लाल ठाकुर ने यह भी प्रश्न उठाया कि जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीनी शहर वुहान में 27 और 28 अप्रैल 2018 को एक 'अनौपचारिक बैठक' हुई थी तो उसमें किन विषयों पर बात चीत हुई थी, यह भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए। राम लाल ठाकुर ने यह भी कहा कि इससे पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी और भारतीय तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय श्री मति सुषमा स्वराज की बैठक भी सीमा विवाद को लेकर हो चुकी थी। इसके अलावा अभी पिछले वर्ष 11 अक्टूबर 2019 को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे और तामिलनाडु के महाबलिपुरम में जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनौपचारिक बैठक हुई थी तो इस बात-चित को पी. एम. ओ. और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत-चीन की सीमाओं की सुरक्षा हेतू बहुत सफल बात-चित करार दिया था और इस बात -चित को डोकलाम के बाद दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव को ख़त्म करने के तौर पर भी देखा गया था। राम लाल ठाकुर ने कहा कि दक्षिण एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव से भारत हमेशा ही चिंतित रहा है और हाल के दिनों पाकिस्तान में, नेपाल में और मालदीव में चीन के प्रभाव बढ़ने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पिछले चार सालों में चार बार चीन दौरा भी कर चुके है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी भारत चीन युद्ध सिर्फ सीमाओं के विवाद को लेकर हुआ था जब चीनी सेना ने 20 अक्टूबर 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये थे और इतना कुछ होने के वावजूद भी हमारे देश के प्रधानमंत्री जी को यह क्यों समझ नहीं आया कि चीन एक धोखे बाज देश है, और बेवहज ही देश के बीस जांबाजों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी।
सदर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता आशीष ठाकुर ने वीरवार को बिलासपुर जिला के युवा के साथ मिलकर चीन सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि जंहा आज दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से झूझ रही है वंही दूसरी तरफ चीन अपनी नापाक ओर कायरता पूर्ण हरकतों पर उतारू हो गया है। पुतला दहन से पहले चीन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और चीन के सामान को पुतले के साथ जलाया गया।युवा नेता ने कहा कि चीन के सिपाहियों ने जिस तरह विश्वासघात करकर निहत्थे भारतीय सेना के सिपाहियों के ऊपर हमला किया उसका वो पूर्ण रूप से विरोध करते है।इस मौके पर पुतला दहन के बाद सीमा पर शहीद हुए सैनिकों की आत्मा को शांति मिले उसके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। युवा नेता ने जनता के माध्यम प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया है कि पूरा देश इस परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने मांग की है भारतीय सेना को खुली छूट के आदेश प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी हो ताकि सैनिकों की शहादत का बदला लिया जा सके।आशीष ठाकुर ने प्रधानमंत्री से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि हमारे देश के बहुत से ऐसे युवा है जो देश के लिए मर मिटने को तैयार है पर किसी वजह से वो भारतीय सेना में भर्ती नही हो पाए थे उनकी एक सूची तैयार की जाए और उनको कुछ दिन का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाए ताकि अगर भविष्य में युद्ध की स्थिति उपत्न होती है तो पूरा देश एकजुट होकर विदेशी ताकतों से लड़ सके। साथ मे आशीष ठाकुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि चीन के साथ जितने भी व्यापारिक समझौते हुए है उन्हे तुरन्त प्रभाव से निरस्त किया जाए और देश के अंदर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए ताकि निकट भविष्य में देश स्वदेशी वस्तुयों का उपयोग कर सके।इस मौके पर नरेश कुमार,कमल किशोर,विशाल ठाकुर,सुभम,कमल,मोहित शर्मा,बिनु,चुटकु,अनीश,राशिद,प्रवेज, संदीप,बंटू,मौजी, भूपेश चन्देल, अमित, शिवांक, मनीष, अमर, पंकज सहित 100 से ज्यादा लोगों ने पुतला दहन में भाग लिया।
घुमारवीं के पूर्व विधायक तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी ने आरोप लगाया है कि घुमारवीं में विभिन्न सड़कों पर गुणवत्ता युक्त सामग्री नहीं लग रही जिस कारण लगभग 70 प्रतिशत सड़को की हालत खस्ता हो गई है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में उनके कार्यकाल मेंं नाबार्ड और पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के लिए 41 करोड़ रूपयों की राशि स्वीकृत करवाई थी जिन पर एक साल में काम आरंभ होना था। उन्होंने कहा कि इस राशि का न केवल दुरुपयोग हो रहा है बल्कि गुणवत्ता से रहित निर्माण सामग्री लगाकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार इस कार्य में लगा है उसके पास भी कोई टेक्निकल स्टाफ नहीं है जबकि लोक निर्माण विभाग के जेई और एसडीओ ने यह उचित नहीं समझा कि इसकी तकनीकी जांच की जाए। उन्होंने इस सारे प्रकरण की विजिलेंस जांच मांगते हुए कहा कि दोषियों को दंडित किया जाए और जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल रोका जाए। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह घुमारवीं मे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं लेकिन उसके बाद कुछ भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जो पैच भी लगाए जा रहे हैं वह भी उखड़ गए हैं और सड़कें खराब हो गई हैं। बरसात के बाद सड़कों का क्या हाल होगा यह सोचने बाली बात है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसदों विप्लव ठाकुर और आनंद शर्मा ने जो डिपाजिट का पैसा उस समय दिया था उसका भी उपयोग नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो विधायक प्राथमिकता के तहत कुछ सड़कों के निर्माण के टेंडर भी चुनाव से पहले किए जा चुके थे व सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं लेकिन कोई ना कोई बहाना बना कर काम आज तक टाला जा रहा है। कभी कहा जा रहा है कि वन विभाग की मंजूरी नहीं है जबकि भाजपा के चहेतों द्वारा बनाई जा रही सड़के वन क्षेत्र में निकाली गई हैं उन पर कोई कानून नहीं लागू होता। राजेश धर्माणी ने भारत चीन की सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी उसे सलाम लेकिन जिन परिवारों ने अपना बेटा खोया है उनके दुख को कम नहीं किया जा सकता।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम लाल ठाकुर, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता कोई भी विकासात्मक कार्य होने नहीं दे रहे हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजारी में एक बड़ा नाला बनना था। प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के समय में इस बड़े नाले या बड़ी ड्रेन के लिये पहले मैंने 10 लाख रुपये स्वीकृत करवाये थे उसके बाद इसी ड्रेन के लिए 6 लाख रुपये भी पिछ्ली ही सरकार के समय मे स्वीकृत करवाए थे। इसका कार्य भी करीब 3 वर्ष पहले शुरू करवा दिया था, उसको भाजपा के नेताओं ने बंद करवा दिया। अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने हुए ढाई वर्ष हो चुके हैं तो अब भी ग्राम पंचायत मज़ारी के वार्ड नम्बर चार में जो नाला या ड्रेन बननी है वह नहीं बन पा रही है और बहुत ज्यादा सडांद बनी बनी हुई है और कोई बड़ी माहमारी भी फैल सकती है। यह ड्रेन लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क पर बनना है। राम लाल ठाकुर ने बताया कि यहां दुर्गंध इतनी है कि लोंगो का जीना दूभर हो गया है और अगर जरा सी भी वर्षा हो जाती है तो गंदा पानी लोंगो के घरों में घुस जाता है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इस मसले को मैंने कई बार प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी के कान पर जूं तक नही रेंगी। अब जब इस ड्रेन को बनाने हेतू बजट स्वीकृत है तो लोक निर्माण विभाग बताए कि वह इस काम को क्यों लटका कर बैठा है। राम लाल ठाकुर ने बताया कि मसले पर जब मैंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की तब उन्होंने भी दबे स्वर में कहा कि मज़ारी के भाजपा के लोकल नेता और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बड़े नेता इस ड्रेन को बनवाना ही नहीं चाहते है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि एक तो योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाओ फिर कोई विकासात्मक कार्य करवाने में लगवाओ तो भाजपा के नेता अब अपनी धौस दिखाने लग जाते हैं और विकास के कामों में बेवजह ही अपनी टांग अड़ा देना इनकी पुरानी आदत है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता यह तो बता दें कि उन्होंने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कौन कौन से काम करवाए है। राम लाल ठाकुर ने बताया इस मसले को लेकर बिलासपुर के ज़िलाधीश से भी बात की थी लेकिन वह भी अभी तक कोई हल नहीं निकलवा सके। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यदि मज़ारी गांव में यह ड्रेन जल्द नहीं निकाली गई तो वह खूद इस ड्रेन की जगह पर स्थानीय लोंगो के साथ धरने पर बैठेंगे ताकि प्रदेश के लोंगो को पता चल सके कि प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके नेता किस तरह से विकास के कार्यो में रोड़ा बनते हैं।
बी.डी.टी.एस. बरमाणा में एस.सी.सी. द्वारा जो सीमेंट अलाॅटमेंट के लिए ट्रकों की डिमांड हाॅल में लगभग 500 ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर एकत्रित होते थे उसके उपरांत बी.डी.टी.एस. के कर्मचारी मैनुअल तौर पर एस.सी.सी. द्वारा दी गई डिमांड के अनुसार गाड़ियों की अलाॅटमेंट की जाती थी। लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत अब बी.डी.टी.एस. प्रबंधक समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए एस.सी.सी. डिमांड एलोकेशन ऐप बनाई गई है जिसका शुभारम्भ उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने किया। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से जिला बिलासपुर के ट्रांसपोर्टर घर बैठे ही गाड़ियों की अलाॅटमेंट डिमांड के अनुसार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐप के बनने से जहां कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी वहीं ट्रासंपोर्टरों को धन व समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को बनाने के लिए बी.डी.टी.एस. ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके लिए उन्होंने बी.डी.टी.एस. के चेयरमेन गंगा सिंह ठाकुर, प्रधान जीत राम गौतम, महामंत्री रजनीश ठाकुर, उप-प्रधान जय सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सभा सचिव प्रेम लाल ठाकुर, हरबिन्दर कुमार, संतोष कुमार, राजेश ठाकुर, राम कुमार, शेर सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने इस ऐप को बनाने के लिए स्वदेश ठाकुर मैनेजर सिस्टम बी.डी.टी.एस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते ट्रांसपोर्टरों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस ऐप को तैयार करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से सम्बंधित जयराम ठाकुर सरकार विश्व व्यापी महामारी कोरोना से विधिवत सही मायनों में लड़ाई लड़ने के बजाए भ्रष्टाचार के दलदल में पैर से लेकर सिर तक डूबी हुई है। यह आरोप प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव तथा झण्डुता चुनाव क्षेत्र के युवा नेता सुधीर कुमार सुमन ने हिमाचल प्रदेश की भ्रष्टाचार में डूबी जयराम सरकार के विरुद्ध न्यायिक जांच करवाने के लिए एसडीएम झण्डुता के माध्यम सै महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश नेगी की अध्यक्षता में भेजे ज्ञापन प्रेषित करने के बाद पत्रकारों को जारी ब्यान में ये आरोप लगाये। सुधीर सुमन के साथ प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव अब्बदुल खलिक, यूथ ब्लाक अध्यक्ष सुरेश नेगी, पूर्व महासचिव सुखराज, रमेश चन्देल, राजेन्द्र, बीरेन्द्र आशीष कुमार सुमन आदि नेताओं ने एसडीएम आफिस के सामने सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करके जोरदार नारेबाजी भी की और बताया कि अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व हिमाचल प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य विभाग में वैश्विक महामारी कोरोना संबंधित स्वास्थ्य उपकरणों एवं पीपीई किट खरीद में बहुत बड़ा घोटाला उजागर हुआ है ओर यह घटना देवभूमि हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार करने वाली है जिसकी चर्चा पूरे देश मे हुई है। स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले में स्वास्थ्य निदेशक व भाजपा से जुड़े नेता का जो ऑडियो वायरल हुआ जिसमें 5 लाख रुपये की रिश्वत स्वास्थ्य निदेशक को देने की बात हुई है, उससे पूरे प्रदेश भर में सनसनी फैल गई है और अब यह घोटाला प्रदेश की जनता के समक्ष उजागर हो चुका है। युवा कांग्रेस के नेता ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले के उजागर होने के बाद देश व प्रदेश भर में इसकी खूब चर्चा के साथ साथ प्रदेश सरकार की खूब किरकिरी हुई है तथा कोरोना जैसी महामारी में घोटाला उजागर होने से प्रदेश की जनता में सरकार के ऊपर से विश्वास उठ गया है। ध्यान देने योग्य बात है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी स्वास्थ्य निदेशक जो कि 31 मई 2020 को पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे उन्है सेवा विस्तार देने के लिए भाजपा नेता द्वारा ही सरकार से पैरवी की जा रही थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता कि इस घोटाले के तार भाजपा सरकार से जुड़े हुए है और इसीलिए भ्रष्टाचार व घोटाले पर पर्दा डालने के लिए ही विपक्ष के दबाव के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से अपने पद से इस्तीफा दिलवाकर और सरकार ने स्वयं चुप्पी साध कर जनता को भ्रमित करने का बड़ा घटिया प्रयास किया है। युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से इस घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच प्रदेश के किसी वर्तमान न्यायाधीश से करवाने की जोरदार मांग की है। युवा नेताओं ने राज्यपाल से यह मांग भी की है कि स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफे देने के लिए बाध्य किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान लोगों की सेवा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करके फ्रंट लाईन वर्कर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या से न जुझना पड़े। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को पूर्ण रूप से विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है और उन्हें बेहतरीन गुणवत्तायुक्त पी.पी.ई. (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) प्रदान किए जा रहे है जैसे की पी.पी.ई. किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क और हैंड सैनिटाईजर इत्यादि। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जिला बिलासपुर में इंटर स्टेट बेरियर/नाका पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिला में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच कर रही है, उसके उपरांत ही उन्हें जिला में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत के लक्ष्ण पाए जाते है तो उन्हें संस्थागत संगरोध किया जा रहा है और उसके उपरांत 6 या 7 दिन उनका कोविड-19 के लिए सैंपल लिया जा रहा है तथा रिपोर्ट आने के पश्चात आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 2602 कोविड-19 के सैंपल जांच के लिए ई.जी.एम.सी. शिमला भेजे जा चुके है जिनमें से 29 सैंपल पाॅजिटिव पाए गए है और इनमें से 17 लोग स्वस्थ हो चुके है। उन्होंने बताया कि जो भी मामले पाॅजिटिव आ रहे है उनमें से अधिकतर मामलें ए सिम्प्टोमैटिक है जिन्हें उपचार हेतु डेडिकेटिड कोविड केयर सैंटर शिवा आयुर्वेदिक काॅलेज चांदपुर में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेडिकेटिड कोविड केयर सैंटर में उपचाराधीन लोगों का प्रशिक्षित स्वास्थ्य टीम द्वारा परीक्षण व उपचार किया जा रहा है तथा उनके लिए रहने व खाने-पीने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि दिन-रात जन सेवा में जुटे स्वास्थ्य विभाग के फ्रंट लाईन वर्करस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि उनका मनोबल बना रहे और वे बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सके। उन्होंने जनमानस से यह भी आग्रह किया कि खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो तो तुंरत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में दिखाएं ताकि उनका कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जा सके।
अधिवक्ता तुषार डोगरा ने एक बयान में कहा कि नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर का फैसला सुनाया गया था जिस फैसले के अनुसार वहां पर भव्य राम का मंदिर का निर्माण मार्ग प्रशस्त हुआ था। अयोध्या के अंदर राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि के समतली करण 26 मई से शरू हो चुका है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा यह आवाहन किया गया है कि पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक गांव व नगर से प्रमुख मंदिरों की मिट्टी पवित्र नदियों का जल अयोध्या में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भिजवाया जाएगा। इसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश में भी प्रत्येक जिला में अलग-अलग स्थानों से एक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार बिलासपुर जिला इकाई द्वारा भी यहां के प्रमुख सिद्ध स्थान जैसे श्री नैना देवी माता की मिट्टी, क्षेत्रपाल देवता बाबा नाहर सिंह जी मिट्टी, पवित्र सतलुज का जल, पवित्र मार्कंडेय ऋषि का जल, पवित्र लक्ष्मी नारायण मंदिर की मिट्टी, हनुमान मंदिर की मिट्टी, बाबा बालक नाथ मंदिर की मिट्टी, रुक्मणी कुंड का जल, गोगा जाहरवीर गढवी माता सोहनी देवी जी घुमरवी, राधे कृष्ण कामधेनु गौशाला सोहनी देवी माता, वैष्णो देवी जी दबोटा, गुगा मरढ़ी, मंगलनाथ तीर्थ भराड़ी, बाबा बालक नाथ मंदिर कार्यालयग, बालक नाथ मंदिर बप्पा, प्राचीन शिव मंदिर घुमारवीं, प्राचीन शिव मंदिर अमरपुर आदि का जल व मिट्टी अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र चंपत राय महामंत्री को भेजा गया। तुषार डोगरा ने कहा कि यह हिंदुओं के लिए स्वाभिमान का विषय है कि जिससे लड़ाई को 492 वर्षों से पूर्ण हिंदू समाज लड़ रहा था वह 77 भी लड़ाई को आज हम जीते हैं। आज हमारी पीढ़ी के लिए यह हर क्षण उल्लास का विषय है कि हम वह कार्यकर्ता हैं जिन्होंने इस मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया व उसकी विजय पताका को लहराया ।हम लोग वह कार्यकर्ता हैं जो इस मंदिर के निर्माण के बाद उसके दर्शन करने का भी हमारे लोगों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा बिलासपुर जिला के प्रमुख देव स्थानों की मिट्टी व जल इस मंदिर निर्माण में जब लगेगा तो हमारे जिला के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता वहां सुनिश्चित किस माध्यम से हो जाएगी। आज पूर्ण हिंदू समाज के 5000 लोगों के द्वारा जब राम मंदिर निर्माण के लिए दान की सुविधा सारे समाज के लिए खोली गई तो 500 करोड़ की धनराशि इन लोगों के द्वारा अभी तक दी जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा यदि कोई भी दानी सज्जन राम मंदिर निर्माण के लिए अपना धन दान के रूप में देना चाहता हूं तो दे सकता है। मंदिर निर्माण में दी गई दानराशि आय कर मुक्त है। इस अवसर पर अधिवक्ता तुषार डोगरा के साथ अश्वनी कपिल, विजयपाल शर्मा, नीरज जयसवाल, दिनेश पंडित भाग सिंह संख्यान, अमरदेव ठाकुर, अनिल कुमार, सनी कुमार, भरत डोगरा, नितेश कौशिक, गोपाल राणा, हितेश ठाकुर, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली ने कहा है कि भारत देश और हर समुदाय के लोगों का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों के साथ है। कोरोना वायरस के कारण देश के विकास में कोई ठहराव नहीं आया है। देश की जनता को इस जानलेवा वायरस से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों की सर्वत्र सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि खंड से लेकर राष्ट्र स्तर तक विकास के काम निर्विघ्न रूप से जारी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए जिस प्रकार की रणनीति प्रधानमंत्री द्वारा अपनाई जा रही है उससे प्रतीत होता है कि भारत भी न्यूजीलेंड की तरह कोरोना मुक्त होगा। लाली ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान से भेंट की तथा उन्हें नई कार्यकारिणी से रूबरू करवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष से पार्टी गतिविधियों को लेकर काफी विस्तार से चर्चा भी हुई। मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि प्रदेश में जय राम ठाकुर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है जिसके लिए उनका समस्त मंत्रीमंडल और अधिकारी कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। मुनीर अख्तर ने विष्वास दिलाया कि भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देशानुसार जिला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तत्पर है। इसके लिए खंड व पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने जिलाध्यक्ष मुनीर अख्तर को बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ महासचिव ईब्राहिम लोधी भी मौजूद रहे।
बिलासपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने एक बार फिर सरकार तक बैरी दड़ोलां पुल के महत्व को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। इस पुल के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार द्वारा शुरू से ही अपनाए जा रहे उदासीन रवैए को लेकर झील से उस पार की जनता परेशान है। बंबर ठाकुर ने कहा कि पूर्व में सीएम रहे वीरभद्र सिंह द्वारा इस पुल का शिलान्यास किया गया था तथा कांगे्रस की ही सरकार में दोनो छोर पर 35 लाख रूपए की मदद से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। लेकिन हर विकास कार्य में राजनीति घुसेड़ने वाली भाजपा सरकार ने इसमे भी रोड़े अटकाने का काम किया है। इस पुल को लेकर घोषणाओं के अंबार तो भाजपा ने भी खूब लगाए लेकिन धरातल पर काम शून्य ही रहा। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि वे बैरी दड़ोलां पुल को बनाने में दिलचस्पी दिखाएं क्योंकि जिस मुकाम पर वे बैठे हैं वहां पर इस काम को करवाना उनके लिए बहुत छोटी सी बात है। उन्होंने कहा कि यह भी हैरानी का विषय है कि बिलासपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, तीन-तीन एम एल ए हैं तथा सीएम के राजनीतिक सलाहकार केबीनेट रेंक के साथ वे भी बिलासपुर से ही हैं। लेकिन किसी भी लीडर ने बैरी दड़ोलां पुल की आवाज को उपर नहीं उठाया जो कि चिंता का विषय है। बिलासपुर में बनने वाले एम्स अस्पताल की सुविधा लेने के लिए इस पुल की मांग को लेकर बाहरी जिलों के लोग भी मांग उठा रहे हैं। यही नहीं गोविंद सागर झील के उस पार सभी धारों के लोगों के लिए मुख्यालय में पहुंचने की दूरी मिनटों में तय होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस पुल के निर्माण की गति को आगे नहीं बढ़ाया गया तो वे आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा। भाखड़ा बांध बनने के बाद लोगो के आपसी संबंध विच्छेद हुए। विस्थापितों को प्लाॅट तक नहीं मिल पाए है। यहीं नहीं बीबीएमबी द्वारा अरबों रूपए इसी से कमाए हैं लेकिन विकास के नाम पर किसी ने बिलासपुर का ध्यान नहीं रखा है। बंबर ठाकुर ने सभी विधायकों से आग्रह किया है कि जनता के हित के लिए इस पुल को बनवाने में सहयोग करें। राजनीति के लिए समय और मंच और भी मिल जाएंगे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते केंद्रीय वित्त एवम् कार्पोरेट राज्य मन्त्री अनुराग ठाकुर ने जिला बिलासपुर के भाजपा मण्डल झंडूता की वर्चुअल रैली को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। मोदी ने वर्ष 2014 में, पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर डिजिटल इंडिया अभियान आरम्भ किया। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण ही सम्भव हो पाया कि कोरोना महामारी के वर्तमान समय में भी, हम आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक-दूसरे सेे सम्पर्क बनाए रखने में सक्षम हैं। उन्होने कहा कि अप्रैल व मई के माह में 5 लाख 90 हजार महिलाओं के खातों में जन -धन योजना के तहत 500-500 रुपये जमा किए गए हैं जिससे राज्य में एक लाख 11 हजार 863 लोग लाभान्वित हुए। देश में जन-धन योजना के अन्तर्गत 38 करोड़ बैंक खाते खुलवाए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि धारा -370 हटाने जैसा कार्य व राम मंदिर का निर्माण केवल प्रधनमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही सम्भव हो सका है। प्रधानमन्त्री द्वारा आरंभ की गई उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना द्वारा गरीब महिलाओं को धंुआ रहित रसोई सुनिश्चित हो पाई है। प्रदेश में लगभग 1.36 लाख गैस कनेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराए गए और गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2. 76 लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इन दोनों योजनाओं के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 7325 मुफ्त गैस कनैक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 8.74 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रति दो हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि संकट के इस समय में देश का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत नेतृत्व मौजूद है। यह प्रधानमंत्री के समयबद्ध और त्वरित निर्णय के कारण ही सम्भव हुआ कि भारत में मृत्यु की संख्या लगभग 9500 है, जबकि 142 करोड़ की जनसंख्या वाले दुनिया के लगभग 15 सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देशों में लगभग 4.37 लाख मौतें दर्ज की गई। प्रधानमंत्री ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। राज्य सरकार की पहल को एक स्वतंत्र एजेंसी ने भी स्वीकार किया है। राज्य के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति संस्थागत क्वारन्टीन या होम क्वारन्टीन के अन्तर्गत थे। दूसरे राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति को घर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामन्त्री त्रिलोक जमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतन्त्र सांख्यान व मंडलाध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह चन्देल, मंडल महामन्त्री दिनेश चन्देल ने भी अपने विचार सांझा किए। इस अवसर जिला प्रभारी नवीन शर्मा व जिला सहप्रभारी सीमा ठाकुर, मंडल महामन्त्री राकेश चन्देल तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चन्देल भी उपस्थित थे ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर गम्भीर सवाल उठाए हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा 23 मार्च, 2020 को कोविड -19 जैसी महामारी को लेकर प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि इस दौरान अन्य बीमारियों से हिमाचल प्रदेश कितनी मौतें 8 जून, 2020 तक हुई है, जिनको अस्पतालों में उचित इलाज नहीं मिल पाया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को वह आंकड़े भी लोंगो के सामने रखने चाहिए जिनका रूटीन इलाज चल रहा था और कोरोना लॉक डाउन के चलते अन्य बीमारियों के इलाज से वंचित होकर अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। राम लाल ठाकुर ने उन परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की जिनकी मृत्यु किसी अन्य बीमारी से लॉक डाउन के समय मे उचित इलाज नहीं मिल पाने से हुई है, और प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन लोंगो की डिटेल्स को भी सार्वजनिक किया जाए जिनकी मृत्यु लॉक डाउन के समय मे हुई है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में भारी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में डिप्रेशन की वजह से इस दौरान 121 आत्महत्याएं दर्ज की जा चुकी है और जो कि गम्भीर चिंता का विषय है। राम लाल ठाकुर ने इस तरह से आत्महत्यायों का होना या तो इन युवाओं का नौकरी से हाथ धोना या पैसो का अभाव आना या अकेला पन महसूस करना कारण है और ज्यादातर लोग आत्महत्या करने वाले युवा ही थे। राम लाल ठाकुर ने कहा जब समस्या इतनी गंभीर तो इस बारे में प्रदेश सरकार का उदासीनता पूर्वक रवैया कई प्रश्नों को जन्म देता है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि आत्महत्या करने के जो सरकारी आंकड़े आये है वह भयाभह करने वाले हैं, उन्होंने कहा कि सरकारी आकड़ो के अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई महीने में ही 121 हिमाचलियों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा पिछले एक साल में दर्ज हुए आत्महत्या के मामलों का करीब आधा है। इन आंकड़ों में गौर करने वाली बात यह है कि जनवरी से मई महीने तक कुल दर्ज हुए 237 मामलों में अकेले 121 सिर्फ अप्रैल और मई महीने के हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यह सारी की सारी परिस्तितियां तब पैदा हुई जब बिना किसी योजना के एकदम से लॉक डाउन जैसा कदम उठाया गया। सिर्फ कोरोना के डर के कारण देश और प्रदेश की सरकारों ने राजनैतिक आधार पर लॉक डाउन का फैसला ले लिया न तो प्रदेश सरकार ने इस मसले पर विपक्ष से सलाह मशवरा किया और न ही चिकिसको और वैज्ञानिकों से कोरोना के कारण लॉक डाउन से विपरीत पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के लिए योजना बनाई और न ही उस बारे में कोई अध्ययन किया गया।
कांग्रेस पार्टी के नेता देवेश चंदेल ने कहा कि देश में कोरोना संकट के कारण व केंद्र सरकार की ख़राब आर्थिक नीतियों के कारण देश में गंभीर रोज़गार व आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, आने वाला समय बेहद तनाव भरा भारत की इकॉनमी को लेकर दिखता है ऐसे में यदि सबसे ज़्यादा आहत कोई होगा तो वह ग़रीब व मध्यम वर्गीय परिवार व मध्यम वर्गीय व्यापारी होगा। ऐसे में इन लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार इनके क़र्ज़ का छह महीने का ब्याज माफ़ करने पर गहनता से विचार करें ताकि इन लोगों को सीधा लाभ मिल सके अन्यथा लोग गंभीर आर्थिक तनाव में जा रहे हैं तथा उन्हें भविष्य में भी कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। देवेश चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बहुत से युवा बाहर प्रदेशों में या विदेश में नौकरी या व्यवसाय करते थे वो भी काफ़ी मात्रा में हिमाचल वापिस आ गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को रोज़गार सृजन के ऊपर प्राथमिकता से काम करने की ज़रूरत है ताकि जो लोग बेरोज़गार हुए हैं उन्हें अपने प्रदेश में कुछ काम मिल सके जिससे उन्हें बाहर न जाना पड़े। देवेश चंदेल ने कहा कि रोज़गार सृजन के लिए प्रदेश सरकार एक एक्सपर्ट कमेटी तैयार करे जिसमें कोई राजनीतिक व्यक्ति न होकर आर्थिक मामलों से संबंधित लोगों को चुना जाए जो प्रदेश सरकार को रोज़गार सृजन के ऊपर विस्तृत जानकारी व दिशा प्रदान करवा सके। देवेश चंदेल ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार किसी पूर्व RBI गवर्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करती है तो उनके आर्थिक अनुभव का फ़ायदा प्रदेश को मिल सकता है। देवेश चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाओं के स्किल मैपिंग करवाए वह उनको हर मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए ज़रूरी रियायतें मुहैया करवाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने शब्दों का वज्र प्रहार करते हुए कहा कीरतपुर- नेरचौक फोर लेन एक्सप्रेस सड़क में बहुत बड़ी वित्तीय धांधलियां हुई है, उनकी सी. बी. आई. से जांच करवाई जानी चाहिए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इस फोर लेन रोड को बनाने वाली कम्पनी ने तो अपने आप को तो दिवालिया घोषित कर दीया लेकिन एक अनुमान अभी भी करीब 120 करोड़ के लगभग ठेकेदारों व अन्य कामगारों को तनख्वाहें व देनदारियां देने को हैं। इस फोरलेन बनाने वाली कंपनी ने जो नए नए बेरोजगार बच्चे जो बीटेक योग्यता वाले रखे थे उनको दिए जाने वाला न्यूनतम वेतन महज दस-दस हजार मासिक भी नहीं दिया, जबकि फोरलेन बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वित्तिय अनियमिताओं व घूसखोरी करके चंडीगढ़ जैसी बड़ी बड़ी सिटीज में प्राइम लोकेशन पर कोठियां खरीद ली है। राम लाल ठाकुर ने यह भी कहा कि जिस कंसल्टेंसी कंपनी को एन.एच.ए.आई. ने अपने तौर पर कार्य के मूल्यांकन व गुणवत्ता की देख रेख के लिए अधिकृत किया था उसके अधिकारियों ने भी मोटी घूसखोरी की है उनकी सम्पतियों की भी जांच की जानी चाहिए। इस सभी वित्तीय धांधलियों के पीछे उन्ही अधिकारियों का हाथ है जो इस योजना को बनाने में लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की तरफ से भी इस योजना में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ा है तो उसकी भी सम्पत्तियों की जांच करवाई जाए। कीरतपुर नेरचौक फोरलेन एक्सप्रेस रोड बहुत बड़ा घोटाला है, क्योंकि चाहे लोगों की जमीनों का अधिग्रहण हो या लोगों की जमीनों के पैसे देने की बात हो या फिर कुछ कंपनी के चहेतों को काम देने की बात हो। इसकी पूरी जांच केंद्रीय अन्वेषण जांच ब्युरो से करवाई जानी चाहिए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2012-13 में यू.पी.ए सरकार की देन रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना 2012 में शुरू किया गया था और इस फोरलेन को 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन बार-बार इसकी डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद यह परियोजना पूरी होती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि 1818 करोड़ रुपए से बनने वाली योजना वर्तमान में 3500 के करीब पहुंच चुकी है। पिछले डेढ़ वर्ष से परियोजना का काम पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। हालात यह है कि यह परियोजना कब पूरी होगी इसके बारे में किसी के पास भी कोई जवाब नहींं है। 84.38 किलोमीटर लंबे फोरलेन का अभी मात्र कुछ ही किलोमीटर काम पूरा हो पाया है। इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस मामले पर समीक्षा बैठक की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अभी 1455.73 करोड़ की स्वीकृति हो चुकी है फिर भी नए टेंडर के लिए देरी क्यों बरती जा रही है? राम लाल ठाकुर ने कहा कि यदि इस फोर लेन योजना का काम पूरा नहीं किया गया और इस योजना में की गई बड़ी बड़ी वित्तिय धांधलियों की जांच नहीं करवाई गई तो इस बारे में देश के प्रधानमंत्री कार्यलय व सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा जायेगा। अगर फिर भी आवश्यकता पड़ी तो इन वित्तिय धांधलियों के खिलाफ और कार्य मे हो रही देरी हेतु देश के उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।
कोरोना काल में देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश का समस्त तंत्र इस महामारी से निजात दिलाने और जनमानस के जीवन की रक्षा के लिए दिन रात एक कर रहा है। ऐसे में सारी जिम्मेवारी सरकार पर डालना भी उचित नहीं है, सरकार व शासन का सहयोग करने का दायित्व जनता का भी है। यह बात संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में आटोमेटिक हैंड सेनेटाइजर मशीन डोनेट करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का सबसे बड़ा और सरल उपाय स्वयं को सुरक्षित रखना है। ऐसे में सरकार की गाईड लाइन्स की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। देर सवेर स्कूलों को खुलना ही है ऐसे में अभी से सजग रहेंगे तो आगे इस जागरूकता का लाभ जनता को मिलेगा। नरेंद्र पंडित का कहना है कि सारी जिम्मेवारी सरकार की ही नहीं है, देश का नागरिक होने के नाते उनका भी दायित्व बनता है कि जिस देश ने दिया है उसके लिए भी कुछ करें। वहीं इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के संयुक्त संरक्षक स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि जनता को चाहिए कि वे सरकार के नियमों का अनुसरण करें और इस बीमारी को भगाने के सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह रोग कब किसी को कहीं भी अपनी चपेट में ले लें।इसका कोई समय व स्थिति नहीं है लेकिन रोजमर्रा के जीवन स्वयं की रक्षा करना भी एक चुनौती बन गई है, और सभी को इससे पार पाना है। गौर तलब है कि संयुक्त व्यापार मंडल जिले भर में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने कोरोना के कारण लगे लाॅकडाउन और कर्फयू के दिनों में बिना किसी भेदभाव के अपने व्यापारियों के साथ-साथ, जनता के हर सुख सुविधा का ध्यान रखा, जरूरतमंद तक राशन दवाइयां पहुंचाई, यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड फंड में भी यथासंभव अंशदान देकर अपना कर्तव्य निभाया। संयुक्त व्यापार मंडल के ऐसे समाजसेवा के कामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। बहरहाल रावमापा बिलासपुर के प्रिंसीपल जीवन ज्योति शर्मा ने संयुक्त व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से मुख्य संरक्षक स्वतंत्र सांख्यान, प्रधान नरेंद्र पंडित, प्रदेष वरिष्ठ उपाध्यक्ष महीपाल सांख्यान, महासचिव हुसैन अली, राशिम महाजन, नगीन चंद व प्रवक्ता संदीप नड्डा के अलावा एसएमसी प्रधान संतोश जोशी, डीएम सोहल लाल शर्मा, सुधीर गौतम, राजेश ठाकुर व विनोद शर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा हिमाचल के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर की जा रही पत्रकार वार्ताओं का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांक कर देख ले। वह बिलासपुर में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तथ्यहीन आरोप लगाने से इन नेताओं की गरिमा का पता चल रहा है कि यह कितने पानी में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने न तो भ्रष्टाचार से समझौता किया है और ना ही करेगी। मुख्यमंत्री से त्यागपत्र मांगने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि जिस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सीबीआई के आरोप लगे थे उस समय कांग्रेसी नेताओं ने उनसे इस्तीफा क्यों नहीं मांगा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर भी आरोप लगे हैं तो उन्होंने त्यागपत्र क्यों नहीं दिया। शर्मा ने कहा कि केवल अखबारी बयानबाजी से झूठी लोकप्रियता हासिल करने का यह प्रयास कांग्रेसी नेताओं को बंद कर देना चाहिए। पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष स्वंतत्र सांख्यान भी उपस्थित थे।
रविवार, आईजीएमसी शिमला से आई रिपोर्ट में बिलासपुर के लिए बुरी खबर लेकर आई। रिपोर्ट के मुताबिक़ बिलासपुर से भेजे गए कोरोना सैम्पल में से 5 सैम्पल पॉजिटिव निकले है। पॉजिटिव आए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है और इनकी हिस्ट्री दिल्ली से जुडी हुई है। बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र के यह लोग 31 मई को दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे थे जिसके बाद इन्हें घुमारवीं के एक निजी होटल में इनस्टीचयूशनल क्वारनटाईन किया गया था। इन सभी लोगो के सैम्पल 9 जून को लिए गए थे परन्तु रिपोर्ट में साफ़ नही आया था जिसके बाद इनके दुबारा से सैम्पल लिए गए जिसकी रिपोर्ट में यह सभी पॉसिटिव पाए गए। इन लोगो में एक 60 वर्षीय बजुर्ग, 39 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय महिला तथा 10 वर्ष व 2 वर्ष के बच्चे शामिल है। आपको बता दे कि रविवार को बिलासपुर से 66 कोरोना सैम्पल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे जिनमे से 61 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव तथा 5 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक बिलासपुर में टोटल 24 मामले कोरोना पोजटिव के थे जो अब बढ़ कर 29 हो गए हैं। इसके अलावा अभी तक बिलासपुर जिला में 7 एक्टिव मामले थे जो अब बढ़ कर 12 हो गए। रविवार शाम को आईजीएमसी शिमला से आई रिपोर्ट के बाद इन सभी लोगो को घुमारवीं से शिवा आयुर्वैदिक अस्पताल जिसे कोरोना केयर सेंटर बनाया है वहा शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। खबर की पुष्टि बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रकाश दरोच ने की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी से विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल रही है। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि हर वर्ष प्रदेश में बन रही दवाओं के सैम्पल क्यों फेल हो जाते हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बनी 6 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से जारी मई माह के ड्रग अलर्ट का खुलासा हुआ है। इस बार देश भर से कुल 477 दवाओं के सैंपल जांच के लिए पहुंचे थे, जिसमें से 452 दवाओं के सैंपल स्टैंडर्ड पाए गए लेकिन 25 दवाएं सब-स्टैंडर्ड क्वालिटी की पाई गई है, जिसमे से छह दवाएं हिमचल प्रदेश में बनाई गई थी। अभी तक प्रदेश के ड्रग विभाग उन दवा उद्योगों को नोटिस नहीं भेज सका है जिनकी दवाओं की क्वालिटी मानकों पर खरी नही उतर पाई है। जिन दवा उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल पाए गए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी क्यों नही किए गए हैं और औषधि नियंत्रण एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में क्यों नही लाई जा रही है। राम लाल ठाकुर ने कहा है कि जिस तरह से प्रदेश में निर्मित दवाओं का सब स्टैण्डर्ड पाया जाता है उससे प्रदेश का सर शर्म से झुकता है और दवा मानकों के साथ खिलवाड़ का मतलब सीधे तौर पर मानव जाति की जान को जोखिम में डालने के सिवा कुछ और नही है। इसमें प्रदेश के ड्रग विभाग को देखना चाहिए कि क्यों हिमाचल प्रदेश में बन रही दवाएं तय मानकों पर खरी नहीं उतर पाती हैं? क्या इस मसले पर प्रदेश सरकार और उससे सम्बंधित विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है। क्या इस तरह से सब स्टैण्डर्ड दवाओं से प्रदेश कलंकित होता रहेगा और विभाग के अधिकारी मौन बैठे रहते है। राम लाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिस तरह से बार-बार प्रदेश में सब स्टैण्डर्ड दवाओं की बात सामने आती है तो लगता है कि मिलावटी या कम गुणवत्ता की दवाओं के लेकर कहीं न कहीं कोई बड़ा कोम्प्रोमाईज़ किया जाता है। क्यों नहीं प्रदेश के दवा नियन्त्रक इस दवाओं के मामले को गंभीरता से लेते है। क्यों प्रदेश की सरकार सब स्टेन्डर्ड दवाओं के मसले पर कड़े और कठोर नियम बनाती है।


















































